छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

महादेव एप्प को भाजपा और योगी सरकार का संरक्षण-कांग्रेस

कांग्रेस सरकार ने महादेव एप्प के खिलाफ कार्यवाही किया था यूपी पुलिस उनको बचा रही थी


भाजपाइयों को बचाने कांग्रेस को बदनाम करने ईडी की कार्यवाही

महादेव एप्प को भाजपा की केंद्र सरकार और यूपी की योगी सरकार का संरक्षण है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी द्वारा महादेव एप्प को लेकर की गयी कार्यवाही भाजपाई हुक्मरानों को बचाने तथा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से की गयी है।
महादेव एप्प बना कर संगठित आर्थिक अपराध सट्टा खिलाने का नेटवर्क पूरे देश में चलाया जा रहा था। छत्तीसगढ़ में महादेव एप्प के संचालन की जानकारी सामने आयी थी। इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी सामने आने के बाद महादेव एप्प में छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्यवाही की जा रही है। बड़े पैमाने पर अपराधियों की छत्तीसगढ़ और देश भर में गिरफ्तारियां भी की गयी। इस गैर कानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कार्यवाही की जा रही है। एकमात्र छत्तीसगढ़ पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है। अभी तक छत्तीसगढ़ पुलिस ने 98 आरोपियों पर कार्यवाही कर चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ छत्तीसगढ़ की पुलिस इस संगठित गिरोह के अपराधियो के खिलाफ कार्यवाही करती है। कांग्रेस पार्टी का यह आरोप है कि भाजपा के लोग कही न कही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस अवैध कृत्य में अवश्य शामिल है। अगर शामिल नहीं होते तो आजाद भारत का यह पहला मामला है जब छत्तीसगढ़ की पुलिस उत्तर प्रदेश में अपराधियो को पकड़ने जाये और अपराधियों को संरक्षण देने के लिये उत्तर प्रदेश की पुलिस छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लेती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जैसे ही छत्तसगढ़ पुलिस को पता चला कि महादेव एप्प संचालन का केंद्र बिन्दु उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी आता है, छत्तीसगढ़ पुलिस वहां कार्यवाही करने गयी थी। जब छत्तीसगढ़ पुलिस ने नोएडा में 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया तब उत्तर प्रदेश पुलिस सहयोग करने के बजाय अपराधियों के बचाव में उतर आयी है। यूपी पुलिस ने कार्यवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों पर धारा 365 के तहत अपहरण का अपराध दर्ज कर लिया।
यही नहीं जब नोएडा पुलिस को यह जानकारी मिली कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपराधियों पर कार्यवाही करने आ रही तब उसने एक दिन पहले 9 आरोपियों को जुआ एक्ट में गिरफ्तार कर लिया ताकि छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें पकड़ न पाये और बाद में उनको मुचलके पर छोड़ भी दिया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महादेव एप्प एक संगठित गिरोह है। जो कि इस देश के बाहर विदेश से संचालित होता है केन्द्र सरकार अगर चाहे तो विदेश में बैठे हुये अपराधियों के ऊपर कार्यवाही कर सकती है। लेकिन इस मामले में केन्द्र सरकार और भाजपा की रहस्यमयी चुप्पी अनेक संदेहों को जन्म देती है। जिन अपराधियो के गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश से की गयी थी। उनके खिलाफ यहां दस्तावेजी कार्यवाही करके प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की यह मर्यादा विहीन कार्यवाही अगर संरक्षण नहीं है तो क्या है? कांग्रेस यह सवाल पूछना चाहती है कि क्या बृजमोहन अग्रवाल अब उत्तर प्रदेश की सरकार के खिलाफ जांच की मांग को लेकर ईडी आफिस जायेंगे? अगर नहीं जाएंगे तो क्यों नहीं जायेंगे? वो इसलिये नहीं जायेंगे क्योकि उन्हें सच पता है कि अपराधियों को संरक्षण कौन दे रहा है।
कांग्रेस सरकार के पास जो महादेव एप्प, रेडी एप्प, अंबानी एप्प इन तीनो की पहली शिकायत 27.09.2022 को मिली थी। हमारी पुलिस ने 27 सितंबर 2022 से लेकर दिनांक 7 फरवरी 2023 तक 17 बार रेड मारी है और कार्यवाही की है। इन छापों में 98 लोग गिरफ्तार किये गये है। 51 लैपटाप और 199 मोबाईल हमारी पुलिस ने जब्त किया है। इसके बाद भी भूपेश बघेल की सरकार इस बात के लिये प्रतिबद्ध है कि कही से ऐसी कोई भी सूचना आती है तो हम कड़ी कार्यवाही करेंगे। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ को अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ शासन देने में विश्वास रखती है।
 
