छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

कायाकल्प योजना : उप स्वास्थ्य केन्द्र जूर को प्रथम व डेडरी को मिला द्वितीय पुरस्कार

सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिले को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार मिला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण का आयोजन 13 अप्रैल को रायपुर में किया गया। इस योजना अंतर्गत चयनित अस्पतालों को पुरस्कृत किया जाता है। जिले के कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के सफल निर्देशन एवं जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह के मार्गदर्शन में इस वर्ष जिला ने राज्य में अपना परचम लहराया।

राज्य स्तरीय कायाकल्प सम्मान समारोह वर्ष 2022-23 में उप स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी में उप स्वास्थ्य केंद्र जूर विकासखंड भैयाथान को प्रथम पुरस्कार तथा उप स्वास्थ्य केंद्र डेडरी विकासखंड सूरजपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। साथ ही 81 स्वास्थ्य संस्थाओं ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले अस्पताल को 1,00000 एवं द्वितीय पुरस्कार के विजेता अस्पताल को 50,000 की राशि प्रदान की गई। वहीं वर्ष 2021-22 में राज्य में प्रथम स्थान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर नवापारा कला विकासखंड प्रेमनगर को एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेई को पुरस्कृत किया गया था। यह पुरस्कार बेहतर प्रबंधन बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने एवं साथ ही अस्पतालों में स्वच्छता के आधार पर प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले से सुश्री शुभम श्रीवास्तव को राज्य में सर्वश्रेष्ठ आरएमएनसीएच ए का पुरस्कार दिया गया। वहीं डॉ. तेरस कंवर नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर दीपक मरकाम डेंटल सर्जन को भी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कृत किया गया।

और भी

बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान देश के लोगों की सबसे बड़ी ताकत : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने संविधान डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि देश के लोगों की सबसे बड़ी ताकत बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा दिया गया हमारा संविधान हैं। हमारा संविधान हमें अधिकार सम्पन्न बनाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर में संविधान निर्माता, भारतरत्न बाबा साहेब अंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए। मुख्यमंत्री ने इसके पहले अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था, वहीं दूसरी तरफ बाबासाहेब अंबेडकर दबे कुचले  समाज को अधिकार दिलाने के लिए संगठित कर संघर्ष कर रहे थे। बाबासाहेब ने समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षित और संगठित होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी। बघेल ने कहा कि बाबा साहेब ने यह महसूस किया कि भारतीय समाज की सबसे बड़ी कमजोरी शिक्षा की है। उन्होंने भारतीय दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि हम पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं। वैचारिक दृष्टि से हम बहुत ऊंचे हैं, लेकिन हमारा व्यवहार वैसा नहीं है। हमारे समाज में मनुष्यों के साथ भेद-भाव किया जाता है, समानता का व्यवहार नहीं किया जाता। बाबा साहेब सहित देश के अनेक महापुरूषों ने भारतीय समाज की इस बुराई को महसूस किया और इसके विरूद्ध लड़ाई लड़ी। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलितों, शोषितों और पीड़ितों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।

 
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बाबा साहेब जैसे महापुरूष सदियों में एक बार पैदा होते है, उन्होंने हमें ’शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का मंत्र दिया। उनके यही विचार हमें संघर्ष करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध के प्रज्ञा, करूणा और मैत्री के संदेश को आत्मसात किया। आज समाज को इसकी सबसे बड़ी आवश्यकता है। बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता का अवसर देता है। संविधान के चलते हमें आरक्षण मिला। बाबा साहेब ने समाज में बदलाव लाने का प्रयास किया। उनके नेतृत्व में लाखों लोगों ने नागपुर में बौद्ध धर्म की दीक्षा ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण किया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां यदि माता-पिता के पास जाति प्रमाण पत्र है, तो नवजात शिशु को उसका जाति प्रमाण पत्र दे दिया जाता है। यदि किसी के पास 50 साल का रिकार्ड नहीं है तो ग्राम सभा अथवा शहरी क्षेत्रों में सामान्य सभा से प्रस्ताव पारित होने पर जाति प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था की गई है। समाज द्वारा नया रायपुर में जमीन की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को जमीन के मूल्य 10 प्रतिशत राशि तथा अन्य वर्गों को 15 प्रतिशत की राशि देने पर जमीन आबंटित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समाज शासकीय भूमि लेना चाहे तो जमीन चिन्हित कर लें, निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमीन आबंटित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में गुरू घासीदास संग्रहालय, शहीद वीर नारायण स्मारक और विश्व स्तरीय स्कूल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में तथागत संदेश पत्रिका और भारत का संविधान शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया।कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री बघेल द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर की गई घोषणा के अनुसार कार्यों को स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इन कार्यों की स्वीकृति पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया गया। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष मंगल भवन के लिये 50 लाख रूपये और देवेन्द्रनगर स्थित बौद्ध विहार में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि देने, अंबेडकर चौक में नगर निगम द्वारा बाबा साहेब की 20 फ़ीट ऊंची नई प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। ये सभी कार्य स्वीकृत हो गए हैं।

