छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने मठपारा निवासी राजू के घर पर लिया छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद

खाने में परोसी गई, मशरूम, झुर्गा-भाटा, खट्टा जिमीकंद, गिल्की, भाजी में चेंच और चौलाई सब्जी

रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)  मुख्यमंत्री बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बुधवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत महामाया वार्ड क्रमांक 65 स्थित राजू नायक के घर भोजन पर पहुंचे। नायक परिवार ने अपने अतिथि का घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती, पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल के साथ नगर निगम महापौर ऐजाज़ ढेबर, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे एवं अन्य उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने नायक परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ खाने में मशरूम,खट्टा जिमीकंद,झुर्गा भाटा,भाजी में चेंच और चौलाई,गोभी-आलू-भाटा,के साथ सलाद और पापड़ परोसा। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट भोजन के लिए नायक एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।
   
मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर नायक परिवार ने ख़ुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री से बात करते हुए नायक ने बताया कि उनके परिवार में 7 सदस्य हैं। नायक ने बताया कि शासन द्वारा जारी राशन कार्ड से परिवार को पर्याप्त मात्रा में राशन मिल जाता है। इसके साथ ही सरकार के बिजली बिल हाफ योजना से बहुत राहत मिलने की बात बताई। वर्तमान शासन की विभिन्न योजनाओं से आमजनों को बहुत लाभ मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

 

 

और भी

आकस्मिक मौत पर प्रशासन ने दी 20 लाख की सहयता

खरसिया व लैलूंगा में सांप के डंसने से 4 व पानी में डूबने से हुई थी 1 की मौत

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिला प्रशासन ने पांच लोगों की आकस्मिक मौत पर 20 लाख रुपए की सहायता दी है। मरने वालों में तीन महिला व दो पुरुष हैं। जिसमें चार की मौत सांप के डंसने से हुई और एक की मौत पानी में डूबने से हुई थी। इन सभी के परिजनों को 4-4 लाख रुपए दिए गए हैं।

जिले के खरसिया एवं लैलूंगा ब्लाक में पांच लोगों की प्राकृतिक आपदा के तहत पानी में डूबने एवं सर्पदंश के कारण मृत्यु हुई थी। जिनको कलेक्टर के अनुमोदन के बाद संबंधित क्षेत्र के एसडीएम द्वारा प्रावधानों के अनुसार मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

कलेक्टर रायगढ़ के मुताबिक पिछले साल 2022 में खरसिया अनुविभाग अंतर्गत खरसिया के ग्राम-भालूनारा के रविशंकर धनवार की 24 अगस्त को सांप के डसने से मृत्यु हो गई थी, उसकी पत्नी सावित्री धनवार को 4 लाख रुपये, खरसिया की ही ग्राम- छोटेजामपाली की सुनिमती चौहान की भी 11 दिसम्बर  को सर्पदंश से मौत होने पर उसके पुत्र तरूण चौहान को 4 लाख रुपये दिए गए।

इसी तरह लैलूंगा के ग्राम-कुर्रा के सुन्दर लाल राठिया की 8 दिसम्बर को पानी में डूबने से हुई, मृत्यु पर उनकी पत्नी रजमेत राठिया को 4 लाख रुपये, ग्राम-करवारजोर की रूंगीबाई की 27 सितम्बर को सांप के डसने से मौत पर उसके पति रामकुमार को 4 लाख रुपये तथा खरसिया के ग्राम-गंजपुर की आसमती राठिया की 12 जनवरी को सर्पदंश से मृत्यु होने पर पति जनारसिंह को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

और भी

छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, आरेंज और यलो अलर्ट जारी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में थोड़ी ठंडकता बनी रही।

हालांकि मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट रहा, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो गई।

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को इस उमस से राहत मिलने के आसार हैं और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बस्तर क्षेत्र के लिए आरेंज अलर्ट व रायपुर सहित 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह पूरा सप्ताह थोड़ा राहत भरा रहने के आसार हैं।