और भी

कांग्रेस की घोषणा को लेकर बीजेपी का पलटवार

छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर गहमागहमी मची हुई है ।सभी पार्टी सत्ता के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे है।

आज बीजेपी कार्यालय में रखी गई  प्रेस वार्ता में बीजेपी नेता अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र का मुद्दा उठाया । 
उन्होंने बोला कि कांग्रेस पार्टी खाली खोखली घोषणा करती है,
पहले किये घोषणा पूरा तो नही कर पाई और नए घोषणा पत्र और तैयार कर रही।

कांग्रेस को जवाब मांगते हुए बोले कि शराब बंदी की घोषणा करके सरकार बनाने वाली कांग्रेस आज बोल रहे है, छत्तीसगढ़ में शराब बंदी सम्भव ही नही। 
उसके साथ ही बोले कि
कांग्रेस जवाब दे शराब और ड्रग्स तस्करी जो दिन बदिन बढ रही है,और कुछ दिन हुए ई डी के रेड ,महादेव एप्प के जरिये शहर में चल रही सट्टा में शामिल लोग ,और भी तीन पत्ती क्रिकेट,ये सब मे लगभग 50 हजार लोग जुड़े हुए है इनका जवाब भी कांग्रेस से मांग रही।
बीजेपी का कहना है कांग्रेस एक भी घोषणा पूरा नही कर पाई है, भले ही उनका नेता 18 घोषणा पूरा हुआ तो कोई 12 घोषणा पूरा हुआ बोल रहे है,पर किया कुछ भी नही है।
आज कांग्रेस जनता के सामने जाने से घबरा रहे है उनका कॉफिडेंस डगमगाया हुआ है और साथ ही कहा है कि कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में खिसकती नजर आ रही है
और भी

साइबर ठग ने की लाखों की हेराफेरी, जुर्म दर्ज

 शहर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है।  ये घटना तेलीबांधा थाने का है।  

पुलिस के अनुसार, अज्ञात आरोपी ने प्रार्थी शैलेश मिश्रा के मालिक राकेश अग्रवाल के एक्सेस बैंक के क्रेडिट कार्ड से आन लाईन 1.54 लाख  रूपए आहरण कर धोखाधडी की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है और आगे जांच कर रही है।

और भी

छत्तीसगढ़ में मानसून कमजोर

 छत्तीसगढ़ में अगस्त की बारिश का कोटा लगभग पूरा हो गया है और अधिकांश हिस्से में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में ही घने बादल हैं और अच्छी बारिश हो सकती है। शेष प्रदेश में आसमान साफ है और धूप निकल रही है। इस वजह से मैदानी इलाकों में तापमान भी बढ़ने लगा है।


उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। कुल्लू-मनाली मार्ग बंद होने से 2000 से ज्यादा ट्रक 4 दिन से सड़क किनारे खड़े हुए हैं। ट्रकों से पंजाब, लाहौल, दिल्ली सहित कई राज्यों में जाने वाले फल और सब्जियां सड़ रही हैं। वहीं मंडी में बादल फटने से 51 लोग फंस गए। एनडीआरएफ की टीम ने सभी को सुरक्षित बचा लिया।

कुल्लू में गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट करना पड़ा। दूरदराज इलाकों में वायु सेना के हेलिकॉप्टर से खाने-पीने का सामान और जरूरी दवाएं पहुंचाई जा रही हैं। उधर बद्दी जिले में बारिश के चलते बालद नदी में उफान आ गया और पुल दो हिस्सों में टूट गया। वहीं छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां लगभग खत्म हो गई हैं।

