छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

ईडी का दुरपयोग कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं पर छापा, भाजपा की कायरता: मल्लिकार्जुन खड़गे

   रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में कई कांग्रेस नेताओं के घरों पर ED के अफसर पहुंचे है. इसी बीच मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आया है। 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि पिछले 9 सालों में ED ने जो रेड की हैं उसमें 95% विपक्षी नेता हैं, और सबसे ज़्यादा कांग्रेस नेताओं के ख़िलाफ़ है। रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन के पहले मोदी सरकार द्वारा ED का दुरपयोग कर छत्तीसगढ़ के हमारे कांग्रेस नेताओं पर छापा मारना, भाजपा की कायरता को दर्शाता है।

उन्होंने लिखा है कि हम इन कायराना धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। "भारत जोड़ो यात्रा" की अपार सफलता से भाजपा की बेचैनी दिखने लगी है। मोदी जी में ज़रा भी ईमानदारी है तो अपने "परम मित्र" के महाघोटालों पर रेड करें। लोकतंत्र को कुचलने के इस प्रयास का हम डट कर सामना करेंगे।

और भी

मुख्यमंत्री ने आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि का किया अंतरण

 गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को हो चुका है 412.19 करोड़ का भुगतान

गोबर से बने उत्पाद की पहुंच आमजनों तक हुई: श्री भूपेश बघेल

   रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना अंतर्गत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि ऑनलाईन जारी की। इस योजना के हितग्राहियों को अब तक 412.19 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही इस योजना के शुरू होने से अब तक कुल 105 लाख 63 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है इसके एवज में गोबर विक्रेताओं को आज 4.76 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद 211 करोड़ 25 लाख रूपए की राशि प्रदान कर दी गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गौपालकों, पशुपालकों, महिला समूहों तथा गौठान समितियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना से लाभान्वित पशुपालकों में 59 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और गोबर खरीदी में 85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल हमने शिवाजी की मूर्ति का अनावरण किया, वह मूर्ति प्राकृतिक पेंट द्वारा पोताई की गई थी, यह अच्छी बात है कि गोबर से बनाए पेंट का आमजनता द्वारा उपयोग किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अंतरित की जा रही कुल राशि में से 04 करोड़ 76 लाख रुपए का भुगतान गोबर खरीदी के एवज में की गई। इसमें से 02 करोड़ 6 लाख रुपए की राशि विभाग द्वारा और 02 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि स्वावलंबी गौठानों द्वारा भुगतान की गई है।  उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 10 हजार 732 गौठान स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 09 हजार 720 निर्मित होकर संचालित हो रहे हैं, इसका मतलब यह है कि स्वीकृत गौठानों में से 91 प्रतिशत गौठानों का निर्माण पूरा हो चुका है। 07 प्रतिशत गौठानों का निर्माण तेजी से चल रहा हैै।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना पूरी सफलता के साथ आगे बढ़ रही है। इससे अनेकों हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। गोबर से पेंट बनाने के लिए 21 जिलों में 45 इकाई स्वीकृत हुई हैं, इनमें से 13 इकाईयां प्रारंभ हो चुकी हैं। शेष 32 यूनिट का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। अभी तक 30 हजार 218 लीटर पेंट का उत्पादन हो चुका है। इनमें से 14 हजार 358 लीटर पेंट का विक्रय हो चुका है। इससे 29 लाख 16 हजार 300 रूपए की आय प्राप्त हुई है।
उन्होंने कहा कि 99 गौठानों में गौमूत्र की खरीदी की जा रही है। अभी तक 01 लाख 33 हजार 484 लीटर गौमूत्र की खरीदी की जा चुकी है। इसका मूल्य 05 लाख 37 हजार 936 रूपए है। गौमूत्र से ब्रम्हास्त्र कीट नियंत्रक और जीवामृत वृद्धि वर्धक के निर्माण तथा विक्रय से अब तक 28 लाख 96 हजार 845 रूपए की आय हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठान बराबर की भागीदारी निभाने लगे हैं। बीते कई पखवाड़ों से गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में स्वावलंबी गौठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक रहने लगी है। आज की स्थिति में 50 फीसद से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की राशि से गोबर एवं गौमूत्र की खरीदी के साथ-साथ गौठान के अन्य व्यय की राशि अपनी पंूजी से कर रहे हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, सचिव डॉ. अयाज तम्बोली तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

और भी

महंत रामसुंदर दास ने की जैतेश्वर शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा

  रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गौसेवा आयोग अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास ने महाशिवरात्रि के दिन सरसींवा अंचल के जैतपुर महानदी घाट में जैतेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा करते हुए तटबंध पचरी निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि व खुशहाली की मंगल कामना करते हुए महादेव से आशीर्वाद लिया।

बिलाईगढ़ विधानसभा के संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेवराय ने अपने पिता स्वर्गीय श्रीराम रॉय की स्मृति में जैतपुर घाट चित्रोत्पला नदी के तट पर जैतेश्वर महादेव के नाम से शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा व महानदी तटबंध पचरी निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया।

 

शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और जैतेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा करते हुए निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। आयोग अध्यक्ष ने कहाकि चंद्रदेवराय जैसे विधायक और संसदीय सचिव होना इस क्षेत्र की गौरव व सम्मान की बात हैं जो लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सपनों और उनके योजनाओं को धरातल पर सहीं आयाम देते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिये काम कर रहें हैं। आज महाशिवरात्रि के अवसर मुझे भगवान शिवजी की स्थापना का लोकार्पण व भूमिपूजन का अवसर प्राप्त हुआ। मैं धन्यवाद व आभार करता हूँ।  साथ ही साथ सभी को महाशिवरात्रि  पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेवराय ने बताया कि जनता की भावनाओं को समझते हुये उन्होंने अपनी स्वर्गिय पिता श्रीराम रॉय की स्मृति में जैतेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना की हैं, जिसकी आज प्राण प्रतिष्ठा व लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया था। जिसका लोकर्पण गौसेवा आयोग अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास के हाथों सम्पन्न हुआ हैं, जिससे मैं धन्य महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने आगे कहाकि जो श्रद्धालु शिवजी महादेव पर आस्था रख शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं उन सबकी मनोकामना शिवजी पूर्ण करते हैं मैं क्षेत्र के लोंगों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

 
और भी

भाजपा सरकार ने लगाए वॉटर एटीएम, कांग्रेस ने कर दिया कबाड़ : जयंती पटेल

 एक हजार करोड़ बाद में देना, पहले साढ़े तीन करोड़ की उधारी चुका दें भूपेश

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने शहरी जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने लगाए गए वॉटर एटीएम रखरखाव न होने के कारण कबाड़ हो जाने का हवाला देते हुए कहा है कि भाजपा शासनकाल में जनता की सुविधा के लिए लगाए गए वॉटर एटीएम का कांग्रेस रखरखाव तक नहीं कर सकी। कांग्रेस की सरकार ने 4 साल से रखरखाव का खर्च नहीं दिया, जिससे रखरखाव। करने वाली फर्म ने हाथ खड़े कर दिए। कितनी शर्मनाक स्थिति है कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ की शहरी जनता को शुद्ध पानी पिलाने के लिए 4 साल में महज साढ़े तीन करोड़ की मामूली रकम नहीं दे पाए।

भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐलान कर रहे हैं कि शहरी इलाकों में विकास के लिए नगरीय निकायों को एक हजार करोड़ रुपये देंगे। रायपुर नगर निगम को सबसे ज्यादा सौ करोड़ रुपये देंगे। इधर छत्तीसगढ़ के कुल जमा 200 से कम वॉटर एटीएम का बकाया नहीं दे पा रहे हैं। बेहतर होगा कि नगर निगम रायपुर को सौ करोड़ रुपए और सभी नगरीय निकायों को 1 हजार करोड़ रुपये देने के पहले वॉटर एटीएम के रखरखाव की बकाया रकम का भुगतान कर दें।

भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि गर्मी का मौसम सामने है। शहरी जनता को समाजसेवी संस्थाओं द्वारा लगाई जाने वाली प्याऊ पर निर्भर रहना पड़ेगा। भाजपा की सरकार ने मामूली दर पर जनता को शुद्ध फिल्टर पानी मुहैया कराने के लिए वॉटर एटीएम लगाए हैं। जिन्हें फौरन दुरुस्त किया जाए। कांग्रेस सरकार की मेहरबानी से जो वॉटर एटीएम कबाड़ हो चुके हैं, उन्हें बदला जाए। वॉटर एटीएम संचालित नहीं कर सकते तो जनता से माफी मांग लें कि हम सस्ती दर पर जनता को पानी नहीं दे सकते। वैसे भी कांग्रेस सरकार को जनता की सुविधा से कोई लेना देना नहीं है।

 

 

