छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

तम्बाकू, नशा मुक्ति के लिये दन्त चिकित्सकों का हुआ प्रशिक्षण

 जिले के सभी निजी दंत चिकित्सक तंबाकू नशा मुक्ति की दिशा में करेंगे कार्य, जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नशा मुक्ति केन्द्र का संचालन

जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तम्बाकू एवं तंबाकू उत्पादों के उपयोग एवं उपभोग को हतोत्साहित करने एवं कोटपा एक्ट 2003 के प्रभावी अनुपालन हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। एवं समय - समय पर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से जनसमुदाय को तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में अब जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय दन्त चिकित्सकों, परामर्शदाताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिये तंबाकू नशामुक्ति विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

महारानी अस्पताल के गुण्डाधुर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इंडियन डेन्टल एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष डॉ. सुपर्णा साव द्वारा तंबाकु नशा मुक्ति हेतु दंत चिकित्सकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया: " नशामुक्ति अचानक से होने वाली कोई एक घटना नहीं है बल्कि कई स्तर पर चलने वाली प्रक्रिया है जिसमें धैर्य की जरूरत होती है। ऐसे में नशामुक्ति की दिशा में कार्य करने वाले सभी कर्मियों की भूमिका बढ़ जाती है।"

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के साइकोलाजिस्ट उमा शंकर साहू द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में की जा रही गतिविधियों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया: "शराब न केवल सेहत को नुकसान पहुंचाती है बल्कि नशा करने वाले व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालती है और अंत में इसका असर समाज पर पड़ता है।"

राष्टीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ0 ऋषभ साव द्वारा कार्यक्रम के विषय में बताते हुये जिले के समस्त निजी दन्त चिकित्सकों द्वारा उनके पास आने वाले मरीजों को तंबाकू नशा मुक्ति  की सेवाएं उपलब्ध कराने एवं आवश्यक होने पर महारानी अस्पताल के तंबाकू नशा मुक्ति केन्द्र में रेफर करने तथा जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में दन्त चिकित्सकों के माध्यम से तंबाकू नशा मुक्ति केन्द्र का संचालन किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। 

संभागीय सलाहकार प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा कोटपा एक्ट 2003 तथा धुम्रपान एवं तंबाकू मुक्त नीतियों के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा समूह चर्चा के माध्यम से तम्बाकू नशा मुक्ति के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल की दन्त चिकित्सक डॉ. अष्लेशा तिवारी द्वारा तंबाकू का परिचय, तंबाकू के हानिकारक प्रभाव, ई सिगरेट के दुष्परिणाम से सभी को अवगत कराया गया। वहीं महारानी अस्पताल के तंबाकू नशा मुक्ति केन्द्र की प्रभारी दन्त चिकित्सक डॉ. सरिता मौर्य द्वारा तंबाकू नशा मुक्ति केन्द्र एवं दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। डॉ.सुपर्णा साव द्वारा तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का उपयोग नहीं करने शपथ दिलवाई गयी।

और भी

भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता ने आदिवासी किसान के साथ की 10 लाख की धोखाधड़ी

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरिया जिला के आदिवासी किसान आनंदी सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंचल रजवाडे एवं अन्य के खिलाफ 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने की शिकायत कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से की है । इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा में सदस्यता के साथ पहली ट्रेनिंग जनता को लूटने की दी जाती है। पूर्व रमन सरकार का मूल काम भी कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार घोटाला करना था और सत्ता जाने के बाद आज ही भाजपा से जुड़े लोग घपलेबाजी घोटाले बाजी लूटपाट करने में लगे हुए हैं। भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा घोटाला है कोरिया जिला के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंचल रजवाड़े ने एक गरीब आदिवासी किसान को धोखा देकर उसके खाते से 10 लाख रु. की हेराफेरी की जिसकी शिकायत किसान ने की है। रमन सरकार में 36 हजार करोड़ का नान घोटाला हुआ। रमन सिंह के दमाद डीकेएस सरकारी अस्पताल में घोटाला किया। रमन सरकार में जो मंत्री रहे वह सरकारी जमीनों पर कब्जा किए, निर्माण कार्यों में घोटाला किए, यह भाजपा का संस्कार है।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा में अपराधियों का बोलबाला है। भानूप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने जिसे प्रत्याशी बनाया है वो 15 साल की बालिका के साथ रेप करने, गैंग रेप करने और जबरिया देह व्यापार ने धकेलने पॉक्सो एक्ट का आरोपी है और पूरी भाजपा उस आरोपी के पक्ष में खड़ी हुई है। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा भी नेताम के साथ आरोपी है जो अब तक भाजपा का सदस्य है, भाजपा ने कोई कार्यवाही नहीं की है। अब कोरिया जिला का युवा मोर्चा अध्यक्ष अंचल राजवाड़े एवं उनके सहयोगी के खिलाफ एक आदिवासी किसान ने धोखा देकर 10 लाख रुपए की हेराफेरी करने और डराने धमकाने कि शिकायत दर्ज कराई है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अरुण साव से पूछा क्या भाजपा अंचल राजवाड़े को बचाने के लिए आंदोलन करेगी या उसे पार्टी से बाहर करेगी और किसान के 10 लाख रु. को वापस करवाएगी। प्रदेश की जनता को भाजपा नेताओं से सावधान रहना चाहिए अगर आप भाजपा नेता के पास मदद मांगने जा रहे हैं तो हो सकता है आपके साथ धोखा हो छल हो और कपट पूर्वक आपके संपत्ति पर वह भाजपा नेता कब्जा करने की षड्यंत्र रचे। भाजपा लुटेरों की गैंग बन चुकी है।