संभावना जताई जा रही है कि एक मई से गर्मी में बढोतरी शुरू होगी। मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाने की वजह से उमस भी रही।

रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज थोड़ा बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला भी जारी है, इसके चलते ही बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने व हल्की वर्षा के आसार हैं।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा
पाली 3 सेमी, तखतपुर 2 सेमी, जांजगीर 2 सेमी, ओरछा 2 सेमी, भैसथान 1 सेमी, कांकेर 1 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

 

 

और भी

तेंदुए की एंट्री से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट मोड पर

कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले  के नजदीक ठेलकाबोड गांव में तेंदुआ नजर आया है। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुच गई है।

ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ बस्ती से लगे पहाड़ी की ओर भागा है, जिसके बाद वन अमला ड्रोन की मदद से पहाड़ी के आस पास क्षेत्र में निगरानी कर रहा है। हालांकि टीम सुबह से शाम तक नजर रख रहा था। मगर शाम तक तेंदुआ नजर नहीं आया है।

ग्रामीणों ने ठेलकाबोड के छोटे पारा में तेंदुआ देखा। तब लोग हल्ला मचाने लग गए। जिसके बाद शोर शराबे में तेंदुआ पहाड़ी की तरफ़ भाग निकला, ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद से वन अमला मौके पर मौजूद है।

पहाड़ी के बस्ती से सटे होने के कारण वन अमले ने ग्रामीणों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। साथ ही पूरे इलाके में वन विभाग के कर्मचारी तैनात हैं। ड्रोन से भी लगातार नजर रखी जा रही है। इस इलाके में तेंदुए की मौजूदगी लंबे समय से रही है, लेकिन इस दफा तेंदुआ बस्ती के नजदीक आ गया है, जिससे वन अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 466 नए केस मिले, 1 मौत

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 466 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 3025 हो गई है।

प्रदेश में पॉजिटिविटी दर कम होकर 8.06 फीसदी हो गई है। मंगलवार को 26 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।  

राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा, बिलासपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। ज्यादा से ज्यादा संक्रमित मरीजों की समय पर पहचान हो सके इसलिए स्वास्थ विभाग की ओर से टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।


कोरोना के सबसे ज्यादा 53 मामले राजधानी रायपुर में हैं। इसके बाद दुर्ग में 45 मरीजों की पुष्टि हुई है। राजनांदगांव में 38, बलौदा बाजार में 37, सरगुजा में 29, कोरिया में 28, सूरजपुर में 27, कांकेर में 26, रायगढ़ में 21, बेमेतरा में 20, महासमुंद में 19, बालोद में 18, बिलासपुर में 16, बीजापुर में 13, कोरबा में 13, धमतरी में 12,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 12 कबीरधाम में 10, जशपुर में 5 जांजगीर-चांपा में 4, दंतेवाड़ा में 4,गरियाबंद में 4, कोंडागांव में 4, बस्तर में 3, नारायणपुर में 3 और बलरामपुर में 2 मरीजों की पुष्टि हुई है।

 

 

और भी

महिला-बाल विकास विभाग ने रुकवाए 4 बाल विवाह

कोरिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश मे बाल विवाह को रोकने व बाल विवाह न करने की समझाईस देने की कार्यवाही करते हुए, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाईल्ड लाईन की टीम द्वारा जिले में 4 बाल विवाह को रोकने में सफलता प्राप्त की है, जिसके अंतर्गत सोनहत में 3 तथा बैकुण्ठपुर में 1 बाल विवाह रोका गया। अवगत हो कि बाल विवाह अपराध ही नही एक सामाजिक बुराई भी है, जिसे रोका जाना आवश्यक है। अधिनियम अनुसार बाल विवाह करने, कराने वाले पर 2 वर्ष का करावास तथा 1 लाख तक का जुर्माने का प्रावधान है।

