छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

जिले में राज्योत्सव का एक दिवसीय कार्यक्रम 01 नवम्बर को

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी एक नवम्बर को जिला स्तर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी के एकलव्य खेल परिसर में किया जाएगा। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने कार्यक्रम के सुचारू सम्पादन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के मुताबिक पुरस्कार वितरण की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की होगी। व्ही.आई.पी. प्रोटोकॉल की व्यवस्था प्रोटोकॉल अधिकारी तथा कानून व्यवस्था, वाहन पार्किंग और यातायात व्यवस्था का दायित्व पुलिस विभाग का होगा।

इसी तरह अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी धमतरी और कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को स्टॉल आबंटन, कार्यपालन अभियंता जल प्रबंध कोड 38 रूद्री, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को स्टेज निर्माण, सजावट, बेरिकेटिंग, लेवलिंग, बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयुक्त, नगरपालिक निगम धमतरी और कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल, साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी तथा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा पंडाल एवं स्थल आबंटन नक्शा अनुसार किया जाएगा। आबकारी अधिकारी को मोमेंटो, शॉल,श्रीफल, प्रमाण पत्र और खाद्य विभाग एवं आयुक्त नगरपालिक निगम धमतरी को भोजन व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

मुख्य अतिथि एवं व्हीआईपी के रूकने की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग द्वारा किया जाएगा। वहीं फूलमाला, बुके तथा स्टेज के आसपास गमले की व्यवस्था सहायक संचालक, उद्यानिकी द्वारा की जाएगी। रक्षित निरीक्षक द्वारा वीआईपी के लिए वाहन की व्यवस्था और जिला परिवहन विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार बस एवं छोटे वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। अनुविभागीय अधिकारी विद्युत/यांत्रिकी लोक निर्माण विभाग को लाईट एवं साउंड सिस्टम की जिम्मेदारी दी गई है। फायर ब्रिगेड की व्यवस्था जिला सेनानी द्वारा की जाएगी।

आवश्यकतानुसार निमंत्रण कार्ड/प्रशस्ति पत्र की छपाई कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा की जाएगी और निमंत्रण कार्ड वितरण की जिम्मेदारी सत्कार अधिकारी और संबंधित तहसीलदार को सौंपी गई है। छात्र-छात्राओं और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन की व्यवस्था और कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को लाने ले जाने की व्यवस्था सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, बाबू छोटोलाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी द्वारा की जाएगी। मंच में जलपान इत्यादि की व्यवस्था खनिज अधिकारी, चिकित्सा व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी और बिजली, पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था आयुक्त, नगरपालिक निगम धमतरी द्वारा किया जाएगा।

इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों के ग्रुप की रूकने की व्यवस्था आयुक्त, नगरपालिक निगम, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग सर्किट हाउस लोहरसी, कम्यूनिटी हॉल नगरनिगम, हरदिया साहू समाज धमतरी और मेनोनाइट स्कूल के पांच कमरे में किया गया है।

और भी

व्यापारी संघ ने जिले वासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायगढ़ व्यापारी संघ ने जिले के समस्त किसान भाइयों, नागरिकों, पत्रकार बंधुओं ,उद्योगपतियों, व्यापारियों , सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, विभिन्न राजनीतिक दलों के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों, जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

संघ के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री हीरा मोटवानी ने कहा कि जगमगाते दीपों  के इस पावन पर्व पर माता लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहे हमारा शहर हमारा प्रदेश और हमारा  देश उत्तरोत्तर प्रगति करे।  सभी नागरिक स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और सभी के रोजगार में बरकत हो यही हमारी शुभकामनाएं हैं। 

 

 

और भी

रमन राज की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में अपराध कम हुये-कांग्रेस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अपराधों पर लगाम लगा है। राज्य के अपराधो को लेकर बयान देने वाले भाजपा नेताओं को राज्य के एवं देश के अन्य राज्यों के अपराधों का तुलनात्मक अध्ययन करना चाहिये। भाजपा एनसीआरबी के झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर लगातार दुष्प्रचार करती है। राज्य में हत्या अपहरण, महिला अपराधों, बलात्कार, अनुसूचित जनजाति के विरूद्ध, अनुसूचित जाति के विरूद्ध हुये अपराधों में देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा तथा पूर्ववर्ती रमन सरकार की अपेक्षा प्रभावी कमी आई है।


एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार बच्चों के विरुद्ध हुए अपराधों में 17 प्रतिशत की राज्य में लूट डकैती के अपराधो में भी कमी आयी है। 2016-17-18 के तीन साल में डकैती के 214 अपराध हुये थे। कांग्रेस राज में 2019-20-21 में छत्तीसगढ़ में यह घट कर 196 तक पहुंच गयी। एनसीआरबी के आंकड़े के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले तीन साल में दर्ज लूट की सभी घटनाओं के अपराधियों को पकड़ा गया है। 2019-20-21 में छत्तीसगढ़ में हत्या के अपराधों में भी गिरावट 28 प्रतिशत की कमी आयी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भादवि के अपराध में छत्तीसगढ़ देश राज्यों की रैकिंग में 17वें स्थान पर है। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा, आदि राज्य भादवि की रैकिंग में छत्तीसगढ़ से उपर है। भादवि के अपराध का राष्ट्रीय औसत प्रति लाख आबादी पर 251.2 है, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य में प्रति लाख आबादी पर यह अपराध 238.2 है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। हत्या के अपराध वर्ष 2021 में राज्य में कुल 1007 है। प्रति लाख आबादी पर हत्या के अपराध की दर 3.4 है, जबकि झारखंड में यह औसत 4.1, हरियाणा में 3.8, असम में 3.4 है। राज्य में हत्या के संगठित अपराध नहीं हुये है।

