गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में
दंतेवाड़ा : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से जन-जन तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
दंतेवाड़ा : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से जन-जन तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बाल दिवस पर गंभीर बीमारी से पीड़ित चिरायु योजना के लाभार्थी बच्चों के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। उन्होंने फोन पर बातकर बच्चों और उनके परिजनों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और ऑपरेशन के बाद उनके स्वास्थ्य की ताजा स्थिति की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने परिजनों को ऑपरेशन के बाद फॉलो-अप के लिए नियमित रूप से डॉक्टरों के पास जाने कहा। उन्होंने बच्चों की सेहत से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपने मोबाइल नम्बर पर संपर्क करने कहा।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना से उपचारित छह बच्चों के परिजनों से बात की। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे इन बच्चों का राज्य शासन ने नामी अस्पतालों में निःशुल्क ऑपरेशन करवाया है। ऑपरेशन के बाद इन सभी बच्चों का स्वास्थ्य काफी बेहतर है और ये बच्चे अब अपनी शारीरिक तकलीफों से काफी हद तक निजात पा चुके हैं। चिरायु योजना के अंतर्गत इन बच्चों की सर्जरी देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों चेन्नई के अपोलो चिल्ड्रन हॉस्पिटल, नवा रायपुर के सत्य साई अस्पताल, हैदराबाद के एल.वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट और एम्स रायपुर में कराया गया है।
मंत्री सिंहदेव ने कॉकलियर इम्प्लांट वाले दुर्ग जिले की ख्यांशि यादव, हृदय की सर्जरी वाले बिलासपुर जिले के खोशांग दिव्य, कांकेर की दामन तिवारी और सरगुजा की मेंडरा कला की अमृता दास के परिजनों से फोन पर बातकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। उन्होंने क्लेफ्ट लिप (Cleft Lip) की सर्जरी वाले दुर्ग की अनाया कुमारी और रेटिनोपैथी ऑफ प्रिमेच्युरिटी के इलाज के लिए नेत्र सर्जरी वाले काव्या मंडावी के परिजनों से भी चर्चाकर उनकी सेहत व फॉलो-अप इलाज के बारे में जानकारी ली। सभी बच्चों के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला प्रशासन की ओर से दूरस्थ अंचल के युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए जिला रोजगार व स्वरोजागर मार्गदर्शन केन्द्र के माध्यम से प्लेसमेंट कैम्प लगाकर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2022 से अब तक 12 प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन कि गया है और 70 बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया गया है। जिसमें 12 निजी क्षेत्र के नियोजकों ने 1012 विभिन्न पदों के लिए रिक्तयॉ दी थी। इनमें एसबीआई लाईफ मित्र के 39, सुरक्षा गार्ड के 24, ब्लाक एजेंट के 04, शिक्षक 02 और ग्राहक संबंध कार्यकारी के 01 पदों पर कैम्प के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसी प्रकार जनवरी 2022 से अब तक 08 कैरियर मार्गदर्शन के माध्यम से 783 छात्र-छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन देने का कार्य किया गया है। जिले के विभिन्न उ.मा. विद्यालायों के छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए कैरियर मार्गदर्शन देने का कार्य जारी है। प्लैसमेंट कैम्प से लाभांवित हितग्राही गौरीशंकर भगत, पुरूषोतम राम और फारूक अली ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर तीखा तंज कसा है । उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन पर मोहन भागवत न बोलें। सबसे अधिक चर्च डॉ. रमन सिंह के 15 सालों में बने। चर्च, गुरुद्वारा या अन्य धार्मिक स्थल तभी अधिक बनते हैं, जब उनको मानने वाले लोग अधिक हों। मुख्यमंत्री ने कहा यदि भाजपा के पास इसका आंकड़ा नहीं है तो मुझसे ले लें। मैं उन्हें इसका रिकार्ड दे दूंगा कि जितने चर्च पिछले 15 साल में बने उतने कभी नहीं बने हैं। सीएम बघेल भिलाई में एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा कांग्रेस के तलवे चाटने वाले लोगों की पैरवी करती है। गांधी और नेहरू ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया, जो त्याग किया इसको याद करने की जगह उनके बारे में गलत बयानबाजी कर रही है। आज के युवा को नेहरू के बारे में पढ़ना चाहिए। गांधी के बारे में पढ़ना चाहिए। उन्हें जानना चाहिए। आज 14 नंवबर को बाल दिवस के मौके पर चाचा नेहरू को पूरा देश याद करता है। नेहरू का भिलाई से सबसे गहरा नाता रहा। उन्हीं की पहल से भिलाई में भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना की गई। भिलाई को मिनी इंडिया बनाने में उनका सबसे बड़ा सहयोग रहा है।