 

 

और भी

तीजन बाई, ममता चंद्राकर का होगा सम्मान, मिलेगा ये अवार्ड...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति ममता चंद्राकर और मशहूर-अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका तीजन बाई को भी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

राष्ट्रीय संगीत नृत्य और नाटक अकादमी नई दिल्ली की सामान्य परिषद ने पुरस्कारों की घोषणा की है। अकादमी ने देशभर से मिली प्रविष्टियों में से अलग-अलग श्रेणियों में 128 श्रेष्ठ कलाकारों और संगीत साधकों को पुरस्कारों के लिए चुना है जो इन सभी कलाकारों को साल 2019, 2020 और 2021 के लिए दिए जाएंगे।


 

और भी

सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, विकास कार्यों की दी जानकारी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस मौके पर सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ट्वीट कर बताया कि छत्तीसगढ़ में सरकार ने सफलता पूर्वक चार साल पूरे किए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के जनहितकारी योजनाओं की प्रगति एवं सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे को अवगत कराया है।


 

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान राजनीति को लेकर चर्चा हुई। सीएम ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में सूचना दी। भानुप्रतापपुर उपचुनाव की भी जानकारी दी। इसके साथ ही श्री खड़गे को छत्तीसगढ़ आने का आग्रह किया।

और भी

ये कैसी सजा : शोर मचा रहे थे बच्चे... प्रधान शिक्षक ने इतना पीटा, 6 अस्पताल में भर्ती...

 कोलकाता (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बच्चों को बेरहमी से पीटने के कई मामले सामने आ रहे हैं। अभी राजस्थान का मामला शांत नहीं हुआ कि पश्चिम बंगाल में फिर एक बार बच्चों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। यहां प्रधान शिक्षक ने बच्चों को इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि वे क्लास में शोर मचा रहे थे। शिक्षक ने 50 छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे कई छात्र बीमार पड़ गए। उनमें से छह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर अंचल के पारुई थानांतर्गत माला प्राथमिक विद्यालय में गत शुक्रवार को हुई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस स्कूल में प्रधान शिक्षक, एक शिक्षिका व एक शिक्षक हैं। शिक्षिका मातृत्व छुट्टी पर हैं और शिक्षक ने भी छुट्टी ले रखी है। गत शुक्रवार को सिर्फ प्रधान शिक्षक अभिजीत पाइन ही स्कूल में थे। दूसरी कक्षा के बच्चों के शोर मचाने पर वे इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने बेरहमी से उन्हें पीटना शुरू कर दिया, जिससे बच्चों को काफी चोट लगी। कई बच्चे बीमार पड़ गए। उन्हें बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभिभावकों ने प्रधान शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस बारे में प्राथमिक विद्यालय बोर्ड के अध्यक्ष प्रलय नायक ने कहा कि शिकायत मिली है। इलाके के स्कूल निरीक्षक को घटना की पूर्ण रिपोर्ट तैयार करके भेजने को कहा गया है।

फिलहाल आरोपित प्रधान शिक्षक को छुट्टी पर भेज दिया गया है। एक अभिभावक ने आरोपित प्रधान शिक्षक के तत्काल तबादले की मांग करते हुए कहा-' उनके रहने पर बच्चे स्कूल जाने से डरेंगे। हमें भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बारे में सोचना पड़ेगा। इस वजह से ऐसे अध्यापक का तत्काल दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया जाना चाहिए जिससे स्कूल आने वाले बच्चों के मन में किसी तरह का भय न रहें, वो अपने को सुरक्षित महसूस करें और स्कूल जाने के लिए तमाम तरह के बहाने न बनाए।