और भी

पर्व स्नान करने उमड़ी नागा साधु-संतों की भीड़

अस्त्र-शस्त्रों के साथ नागा बाबाओं ने किया शौर्य प्रदर्शन


रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजिम माघी पुन्नी मेला 2023 के अंतिम दिवस महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नागा बाबाओं, विभिन्न अखाड़ों के साधुओं, कबीर पंथीयो द्वारा पर्व स्नान के लिए शोभायात्रा लोमष ऋषि आश्रम परिसर से निकाली गई। इस शोभा यात्रा में समस्त नागा, साधु-संतों के साथ प्रशासन के अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। शोभायात्रा लोमष ऋषि आश्रम से शुभारंभ होकर श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर से नेहरू बाल उद्यान होते हुए, राजिम पुल, पं. सुंदरलाल शर्मा चौक, गौरवपथ राजिम, व्हीआईपी मार्ग होते हुए मेला में बने कुंड में पहुंचे। शोभायात्रा का स्वागत दोनों शहर नवापारा और राजिम में विभिन्न चौक चौराहों में फूलमालाओं बरसा कर किया गया।

शोभायात्रा में विभिन्न चौक में अनेकों अस्त्र-शस्त्रों से लैस नागा बाबाओं, साधु-संतों का शौर्य प्रदर्शन करते हुए अखाड़े चलाते रहे। शोभायात्रा शाही कुंड के पास पहुंचा, जहां शस्त्र पूजन पश्चात सर्वप्रथम नागा बाबाओं ने कुंड में छलांग लगाई और शाही स्नान की प्रक्रिया पूरा की। स्नान करने विभिन्न अखाड़ों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

इस विहंगम दृष्य को देखने विदेशी सैलानियों के अलावा पुरे मेला क्षेत्र एवं कुंड के पास बड़ी संख्या श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थी की भीड़ उमड़ी हुई थी। स्नान के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग द्वारा तगड़ी व्यवस्था की गई थी।

 

 

और भी

मीडिया सिटी के शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के महोबा बाजार स्थित मीडिया सिटी पहुंचे और वहां शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस दौरान मीडिया सिटी में ही नव निर्मित शिवालय परिसर का भी लोकार्पण किया। 

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मीडिया सिटी में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, यह बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि शिव और शक्ति का अद्भुत संगम है शिवलिंग। कोई भी तीज त्यौहार हो, भगवान शिव और मां शक्ति को स्मरण किए बिना वह पूरा नहीं होता। मीडिया सिटी परिवार द्वारा इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया सिटी के संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा वहां सुविधाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा भी की गई। 

और भी

पवन के भोजपुरी लोकगीतों से थिरके दर्शक

    रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खाद्य मंत्री ने हितग्राहियों को बांटा डेढ़ करोड़ का चेक     

अम्बिकापुर 16 फरवरी 2023

मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन की सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की धमाकेदार भोजपुरी गीत-संगीत का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया और झूमने एवं थिरकने लगे। पवन सिंह ने अपने करीब 45 मिनट के कार्यक्रम में भोजपुरी गीतों के कई हिट गाना गाकर जबरदस्त रंग जमाया और खूब तालियां बटोरी। इंडियन कॉमेडियन सुनील पाल ने भी अपनी अचरज भरे भाव भंगिमा और चुटकुले से लोगों को खूब हंसाया। 
    कार्यक्रम में पवन सिंह के भोजपुरी गीत लालीपॉप लागे लू, बडी फुरसत से तुंहरा के बनाई ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह भरा जिससे दर्शक झूमने लगे। दर्शक बीच-बीच में भोजपुरी गीतों की फरमाइश भी करने लगे। कार्यक्रम में पंखिड़ा फेम राजेश मिश्रा के भक्ति गीतों ने भी दर्शकों को बांधे रखा। छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू व बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो, जशमीत कौर, लिटिल चैंप गायक प्रियांशु मिश्रा, अमन श्रीवास्तव, क्लासिकल डांसर रित्विका बनर्जी, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत लोरिक चंदा, गायक चंदन दास ब्रजेष बैण्ड एवं पियानों वादन रजी मोहम्मद के द्वारा किया गया। इसके साथ ही संत युनीन हाई स्कूल बोदा के बच्चों द्वारा भरतनाट्यम, केजीवीवी द्वारा राजस्थानी डांस, एकलव्य विद्यालय मैनपाट के द्वारा करमा एवं मिक्स नृत्य, सेजस हिन्दी मीडिएम नर्मदापुर द्वारा राजी परता राजी एवं करमा नृत्य सुभ्रांषु तिवारी द्वारा फिल्मी गीत, सेजस बतौली द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य, विवेकानंद स्कूल द्वारा नृत्य, कन्या षिक्षा परिसर द्वारा क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। 
    संस्कृति मंत्री ने हितग्राहियों को बांटा चेक- इस अवसर पर संस्कृति श्री अमरजीत भगत ने श्रम विभाग द्वारा संचालित करीब 6 योजनाओं के 892 हितग्राहियों को डेढ करोड़ रुपये का चेक वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महोत्सव में विभागीय योजनाओं  के हितग्राहियों को लाभान्वित करने के साथ ही जानकारी भी दी जाती है। महोत्सव के माध्यम से लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो जाता है। महोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुति से मैनपाट को नया पहचान मिल रहा है। 
    इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, उर्दू अकादमी के सदस्य श्री बद्रूदीन इराकी, गौ-सेवा आयोग के सदस्य श्री अटल यादव, कलेक्टर श्री कंुदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

