छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

मार्री बंगला देवरी में नवीन तहसील प्रारंभ, राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी

 बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में नवगठित तहसील मार्री बंगला देवरी में आमजनों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का निरंतर निराकरण राजस्व अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है। नायब तहसीलदार नीतिन ठाकुर ने बताया कि नवगठित तहसील मार्री बंगला देवरी बनने के उपरांत इस न्यायालय में निरंतर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सितम्बर 2022 में कुल 1720 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें से 1439 प्रकरणों का निराकरण किया गया, इसी प्रकार अक्टूबर 2022 में दर्ज 361 प्रकरणों में से कुल 173 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि शेष बचे प्रकरणों का निराकरण भी निरंतर जारी है।

और भी

बेलटिकरी में सोलर ड्यूल पंप से मिल रहा है लोगों को स्वच्छ जल

 बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के ग्राम बेलटिकरी में क्रेडा विभाग की ओर से लगाए गए सोलर ड्यूल पंप का सुचारू रूप से संचालन हो रहा है।  क्रेडा विभाग के सहायक संचालक ने बताया की गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम बेलटिकर में जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप के बंद होने की जानकारी मिली थी, उक्त सोलर ड्यूल पंप का निरीक्षण किया गया। पंप का केबल कट जाने के कारण पंप बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि क्रेडा विभाग के तकनीशियन द्वारा केबल को जोड़कर संयंत्र को कार्यशील किया गया। वर्तमान में संयंत्र पूर्ण रूप से कार्यशील है।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री बघेल 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमिपूजन

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। जिनमें 46 करोड़ 88 लाख 39 हजार रुपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन व 16 करोड़ 72 लाख 82 हजार रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। जिसमें कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 7 करोड़ 96 लाख 79 हजार रुपए के 3 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के अंतर्गत 2 करोड़ 65 लाख रुपए के 1 कार्य एवं कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण लोक निर्माण विभाग दुर्ग के अंतर्गत 6 करोड़ 11 लाख 3 हजार रुपए के 1 कार्य का लोकार्पण करेंगे।

इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव के अंतर्गत 6 करोड़ 26 लाख 55 हजार रुपए के 7 कार्य, कार्यपालन अभियंताा जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 2 करोड़ 67 लाख 25 हजार रुपए के 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 15 लाख रुपए के 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 14 करोड़ 4 लाख 59 हजार रुपए के 7 कार्य तथा मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी जिला राजनांदगांव के अंतर्गत 23 करोड़ 75 लाख रुपए के 1 कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

 
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव विधानसभा के भेंट मुलाकात के दौरान ग्राम सुरगी में 89 हितग्राहियों को 5 लाख 62 हजार 182 रुपए के सामग्री का वितरण करेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम सुकुलदैहान में 50 हितग्राहियों को 4 लाख 94 हजार रुपए का सामग्री वितरण करेंगे।

 
और भी

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक व युवा महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक

 जिला स्तरीय युवा उत्सव व छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के सफल संचालन हेतु समितियों का गठन

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आज जिला पंचायत जांजगीर में छत्तीसगढ़ शासन, खेल व युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार व कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त जिला पंचायत अधिकारी अभिमन्यु साहू की अध्यक्षता में जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल व युवा महोत्सव के आयोजन की तैयारियां संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बैठक के दौरान सभी खेल विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से खेल व्यवस्थाओं की विस्तार से चर्चा की गई। वहीं विगत वर्ष हुए खेल युवा महोत्सव को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष और भी अच्छे व्यवस्था करने कहा। उन्होंने जिला खेल विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से खेल आयोजन में आ रही समस्याओं को जानकर उचित निर्देश दिए और इसके अलावा खेल मैदान में खेल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला पंचायत अधिकारी अभिमन्यु साहू, जिला खेल अधिकारी प्रमोद बेस व संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।

जिले में छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 24 नवंबर से 26 नवंबर 2022 तक जिला मुख्यालय जांजगीर में आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। वहीं खेल व युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2022 23 का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में 26 नवंबर 2022 से 27 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। युवा उत्सव समिति के अध्यक्ष कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, उपाध्यक्ष जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल और जिला पंचायत जांजगीर चांपा मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आयोजन के सफल संचालन के लिए अधिकारियों की समितियों का गठन किया गया है।

और भी

भू-अर्जन में विलंब, सहायक ग्रेड-02 को नोटिस जारी

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर मीणा की अध्यक्षता में जिले में एनएच और अन्य प्रमुख निर्माण कार्यों के लिए भू-अर्जन तथा आपसी सहमति क्रय नीति के विषय में समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से सभी निर्माण कार्यों में भू अर्जन की स्थितियों की समीक्षा की व लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने अधिकारियों को भू-अर्जन व आपसी सहमति क्रय निति पर निरंतर मानिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि समय-सीमा में भू-अर्जन कर हितग्राहियों को मुआवजा वितरण किया जा सके, आमजनों को भू-अर्जन और मुआवजा वितरण के लिए भटकना न पड़े। भू-अर्जन के मामलों में बार-बार विलंब करने के कारण एसडीएम कार्यालय के सहायक ग्रेड-02 एन.डी. पाहित को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में योगिता देवांगन संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, मुकेश रावटे एसडीएम दुर्ग, पीडब्लूडी के अधिकारीगण, ए.डी.बी., जल संसाधन विभाग, एन.एच.ए.आई. और रेल्वे के अधिकारीगण शामिल थे।

और भी

छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर के आगमन पर भाजपा रायपुर-शहर-जिला ने किया स्वागत

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के प्रथम प्रदेश आगमन पर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला भाजपा सभी मोर्चा प्रकोष्ठों द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल से लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर आत्मीय स्वागत किया गया विमानतल पर उनके आगमन पर कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्प वर्षा की गई एवं फुल मालाओ के और ढोल नगाड़े साथ भव्य स्वागत किया।

