छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

पटवारी, आरआई का एक और कारनामा आया सामने, पीड़ित किसान ने की कलेक्टर से लिखित शिकायत

 रायगढ़   (छत्तीसगढ़ दर्पण) धर्मजयगढ़ विकासखंड के ग्राम चरखापारा हल्का न 25 के पटवारी और आर आई के एक के साथ एक कारनामे उजागर हो रहे हैं।

कुछ दिनों पहले 24 मार्च को भी एक 86 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने पटवारी और आर आई पर लगाया नक्शे के साथ छेड़छाड़ कर खसरा नं. 764/1(क) को 764/2 करने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर से लिखित शिकायत की थी।
जिसमे अपर कलेक्टर राजीव पांडेय ने 15 दिवस में एसडीएम धरमजयगढ़ को जांच करने के आदेश दिए थे। वहीं अब 15 दिवस के पहले नक्शे के साथ छेड़छाड़ की दूसरी शिकायत लेकर एक और पीड़ित किसान ने ग्राम चरखापारा तह.धर्मजयगढ़ जिला रायगढ़ (छ.ग.) प. ह. न. 25 खसरा नंबर 779/3 क को कूटरचना कर नक्शा बदलने के संबंध मे जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को लिखित शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा गए ज्ञापन में आवेदक ने उल्लेख किया है कि मैं प्रार्थी नंदकुमार साहू जो कि मेरे पिता जी मदन सुंदर साहू के नाम पर ग्राम चरखापारा तह. धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ में प.ह.न. 25 में स्थित खसरा नंबर 779/3 क को रकबा 2.0000 हे0 राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।

प्रार्थी के अलावा अन्य को खसरा नंबर 779/ 3 ग से भूमि आवंटित की गई है विगत कई वर्षों से अभिलेख दुरुस्त है किंतु वर्तमान में अचानक उक्त खसरा नंबर 779/3 क रकबा 2.0000 हेक्टेयर के स्थान पर नक्शे में 779/3 ग दिखाया जा रहा है जो कि षड्यंत्र के तहत राजस्व अभिलेख में कूटरचना की गई है इस तरह से प्रार्थी की भूमि को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है

महोदय यह भी जानकारी नहीं दी जा रही है कि उक्त खसरा नंबर को किसके आदेश पर फेरबदल किया गया है या सुधार किया गया है इससे प्रार्थी को भय है कि से क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि उक्त संबंध में आवश्यक एवं उचित जांच करने की कृपा करें तथा दोषी व्यक्ति या कर्मचारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने की कृपा करें।

27 जनवरी 2023 को सीजी एलआरसी में ऑनलाइन खसरा नंबर 779/3 ग का नक्शा और दिनांक 05 मार्च 2023 को दिखा रहे नक्शे में बहुत अंतर है। राजस्व विभाग के नुमाइंदों ने कूटरचना कर अन्य व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए किसान के हक अधिकार की सड़क किनारे स्थित भूमि के नक्शा और खसरा नंबर के साथ छेड़छाड़ कर परिवर्तन किया गया है।

 

 

और भी

सीएम बघेल ने धरती की पूजा कर प्रदेवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 मुख्यमंत्री जशपुर में आयोजित सरहुल पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए

 

रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री बघेल जशपुर जिले के राजी पड़हा मुख्यालय दीपू बगीचा में आयोजित सरहुल पूजा (खद्दी परब) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधि विधान से धरती की पूजा कर प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। खद्दी पर्व धरती पूजा के अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री बघेल को पारंपरिक गमछा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान  पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर भेंट किया।

और भी

गहरे संकट में रूस-अमेरिका संबंध : पुतिन

मास्को (छत्तीसगढ़ दर्पण)  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिका के साथ रूस का संबंध गहरे संकट में है। रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने यह टिप्पणी एक समारोह के दौरान की, जहां उन्हें विदेशी राज्यों के 17 नव-नियुक्त राजदूतों से परिचय पत्र मिला। यह कहते हुए कि यह संकट आधुनिक विश्व व्यवस्था के गठन के लिए मौलिक रूप से भिन्न ²ष्टिकोण में निहित था, राष्ट्रपति ने कहा, रूस और अमेरिका के बीच संबंध.. गहरे संकट से गुजर रहे हैं।