 
इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर नगर पालिका निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के.पी.खांडे, जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, नगर निगम रायपुर के पार्षद सुंदर जोगी सहित अनेक पार्षद तथा श्रीमती शकुन डहरिया, रतनलाल डांगी, आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप वासनिकर सहित समिति के अनेक पदाधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 
और भी

अवैध कटाई के बाद खेत में तैयार किया जा रहा था चिरान

 जंगल गश्त के दौरान वन अमला को मिली सफलता

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)वन मंडल रायगढ़ के कई ऐसे संवेदनशील जंगल है जहां लकड़ी तस्कर लंबे समय से सक्रिय हैं। मौका पाते ही तस्कर अवैध कटाई को अंजाम दे जाते हैं।हालांकि समय समय पर विभाग द्वारा उन पर कार्रवाई की जाती है। इस बार भी जंगल गश्त के दौरान वन अमला को अवैध कटाई के बाद लट्ठा व चिरान जब्त करने में सफलता मिली है। मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन परिक्षेत्र के कई ऐसे सर्किल हैं जहां अवैध कटाई के मामले सामने आते हैं। ऐसे में रायगढ़ रेंजर व वन अमला द्वारा अवैध कटाई को रोकने लगातार जंगल गश्त किया जा रहा हैं जहां गश्त के दौरान बंगुरसिया पूर्व के बरकछार बीट में एक अवैध कटाई के मामले का वन अमला ने भांडाफोड़ किया है।गश्त के दौरान विभागीय अमला ने पाया कि लकड़ी तस्कर खेत में चिरान तैयार कर रहे हैं जहां उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि कक्ष क्रमांक 922 आरएफ से बीजा व साल प्रजाति की अवैध कटाई के बाद उसका चिरान तैयार किया जा रहा हैं जहां मामले में आरोपी भगोरा निवासी श्यामलाल गुप्ता व केनानीबहाल निवासी उलसम बड़ा को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घर से भी मिला चिरान

वन अमला द्वारा सर्च वारंट लेकर आरोपियों के घर व आसपास की जांच पड़ताल भी की गई जहां उलसम बड़ा के घर से चिरान बरामद किया गया। इसके अलावा मामले में तीन आरा व अन्य सामान भी जब्त किया गया है। मामले में जांच की जा रही है और विभागीय अमला द्वारा अवैध कटाई पर लगातार निगरानी किये जाने की बात विभागीय अधिकारी कर रहे हैं।

 

 

और भी

डॉ. भीमराव अंबेडकर को भीमनगर के लोगों ने जयंती पर किया याद

जयंती मनाने का फायदा तब है जब हम अपने बच्चों को शिक्षा दिलवाकर बाबा साहब के सपने को पूरा करेंगे - करुणा

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)सुंदरलाल शर्मा वार्ड के अंतर्गत आने वाले भीमनगर में निवासरत लोगों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार की देर रात उनकी प्रतिमा के सामने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।

उसके बाद शुक्रवार की सुबह 11 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। इस दौरान बुद्ध वंदन करने के बाद भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास के निकाली गई। इससे पूर्व बाबा साहेब के जीवन व मिशन को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा भीमनगर महिला विंग की अध्यक्ष करुणा वासनिक, शेखर बागड़े, रवि बोरकर, निशांत सिंघाड़े, प्रमोद वासनिक, गौतम उके, नितिन गजभिये, संदीप बंसोड, दिनेश मेश्राम, मिलिंद सुखदेवे, प्रवीण सहारे, अभिषेख कामडे, अक्षय खोब्रागड़े, नरेंद्र जाम्बुलकर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से कन्हैया अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी से शशांक रजक उपस्थित थे।

इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा भीमनगर महिला विंग की अध्यक्ष करुणा वासनिक ने लोगों को बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलने की बात कही।

उन्होंने कहा कि जयंती मनाने का फायदा तब है जब हम अपने बच्चों को शिक्षा दिलवाकर बाबा साहब के सपने को पूरा करेंगे।

रवि बोरकर ने बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि सविधान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि वो लोग जिन्हें संविधान को अमल में लाने का काम सौंपा जाएगा वे खराब निकले तो निश्चित रुप से संविधान खराब सिद्ध होगा, यह बातें बाबा साहेब अंबेडकर ने अपनी किताब में लिखा है और हम सभी भारतीय बौद्ध महासभा भीमनगर के लोगों को उनके बताए हुए मार्ग पर चलना है।

शोभायात्रा भीमनगर से होते हुए लाखेनगर, आमापारा, तात्यापारा, जयस्तंभ चौक, अम्बेडकर चौक होते हुए घड़ी चौक में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष पहुंचने के बाद संपन्न हुआ।

 

 

और भी

गरियाबंद में 39 छात्र-छात्राएं मिले कोरोना पॉजिटिव

गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार और पाजिविटी रेट काफी तेजी से बड़ रहा है।  प्रदेश के गरियाबंद जिले में एक साथ 39 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिला है।

गरियाबंद में बड़ी संख्या में एक साथ 39 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसमें से 24 छात्र मैनपुर में मिले हैं, तो वही 15 छात्र हरदीभाटा में कोरोना संकर्मित पाया गया है।

अब गरियाबंद प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 45 हो गई है। तो वहीं कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थियों का अलग से कमरे में रखा गया है। जिसकी देखरेख की जा रही है। एक साथ 39 कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है।

बता दें कि इसके पहले गरियाबंद के देवभोग में कोरोना मरीज मिले थे। कस्तूरबा विद्यालय के स्वीपर और 3 छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।  माड़ागांव में एक महिला के कोरोना मरीज की पुष्टि एमएमआई ने किया था।

और भी

कॉम्बिंग गश्त कर एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में रात्रि एसएसपी सदानंद कुमार और एडिशन एसपी  संजय महोदवा द्वारा  शहर के मुख्य मार्गों, चौंक-चौराहों एवं आउटर मार्ग में पुलिस बल के साथ कॉम्बिंग गस्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर रात्रि गस्त का निरीक्षण किया गया।

सुरक्षा की दृष्टि से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के रात्रि गस्त को सुदृढ करते हुये दो जोन बांटा गया है, प्रथम जोन में थाना कोतवाली और कोतरारोड़ के क्षेत्र हैं तथा द्वितीय जोन में थाना चक्रधरनगर और जूटमिल के क्षेत्रों को रखा गया है जिनमें थानों में उपलब्ध बल के अलावा पुलिस लाइन का रिजर्व बल भी होता है जो रात्रि गस्त करते हैं।

प्रतिदिन एक राजपत्रित पुलिस अधिकारी, दो निरीक्षक गस्त में लगे बल को चेक कर खैरियत रिपोर्ट कंट्रोल रूम को नोट कराते हैं।

बीती रात्रि कॉम्बिंग गस्त दौरान एसएसपी और एएसपी ने पेट्रोलिंग कर प्रमुख चौंक-चौराहों पर आने जाने वालों से पूछ परख किये, इस दौरान बेवजह घूमते पाये गये युवकों को पुलिस अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाकर समझाइश दिया गया, वहीं परिवारजन के साथ सफर कर रहे व्यक्तियों को कोई दिक्कत ना हो उसका भी ख्याल रखा गया।

कॉम्बिंग गस्त में एसएसपी सदानंद कुमार, एएसपी संजय महादेवा के साथ अमरजीत खुंटे, थाना प्रभारी कोतवाली शनिप रात्रे,  गिरधारी साव एवं थानों के बल मुस्तैद थे।

 

 

और भी

भरोसे का सम्मेलन : भूपेश-प्रियंका ने हितग्राहियों को वितरित की सामग्री

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने 13 अप्रैल को अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान अलग-अलग योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों को सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी की उपस्थिति में  जिला पंचायत जगदलपुर द्वारा संचालित रीपा सेंटर की 10 महिला समूहों को पेपर कप चाय, पापड़, चिप्स, मुर्रा-लाई बनाने के मशीन का वितरण किया।


मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत एनआरएलएम की 21 महिला समूहों को बैंक लिंकेज चेक का वितरण किया। जिला अंताव्यवसायी सहकारी विकास समीति के तहत संचालित द्वारा संचालित अजजा महिला सशक्तिकरण योजना के तहत तोकापाल विकासखंड के ग्राम बेड़ागुड़ापारा की सहादई को बुक स्टोर की दूसरी किस्त प्रदान की।  

महिला एवं बाल विकास विभाग के ऋण योजना के अंतर्गत लघु व्यवसाय हेतु 5 महिला स्व सहायता समूहों को चेक प्रदान किया। कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यांत्रिकीकरण योजना, कृषि समृद्धि योजना के अंतर्गत नलकूप खनन और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा चेक प्रदान किय गया।

 उद्यानिकी विभाग के द्वारा संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन बीज के लिए बकावंड, जगदलपुर और दरभा विकासखंड के हितग्राहियों को चेक वितरित किया गया। आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत बकावंड के जिराखाल व धोबीगुड़ा इरिकपाल और बस्तर के बागमोहलई-2 व सोनार पाल (मातागुड़ी) ग्राम पंचायत को सामुदायिक वन अधिकार पट्टा का वितरण किया।

बीएससी नर्सिंग पाठ्क्रम हेतु 10 विद्यार्थियों को 10 लाख 8 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री द्वारा वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के जगदलपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी मुख्यमंत्री बघेल व श्रीमती प्रियंका गांधी ने किया।

 

 

और भी

पारंपरिक वाद्य यंत्रो की धुन पर जमकर थिरके मंत्री लखमा

सुकमा राज मड़ई मेला के तीसरे दिन शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखमा

सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा, जिले प्रवास के दौरान सुकमा में हो रहे 12 वर्षीय मंडाई में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मलकानगिरी, छिंदगढ़ जैसे अलग अलग परगना से लगभग 440 गांव से पहुंचे देवी देवताओं के दर्शन कर  प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विजय स्तंभ की स्थापन कर पूजा अर्चना की गई।देवी देवताओं की स्तम्भ परिक्रमा एवं पूजा कार्यक्रम में उपस्थित रह कर लोगो का अभिवादन किया।

 

देवी के गीतों व वाद्य यंत्रो पर स्वयं को  मंत्री  थिरकने से रोक नही पाये ओर इसके साथ ही आदिवासी रीति रिवाज के तहत स्वयं पर काटा मुंद्रा (कोड़ा ) मार कर झूमते हुए दिखे।

 

 

और भी

प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम रमन सिंह का 13 को बस्तर दौरा

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के बस्‍तर में गुरूवार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के दिग्‍गज नेताओं का चुनावी दौरा शुरू हो गया है। कांग्रेस की राष्‍टीय महासचिव प्रियंका गांधी और भाजपा के राष्‍टीय उपाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह आज बस्तर प्रवास पर रहेंगे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मुख्य आतिथ्य में आज यहां आयोजित भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के मिशन 2023 का आगाज करेंगे।

वहीं भाजपा की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के सिलसिले में रमन सिंह बस्तर प्रवास के पहलेदिन पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ शहर में होने वाले बीजेपी के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

वह वहां दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। 14 अप्रैल को प्रदेशभर में आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इसके पहले न्याय सप्ताह के आखिरी दिन सभी जिलों में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एकजुट होंगे।

सभी जिलों में भाजपा के सभी मोर्चा को जिम्मेदारी मिली है। महिला मोर्चा महिला मतदाताओं को साधेगी।

और भी

प्रियंका गांधी को कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने का मिल सकता है जिम्मा

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता में वापस कराने की जिम्मेदारी मिल सकती है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष उत्पन्न् चुनौतियों के बीच यह परिस्थिति उत्पन्न् हो रही है।

13 अप्रैल को बस्तर में प्रियंका की सभा से कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत इसी रणनीति का हिस्सा है। प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज कांग्रेस के पास बस्तर की सभी 12 विधानसभा सीटें हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस के लिए मजबूत गढ़ के रूप में उभर रहे छत्तीसगढ़ के साथ दो अन्य राज्यों, मध्य प्रदेश और राजस्थान में नवंबर-दिसंबर महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। उक्त दोनों राज्यों में भाजपा से कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

ऐसे में अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दमदार वापसी करने में सफल रहीं तो उसका श्रेय भी प्रियंका को जाएगा।