बाल विवाह रोकने में स्थानीय सरपंच, पार्षद अन्य जनप्रतिनिधि, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा पंचायत एवं नगरी निकाय स्तरीय बाल संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बाल विवाह ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों मे प्रचलित है, जिसे ग्राम पंचायत से जुडे हुए जनप्रतिनिधि कोटवार, सामाजिक कार्यकर्ता आंगनबाडी कार्यकर्ता सचिव व संरपच के द्वारा रोकने का प्रयास किया जाना चाहिए, इसके लिए यह जरूरी है कि ग्राम पंचायत स्तर पर एक विवाह पंजीयन रजिस्टर हो तथा विवाह सपन्न होने के पूर्व यह पंचायत (सचिव) द्वारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए की वर व वधु की उम्र विवाह योग्य हो चुकी है। बाल विवाह के प्रकरण देखने, सुनने या जानकारी होने पर तत्काल इसकी सूचना, स्थानीय थाना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी (परियोजना अधिकारी) अथवा जिला बाल संरक्षण अधिकारी को सूचित करे।

 

 

और भी

छग योग आयोग के 6वें स्थापना दिवस पर 1500 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

स्वस्थ जीवन-शैली और योग के प्रति लोगों को जागरूक करने निकाली गई रैली

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ योग आयोग के 25 अप्रैल को छठवें स्थापना दिवस पर सुभाष स्टेडियम में मंगलवार सुबह 6 से 7 बजे तक एक दिवसीय सामूहिक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1500 लोग शामिल हुए और सामूहिक योगाभ्यास किया। योगाभ्यास सत्र के बाद लोगों को स्वस्थ जीवन-शैली और योग के प्रति जागरूक करने सुबह 7 बजे से जागरूकता रैली (पैदल यात्रा) निकाली गई। यह जागरूकता रैली सुभाष स्टेडियम से शुरू होकर शास्त्री चौक होते हुए जय स्तंभ चौक से सिटी कोटवाली होते हुए वापस सुभाष स्टेडियम में समाप्त हुई।

कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने नागरिकों को निःशुल्क योग केंद्र एवं नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फुंडहर स्थित भवन निःशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योग के प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को स्वस्थ जीवन-शैली की ओर लौटकर निरोगी बनाने की महती जिम्मेदारी योग आयोग को सौंपी है। इस दिशा में योग आयोग लगातार प्रयास कर रहा है। नगर निगम के सहयोग से प्रदेश में योग मय वातावरण का माहौल तैयार हुआ हैै। नगरीय क्षेत्रों में 40 से ज्यादा निःशुल्क योगाभ्यास केंद्र शुरू किए जा चुके है। मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा पर पिछले वर्ष फुंडहर में योग भवन शुरू हो गया है। यहां योग विशेषज्ञों द्वारा 24 अप्रैल से सात दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण योग साधकों को दिया जा रहा है। इससे सुयोग्य योग प्रशिक्षक और अनुदेशक तैयार होंगे, जो छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक योग को पहुंचाएंगे।


पूर्व मंत्री और विधायक रायपुर ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और महापौर रायपुर एजाज ढेबर ने कहा कि योग आयोग की सक्रियता से छत्तीसगढ़ में योग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। हर सार्वजनिक जगहों में लोग सुबह सुबह योग करते दिखाई देते हैं। उन्होंने लोगों से स्वस्थ रहने के लिए दैनिक जीवन में नियमित योग को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों के योगाभ्यास की सुविधा के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्कृत विद्या मण्डल के अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, पार्षद सतनाम सिंह, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी की प्रमुख सविता बहन, रविशंकर विश्वविद्यालय के योग आयोग के सचिव एम एल पांडे योग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष भगवंत सिंह रायपुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने माना कैम्प में किया जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन

 नये महाविद्यालय का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर करने की घोषणा