माथुर के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह उनका प्रथम प्रदेश दौरा है जिसको लेकर कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है माथुर वर्तमान में भाजपा की प्रथम पंक्ति के नेता है जिनका पार्टी एवं संगठन दोनों ही में बेजोड़ समन्वय है ऐसे में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देखने को मिली कार्यकर्ताओ का मानना है निश्चित ही प्रदेश भाजपा को उनके आने से नई ऊर्जा प्राप्त होगी एवं उनके अनुभव से आगामी चुनावी वर्ष में भाजपा को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे ओम माथुर के आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश भाजपा की टीम उनका स्वागत करने विमानतल पहुँचीं थी उनका काफिला विमानतल से निकलकर प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हुआ भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व बाइक रैली ने उनके काफिले की अगवानी की सैकड़ो की संख्या में उपस्थित युवाओं ने बाइक में भाजपा के झंडे लगा रखे थे एवं उनके स्वागत के नारे लगा रहे थे सर्वप्रथम माना मंडल के कार्यकर्ताओं ने माना कैंप सुभाष चंद्र की प्रतिमा के पास श्रृंखला बनाकर, पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर प्रभारी ओम माथुर का स्वागत किया ओमप्रकाश माथुर ने नेताजी  सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात एक्सप्रेस हाइवे के पास मोदी आर्मी द्वारा मंच लगा कर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया प्रदेश कार्यालय में रायपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वार स्वागत किया गया प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा संतोष साहू के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने सनातन सस्कृति की परंपरा अनुसार  अतिथि स्वागत किया जिसमें तिलक लगाकर एवं आरती उतार कर उनका अभिवादन किया गया प्रभारी   प्रदेश कार्यालय में सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधाओं पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं राजमाता सिंधिया   कुशाभाऊ ठाकरे   की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।


इस अवसर जयंती भाई पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व कर्ता अनुभवी नेता ओमप्रकाश माथुर   के आगमन पर रायपुर शहर जिला के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों ने प्रदेश प्रभारी के स्वागत में कोई कसर नही छोड़ी अथिति देवो भवः की परंपरा का निर्वाह करना हम सभी का नैतिक दायित्व है साथ ही इतने अनुभवी नेतृत्व का सान्निध्य हम सभी प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं को प्राप्त होने से हम सभी मे निखार आएगा एवं नव ऊर्जा का संचार होगा।

आज के इस स्वागत कार्यक्रम में सौरभ सिंह , नारायण चंदेल , ओ.पी. चौधरी , खूबचंद पारख , पवन साय , सुनील सोनी , बृजमोहन अग्रवाल , किशोर महानंद , नन्दन जैन , नरेश गुप्ता , राजेश मूणत , संजय श्रीवास्तव , केदारनाथ गुप्ता , दीपक महस्के , अमित साहू , नलिनीश ठोकने, श्रीचन्द सुंदरानी, सच्चिदानंद उपासने , छागन लाल मूंदड़ा , राजीव कुमार अग्रवाल , रजनीश शुक्ल, मोती लाल साहू, लोकेश कावड़िया, चन्नी वर्मा, रश्मि शर्मा, मीनल चौबे, अवधेश जैन, जय प्रकाश शर्मा, सुभाष तिवारी, सलीम राज, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सूर्यकांत राठौर, गोवर्धन खंडेलवाल, मिर्जा एजाज बेग, प्रकाश बजाज, विकास मरकाम,  केदारनाथ गुप्ता, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मोहन एंटी डॉ. जयप्रकाश शर्मा, सुभाष तिवारी, किशोर महानंद, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल , जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, ओंकार बैस,  प्रभा दुबे, मोहन उपारकर, अशोक पांडे, मोती लाल साहू, अंजय शुक्ला, अवधेश जैन, नंदे साहू, सत्यम दुवा, बजरंग खंडेलवाल, श्यामा चक्रवर्ती, श्यामा चक्रवर्ती, आशू चंद्रवंशी, ललित जयसिंह, अमरजीत छाबड़ा, श्रीमती मनीषा चंद्राकर, खेम कुमार सेन, गोपी साहू, हरीश ठाकुर, अकबर अली श्रीमती सावित्री जगत,, मुरली शर्मा, संजय तिवारी, योगी अग्रवाल, रमेश मिरघानी, राजेश पाण्डेय, जीतेन्द्र गोलछा, दिनेश (दीना) डोंगरे, राजीव मिश्रा, ज्ञानचंद चौधरी, राजकुमार राठी, चंद्रेश शाह, राजीव चक्रवर्ती, उत्कर्ष त्रिवेदी, श्रीमती वंदना राठोड़ मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, श्रीमती अर्चना शुक्ला, अनूप खेलकर, हंसराज विश्वकर्मा, सालिक सिंह ठाकुर, महेश शर्मा, प्रवीण कुमार देवड़ा, अनिल सोनकर, भूपेंद्र ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, बी.श्रीनिवास राव, होरीलाल देवांगन, जीतेन्द्र धुरंदर, ओमप्रकाश साहू, रविन्द्र सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा संतोष साहू , कामिनी देवांगन , पदमा चन्द्राकर , मिनी पांडेय , सुभद्रा तम्बोली, बंदना मुखर्जी, स्वपनील मिश्रा , संगीता जैन   मंडल महामंत्री गोपाल ठाकरे, अखिलेश पवार, दलविंदर सिंह बेदी, राजू चंदनानी, मधुसुदन शर्मा,श्री प्रीतम महानंद, संदीप जंघेल,  सोहन क्षत्री,श्री अभिषेक तिवारी,  आशीष धनगर, मोहन वर्मा, राकेश सिंह, भूपेंद्र रतन डागा, राजू बिरनानी, बाबी खनुजा, मनोज राजपूत, संजय सिंह, राजीव श्रीवास, नवीन सिंह, दिनेश शर्मा, पुरषोत्तम मोवले, गजानंद साहू, संतोष साहू, विकास सेठिया, टिकाराम साहू, योगेश साहू, सत्यनारायण देवांगन, भोलाराम साहू, उमाशंकर साहू, तरुण तिवारी, शिव यादव, मेघुराम साहू सहित भाजपा प्रदेश व जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
 

 

और भी

भेंट मुलाकात : 22 को मुख्यमंत्री करेंगे ग्राम सुरगी व सुकुलदैहान में जनसंवाद

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल 22 नवम्बर को प्रात: 11.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के आरला भाठा खेल मैदान ग्राम आरला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.05 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्राम सुरगी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे आरला भाठा खेल मैदान ग्राम आरला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे ग्राम सुकुलदैहान बम्हनी ग्राहक सुविधा केन्द्र के सामने मैदान पहुंचेंगे। ग्राम सुकुलदैहान में दोपहर 2.25 से दोहपर 2.55 तक का समय भोजन एवं आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री बघेल ग्राम सुकुलदैहान में दोपहर 3 बजे से संध्या 4.30 बजे तक भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4.35 बजे ग्राम सुकुलदैहान से कार द्वारा प्रस्थान कर संध्या 5 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री संध्या 5.30 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर संध्या 5.40 बजे साहू सदन बसंतपुर पहुंचेंगे। वे संध्या 5.40 बजे से संध्या 6.30 बजे तक जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री संध्या 6.30 बजे साहू सदन बसंतपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर संध्या 6.40 बजे तक सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल संध्या 7.15 बजे से रात्रि 9 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से भेंट कर रात्रि विश्राम करेंगे।