कार्यक्रम में गत शिक्षा सत्र में कक्षा 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों और विभिन्न गतिविधियों जैसे क्रिकेट, गोला फेक, गायन, वादक आदि में राज्य स्तर पर सुकमा जिले का प्रतिनिधत्व करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले में बोर्ड परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची में आए 12 विद्यार्थियों और राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर खेल स्पर्धाओं में सफलता प्राप्त करने वाले एवं साहसिक कार्य करने वाले 20 विद्यार्थियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
बाल सुरक्षा सप्ताह 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें संयुक्त रूप से दोनों विभागों पुलिस विभाग और महिला व बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर हरिस. एस, विशिष्ट अथिति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रीति दुर्गम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी परमेश्वर तिलकवार, डिप्टी कलेक्टर अजय मोडियम, जिला महिला व बाल विकास अधिकारी बिस्मिता पाटले उपस्थित रहे।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपेक्स बैंक के नवनियुक्त चार संचालक द्वारिका साहू (रीवा-आरंग), शंकर सोढ़ी (कोण्डागांव), अजय बसंल (अंबिकापुर) एवं राकेश सिंह ठाकुर (धौराभाठा- पाटन) ने सोमवार को नवा रायपुर स्थित अपेक्स बैंक मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने सभी नवनियुक्त संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के क्रियाकलापों का सुचारू रूप से संचालन एवं संचालक मंडल (बोर्ड) की शक्तियों का प्रयोग करने हेतु चार संचालक सदस्यों का नियुक्ति किया गया है।
बैजनाथ चंद्राकर ने पदभार ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भरोसा सहकारिता के ऊपर अधिक है। छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियां किसानों के हितों पर केन्द्रित है। प्रदेश के सहकारी बैंकों द्वारा किसानों की खेतीगत आवश्यकताओं जैसे ब्याज मुक्त कृषि ऋण, खाद, बीज की पूर्ति पूर्णतः सक्षमता से कर रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गो-धन न्याय योजना, समर्थन मूल्य पर वनोपजों की खरीदी अंतर्गत किसानों तथा हितग्राहियों के खातें में सीधे राशि का अंतरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य सहकारी बैंकों तथा सहकारी समितियों के जरिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार द्वारा लगातार किसानों, खेतीहर व भूमिहीन मजदूरों, महिलाओं एवं आदिवासियों के हित में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ का किसान आज खुशहाल है, इसका पूरा श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री को जाता है।
अपेक्स बैंक के अध्यक्ष, नवनियुक्त संचालकों तथा जिला सहकारी केन्दीय बैंकोें के अध्यक्षगणों द्वारा एकमत से छत्तीसगढ़ के किसान हितैषी तथा यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। पदभार ग्रहण समारोह में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के अध्यक्षों में रामदेव राम अंबिकापुर, जगदलपुर शंकर ध्रुवा, रायपुर पंकज शर्मा, बिलासपुर प्रमोद नायक, दुर्ग अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक के.एन. कान्डे, डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी, ओएसडी अविनाश श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक के अधिकारी और बड़ी संख्या में सहकारिता क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पूर्ण होने के अवसर पर मनरेगा अधिनियम जनजागरूकता सप्ताह का आयोजन जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर 6 से 12 नवंबर तक किया गया। जिसमें मनरेगा जॉब कार्डधारी परिवार, ग्रामीणों को मनरेगा अधिनियम के दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई।
जिला पंचायत सीईओ रवि कुमार साहू ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जनजागरूकता अभियान के माध्यम से ग्राम पंचायतों में मनरेगा अधिनियम के बारे में जॉब कार्डधारी परिवारों को अवगत कराया गया। इसके लिए योजनांतर्गत जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश जारी किये गये हैं।
जन जागरूकता अभियान के दौरान जॉबकार्डधारी परिवारों को अधिनियम अंतर्गत मिलने वाले अधिकार से अवगत कराया गया। महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत प्रत्येक जॉबकार्ड धारी परिवार को 5 किलोमीटर के भीतर गांव में रोजगार पाने का अधिकार है, साथ ही आवेदन करने के 15 दिवस के भीतर रोजगार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता पाने का अधिकार है। वर्तमान मजदूरी दर प्रतिदिवस 204 रुपए व वर्षभर में प्रत्येक जॉबकार्डधारी परिवार को 100 दिवस का रोजगार पाने का अधिकार है, उक्त अधिकार व हकदारियों की जानकारी दी गई।
