छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

कवर्धा: जिले के थाना पाण्डातराई क्षेत्रांतर्गत शनि मंदिर व शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर शिवलिंग को नदी में फेंकने वाले आरोपी को चंद घण्टे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर शिवलिंग को फोंक नदी, डौकी घाट के पानी से गोताखोरों ने ढूंढकर निकल लिया है।

जानकारी के अनुसार अविनाश चंद्रवंशी ने शनि मंदिर के पुजारी चंद्रभुषण पाठक के साथ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनि मंदिर के जलहरी में रखे शिवलिंग के चोरों ने उखाड़ दिया है और मंदिर के बगल में नदी किनारे फेंक दिये है। इसी प्रकार बस्ती के बरमबावा के पुराने शिव लिंग को उठाकर ले गये है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण लोगों की आस्था से जुड़ा होने के कारण एसपी अभिषेक पल्लव ने आरोपी का जल्द से जल्द ढूंढने के निर्देश दिए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल पण्डरिया के मार्गदर्शन में थाना-प्रभारी पाण्डातराई प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अमृता पैंकरा के नेतृत्व जाँच शुरू हुये। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि शिवचरण यादव पिता चंदू यादव उम्र 35 साल निवासी मोहगांव को रात में घटनास्थल की तरफ घुमते देखा गया था। जिसे तलब कर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर फोक नदी डौकी घाट से बरमबावा पुराने शिव लिंग को बरामद किया गया। आरोपी के पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त किया गया। आरोपी को 14 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।

और भी

सीएम योगी का छत्तीसगढ़ दौरा 16 को

लखनऊ/रायपुर: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर शुरू हो गया है। पहले चरण के लिए 20 सीटों के प्रचार की शुरूआत भाजपा 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से करेगी। इस अभियान में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

 

 

और भी

कलेक्टर ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

सारंगढ़-बिलाईगढ़: कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा चुनाव की सभी तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के कंप्यूटर व्यवस्था सहित लिपिक वर्गीय, कार्यालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि कर्मचारियों की ड्यूटी के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि नामांकन फार्म सहित सभी प्रकार के प्रपत्र की उपलब्धता हो, निर्वाचन नियमावली का सभी अधिकारी कर्मचारी को जानकारी होनी चाहिए। सभी नोडल अधिकारी और प्रभारी अधिकारी अपने मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें कि वहां मूलभूत सुविधाएं बिजली, पेयजल, शौचालय आदि सुचारू उपलब्ध हो।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा के हिसाब से आवश्यक मतदान और मतगणना कर्मचारियों का आंकड़ा तैयार करें। सभी सीएमओ नगरीय निकायों में और सभी सीईओ अपने विकासखंडों में संपत्ति विरूपण के तहत राजनैतिक व्यक्ति, दलों का विज्ञापन पोस्टर आदि को निकाले और दीवाल पेंटिंग को मिटाएं। कार्य में लापरवाही करने वाले पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि वेब कास्टिंग हेतु चयनित मतदान केंद्रों में जाकर आवश्यक इंटरनेट का परीक्षण तकनीकी सहायकों से करवाएं। उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी), वाहन व्यवस्था, फ्लाइंग स्क्वायड, स्थाई निगरानी समिति, वीएसटी, वीडियो निगरानी समिति, प्रशिक्षण स्थल की व्यवस्था, कंट्रोल रूम की संपूर्ण व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मोनिका वर्मा, डॉ स्निग्धा तिवारी, डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी, बी एक्का, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान सहित जिले के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

डॉ. रमन की नामांकन रैली में शामिल होंगे शाह

16 अक्टूबर को पहुंचेंगे राजनांदगांव

रायपुर: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं नामांकन की प्रक्रिया भी शुक्रवार से शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 16 अक्टूबर को नामांकन फार्म भरेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे।

डॉ. रमन सिंह 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसमें शामिल होने अमित शाह 16 अक्टूबर को दोपहर 11 .45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से वो 11. 50 बजे हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। 12 .22 बजे वो राजनांदगांव पहुंचेंगे और राजनांदगांव में शाह रमन के नामांकन रैली और सभा में शामिल होंगे।

 

 