पुतिन ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा ²ढ़ता से दोनों देशों के बीच संबंधों पर निर्भर करती है और यह कि अंतत: अमेरिका यूक्रेनी संकट और रूस के साथ द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट दोनों के लिए जिम्मेदार है। पुतिन ने कहा कि रूस अमेरिका के साथ संबंध बनाने के पक्ष में है, अगर ये समानता, संप्रभुता के सम्मान और एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के सिद्धांतों पर आधारित हो।

राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ रूस के तनावपूर्ण संबंधों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ अब आर्थिक सहयोग विकसित करने और यूरोपीय महाद्वीप पर एकीकरण को बढ़ावा देने का लक्ष्य नहीं रखता है, लेकिन वर्तमान में रूस के साथ एक भू-राजनीतिक टकराव शुरू करने पर केंद्रित था।

पुतिन ने आशा व्यक्त की कि अंतत: यूरोपीय संघ के साथ संबंध बनाना संभव होगा और पारस्परिक सहयोग का तर्क प्रबल होगा।

और भी

भारत में दैनिक कोविड मामले पांच हजार के पार

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,335 नए मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। नए मामलों के बाद सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,587 तक पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 3.32 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.89 प्रतिशत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक) दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 1,993 खुराक दी गई। पिछले 24 घंटों में कुल 2,826 लोग ठीक हुए हैं। रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत है।इसी अवधि में किए गए 1,60,742 परीक्षणों से कुल परीक्षणों की संख्या 92.23 करोड़ हो गई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 509 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि किसी के मरने की सूचना नहीं है।

 

 

और भी

दो सीटों से पूर्ण बहुमत के सफर में पीढ़ियां खप गईं : गोमती साय

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्थापना दिवस पर गोमती साय ने कहा सत्ता के सिंहासन पर कार्यकर्ताओं ने पहुंचाया। भारतीय जनता पार्टी का मूल श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में निर्मित भारतीय जनसंघ है।

1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी के निर्माण हेतु जनसंघ अन्य दलों के साथ विलय हो गया। भाजपा के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई एवं श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी हैं।

1984 के दौरान गुजरात के मेहसाना में एके पटेल एवं आंध्रा प्रदेश के हनाम खोड़ा में चंदू पटिया रेड्डी दो सांसदों ने प्रवेश किया। आज यह पहला मौका है, जब केंद्र में पहली बार कोई गैर कांग्रेसी सरकार पूर्ण बहुमत से दोबारा सत्‍ता में आई है।

यह मोदी मैजिक ही है जिसके जरिए बीजेपी 2 से 303 सीटों तक पहुंच गई। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को मिला प्रचंड बहुमत इस बात कहा सबूत है कि बीजेपी अब लोगों की पहली पसंद है।

करीब 15 से अधिक राज्‍यों में बीजेपी को 50 फीसद से अधिक वोट मिले। बीजेपी को यहां तक पहुंचने में कई उतार चढ़ाव देखने पड़े। 1984 में जब इंदिरा गांधी की हत्‍या की वजह से देश में सहानुभूति की लहर चल रही थी तो उसमें बीजेपी के दो नेता संसद पहुंच पाए थे।

तब कांग्रेस ने उनका और पार्टी का मजाक उड़ाया था। पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्‍ता के शीर्ष पर सबसे ज्‍यादा सीटें लेकर बैठने वाली बीजेपी को पूर्ण बहुमत तक का सफर तय करने में 30 साल लग गए। इस सफर में कार्यकर्ताओ की पीढ़ियां खप गई।