और भी

डायल 100-112 को 400 नई गाड़ियां मिलेंगी, 33 करोड़ स्वीकृत

रायपुर: आपातकालीन स्थिति में पुलिस रिस्पांस इमरजेंसी सेवा के रूप में मदद करने वाली डायल 100/112   सेवा के लिए पुलिस को 400 नए वाहन मिलेंगे। मुख्यमंत्री बघेल के निर्देशन में इसकी खरीदी के लिए वित्त विभाग ने 33 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। इन वाहनों को प्रदेश के सभी 33 जिलों में भेजा जाएगा। वर्ष 2018 में इस योजना को 11 जिलों में लागू किया गया था। इसके लिए 252 वाहनों का क्रय किया गया था। वर्ष 2018 में क्रय किये गये अधिकांश वाहनों ने अपना माइलेज पूरा कर लिया है और कुछ वाहन इसे आगामी कुछ महीने में पूर्ण कर लेंगे। ऐसे में इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा सभी जिलों में संचालित करने नवीन वाहनों की आवश्यकता थी।

जेम की वेबसाइट पर वाहनों की उपलब्धता एवं दरों के आधार पर शासन द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुरूप केंद्रीय क्रय समिति के निर्णय उपरांत में जेम में आनलाइन प्रदाय आदेश के माध्यम से वाहनों का क्रय होगा।

उल्लेखनीय है कि आपात स्थितियों में यह सेवा बहुत उपयोगी साबित हुई है और इसके माध्यम से गंभीर परिस्थितियों में नागरिकों को आपात मदद त्वरित रूप से मिली है। अब इस सेवा अंतर्गत 400 अतिरिक्त वाहन जुड़ने से यह इमरजेंसी सेवा और भी मजबूत होगी तथा अधिकतम नागरिकों तक इसके लाभ मिल पाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस योजना की उपयोगिता को देखते हुए संपूर्ण राज्य में संचालित करने शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है और इसके अनुरूप नवीन वाहनों की खरीदी का प्रावधान किया गया।

और भी

मोर रायपुर एप्प को मिला नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड

 इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड-2022 में भी रायपुर के दो प्रोजेक्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

 

रायपुर: भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा जिला स्तरीय उत्कृष्ट ई-गवर्नेंस पहल के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार-2023 “स्वर्ण“ रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के ‘मोर रायपुर एप्प’ को प्रदान किया गया है। शुक्रवार को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित स्मार्ट सिटीज़ मिशन के शहरों के लिए आयोजित “इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड-2022“ की घोषणा भी हुई। इसमें रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा तैयार किए गए ऑक्सी रीडिंग जोन लाइब्रेरी “नालंदा परिसर“ को बेस्ट इनोवेटिव आइडिया अवार्ड मिला है। इस प्रतियोगिता के सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए उत्कृष्ट कार्य की श्रेणी में शाला उन्नयन कार्यक्रम के तहत बी.पी. पुजारी स्कूल के भवन जीर्णोद्धार व अधोसंरचना निर्माण को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान मिला है।


 
ई-गवर्नेंस पहल के अंतर्गत मोर रायपुर एप्प की प्रणाली को उत्कृष्ट नवाचार माना गया है। इस एप्प के अंतर्गत डिजिटल डोर नंबर, नगर निगम से संबंधित करों के भुगतान, सेवा व शिकायतों के निवारण की प्रणाली तैयार कर नागरिक सेवाओं को हाईटेक करने की दिशा में किए गए पहल को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा उत्कृष्ट मानते हुए ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार’ प्रदान किया गया है।  

इसके अलावा आज घोषित “इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड-2022“ के परिणाम में स्मार्ट सिटी रायपुर के दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इस कांटेस्ट के सामाजिक दृष्टिकोण की श्रेणी में गुजरात के वडोदरा व उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के प्रोजेक्ट के बाद रायपुर के बी.पी. पुजारी शाला भवन उन्नयन कार्यक्रम को देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा नवाचारों की श्रेणी में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा निर्मित नालंदा परिसर को इनोवेशन अवार्ड से नवाज़ा गया है। इस कैटेगरी में हुगली धारवाड़ व सूरत शहर के प्रोजेक्ट को प्रथम व द्वितीय स्थान मिला है।