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को रायपुर ग्रामीण में भेंट मुलाकात के दौरान नगर पंचायत माना कैम्प जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन किया। लगभग साढ़े 44 करोड़ रुपए लागत की यह योजना 27 माह में पूरी होगी। जल आवर्धन योजना के माध्यम से माना कैम्प के 3 हज़ार 2 सौ घरों तक पीने का साफ पानी पहुंचेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने माना कैम्प में खुलने वाले नये महाविद्यालय का नाम प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय करने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित अनके जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने माना में जल आवर्धन योजना के भूमिपूजन समारोह में सम्बोधित करते हुए कहा कि इस योजना के पूर्ण होने से सभी घरों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और विशेष रूप से हमारी बहनों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि माना कैम्प को इंदिरा जी ने ही बसाया था और उनका स्नेह यहां के लोगों को मिला। तबसे यह क्षेत्र निरंतर उन्नति और प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माना कैम्प के लोगों का इंदिरा गांधी जी से भावनात्मक लगाव भी है। मुख्यमंत्री ने इंदिरा जी के नाम को स्मरणीय बनाये रखने के लिए यहां के लोगों की मांग पर यहां खुलने वाले नए महाविद्यालय का नाम प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए प्रसन्नता की बात है कि इंदिरा जी के बसाये हुए माना कैेम्प में उनके नाम पर महाविद्यालय होगा।

उल्लेखनीय है कि माना कैम्प में बनने वाले जल आवर्धन योजना के तहत दो नये ओवर हेड टैंक बनाएं जाएंगे। साथ ही लगभग 65 हज़ार मीटर पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। इस जल आवर्धन योजना के पूरा होने से माना कैम्प वासियों की भू-जल स्त्रोतों पर निर्भरता कम होगी। इस योजना के लिए पानी की आपूर्ति नगर निगम रायपुर से होगी।

 

 

और भी

शिव महापुराण कथा: कलेक्टर ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण) जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में 25 अप्रैल से 1 मई तक, कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा कार्यक्रम का आयोजन होना है। कार्यक्रम में वीआईपी के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित होने की संभावना है।

कार्यक्रम के प्रबंधन व उपस्थित होने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर  पुष्पेंद्र कुमार मीणा संबंधित अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचे थे।

जहां उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक, सेनानी नगर सेना, लोक निर्माण विभाग, छ0ग0 राज्य विद्युत मंडल नगर निगम, भिलाई इस्पात संयंत्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ई एण्ड एम भिलाई इस्पात संयंत्र, थाना प्रभारी, आयोजन समिति सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया और प्रबंधन से संबंधित आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए , मूलभूत आवश्यकता व कानून व्यवस्था की पूर्ति के लिए आवश्यक आदेश दिये। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर अंदर व बाहर जाने की मल्टीपल एंट्री एग्जिट डोर, पानी व बिजली पर्याप्त व्यवस्था व मल्टीपल मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था के लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों व अन्य राज्यों से भी आएंगे, जिनकी संख्या लगभग 2 से 5 लाख के बीच अनुमानित है। इस लिए कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहेगी। इसके साथ ही साथ भीड़ की स्थिती निर्मित न हो इसके लिए 10 पार्किंग स्थल( भिलाई विद्यालय, सेक्टर 6 ग्राउंड, सेक्टर 7 के पिछे कल्याण स्कूल, बडा भिलाई होटल के सामने सेक्टर 10, रूआंबांधा,  सिविक सेंटर, दशहरा मैदान चौक व मंदिर चौक इत्यादि ) चिन्हित किए गए है, और एक निश्चित सीमा के बाद प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इसके साथ-साथ स्टेडियम के आस पास क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा ईरिक्शा व ऑटो इत्यादि उपलब्ध होंगे और किसी अप्रिय घटना के प्रमाण के लिए स्टेडियम के अंदर एवं बाहरी  क्षेत्रों लगभग 200 सीसीटीवी कैमरे अलग अलग स्पॉट पर लगाए जाएंगे।

 

 