और भी

बढ़ती हुई ठंड को देखत हुए NSUI के द्वारा ज़रूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। NSUI के प्रदेश सचिव विशाल कुकरेजा के नेतृत्व में जरूरतमंदो को कंबल बाँटा गया।विशाल कुकरेजा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सड़क एवं झुग्गी में रहगुजर करने वाले लोगो को कंबल वितरण किया गया।बढ़ती हुई ठंड से लोगो की परेशानी बढ़ रही है इसी को देखते हुए हमारी पूरी टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कंबल वितरण किया।विशाल कुकरेजा ने बताया की ज़रूरतमंदों की सेवा करने का मौक़ा मिला एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ , आगे भी इसी तरह से ज़रूरतमंदों की सेवा करेंगे। कंबल वितरण में NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, कुणाल दूबे, सृजन तिवारी, रौनक़ सिंह टूटेजा, राकेश माटा, अनुज शुक्ला, रजत ठाकुर, हार्दिक देवानी, विनय तीर्थानी, यश नागवान, मयंक छाबड़ा, जय चंदनानी आदी सदस्य उपस्थित थे।

 

 
और भी

संविधान दिवस 26 नवम्बर को मनाया जाएगा

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत सरकार ने  डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 125 वीं जयंती पर प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए भारत सरकार संसदीय कार्य मंत्रालय से भारत के संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन पठन के लिए readpreamble.nic.in और भारत के लोकतंत्र की जननी विषय पर ऑनलाइन के लिए  constitutionquiz.nic.in वेब पोर्टल का निर्माण किया गया है।

 कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए  कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस पर सुबह 11 बजे संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइ न पठन के लिए निर्मित वेब पोर्टल को ओपन कर भारत की संविधान प्रस्तावना को पढ़ा जाए और ऑनलाइन क्वीज के लिए उक्त वेब पोर्टल का उपयोग करें। जहां इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध ना हो वहां ऑफलाइन मोड में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया जाए।

 

 

और भी

भाजपा के बयानों से स्पष्ट है कि वो आदिवासी आरक्षण के विरोधी है : कांग्रेस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के बयानों से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा आदिवासी आरक्षण की विरोधी हैं इसीलिए आरक्षण बहाली के लिये किये जा रहे प्रयास का विरोध कर रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार सभी वर्गों को उनका कानूनी अधिकार हक देने प्रतिबद्ध है और इसके लिए विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन किया गया है और विधानसभा के विशेष सत्र के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 के मसौदे को पास किया है। आदिवासी वर्ग 32 प्रतिशत आरक्षण की बहाली के लिए बुलाए जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र पर भाजपा पहले दिन से सवाल खड़े कर रही है। उसके बाद विधानसभा विशेष सत्र के अधिसूचना पर सवाल खड़ा कर अब विधानसभा सत्र के लिए तैयार की गई मसौदे पर सवाल खड़े कर रही है। भाजपा नहीं चाहती कि प्रदेश के आदिवासी वर्ग की आरक्षण की बहाली हो 2012 में भी रमन सरकार सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए आदिवासी वर्ग के 32 प्रतिशत आरक्षण में बढ़ोतरी किया था लेकिन कानूनी पहलुओं को नजर अंदाज किया जिसके चलते मामला न्यायालय में गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस को उनका अधिकार देने के लिए सभी पहलुओं पर विचार की है। कानूनी पहलू के साथ-साथ संसद को मिले अधिकारों का भी पड़ताल किया गया है और एक मजबूत आरक्षण विधेयक पास करा कर प्रदेश के सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा करेगी और लोकसभा में भी उस विधायक को पास करने भेजा जाएगा। प्रदेश की भाजपा स्पष्ट करें प्रदेश के आदिवासी वर्ग की आरक्षण बहाली के लिए सरकार के द्वारा जो काम किया जा रहा है उसके समर्थन में है कि विरोध में।

 
 
 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व रमन सरकार ने आदिवासियों के 32 प्रतिशत आरक्षण के मसले को न्यायालय में मजबूती के साथ नहीं रखा। 32 प्रतिशत आरक्षण का आधार बताने बनाई गई ननकीराम कंवर कमेटी की सिफारिशों को भी नहीं माना। आरएसएस और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सार्वजनिक तौर पर आरक्षण खत्म करने की बात कर चुके हैं। पूर्व रमन सरकार ने भी आरक्षण को खत्म करने की नियत से ही एसटी एवं एससी वर्ग के बीच विवाद उत्पन्न किया, मामला न्यायालय में गया और न्यायालय में भी पक्ष को रमन सरकार ने नहीं रखा जिसका ही परिणाम है कि रमन सरकार के दौरान न्यायालय के समक्ष अपनाई गई ढुल-मूल रवैया के कारण आदिवासी आरक्षण के खिलाफ न्यायालय का फैसला आया।

 

 

और भी

बैगा आदिवासियों ने घाट कटिंग कर बनाया सुविधा युक्त रास्ता...