 

 

और भी

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

भिलाई: छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल के निकास स्तर का दो दिवसीय आयोजन भिलाई विद्यालय सेक्टर 02 के मैदान में किया जा रहा है, जिसमें निगम क्षेत्र के पॉच जोन तथा जामुल निकास से चुनकर आये टीम के खिलाडिय़ों को अपने प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का आयोजन 26 जुलाई से प्रारंभ किया गया, जिसके प्रथम चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर का आयोजन किया गया, जिसके विजेता खिलाडिय़ों को जोन स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है, जोन स्तर के विजेता खिलाडिय़ों को खेल के तीसरे चरण में निकाय स्तर का आयोजन बुधवार को सेक्टर 02 भिलाई विद्यालय के मैदान में किया जा रहा है। जिसमें भिलाई के पॉच जोन तथा जामुल निकाय से जीत कर आये गिल्ली डण्डा, पिटूटल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, कंचा, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी दोड़, लम्बीकूद, रस्सीकूद, कुश्ती के खिलाड़ी निकाय स्तर के इस दो दिवसीय आयोजन में अपना भाग्य आजमायेगे। पारम्परिक खेलो में खिलाड़ी पूरे उत्साह से मैदान में दमखम दिखा रहे है, खेल आयोजन को सफल बनाने नोडल अधिकारी डी.के. वर्मा, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक नोडल अधिकारी अजय शुक्ला, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, अनिल मेश्राम, मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी, धीरज साहू सहित युवा मितान क्लब के सदस्य मैदान में डटे रहे।

 

 

और भी

ईडी की कार्रवाई राजनैतिक दुर्भावना से प्रेरित : विनोद वर्मा

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर प्रेस कांफ्रेंस कर अपना पक्ष रखा।  उन्होंने कहा कि मेरे घर में कल डकैती हुई है, लूट हुई है। ईडी ने कल मुझे प्रताड़ित किया है। ईडी ने जो सोना बरामद किया उसे मैंने 2005 में खरीदा है। मैंने सभी बिल दिए हैं। इसके बाद भी ईडी सारा गहना जब्त कर ले गई है।

विनोद वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ईडी ने मुझे कागज दिया, उसमें सारा विवरण में है। ईडी ने आईपीसी को नए सिरे से परिभाषित किया है। ईडी की मंशा क्या है, ये उजागर हुई है। ईडी के छापे के पीछे का आधार जगत विजन पत्रिका में छपी एक कहानी है। जगत विजन पत्रिका के संपादक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। चंद्रभूषण वर्मा मेरा रिलेटिव नहीं है। चंद्रभूषण की जो भूमिका सट्टा एप में तो उसकी पूरी जांच कर लेते। बिना किसी तथ्य के मेरे घर ईडी की टीम पहुंची।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तानाशाही चल रही है। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष को रौंदने की कोशिश हो रही है। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर कार्रवाई हो रही है। सीएम के आसपास के लोगों को लपेट लिया जाए। छत्तीसगढ़ पुलिस भी महादेव एप पर कार्रवाई कर रही है। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के भरोसे चुनाव लड़ना चाहती है।

विनोद वर्मा ने कहा कि मुझे खुशी होगी, अगर ईडी मेरे खिलाफ सबूत ले आए, मुझे ईडी गलत साबित कर दे। मैं उन चीजों से दूर रहा हूं, जो दलदल है, जो गलत है। मुख्यमंत्री ने मुझे अपना सलाहकार बनाया तो यह मेरा दायित्व है कि उनकी छवि पर दाग न लगने दूं। मैं एआईसीसी का मेंबर हूं, उस नाते भी जिम्मेदारी से कह रहा हूं पार्टी की छवि पर, सरकार की छवि पर दाग नहीं लगने दूंगा।

और भी

जन्मदिन पर सीएम बघेल ने शेयर की फैमिली फोटो, लिखा....