और भी

जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत

कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण) कोरबा में जहरीले सांप के काटने से ग्राम गोढ़ी में रहने वाले एक युवक की मौत हो गई है। सर्पदंश के बाद युवक अस्पताल जाने की बजाए पीड़ित बैगा के पास झाड़फूंक के लिए पहुंच गया। मगर वह भी उसे राहत नहीं मिली। फिर वह अपने परिजनों के साथ अस्पताल जा रहा था। जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सोमवार को गोपीनाथ (36) अपने बच्चों को लेकर सामान लेने किराना दुकान गया था। यहीं पर उसे जहरीले करैत ने उसे काट लिया। इसके बाद गोपीनाथ खुद ही बैगा के पास चला गया था। बैगा ने झाड़फूक किया। फिर भी युवक को कोई राहत नहीं मिली। ये सब करते हुए काफी देर हो गया।

आखिरकार गोपीनाथ ने अस्पताल जाने का फैसला किया था। लेकिन काफी देर हो गई थी। इस घटना के बाद से गोपीनाथ की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। गोपीनाथ के दो बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। एक 3 साल का लड़का है, दूसरा 5 साल की लड़की है।

 
और भी

रायपुर : ट्रिपलआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विद्यार्थियों को मैडल तथा डिग्री प्रदान की

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) ट्रिपलआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विद्यार्थियों को मैडल तथा डिग्री प्रदान की।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अपने ज्ञान और इस संस्थान से प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग राज्य और देश के निर्माण में करें

आप अपने कैरियर का निर्माण करें, दुनिया की सेवा करें, लेकिन आपके ध्यान में राष्ट्र और राज्य सर्वप्रथम होना चाहिए।

ट्रिपलआईटी सूचना प्रौद्योगिकी में विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करता है।

सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिक कृषि और वानिकी के साथ-साथ ग्रामीण आबादी के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि ट्रिपल आईटी नया रायपुर ने कृषि, वानिकी और ग्रामीण विकास की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया है।

कृषि के क्षेत्र में ऐसे यंत्र और उपकरण विकसित किए जाएं, जिनका उपयोग साधारण व्यक्ति भी आसानी से कर सके

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे आज खेतों में दवाओं के छिड़काव के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है

 
और भी

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर राजधानी में आयोजित होगा श्रम सम्मेलन

तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सौंपा दायित्व

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रम के सम्मान के लिए और प्रदेश के विकास को गति देने में श्रमिकों की विशेष भूमिका को देखते हुए रायपुर में श्रमिक सम्मेलन के आयोजन का निर्णय शासन ने लिया है। साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित सम्मेलन में प्रदेशभर के श्रमिक हिस्सा लेंगे। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से जिन हितग्राहियों को लाभ पहुंचा है, उनका सम्मान भी सम्मेलन के माध्यम से किया जाएगा।


इसके साथ ही साईंस कॉलेज मैदान में 2 मई को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा तथा 3 मई को ग्राम कोटवार, पटेल और होम गार्ड्स का सम्मेलन आयोजित होगा। इन आयोजनों की तैयारियों के सिलसिले में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।   

मुख्य सचिव ने कहा कि श्रम सम्मेलन हेतु जिम्मेदारी श्रम विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन सम्मेलन की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग और ग्राम कोटवार, पटेल तथा होम गार्ड्स सम्मेलन की जिम्मेदारी राजस्व एवं गृह विभाग की होगी। सभी कार्यक्रमों का समन्वय श्रम सचिव अमृत खलखो करेंगे।

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि हमेशा से हमारे प्रदेश के श्रमिक कड़ी मेहनत करते हैं और सुबह बोरे-बासी खाकर काम पर निकलते हैं। बोरे और बासी छत्तीसगढ़ का परंपरागत खाद्य पदार्थ हैं। यह हमारी मेहनतकश संस्कृति से जुड़ा खाद्य पदार्थ है और गर्मियों में कड़ी मेहनत के लिए तैयार करता है। मुख्यमंत्री की मंशानुरूप श्रमिक दिवस के दिन हम अपने इस लोकप्रिय खाद्य परंपरा के अनुरूप जिलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करें, जिसमें बोरे-बासी का स्वाद लेकर नागरिक श्रम के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।  