इस तरह वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर उनकी छवि चमकाने का दारोमदार मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ पर ही होगा।
बदली परिस्थितियों में प्रियंका को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा बनाने की तैयारी है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की तो उसका श्रेय प्रियंका को जाएगा और इससे राष्ट्रीय स्तर पर उनकी छवि चमकाने में मदद मिलेगी।

प्रियंका बस्तर की बस्तर सभा का नाम भरोसे का सम्मेलन दिया गया है। यहां उल्लेखनीय है कि फरवरी महीने में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन अवसर पर भी प्रियंका ने ही रायपुर में सभा की। रायपुर में होने के बाद भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी उक्त सभा में शामिल नहीं हुए थे। तभी इसका संकेत मिल गया था कि प्रियंका ही छत्तीसगढ़ में चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगी।

पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत मेंं छत्तीसगढ़ का फार्मूला असरदार माना गया। वहां कांग्रेस के घोषणापत्र में छत्तीसगढ़ की गोबर खरीदी जैसे मुद्दे प्रभावी रहे। हिमाचल के चुनाव में भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने जमकर मेहनत की थी।

इस सफलता को देखते हुए प्रियंका अब खुलकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के पक्ष में हैं। विधानसभा चुनाव में सफलता के बाद वह लोकसभा चुनाव में सीटे बढ़ाने के लिए भी अहम भूमिका में होंगी। वर्तमान में प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों से कांग्रेस के सिर्फ दो सांसद हैं।

प्रियंका चुनावी सभा के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी। उसमें बस्तर से लेकर सरगुजा तक के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किसी को भी मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया था। पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ी और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया गया।

कांग्रेस ने दो कार्यकारी अध्यक्ष डा. शिव डहरिया और रामदयाल उइके के साथ तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, डा चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू को उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी थी।

प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर प्रियंका की बैठक के बाद ही निर्णय होगा। सूत्रों की मानें तो एक महीने में पार्टी दो कार्यकारी अध्यक्षों की भी घोषणा करने जा रही है

 

और भी

बिरनपुर हिंसा : राजनांदगांव से भेजा अतिरिक्त पुलिस बल

 राजनांदगांव(छत्तीसगढ़ दर्पण)बेमेतरा जिले के बिरनपुर में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प के बाद भारी सुरक्षा के लिए राजनांदगांव जिले से भी आला अफसरों और जवानों को अतिरिक्त बल के तौर पर भेजा गया है।

एएसपी लखन पटले समेत लगभग 30 जवान हिंसाग्रस्त क्षेत्र में मुस्तैदी से तैनात हैं। हिंसा के पहले दिन कुछ अन्य राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को स्थिति सम्हालने के लिए भेजा गया था। जिसमें कुछ अफसर लौट आए हैं।


मंगलवार को एक विशेष समुदाय के दो लोगों के शव मिलने के बाद स्थिति को सम्हालने के लिए एएसपी लखन पटले, डीएसपी तनुप्रिया और डोंगरगढ़ एसडीओपी प्रभात पटेल को अलग-अलग क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

राजनांदगांव पुलिस लाईन से एक विशेष वाहन में 30 जवानों को बेमेतरा भेजा गया है। बेमेतरा के बिरनपुर गांव में उपजे विवाद के कारण राज्य पुलिस को सुरक्षा के लिए अतिरिक्त ताकत लगानी पड़ रही है।

आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा के अलावा कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा तथा आसपास के जिलों के शीर्ष पुलिस अफसरों को मौके में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बिरनपुर में हुई हिंसा के कारण पूरे प्रदेश में तनाव का माहौल हे।

विश्व हिन्दू परिषद के आह्वान पर सोमवार को प्रांतव्यापी  बंद का ऐलान किया गया था। बताया जा रहा है कि बिरनपुर गांव में अब भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस की कड़ी निगरानी में लोगों को दैनिक कामकाज के लिए छूट दी गई है।

बेमेतरा के हिंसाग्रस्त इस गांव में धारा 144 लागू है।

इधर राजनांदगांव पुलिस महकमे के जवान भी उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए डटे हुए हैं। फिलहाल वहां की स्थिति पर आला अफसरों की नजर है। सामान्य स्थिति होने पर बल वापस लौटेगा।

 