नारायणपुर : टोकन तुंहर हाथ एप से किसानों का अधिक से अधिक कटवायें टोकन : कलेक्टर
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश सहित जिले में आज से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में धान की कटाई प्रारंभ हो चुकी है, और मिंजाई पश्चात किसान धान विक्रय के लिए धान उपार्जन केन्द्रों तक आ रहे है।
नारायणपुर : नारायणपुर, ओरछा में करियर प्लस कार्यक्रम का शुभारंभ
नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड में नीति आयोग और बीवायजेयू के सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओरछा में कैरियर प्लस कार्यक्रम का शुभारंभ टैब वितरण के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम के लिए प्रखंड के अधिकांश आंतरिक भागों से आने वाले ओरछा प्रखंड के 26 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
सूरजपुर : आंगनवाड़ी केंद्र गेरुवाड़ाड़ व खर्रा के कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में हुआ सुधार
ग्राम पंचायत लांजित के मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र छोटे गेरूवाडांड और सेक्टर खर्रा की दो ऐसी बच्चीयाँ जिनका वजन योजना प्रारंभ से पूर्व काफी कम था। दोनों बच्चे कुपोषित श्रेणी मे थे। इनका नाम रिता तथा दूसरे का कलावती है। रिता का वजन 7.000 किलोग्राम था और कलावती का वजन 7.1 किलोग्राम था।
कोरिया : पीसी-पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का पालन सभी नर्सिंग होम व सोनोग्राफी सेंटर सुनिश्चित करें : कलेक्टर
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सह कार्यशाला हुई। बैठक में कलेक्टर लंगेह ने हॉस्पिटल व सोनोग्राफी सेन्टरों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।
कोण्डागांव : उच्च प्राथमिक शाला में बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत बच्चों की हुई नेत्र जांच
सोमवार को जिला मुख्यालय के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला में बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय अंधत्व व अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत पूरे जिले में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ. हरेंद्र बघेल के मार्गदर्शन में नेत्र विशेषज्ञ सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल कोडागांव डॉ. सीआर ठाकुर की उपस्थिति में किया गया।
बालोद : नवम्बर अंत तक पूरा हो जाएगा बुंदेली-कसहीकला से घीना मार्ग में डामरीकरण का कार्य
जिले के बालोद विकासखंड में ग्राम बुंदेली-कसहीकला से घीना तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 6 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से 14.50 किलोमीटर निर्माणाधीन सड़क का डामरीकरण का कार्य नवम्बर माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
बालोद : भुरकाभाट से शिकारीटोला मार्ग नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर
ग्राम भुरकाभाट से शिकारीटोला तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनांतर्गत निर्मित 1.85 किलोमीटर सड़क का नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है। कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ने बताया कि सड़क नवीनीकरण कार्य की स्वीकृति के पश्चात इस सड़क में डामरीकरण का कार्य 12 नवम्बर से प्रारंभ कर दिया गया है।
दंतेवाड़ा : कन्या आवासीय परिसर विद्यालय पोटा केबिन चितालुर में मनाया गया बाल दिवस
बाल दिवस के अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई महिला व बाल विकास के समन्वय से जिला चाइल्ड टीम दंतेवाड़ा व सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज सी-3 के द्वारा कन्या आवासीय परिसर विद्यालय पोटा केबिन चितालुर में बाल दिवस का आयोजन किया गया।
बलरामपुर : हिट एण्ड रन प्रकरणों में जिला स्तर पर कलेक्टर ने किया कमेटी का गठन
सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से देश में पूर्व में लागू की गई तोषण स्कीम 1989 के स्थान पर नवीन टक्कर मारकर भागना मोटरयान दुर्घटना पीडि़त प्रतिकर स्कीम 2022 लागू की गई है। उक्त संबंध में छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग की ओर से हिट एण्ड रन प्रकरणों में जिला स्तर पर कमेटी का गठन करने के निर्देश दिये गये हैं।