आज हुई बैठक में श्रम विभाग के सचिव अमृत खलखो, राजस्व विभाग के सचिव एनएन एक्का, गृह सचिव अरुण देव गौतम, संचालक जनसंपर्क सौमिल रंजन चौबे, कलेक्टर रायपुर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, नगर निगम रायपुर आयुक्त मयंक चतुर्वेदी एवं विभिन्न विभागों के अ

और भी

छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार

छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में शामिल जिन्हें मिले एक से अधिक पुरस्कार

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुन्ड्रा के ग्राम पंचायत नागम तथा धमतरी जिले के नगरी पंचायत के ग्राम सांकरा को पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत नागम को गरीबी उन्मूलन एवं आजीविका संवर्धन श्रेणी में तथा सांकरा को स्वस्थ पंचायत थीम में पुरस्कृत किया गया। इन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के साथ ही 50-50 लाख रूपए की राशि भी प्रदान की गई। 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  रविंद्र चौबे ने इस उपलब्धि के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्याें के लिए 43 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार दिये गये। छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है जिन्हें एक से अधिक पुरस्कार आज प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत नागम के सरपंच भंडारी राम पैकरा तथा ग्राम पंचायत सांकरा की सरपंच  शशि ध्रुव ने केंद्रीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास  गिरिराज सिंह के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ग्रामीण विकास फग्गन सिंह कुलस्ते और केन्द्रीय राज्य मंत्री पंचायत राज कपिल मोरेश्वर पाटिल भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत नागम में गरीबी उन्मूलन के लिए ग्रामवासियों को मनरेगा के अंतर्गत अधिकाधिक जाब कार्ड प्रदान करने, शतप्रतिशत पारिश्रमिक प्रदाय करनेे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने,  स्वसहायता समूहों की महिलाओं के आय में वृद्धि के लिए तथा ग्रामवासियों को आईटीआई जैसी संस्था के माध्यम से कौशल विकास कराने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत सांकरा में गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव, बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान करने, ग्राम सभा, महिला सभा एवं बालसभा में बच्चों के टीकाकरण पर चर्चा करने के लिए , बीमारी जैसे टायफाइड, मलेरिया, टीबी आदि  बीमारियों से बचाव हेतु प्रचार, प्रसार करने एवं टेलीमेडिसीन के माध्यम से अच्छा कार्य करने पुरस्कृत किया गया। 

यह पुरस्कार इसलिए भी काफी मायने रखता है क्योंकि देश भर की ढाई लाख से अधिक ग्राम पंचायतों ने इस पुरस्कार के लिए नामांकन भरा था। इसमें छत्तीसगढ़ की 11658 ग्राम पंचायतें शामिल थीं। इनमें से 43 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए देश भर से चुना गया। इस पुरस्कार के लिए 9 श्रेणियों में थीम रखी गई थी। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव  गौरव सिंह, सीईओ जिला पंचायत रायपुर  आकाश चिकारा, सीईओ सरगुजा  विश्वदीप यादव, उप संचालक दिनेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में मिले 132 नए मरीज, एक की मौत

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ में बीते दिनों की अपेक्षा कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। बीते 24 घंटों में 132 मरीज मिले हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 3083 हो गई है।

वहीं को-मॉर्बिडिटी के साथ 1 मरीज की मौत भी हो गई है। साथ ही पॉजिटिविटी दर भी कम होकर 10.98% हो गई है।

मरीजों की कम होती संख्या प्रदेश के लिए राहत की खबर है। लेकिन इस लिहाज से टेस्टिंग की संख्या भी कम हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1211 लोगों की जांच बीते 24 घंटे में की गई, जिसमें 132 मरीजों की पुष्टि हुई है। दुर्ग जिले के एक मरीज की मौत कोरोना संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों की वजह से हुई है।

प्रदेश के 16 जिलों से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि बाकी जिलों से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। सबसे ज्यादा 28 मरीज बलौदा बाजार जिले में मिले हैं। बीजापुर में 27 मरीजों कि पुष्टि हुई है।