अपितु अधिकांश अपराध आपसी एवं पारिवारिक विवाद, क्षणिक उत्तेजना से घटित हुये है। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2021 में 2681 अपहरण के अपराध घटित हुये है। राष्ट्रीय स्तर पर इस अपराध में छत्तीसगढ़ 13वें स्थान पर है। असम, उड़िसा, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान प्रति लाख आबादी में होने वाले अपहरण के अपराध छत्तीसगढ़ से अधिक है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महिला के विरूद्ध घटित अपराध में छत्तीसगढ़ की स्थिति राष्ट्रीय स्तर पर 18वें स्थान पर है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रति लाख आबादी पर महिला के विरूद्ध घटित अपराध की दर 63.3 है। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य में प्रति लाख आबादी पर महिला के विरूद्ध घटित अपराध की दर 49.8 है। तेलंगाना, मध्यप्रदेश, असम, उड़िसा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों में प्रति लाख आबादी पर घटित महिला अपराध छत्तीसगढ़ से अधिक है। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2021 में 1093 बलात्कार के अपराध घटित हुये है। जो विगत वर्ष की तुलना में 9.6 प्रतिशत कम है। प्रति लाख आबादी में घटित होने वाले अपराध की घटनाओं में हरियाणा, असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा आदि राज्यों में उक्त अपराध की दर छत्तीसगढ़ से अधिक है।

छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा पर किये गये प्रयास का परिणाम ही है कि जहां वर्ष 2018 में प्रति लाख आबादी में घटित होने वाले बलात्कार अपराध में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर, वर्ष 2017 में दूसरे स्थान पर था, जबकि वर्ष 2021 में इस अपराध में प्रभावी नियंत्रण होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ 9वें स्थान पर है। इस अपराध में प्रति लाखा आबादी पर घटित होने वाले अपराधों में छत्तीसगढ़ 15वें स्थान पर है। उक्त अपराध का राष्ट्रीय औसत प्रति लाख आबादी में जहां 13.2 है, वहीं छत्तीसगढ़ में यह अपराध प्रति लाख आबादी में 8.5 है। विगत वर्ष की तुलना में उक्त अपराध में 14.5 प्रतिशत की कमी आयी है।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के विरूद्ध घटित अपराधों में प्रति लाख आबादी पर घटित होने वाले अपराध की संख्या जहां 8.6 है, वहीं छत्तीसगढ़ में प्रति लाख आबादी पर घटित होने वाले इन अपराधों की संख्या 6.5 है। प्रति लाख आबादी पर घटित होने वाले अपराध में मध्यप्रदेश, कर्नाटक, बिहार, उड़िसा, तेलंगाना, केरल आदि राज्यों में इन अपराधों की दर छत्तीसगढ़ से अधिक हैं। अनुसूचित जाति के विरूद्ध घटित अपराधों में जहां राष्ट्रीय स्तर पर प्रति लाख आबादी पर 25.7 की दर से यह अपराध घटित हुये है, वहीं छत्तीसगढ़ में इस अपराध की दर 10.1 है।


महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में इन अपराधों की दर छत्तीसगढ़ से अधिक है। बच्चों के विरूद्ध वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ में 6001 अपराध घटित हुये है। छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर 11वें स्थान पर है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़िसा, राजस्थान, दिल्ली बिहार, तमिलनाडू आदि राज्यों में घटित अपराधों की संख्या छत्तीसगढ़ से अधिक है।
 
और भी

अब तक 17 करोड़ को नौकरी का वायदा, 22 करोड़ ने आवेदन किया, दे रहे मात्र 75 हजार को नौकरी

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मोदी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के मात्र 252 लोगों को नियुक्ति पत्र देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अब तक 17 करोड़ को नौकरी का वायदा था, 22 करोड़ ने आवेदन किया था, और मात्र 75 हजार को नियुक्ति पत्र दिया गया। मोदी भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है वादाखिलाफी करना भाजपा का ऐतिहासिक चरित्र बन गया है। दो करोड प्रतिवर्ष रोजगार के वादा अनुसार छत्तीसगढ़ के हिस्सा में वर्तमान में 30 लाख नियुक्ति पत्र मिलना था मोदी सरकार ने मात्र 252 नियुक्ति पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ धोखा किया है।मोदी सरकार ने मात्र 75 हजार नियुक्ति पत्र वितरित कर बीते 8 साल से दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष मिलने का इंतजार कर रहे  करोडो युवाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने काम किया है।मोदी भाजपा ने सरकार बनने पर प्रतिवर्ष दो करोड रोजगार उपलब्ध कराने का वादा कर युवाओं से वोट बटोरा था और सत्ता मिलने के बाद युवाओं को रोजगार देना दूर की बात 23 करोड हाथों से रोजगार छीना है। बेरोजगारी के मामले में देश आज 45 साल पीछे की स्थिति में खड़ा हुआ है।मोदी भाजपा की सरकार ने लोकसभा चुनाव में किये दो करोड़ रोजगार के वादों को पूरा नही किया। वादानुसार बीते 8 साल देश के लगभग 17 करोड युवाओं को रोजगार मिलना ऐसे में 75 हजार नियुक्ति पत्र बांट कर अपनी पीठ थपथपा ने वाली मोदी सरकार को 16 करोड़ 99 लाख 25 हज़ार युवाओं को बताना चाहिए कि उनको रोजगार कब मिलेगा? 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है यहां कामकाजी उम्र के 60 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं 20 से 24 वर्ष की उम्र के 42 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं बीते 8 साल में केंद्र सरकार के पास 22 करोड़ लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया बेरोजगारी की मार सबसे ज्यादा महिलाओं पर पड़ी है 26 प्रतिशत महिलाओं का लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट गिरकर 15 प्रतिशत तक आ गया है। केंद्र और राज्य सरकारों के 60लाख सरकारी पद रिक्त है इस पर नियुक्ति क्यों नहीं करवाई जा रही है? सबसे ज्यादा रोजगार सृजन करने वाले छोटे लघु मध्यम उद्योगों के लिए केंद्र सरकार के पास कोई नीति क्यों नहीं है ? निजी क्षेत्रों में निवेश बंद है केन्द्र सरकार की नीतियों पर उनको भरोसा नहीं है युवाओं को स्थाई रोजगार देने के बजाय 4 साल के ठेके पर रखकर 23 वर्ष की आयु में रिटायर करने का षड्यंत्र क्यों किया जा रहा है?