 कबीरधाम मनरेगा से रोजगार और आवागमन की समस्या का हुआ समाधान 

कबीरधाम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रोजगार और आवागमन की समस्या का समाधान करते हुए अब बारहमासी सड़क का लाभ वनांचल गांव के ग्रामीणों को मिलने लगा है।बैगा बहुल गांव भेलकी व अधचरा के निवासियों के लिए पहाड़ों के बीच से घाट कटिंग कर सड़क बनाने की मांग अत्यंत महत्वपूर्ण थी जिसे पूरा किया है महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ने।

बात हो रही है जिले के सुदूर वनांचल ग्राम भेलकी और अधचरा की जो कि विकासखंड पंडरिया का वनांचल गांव है जहां विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी निवासरत है। वैश्विक महामारी कोरोना के लॉकडाउन में घाट कटिंग कार्य प्रारंभ हुआ था जिसमे भेलकी और अधचरा के ग्रामीणों को रोजगार का अवसर मिला और साथ में साकार हुआ बरसों पुराना सपना। वित्तीय वर्ष 2020-21 में यहां कार्य 18 लाख 17 हजार रुपए की लागत से घाट कटिंग सड़क निर्माण कार्य निचे अधचरा से भाकूर तक स्वीकृत हुआ। जिसमें 17.09 लाख रूपये मजदूरी पर एवं 1.07 लाख रूपये सामग्री पर खर्च किया जाना था। इस कार्य में दो गांव के 290 परिवारों को बड़ी मात्रा में रोजगार का अवसर मिला और लॉकडाउन के दौरान जहां सब कुछ बंद था एवं गांव के बाहर काम का कोई साधन नहीं था तब इस विकट परिस्थितियों में ग्रामीणों के लिए रोजगार गारंटी योजना से घाट कटिंग का कार्य सहारा बनकर उभरा। साथ ही इन्हें अपनों के घर आने जाने के लिए बेहतर सुविधा युक्त सड़क मिला जिसमे कोई गड्ढे नहीं है और ना ही वह पथरीला होगा।

महात्मा गांधी नरेगा योजना से हुए कार्य पर एक नजर
18 लाख 17 हजार रुपये से बन रहे इस घाट कटिंग एवं सड़क निर्माण कार्य की लंबाई 2 किलोमीटर है जो ग्राम पंचायत भेलकी में स्वीकृत हुआ है। अप्रैल माह से प्रारम्भ हुए इस कार्य मे औसतन 127 पंजीकृत मजदूरों को लगातार काम मिलता रहा। कार्य से 9903 का मानव दिवस रोजगार का सृजन किया जा चुका है। इस कार्य से ग्रामीणों को 16.961 लाख रुपये का मजदूरी भुगतान उनके खातो में मिला है जो उन्हें सीधे तौर पर आर्थिक संबल दिया। इस कार्य मे  गांव के महिला एवं पुरुष ने पहाड़ों को काटकर घाट कटिंग करते हुए अपने लिए सुविधायुक्त रास्ता बना लिया हैं।

एक पंथ दो काज की कहावत होती पूरी : कलेक्टर
भेलकी के ग्रामीणों की मांग पर अधचरा से भाकुर के बीच में घाट कटिंग करने का काम महात्मा गांधी नरेगा योजना से स्वीकृत किया गया। यह कार्य गत माह पूर्ण हुआ है इस कार्य को करने में 295 परिवारों को रोजगार का अवसर मिला है तथा घाट कटिंग हो जाने से पहाड़ों के बीच आवागमन की सुविधा बैगा आदिवासियों को प्राप्त हो रहा है साथ मे आसपास के लगभग 400 से अधिक की आबादी को सीधे लाभ पहुंचा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह कार्य ऐसे समय में हुआ है जब ग्रामीणों को लॉकडाउन के दौरान गांव मे रोजगार मिल गया और आवागमन की सुविधा जो परेशानी रहित है एवं ग्रामीणों को जोखिम से बचाएगा।

दो गांव को जोड़ती यह सड़क ग्रामीणों के लिए है फायदेमंद : सीईओ जिपं
नीचे अधचरा गांव है जहां विषेष पिछड़ी जनजाति सहित 93 परिवार रहते है, अधचरा वाले को मुख्यमार्ग पकड़ने के लिए 2 किलोमीटर पैदल पगडंडी से जाना पडता था, जिसकी चैड़ाई बहुत कम थी साथ ही इस रास्ते में बहुत गढ्ढे हो गए थे और पथरीले होने के कारण आवागमन बहुत मुश्किल एवं जोखिम भरा था। मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम भाकूर है ,घाट कटिंग होकर सड़क बन जाने से अधचरा एवं भाकुर के ग्रामीणों को आने-जाने में अब सहोलियत होने लगी है। यहा रास्ता दो गांव को एक दूसरे से जोड़ता है।

 

 

और भी

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नेता हाईकोर्ट के आदेश और सुप्रीम कोर्ट के प्रावधानों से अनजान बनकर झूठ बोल रहे : कांग्रेस