 

 

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 धमतरी  : छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक : जिला स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज


छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक-2022 का जिला स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आज सुबह स्थानीय एकलव्य खेल परिसर में शुभारंभ हुआ, जिसमें चारों विकासखंड के 1214 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लेकर अपने पारम्परिक खेल प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कोरिया : जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारंभ, दिखा जीत हासिल करने का गजब रोमांच

स्वामी आत्मानंद स्कूल खरवत के मैदान में सोमवार को जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का शुभारंभ किया गया। जहां खिलाडिय़ों के बीच जीत हासिल करने का गजब रोमांच दिखा। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, खिलाड़ी व आमजन उपस्थित थे।

गौरेला पेंड्रा मरवाही : समर्थन मूल्य पर अब तक 70 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी

खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 70 हजार 30 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इनमें से 44790 क्विंटल धान का उठाव मिलरों की ओर से कर लिया गया है। जिले में धान उपार्जन के लिए 18 केंद्र बनाए गए है। 

नारायणपुर : श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से लोगों को मिल रही सस्ते दरों पर दवाईयां

नारायणपुर जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल में संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में सस्ती जेनेरिक दवाईयां लेने लोग आ रहे  है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत वर्श पूरे राज्य में धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का वर्चुअल शुभारंभ किया। राज्य शासन की ओर से जरूरतमंद और गरीबों को बहुत ही कम दर पर जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराने श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना शुरू होने के दिन से आम नागरिकों को राहत पहुंच रही है।

नारायणपुर : कलेक्टर ने किसानों से पैरादान करने की अपील

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने जिले के किसानों से पैरादान करने की अपील की है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को भी अपने क्षेत्र के गांवों में जागरूकता फैलाते हुए अभियान चलाकर किसानों को पैरादान के लिए प्रेरित करने कहा। कलेक्टर ने अपने अपील में कहा कि वर्तमान में खरीफ  फसलों की कटाई का कार्य किसानों की ओर से किया जा रहा है। 

कोण्डागांव : मतदाता जागरूकता अभियान : युवोदय कोण्डानार चौम्पस ने निकाली सायकल रैली

भारत निवार्चन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में स्वीप कार्ययोजना के क्रियान्वयन के लिए मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को युवोदय कोण्डानार चौम्पस ने नगर में सायकल रैली निकाल कर मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया। 


बलरामपुर : सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने किया ट्रांजिस्ट हॉस्टल का भूमिपूजन


सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने जिला चिकित्सालय परिसर में 1 करोड 8 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ट्रांजिस्ट हॉस्टल का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर रामानुजगंज विधायक ने कहा कि जिला अस्पताल के पास ही ट्रांजिस्ट हॉस्टल के निर्माण हो जाने से जिला चिकित्सालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को आवास की समस्या से निजात मिल सकेगी।


बिलासपुर : आरटीई अंतर्गत शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति के लिए पोर्टल में दावा राशि दर्ज कराने मिला एक और मौका


आरटीई के अंतर्गत शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति के लिए पोर्टल को एक बार फिर खोला गया है। दावा राशि का सत्यापन नहीं करा पाये निजी शैक्षणिक संस्थान अब 16 दिसम्बर तक सत्यापन करा सकते हैं। गौरतलब है, कि बार-बार मौका दिये जाने के बाद भी कई निजी शैक्षणिक संस्थान भौतिक सत्यापन के लिए रूचि नहीं दिखा रहे हैं।

जांजगीर-चाम्पा : अटक रही थी सांस, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से ठीक हो गया शिवांश

खेती किसानी से अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले किसान शिवनंदन कश्यप के घर जब शिवांश ने जन्म लिया तो परिवार में सभी की खुशियां कई गुनी बढ़ गई। शिवांश के बढ़ते उम्र के साथ उनके माता-पिता के आंखों में अनेक ख्वाब भी सजने लगे। अभी शिवांश को महज दो साल ही हुए थे।


कांकेर : विधानसभा उप निर्वाचन-2022 : 14 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन वापस


विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन में अभ्यर्थिता से नाम वापसी के अंतिम दिवस को आज 14 अभ्यर्थियों द्वारा अपना नामांकन वापस लिया गया है। उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा में 21 अभ्यर्थियों के नाम निर्देषन पत्र विधिमान्य पाये गये हैं, जिनमें से 14 अभ्यर्थियों ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। 

कोरबा : राजस्व मंत्री अग्रवाल जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक आयोजन कार्यक्रम में हुए शामिल

राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही आज के खेल में विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया। 

रायगढ़ : शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए अहम कड़ी है मितानिन : विधायक विधायक प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में आज मिनी स्टेडियम रायगढ़ में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद मितानिन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकर पटेल, महापौर जानकी काटजू व कलेक्टर रानू साहू उपस्थित रही। 


सक्ती : कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण


जिले में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती जिले के धान उपार्जन केंद्र नंदेली का निरीक्षण किया। इस अवसर पर धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर उनसे धान की रकबा, उपार्जन केंद्र में लाये गये धान की मात्रा, धान की उत्पादन और समिति में मिल रही सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बिलासपुर : बिलासपुर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय अवार्ड

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के विकासखंड तखतपुर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सकरी को राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिला है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से 19 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छता विद्यालय पुरस्कार केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार के हाथों स्कूल के प्राचार्य सूरज प्रकाश वर्मा ने प्राप्त किया। 

धमतरी : ग्राम बगौद के मछलीपालक को मिला बेस्ट प्रोप्राइटरी फर्म का अवॉर्ड

राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड की ओर से जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम बगौद निवासी उन्नत मत्स्य कृषक मुश्ताक खान की कम्पनी भारतबाला एक्वा कल्चर को उनके द्वारा उत्कृष्ट व उल्लेखनीय मछलीपालन, उत्पादन एवं उससे रोजगार सृजन के लिए पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें आज केन्द्र शासित प्रदेश दमन में केन्द्रीय मछलीपालन मंत्री परषोत्तम रूपाला के हाथों प्रदान किया गया।

जशपुरनगर : दलेसर के 11 किसान उत्साह के साथ पहली बार कोनपारा धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज अपने कलेक्टोरेट कक्ष में फरसाबहार विकासखंड के कोल्हेनझरिया के आश्रित ग्राम दलेसर के किसानों से विडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की और धान खरीदी की जानकारी ली। राज्य शासन की ओर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवम्बर से की जा रही है। जिससे अंचल के किसान खुश हैं।

सूरजपुर : कलेक्टर ने मौखिक गणित में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त गौतम यादव को किया सम्मानित

राज्य स्तरीय व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता 2022 में चयनित गौतम यादव शासकीय प्राथमिक शाला छुहीपारा (जरही) विकासखंड प्रतापपुर को कलेक्टर इफ्फत आरा ने सम्मानित किया। उन्होंने बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं  दी।
 
और भी

चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा हादस, बाल-बाल बचे मंत्री लखमा...