1977 में जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हो गया। दो साल बाद जनता पार्टी के टूटने के बाद 1980 में भाजपा की नींव रखी गई। भाजपा ने 1984 में अपना पहला चुनाव लड़ा और 2 सीटों पर जीत हासिल की। पांच साल बाद 1989 के चुनाव में बीजेपी 2 सीट से 86 पर पहुंच गई। 1991 में दोबारा चुनाव हुए और भाजपा की सीटें बढ़कर 120 यानी 22% हो गईं।

अयोध्‍या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर लाल कृष्ण आडवाणी ने 25 सितंबर 1990 को रथ यात्रा निकली थी। मौजूदा प्रधान मंत्री मोदी ने कश्मीर के लाल चौक में झंडा फहरा कर यह संकेत दिया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है।

पूर्ण बहुमत के आने के पहले भाजपा ने अपने वर्षो पुराने वादों को पूरा किया जिनमे धारा 

और भी

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, बारिश,वज्रपात की संभावना

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते 10 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। यानि आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा भी होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि 10 अप्रैल के बाद से मौसम का मिजाज बदलेगा और गर्मी में भी बढ़ोतरी होगी। बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए,साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई।

इसके चलते ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी गर्मी का प्रभाव उतना ज्यादा नहीं है।

मौसम विभाग का कहना है कि यह पूरा हफ्ता मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ के मध्य भाग से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में इन दिनों बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से गुरुवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

 
और भी

प्रधानमंत्री 6 को करेंगे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) भाजपा का स्थापना दिवस गुरुवार छह अप्रैल को है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा दलितों और आदिवासियों को जोड़ने के लिए अभियान छेड़ा जाएगा।

विधानसभा-लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा जातिगत समीकरणों को साधने के मोर्चे पर उतर रही है। पार्टी ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों तक पैठ मजबूत करने के लिए कार्ययोजना तैयार की है।

स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता छह से 14 अप्रैल तक सामाजिक समरसता दिवस मनाएंगे। इस दौरान लोगों को केंद्र की योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।

गुरुवार की सुबह 9.45 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बूथों पर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक भी किया जाएगा। इसके बाद आंबेडकर जयंती के दिन 14 अप्रैल से पांच मई तक दलित बस्तियों में भाजपा नेता प्रवास करेंगे।

इसकी जिम्मेदारी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को मिली है। इसी तरह भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान शुरू करेगा। हर बूथ पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा।

इसके अलावा लोकसभा की हारी सीट कोरबा और बस्तर में दीवार लेखन अभियान, जनहितैषी योजनाओं के प्रसार-प्रसार का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय समेत जिला कार्यालय परिसरों को पार्टी के झंडों और तोरणों से सजाया गया है। परिसर की लाइटिंग काफी आकर्षक रूप से की गई है। सुबह नौ बजे प्रदेश कार्यालय में झंडारोहण होगा।

प्रत्येक बूथ पर, अपने बूथ अध्यक्षों के घरों पर पार्टी का ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सामाजिक कार्य, रचनात्मक कार्य भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर अलग-अलग ढंग से पूरे प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश ध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के धरातल पर खड़ा भाजपा देश का कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। जो अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के विश्वास के बल पर आज वैश्विक राजनीति की दिशा तय करने वाले दल की भूमिका निभा रहा है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि राज्य में भाजपा का स्थापना दिवस ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बूथ स्तर, मंडल स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

और भी

पोषण पखवाड़ा : जन जागरूकता रैली और पोषण मेला का आयोजन

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण) एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना चिल्फी में बुधवार को पोषण पखवाड़ा के समापन में जन रैली और पोषण मेला का आयोजन किया गया। जन रैली और पोषण मेला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सेक्टर पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी सभी इस रैली और आयोजन में शामिल हुए।