 
और भी

बढ़ती आपराधिक घटनाओं से प्रदेश की जनता दहशत में : भाजपा

 छत्तीसगढ़ में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा ने प्रेस वार्ता कर सरकार से पूछे सवाल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ,ने कहा छत्तीसगढ़ के लिए यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में उनकी मौजूदगी के बावजूद कुछ किलोमीटर के फासले पर लुटेरे एक सराफा दुकान में घुसकर कारोबारी पर दनादन गोलियां दागते हैं और वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो जाते हैं क्योंकि पुलिस तो मुख्यमंत्री की सेवा में तैनात रहती है। राजधर्म को इससे भी अधिक शर्मसार करने वाली बात यह है कि इतनी संवेदनशील घटना के बावजूद मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम में स्वागत कराते हैं और पीड़ित परिवार से मिलने की संवेदनशीलता दिखाने की बजाय हेलीकॉप्टर से उड़ जाते हैं। यह कैसी निष्ठुर सरकार है कि गृहमंत्री थाने में रुककर समुचित निर्देश देने, पीड़ित परिवार के बीच जाने की जगह सायरन बजाते सीधे निकल जाते हैं। राज्य में अपराधों की बाढ़ आ गई है। मुख्यमंत्री, गृहमंत्री के साथ साथ दो अन्य मंत्रियों के जिले में सामूहिक नरसंहार हो रहा है। दिनदहाड़े कारोबारी को दुकान में घुसकर लूटा जा रहा है और उसकी हत्या की जा रही है। जब मुख्यमंत्री सहित चार मंत्री अपने जिले को नहीं सम्हाल पा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री के इलाके पाटन के अमलेश्वर में सराफा कारोबारी सुरेंद्र कुमार सोनी की हत्या के पूर्व कुम्हारी में एक परिवार की सामूहिक हत्या कर दी गई लेकिन सरकार का कलेजा नहीं पसीजा। पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन क्षेत्र में हुई 5 लोगों की हत्या रहस्य बन गई। जशपुर में सामूहिक हत्याकांड हो गया। इसके पहले भी सीमावर्ती क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। बिलासपुर में भी ज्वेलरी शॉप में घुसकर सराफा कारोबारी पर गोलियां चलाई गईं। बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्र में किराना दुकान पर रंगदारों ने दुकानदार के बेटे को गोली मार दी।

प्रदेश में अपराधी तत्व निरंकुश हो गए हैं। अब तो झारखंड के गैंगस्टर भी छत्तीसगढ़ के कारोबारियों को वसूली के लिए धमाके करके धमका रहे हैं। हर रोज हत्या, अपहरण, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, लूट, डकैती, चोरी, राहजनी जैसी वारदातें हो रही हैं।

सट्टा कारोबार शिखर पर है। गृहमंत्री को भी यह पता है कि कहां कौन सट्टा चला रहा है लेकिन सत्ता पर सट्टा भारी पड़ रहा है। आखिर किसके संरक्षण में यह हो रहा है?

कोयलाचोरी के मामले आम बात हैं। कोयला परिवहन में प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली की कलई ईडी के छापे में खुल गई है।

अफसरों के बंगले हीरे सोना और नकदी उगल रहे हैं। बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज मिल रहे हैं। आखिर यह कौन सा नेटवर्क है और इस पर किसका हाथ है, जो छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कि छत्तीसगढ़ को चला कौन रहा है?

अमलेश्वर में हुई घटना की भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है साथ ही घटना के बाद भी सरकार ने जो अमानवीय कृत्य कर असवेदना  की पराकाष्ठा की है उसे छत्तीसगढ़ हमेशा याद करता रहेगा। जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्रीयो में  संवेदना ही न हो इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता। हमारी राज्य सरकार से मांग है कि अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ लोगों की जान बचाई जा सके, अपराधी हमला करने के पहले पकड़े जाएं ,प्रदेश में अपराध कम हो और प्रदेश वासी एक सुरक्षित भयमुक्त माहौल में जीवन जी सकें ,राज्य सरकार इस हेतु तत्काल कड़े कदम उठाए अन्यथा सभी सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे दे।प्रेस वार्ता  प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, रायपुर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल माजूद रहे।

 
 
 
 