रमन सरकार ने षडयंत्रपूर्वक ननकीराम कंवर कमिटी और सीएस कमिटी के आंकड़े छुपाये, अब भाजपाई घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का मूल चरित्र आरक्षण विरोधी है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ अनर्गल बयानबाजी कर, दूसरों पर  दोष मढ़कर रमन सरकार के षड्यंत्रों पर पर्दा डालने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं। जब रमन सरकार के दौरान 58 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया तब प्रमाणित आधार प्रस्तुत करने और नवी अनुसूची में शामिल करवाने की ज़िम्मेदारी तत्कालिन रमन सिंह सरकार की थी, लेकिन जानबूझकर इरादातन अकर्मण्यता दिखाई गई। उस वक्त भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नेता मुंह में दही जमाए बैठे थे। हाईकोर्ट के निर्णय में उल्लिखित तथ्य और ननकीराम कंवर के बयान से भाजपा के आरक्षण विरोधी पाप उजागर हो चुके हैं। हाईकोर्ट के निर्णय में यह भी स्पष्ट है कि आरक्षण के आधार के लिए तथ्य जुटाने गठित नानकीराम कंवर और सीएस की अध्यक्षता में जो दो कमेटियां बनाई गई थी उनके दस्तावेज  का उल्लेख न शपथ पत्र में था, जो 2018 से पूर्व ही जमा किए जा चुके थे। भूपेश बघेल सरकार आने के बाद न्यायालय ने दस्तावेज़ ग्राह्य करने से इस आधार पर इनकार कर दिया कि पूर्ववर्ती रमन सरकार ने शपथ पत्र में कमेटियों के दस्तावेजों का ज़िक्र ही नहीं किया था।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा तो मुखौटा है इनके पितृ संघठन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण विरोधी बयान सर्वविदित है। हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने 2006 के वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानो को शिथिल कर आदिवासी हितो पर प्रहार किया तब भी भाजपा नेता मौन थे। 2023 में होने वाली जनगणना के जनसंख्या रजिस्टर में जाति के कालम को शामिल करने से मोदी सरकार ने इनकार किया तब भी भाजपाई मौन है। केंद्रीय सचिवालय में बिना आईएएस परीक्षा पास किए, बिना आरक्षण, लेटरल एंट्री से अपने पूंजीपति मित्रों के कार्पोरेट कर्मचारियों को सीधे अधिकारी बना रहे हैं, सरकारी उपक्रमों के अंधाधुंध निजीकरण से आरक्षित वर्ग के युवाओं के सरकारी नौकरी के अधिकारों को बेच रही है मोदी सरकार, तब भी भाजपा के तमाम नेता मौन है। इसी तरह जब रमन सिंह के कुशासन में संविधानिक दायित्व निभाने की ज़िम्मेदारी थी, रमन सरकार को न्यायालय में पक्ष रखने और नवीं अनुसूची में शामिल करवाने का दायित्व था तब भाजपा विधि प्रकोष्ठ मौन रहे। रमन सरकार के दौरान 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के संदर्भ में कोई प्रयास नहीं किया गया। अब भूपेश सरकार ईमानदार प्रयास कर रही है तो भाजपाई घलियाली आंसु बहा रहे हैं।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 नवम्बर संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद विविधता भरे भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित कर सशक्त राष्ट्र निर्माण के सपने को बखूबी पूरा किया है। श्री बघेल ने कहा कि हमें गर्व है कि भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अनेक विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

और भी

तेज रफ्तार हाईवा ने पैदल यात्री को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

 भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एक  तेज रफ्तार हाईवा ने युवक को कुचल दिया। युवक सड़क पर पैदल चल रहा था। तभी हाईवा ने चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना के बाद ड्राइवर कृष्ण कुमार हाईवा छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक भाग क़र  सीधे जामुल थाने पहुंचा। पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी पहुंचाया।

जामुल थाना प्रभारी ने बताया कि कृष्ण कुमार (27 साल) निवासी देवरझाल नंदिनी हाईवा चलाता है। सीजी 04 एमडी 5008 में पत्थर लोड करके नंदिनी पथरिया रोड से होते हुए एसीसी जामुल की तरफ आ रहा था। दोपहर 1 बजे के करीब वह जैसे ही बोगदा  के पास पहुंचा, अचानक युवक हाईवा के सामने आ गया। इससे ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया और उसे चढ़ाते हुए निकल गया।

 

जामुल पुलिस ने कहा है कि मृतक का शरीर बुरी तरह कुचल गया था। उसके कपड़ों की तलाशी लेने पर कोई पहचान नहीं मिली। बताया जा रहा है कि युवक भट्ठी से निकला था। इसलिए पुलिस ने वहां भी पूछताछ की, लेकिन कोई भी उसकी पहचान नहीं बता पाया। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।

 

 