परियोजना अधिकारी चिल्फी नमन देशमुख ने बताया की पोषण पखवाड़ा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर 20 मार्च से 3 अप्रैल तक किया गया। इसी क्रम में परियोजना चिल्फी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। जिसमें पोषण और सेहत से संबंधित नारे साथ ही स्वास्थ्य उपयोगी बैनर और पोस्टरों का प्रदर्शन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनों में कुपोषण और बच्चों के सर्वांगीण विकास की जानकारी प्रदान करना था। उन्होंने बताया कि पोषण मेला अंतर्गत व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदायित रेडी टू ईट निर्मित खुरमी पूरी गुलगुला जैसे व्यंजन साथ ही मोटे अनाज से निर्मित अन्य व्यंजन जैसे कोदो से निर्मित खीर, रागी से निर्मित एयरसा तथा कुटकी से निर्मित मीठा व्यंजन तैयार किया गया था जो प्रदेश में संचालित मिले मिशन से प्रेरित है। इन व्यंजनों की रेसिपी बच्चों की माताओं के साथ साझा की गई जिससे वह उन्हें प्रदायित तमंकल-जव-मंज से घर पर बच्चों को ऐसे दिलचस्प भोजन खिला सके जिससे पूरा पोषण आहार का उद्देश्य पूरा हो सके। इस अवसर पर ग्रामीण जनों और माताओं को कुपोषण मुक्ति हेतु जरूरी सावधानियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। मेले में उपस्थित सभी सदस्यों को स्वल्पाहार की व्यवस्था भी कार्यालय द्वारा ही की गई थी । इस अवसर पर परियोजना अधिकारी चिल्फी नमन देशमुख, पर्यवेक्षक मीना मौर्या, सोना धुर्वे, सप्तुन्निषा सिद्दीकी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित थे।

 

 

और भी

सर्वेक्षण, न्याय योजना और बेरोजगारी भत्ता का काम समय पर पूरा करें : कलेक्टर

 

महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण) महासमुंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण 2023, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और बेरोजगारी भत्ता के ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल से शुरू हो गए है। यह सभी काम पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ समय पर लगातार करते रहें। ये बातें समय-सीमा की बैठक लेते हुए कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने बुधवार को अधिकारियों से कही। कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य 30 अप्रैल तक चलेगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस आलोक, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

 कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार की आर्थिक स्थिति का पता करना है। ताकि योजनाओं से वंचित वर्गों के बारे में जानकारी मिल सके। सर्वे टीम ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे का कार्य कर रही है। इस सर्वेक्षण से विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राही नई सूची में शामिल हो सकेंगे। इसलिए यह कार्य महत्वपूर्ण है। इसके लिए तकनीकी जानकारी रखने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। 

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 16,500 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। उन्होंने बागबाहरा के अधिकारियों से इस कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्हांने कहा कि वे स्वयं भी किए गए सर्वे का निरीक्षण कर रहें हैं। 

 जिले के तीन नगर पंचायत, नगरपालिका, अनुसूचित क्षेत्रों पिथौरा, तुमगांव और बसना में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के आवेदन लेना भी शुरू हो गया है। आवेदन का काम 15 अप्रैल तक चलेगा। जिले के काफी लोग कृषि मजदूरी पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि आपकी जानकारी में कोई ऐसा कृषि मजदूर हो जिसका पंजीयन नहीं हुआ हो उसका पंजीयन करवाएं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता के भी ऑनलाइन आवेदन इसी 1 अप्रैल से शुरू हुए हैं। उनका क्लस्टर में सत्यापन सावधानी के साथ करें। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम को कहा कि वे इसकी लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने हाऊसिंग बोर्ड और आर.ई.एस. के अधिकारियों को डीएमसी के काम को 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर बैठे विशेष पिछड़ी जनजाति कमार के स्वास्थ्य परीक्षण (हेल्थ चेकअप) का ध्यान रखा जाए। एसडीएम ने बताया कि हड़ताल में बैठे लोगों का नियमित हेल्थ चेकअप किया जा रहा है। 

उन्होंने राजस्व अधिकारियों को लोगों के राजस्व प्रकरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, वनाधिकार पत्र, भू-अर्जन आदि का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्र में स्थित 7500 वर्ग फीट भूमि तक अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन का नियमानुसार लाभ दें। ताकि संबंधित को शासकीय भूमि का वास्तविक मालिकाना हक मिले। कलेक्टर ने बारी-बारी से विभागवार समय-सीमा के प्रकरणों और उनके निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जन चौपाल, जन शिकायत, पीएम पोर्टल और कलेक्टर जन चौपाल में प्राप्त प्रकरणों का निराकरण समय पर करने के निर्देश दिए।