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश का बुधवार को अपना 63वां जन्‍मदिन मना रहे हैं।


इस खास मौके पर मंत्री सहित कांग्रेस नेताओं और समर्थक ने उन्‍हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सीएम बघेल को उनके समर्थक इंटरनेट मीडिया पर जन्‍मदिन की बधाई दे रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने फैमिली फोटो शेयर कर लिखा - जन्मदिन पर दिन की शुरुआत...



 

और भी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता से मांगा जन्मदिन का ये तोहफा...

 बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन पर प्रदेशवासियों से उपहार के तौर पर एक अपील की है। 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता से इस बार स्व -सहायता समूहों की बहनों द्वारा तैयार की गई राखियों का ही उपयोग करें। सीएम ने कहा जब कोई बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी, तो दूर गाँव की एक और बहन के चेहरे पर मुस्कान खिल उठेगी।

और भी

सीएम के कार्यक्रम से लौट रहे पांच छात्र का एक्सीडेंट, एक की मौत

  युवाओं से भेंट मुलाकात के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे पांच महाविद्यालयीन छात्र सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

दुर्घटना में विश्रामपुर निवासी व राजीव गांधी शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में बीएससी की पढ़ाई करने वाले निखिल भगत पिता अभय भगत 18 वर्ष की मौत हो गई। दुर्घटना में चार अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक छात्र को रायपुर रिफर कर दिया गया है।

मंगलवार को अंबिकापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का युवाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था।इस कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल हुए थे।

कई जिलों के विद्यार्थियों के लिए वाहन की व्यवस्था थी जबकि सैकड़ों विद्यार्थी ऐसे थे जो स्वयं के साधनों से कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार विश्रामपुर निवासी ज्ञानोदय पिता संतोष (18) तथा निखिल भगत पिता अभय भगत (18) अंबिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई करते हैं। ये दोनों छात्र भी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों स्कूटी से अंबिकापुर से बिश्रामपुर वापस लौट रहे थे।

उधर विश्रामपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल में सवार होकर बलरामपुर कालेज में बीकाम की पढ़ाई करने वाले बलरामपुर निवासी डेविड रोहित तिर्की पिता क्लेमेंट तिर्की ( 20), बलरामपुर निवासी वह बलरामपुर कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई करने वाले अनुज एक्का ( 20) तथा अंबिकापुर के एक निजी कालेज में पढ़ाई करने वाले छात्र विशाल निकुंज अंबिकापुर की ओर आ रहे थे।

अंबिकापुर - विश्रामपुर मुख्य मार्ग पर कालीघाट के समीप स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी और मोटरसाइकिल में सवार छात्र उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इनके सिर और हाथ- पैर में गंभीर चोट आई.सभी को तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया।

यहां उपचार के दौरान बिश्रामपुर के छात्र निखिल भगत की मौत हो गई।उसके साथी ज्ञानोदय को सिर में गंभीर चोट आई है। गंभीर अवस्था में ज्ञानोदय को रायपुर रिफर कर दिया गया है। मोटरसाइकिल में सवार बलरामपुर के छात्र डेविड रोहित तिर्की को भी गंभीर चोट की वजह से गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है।

अनुज एक्का का उपचार मेडिकल कालेज अस्पताल में ही किया जा रहा है जबकि विशाल निकुंज के पैर में गंभीर चोट आने के कारण शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस दुर्घटना की खबर लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में भी अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।

सूचना मिलते ही कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे। घायलों की जानकारी लेकर सभी के समुचित उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

इस घटना को लेकर घायल छात्रों के स्वजन में आक्रोश है। बिश्रामपुर के घायल छात्र के स्वजन का आरोप है कि इतने बड़े आयोजन के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर विद्यार्थियों को लाने ले जाने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई थी। आज एक परिवार का चिराग बुझ गया।

दूसरे छात्र गंभीर रूप से घायल हैं ,इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इधर प्रशासनिक स्तर पर घायलों के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