और भी

विधानसभा चुनाव : मतदाता जागरूकता के लिए चलाया जाए स्वीप कार्यक्रम

 कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी

रायपुर: विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाता जागरूकता हेतु सामान्य स्वीप गतिविधियों के आयोजन के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने सभी कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक आयोजित कर स्वीप कार्ययोजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता से संबंधित स्वीप गतिविधियों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश में उल्लेखित है कि स्वीप गतिविधियों के संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु तत्काल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर एक स्वीप नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए। इसके साथ-साथ समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों में नवप्रवेशित नये छात्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने हेतु प्रेरक कार्यक्रम चलाया जाये जिसमें कैम्पस एम्बेसडर एवं प्रोफेसर नोडल अधिकारी (स्वीप) का विशेष सहयोग लिया जाए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में मतदाता जागरूकता के संदेशों का प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तर पर संचालित अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाए। मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रेरक नारों को शासकीय कार्यालयों की दीवारों पर खाली स्थानों में सुंदर लिखावट में प्रदर्शित किया जाए। मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी/ स्टेट आईकन के संदेशों का रिकार्डेड मेसेज (ऑडियो-विडियो) का प्रसारण स्थानीय सिनेमाघरों, स्थानीय केबल टीवी, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों द्वारा प्रचारित किया जाए। साथ ही ग्रामीण इलाकों एवं हाट बाजारों में कोटवार के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित विभिन्न सूचनाएं यथा मतदान तिथि, मतदान समयावधि तथा मतदान केन्द्र पर मतदाताओं हेतु उपलब्ध सुविधाओं का मुनादी के माध्यम से प्रचार कराया जाये।

निर्वाचन से संबधित प्रमुख तिथियों एवं मतदान करने हेतु प्रेरक संदेशयुक्त पोस्टर डिजाइन तैयार कर सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी के अधिकारिक वेबसाइट पर मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर को प्रदर्शित किया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर मतदाता जागरूकता के संदेशों का प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर, बैनर, स्टैण्डी, होर्डिंंग्स का प्रयोग किया जाए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष मतदान केन्द्रों की स्थापना के संबंध में समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं जिसके अंतर्गत संगवारी मतदान केंद्रों, सभी महिला कर्मियों द्वारा प्रबंधित मतदान केन्द्र (प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 10), दिव्यांग कर्मियों द्वारा प्रबंधित मतदान केन्द्र (प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 1), सभी युवा प्रबंधित मतदान केंद्र (प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक ), आदर्श मतदान केन्द्र: उपरोक्त में से किन्ही 5 मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र का स्वरूप प्रदान किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश जारी किया गया है।
 
दिव्यांग मतदाताओं को मांगने पर उपलब्ध कराई जाएगी निःशुल्क परिवहन सुविधा
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदान दिवस को दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा हेतु उन्हें मतदान केन्द्र तक लाने एवं वापिस घर तक छोड़ने की व्यवस्था संबंधित मतदाता द्वारा मांगे जाने पर निःशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध करायी जाए। वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं के सहयोग हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एनएसएस, स्काउट गाइड, एनसीसी की नियुक्ति की जाये एवं उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। मतदान केन्द्र पर दिव्यांग मतदाताओं के साथ संवाद स्थापित करने एवं अच्छे व्यवहार हेतु मतदान दलों एवं सुरक्षाकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदान केन्द्रों पर साइनबोर्ड चस्पा किया जाए। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदान केन्द्रों पर सुगम शौचालयों एवं सुगम मतदान हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दृष्टिबाधित मतदाताओं को ब्रेल लिपि में मुद्रित ईपिक कार्ड, मतदाता मार्गदर्शिका एवं मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया जाये।

जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आयोग द्वारा प्रदत्त वोटर फैसिलिटेशन पोस्टर (VFP) को मतदान कर्मियों के माध्यम से मतदान तिथि को मतदान केन्द्रों पर चस्पा कर प्रदर्शन कराया जाए। ग्राम पंचायत की बैठकों, सामान्य शासकीय बैठकों, निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण, कार्यक्रमों, राजनैतिक दलों की बैठकों एवं अन्य उपलब्ध अवसरों का प्रयोग करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को मतदाता शपथ का वाचन कराया जाए। प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर सेल्फी जोन की स्थापना की जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित अन्य गतिविधियां संचालित की जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिला स्तर पर स्वीप कोर कमेटी की अनुशंसा से नवाचार गतिविधियों का आयोजन भी किया जाए।