और भी

स्वास्थ्य मंत्री डीएवी स्पोर्ट्स समिट में हुए शामिल

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स समिट 2022-23 का समापन समारोह शनिवार को गांधी स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया। दो दिवसीय स्पोर्ट्स समिट में संभाग के मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल एवं डीएवी स्कूल के करीब 672 बच्चे 24 खेल विधाओं में भाग लिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री  सिंहदेव ने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बच्चां को बेहतर पढ़ाई उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक विकासखण्ड के मॉडल स्कूल को डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के नाम से संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में करीब 72 डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल संचालित हैं। इस स्कूल में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य व भूतकाल केवल यादों में राह जाती है जो करना है वर्तमान में ही करे वर्तमान के हर पल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जीवन मेआगे बढ़ें। खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य व टीम भावना को भी विकसित करता है। अपनी पसंद की विधा में मन लगाकर मेहनत करे और अपने संस्था, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि जिस खिलाड़ी ने अच्छा खेला वह विजयी हुआ लेकिन जिन्हें असफलता मिला उनके लिए अपनी कमियों को दूर करने का अवसर मिलता है।

संभागीय क्षेत्रीय अधिकारी  प्रशांत कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय स्पोर्ट्स समिट का आयोजन किया गया। उन्होंने डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही खेल मैदान की समतलीकरण की मांग की। उन्होंने बताया कि संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 6 जिले के डीएवी स्कूल के खिलाड़ी भाग लिए।

 

इस अवसर पर महापौर डॉ अजय तिर्की, पार्षद  मदन जायसवाल, इंद्रजीत सिंह धंजल, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे,  शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित स्कूल के प्राचार्य शिक्षक व खिलाड़ी छात्र उपस्थित थे।

और भी

सफाई के लिए चलाया गया विशेष अभियान

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत सरकार द्वारा साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्थान प्रबंधन, रिकार्ड डिजिटलीकरण, स्क्रैप निपटान, अनुपालन दायित्वों का कम करना इत्यादि मुख्य उद्देश्य है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर में कुल 72 क्षेत्रीय/ उपक्षेत्रीय/ आंचलिक कार्यालयों को विशेष अभियान 2.0  के लिए चयनित किया गया है, जिसमें से उप क्षेत्रीय कार्यालय, दुर्ग भी एक कार्यालय है।

भारत सरकार द्वारा इस अभियान की निगरानी उच्चतम स्तर पर की जा रही है। उप क्षेत्रीय कार्यालय, दुर्ग द्वारा सफाई अभियान हेतु दिनांक 21 अक्टूबर को कार्यालय परिसर तथा एकता परिसर  को चुन कर उसकी सफाई की गई है । इस उद्देश्य से दिनांक 21 अक्टूबर कार्यालय परिसर तथा एकता परिसर में कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

और भी

अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए : पारवानी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 22 अक्टूबर 2022 शनिवार को चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल एवं रायपुर सराफा एसोसियेशन के पदाधिकारी चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में माननीय गृहमंत्री, ताम्रध्वज साहू से उनके निवास  में मुलाकात कर अमलेश्वर में हुए सराफा व्यापारी की हत्या और लूटपाट के अपराधियों के पकड़े जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में प्रदेश के व्यापारियों की सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाने का आग्रह किया।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि त्यौहारी सीजन में अम्लेश्वर के सराफा व्यापारी के साथ हुए हृदयविदारक घटना से पूरे प्रदेश के व्यापारियों में चिंता और भय व्याप्त था, परंतु प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के कुशल नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने बड़ी मुस्तैदी से हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया इसके लिये छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रदेश के समस्त व्यापारियों की ओर से गृहमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

पारवानी ने हत्या के आरोपियों के लिये कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा व्यापारिक संस्थानों एवं व्यापारियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाया जावे जिससे भविष्य में व्यापारियों को इस तरह की अप्रिय घटनाओं से निजात मिल सके।

उन्होंने प्रदेश में व्यापारियों पर बढ़ रहे अपराधों पर चिंता व्यक्त की तथा भविष्य में अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की बात कही ताकि अपराधी कोई वारदात करने से पहले हजार बार सोचे साथ ही माननीय गृहमंत्री जी से यह आग्रह भी किया कि लूटा गया जब्त सामान और राशि को पीड़ित परिवार के सुपुर्द किया जावे।

प्रतिनिधि मंडल में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, मंत्री नीलेश मूंधड़ा, रायपुर सराफा एसोसियेशन के अध्यक्ष सुरेश भंसाली, नरेन्द्र दुग्गड़, दीपचंद कोटड़िया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

 

और भी

गुप्ता गली में मुख्यमंत्री ने स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दिए और मटकी खरीदी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धनतेरस की संध्या पर दीपावली की खरीदी के लिए रायपुर के गोल बाजार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दीपावली मनाने के लिए गोल बाजार में स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये, मटकी, गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती की मिट्टी की बनी मूर्ति, ग्वालिन की मूर्ति, मिठाईयां और लाखे नगर स्थित हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में लगे फटाका दुकाने से फटाखे खरीदे। इस दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा उनके साथ थे।

और भी

गुप्ता गली में मुख्यमंत्री ने स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दिए और मटकी खरीदी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धनतेरस की संध्या पर दीपावली की खरीदी के लिए रायपुर के गोल बाजार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दीपावली मनाने के लिए गोल बाजार में स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये, मटकी, गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती की मिट्टी की बनी मूर्ति, ग्वालिन की मूर्ति, मिठाईयां और लाखे नगर स्थित हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में लगे फटाका दुकाने से फटाखे खरीदे। इस दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा उनके साथ थे।



मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया उत्पाद को प्रमोट करने के उद्देश्य से प्रदेशवासियों से स्थानीय स्तर पर तैयार सामग्री खरीदने की अपील की। उन्होंने लोगों को धनतेरस और दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने लोगों से दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीप जला कर अपने घर-आंगन को रौशन करने अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मिट्टी के दीये हमारे कुम्भकार बंधुओं द्वारा बड़ी ही लगन और मेहनत से इस आशा के साथ तैयार किए जाते है कि दीपावली के अवसर पर लोग उनके दीये खरीदेंगे और दीवाली में जलायेंगे। मिट्टी के दीया खरीदने से कुम्भकार बंधुओं की मेहनत का प्रतिफल उन्हें मिलेगा और हम सबके सहयोग से उनकी दीवाली भी धूम-धाम से मनेगी।



मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा परंपरागत व्यवसाय, हस्तशिल्प एवं कला को बढ़ावा दिया जा रहा हैं, ताकि इससे जुड़े परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो और वह भी तरक्की करें। छत्तीसगढ़ में हजारों कुम्हार परिवार अपने परंपरागत पेशे से जुड़े हुए है और मिट्टी विभिन्न प्रकार के बर्तन और सामग्री तैयार कर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में हम सबका यह दायित्व है कि हम उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग करें तथा उनके द्वारा निर्मित मिट्टी के सामग्री क्रय कर उनके व्यवसाय को प्रोत्साहित करें। दीपावली का त्यौहार कुम्भकार बंधुओं के लिए बड़ी ही उम्मीदों वाला होता है। कुम्हार बंधुओं की त्यौहार की खुशियां उनके द्वारा निर्मित मिट्टी के बर्तन व दीये की बिक्री पर निर्भर होती है। समाज के सभी वर्ग के लोग दीपावली का त्यौहार खुशी-खुशी मनाये इसलिए जरूरी है कि हम सब स्थानीय उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार की गई सामग्री को खरीदें और उनका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें।

 

और भी

रोजगार मेला : रायपुर रेल मंडल में 252 अभ्यार्थियों को सौंपे गये नियुक्ति पत्र

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' का शुभारंभ किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के रायपुर स्टेशन पर रेलवे सहित अन्य केंद्रीय संस्थानों में नियुक्त अभ्यार्थियों के लिए रोजगार मेला शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान देशभर में 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसी कड़ी में रायपुर रेलवे स्टेशन पर 252 अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गए जिसमें 219 रेलवे कर्मचारियों सहित अन्य केंद्रीय संस्थानों के अभ्यार्थी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से अभ्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को रायपुर स्टेशन पर संबोधित किया एवं रोजगार मेला के उद्देश्यों पर आधारित शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग भी प्रसारित की गई प्रधानमंत्री ने रोजगार मेला का शुभारंभ कर उपस्थित जनसमूह एवं नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित किया। रायपुर स्टेशन पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों ने अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।



दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्टेशन पर फग्गन सिंह कुलस्त इस्पात राज्यमंत्री, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील कुमार सोनी, रायपुर विधायक कुलदीप जुनेजा मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक लोकेश विश्नोई सहित रायपुर रेल मंडल एवं अन्य केंद्रीय संस्थानों के अधिकारी एवं मीडिया के सदस्य उपस्थित रहे।

 

और भी

बाजार में है रौनक, मैंने भी अपने घर के लिए की दीपावली की खरीदी : भूपेश बघेल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल धनतेरस के मौके पर शनिवार को रायपुर के स्थानीय दुकानदारों से दीपावली की खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान बाजार में रौनक देखकर छत्तीसगढ़वासियों की तरह ही मुख्यमंत्री के चेहरे पर भी खुशी नजर आयी। उन्होंने कहा कि, बीते दो साल दीपावली की त्योहारी सीजन का बाजार कोरोना की वजह से प्रभावित रहा। इस बार बाजार में भरपूर रौनक है। शासन की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के चलते ग्रामीण, मजदूर, किसान से लेकर अधिकारी-कर्मचारी वर्ग सभी की जेब में पैसा है। यह पैसा अब बाजार तक पहुंच रहा है। इससे व्यापारी वर्ग भी उत्साहित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘त्योहार का अवसर है, ऐसे में मैं भी अपने परिवार के लिए खरीदारी करने पहुंचा हूं।’ उन्होंने गोल बाजार में स्थानीय दुकानदारों ने दीये, मटका, रुई-बत्ती, मौली धागा, रक्षासूत्र, तोरण, बताशा, लाई समेत स्थानीय स्तर पर तैयार ग्रामीण उत्पादों की खरीदी की साथ ही दूसरों से भी ग्रामीण उत्पादों और स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीदकर उनकी आर्थिक समृद्धि में योगदान देने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल के साथ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढ़ेबर, रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे भी मौजूद रहे।



गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार छत्तीसगढ़िया ग्रामीण उत्पादों को प्रोत्साहित करते हैं। इसी कड़ी में आज धनतेरस के मौके पर मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के गोलबाजार पहुंचे और ग्रामीण कुम्हारों द्वारा सजाए गए दुकानों में जाकर मिट्टी के दीये, मटका की खरीदारी की। वहीं छोटी दुकानें सजाकर बैठी महिला दुकानदार मीना बाई गवली, मंजू पवार, बुधियारिन बाई के पास जाकर हाथ से तैयार किए गए मौली धागा, रक्षा सूत्र, पूजा पैकेट, तोरण आदि की खरीदी की। मुख्यमंत्री ने सड़क पर एक डंडे के सहारे अपनी दुकान चला रहे 11 वर्षीय मासूम शेख फरहान से पांच नग माला भी खरीदी और बदले में पांच सौ रुपये बच्चों को दिए। गोलबाजार में खरीदारी के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां पहुंची युवती आम्रपाली गनवीर से पूछा कि वे क्या-क्या खरीद रही हैं, युवती ने बताया कि वो स्थानीय दुकानदारों से ही खरीदी कर रही हैं जिस पर प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री ने उन्हें मयूर पंख उपहार में भेंट किया। वहीं अपने पिता के साथ मिट्टी के दीयों की खरीदी करती नन्हीं बच्ची आसू बाया को देखकर मुख्यमंत्री बघेल ने बच्ची को आत्मीय भाव से गोद में लेकर दुलार किया।



इसके बाद त्योहारी मौके पर मिष्ठान खरीदने मालवीय रोड स्थित दुकान पहुंचे, जहां उन्होंने गुड़ चिक्की, गुजराती मावा लड्डू, पापड़ी, मिल्क केक और चिवड़ा फल्ली खरीदा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खासतौर से ऑरेंज बर्फी और फाफड़ा का स्वाद भी चखा। फिर मुख्यमंत्री बघेल लाखेनगर स्थित हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड पर सजे पटाखा दुकानों पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों व बच्चों के लिए अनार, चकरी, लाइट, रस्सी, रॉकेट, टॉय गन, फूलझड़ी जैसे पटाखे खरीदे। इस दौरान बीते 52 साल से पटाखा दुकान लगा रहे पटाखा व्यवसायी सुनील कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मिलकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी जानकारी में पहली बार कोई मुख्यमंत्री स्वयं पटाखा खरीदने पहुंचे हैं।

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी :
इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने सभी को धनतेरस, रूप चौदस व दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा तो कहीं-न-कहीं यह छत्तीसगढ़ के विकास की गति को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने परम्परागत व्यवसाय, हस्तशिल्प व हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए वन धन विकास केन्द्र, छत्तीसगढ़ हर्बल से लेकर सी-मार्ट (छत्तीसगढ़ मार्ट) की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, दीपावली का त्योहार कुम्भकार समुदाय के लिए विशेष रूप से उम्मीदों का अवसर होता है, जब उनका व्यवसाय अपेक्षाकृत अधिक होता है और उन्हें आर्थिक संबलता मिलती है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाएं फूल झाड़ू, धान की बालियों से झालर, बांस की टोकरी समेत टेराकोटा जैसे अनेक तरह के उत्पाद तैयार कर रही हैं। इनकी खरीदी कर इन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

शासकीय योजनाओं से हर चेहरे पर है खुशी :
बाजार में रौनक को लेकर एक सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिये किसानों को उनकी उपज का सही दाम दे रही है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर वर्ग को आर्थिक सहायता दी जा रही है। गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ में गोपालकों व गौठान समितियों तथा महिला स्व-सहायता समूहों के लिए आय का बड़ा स्त्रोत बन चुकी है। छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने साथ ही शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हाल ही में पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई। अब राज्य के शासकीय कर्मचारियों को 33 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। व्यापार-उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी योजनाएं और नीतियां अपनायी गईं। इस तरह से हर वर्ग को आर्थिक रूप से समृद्ध और संबल करने का प्रयास बीते पौने चार साल में छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है। बाजार में दिख रही रौनक सरकार के इन्हीं प्रयासों का नतीजा है। शासकीय योजनाओं से हर वर्ग के चेहरे पर खुशी है।

 

और भी

आंखों के लिए नुकसानदायक है पटाखों का प्रदूषण

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दीवाली रोशनी का त्योहार है। देश भर में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उमंग के उत्सव में हमारी जरा सी लापरवाही रंग में भंग डाल सकती है। त्योहार के दौरान खान-पान, दिनचर्या और इसे मनाने के तरीकों को लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है। उत्साह के बीच हमेशा ध्यान रखें कि स्वास्थ्य आपकी पहली प्राथमिकता है। इससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। दीपावली के इस त्योहार में मधुमेह के साथ वजन और आंखों की सेहत को लेकर हमेशा सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।

संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि दीपावली में पटाखों को लेकर बरती गई लापरवाही के कारण हाथ और उंगली के बाद प्रभावित होने वाला दूसरा सबसे आम अंग हैं आंखें। पटाखों के धुंएं के कारण आंखों में जलन-चुभन के साथ लालिमा होने का खतरा होता है। इसके अलावा पटाखों से लगने वाली चोट आंखों में घाव, रक्त के थक्के बनने या पुतली को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

बोतल में जलाए जाने वाले रॉकेट लोगों के चेहरों पर उड़कर लग जाते हैं जिसके कारण आंखों में चोट के सबसे ज्यादा मामले देखे जाते हैं। पटाखों के नजदीक में फटने से आंखों की रोशनी भी खराब हो सकती है। दीपावली के दौरान आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की आपात चिकित्सा के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर चिकित्सालय एवं एम्स रायपुर में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ये सावधानियां हैं जरूरी