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के दौरान बड़ा हादस हो गया। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान आबकारी मंत्री कवासी लखमा के काफिले की फॉलो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मंत्री लखमा चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ है। फिलहाल ये सूचना मिली है कि कार में सवार किसी को भी चोट नहीं आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना चारामा क्षेत्र के मचांदुर नाका क्षेत्र का है, जहां मंत्री कवासी लखमा की फॉलो गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। मंत्री कवासी लखमा भानुप्रतापुर उपचुनाव के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, इसी दौरान उनके काफिले की गाड़ी मंत्री लखमा की गाड़ी को बचाने के चक्कर में आपस में ही भिड़ गई। थोड़ी देर तक मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही, लेकिन जल्द ही पुलिस ने यातायात बहाल कर लिया। इसके बाद मंत्री कवासी लखमा के काफिले को आगे रवाना कर दिया गया। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने बताया कि ड्राइवर नया है, इसलिए वो स्थिति को संभाल नहीं पाया, हालांकि सभी सुरक्षित हैं।

और भी

बस को ट्रक ने मारी टक्कर... मची चीख-पुकार... 1 की मौत, दर्जन भर घायल...

 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में बड़ा हादस हो गया है। यहां एक यात्री बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दर्जन भर यात्री घायल हैं। यह हादसा शनिवार रात को NH-343 पर चाची फॉरेस्ट बैरियर के पास हुआ। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर से हिंदुस्तान यात्री बस (वाहन क्रमांक CG15AB7200) कुसमी के मदगुरी जा रही थी, तभी चाची फॉरेस्ट बैरियर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। ट्रक से टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई बस सड़क पर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत राजपुर थाना पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह और बरियों चौकी प्रभारी रजनीश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

 
 
 
 
 
 
 

सड़क दुर्घटना में ग्राम दामोदरपुर निवासी धनेश खैरवार (56 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 से ज्यादा घायल लोगों को पुलिस ने एंबुलेंस से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें से गंभीर रूप से घायल स्वाति तिवारी और बेनेरिता को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

 

 

 

 

और भी

आए दिन हो रहा खून खराबा और पुलिस पर लगातार लग रहे पक्षपात के आरोप

 कोतवाल से नहीं संभल रही कोतवाली, पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगाने रात में बैठा गांधी प्रतिमा के नीचे

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार खून खराबा आए दिन बढ़ता ही जा रहा है और पुलिस आरोपियों के पक्ष में दिखाई देने की वजह से लगातार विवादित हो गई है। पहले जुआ सट्टा पर कुछ आरोपियों पर कार्रवाई और कुछ की रिहाई और होटल संचालकों को अपराध की छूट सहित अन्य मामले चर्चा में तो थे ही अब लगातार दो और मामले सामने आ गए हैं। स्टेशन चौक में हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति को जबरन आरोपी बनाए जाने की घटना की चर्चा भी शांत नहीं हो पाई थी कि दूसरे ही दिन कोतवाली पुलिस की और से लचर पुलिसिंग के साथ-साथ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का एक अन्य मामला भी सामने आ गया। जिसमें पुलिसिया कार्रवाई से आक्रोशित दर्जन भर से ज्यादा युवक रात 8:30 बजे से गांधी प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ लोगों की ओर से कार सवार एक युवक से जमकर मारपीट की गई। यह घटना सीसीटीवी मैं कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष इस घटना की रिपोर्ट लिखाने जब कोतवाली थाने पहुंचा तो पीड़ितों को ही थाने में बैठा दिया, ऐसा पीड़ित पक्ष का आरोप है। वहीं पीड़ित पक्ष की शिकायत को अनसुना करते हुए मार खाने वाले और मारने वाले दोनों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी गई। पीड़ित पक्ष की ओर से यह शिकायत की जा रही है कि कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विजू ठाकुर और उनके भतीजे वास्तव सिंह ठाकुर और उनके सहयोगियों की ओर से प्रियांशु घोरे, नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस के जिला महासचिव योगेश चौहान और विनायक सिंह के साथ मारपीट की गई है। 

पीड़ित पक्ष की माने तो विजू ठाकुर पहले से ही मारपीट के एक मामले में आरोपी हैं और इनकी ओर से अग्रिम जमानत के लिए रायगढ़ न्यायालय में अर्जी लगाई गई थी जो खारिज हो गई है। बदला लेने के लिए इस मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।  पीड़ित पक्ष का यह आरोप भी है कि विजू सिंह और राजेश सिंह जब घटनास्थल पर अपने बुलेट से पहुंचे तो उसके बाद पहले से ही मौजूद उनके लोगों ने पीड़ित पक्ष पर आक्रमण कर दिया और उनसे बुरी तरह से मारपीट की गई। पुलिस इस पूरे मामले में राजनीतिक दबाव मैं दिखाई दे रही है। यद्यपि दोनों ही पक्ष कांग्रेस के हैं, बावजूद एक गुट जिसे बिज्जू ठाकुर गुट है वह विधायक का गुट माना जाता है। ऐसे में यदि पुलिस पर पक्षपात के आरोप लग रहे हैं तो इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है।  

 

जबसे कोतवाली थाना प्रभारी बदले गए हैं, तबसे कोतवाली थाना क्षेत्र के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं और लगातार इस प्रकार के विवाद सामने आ ही रहे हैं।

 

 

और भी

7 दिन से लापता छात्राओं का अब तक नहीं मिला सुराग,परिजन हलाकान

 नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के अबूझमाड़ में स्थित एक आदर्श आश्रम की 4 छात्राएं लापता हैं। ये छात्राएं पिछले 7 दिनों से लापता हैं । फिलहाल ये कहां गईं हैं इसकी जानकारी न तो इनके परिजनों को है और न ही अन्य किसी जिम्मेदार अधिकारी को। फिलहाल छात्राओं को ढूंढने के प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि, जिस इलाके में आश्रम है वह नक्सलियों का गढ़ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नक्सली भी छात्राओं को अपने साथ लेजा सकते हैं। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है।