बलरामपुर : सड़कों के नवीनीकरण व मरम्मत कार्य में प्राथमिकता तय कर गुणवत्तापूर्ण करें निर्माण कार्य : कलेक्टर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कलेक्टर विजय दयाराम के. ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग व प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों की बैठक ली, बैठक में उन्होंने सड़कों के नवीनीकरण व मरम्मत कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
कांकेर : मेटाबोदेली और कड़में जंगल में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ की दंडाधिकारी जांच
थाना सिकसोड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेटाबोदेली और कड़में के बीच जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ घटना में दो नक्सलियों के मृत्यु की निष्पक्ष जांच, गंभीरता एवं आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला की ओर से एसडीएम अंतागढ़ के.एस. पैकरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जांजगीर-चांपा : कलेक्टर ने जिले में रामायण मंडली मानस गायन प्रतियोगिता के व्यवस्थित आयोजन के लिए ली बैठक
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रामायण मंडली मानस गायन के व्यवस्थित आयोजन के लिए जिले के विभिन्न गांवों के मानस गायन मंडली के सदस्य और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में अभियान चलाकर मानस गायन मंडलियों का चिन्हारी पोर्टल में ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराने के निर्देश दिए है।
कोरबा : किसान सुरेश ने टोकन तुंहर हाथ ऐप से घर बैठे प्राप्त किया टोकन और कराई धान खरीदी की बोहनी
जिले में धान खरीदी के कार्य में तेजी आने लगी है। कलेक्टर संजीव झा ने निर्देश दिए हैं, कि धान बेचने के लिए खरीदी केंद्रों तक पहुंचने वाले किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। शासन के निर्देशों के अनुसार जिले में भी 1 नवंबर से धान की खरीदी चल रही है। धीरे-धीरे सभी केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी होने लगी है।
कोरबा : राज्य खेल अकादमी के लिए जिले से 6 तीरंदाजी खिलाडिय़ों का हुआ चयन
राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर में आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिए जिले से 3 बालक व 3 बालिका कुल 6 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई, बिलासपुर में आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिये जारी चयन सूची में कोरबा जिले से 3 बालक गीतेश यादव मुड़ापार कोरबा, योगेन्द्र यादव रामनगर कोरबा व अभिषेक सोनवानी का चयन किया गया है।
गरियाबंद : कृषि के उन्नत तकनीक से धान व चना के पैदावारी में हुई बढ़ोत्तरी
गरियाबंद जिले के ग्राम रोहिना के महिला कृषक कुंतीबाई वर्मा ने कृषि विभाग के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत खरीफ में उन्नत किस्म का धान किस्म राजेश्वरी तथा रबी वर्ष 2021-22 में चना किस्म आर.वी.जी 202 फसल की खेती कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपने आर्थिक स्थिति को सुधार करने में सफलता हासिल की है।
जशपुरनगर : जिले के 35 धान उपार्जन केन्द्रों में लगभग 38 हजार पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी
जिले के किसान उत्साह के धान खरीदी केन्द्रों में धान विक्रय करने जा रहे हैं। किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्र में छाया, पानी, शौचालय सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है। टोकन के लिए भी ऑनलाईन सुविधा दी गई है। ताकि दूरस्थ अंचल के किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए।
ग्राम घुमका, बेलगांव में 71 हितग्राहियों को 8 लाख की सामग्री का करेंगे वितरण
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अपने प्रवास के दौरान राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को 46 करोड़ 56 लाख 44 हजार रूपए के 52 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बघेल इन कार्याें में 35 करोड़ 69 लाख 42 हजार रूपए के 44 विकास कार्य का भूमिपूजन एवं 10 करोड़ 87 लाख रूपए के 8 विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव अंतर्गत 23 करोड़ 47 लाख 37 हजार रूपए के 27 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 7 करोड़ 3 लाख 19 हजार रूपए के 2 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 31 लाख 23 हजार रूप्ए के 2 कार्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव अंतर्गत 70 लाख रूपए के 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 1 राजनांदगांव अंतर्गत 4 करोड़ 40 हजार रूपए के 11 कार्य एवं जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 17 लाख 23 हजार रूपए के 1 कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव अंतर्गत 99 लाख 28 हजार रूपए के 2 