और भी

पुलिसकर्मी की मिली लाश, जांच शुरू

दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुर्ग में कांस्टेबल की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। बताया जा रहा है की दुर्ग पुलिस लाइन के पीछे तालाब में सड़ी – गली हालत में आरक्षक का शव मिला है। जिसके बाद पुलिस महकमा सकते में है। ये मामला पदमनाभपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक का नाम अक्षय नागरे बताया जा रहा है। जो दुर्ग एसपी ऑफिस में पदस्थ था। जिसकी दुर्ग पुलिस लाइन के पीछे तालाब में लाश मिला है।

वहीं आशंका जाता रही है की प्रथम दृष्टिया मामला सुसाइड का हो सकता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा की मामला आत्महत्या से जुड़ा है या फिर कुछ और है।

वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले जांच शुरु कर दी है।

 

 

और भी

अब 17 छात्राएं मिली कोरोना संक्रमित

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर छात्रावास में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया।संक्रमित छात्राओं को आइसोलेट कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर सूरजपुर जिले में 35 कोरोना मरीज मिले हैं।

करोना संक्रमण का एक बड़ा मामला सामने आया है स्वास्थ्य विभाग की टीम जब आवासीय छात्रावास पहुंची इस इस दौरा सभी का कोरोना टेस्ट किया गया।टेस्ट में यहां 17 छात्राएं संक्रमित पाई गई।

एक बार फिर रोजाना कोरोना मरीज मिलने लगे है। अब रोजाना औसतन आठ से 10 मरीज मिल रहे है।

ऐसे में स्थिति बिगड़ सकती है, इन्ही बातों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों को सलाह दी है कि वे हर हाल में कोरोना गाइडलाइन का पालन करे।

 

 

और भी

सांसद चुन्नीलाल साहू ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

 सांसद चुन्नीलाल साहू ने ली केंद्रीय योजनाओं की जानकारी

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू की अध्यक्षता और सांसद, लोकसभा क्षेत्र कांकेर मोहन मण्डावी की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि केन्द्र शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की यह बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि सभी लंबित कार्य निर्धारित समयावधि में करने की जरूरत है।इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से केन्द्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद के हित में सभी आपसी समन्वय से कार्य करें।इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष 2022-23 में स्वीकृत 6290 में से 3299 कार्य पूरे कर लिए गए हैं और 2717 कार्य प्रगतिरत हैं। ज़िले में कुल एक लाख 59 हजार 653 जॉब कार्डधारी परिवार हैं। इनमें चार लाख 12 हजार 478 श्रमिक हैं और कुल 49 लाख 9 हजार मानव दिवस सृजित किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुमोदित मजदूरी बजट के अनुसार व्यय की जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक लक्ष्य 16 हजार 483 लाख के विरुद्ध 13 हजार 196 लाख रुपए, याने कि 80 प्रतिशत की उपलब्धि रही।प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि  2016 से 2020 तक आवास निर्माण के 40 हजार 388 के लक्ष्य के विरुद्ध 35 हजार 500 आवास पूर्ण हैं। इनमें से 39 हजार 63 के लिए पहली 36 हजार 218 के लिए दूसरी और 35 हजार 759 हेतु तीसरी तथा चौथी किश्त 19 हजार 560 आवास के लिए खाते में मिल गई है। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस वर्ष व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय लक्ष्य 4535 के विरूद्ध 1826 पूर्ण और 993 प्रगतिरत हैं। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद मण्डावी ने मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव इसे प्रोत्साहित करने कहा।वहीं सांसद साहू ने मिलेट्स का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत रेट्रोफिटिंग के 260, सिंगल विलेज के 363, समूह जल प्रदाय योजना के दो तथा सोलर आधारित योजनाओं के 80 काम को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य, खादी ग्रामोद्योग, कृषि, उद्यानिकी, समाज कल्याण, स्कूल शिक्षा इत्यादि विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक के अन्त में कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने दिशा समिति के अध्यक्ष सांसद साहू और मण्डावी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश का अधिकारी पालन करें, जिससे मैदानी स्तर पर शासन की लोक कल्याणकारी योजनाएं सही तरीके से क्रियान्वित की जा सकें। बैठक में विधायक सिहावा डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, विधायक धमतरी रंजना साहू, कुरूद विधायक प्रतिनिधि सहित समिति के सदस्य और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।   

 

और भी

ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने किया सीएम का स्वागत

 इन्द्रजीत सिंह छोटू व अचल भाटिया से बघेल ने पूछी एसोशिएशन की गतिविधियां

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत भिलाई और वैशाली नगर विधानसभा का गत दिनों दौरा किया। इस दौरान छावनी चौक पर छत्तीसगढ़ ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू से कुशलक्षेम पूछा और एसोसिएशन के वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली।