ओरछा के आदर्श कन्या आश्रम शाला की तीन और एकलव्य ओरछा की 1 छात्रा गायब है। ये सभी छात्राएं पिछले रविवार को आश्रम से कहां चली गईं फिलहाल इसकी जानकारी आश्रम अधीक्षिका को भी नहीं है। सभी नाबालिग हैं। बताया जा रहा है कि, छात्राओं के परिजनों को इलाके के लोगों से उनके गायब होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद परिजनों ने आश्रम अधीक्षिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस आश्रम के सभी बच्चों अधीक्षक समेत जिम्मेदारों से पूछताछ कर रही है अब तक छात्राओं का पता नहीं चल सका है। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त संजय चंदेल के बताया कि, अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

 

और भी

पल्ली बलरामपुर में धूमधाम से मनाया गया ख्रीस्त राजा पर्व

 राजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बलरामपुर जिले में प्रत्येक वर्ष की भाँति पल्ली बलरामपुर में रविवार को ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया गया। प्रातः 7.30 बजे चर्च बलरामपुर प्रागण मे शोभा यात्रा जुलूस के साथ इस पर्व की शुरुआत हुई। बलरामपुर पल्ली के ग्राम लुरमुटरा, वरदर, पिपराही, तुरीडीह, दर्शडीह, खुटहन पारा, नवाडीह, बुधुडीह, झपरा, दलनोवा, दहेजवार, दुबगाठी, पुलिस लाईन, मरियम पारा, इमलीपारा और बलरामपुर से लगभग दो हजार की संख्या में मसीही विश्वासी शोभायात्रा में शामिल होकर चर्च वापस आकर पूजा-अर्चना में भाग लिया।


शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह पर धार्मिक झांकी प्रस्तुत किया गया जिसमें मुख्य रूप से बच्चों को मेरे पास आने दो, मैं भला गड़रिया हूँ और काना का विवाह भोज रहा। इस पावन पर्व के अवसर पर मुख्य अनुष्ठा दाता जेम्स कुजूर एवं को मंजित कुजूर प्रथा का जोहन खलखो द्वारा मिस्सा पूजा सम्पन्न किया गया। मिस्सा पूंजा के समाप्ति पश्चात का मंजिस कुजूर द्वारा जिला प्रशासन आदरणीय कलेक्टर महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय, अपर कलेक्टर महोदय, अनुविभागीय विभागीय अधिकारी बलरामपुर तथा थाना प्रभारी महोदय को शोभा यात्रा जुलूस के लिये अनुमति प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया और भी ऐसा सहयोग मिलने की आशा भविष्य की।

 
 
 

इस पर्व में जेष्ठर मिज, संजय खाखा, सुशील एखका, अमरदीप मिंज कुलदीप कुजूर, आशीष चल्यो, संजय केरकेट्टा सहायक संचालक एम. पी. ब्रेक, नीलम तिकी, आनन्द तिकीअनूप बड़ा, सन्नी मिजू, दिव्यणुभाव, अनिमा एक्का सुशील येप्पो, मैलेश केरकेरय मिस्केट कुजूर सिमोन कुजूर, सुनिल, प्रदीप एक्का, अरुण कुजूर, विक्रम एका, अमृत येप्पो ललिता मिज अनुकम्पा खलखो, इलिजाबेथ लिगा, किरण, ओकर केरकेट्टा, आरती, सरोज बड़ा, कुसुम बरखा, फिलमोन एक्का, फ्रान्सिस केरकेट्टा, रंजित कुजूर क्लेमेन्ट, भिम्सेन्ट मिज, निर्दोष तिर्की सेलवेस्तर असरीता तथा सिस्टर स्थेर का विशेष सहयोग रहा।

 

 

 
और भी

कांग्रेस राज में हिंदू महिलाएं सुरक्षित नहीं:भाजपा

 कांग्रेस के नेता रूहाब मेनन ने छत्तीसगढ़ की बेटी के साथ अनाचार किया

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, भाजपा नेत्री विश्वदिनी पांडेय ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा हमेशा से होता है कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार होती है, वहां खासकर हिंदू महिलाओं के साथ षड्यंत्र के तहत उत्पीड़न और शोषण बढ़ जाता है।

उन्होंने आग कहा कि ऐसे कई मामले हमेशा संज्ञान में आते रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी लगातार ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे विषयों पर कांग्रेस नेता बोलने से बच रहे हैं, या मुंह छुपा रहे हैं यह शर्मनाक है।अभी भानुप्रतापपुर में उपचुनाव है। जहां कांग्रेस से महिला प्रत्याशी हैं लेकिन महिला की आबरु लूटने वाले को उसी चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है।

हिंदू युवतियों के साथ बलात्कार

कांग्रेस के महासचिव रुहाब मेनन ने मदद देने के बहाने युवती को बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। इससे बड़ा विश्वासघात क्या हो सकता है? आखिर सरकार इस मामले में मौन क्यों है? क्या अब कोई महिला कांग्रेस नेता के पास काम लेकर न जाएं? अप्रैल 2022 की ही घटना है छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में अलीसन खान ने कवर्धा की  युवती के साथ बलात्कार किया।

हिंदू युवतियों की हत्या

अक्टूबर 2022 पिछले महीने की ही बात है एक युवती वाहिद नामक व्यक्ति के साथ नया रायपुर जाती है लेकिन वह वापस जिंदा नहीं पहुंचती वहां से उसकी लाश बरामद होती है।

हिंदू लड़कियों को बेचना

2020 में डोंगरगढ़ की एक युवती ने बदमाशों के चंगुल से बच कर जो खुलासा किया चौकाने वाला था जिसमें महिला और पुरुषों के एक गिरोह की जानकारी सामने आई  जिसमें छत्तीसगढ़ की हिंदू महिलाओं को अपहरण कर एक लाख रु बेचा जाता था एवं इसके मुख्य आरोपी के रूप में सलमान खान, जुनैद खान और साजिदा सय्यद गिरफ्तारी हुई।हैवानियत की हद तब हुई जब यह कहानी बताने वाली महिला ने बताया कि मेरे बेटे के गले पर चाकू रखकर मेरे साथ  दुष्कर्म किया गया फिर मुझे बेच दिया गया।2020 में ऐसी घटनाएं होने के बाद 2022 में भी उत्पीड़न का यह षड्यंत्र जारी है सरकार क्यों सो रही है?