 

 

 

और भी

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : नगर पंचायतों में न्याय योजना के लिए भराये जा रहे आवेदन

300 से ज्यादा कर चुके आवेदन, अंतिम तिथि 15 अप्रैल

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप नगर पंचायत क्षेत्रों के भूमिहीन श्रमिकों को भी राजीव गांधी भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना का लाभ दिलाने की कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर पंचायत क्षेत्रों में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 15 अप्रैल तक आवेदन लिये जाएंगे। आवेदन लेने का काम संबंधित नगर पंचायत कार्यालयों में विगत 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। अब तक 3 सौ से ज्यादा श्रमिक परिवारों ने आवेदन जमा कर चुके हैं। जिले में नगर पंचायत बिल्हा, कोटा, बोदरी एवं मल्हार निवासी भूमिहीन श्रमिकों को इस योजना का फायदा मिलेगा। प्रति वर्ष 7 हजार रुपए की आर्थिक मदद उन्हें तीन किस्तों में मिलेगी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट भाषण में राजीव गांधी भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना का विस्तार नगर पंचायत क्षेत्र में करने की घोषणा की थी। इसके पूर्व केवल ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन श्रमिकों के लिए यह योजना थी। कलेक्टर सौरभकुमार ने टीएल की बैठक में बुधवार को योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र निवासी हर पात्र परिवार को इस योजना का लाभ दिलाएं। योजना का जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों के सहयोग से व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। विशेषकर झुग्गी झोपड़ी एवं मलिन बस्तियों पर ज्यादा प्राथमिकता दें।उन्होंने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 अप्रैल तक नये आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन आवेदनों को पोर्टल में 22 तारीख तक प्रविष्टि तथा तहसीलदारों द्वारा 30 अप्रैल तक निराकरण किया जाएगा। इसके बाद 8 मई तक आवेदन की स्वीकृति/अस्वीकृति का प्रकाशन के बाद दावा/आपत्ति लिया जायेगा एवं नगर पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में निराकरण किया जायेगा। सामान्य सभा की बैठक के बाद 14 मई तक पोर्टल पर अपडेट एवं 15 माई को अंतिम सत्यापित सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

और भी

श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर एकता का परिचय दे हिन्दू समाज : आचार्य राकेश

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ ने प्रेसवार्ता कर सर्व हिन्दू समाज से आग्रह किया है कि जैसे रामनवमी पर शोभायात्रा के द्वारा अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था ठीक उसी प्रकार श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर भी अपनी वीरता का परिचय देवें क्योंकि पूरे भारत वर्ष में शोभायात्रा के दौरान भारत के 6 राज्यों में शोभा यात्राओं पर विधर्मियों के द्वारा आगजनी पथराव तथा सामूहिक रूप से मंदिरों पर हमले का घृणित कार्य किया गया है।

जहां अनेकों हिन्दू भाइयों की जान गई है तथा कई घायल भी हुए हैं ऐसे समय पर हिन्दू समाज को केवल प्रदर्शन ही नही अपितु प्रतिक्रिया करने की आवश्यकता है, केवल शस्त्र को अपने हाथों में लेकर प्रदर्शन मात्र से ही हिंसक घटनाएं शांत नही होने वाली, इसके लिए इसका संचालन भी अत्यंत जरूरी है।

मध्यप्रदेश कर्नाटक पश्चिम बंगाल गुजरात झारखंड बिहार के अनेक शहरों में शोभायात्रा के दौरान पथराव हुए थे अब हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भी देश भर में पुनः शोभायात्राएं निकाली जाएगी।

ऐसे समय पर हिन्दू समाज को अपनी एकता का परिचय देते हुए हनुमान जी की वीरता के साथ सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करना होगा तथा जो जहां पर है, उस कार्य से निवृत्त होकर हनुमान चालीसा के पाठ से हिन्दुओ के अंदर वीरता का संचार होगा।