और भी

आचार संहिता लगते ही एक्शन में आई पुलिस, गाड़ियों से हटाई पदनाम प्लेट

 बुलेट में अनाधिकृत साइलेंसर, गाड़ी में काली फिल्म व नशे की हालत में वाहन चालकों पर कार्रवाई

रायपुर: आचार संहिता लागू होते ही रायपुर पुलिस एक्शन में आ गई है। एसएसपी अग्रवाल के निर्देशन पर एएसपी यातायात सचिंद्र कुमार चौबे ने चेकिंग कार्रवाई को लेकर यातायात विभाग में पदस्थ सभी अधिकारी, बीट पेट्रोलिंग की बैठक लेकर निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में एसपी गुरजीत सिंह व सुशांतो बनर्जी के पर्यवेक्षण में यातायात थानों से अलग-अलग टीम गठित कर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर  चेकिंग अभियान शुरू हुआ।

चेकिंग अभियान के दौरान आचार संहिता लागू होने से अब तक 22 वाहनों से पदनाम पट्टीका निकलवाए गए। अनाधिकृत साइलेंसर का उपयोग करने वाले 35 बुलेट, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 58 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

13 अक्टूबर को रायपुर पुलिस ने सुबह से ही विभिन्न चौक चौराहों पर स्टॉपर लगाकर शहर की ओर प्रवेश करने वाले एवं शहर से बाहर जाने वाले सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों के डिक्की खोलकर चेक किए। रायपुर पुलिस ने आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 2414 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 1707200₹ (सत्रह लाख सात हजार दो सौ रुपए) समन शुल्क परिशमन किए गए।

और भी

कलेक्टर ने नाकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गरियाबंद: आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर वर्तमान में जिले में आचार संहिता प्रभावशील है। जिले में शांति, सुरक्षा और निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। साथ ही अंतरजिला अवैध सामग्रियों के परिवहन के रोकथाम के लिए जांच नाकों पर स्थैतिक निगरानी दलों की ड्यूटी लगाई गई है। 

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने आज जिले के सीमावर्ती जांच नाकों कुटेना और जामगांव में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अवैध सामग्रियों के परिवहन के रोकथाम के लिए वाहनों की कि जा रही जांच और सुरक्षा उपायों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों जांच नाकों पर एडीएम अविनाश भोई, गरियाबंद और छुरा एसडीएम भूपेंद्र साहू, राजिम एसडीएम धनंजय नेताम और एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक की मौजूदगी में 15 से अधिक वाहनों की जांच करवाई। इस दौरान कलेक्टर छिकारा ने सभी चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संदिग्ध वाहनों का जांच कर अवैध सामग्रियों जैसे शराब, राशि, हथियार, मतदाताओं को लुभाने के लिए उपयोग की जा सकने वाले कपड़े, वस्तु और अन्य अवैध चीजों को जप्त कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जांच का वीडियोग्राफी भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर छिकारा ने चेक पोस्ट में तैनात दलों को सक्रियता और सतर्कता के साथ वाहनों का चेकिंग करने और चेक किए जा रहे वाहनों की जानकारी पंजी में संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी दल के सदस्य निर्वाचन के लिए सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उल्लेखनीय है की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन की तिथि घोषित करने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। जिले में निर्वाचन नामांकन 21 अक्टूबर से शुरू होगी। 17 नवंबर को चुनाव होगा तथा 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

और भी

आबकारी विभाग ने की छापेमारी ,आधे दर्जन गिरफ्तार

कोरिया: जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश का असर आबकारी अधिकारियों पर दिखने लगा है। बता दें कल कलेक्टर विनय कुमार लंगेह व पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बैठक में आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा व कोचियों के माध्यम से अवैध रूप से मदिरा बिकने व पिलाने पर कार्यवाही करें। पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे में किसी भी प्रकार की अवैध कार्यों को लगाम कसने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी कि विभिन्न दलों का गठन कर जिले में अवस्थित होटल तथा ढांबों मेँ मदिरा अथवा आन्य मादक द्वव्योँ का सेवन, विक्रय, चौर्यनयन, संग्रहण इत्यादि जैसी कोई गतिविधि न हो, इस हेतु औचक निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सम्बंधित संचालकों को समझाइश दी जा रही है कि किसी भी हालत में मादक पदार्थाे का विक्रय न किया जाए।

सघन जाँच करते हुए विगत तीन दिन में 9 छापे मारे गए औऱ 6 प्रकरण कायम करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे करीब 17 बल्क लीटर मदिरा की जप्ती की गई है। वहीं अनियमितता पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।