उत्पीड़न के बाद हिंदू युवती ने की आत्महत्या

पिछली दिनों दल्लीराजहरा की युवती  ने आदिल खान नामक व्यक्ति से शादी कर उत्पीड़न के बाद आत्महत्या कर ली।

शादी का झांसा और वर्षो तक हिंदू लड़कियों से बलात्कार

 
 
 

2020 में ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया जिसमें शादी का झांसा  देकर निसार अहमद सिद्दीकी नामक व्यक्ति ने एक हिंदू महिला के साथ तीन साल तक बलात्कार किया साथ ही उसके साथ बर्बरता से मारपीट भी की।

उन्होंने कहा आज भी जब हम प्रेस को संबोधित कर रहे हैं तो कवर्धा इस बात को लेकर बंद है क्योंकि वहां हिंदू महिलाओं के साथ विशेष समाज के कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से मारपीट की है।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में हिंदू महिलाओं को बेचा जाना, उनके साथ बलात्कार करना, उनकी हत्या करना, उन्हें झांसा देकर फंसाना, हर प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं। ये घटनाएं सामान्य नहीं हैं, इसमें निश्चित तौर पर कोई बड़ा षड्यंत्र नजर आता है।

 
 
 

आखिरकार इतने गंभीर मामलों पर कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस के नेता क्यों चुप हैं? आज हम महिलाएं कांग्रेस से यह सवाल पूछने आई है कि हिंदू महिलाओं के उत्पीड़न की पराकाष्ठा के बावजूद उन्होंने चुप्पी क्यों साध रखी है? क्या उनकी चुप्पी अपराधियों को उनका संरक्षण है?ऐसे षड्यंत्र के बारे में तुष्टीकरण के तहत कांग्रेस हमेशा की तरह मौन ही रहना चाहती है अपने ही दल के नेता के द्वारा एक महिला के बलात्कार पर प्रियंका गांधी अब तक क्यों नहीं बोली छत्तीसगढ़ी क्यों नहीं आई।

और भी

मछलीपालन से बढ़ी आमदनी, सपने हो रहे पूरे

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में नयी सरकार के गठन के बाद जनकल्याणकारी नीतियों ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी आमदनी बढ़ाने नए द्वार खोल दिए हैं। इसकी बानगी जांजगीर-चाम्पा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम अफरीद के किसान परिवार में देखने को मिल रही है।  

यहां किसान रमेश कुमार श्रीवास ने परम्परागत खेती के इतर मछली पालन में संभावनाएं तलाशी और उम्मीद के मुताबिक सफलता भी पायी। मछलीपालन से आर्थिक समृद्धि की ओर कदम बढ़ाकर यह किसान परिवार अपनी दैनिक जरूरतों के अलावा दूसरी भौतिक सुविधाओं के सपने को भी पूरा कर रहा है।

राज्य में मत्स्यपालन को दिया गया है कृषि का दर्जा

        गौरतलब है कि राज्य में नई सरकार ने मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिया है। मछली पालन के क्षेत्र में बेहतर संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किसानों और ग्रामीणों को मत्स्य पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में छोटे और मझोले किसान धान और गेंहू जैसी परम्परागत खेती के अलावा मछली पालन जैसे उपाय अपना रहे हैं। राज्य के साथ बाहरी राज्यों में अच्छा बाजार मिलने के कारण इन किसानों को बेहतर आमदनी भी हो रही है। 

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जांजगीर-चांपा जिले में गौठान परिसर और उसके समीप तालाब, डबरी का निर्माण महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से कराया गया है। इन तालाबों, डबरियों से ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिले इसके लिए मछली पालन करने वाले समूहों को चयनित कर मछली बीज संचयन का कार्य किया जा रहा है। इससे महिलाओं, युवाओं, ग्रामीणों को स्वावलंबन के साथ आय वृद्धि का नया जरिया मिला है।

       उल्लेखनीय है कि जांजगीर-चाम्पा कृषि प्रधान जिला है। यहां सर्वाधिक धान की पैदावार होती है। जिले में सर्वाधिक तालाब, डबरियां भी हैं, जिनका उपयोग करते हुए मछुवारा समितियों और स्व-सहायता समूहों को मछलीपालन के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम अफरीद के किसान श्री रमेश कुमार श्रीवास मछली पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं। वे बताते हैं कि बिलासपुर जाते समय ग्राम अर्जुनी विकासखंड अकलतरा स्थित  सुखदेव मण्डल के तालाबों में किये जा रहे मत्स्य पालन और उससे होने वाली आय से प्रभावित होकर उनमें भी मछली पालन करने की इच्छा जागृत हुई। 

इसके बाद उन्होंने श्री मंडल से तकनीकी जानकारी ली और विकासखंड के मत्स्य निरीक्षक से सम्पर्क किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 में अपनी स्वयं की 0.953 हेक्टेयर भूमि में तालाब निर्माण कराया। मत्स्य विभाग द्वारा उनको दो लाख 66 हजार रुपये अनुदान दिया गया एवं इनपुट की राशि एक लाख 53 हजार सहित कुल राशि चार लाख 19 हजार रुपये प्रदाय की गई।

लगभग 4 लाख का शुद्ध लाभ : 

रमेश द्वारा कम्पोजिट कल्चर पद्धति के तहत मिश्रित मेजर कार्य (रोहु, कतला, मृगल) ग्रास कार्प, पंगेशियस कुल 12000 मत्स्य बीज का संचयन किया गया है। वे वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य आहार (प्लेक्टाँन) भी अपने तालाबों में ही तैयार करते हैं। सिर्फ फ्लोटिंग फीड बाजार से खरीदते हैं। विगत 5 माह के दौरान तालाब में मछलियों का साइज औसतन लगभग 500-600 ग्राम हो गया है। मार्च-अप्रैल माह आने मछलियों का वजन औसतन एक किलोग्राम हो जाने के बाद लगभग 12,000 किलोग्राम उत्पादन अनुमानित है। इससे 110 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से लगभग 13 लाख रुपये का उत्पादन होगा। उन्होंने बताया गया कि प्रति किलोग्राम मछली में 80 रुपये लागत की आधार पर उन्हें 3.80 लाख रूपए के शुद्ध आय का अनुमान है। आय का नया जरिया देने और उनके हौसले को सहयोग से आगे बढ़ाने का श्रेय वे छत्तीसगढ़ सरकार को दे रहे हैं।

और भी

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : एक्जिट पोल 5 दिसम्बर शाम साढ़े छह बजे तक प्रतिबंधित

भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा के आम निर्वाचन तथा देश के कई राज्यों में विभिन्न उप निर्वाचनों के मद्देनजर एग्जिट पोल करने एवं इसके परिणामों के प्रकाशन व प्रसारण को 5 दिसम्बर, अपराह्न 06.30 बजे तक प्रतिबंधित किया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को मतदान होना है।

भारत निर्वाचन आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत एक्जिट पोल एवं इसके परिणामों के प्रकाशन और प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया है। अधिनियम में यह निर्दिष्ट किया गया है कि कोई भी व्यक्ति कोई निर्गम मत सर्वेक्षण (Exit Poll Survey) नहीं करेगा और किसी निर्गम मत सर्वेक्षण के परिणाम का, ऐसी अवधि के दौरान जो निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचित की जाए, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशन या प्रचार या किसी भी प्रकार की अन्य रीति में प्रसार नहीं करेगा। साधारण निर्वाचन की दशा में यह अवधि मतदान के पहले दिन को मतदान के लिए नियत समय के आरंभ होने से प्रारंभ हो सकेगी और सभी राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में मतदान समाप्त होने के आधे घंटे तक जारी रह सकेगी।

किसी उप निर्वाचन या एक साथ कराए जाने वाले अनेक उप निर्वाचनों की दशा में यह अवधि मतदान के पहले दिन से ही मतदान के लिए नियत समय के आरंभ होने से प्रारंभ हो सकेगी और मतदान समाप्त होने के पश्चात आधे घंटे तक जारी रह सकेगी। परंतु भिन्न-भिन्न दिनों में एक साथ कराए जाने वाले अनेक उप निर्वाचनों की दशा में यह अवधि मतदान के पहले दिन को मतदान के लिए नियत समय के आरंभ होने से प्रारंभ हो सकेगी और अंतिम मतदान समाप्त होने के पश्चात आधे घंटे तक जारी रह सकेगी। इस प्रतिबंध का उल्लंघन ऐसी अवधि के कारावास से, जो दो वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से या दोनों से, दंडनीय होगा।

आयोग ने पूर्व में हिमाचल प्रदेश और गुजरात की विधानसभाओं के वर्तमान साधारण निर्वाचनों के संबंध में 12 नवम्बर, पूर्वाह्न 8 बजे से 5 दिसम्बर, अपराह्न 5.30 बजे तक की अवधि को ऐसी अवधि के रूप में अधिसूचित किया था जिसमें किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रचार-प्रसार करना प्रतिबंधित था। आयोग ने कई राज्यों में हो रहे विभिन्न उप निर्वाचनों के मद्देनजर इस संबंध में पूर्व में जारी अधिसूचना को अधिक्रमित करते हुए एग्जिट पोल और उसके परिणामों पर प्रतिबंध की अवधि को अब 5 दिसम्बर, अपराह्न 06.30 बजे तक प्रतिबंधित अवधि के रूप में अधिसूचित किया है।

भारत निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात की विधानसभाओं के साधारण निर्वाचनों एवं विभिन्न राज्यों में उप निर्वाचन से संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रानिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध होगा।

 

 

और भी

एक बार फिर हुई कवर्धा को अशांत करने की साजिश : कांग्रेस

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर कवर्धा को अशांत करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे विकास के कारण भाजपा मुद्दा विहीन है इसलिए जगह-जगह सांप्रदायिक माहौल फैलाने का प्रयास कर रही है। कवर्धा व कबीरधाम जिले में भाजपा की राजनैतिक जमीन खिसक चुकी है इस कारण भाजपा बौखलायी हुई है तथा सांप्रदायिकता फैलाकर हिंसा फैलाने में लगी है। यहॉ की जनता सारी चीजों को देख रही है इसलिए भाजपा के षड़यंत्र सफल नहीं होंगे।

कांग्रेस ने यह आरोप आज यहॉ एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर लगाया। प्रेस कांफ्रेस में पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी व नेतागण उपस्थित थे। भाजपा व उसके सहयोगी संगठनों द्वारा आज कवर्धा नगर बंद का आव्हान करके जुलूस निकालकर दुकानों को बंद कराया गया। इस दौरान भाजपा, विश्व हिन्दु परिषद सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहुॅच गये तथा आपत्तिजनक नारेबाजी कर वहां घुसने का प्रयास करने लगे। इसे लेकर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच वाद-विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जुलूस में शामिल लोगों को वहॉ से हटाया। भाजपा व विहिप के इस कदम के बाद कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ कड़ा रूख अपना लिया है।

मोहम्मद अकबर के खिलाफ भाजपा का दुष्प्रचार : नीलू
प्रेस कांफ्रेस में कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि 19 नवम्बर को 2 लोगों के व्यक्तिगत विवाद को सांप्रदायिक रूप देने का भाजपा द्वारा प्रयास किया जा रहा है। प्रकाश साहू की रिपोर्ट पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह मामला वहीं समाप्त हो जाता है, लेकिन भाजपा इसे सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास कर रही है। कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर अपनी कार्यशैली के कारण विकास पुरूष के रूप में जाने जाते हैं। भाजपा उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने में लगे रहती है। आज 20 नवम्बर को नगर बंद का आव्हान कर भाजपा, विहिप व अन्य संगठनों के लोगों ने जुलूस निकालकर न केवल व्यापारियों को दबाव डालकर दुकानें बंद करायी बल्कि जुलूस में शामिल लोग कांग्रेस भवन आ गये तथा गाली-गलौच वाले शब्दों का प्रयोग करके आपत्तिजनक नारेबाजी किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शालीनता के साथ इसका विरोध किया। भाजपा ने जो किया वह सरासर गुंडागर्दी है जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है।

60 हजार वोट से हार भाजपा को हजम नहीं हो रही है : कन्हैया
प्रेस कांफ्रेस में उपस्थित छग राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि कवर्धा शांति का टापू है। यहॉ सभी धर्मों व जाति के लोग आपस में मिल-जूलकर रहते हैं। 2 लोगों के बीच हुए व्यक्तिगत विवाद की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन ने आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करी, लेकिन भाजपा सरेआम गुंडागर्दी पर उतर आई है। नगर में बलात्, दुकाने बंद करायी गई इस तरह का रवैया अपनाकर भाजपा आखिर करना क्या चाहती है। कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि 2018 की विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद अकबर को भरपूर आशीर्वाद देकर 60 हजार वोट से विजयी बनाया। इसके बाद से पूरी की पूरी भाजपा बौखलायी हुई है। कोरोना काल में बिगड़ी अर्थव्यवस्था से सभी लोग ले देकर उबरे है। कन्हैया अग्रवाल ने नगर बंद करा रहे भाजपा विहिप का जुलूस कांग्रेस भवन तक लाने के लिए कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने 40 वर्षों से अधिक कार्यकाल में इस तरह की गुंडागर्दी नहीं देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के हिंसा फैलाने के रवैये की कड़ी भर्त्तसना करते है।