और भी

विशेष लेख: सरकार भयमुक्त एवं विधिसम्मत शासन व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

    रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नक्सल पीड़ित क्षेत्रों में 900 से अधिक परिवारों को दिलाई जा चुकी है मुकदमों से मुक्ति

बीते वर्ष 555 नक्सलवादियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में मिली बड़ी सफलता, इस दौरान 46 नक्सली हुए धराशायी
छत्तीसगढ़ के डीजीपी ने लिखा एनआईए के महानिदेशक को पत्र
बस्तर में हुई तीन जनप्रतिनिधि की हत्या की जांच का किया अनुरोध

रायपुर, 16 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार भयमुक्त एवं विधिसम्मत शासन व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने अपराध पर लगाम लगाए जाने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के संवेदनशील रवैये के साथ नक्सलवादियों के आत्मसमर्पण के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि विकास,विश्वास और सुरक्षा की रणनीति के कारण ही प्रदेश में नक्सली हिंसा की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है।
प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले चार वर्षों में नक्सली उन्मूलन को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को आधुनिक हथियार, सुरक्षा उपकरण, आवश्यक  प्रशिक्षण एवं वाहन उपलब्ध करा रही है।
बीते वर्ष सरकार के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर और छत्तीसगढ़ पुलिस के संवेदनशील व्यवहार के कारण 555 नक्सलवादियों ने आत्मसमर्पण किया है जो एक बड़ी  सफलता है। इसी दौरान 46 नक्सलवादियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत भी हुई  है। बीते चार वर्षों में नक्सल पीड़ित क्षेत्रों में 900 से अधिक परिवारों को मुकदमों से मुक्ति दिलाई जा चुकी है जो सरकार की आदिवासियों के हित में दूरदर्शी सोच और पुलिस की संवेदनशीलता से संभव हो पाया है।  
बस्तर को लेकर चार वर्ष पहले तक देश में कई भ्रांतियां थीं। लेकिन इन चार वर्षों में सरकार ने सुरक्षा और विश्वास को लेकर कार्य किया है। इस दौरान बस्तर क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े स्कूलों को फिर से प्रारंभ किया गया, नए अस्पताल खोले गए, ग्रामीणों के लिए पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गयीं। प्रत्येक गांव में राशन दुकान खोले गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को  वन अधिकार पट्टों का वितरण किया गया है और आदिवासियों को उनकी  जमीनें वापस कराई गई है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने एनआईए के महानिदेशक को पत्र लिखकर बस्तर में हुई तीन जनप्रतिनिधि की हत्या की जांच की मांग की है। श्री जुनेजा ने कहा है कि माओवादियों का इलाका लगातार सिकुड़ रहा है, केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के प्रयास से विगत वर्षों में नक्सली उन्मूलन में सफलता मिली है और इससे नक्सली बौखलाहट में जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।

और भी

मैनपाट महोत्सव का आगाज : मैनपाट महोत्सव से अंचल की कला-संस्कृति को मिलती है नई पहचान: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

    रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध मैनपाट में आज लोक कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए मैनपाट महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव का शुभारंभ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने किया। मैनपाट महोत्सव का आयोजन रोपाखार जलाशय के समीप आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय महोत्सव में सरगुजा अंचल के लोक कलाकारों द्वारा शैला, करमा सहित अन्य स्थानीय गीत-संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तति दी जा रही है।
मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के उद्देश्य से मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में सरगुजा अंचल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला संस्कृति की झलक दिखेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से अंचल की कला संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। सरगुजा में कई दर्शनीय स्थल हैं जिसमें दर्शनीय स्थल एवं सांस्कृतिक विरासत के अनमोल धरोहर भी हैं। मैनपाट में बौद्ध मठ एवं अध्यात्म के भी दर्शन होते हैं। यहां तिब्बती बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा का भी दो बार पदार्पण हुआ है। यहां के तिब्बती भाई-चारे के साथ मिलजूल कर रहते हैं।
मंत्री डॉ. डहरिया ने इस मौके पर 78 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया और विभागीय उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह सूत्र में बंधे 350 जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में मंत्रीद्वय ने 6 मुक्तांजलि वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
डॉ डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजना बनाई जा रही है ताकि योजना का लाभ व सम्मान सभी वर्ग को मिल सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को देश में धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। अगले वर्ष किसानों को धान का और अधिक मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उन्नति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से परंपरागत खेलों को पुर्नजीवित करने का प्रयास किया जा रहा है।
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि 8 वर्ष पहले शुरू हुए मैनपाट महोत्सव का देश-प्रदेश में विशेष पहचान बनते जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गठन के बाद किसानों का कर्जा माफी तथा देश में सर्वाधिक मूल्य पर धान की खरीदी करने का कार्य किया गया। राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान कठिन चुनौतियों के बाद भी राज्य सरकार ने सबके लिए दवाई, उपचार एवं खाने की व्यवस्था की। कोविड काल से मुफ्त चावल दिया जा रहा है। इस वर्ष धान खरीदी में रिकार्ड 1 करोड़ 8 लाख मीट्रिक टन की खरीदी की गई। इस दौरान जिले के 41 विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है।
    महोत्सव में सीजीएमएससी के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम, छत्तीसगढ़ स्थानीय आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, राज्य मदरसा बोर्ड के सदस्य श्री इरफान सिद्दीकी, राज्य गौ-सेवा आयोग के सदस्य श्री अटल बिहारी यादव, तेल घानी बोर्ड के सदस्य श्री लक्ष्मी गुप्ता, राज्य बीज प्रमाणीकरण बोर्ड के सदस्य श्री अरविंद गुप्ता, राज्य उर्दू अकादमी के सदस्य श्री बदरुद्दीन इराकी, राज्य कर्मकार मंडल के सदस्य श्री अनिल सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में सैलानी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

और भी

प्रधानमंत्री आवास योजना: नगरीय क्षेत्रों में एक लाख 12 हजार से अधिक आवास पूर्ण

   रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास मिशन (शहरी) की राज्य स्तरीय स्वीकृति और निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक हितग्राही द्वारा स्वयं आवास निर्माण के अंतर्गत नवीन परियोजनाओं की स्वीकृति और पूर्व में स्वीकृत परियोजनाओं में आवासों की कटौती उपरांत संशोधित परियोजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में योजना की भौतिक प्रगति एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी अधिकारियों ने दी।
नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हितग्राही (घटक) द्वारा स्वयं आवास निर्माण हेतु करीब दो लाख 20 हजार 189 आवास स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से भागीदारी (घटक) में किफायती आवास निर्माण के तहत 47 हजार 593 आवास स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत आवासों में से करीब एक लाख 12 हजार 903 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत 2766 करोड़ 55 लाख केन्द्रांश और 1734 करोड़ 69 लाख राज्यांश के रूप में प्राप्त किए गए है। आवास के निर्माण में अब तक 3860 करोड़ 63 लाख की राशि का व्यय की गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस बैठक में विशेष सचिव नगरीय प्रशासन डॉ. अयाज तम्बोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी विकास अभिकरण श्री सौमिल रंजन चौबे सहित नगरीय प्रशासन, राजस्व, आरडीए, गृह निर्माण मण्डल, हुड्को सहित राज्य बैंकर्स समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए।
 

 
और भी

वन अधिकार अधिनियम के उचित क्रियान्वयन के लिए ग्राम सभा को बनाएं सशक्त : श्रीमती शम्मी आबिदी

  रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन अधिकार अधिनियम, 2006 एवं नियम 2007 (यथा संशोधित नियम 2012) के उचित क्रियान्वयन के संबंध में 13 एवं 14 फरवरी को आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान स्थित प्रशिक्षण हॉल में वन अधिकार प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कुल 47 जिला समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी द्वारा समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए वन अधिकार अधिनियम के प्रकोष्ठ के संबंध में विस्तृत चर्चा की और अधिनियम के उचित क्रियान्वयन हेतु ग्राम सभा को सशक्त बनाए जाने पर बल दिया। श्रीमती आबिदी ने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही इस योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए जिला समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का अधिनियम के सभी पहलुओं से भली भांति अवगत होना बहुत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई है। इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।                        