इस अवसर पर भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक अचल भाटिया, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, महासचिव मलकीत सिंह, मीडिया प्रभारी गोकुल शर्मा सहित एसोसिएशन से जुड़े लोगों में निर्मल सिंह, कार्यकारणी अध्यक्ष अनिल चौधरी, जोगा राव, संदीप सिंह, दिलीप खटवानी, सुधीर सिंह, महेंद्र सिंग पप्पी,  शाहनवाज शानू, रिज्जू सिंह, गुरप्रीत सिंह, आनंद सिंह, अमित सिंह, सोनू, मोनी, रमन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ बंद: तोड़फोड़ और चक्‍काजाम करने वाले सैकड़ों प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)बेमेतरा के बिरनपुर गांव में भड़की हिंसा में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद के दौरान राजधानी रायपुर में उपद्रव और तोड़फोड़ करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए हैं।

पुलिस ने गोलबाजार थाने में 200 बजरंग दल, वीएचपी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनाधिकृत चक्काजाम करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

टीकरापारा थाना की पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता राजेश वैष्णव, किशोर, अजय और लव अमित समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ जान से मारने की धमकी समेत रास्ता रोककर तोड़फोड़ समेत बलवा की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि बंद के दौरान थाना टिकरापारा क्षेत्र अंतर्गत स्थित बस स्टैंड में कुछ लोगों द्वारा बस में तोड़फोड़ किया जिस पर व्यक्तियों को चिन्हित उनके विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया हैl

इसी प्रकार जय स्तंभ चौक पर लंबे समय तक चक्काजाम कर यातायात बाधित किया गया जिससे आम जनता को अत्यधिक परेशानी हुई जिस पर ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध थाना गोल बाजार में अपराध पंजीबद्ध किया गया हैl

गोलबाजार थाना में भाजपा कार्यकर्ता केदार गुप्ता, संजू नारायण सिंह, अमरजीत चावला, चंद्रशेखर वर्मा, घनश्याम चौधरी, प्रदीप वाधवानी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा और अमित साहू समेत 200 बजरंग दल, वीएचपी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनाधिकृत चक्काजाम करने की धाराओं में मामला दर्ज हुआ हैl

और भी

बिरनपुर हत्याकांड के विरोध में साहू समाज ने एसडीएम को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बेमेतरा जिला के बिरनपुर निवासी भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या से प्रदेश स्तर पर साहू समाज आक्रोशित है। हत्या की घोर निंदा करते हुए दोषियों को फांसी और पीड़ित परिवार को न्याय, मुआवजा की मांग करते हुए एसडीएम धमतरी विभोर अग्रवाल को साहू समाज ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।


पदाधिकारियों ने कहा कि अतिशीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर साहू समाज उग्र धरना प्रदर्शन करेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष अवनेन्द्र साहू, महासचिव यशवंत साहू,सचिव लीलाराम, गोपी राम, पवन गजपाल,वीरेंद्र साहू,ललित चौधरी,विजय गौतम,गोपाल साहू, चंद्रकला साहू, चंद्रिका साहू, पूर्णिमा साहू, भीषम साहू, निखिलेश देवान,प्रवीण साहू अनिल,असमत साहू,महेश साहू, पुष्पेंद्र, डॉ भूपेंद्र साहू,रामकुमार साहू, राजकुमार साहू, सागर, चंद्रशेखर साहू पूरण साहू, योगेश्वर साहू,राजेन्द्र साहू, नीलमणि साहू, उपेंद्र साहू,भागवत साहू के साथ बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य थे।

 

 

और भी

स्वास्थ्य केन्द्रों में किया गया मॉक ड्रिल

दंतेवाड़ा  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जिले में आज कोविड की तैयारी के मद्देनजर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में मॉक ड्रिल कर आवश्यक तैयारियां की गई। पूर्व में संचालित कोविड अस्पताल गीदम में आज ऑक्सीजन प्लांट का पुन: संचालन कर उसका जायजा लिया गया। ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह संचालित है। वेंटिलेटर की क्रियाशीलता की जानकारी ली गई। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी आर पुजारी ने आज कोविड अस्पताल गीदम में मॉक ड्रिल का जायजा लिया, साथ ही उपकरण क्रियाशीलता की जानकारी भी ली। जिले में समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया।

और भी