 

 

और भी

अग्रसेन जयंती प्रतियोगिता से प्रतिभागियों को प्रतिभा दिखाने का मिलता है मंच: विजय अग्रवाल

रायपुर: अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन अग्रसेन धाम में किया जा रहा है यह भगवान  अग्रसेन महाराज की 5177वीं जयंती है जो की 15 अक्टूबर 2023 को मनाई जानी है। जिसके तहत तहत 21 दिवस की कार्यक्रम मोहल्ला स्तर से शुरू हुए जिसके मुख्य कार्यक्रम अग्रसेन धाम में चालू है जिसमें आज के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में सभी आयु के अगर बंधु  महिलाएं युवती एवं युवा सम्मिलित हुए।

अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल महामंत्री मनमोहन अग्रवाल प्रचार-प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल प्रमोद जैन  ने बताया कि आज आयोजित मेहंदी प्लॉटर सजाओ  प्रतियोगिता में  19 मोहल्ला समिति के प्रथम विजेताओं ने भाग लिया साथ ही साथ ही गांव की गोरी शहर की छोरी प्रतियोगिता में एक्टिंग के द्वारा प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा  से तालिया बटोरी छोटे सेठ सेठानी में सभी प्रतियोगी ने वेश भूषा मैं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।

हमारी आस्था हमारी संस्कृति मैं रामायण महाभारत श्यामबाबा अग्रसेन महाराज जैसे धार्मिक कथा कहानियों पर प्रतभगियी ने नित्य नाटक की प्रस्तुति दी।

अग्र बंधु निर्देसिखा का चतुर्थ  संस्करण का प्रकाशन प्रभारी कैलाश मुरारका संपादक विनय बजाज ने बताया की रायपुर सहर को १९ मोहल्ला समितियों के माध्यम से अग्र बंधु निर्देशिखा का प्रकाशन अग्रसेन जयंती के दिन किया जाएगा उपरोक्त निर्देशीखा लगभग ४०० पेज की होगी।

आज के संपूर्ण कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, जयंती प्रभारी मनीष अग्रवाल, कैलाश मुरारका, सतपाल जैन, योगी अग्रवाल, प्रमोद जैन, कमल अग्रवाल, माया मुरारका, ममता अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, स्वाति तायल, राम अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, कर्तव्य अग्रवाल, राजेश हेलीवाल, किशन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, आनंद गोयल, गोपाल अग्रवाल, केशरीचंद अग्रवाल, संजय चौधरी, अशोक गोयल, कमल गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, हेमंत मित्तल, राकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या मैं अग्रबंधू उपस्थित थे।

अग्रसेन जयंती के संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अग्रवाल महिला मंडल युवती मंडल युवा मंडल की टीम लगातार लगी हुए है।

अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल जयंती प्रभारी मनीष अग्रवाल ने रायपुर सहर के सभी अग्र बंधु से अपील की है के सभी कार्यक्रम मैं ज्यादा से ज्यादा अग्र बंधु अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

और भी

सीईसी की बैठक में कांग्रेस के प्रत्याशियों पर लगेगी अंतिम मुहर

 दिल्ली: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने की तैयारी कर ली है। 12 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक दिल्ली में होगी। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो स्क्रीनिंग कमेटी की कई दौर की बैठकें पहले हो चुकी हैं। 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं।

और भी

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पहुंचे छत्तीसगढ़

रायपुर: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर बुधवार सुबह राजधानी रायपुर पहुंचे।


उनके रायपुर आमगम पर बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंच कर पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया गया।

बुधवार दोपहर को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल और जिला अध्यक्ष और महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसी बीच तेजस्वी सूर्या ने अपने दौरे को लेकर कहा कि इस बार सीएम हाउस के अंदर भाजपा को स्थापित करने का संकल्प लेंगे।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 14-15 तक

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की मैराथन बैठक में मंगलवार को देर रात तक प्रत्याशियों के नामों पर मंथन चलता रहा। चुनाव समिति की बैठक के बाद रात तक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई।


पार्टी सूत्रों के अनुसार, 14 से 15 अक्टूबर के बीच पहली सूची जारी करने पर सहमति बन चुकी है। पहले चरण में जहां 20 सीटों पर मतदान होना है, वहां पर कांग्रेस 20 प्रत्याशियों के नाम पहले जारी करेगी।

 रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी शामिल हुए थे। यहां 64 सीटों की सूची पेश की गई थी। अब बाकी सीटों पर चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चर्चा के बाद यह प्रस्ताव पुन: केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखा जाएगा।

मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमार सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हैं। इसी तरह स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कमेटी के चेयरमेन अजय माकन की अध्यक्षता में हुई।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 को
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। कांग्रेस ने अब उन सीटों पर जोर दिया है, जहां पहले चरण में मतदान होना है। यहां भाजपा ने अपनी सूची जारी कर दी है। इससे पहले स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस ने 64 नाम तय किया था, लेकिन बाकी 24 सीटों पर चर्चा के लिए बैठकें की जा रही है।

2,000 से ज्यादा आवेदन
प्रदेश चुनाव समिति के समक्ष 90 सीटों के लिए 2,000 से अधिक प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं, जिसमें 300 लोगों की सूची बनाई गई। अब इस सूची में छंटनी कर 64 सीटों पर सिंगल नाम तय किया गया है। बाकी सीटें भी सिंगल नाम तय होने की स्थिति में पहुंच चुकी है। सीटों को लेकर प्रदेश चुनाव समिति की अब तक छह बार बैठकें हो चुकी है।

कांग्रेस की 16 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति में यह सदस्य

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में दिग्गज राजनेता व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को जगह दी गई हैं। इनमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंहदेव, केजे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मो. जावेद, अमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम, केसी वेणुगोपाल शामिल हैं।

 

 

और भी

नाम निर्देशन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर व कर्मचारियों को प्रशिक्षण

अम्बिकापुर: विधानसभा चुनाव के नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति संवीक्षा, नाम, निर्देशन पत्रों की वापसी, प्रतीक का आबंटन मतदान दिवस तथा मतगणना से संबंधित सभी कार्यो को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि व समय पर पूर्ण करने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इस संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में मंगलवार को सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा कर्मचारियों के प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान नाम निर्देशन से संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गयी।


विधानसभा निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नगर पालिक निगम अंबिकापुर के आयुक्त अभिषेक कुमार ने विधानसभा निर्वाचन में नामांकन प्रक्रिया, अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन की स्क्रूटनी, प्राप्त आवेदन पत्रों को स्वीकृत अथवा स्वीकृत करने की प्रक्रिया, नाम वापसी एवं नामांकन से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ एस एन पांडे तथा डॉ दीपक सिंह के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

और भी

खुशखबरी: 450 रुपये में मिल रहा LPG सिलेंडर

दिल्ली: रक्षाबंधन के अवसर पर बीते महीने में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती की थी। वहीं, इसी सरकार द्वारा लाई गयी उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों की सब्सिडी को भी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपए कर दिया गया है। चुनावी और त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार की इन कोशिशों की वजह से देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये और उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर 603 रुपये में मिल रहा है।

इस राज्य में सिर्फ 450 में मिल रहा सिलेंडर

सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में भारी कमी आई है। इससे लोग काफी खुश हैं। लेकिन हमारे देश में एक राज्य ऐसा भी है जहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर सिर्फ 450 रुपए में मिल रहा है। यह राज्य मध्य प्रदेश है और यहां के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त महीने में ही राज्य की महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया था। बता दें कि, एजेंसी से सिलेंडर लेते वक्त महिलाओं को पूरी कीमत देनी पड़ती है, लेकिन इसके बाद सरकार सब्सिडी के रूप में बचे पैसे को भेज देती है।

कितना बचेगा

कुछ दिनों में ही मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाला है। चुनाव आयोग ने सोमवार (9 अक्टूबर) को तारीखों का ऐलान भी कर दिया। यहां 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले शिवराज सरकार की इस पहल से उन्हें काफी फायदा हो सकता है। बता दें कि, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 908 रुपये है। प्रदेश सरकार की ओर से महज 450 रुपये का सिलेंडर देने की घोषणा के बाद महिलाओं को 458 रुपये बचत होगी।

इन्हें मिलेगा फायदा

मोदी सरकार द्वारा लाई गयी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के सभी लाभार्थी इस योजना के पात्र होंगे। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा लाई गयी लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं को भी यह लाभ मिलेगा। लेकिन सबसे यह जरूरी है कि गैस कनेक्शन महिला के नाम पर हो। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को सबसे पहले लाडली बहना योजना के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। फिर उन्हें इस योजना का लाभ मिल पाएगा।