अपर संचालक श्री संजय गौड़ ने उद्घाटन सत्र में कार्यशाला के महत्व एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन अधिकार पत्र वितरण राज्य सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है। छत्तीसगढ़ राज्य वन अधिकार पत्र वितरण में देश के अग्रणी राज्यों में है। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की प्रभावी भूमिका पर बल दिया। उपायुक्त श्री प्रज्ञान सेठ ने भी वन अधिकार अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए मैदानी स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया।
कार्यशाला में ग्राम सभा और उसकी भूमिका, कोरम, अनुभाग स्तरीय समिति, जिला स्तरीय समिति एवं राज्य स्तरीय समिति और इसके कार्य, जनजातीय कार्य मंत्रालय और इसकी भूमिका, सामुदायिक वन अधिकार और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार विषय पर प्रशिक्षण, सीआर और सीएफआर के बीच अंतर स्पष्ट किया गया। इसके अलावा दावा दाखिल करने की प्रक्रिया-फ्ॅलो चार्ट, सीएफआर मैपिंग के लिए जीपीएस, जीआईएस का उपयोग और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान आनॅलाइन एण्ट्री की प्रक्रिया पर आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य में 30 अक्टूबर 2022 तक व्यक्तिगत वन अधिकार हेतु प्राप्त कुल 8,76,270 आवेदन पत्रों में से 4,56,357 वन अधिकार पत्र वितरित किए जा चुके हैं। वन अधिकार के सामुदायिक दावों के लिए प्राप्त 50,988 आवेदन पत्रों में से 45,965 सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित हो चुके हैं। राज्य में व्यक्तिगत वन अधिकारों की मान्यता कुल 3,71,604.984 हेक्टेयर वन भूमि तथा सामुदायिक वन अधिकारों की मान्यता कुल 20,02,067.788 हेक्टेयर वन भूमि पर प्रदाय की गई है। इसके अलावा राज्य में सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों की मान्यता के अंतर्गत माह अक्टूबर, 2022 की स्थिति में 3,856 वन अधिकार पत्र संबंधित ग्राम सभाओं की 16,66,716.245 हेक्टेयर भूमि पर वितरित किए गए हैं। विदित हो कि देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के नगरीय क्षेत्र में व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र भी प्रदाय किए गए हैं। साथ ही राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों को पर्यावास के अधिकार प्रदाय करने की कार्यवाही भी की जा रही है।
प्रशिक्षण सत्र के अंतर्गत वन अधिकारों की मान्यता के उपरांत मान्य वन भूमि का विवरण राजस्व, वन अभिलेखों में दर्ज करने की कार्यवाही पर भी मार्गदर्शन दिया गया। इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यशाला को परियोजना अधिकारी श्री विभोर देव, सहायक नियोजन अधिकारी श्री दिलीप हरदहा, एफईएस संस्थान की सुश्री मंजीत कौर ने संबोधित कर प्रशिक्षकों को अधिनियम के सभी पहलुओं से बारीकी से अवगत करवाया।
 

और भी

कलेक्टर श्री ध्रुव ने मोरगा जलाशय का मुआयना किया

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने आज जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मोरगा जलाशय, महाराजपुर जलाशय, बेलबहरा जलाशय नहर मरम्मत एवं सीसी चैनल निर्माण कार्य का मुआयाना किया। कलेक्टर ने मोरगा जलाशय के क्षतिग्रस्त स्लूस बैरल की मरम्मत के लिए कार्यपालन अभियंता को तत्काल प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्लूस बैरल की मरम्मत का काम बरसात से पहले पूरा कर लिया जाना चाहिए ताकि खरीफ सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए जलाशय से जलापूर्ति हो सके। इस अवसर पर मुख्य अभियंता विपिन खलखो, अधीक्षण अभियंता श्री राजीव वर्मा, क्वालिटी कंट्रोल प्रभारी श्री एस. के. चौकसे उनके साथ थे।

गौरबलत है कि मोरगा जलाशय से कुल 348 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई होती है। इस जलाशय के फुटब्रिज का एक पियर बीते वर्ष सितम्बर माह में स्लूस बैरल में धस गया जिसकी वजह से जलाशय का स्लूस बैरल क्षतिग्रस्त हो गया है। जलाशय का अपस्ट्रीम बांध को भी नुकसान हुआ है। इस जलाशय के जल भराव क्षमता 1.288 मिलियन घन मीटर है। बांध के क्षतिग्रस्त होने की वजह से बीते खरीफ सीजन में किसानों को पानी नहीं मिल सका था।
कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित क्षमता के अनुसार सिंचाई के लिए जलापूर्ति की सके। इसको देखते हुए कार्यपालन अभियंता श्री ए. टोप्पो को इसकी मरम्मत कराई जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मरम्मत कार्य के लिए राशि स्वीकृति हेतु तत्काल प्राक्कलन प्रस्तुत करने को कहा।
कलेक्टर ने इसके पश्चात बेलबहरा जलाशय की योजना की नहर मरम्मत एवं सीसी चैनल निर्माण कार्य का मुआयना किया और अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
 