और भी

रायपुर में कांग्रेस के कई दावेदारों ने दिया आवेदन

 छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टिकट को लेकर दावेदारों की बाढ़ आ गई है। रायपुर के चार विधानसभा सीट के लिए 91 दावेदारों ने ताल ठोंकी है।  इसमें से रायपुर दक्षिण से 36, रायपुर पश्चिम से 14, रायपुर ग्रामीण से 9 और रायपुर उत्तर में 33 दावेदारों ने आदेवन दिया है। इसकी सूची कांग्रेस ने जारी की है।


रायपुर- विधानसभा चुनाव-2023 कांग्रेस में टिकट के लिए आवेदन करने की तिथि समाप्त राजधानी के 4 सीटों पर बड़ी संख्या में आवेदन जमा रायपुर दक्षिण से 36 दावेदारों ने किया आवेदन रायपुर उत्तर से 33 दावेदारों ने किया आवेदन रायपुर पश्चिम से 14 दावेदारों ने किया आवेदन रायपुर ग्रामीण से 9 दावेदारों ने आवेदन किया है। 

 

और भी

सीएम बघेल का जन्‍मदिन 23 को, सोशल मीडिया पर दे रहे बधाई

  छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश का बुधवार को अपना 63वां जन्‍मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर मंत्री सहित कांग्रेस नेताओं और समर्थक ने उन्‍हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सीएम बघेल को उनके समर्थक इंटरनेट मीडिया पर जन्‍मदिन की बधाई दे रहे हैं।

मंत्री अमरजीत भगत ने मुख्‍यमंत्री को टवीट कर जन्‍मदिन की शुभकामनएं दी हैं। उन्‍होंने कहा, नवा छत्तीसगढ़ के निर्माता, छत्तीसगढ़िया संस्कृति के संरक्षक, जन-जन के प्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिन की बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रगति के मार्ग पर सदैव हमें आपका मार्गदर्शन मिलता रहे। मैं आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

सीएम बघेल ने डिप्‍टी सीएम सिंहदेव के छुए पैर
एक दिन पहले युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत अंबिकापुर पहुंचे मुख्‍यमंत्री बघेल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएम बघेल ने मिलेट रागी से बना हुआ केक काटा। कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपज बैज को केक खिलाया। इतना ही नहीं इस मौके पर सीएम बघेल ने डिप्‍टी सीएम सिंहदेव के पैर भी छुए।

शहर जिला कांग्रेस 61 जगह करेगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन बुधवार को मनाया जाएगा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में रायपुर के सभी ब्लाकों मे जन्मदिन मनाया जाएगा। शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को भौरा-बांटी, गेड़ी बांटा जाएगा।

साथ ही स्कूल के छात्रों को युनिफार्म, कापी, वृद्वा आश्रम में फल वितरण, स्लम बस्तियों में छाता वितरण, राम सागरपारा हनुमान मंदिर मे हनुमान चालीसा का पाठ, बुढेश्वर मंदिर मे जलाभिषेक, जिला अस्पताल में फल वितरण, पुरानी बस्ती बुढ़ापारा, सदर बाजार, खम्हारडीह, गुढ़ियारी, कोटा, सरोना, भांटागांव में विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

और भी

अकबर का कबीरधाम से अटूट नाता

  कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर कवर्धा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कवर्धा सीट के लिए पार्टी में आवेदन करके एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि कबीरधाम जिले से उनका अटूट नाता है।


मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले से विधायक निर्वाचित होते रहे हैं। वे 1998, 2003 में वीरेंद्र नगर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। 2008 में ये सीट परिसीमन में अस्तित्व में नहीं रही तो उन्होंने 2008 में पंडरिया से चुनाव लड़ा विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2013, 2018 उन्होंने कवर्धा से चुनाव लड़ा। 2018 में उन्होंने लगभग साठ हजार वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

मोहम्मद अकबर का कबीरधाम जिले से नाता 1993 से बना जब राजनांदगांव के तत्कालीन लोकसभा सांसद महाराज शिवेंद्र बहादुर उन्हें वीरेंद्र नगर नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया।उन्होंने तत्काल अपनी सहमति दे दी।तब से कबीरधाम जिले से जो रिश्ता बना  वो आज इस मुकाम पर पहुंच गया कि पार्टी और सरकार में मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं।