और भी

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का सातवां चरण 1 दिसम्बर से

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के सातवें चरण की शुरूआत 1 दिसम्बर से होगी। राज्य के चार मलेरिया संवेदी जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा में एक माह तक यह अभियान संचालित किया जाएगा। मलेरिया के मामलों को निम्नतम स्तर तक ले जाकर पूर्ण मलेरिया मुक्त राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश में लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है।


प्रदेश में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के पिछले छह चरणों के अच्छे नतीजे आए हैं। प्रदेश में वर्ष 2018 में वार्षिक परजीवी सूचकांक (एपीआई दर) 2.63 था, जो अभी घटकर 0.92 पर आ गया है। बस्तर के साथ-साथ समूचे छत्तीसगढ़ में मलेरिया संक्रमण की दर अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर तक पहुंच चुकी है। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के छटवें चरण में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात लाख छह हजार घरों में जाकर 33 लाख 96 हजार 998 लोगों की मलेरिया जांच की थी। इस दौरान मलेरियाग्रस्त पाए गए लोगों का तत्काल उपचार भी किया गया।

 
 
 



1 दिसम्बर से शुरू हो रहे सातवें चरण में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम बस्तर संभाग के चार जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा के घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे दुर्गम एवं दूरस्थ इलाकों में घर-घर पहुंचकर सभी लोगों में मलेरिया की जांच करेगी। इस दौरान पॉजिटिव पाए गए लोगों को तत्काल मलेरिया की दवाई खिलाई जाएगी।

 



मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत मलेरिया की जांच और इलाज के साथ ही इससे बचाव के लिए जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियां भी चलाई जाएंगी। इस दौरान लोगों को रोज मच्छरदानी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही घरों के आसपास जमे पानी और नालियों में डीडीटी या जले हुए तेल का छिड़काव किया जाएगा। घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय भी लोगों को बताए जाएंगे।

 



संचालक, महामारी नियंत्रण, डॉ. सुभाष मिश्रा ने तेज बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, उल्टी, ठंड लगने, चक्कर आने, शरीर पर दाने दिखने, नाक से खून आने जैसे लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवाने की सलाह दी है, ताकि शीघ्र बेहतर उपचार किया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी लगाकर सोने की आदत डालें। मच्छर न पनप सके, इसके लिए घर के आसपास साफ-सफाई रखें।

 

 

 

और भी

वोटर आईडी नहीं होने पर इन पहचान पत्रों को दिखाकर कर सकते हैं मतदान...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आगामी 5 दिसम्बर को भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (EPIC) के साथ ही 12 तरह के अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों को मान्य किया है। वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे मतदाता इनमें से कोई एक पहचान पत्र दिखाकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं।

आयोग ने वैकल्पिक पहचान पत्र के रूप में आधार कॉर्ड, मनरेगा जॉब कॉर्ड, बैंकों या डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कॉर्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कॉर्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कॉर्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों को जारी किया गया सरकारी पहचान पत्र तथा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कॉर्ड को मान्यता दी है। निर्वाचक नामावली में पंजीकृत प्रवासी मतदाताओं के पहचान पत्र के रूप में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा कोई अन्य पहचान दस्तावेज नहीं) को ही मान्यता दी जाएगी।

और भी

जिला मुख्यालय में चार दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक व युवा उत्सव का आगाज

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर आरा के निर्देशन व जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन व खेल व युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वधान में जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक व युवा महोत्सव का आगाज स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में हुआ। इस अवसर पर उषा सिंह जिला पंचायत सदस्य, बिहारीलाल कुलदीप जिला पंचायत सदस्य, दुर्गा सारथी जिला पंचायत सदस्य, रामकृष्ण ओझा जिला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, जगलाल सिंह देहाती जनपद अध्यक्ष सूरजपुर, परमेश्वर यादव विधायक प्रतिनिधि, परमेश्वर राजवाड़े युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रेमनगर, अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सभी अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी और स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया।

कलेक्टर इफ्फत आरा ने सभी ब्लॉक से आए सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने शुभकामनाएं दी। उन्होंने विजय होने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर खेलने सभी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया। खेल से शारीरिक व मानसिक मजबूती के साथ शारीरिक स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त होता है। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत सदस्य बिहारी लाल कुलदीप, उषा सिंह, जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह देहाती व रामकृष्ण ओझा जिला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सभी ने खिलाडिय़ों को अच्छे खेलने के लिए प्रोत्साहित किया व जिले व राज्य का नाम रोशन करने शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापन किया है। क्योंकि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में विलुप्त हो रहे पारंपारिक खेल को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभावान खिलाडिय़ों के लिए किया है।

 
 