 
और भी

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के खुशहाली की कामना की

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत आज राजिम के पवित्र त्रिवेणी संगम पर आयोजित राजिम माघी पुन्नी मेला के संत समागम समारोह में पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद लक्ष्मण झूला से पैदल होते हुए श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। विधानसभा अध्यक्ष ने महानदी की आरती भी की। इस अवसर पर धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल, अभनपुर विधायक श्री धनेन्द्र साहू, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश्री महंत रामसुंदर दास महाराज, पूर्व विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा आदि उपस्थित थे।
 क्रमांक-6944/चतुर्वेदी/पोषण

और भी

बस्तर की जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने छत्तीसगढ़ शासन प्रतिबद्ध : मंत्री श्री लखमा

   रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भारत की नियाग्रा कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के तट पर मंगलवार 14 फरवरी को तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, मां दंतेश्वरी और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि चित्रकोट और बस्तर एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। देश-विदेश में लोग बस्तर को चित्रकोट जैसे अद्भुत जलप्रपात के कारण पहचानते हैं। चित्रकोट में आयोजित यह महोत्सव बस्तर की जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि बस्तर की लोक संस्कृति सहज और सरल होने के साथ ही अत्यंत आकर्षक भी है, जिससे पूरे विश्व को परिचित कराने की आवश्यकता है। इस दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर की जनता उत्सवप्रिय है। छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों के कारण किसान, वनोपज संग्राहक, पुजारी, गायता, भूमिहीन कृषि मजदूर, स्व-सहायता समूह की महिलाओं में खुशी है। यही कारण है कि मेला-मंड़ई में लोगों की संख्या में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद श्री दीपक बैज ने कहा की चित्रकोट महोत्सव बस्तर में लगातार तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न खेलकूद भी आयोजित की जाएंगी। इसमें पूरे संभाग के प्रतिभागी शामिल होंगे। महोत्सव के माध्यम से हमारी लोक-संस्कृति, परंपरा का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही यहां शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रदर्शन भी होगा। उन्होंने कहा कि बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां चित्रकोट के साथ तीरथगढ़, तामड़ा घूमर, मेंदरी घूमर, बीजाकसा, चित्रधारा, मंडवा जैसे कई जलप्रपात हैं। चित्रकोट इन सभी जलप्रपातों का सिरमौर है। यही कारण है कि यहां पर्यटकों की संख्या में साल दर साल वृद्धि देखी जा रही है। पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए ही अब लामड़ागुड़ा में भी जिला प्रशासन द्वारा नया रिजॉर्ट तैयार किया गया है, जिसका संचालन स्थानीय महिलाएं कर रही हैं। बस्तर में पर्यटन के विकास का मूल उद्देश्य ही यह है कि स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो। संस्कृति के संरक्षण के लिए देवगुड़ी और घोटुलों के संरक्षण का कार्य भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जा रहा है। यहां महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर लगने वाले मेले में जहां अपने परिचितों और नाते रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलता है वहीं यहां की स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाने का सौभाग्य भी प्राप्त होता है, इसलिए ऐसे सुअवसर का भरपूर आनंद उठाना चाहिए। चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम ने कहा कि चित्रकोट महोत्सव में बस्तर की विशिष्ट संस्कृति की झलक दिखाई देती है और इसके माध्यम से हमारी लोक संस्कृति का प्रसार हो रहा है। छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों से यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद का आनंद लेने की अपील की। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच चित्रकोट जलप्रपात के सौंदर्य को अद्भूत बताया।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा दिया गया तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री महेश कश्यप, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य श्री बलराम मौर्य, कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार मीणा सहित जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
महोत्सव के पहले दिन नारायणपुर के मांदरी नर्तक दल, जोड़ा तराई गीदम के पुनेम सुंदरी नर्तक दल, बस्तानार के गौर सिंग नर्तक, दरभा के लेजा परब नर्तक, लेकर के गेड़ी नर्तक, आंजर के ढोल नर्तक, नैननार के गौर सिंग नर्तक, कोमेडियन रविंद्र जानी द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