और भी

चुनाव के लिए पेट्रोल का स्टॉक सुरक्षित रखें पम्प संचालक : कलेक्टर

जगदलपुर: कलेक्टर विजय दयाराम ने विधानसभा चुनाव के संपादन में डीजल-पेट्रोल की अतिरिक्त आवश्यकता को देखते हुए छत्तीसगढ़ मोटर स्पिरिट एवं हाईस्पीड डीजल ऑयल (अनुज्ञापन तथा नियंत्रण) आदेश 1980 की कड़िका 10 के तहत पेट्रोल-डीजल अनुज्ञप्तिधारियों को नियमानुसार स्टॉक सुरक्षित (डेड स्टॉक सीमा को छोड़कर) रखने के निर्देश दिए हैं।


आदेश के अनुपालन हेतु सभी ऑइल कम्पनी के अनुज्ञप्ति धारक डीजल-पेट्रोल विक्रेताओं की बैठक कलेक्टोरेट के आस्था सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने सभी पेट्रोल एवं डीजल विक्रेताओं से विधानसभा निर्वाचन को सुचारू रूप से सम्पादित करने पर बल देते हुए कहा कि नियमानुसार प्रतिदिन 5000 लीटर डीजल-पेट्रोल का स्टॉक सुरक्षित रखने हेतु जिले में स्थित सभी ऑयल कंपनी के पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया। इसके साथ ही पुलिस विभाग को पुलिस बल एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के परिवहन हेतु सुरक्षित स्टॉक रखे जाने कहा। उन्होंने सुरक्षित स्टॉक के डीजल एवं पेट्रोल का वितरण आवश्यकतानुसार प्रोटोकॉल अधिकारी, खाद्य अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशानुसार वितरित करने को कहा।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी हितेश बघेल, उप पुलिस अधीक्षक कोसले,खाद्य अधिकारी राठौर तथा समस्त ऑइल कम्पनी के पेट्रोल पम्प संचालक एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

और भी

अपने मताधिकार का प्रयोग कर परिवर्तन की लहर लाएं मतदाता : डॉ. रमन सिंह

रायपुर: चुनाव आयोग द्वारा पाँच राज्यों में चुनाव के तारीख की घोषणा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता कर सभी से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने परिवर्तन पर भरोसा जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में यह चुनाव दो चरणों में सम्पन्न होगा। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर तथा द्वितीय चरण का मतदान 17 नवंबर को सम्पन्न होगा। मतगणना 3 दिसम्बर को संपन्न होगी जिसमें सभी प्रदेशवासी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मतदान अवश्य करें।

साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में छत्तीसगढ़ के 2 करोड़ 3 लाख मतदाता सम्मिलित होंगे जिसमें 18 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे साथ ही प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार है जो पुरूष मतदाताओं से अधिक हैं इसलिए छत्तीसगढ़ का आगामी विधानसभा चुनाव महिलाओं के हित में अत्यंत महत्वपूर्ण है और महिलाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महिलाएं बहुत खुश है जबकि प्रदेश में शराबबंदी समेत सभी वादाखिलाफी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रोशित भी हैं जिसका इस परिर्वतन में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

इसके अलावा वर्तमान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश के मतदाताओं से आव्हान किया कि अपने अधिकारों का प्रयोग कर भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल कर विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाएं।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश से भरोसा समाप्त हो चुका है। अब तो कांग्रेस ने भी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। भूपेश है तो भरोसा है का नारा बदलकर भरोसे की सरकार कर दिया गया है। पिछले 15 साल में कांग्रेस की इस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा दिया है। आदिवासी विकास के लिए भी कोई कार्य नहीं किए हैं। इन सभी कुनितियों से प्रदेश की जनता बहुत आक्रोशित है और चुनाव के इंतजार में है। अब बहुत जल्द ही छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश में परिवर्तन कर पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायेगी।