बिलासपुर में 23 दंतेवाड़ा में 9, बस्तर,रायपुर रायगढ़,सरगुजा और दुर्ग जिले में 6-6 मरीज मिले हैं। जबकि सूरजपुर में 4 राजनांदगांव में 3, कोरबा में भी 3, बालोद और महासमुंद में 2-2 मरीज, कांकेर और धमतरी में 1-1 मरीजों की पुष्टि हुई है।

 

 

और भी

छठवें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह

छठवें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के समापन समारोह में बैलाडीला लौह अयस्क खान, बचेली कॉम्प्लेक्स को समग्र प्रदर्शन के द्वितीय पुरस्कार के साथ-साथ कुल 6 पुरस्कार


रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) खान मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय खान ब्यूरो, रायपुर क्षेत्र, छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आयाेजित छत्तीसगढ़ की गैर कोयला खदानों के छठवें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह, 2022-2023 के समापन समारोह में बैलाडीला लौह अयस्क खान, बचेली कॉम्प्लेक्स को समग्र प्रदर्शन के द्वितीय पुरस्कार के साथ-साथ कुल 6 पुरस्कारो से पुरस्कृत किया गया। उपरोक्त सम्मान से बैलाडीला लौह अयस्क खान बचेली कॉम्पलेक्स की पर्यावरणीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता एवं सतत् उत्कृष्ट प्रदर्शन को सिद्ध करती है। समापन समारोह का आयोजन दिनांक 16.04.2023 होटल सयाजी, रायपुर में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री पं…
और भी

तिल्दा में भीषण सड़क हादसा,1 की मौत 2 घायल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) तिल्दा इलाके में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिस जगह हादसा हुआ ये तिल्दा का प्रमुख बाजारी इलाका है। यहां देर शाम लोगों की आवाजाही थी, गाड़ियां सड़क किनारे पार्क की गई थीं, तभी इनमें पूरी रफ्तार से एक ट्रक घुस आया।

कुछ कारों और मोपेड को रौंदते, टक्कर मारते हुए ट्रक पास की दुकानों की ओर बढ़ा, दूसरी सड़क से आ रहा एक और ट्रक उसी ट्रक से टकरा गया। सड़क किनारे खड़े लोगों को चोटें आईं, इन्हीं में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पुलिस कर रही है। तिल्दा थाने के प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने एक शख्स के मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक की वजह से हादसा हुआ है। रास्ते में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों काे हटाया जा रहा है।

ये हादसा तिल्दा के दीनदयाल चौक के पास हुआ। ये चौराहा हाईवे से लगा हुआ है। टर्निंग के पास ही ट्रक बेकाबू हो गया और ये हादसा हुआ। कुछ दुकानों के बाहर रखा सामान भी ट्रक की चपेट में आ गया, दो कारों के क्षतिग्रस्त होने, कुछ बाइक के रौंदे जाने की खबर है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

लोगों ने कर दिया बवाल

पुलिस जब ट्रकों को और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाने लगी तो स्थानीय लोगों ने बवाल कर दिया। लोगों का कहना था कि आए दिन इस जगह पर हादसे का जोखिम बना रहता है। मगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस काफी देर तक लोगों को समझाकर बवाल शांत कराने का प्रयास करती रही।

 

 

और भी

माता कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन क्लासिकल सिंगर मैथिली ठाकुर के गीतों से गूंजेगा चंदखुरी

मशहूर गायक कविता पौडवाल के भक्तिमय भजन और व्योमेश शुक्ल द्वारा श्री राम की शक्ति पूजा कार्यक्रम का होगा मंचन

 

महोत्सव के अंतिम दिन मशहूर गायक पद्म श्री कैलाश खेर माता कौशल्या धाम में देंगे प्रस्तुति