 
और भी

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

  रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान डिमरापाल में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन अस्पताल भवन का ले-आउट ड्राइंग देखकर वहां प्रस्तावित सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री  प्रसन्ना आर., चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. विष्णु दत्त, बस्तर जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पैकरा भी इस दौरान मौजूद थे।

और भी

किसान, मजदूर और व्यापारी, हर वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल: मुख्यमंत्री श्री बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा भगवान श्री झूलेलाल सांई के जन्मोत्सव कार्यक्रम ‘चंड्र जी रात’ में मुख्य अतिथि के बतौर शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम 22 मार्च 2023 को रात्रि 9 बजे से राजधानी के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राउण्ड में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान श्री झूलेलाल सांई के जन्मोत्सव कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। यहां उनके हित में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के परिणाम स्वरूप किसान, मजदूर और व्यापारी, हर वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू होने के बाद हर साल धान का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। पिछले साल 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी और अब इस साल सभी पिछली रिकार्ड तोड़ते हुए 107 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी की गई है।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अवगत कराया कि राज्य में धान खरीदी का कार्य सफलता पूर्वक संचालित हुआ।  इसके लिए शासन-प्रशासन की ओर से बेहतर प्रबंध किए गए थे, जिससे किसानों को धान बेचने में काफी सहूलियत हुई। इस तरह राज्य में धान खरीदी सुव्यस्थित ढंग से संपन्न कर किसानों को इस साल 22 हजार करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। इस साल देश भर में धान बेचने वाले किसानों में छत्तीसगढ़ के किसानों की संख्या सबसे ज्यादा रही, जो एक कीर्तिमान है। 

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि राज्य में किसानों के साथ-साथ राइस मिलर्स और व्यापारी वर्ग के हित में भी अहम निर्णय लिए गए। हमें अपने वादे को पूरा करते हुए कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि 40 रूपए से बढ़ाकर 120 रूपए कर दी हैं। इससे धान के उठाव सहित कस्टम मिलिंग में काफी तेजी आई है। कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया के सुचारू रूप से संचालन की वजह से ही धान खरीदी और प्रोसेसिंग के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस साल राज्य में  249 नई राईस मिले स्थापित हुई है, जिसके तहत राज्य में कस्टम मिलिंग करने के लिए पंजीकृत मिलर्स की संख्या 2035 से बढ़कर अब 2284 हो गई है। राज्य में इस तरह किसान, मजदूर और व्यापारी सहित हर वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

    इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के पदाधिकारी श्री श्रीचंद सुंदरानी, श्री इंद्रकुमार डोडवानी, श्री रमेश मिरघानी, श्री किशोर आहूजा आदि शामिल थे।

और भी

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की सौजन्य भेंट, मणिपुर का राज्यपाल बनाये जाने पर दी बधाई

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंच कर सौजन्य मुलाकात की और उन्हें मणिपुर का राज्यपाल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास में सहयोग के लिए सुश्री अनुसुईया उइके के प्रति आभार प्रकट किया।

और भी

मंत्री श्री कवासी लखमा ने भैरमबंद गौठान के गोबर पेंट यूनिट का किया निरीक्षण

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश के वाणिज्य कर आबकारी एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दूसरे दिन भैरमबंद गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौठान में स्थापित गोबर पेंट यूनिट, मुर्गी पालन केंद्र, केंचुआ खाद निर्माण इकाई और बाड़ी सहित गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी का भी अवलोकन किया और गौठान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री श्री लखमा ने गौठान में काम कर रही समूह की महिलाओं से बातचीत की और गौठान में उत्पादित गोबर पेंट, खाद, सब्जी आदि के विक्रय हेतु बाजार की उपलब्धता, होने वाली आय आदि के बारे में पूछा।
मंत्री श्री लखमा ने निर्देशित करते हुए कहा कि गौठान में अन्य आय मूलक गतिविधियां संचालित करें, जिससे इन महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशानुरूप समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने जिला प्रशासन द्वारा गोबर पेंट यूनिट स्थापित की गयी है। इस यूनिट में समूह की 35 महिलाएं प्रतिदिन काम कर अब तक लगभग 1300 लीटर गोबर पेंट तैयार कर चुकी हैं। इस पेंट का उपयोग सरकारी भवनों के रंग-रोगन में किया जायेगा। इसके लिए कलेक्टर के निर्देश पर विभाग अपनी-अपनी आवश्यकतानुसार मांगपत्र भी दे रहें है। मंत्री श्री लखमा ने गौठान को और व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण सहित सीईओ जिला पंचायत श्री ललितादित्य नीलम, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

और भी