2018 में कबीरधाम जिले की कवर्धा और पंडरिया दोनों सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।पार्टी इस बार भी दोनों सीट पर जीत हासिल करना चाहती है।कवर्धा से मोहम्मद अकबर के लडने का फायदा पंडरिया में ने कांग्रेस प्रत्याशी को मिलना तय माना जा रहा है।कांग्रेसजनों में एक बार फिर से उत्साह का संचार हो गया है।दोनो सीट के मतदाताओं का अकबर पर भरोसा रहा है।

 

 

और भी

हमारी सरकार की जनहितैषी नीतियों से छत्तीसगढ़ के लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान: सीएम बघेल

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार की जनहितैषी नीतियों से छत्तीसगढ़ के लोगों के चेहरे में मुस्कान आई है। इसके परिणाम स्वरूप राज्य में हर अंचल तथा क्षेत्र के लोगों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हुए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी के एक निजी होटल में निजी न्यूज समूह द्वारा आयोजित ‘मंच छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने इस मौके पर न्यूज़ चैनल के रायपुर डिजिटल एडिशन का लॉन्च किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।

उन्होंने परिचर्चा के दौरान कहा कि हमने जो वादे जनता से किए थे, वो तो पूरा कर ही रहे हैं। साथ ही जो वादे नहीं किए, उसे भी पूरा कर रहे हैं। उदाहरण के लिए स्वामी आत्मानन्द स्कूल वहां 1-1 सीट के लिए आज 10-10 आवेदन आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में बदले की राजनीति नहीं बदलाव की राजनीति करूंगा चाहे वह महिला हो बेरोजगार हो आदिवासी हो महिलाएं सभी के जीवन में बदलाव होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज मैं अंबिकापुर में युवाओं से भेंट मुलाकात करके आ रहा हूं , जहां युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के दिल और जुबान दोनों में समानता है। जो मेहनतकश लोग हैं उनको मेहनत का दाम हमने दिया है, किसान हो, मजदूर हो और विक्रेता मेहनतकश लोगों का दाम हमने दिया। बेरोजगारों को हमने काम दिया। छत्तीसगढ़ की संस्कृति गुम हो गई थी लोग उसे नजरअंदाज कर रहे थे। जो हीनता की भावना से और पीछे कोशिश करने का प्रयास कर रहे थे। लोगों की जो भावना थी, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, जो हमारी भाषा है, खान-पान संस्कार है। उसको हमने सम्मानित करने का काम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राचीन एवं समृद्ध आदिवासियों की संस्कृति को भी संरक्षण प्रदान करते हुए देश-दुनिया में पहचान दिलाने का काम किया। छत्तीसगढ़ में आदिवासी नृत्य का आयोजन किया, जिसमें देश ही नहीं विदेशी कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुति दी जाती है। इससे छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के क्षेत्र में भी अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनी है।

बघेल ने कहा कि प्रदेश में 67 प्रकार के लघु वनोपजों का संग्रहण होता है। आदिवासियों, वनवासियों तथा संग्राहकों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। तेंदूपत्ता का मूल्य बढ़ाकर 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा किया गया। यहां देश के तीन चौथाई लघु वनोपज का संग्रहण किया जाता है।

उन्होंने कहा कि धान का सर्वाधिक मूल्य हम किसानों को दे रहे हैं। इसके साथ ही गन्ना की भी सर्वाधिक कीमत दी जा रही है। कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य हमने घोषित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल मे लघु वनोपज खरीदने का काम किया तेंदूपत्ता खरीदी का काम किया, जबकि उस समय देश में दुकान एवं फैक्ट्री भी बन्द थीं। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के साथ खड़ी रही। कोरोना संकट के समय जब देश में कहीं काम नहीं चल रहा था तब 26 लाख मनरेगा मजदूर छत्तीसगढ़ में काम कर रहे थे यह अपने आप में एक कीर्तिमान है।

और भी

सीएम बघेल ने स्वामी आत्मानन्द कॉलेज का लोकार्पण किया

आधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से युक्त है महाविद्यालय

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को सरगुजा संभाग के प्रथम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने पूजा-अर्चना कर फ़ीता काटकर केशवपुर में महाविद्यालय का लोकार्पण किया। उनके साथ उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव उपस्थित थे।