छत्तीसगढ (छत्तीसगढ़ दर्पण) माता कौशल्या महोत्सव का आगाज शनिवार को हो चुका है। महोत्सव के दूसरे दिन चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में देश की मशहूर क्लासिकल सिंगर मैथिली ठाकुर अपने भक्तिमय गीत-संगीत और भजनों की प्रस्तुति देंगी। मूलतः बिहार की रहने वाली मैथिली ठाकुर ने देश के युवा वर्ग में अपने गीत-संगीत से एक अलग पहचान बनायी है और पूरा देश उनके गीत-संगीत का कायल है।

महोत्सव के दूसरे दिन मुंबई की मशहूर गायिका कविता पौडवाल के भक्तिमय भजनों की भी प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही वाराणसी से आए व्योमेश शुक्ल द्वारा श्री राम की शक्ति पूजा की प्रस्तुति महोत्सव के मंच से की जाएगी। इन दोनों कलाकारों की प्रस्तुति महोत्सव के पहले दिन होनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से इनकी प्रस्तुति आज महोत्सव के दूसरे दिन होगी।

महोत्सव के दूसरे दिन दर्शक मुंबई से आई रमिंदर खुराना के भक्तिमय शास्त्रीय नृत्य-वाटिका की प्रस्तुति का भी आनंद ले सकेंगे। छत्तीसगढ भिलाई के रहने वाले प्रभंजय चतुर्वेदी भी अपने भक्तिमय गीत-संगीत व भजनों को महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगे।
माता कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत, अध्यक्ष के रूप में संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया उपस्थित रहेंगे।

और भी

अष्टांग योग के साथ तनाव प्रबंधन भी सीखेंगे प्रशिक्षणार्थी

संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर 24 अप्रैल से

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नागरिकों को योग से परिचित कराने तथा योग के लाभ को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 24 से 30 अप्रैल तक सात दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के प्रथम चरण में रायपुर संभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 24 से 30 अप्रैल तक ‘योग भवन‘ वर्किंग वूमेन हॉस्टल, बी.आई.पी रोड रायपुर में किया जा रहा है। शिविर में लगभग 200 महिला एवं पुरूष प्रतिभागी सम्मिलित होगें।


सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन 24 अप्रैल को योग के परिचय एवं महत्व पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही अष्टांग योग और योग दर्शन पर योग विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। 25 अप्रैल को अष्टांग योग (नियम), वैश्विक परिदृष्य में योग, षठकर्म का सैद्धांतिक विवेचन, प्रज्ञायोग के साथ शारीरिक और मानसिक भावनात्मक ऊर्जा परिवर्तन के बारे में बताया जाएगा। 26 अप्रैल को हास्य योग, अष्टांग योग (आसन), प्राकृतिक चिकित्सा, किशोरी बालिकाओं के लिए योग पर व्याख्यान होगा।

प्रशिक्षण शिविर में 27 अप्रैल को प्रशिक्षणार्थियों को अष्टांग योग (प्राणायाम), अध्यात्मिक सशक्तीकरण, आपातकाल में एक्यूप्रेेशर द्वारा विभिन्न लोगों का इलाज, सूर्य नमस्कार एवं महत्व, योग एवं मूल्य शिक्षा के बारे में बताया जाएगा। 28 अप्रैल को विषय-विशेषज्ञ अष्टांग योग (प्रत्याहार, धारणा), योग एवं तनाव प्रबंधन, मद्यपान एवं नशीले पदार्थाें से बचाव के साथ योग एवं मूल्य शिक्षा के बारे में बताएंगे। 29 अप्रैल को प्रशिक्षणार्थियों को अष्टांग योग (ध्यान, समाधि), प्रसव के दौरान योग की भूमिका, अष्टांग योग में जीवन जीने की कला, ईसा योग के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही प्रशिक्षण के अंतिम दिन 30 अप्रैल को रोगों और तनाव प्रबंधन पर योग का प्रभाव, गर्भवती महिला हेतु विशेष योगाभ्यास के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रेरक वीडियो प्रदर्शन भी किया जाएगा।

 

 

और भी