जिससे राष्ट्र विरोधी सनातन विरोधी ताकतें कमजोर होंगी। इसलिए सामूहिक पाठ कर मुहतोड़ जवाब देंने का कार्य हम सबको करना है।

हिंदुओं के ऊपर हमले नहीं सहेगा : विश्व हिन्दू परिषद
विश्व हिन्दू परिषद हिंदुओं की एकता और अखंडता के लिए कार्य करते आ रही है। हावड़ा में विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में भी पथराव किया गया। जिसमें अनेक कार्यकर्ता घायल हुए ऐसे समय पर विश्व हिंदू परिषद उन तमाम विधर्मियों को चुनौती देता है कि वे शांत रहें नहीं तो प्रतिकार स्वरूप उन्हें हानि उठानी पड़ेगी। हिंदुओं की एकता ही शांति का मार्ग है। जब तक सनातनी विभिन्न पूजा पद्धतियों में विभिन्न मत पंथों में बंटकर अपने को अलग रखेंगे तब तक इस देश में शांति की स्थापना नहीं हो सकती। यदि शांति स्थापना करनी है तो एकता का परिचय देना होगा और परिचय के साथ प्रतिकार करने से ही शांति कि स्थापना होगी।
उपरोक्त जानकारी विश्व हिन्दू परिषद ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी जिसमे प्रांत में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य आचार्य राकेश जी एवं जिला अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल उपस्थित थे।

 

 

और भी

विभिन्न संस्थाओं ने मल्टी यूटिलिटी सेंटर, बिहान कैफेटेरिया, मिलेट कैफे व रीपा का किया भ्रमण

सामाजिक समावेशन और आजीविका संवर्धन के लिए 'बिहान' के कार्यों को सराहा

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।नई दिल्ली से आई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और जीडीआई (Governance Development Initiatives) की टीम ने रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित मल्टी यूटिलिटी सेंटर तथा समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र (सीएमटीसी) का भ्रमण किया। टीम ने सीएमटीसी में लोकोस एप्लीकेशन ट्रेनिंग का जायजा लिया और प्रतिभागियों से इसके क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। टीम ने ग्राम टेमरी में बिहान कैफेटेरिया, मिलेट कैफे और रीपा (Rural Industrial Park) का भी अवलोकन किया। भ्रमण दल में एनआरएलएम, नई दिल्ली के नेशनल मिशन मैनेजर प्रभात कुमार, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के उप निदेशक हरीश अय्यर, अनायता सिंह, प्रशांत कुमार और अंकित जैन शामिल थे।एनआरएलएम की राष्ट्रीय मिशन प्रबंधन इकाई, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और जीडीआई की टीम के सदस्यों ने सेरीखेड़ी के समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र में सामुदायिक संगठनों के लेन-देन को डिजिटल बनाने के लिए तैयार किए गए लोकोस एप्लीकेशन पर ई-बुक कीपर एवं मिशन स्टॉफ को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। नेशनल रिसोर्स ऑर्गनाइजेशन (NRO) के मास्टर ट्रेनर्स राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के स्टॉफ को इसका प्रशिक्षण दे रहे हैं। टीम के सदस्यों ने निरीक्षण के दौरान प्रतिभागियों से लोकोस एप्लीकेशन के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की।

और भी

भालू ने किया बाप -बेटा पर हमला,गंभीर रूप से घायल

 बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)जिले के कुर्सेला में खूंखार भालू का आंतक काफी दिनों से जारी है। इस बीच लगातार ग्रामीणों पर हमला हो रहा है।

कुर्सेला के रहने वाले पिता-पुत्र को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद दोनों को वन विभाग की टीम ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इतना ही नहीं वन विभाग के रेंज अधिकारी आसिफ शेख खान के द्वारा बिलाईगढ़ अस्पताल पहुंचकर घायलों को तत्काल मुआवजा राशि दी गई है।

सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक इस तरह के हमलों की वजह से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ेगा, ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि इसी जगह पर 2 दिन पहले मादा भालू के हमले से खुरसुला निवासी पवन सिंह गोड़ की मौत हो गई थी।

मादा भालू ने पवन के ऊपर ताबड़तोड़ हमला किया था और लाश को घसीटते हुए अपने ठिकाने ले गई थी। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लिया था।

खुरसुला के जंगल में मादा भालू के साथ उसका एक शावक भी उसका साथ देता हुआ नजर आता है। जिसकी देखरेख मादा भालू कर रही है।

जब भी अपने शावक को खतरे में देखती है, तब वह खूखार बन जाती है। हालांकि वन विभाग बिलाईगढ़ की टीम के द्वारा लोगों पर नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र के लोगों से अपील की जा रही है कि भालू के नजदीक ना जाए।

और भी

पीएम मोदी से छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायकों की मुलाकात रद्द

रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायकों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 5 अप्रैल को प्रस्तावित मुलाकात टल गई।

सोमवार की रात प्रधानमंत्री कार्यालय से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को फोन से जानकारी दी गई कि फिलहाल प्रधानमंत्री व्यस्त हैं इसलिए मुलाकात नहीं हो पाएगी। अगली तारीख तय होने पर सूचना देने की बात कही गई है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने यह जानकारी अन्य विधायकों को भी दी है।

गौरतलब है कि भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के लिए समय मांगा था। कोरोनावायरस संक्रमण काल में करीब चार वर्ष बाद प्रदेश के भाजपा दल के विधायक एक साथ मिलने जा रहे थे। शाम को पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा था की प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें छत्तीसगढ़ आने के लिए निमंत्रण देंगे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी बताया था कि प्रधानमंत्री से राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में चर्चा करेंगे साथ ही विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की वस्तुस्थिति से भी अवगत कराएंगे। मामले में प्रदेश में राजनीति भी तेज हो गई थी।

कांग्रेस के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भाजपा विधायकों को पत्र लिखकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने की मांग की थी। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा विधायकों को यह कहकर घेरा था कि उन्हें दिल्ली बुलाकर उनकी टिकट काटने का फरमान सुनाया जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों के प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को लेकर कहा कि चुनाव नजदीक इसलिए विधायक पीएम से मिल रहे हैं। मुलाकात के दौरान बीजेपी विधायक राज्य के हितों पर चर्चा नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी राज्य का हित नहीं चाहती, बीजेपी 20 क्विंटल धान खरीदी को रोकना चाहती है, बीजेपी आर्थिक सर्वे को रोकना चाहती हैं।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत.

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर से हड़कंप मचा दिया है। मरीजों की रफ्तार तो तेज हुई ही है, अब मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बिलासपुर में 15 दिन के भीतर दूसरी मौत हुई है।  इससे पहले महिला की मौत हो चुकी है।

जिस संक्रमित की मौत हुई है, वह ग्रामीण इलाके से है।इससे अब कोरोना का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्र में फैलने की आशंका है।

सबसे चिंता की बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना अपना तेजी से पैर पसार रहा है। रतनपुर के पोड़ी में रहने वाले 45 वर्षीय पुरुष की हाथ पैर में दर्द की शिकायत थी, जिसे इलाज के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जंहा उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वही इलाके के दौरान मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

इधर एक माह के आंकड़ो पर गौर करे तो इलाज के दौरान एक 42 वर्षीय महिला और कल देर रात एक 45 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

स्वास्थ विभाग ने ड्रेसिंग और टेस्टिंग के दौरान पाया है कि बड़ी संख्या में लोग थाईलैंड, मुंबई, दिल्ली जैसी अन्य राज्यों से लौट रहे है जिसकी वजह से संक्रमण बढ़ रहा है। अगर प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में अब मरीजों की संख्या बढ़कर जहां 155 हो गयी है, वहीं पॉजिटिविटी रेट भी 3.22 हो गयी है।