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 6 लाख 61 हजार रूपए अंतर्गत 1 कार्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 11 लाख रूपए के 1 कार्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 15 लाख 35 हजार रूपए के 1 कार्य, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 5 लाख 20 हजार रूपए अंतर्गत 1 कार्य एवं कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण लोक निर्माण विभाग दुर्ग अंतर्गत 9 करोड़ 49 लाख 58 हजार रूपए के 2 कार्य का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डोंगरगढ़ विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम घुमका एवं बेलगांव में विभिन्न विभागीय योजनांतर्गत 71 हितग्राहियों को 8 लाख 69 हजार 328 रूपए की सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजना के अंतर्गत ग्राम घुमका में 4 लाख 7 हजार 200 रूपए का सामग्री एवं ग्राम बेलगांव में 4 लाख 62 हजार 128 रूपए का सामग्री वितरण करेंगे। ग्राम घुमका में महिला बाल विकास विभाग के 12 हितग्राहियों को 60 हजार रूपए की सामग्री, मछली पालन विभाग के 5 हितग्राहियों को 42 हजार रूपए की सामग्री, कृषि विभाग के 15 हितग्राहियों को 53 हजार 200 रूपए की सामग्री, समाज कल्याण विभाग के 2 हितग्राही को 52 हजार रूपए की ट्रायसायकल एवं श्रम विभाग के 6 हितग्राहियों को 2 लाख रूपए का चेक वितरण करेंगे।
इसी तरह मुख्यमंत्री बघेल ग्राम बेलगांव में महिला बाल विकास विभाग के 18 हितग्राहियों को 75 हजार रूपए की सामग्री, मछली पालन विभाग के 2 हितग्राहियों को 20 हजार रूपए की सामग्री, कृषि विभाग के 5 हितग्राहियों को मसूर बीज मिनीकिट का वितरण, समाज कल्याण विभाग के 2 हितग्राहियों को 52 हजार रूपए की ट्रायसायकल, श्रम विभाग के 4 हितग्राहियों को 80 हजार रूपए का चेक, शिक्षा विभाग के 57 हितग्राहियों को 2 लाख 35 हजार 182 रूपए के निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण करेंगे।
कलेक्टर ने सीएमएचओ और निगम आयुक्त को मौक़े पर भेजा, ली पूरी जानकारी
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर ब्रेन ट्यूमर के ओपरेशन के बाद कीमोथेरेपी के लिए हर्ष को ज़िला प्रशासन द्वारा हर सम्भव मदद दी जाएगी।स्थानीय मीडिया में हर्ष की बीमारी और उसके माता-पिता द्वारा एम्स अस्पताल के बाहर ही चाय का ठेला लगाकर उसे रखने की खबर पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे को परिवार की हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी और नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी को वहाँ भेजा। दोनो अधिकारियों ने हर्ष के पिता बालकराम डेहरे से पूरे मामले की जानकारी ली और कलेक्टर डॉ भुरे को अवगत कराया। जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल हर्ष और उसके माता-पिता को हर सम्भव मदद देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भोरमदेव पिकनिक मनाने आए स्कूली बच्चों की बस तालपुर गांव के पास दुर्घटना की शिकार हो गई। इस घटना में टीचर्स और बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए है।
बताया जा रहा है कि जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अल्फा स्कूल के टीचर्स, स्टाफ और बच्चे भोरमदेव (कवर्धा) में पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे। बस जैसे ही तालपुर गांव पहुंची, यहां सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर सहसपुर लोहारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रे.सु.ब./बिलासपुर के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी एवं बल सदस्य रेलवे में यात्रा कर रहे यात्रियों के सेवा एवं सुरक्षा में तत्पर रहते हुए सेवा भावना से कार्य कर रहे हैं। रेलवे में रेल मदद पोर्टल (139) के माध्यम से सुरक्षा मद में प्राप्त शिकायतों को तीनों मंडलों (बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर) के सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के द्वारा मानीटर किया जाता है और प्राप्त शिकायतों के आधार पर कंट्रोल रुम के द्वारा ट्रेनों की स्थिति को देखते हुए अगले स्टेशन में तैनात रेलवे सुरक्षा बल को सूचित करते हुए यात्रियों की तत्काल समस्या का समाधान किया जाता है। इससे यात्रियों द्वारा रेलवे सुरक्षा बल को तत्काल सहायता करने के लिए फिडबैक के माध्यम से कार्य की सराहना की जाती हे।
इसी कड़ी में इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर माह तक ‘रेल मदद’ पोर्टल के माध्यम से कुल 3017 शिकायतें प्राप्त हुई है । प्राप्त शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय में रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा किया गया, जिसमें यात्रियों के द्वारा 1877 फीडबैक प्राप्त हुए । इन फीडबैक में रेलवे सुरक्षा बल के कार्यों की सराहना की गयी है ।
इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशन में यात्रियों के सहायता के लिए चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर, 2022 तक 777 यात्रियों के छूटे हुए सामान, जिनका मूल्य लगभग 1,09,83,512/- रुपयें को यात्रियों को सही सलामत सुपुर्द किया गया है । साथ ही ‘ऑपरेशन जीवन रक्षक’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा कुल 21 यात्रियों की दुर्घटना होने से जान बचाई गई है।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि कोमल मन और चंचलता से भरपूर बच्चों के लिए यह समय अनमोल होता हैं। इस समय हमें बच्चों के पालन-पोषण से लेकर उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना चाहिये। बच्चों के विकास के लिए उन्हें बेहतर परिवेश उपलब्ध कराना भी जरूरी है, बालमन कच्ची मिट्टी की तरह लचीला होता है, उसे जैसा गढ़ा जाएगा, वह वैसा आकार लेगा। इसलिए बच्चों के विकास में पर्याप्त सतर्कता भी बरतनी चाहिए। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि भविष्य का भारत हमारे बच्चों के हाथों में सुरक्षित रहेगा और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
साथ ही राज्यपाल ने प्रदेश में विभिन्न अवसरों पर बच्चों के साथ बिताये पलों का भी स्मरण किया।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की जंयती 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनायी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साइंस कॉलेज परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 11.30 बजे बाल दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव और विकास उपाध्याय, महापौर नगर पालिक निगम रायपुर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा और कुलदीप जुनेजा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने बताया कि बाल दिवस समारोह का संचालन स्कूल बच्चों द्वारा किया जाएगा। बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्र के बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले बच्चों का सम्मान होगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगायी जाएंगी। प्रदर्शनी में बालवाड़ी के माध्यम से बच्चों का सीखना, बहुमुखी प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा प्रस्तुतिकरण, विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, बच्चों द्वारा कुशल वाचन मौखिक गणित का प्रदर्शन, खिलौनों से सीखना अंगना में शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत बच्चों द्वारा तैयार सामग्री का प्रदर्शन, विभिन्न कौशल में दक्ष कुशल बच्चों का प्रस्तुतिकरण, गणित एवं विज्ञान क्लब के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट योजना अंतर्गत अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम स्कूलों के बच्चों द्वारा स्कूल में की जा रही गतिविधियों का प्रदर्शन, शारीरिक विकास आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं का प्रदर्शन, स्थानीय भाषा में शिक्षा एवं संविधान से परिचय आदि विषयों के लगभग एक दर्जन स्टॉल लगाये जाएंगे। इन स्टॉलों का नेतृत्व भी बच्चों द्वारा किया जाएगा।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खुद की सेहत का ख्याल रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। आधुनिक जीवन-शैली, अनियमित दिनचर्या और खान-पान की खराब आदतों के कारण कम उम्र में ही कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं। डायबिटीज यानि मधुमेह भी तेजी से बढ़ रही इसी तरह की बीमारी है। यह न केवल उम्रदराजों को, बल्कि युवाओं को भी अपनी गिरफ्त में ले रही है। संयमित खान-पान और स्वस्थ जीवन-शैली अपनाकर इससे बचा जा सकता है। मधुमेह के बारे में लोगों को जागरूक और शिक्षित करने पूरी दुनिया में हर साल 14 नवम्बर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।
राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में गैर-संचारी रोग के नोडल अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि मधुमेह या डायबिटीज हमें तब होता है जब हमारे शरीर के हार्मोन इंसुलिन या कहें तो रक्त शर्करा या ग्लूकोज की मात्रा हमारे शरीर के साथ सही तालमेल नहीं बिठा पाती है। ज्यादातर खराब जीवन-शैली के कारण यह होता है। मधुमेह दो प्रकार का होता है। टाइप-1 डायबिटीज बच्चों में पाया जाता है। इसमें शरीर में इंसुलिन की सेंसिटिविटी (Sensitivity) खत्म हो जाती है जिससे शरीर का मेटाबॉलिक सिस्टम खराब हो जाता है और शुगर का लेवल बढ़ने लगता है।