प्रतियोगिता के पहले दिन छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद के प्रतियोगिता आयोजित किये गए, जिसमें 0-18 वर्ष और 40 से ऊपर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने सहभागिता निभाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर रामकृष्ण साहू पुलिस अधीक्षक, रवि सिंह एसडीएम सूरजपुर, डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी सीईओ जनपद पंचायत सूरजपुर, विनोद कुमार राय जिला शिक्षा अधिकारी, शशिकांत सिंह जिला मिशन समन्वयक,श्रीमती आरती पाण्डेय खेल अधिकारी, शबाब हुसैन प्रभारी खेल अधिकारी, शरदेन्दु कुमार शुक्ल,सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सभी विकासखंड के तहसीलदार व विकासखंड शिक्षा अधिकारी व सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 
और भी

एनीमिया मुक्त बीजापुर अभियान 25 से 30 नवंबर तक

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एनीमिया मुक्त बीजापुर अभियान द्वितीय चरण का शुभारंभ विकासखंड बीजापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धनोरा के प्राथमिक शाला धनोरा में सरपंच महोदय द्वारा किया गया। एनीमिया मुक्त बीजापुर (द्वितीय चरण) जिला प्रशासन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के समन्वय से किया जा रहा है। यह अभियान 25 से 30 नवम्बर 2022 तक प्रत्येक पोटाकेबिन, आश्रम, स्कूल, छात्रावास, स्कूलों से अध्ययनरत 10 से 19 वर्ष के किशोरी बालिकाओं का रक्त जांच कर एनीमिया का ट्रीटमेंट किया जाएगा। 

इस अभियान में न्यूट्रीशियन इंटरनेशनल द्वारा तकनिकी सर्पोट दिया जा रहा है। शुभारंभ के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बीजापुर की ओर से एनीमिया से बचने के उपाय संबंधित जानकारी बच्चों को दिया गया। इस अवसर में के उद्देश्य से बचों में जागरूकता के लिए निबंध प्रतियोगिता ड्रांईग प्रतियोगिता, डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुनिल भारती मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी जिला बीजापुर, अखिलेंद्र त्रिवेदी राज्य कार्यक्रम अधिकारी न्यूट्रीशियन इंटरनेशनल तकनीकी, अजीत पटेल संभागीय समन्वयक, योगेश कुमार भगत विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक बीजापुर, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी बीजापुर उपस्थित रहकर कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दिया गया।

और भी

सरकारी गाड़ियों में बांटी जा रही है शराब-साड़ियां, दम है तो निष्पक्ष चुनाव लड़ो : बृजमोहन

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जैसे-जैसे दिन कम होते जा रहे है, वैसे-वैसे चुनावी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ती जा रही है। भानुप्रतापपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा हाराडुला मंडल में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं चारामा मंडल में एक बड़ी जनसभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा, छत्तीसगढ़ के सभी दिग्गत नेता नजर आए। हाराडुला में वहाँ के प्रभारी नारायण चंदेल के साथ मंच पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडेय, नारायण चंदेल, संतोष पांडेय, एवं अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं चारामा मंडल की जनसभा के दौरान प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, मोहन मंडावी, देवराज दुग्गा, रजनीश सिंह, रंजन साहू, शालिनी राजपूत, जामवंत महावीर सिंह राठौर, इंद्र चोपड़ा, सतीश गाटके एवं अन्य नेता उपस्थित रहे।


इस दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार ने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था, पर आप में से किसी को मिली क्या..? किसानों का कर्जा माफ करने को कहा था, किसी का हुआ क्या..? इस सरकार ने कर्जा तो माफ नहीं किया उल्टा इस प्रदेश के हर व्यक्ति को लगभग 50 हजार रुपये के कर्ज में डाल दिया।

 
 
 



बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि ये हमसे महंगाई की बात करते हैं, मोदी ने जब पेट्रोल-डीजल के दाम कम किये तब राज्य सरकार ने टैक्स क्यों नहीं कम किया। मोदी ने धान समर्थन मूल्य 500 रुपये बढ़ा दिए, इस सरकार ने 500 रुपये क्यों नही बढ़ाया..।

 



इस उपचुनाव के दौरान कोई भी कांग्रेस का नेता या कार्यकर्ता आपसे वोट मांगने आये तो उससे पूछिये की घोषणा पत्र के वादों में से आपकी सरकार ने कितने वादे पूरे किए, क्योंकि ये पूछना आपका हक़ है।

 



केंद्र की सरकार पर बस आरोप लगाने वाले ये लोग जान ले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों को फ्री में गैस कनेक्शन दिया, इस कांग्रेस सरकार ने तो वादा किया था कि सरकार बनी तो 4 गैस सिलेंडर देगी पर दिया क्या ..? नहीं दिया। कालनेमी राक्षस की प्रवृत्ति वाले ये लोग, बोलते कुछ है और करते कुछ..। इनके कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

 



उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने सत्ताधारी पार्टी और आरोप लगाते हुए कहा कि, मुझे पता चला है कि वन विभाग व स्वास्थ्य विभाग के गाड़ियों से शराब और साड़ियां बांटी जा रही है। मैं इस सरकार के कर्मचारियों को चेतावनी देता हूँ कि ये धंधा बंद करो, नहीं तो एक-एक लोगों को पकड़ के उन्हें सबक सिखाया जाएगा। साथ ही कांग्रेस पार्टी को चुनौती देता हूँ कि अगर दम है तो चुनाव के मैदान में अगके चुनाव लड़ो, निष्पक्ष चुनाव लड़ो। मैं भानुप्रतापपुर की जनता से भी यह अपील करता हूँ कि ये चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए।

इस सरकार की भ्रष्ट नीतियों का पर्दाफ़ाश करना है। इसलिए हमें अपने सभी रिश्तेदारों-नातेदारों दोस्त, मित्र सबको समझाना है। इस झूठी, बेईमान सरकार को सबक सिखाना है, भाजपा को जिताना है।

 

 

 

और भी

ट्रेन में लगी आग... रेस्क्यू के लिए पहुंची रेल आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ की टीम...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर रेल मंडल के मरोदा स्टेशन में रेल आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ की टीम ने अपने साहस का परिचय देते हुए जलते ट्रेन की बोगी से घायल यात्रियों को रेस्क्यू किया। डीआरएम, रेलवे के अन्य अधिकारियों सहित 300 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने इस कार्य को देखा और उनकी सराहना की।



दरअसल रेलवे प्रशासन द्वारा अपने फ्रंट लाइन स्टाफ, रेल आपदा प्रबंधन टीम एवं स्थानीय नागरिकों को गाड़ियों में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से अवगत कराते हुए उस आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्य से संबंधित तरीकों को अभ्यास के माध्यम से प्रदर्शित करते हुए प्रशिक्षण दिए जाने की नियमित परम्परा है। ताकि वे दुर्घटना के समय किए जाने वाले बचाव कार्य के तरीकों को अपनाकर कुशलता पूर्वक राहत कार्य कर सके । यद्यपि आपदा के समय फ्रंट लाइन स्टाफ, रेल आपदा प्रबंधन टीम (ART- Accident Relief Trains/ ARMV Accident Relief Medical Van) और स्थानीय नागरिक ही बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  

 



इसी कड़ी में 25 नवम्बर को यह अभ्यास प्रदर्शन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल NDRF की  बटालियन मुंडाली (कटक) उडीसा, रायपुर मंडल संरक्षा विभाग, रेल आपदा प्रबंधन टीम ( ART/ARMV) की आपदा राहत टीम तथा सिविल डिफेंस द्वारा संयुक्त रूप से मरौदा में किया गया। उक्त संयुक्त मॉक ड्रिल में एन.डी.आर.एफ., सिविल डिफेंस , स्काउट एवं गाइड से  ART/ARME टीम से एवं रेलवे मेडिकल टीम, वाणिज्य मेकेनिकल दूरसंचार इलेक्ट्रिकल एवं अन्य विभागों सहित लगभग 300 से ज्यादा लोग मौजूद  रहे। उक्त आयोजन में अग्निशामक वाहन, एंबुलेंस एवं लोकल पुलिस की उचित व्यवस्था थी ।

 


इस प्रदर्शन में सवारी गाड़ी के डिब्बे में आग लगने की स्थिति को दर्शाते हुए यह बताया गया कि इस दौरान कैसे पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए और उनकी सहायता की जाए। साथ ही आग को बुझाने के विभिन्न तरीकों को भी जीवंत रूप में दिखाया गया। इस अभ्यास प्रदर्शन के माध्यम से किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने हेतु राहत एवं बचाव कार्यों की गतिविधियों को भी दिखाया गया ।

इस अभ्यास के दौरान लगाए गए पूछताछ केन्द्र, सहायता केन्द्र व सभी राहत स्टालों एवं मौजूद साधन संसाधनों का अवलोकन मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने किया एवं विस्तृत जानकारी ली एवं वास्तविक आपदाओं से निपटने के लिये हमेशा तत्पर ।   

 



इस अवसर पर संजीव कुमार ने स्थानीय मीडिया के प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए मॉक ड्रिल के आयोजन की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए रेलवे द्वारा नागरिकों को आपदा के समय की जाने वाली बेहतर कार्यों की जानकारी दी गई । साथ ही अपील भी किया गया कि वे आपात स्थिति में लोगों की सहायता कर रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करने ।

इस अभ्यास प्रदर्शन में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) आशीष मिश्रा,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रायपुर डॉ. डी. एन. बिस्वाल, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी रायपुर जे के  पात्रा  एवं  सिविल डिफेन्स के सदस्य, एवं स्काउट गाइड, संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर सहित बिलासपुर जोनल मुख्यालय और रायपुर मंडल के शाखा अधिकारी तथा अन्य  अथिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

और भी