और भी

आचार संहिता लागू होते ही अलर्ट रहें और त्वरित कार्य करें : कलेक्टर

कलेक्टर-एसपी ली राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली

कवर्धा: कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने शनिवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र 72 कवर्धा में कानून और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, कवर्धा एसडीएम पीसी कोरी, पंडरिया संदीप ठाकुर, बोड़ला अनुपम टोप्पो, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज बिसेन सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर महोबे ने कहा कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। इसके बाद कभी भी आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सभी अधिकारी कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहकर त्वरित गति से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारियों को अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस क्षेत्र के क्रिटिकल और वेरियेबल मतदान केंद्र सहित वहां के लोगों की स्थिति की जानकारी होनी चाहिए। 80 से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी होनी चाहिए। जिनके पोस्टल बैलेट की जरूरत है उन्हे घर जाकर उपलब्ध कराते हुए मतदान कराना है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में टीम वर्क के साथ कार्य करना जरूरी है। पुलिस और प्रशासन की टीम में परस्पर समन्वय के साथ सूचना का आदान-प्रदान होना चाहिए। किसी भी क्षेत्र में कोई घटना होने की जानकारी मिलने पर तत्काल साझा करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट और थाना-चौकी प्रभारी नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
 
कलेक्टर महोबे ने कहा कि हमारी सूचना तंत्र मजबूत होना चाहिए। तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सेक्टर ऑफिसर के पास उस क्षेत्र के सचिव, कोटवार, रोजगार सहायक सभी से संपर्क होना चाहिए तथा ग्राउंड लेबल पर स्थिति की रिपोर्ट लेते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोसल मीडिया बहुत ही महत्वपूर्ण है। किसी भी सोसल मीडिया में भ्रामक न्यूज की जानकारी मिलने पर उसे रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे समाचार को वायरल करने वाले लोगो पर कार्रवाई भी करे।

उन्होंने कहा कि जिले के ऐसे क्रिटिकल मतदाता केंद्र जहा पिछले निर्वाचन में कोई घटना हुई हो  ऐसे मतदान केंद्रों पर निगरानी रखे साथ ही इस इस बार भी कोई ऐसी स्थिति बन रही होगी तो इसकी सूचना तत्काल  उच्च अधिकारियों एवं सेक्सटर आफिसर को दे ताकि तत्काल नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने कहा कि आर्दश आचार संहिता लागू होने के बाद अनेक शिकायते आने प्रारंभ होगी, हमें इन शिकायतों का निराकरण करना जरूरी है। सभी शिकायतों को बेहद गंभीरता से ले।

कलेक्टर महोबे ने कहा कि कबीरधाम जिला की सीमा अन्य राज्यो से जुड़ी हुई है। चेक पोस्ट में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सीमा क्षेत्रों में चेक पोस्ट में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले में चिन्हांकित असामाजिक तत्वों की सूची रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही शस्त्र रखना प्रतिबंधित रहेगा। आदर्श आचार संहिता की घोषणा होते ही संपत्ति विरूपण को हटाने के लिए पहले से तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम अंतर्गत डीजे एवं अन्य कार्यक्रमों में ध्वनि प्रदूषण होने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि मतदान दलों के मूवमेंट के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनुशासन होना चाहिए। जब भी मतदान दल ईव्हीएम, वीवीपैट एवं अन्य सामग्री लेकर रवाना होंगे, उस समय पुलिस उनके साथ होगी। इसके लिए मतदान दलों एवं सुरक्षा बलों को सेन्सटाईज करने की जरूरत है की प्रक्रिया का पालन करते हुए अनुशासन के साथ कार्य करेंगे। विशेषकर अंदरूनी क्षेत्रों में मतदान दलों के साथ सुरक्षा बल अवश्य साथ रहें तथा आपस में समन्वय करते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में लगे जवान भी पोस्टल बैलेट का उपयोग करते हुए मतदान जरूर करें। मदिरा के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस एवं आबकारी विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एफएसटी में जो कार्यवाही होगी उसे सावधानी पूर्वक करें। जहां पर भी शिकायत मिलती है वहां तत्काल जांच कर त्वरित कार्यवाही करें।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान वर्दी ही पहने, सिविल ड्रेस में ड्यूटी न करे। समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सूचना तंत्र को मजबूत कर अवैध शराब बेचने वालों, मादक पदार्थ बेचने वालों पर त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने रात को बेवजह घूमने वाले असामाजिक तत्वों, डीजे, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों कार्यवाही करने कहा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं अन्य पुलिस बलों के लिए आवश्यक बुनिदयादी सुविधाओं पर विश्ेष ध्यान देते हुए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी मामलों से जुड़े अपराधों में साक्ष्य एवं प्रमाण जरूर रहना चाहिए। उन्होंने सुरक्षागत कारणों को ध्यान में रखते हुए चिन्हित हेलीपेड में विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