पटाखे जलाते समय सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। बच्चों द्वारा आतिशबाजी के समय बड़े लोगों को निगरानी रखनी चाहिए। पटाखे हमेशा शरीर से दूर रखकर ही जलाएं। आतिशबाजी वाले क्षेत्र से सभी ज्वलनशील चीजों को हटा लें।

पटाखा जलाने के लिए लंबी डंडी  का प्रयोग करें, जिससे इससे होने वाले धमाके से हाथों या आंखों पर कोई असर न हो। आंखों को सुरक्षित रखने के लिए आतिशबाजी करते समय सुरक्षात्मक चश्मे पहनें। अनार जैसे पटाखों से आंखों और चेहरों पर चोट के सबसे ज्यादा मामले देखे जाते हैं। इसे हमेशा दूर से ही जलाएं।

आंख में खुजली या जलन होने या चोट लगने पर तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।

और भी

शहीदों के परिजनों तक पहुंचा मुख्यमंत्री का दिवाली का शुभकामना पत्र और उपहार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर शहीदों के परिजनों को प्रेषित शुभकामना संदेश और उपहार संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों के माध्यम से उन तक पहुंचने लगा है। आज  22 अक्टूबर को धरतेरस के मौके पर मुख्यमंत्री का शुभकामना पत्र और दीपावली का उपहार भेंट करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा शहीद आरक्षक महिपाल सिंह एवं शहीद सहायक उप निरीक्षक शोभाराम साहू के घर पहुंचे। उन्होंने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और मुख्यमंत्री की ओर से दीपावली का शुभकामना पत्र और उपहार सौंपते हुए सभी को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू तथा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने भी शहीदों के परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देते हुये सभी शहीद के परिजनों को व्यक्तिगत संदेश पत्र प्रेषित किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शहीदों के बलिदान को सदा याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री की ओर से शहीदों के परिजनों के लिए प्रेषित दिवाली का शुभकामना पत्र और उपहार संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी शहीदों के परिजनों के घर पहुुंचकर दिया जा रहा है।

 

 

और भी

पुलिस स्मृति दिवस : 39 शहीद जवानों सहित देशभर के जांबाजों को कलेक्टर-एसपी व नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और देश के सभी पुलिस बलों के द्वारा प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में आज पुलिस स्मृति दिवस आयोजित कर विभिन्न मोर्चों में कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रदेश के 39 शहीद जवानों सहित देश भर के शहीद हुए पुलिस जवानों को कलेक्टर पी.एस. एल्मा व एसपी प्रशांत ठाकुर के अलावा जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और पुलिस के जवानों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदानों का पुण्य स्मरण किया।

आज सुबह नौ बजे पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अधिकारी द्वय ने रूद्री स्थित रक्षित आरक्षी केन्द्र परिसर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। साथ ही जिले के 39 शहीद जवानों के चित्रों पर पुष्पवर्षा कर उनकी शहादत को याद किया। उनके अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, जिला पंचायत सदस्य द्वय श्रीमती कविता बाबर व खूबलाल ध्रुव, पूर्व महापौर श्रीमती अर्चना चौबे, वरिष्ठ नागरिक मोहन लालवानी सहित शहीद जवानों के परिजनों, उपस्थित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों व जवानों की टुकड़ी ने रक्षित निरीक्षक के. देवराजू के नेतृत्व में शहीद स्मारक के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदानी पुलिस जवानों को याद किया। इसके पश्चात् विभिन्न मोर्चों व मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के नाम का वाचन किया गया। तदुपरांत जवानों के द्वारा सलामी शोक शस्त्र के साथ जवानों को श्रद्धांजलि दी, इसके बाद कलेक्टर एवं एसपी ने शहीद जवानों के परिजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना।

जिले के 39 शहीद पुलिस जवान याद किए गए :- पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज सुबह आयोजित कार्यक्रम में जिले के शहीद हुए 39 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इनमें जिले के ग्राम बरबांधा के शहीद निरीक्षक देवनाथ नागवंशी, आमगांव के विनोद ध्रुव, उपनिरीक्षक कोमल सिंह साहू शामिल हैं। इसी तरह ग्राम पदमपुर के प्रधान आरक्षक शिवप्रसाद शर्मा, ग्राम सातबहना के सियाराम ध्रुव, गट्टासिल्ली के महावीर मरकाम, दानीटोला वार्ड धमतरी के चंद्रशेखर रंगारी, ग्राम कोकड़ी के नकुल ध्रुव, ग्राम खड़पथरा के देवनाथ नाग तथा ग्राम मल्हारी के विरेन्द्र सोम, ग्राम नारधा (मगरलोड) के शहीद आरक्षक ललित दीवान, सिंगपुर (कमईपुर) के राधेश्याम नागवंशी, लाईनपारा नगरी के धर्मेन्द्र साहू, कोटपारा नगरी हेमन्त सोम, बाजारपारा नगरी के प्यारेलाल सोम, छिपली के खिलावन बिसेन, फरसियां के रतनलाल मरकाम, ग्राम संबलपुर के नारायण सोरी, गागरा के संतोष कुमार, ग्राम सांकरा के नोहरू राम नेताम, ग्राम-जैतपुरी के शहीद आरक्षक शिवकुमार कोर्राम की शहादत को याद किया गया। इसी तरह ग्राम-पोड़ागांव, सिहावा के शहीद आरक्षक विजय सूर्याकर, ग्राम सेमरा के धनराज ध्रुव, विश्रामपुर के भूषण मंडावी, ग्राम-रावनसिंघी के वासुदेव ध्रुव, नवागांव-श्यामतराई के रामेश्वर ध्रुव, नगरी के अमजद खान, पण्डरीपानी के खगेन्द्र कुमार कश्यप, आमगांव के चन्द्रहास ध्रुव, ग्राम मारागांव के छबिलाल कांशी, ग्राम भीतररास के नवल किशोर शांडिल्य, ग्राम भैंसासांकरा के आदित्य साहू, कौहाबाहरा के निर्मल कुमार नेताम, परेवाडीह के टिकेश्वर कुमार ध्रुव, ग्राम डोकाल के शहीद आरक्षक  तिलाराम ठाकुर, ग्राम छिंदभर्री के शहीद सहायक आरक्षक कैलाश नेताम, ग्राम अर्जुनी के शहीद एस.पी.ओ. तीरण सिंह मांझी, ग्राम भंवरमरा निवासी शहीद केशव निषाद तथा ग्राम भेण्ड्री (मगरलोड) के बलराम ध्रुव शामिल हैं। बताया गया कि सितम्बर 2021 से अक्टूबर 2022 तक देश भर में कुल 264 जवान शहीद हुए। प्रदेश सहित देश के जवानों की शहादत को आज याद किया गया।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने दी धनतेरस की बधाई