डॉ. नवरत्न ने बताया कि टाइप-2 डायबिटीज अधिकांशतः 40 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोगों में होता है। इसमें शरीर को जितनी इंसुलिन की आवश्यकता होती है, इंसुलिन की उतनी मात्रा शरीर को नहीं मिल पाती है। गर्भावस्था के दौरान भी मधुमेह हो जाता है जो कि एक सीमित समय के लिए होता है और समय के साथ वह ठीक भी हो जाता है। परिवार में माता-पिता या भाई-बहन में किसी को मधुमेह है तो अन्य रक्त संबंधियों के भी इससे पीड़ित होने की आशंका होती है।
प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर्स व सब-सेंटर्स में एनसीडी क्लीनिक के माध्यम से 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की नियमित रूप से मधुमेह की निःशुल्क जांच की जा रही है।
मधुमेह के लक्षण
ज्यादा प्यास लगना, ज्यादा भूख लगना, वजन का असामान्य रूप से ज्यादा या कम होना, थकान या कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, नींद न आना, आंखों की रोशनी का कमजोर होना या धुंधला दिखना, हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन, बार-बार पेशाब होना या पेशाब का संक्रमण होना, चोट या घाव का देर से भरना या ठीक न होना मधुमेह के सामान्य लक्षण हैं। इस तरह के लक्षण दिखाई देने या महसूस होने पर अपने निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केंद्र जाकर मधुमेह की निःशुल्क जांच अवश्य कराएं।
मधुमेह से बचाव
मधुमेह से बचाव के लिए नियमित व्यायाम या योग जरुर करना चाहिए। समय पर संतुलित भोजन मधुमेह से बचाव के लिए बहुत आवश्यक है। अधिक घी-तेल वाले भोजन का सेवन करने से भी मधुमेह का खतरा बढ़ता है। भोजन में अनाज, दालें, हरी-पत्तेदार सब्जियां, मौसमी सब्जी, ताज़े मौसमी फल, दूध व दही से बनी चीजों का सही मात्रा में सेवन करना चाहिए। रेशेदार भोजन भी पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए। रोजाना 10-12 गिलास पानी जरुर पिएं। अपने भोजन में अंकुरित अनाज को शामिल करें। शराब से परहेज करें।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 नवंबर को रायपुर सहित दुर्ग जिलें में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगें। निर्धारित कार्यक्रम के तहत् हुए 14 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ”नेहरू का भारत डॉट कॉम” वेबसाइट का शुभारंभ करेगें।
मुख्यमंत्री बघेल 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर राजधानी के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में दोपहर 12:45 बजे बाल दिवस समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 1:30 बजे साइंस कॉलेज रायपुर से मुख्यमंत्री निवास भिलाई-3 के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान शाम 5:30 बजे खुर्सीपार स्टेडियम भिलाई पहुंचेगें और वहां आयोजित भिलाई ओलंपिक खेल महोत्सव में भाग लेंगे।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए 28 नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। धान खरीदी केन्द्रों में नियमों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। राज्य के विभिन्न जिलों में नए धान खरीदी केन्द्र निम्नानुसार हैं...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 12 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के विधानसभा डोंगरगांव क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल आमजनों संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।
मुख्यमंत्री 12 नवम्बर को जांजगीर-चांपा जिले में सुबह 10 बजे अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा करेंगे और 11 बजे प्रेस वार्ता को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल हेलीकाप्टर द्वारा सुबह 11.10 बजे जांजगीर की पुलिस लाईन खोखराभांठा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड डोंगरगांव के मक्काटोला तालाब के पास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.5 बजे से लाल बहादुर नगर में आमजनों से भेंट-मुलाकात करने के बाद दोपहर 2.05 बजे मक्काटोला तालाब के पास लाल बहादुर नगर डोंगरगढ़ से प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा हाई स्कूल के पीछे ग्राम अर्जुनी पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 3 बजे से ग्राम अर्जुनी में आमजनों से भेंट-मुलाकात करने के बाद शाम 4.30 बजे डोंगरगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे डोंगरगांव से जिला मुख्यालय राजनांदगांव आएंगे और वहां शाम 5.30 बजे सामाजिक अधिकार सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 6.40 बजे डोंगरगांव नगर में विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से भेंट-मुलाकात करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