भ्रामक न्यूज की जानकारी मिलने पर उसे रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करें : कलेक्टर
कलेक्टर ने कहा कि सोसल मीडिया में भ्रामक न्यूज की जानकारी मिलने पर उसे रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। वास्तविक  खबर से लोगो को अवगत कराएंगे। भ्रामक समाचार की मॉनिटरिंग की जाएगी। जिले में भ्रामक खबर की निगरानी के लिए जिले स्तर पर एमसीएमसी का गठन किया गया है। जो सोसल मीडिया पर निगरानी रखेगी। इसके साथ ही प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया में आने वाले खबरों पर एमसीएमसी टीम द्वारा 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य बढ़ाया

 रायपुर: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में मिलेट्स उत्पादक किसानों के हित में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कोदो और कुटकी के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की। बघेल ने खरीफ 2023 हेतु कोदो का समर्थन मूल्य 3000 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 3200 रुपए प्रति क्विंटल करने तथा कुटकी का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 3350 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कोदो तथा कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित नहीं करती है। राज्य सरकार द्वारा कई बार केंद्र से कोदो और कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित करने का आग्रह किया गया लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इसकी घोषणा नहीं की गई। इसलिए छत्तीसगढ़ के मिलेट्स उत्पादक किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा कोदो- कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कोदो का समर्थन मूल्य जो वर्ष 2022-23 में 3000 प्रति क्विंटल था जिसे खरीफ 2023 हेतु बढ़ाकर 3200 रुपए प्रति क्विंटल करने तथा कुटकी का समर्थन मूल्य जो 3100 रुपए प्रति क्विंटल था उसे बढ़ाकर 3350 प्रति क्विंटल करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज शाम कोदो-कुटकी के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा खरीफ 2023 में उत्पादित कोदो एवं कुटकी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में खरीफ 2023 में उत्पादित कोदो का न्यूनतम उपार्जन मूल्य 3200 रूपए प्रति क्विंटल और कुटकी का न्यूनतम उपार्जन मूल्य 3350 रूपए प्रति क्विंटल किया गया है। रागी फसल के लिए भारत सरकार द्वारा खरीफ 2023 हेतु घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य 3846 रूपए प्रति क्विंटल के अनुसार उपार्जन किया जाएगा। उपार्जन अवधि का निर्धारण वन विभाग द्वारा किया जाएगा। कोदो-कुटकी एवं रागी का उपार्जन छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के माध्यम से किया जाएगा।

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 9.65 करोड़ रूपए अंतरित किए। इस राशि में गोबर विक्रेताओं को 4.93 करोड़ रूपए, गौठान समितियों को 1.45 करोड़ रूपए, स्व-सहायता समूहों की 1.14 करोड़ रूपए की लाभांश राशि के साथ ही गौठान समिति के सदस्यों को 2.26 करोड़ रूपए की मानदेय राशि शामिल है। गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को आज वितरित की गई राशि को मिलाकर 588.83 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा इस वर्ष धान की खरीदी 1 नवंबर से प्रारंभ होगी राज्य सरकार द्वारा इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस साल हम लोगों ने 130 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है, उम्मीद है कि हम इस लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे। पिछले साल हम लोगों ने 107 लाख 53 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी की थी, इस साल हम धान खरीदी का नया रिकार्ड बनाएंगे। इस साल भी छत्तीसगढ़ के लोग जोरदार दशहरा-दीवाली मनाने वाले हैं। बघेल ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्तों का भुगतान भी बिलकुल ठीक समय पर किया जा रहा है। अभी हाल ही में 28 सितंबर को योजना की तीसरी किश्त का भुगतान भी कर दिया गया है। न्याय योजनाओं के अंतर्गत अभी तक पौने दो लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान हितग्राहियों को किया जा चुका है।

गौठानों में अब तक 138.26 क्विंटल गोबर की खरीदी-

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में अब तक 138.26 क्विंटल गोबर की खरीदी हो चुकी है, जिसके एवज में पशुपालक किसानों को अब तक 276.53 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 280.04 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 2 किश्तों में लगभग 30 करोड़ रूपए की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि बोनस का भी भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के मामले में गौठान समिति की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। 6453 गौठान स्वावलंबी गौठानों ने अब तक 83 करोड़ रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय किया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर वन मंत्री  मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, आदिम जाति विकास मंत्री  मोहन मरकाम, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

और भी