भाजपा ने जबरदस्ती दुकानें बंद करायी : राजू तिवारी
कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजकुमार(राजू) तिवारी ने कहा कि सड़क निर्माण में गिट्टी रखने को लेकर एक स्थान पर वर्षों से अपना धंधा चलाने वाले 02 लोगों के बीच विवाद हुआ। एफ.आई.आर. होने पर त्वरित कार्यवाही की गई। इसके बावजूद भाजपा, विहिप आदि ने नगर बंद का आव्हान कर बगैर अनुमति जुलूस निकाला। लाउडस्पीकर में चिल्ला -चिल्लाकर व्यापारियों से दुकानें बंद करायी। आज नगर में जो सारी अव्यवस्था फैली उससे लोगों को परेशानी हुई है। आज लोग न ही कही आ पाये और न ही कहीं जा पायें। इस सारी परिस्थिति के लिए भाजपा ही जिम्मेदार है।

नगर बंद को साहू समाज का समर्थन नहीं : नीलकंठ
साहू समाज के नेता व कवर्धा कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष नीलकंठ साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कवर्धा के लोकप्रिय विधायक मोहम्मद अकबर की छवि धुमिल करने के प्रायस में दिनरात लगे रहती है। विवाद की घटना के बाद जिन लोगों के नाम एफ.आई.आर. में लिखवाये गये थे उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने सराहनीय कार्यवाही की है। लेकिन यह भाजपा, विहिप को रास  नहीं आ रहा है। साहू संघ बोड़ला ने नगर बंद की आव्हान का समर्थन नहीं किया इसलिए नगर बंद के आव्हान को समग्र साहू समाज का समर्थन मिलने की बात सही नहीं है। उनके द्वारा कवर्धा के विधायक की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी वही कड़ी निन्दा करते है।

 इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने बताया कि भाजपा, विहिप की जुलूस में शामिल लोगों में जिस तरह कांग्रेस भवन आकर गाली-गलौच किया, आपत्ति जनक नारे लगाये तथा कांग्रेस भवन के कार्यालय में घुसने की कोशिश की वह निंदनीय है। इसके एफ.आई.आर. करायी जायेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कवर्धा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरीराम साहू, सहसपुर लोहारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामचरण पटेल, नगर पंचायत पिपरिया अध्यक्ष महेन्द्र कुम्भकार, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, बोड़ला ब्लॉक कांगेस कमेटी अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष फिरोज खान, पांडातराई के भीषण तिवारी, कवर्धा कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष चोवा साहू, कवर्धा जनपद सदस्य पंचू कोसरिया, कवर्धा के पार्षदगण अशोक सिंह, भीखम कोशले, सुनील साहू, संतोष यादव, विकास केशरी, एल्डरमेन गुड्डू कौशिक तथा गनपत गुप्ता, कलीम खान, कुलेश चंद्रवंशी, बलदाउ चंद्रवंशी,  पिछड़ा वर्ग संगठन की नेता पूर्णिमा चंद्राकर आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

और भी

बड़ी खबर : कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी पर लगाया संगीन आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर संगीन आरोप लगाए हैं।कांकेर में रविवार को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा करते हुए भाजपा प्रत्याशी पर बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल यह मामला झारखंड के जमशेदपुर जिला के थाना टेल्को का है, जहां क्रमांक 84 /2019 को 15 मई 2019 को 366ए, 376,376(3) 376डीबी 120 बी भादवि 4,6 पास्को एक्ट एवं 4,5,6,7, 9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है। कांग्रेस के इस बड़े खुलासे से भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा को बहुत बड़ा असर पड़ सकता है। ब्रह्मानंद नेताम पर झारखंड के जमशेदपुर के थाना बेल को अंतर्गत एक 15 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और देह व्यापार में धकेलने जैसे गंभीर आरोप हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रविवार को कांकेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता कर भाजपा प्रत्याशी ब्रहमानन्द नेताम को झारखंड में पाक्सो एक्ट का आरोपी बताया है साथ ही नामाकन फार्म में जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। ब्रह्मानंद नेताम का कहना है जमशेदपुर के टेलको थाने में मामला दर्ज है। आगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सावित्री मंडावी ही जीतेंगी।

कांग्रेस ने दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। मोहन मरकाम ने कहा कि सावित्री मंडावी उच्च शिक्षित और संवेदनशील महिला हैं। वे मनोज मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदार रही हैं। मोहन मरकाम ने कहा है कि भानुप्रतापपुर की जनता अपने विधायक को श्रद्धांजलि स्वरूप सावित्री मंडावी के पक्ष में ही मतदान करेगी। भानुप्रतापपुर का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करवाने के लिये सक्रिय हो चुका है। सरकार के 4 साल के काम ही हमारी जीत का आधार बनेगी।

मरकाम ने प्रेसवार्ता में मीडिया से कहा कि झारखंड के जमशेदपुर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म में भाजपा प्रत्याशी के शामिल होने का आरोप है। दुष्कर्म के आरोपी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है. मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से ब्रम्हानंद नेताम से आपराधिक जानकारी छुपाई है। झांरखण्ड के मुख्यमंत्री से शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की जाएगी. तत्काल नामांकन निरस्त करने की मांग की।

मरकाम ने कहा कि 5 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज है, जिसमें ब्रम्हानंद नेताम का नाम भी शामिल है। ब्रम्हानंद नेताम बलात्कार, देह व्यापार, पॉक्सो एक्ट के आरोपी हैं। आपराधिक जानकारी छुपाई है। चालान में अपराधी घोषित हैं। जमशेदपुर में बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने में एक हैं। मोहन मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने आप को चरित्रवान कहती है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है. ब्रम्हानंद भी जेल जाने के कगार में हैं। मामले की जांच के दौरान शीतल निवासी सरदानी दरबार, सुरेंद्र कुमार सिंह को भी मई में गिरफ्तार किया गया था। इन सबका भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने अपने नाम निर्देशन पत्र में उल्लेख नहीं किया है।

ये धाराएं दर्ज
मरकाम के मुताबिक इस संबंध में जिला जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध कमांक 84 / 2019 धारा दिनांक 15.06.2019 धारा 366 ए, 376, 376(3), 376 डी बी 120 बी भादवि 4.6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है।

और भी