प्रदेश में कोरोना की संख्या छह महीने में सबसे ज्यादा रही। प्रदेश में 47 नये केस आये हैं। धमतरी प्रदेश का नया हाट स्पाट बन गया है। धमतरी में आज कई छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली है।

स्वास्थ्य विभाग के दिये आंकड़ों के मुताबिक रायपुर में आज सबसे ज्यादा 14 नये मरीज मिले हैं, वहीं धमतरी में 12 और राजनांदगांव में 8 मरीज मिले हैं। प्रदेश के 10 जिलों में आज कोरोना के मरीज मिले हैं, वहीं 13 जिलों में आज एक भी सक्रिय मरीज नहीं हैं. प्रदेश में आज हुए 1458 सैंपल जांच में 47 कोरोना मरीज मिले हैं।

और भी

नगर निगम दफ्तर से ट्रैक्टर-टैंकर चोरी, जुर्म दर्ज

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है की अब वो सरकारी दफ्तरों में भी चोरी करने लगे है।  ऐसा ही एक मामला रायपुर नगर निगम के जोन-3 कार्यालय  आया है जहाँ अज्ञात चोर ने टैंकर सहित ट्रैक्टर की चोरी कर ली है।

पुलिस ने बताया कि शंकरनगर स्थित जोन न 3 नगर निगम कार्यालय परिसर से आरोपी कोई अज्ञात चोर ने खड़ी ट्रैक्टर और उसके टैंकर को चोरी कर लिया है जिसकी रिपोर्ट नगर निगम अधिकारी रंजीत कुमार बरवा ने दर्ज करवाई है। इस मामले की जांच जारी है।

और भी

छत्तीसगढ़ में गर्मी के बीच बारिश की संभावना

 रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण) मौसम एक बार फिर ब्रेक लेने के मूड में है। यानी आसमान में हल्के बादलों की उपस्थिति से धूप कम महसूस होगी। प्रदेश में हल्की वर्षा की भी संभावना है। फिलहाल मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। उत्तर-दक्षिण द्रोणिका/हवा की अनियमित गति विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में चार अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने के आसार हैं। हल्के बादल नजर आ सकते हैं।

और भी

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आसानी से मिल रही नियमित जांच और दवा की सुविधा

कोरिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत के अंतर्गत ग्राम उज्ञांव में हर शुक्रवार को हॉस्पिटल वाली गाड़ी पहुंचती हैं। हॉस्पिटल वाली गाड़ी यानी मुख्यमंत्री हाट बाजर क्लिनिक योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट जिसके जरिए मेडिकल टीम हाट बाजारों में पहुंचती है और लोगों को सहजता से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदाय की जाती हैं।


इसी क्रम में उज्ञांव के महावीर जिनकी उम्र 75 वर्ष है, लगातार सर दर्द की परेशानी लेकर क्लीनिक पहुंचे थे। मेडिकल टीम ने जांच की तो पता चला कि मरीज का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। क्लीनिक में मौजूद डॉक्टर ने उन्हें दवाई वितरण कर हर सप्ताह पर्ची लेकर आने और नियमित जांच की सलाह दी। अब वे नियमित रूप से हाट बाजार क्लीनिक आते हैं और निःशुल्क जांच और दवा का लाभ उठाते हैं। महावीर की तरह ही उज्ञांव के ही रहने वाले बीर सिंह सर्दी खांसी बुखार एवं शरीर मे दर्द के इलाज के लिए आये थे। क्लीनिक में जांच हुई और दवाई का वितरण किया। जिससे उन्हें काफी आराम मिला। वे काफी खुश है कि अब हाट में ही सामान के साथ इलाज भी मिल जाता है और मुख्यमंत्री हाट बाजर क्लिनिक योजना से संतुष्ट हैं।

कोरिया जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत दोनों विकासखंडों की औसत ओपीडी 94 है। बीते 10 दिनों में 1600 से भी ज्यादा लोगों को बीपी, शुगर जांच, हीमोग्लोबिन, मलेरिया जांच जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं का लाभ मिला है।

 

 

और भी