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धनतेरस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है। इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री बघेल ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए। साथ ही उन्होंने अपील की है कि इस दीवाली हमारे कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दीये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें। सभी खुश रहें, स्वस्थ रहें और खुशियां बांटे।

 

 

और भी

राजेश मूणत आत्म अवलोकन करें, रमन को कमीशन खोरी बन्द करने की मिन्नते क्यों करनी पड़ी थी?

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्वमंत्री राजेश मूणत कितनी भी गलत बयानी कर ले रायपुर का एक्सप्रेस-वे, स्काईवॉक भाजपा की भ्रष्टाचार की स्मारक के रूप में छत्तीसगढ़ की जनता के सामने खड़ी है। एक्सप्रेस-वे ऐसी सड़क जो उद्घाटन के पहले ही जर्जर हो गई, गड्ढे हो गये, दरारे पड़ गयी, एक्सप्रेस-वे पर बनाये गये पुल दरक गये थे। तत्कालीन भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है? एक्सप्रेस-वे को कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लगभग पूरा नया बनाना पड़ा। भाजपा सरकार में करोड़ों रू. खर्च कर बनाई गयी सड़कें चार से पांच साल में ही कंडम हो गयी। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गये है। अमूमन एक सड़क की औसत आयु 12 से 15 साल होती है लेकिन भाजपा के 15 साल में बनाई गई सड़कें डामर कम भाजपा के भ्रष्टाचार की कालिख ज्यादा थी।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के सारे के सारे नेता जो इस भ्रष्टाचार के लिये जिम्मेदार है चाहे डॉ. रमन सिंह हो, चाहे राजेश मूणत हो, या सांसद के रूप में सरोज पांडेय हो सबने अपने भ्रष्टाचार की कालिख को बेशर्मीपूर्वक उजागर करने का काम किया है। डोंगरगढ़ की सड़क, 2016 में बनी, बिलासपुर की सड़क 2018 में बनी, पंडरिया की सड़क 2017 में बनी, बालोद की सड़क 2018 जनवरी में बनाई गयी थी। राजेश मूणत सोच रहे है कि रमन सरकार में बनी इन कंडम सड़कों की आड़ में कांग्रेस सरकार को बदनाम कर लेंगे तो वे सब मुगालते में है। यह सड़कें रमन राज के कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की स्मारक के रूप में है। जनता की गाढ़ी कमाई को किस प्रकार लूटा गया इसकी बानगी 4 साल में खराब होने वाली यह सड़कें है। स्काईवॉक, एक्सप्रेस-वे रमन-मूणत के भ्रष्टाचार की निशानी है। राजेश मूणत की काली करतूत से प्रदेश की जनता वाकिफ है।

 

 

और भी

पीएम आवास योजना में बेहतर परफॉर्मेंस : छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत कर अफवाहबाज भाजपा नेताओं को केंद्र ने दिखाया आईना

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री आवास योजना अवार्ड 2021 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य को दो पुरस्कार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार एवं प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र से प्रधानमंत्री आवास योजना में छत्तीसगढ़ को दो पुरुस्कार मिलने  के बाद अब भाजपा के नेता कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे ।प्रधानमंत्री आवास योजना बंद होने का झूठा एवं मनगढ़ंत आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं को प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिए। भाजपा के नेता प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में झूठ और षड्यंत्र की राजनीति कर रहे थे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की छवि धूमिल करने मनगढ़ंत आरोप लगा रहे थे।यह पुरस्कार उन भाजपा नेताओं के मुंह पर करारा तमाचा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा केंद्रीय योजनाओं को बेहतर ढंग से छत्तीसगढ़ में चलाया जा रहा है जिसके कारण केंद्र की सरकार ने अनेक पुरस्कार से छत्तीसगढ़ सरकार को नवाजा है प्रधानमंत्री आवास योजना कि बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अभी दो पुरस्कार मिला है इसके पहले मनरेगा के बेहतर क्रियान्वयन,  वनोपज की खरीदी,आयुष्मान भारत योजना की सफल संचालन, स्वच्छता के मामलों का बेहतर तरीके से क्रियान्वन सहित अन्य योजनाओं को बेहतर ढंग से धरातल पर उतार कर जनता को लाभ दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार को 70 से अधिक पुरस्कार से नवाजा है।

और भी