प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम के कुल 10 स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय खोले जा रहे हैं, जिनमें से अम्बिकापुर के केशवपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण आज किया गया। ज्ञातव्य है कि शासकीय महाविद्यालय की कुल प्रवेश क्षमता 1000 है जिसमें लगभग 610 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शासकीय विज्ञान महाविद्यालय को अपग्रेड करते हुए सुविधाओं के विस्तार के लिए जीर्णोद्धार तथा निर्माण कार्य हुए। आज छात्रों के लिए आधुनिक समय अनुरूप तकनीकों, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक लाईब्रेरी, प्रयोगशाला, अतिरिक्त कक्ष जैसे अन्य सुविधाओं के साथ महाविद्यालय तैयार है।

महाविद्यालय में कुल 2.54 करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार तथा निर्माण कार्य किए गए हैं, जिसमें 1.21 करोड़ रुपए की लागत से बने प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण और कुल 1.33 करोड़ की लागत से गार्डन का सौन्दर्यीकरण एवं सी.सी.रोड निर्माण, प्रथम तल पर प्रयोगशाला पुस्तकालय का नवीनीकरण एवं अहाता, भूतल पर प्राचार्य कक्ष ऑफिस का नवीनीकरण एवं प्रवेश द्वार एवं पार्किंग शेड का निर्माण कार्य शामिल है।

 

 

और भी

नक्सलियों ने भाजपा नेता को घायल कर सड़क पर अधमरा फेंका

 छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने रविवार की रात अपहृत किए गए भाजपा नेता को सोमवार रात को गंभीर रूप से घायल करके सड़क पर फेंक दिया।


नक्सलियों ने सलवा जुडूम आंदोलन में मारे गए चिन्नाराम गोटा के पुत्र और भाजपा नेता महेश गोटा को चिकटराज की पहाड़ी से अगवा किया था। सोमवार रात 11:30 बजे महेश को घायल अवस्था में सड़क पर फेंक गए। उन्हें कुटरू के अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि सादे कपड़ों में आए दो नक्सलियों ने फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश गोटा का अपहरण कर लिया था। आदिवासी परंपरा के अनुसार चिकटराज पहाड़ी पर पूजा अनुष्ठान में सम्मिलित होने कई गांव के लोग पहुंचे थे।

महेश भी उपसरपंच पाण्डु गोटा, शिक्षक राजाराम जव्वा, पूर्व उपसरपंच रमेश पोंदी, कार्तिक शाह व लोकेश कुमार बारसे के साथ पूजा में सम्मिलित होने गए थे। उनके साथ गए लोगों के अनुसार, महेश अकेले ही पहाड़ी के ऊपर गए थे। महेश के पिता चिन्नाराम गोटा सलवा जुड़ूम आंदोलन के अग्रणी नेता थे। नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी थी।

गला घोंटने का किया प्रयास
नक्सलियों ने महेश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। रस्सी से गला घोटने का प्रयास किया। मारपीट से अंदरूनी चोट आई है। सिर और गर्दन के बीच में लगी चोट गंभीर है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि सोमनपल्ली के पास नक्सली जब महेश को मारने का प्रयास कर रहे थे, तब पास के गांव के लोगों के आने से हड़बड़ी में उसको छोड़कर भाग निकले। घटनास्थल पर पर्चा भी फेंका है।

भाजपा नेता की मासूम बेटी ने नक्‍सलियों से की अपील
सोमवार को इसकी खबर स्वजन को मिली, जिसके बाद महेश को छुड़ाने अब पत्नी रीना गांव के कुछ लोगों के साथ सुबह से ही खूंखार नक्सलियों के गढ़ में प्रवेश कर गई है। दिन भर जंगल की खाक छानने के बाद रात तक वह जंगल से वापस नहीं लौटी है। भूखे-प्यासे, नक्सलियों के घर में घुसकर वह पति को छुड़ाने प्रयास कर रही है। इधर घर पर माता-पिता को दिन भर नहीं देखने के बाद महेश और रीना की मासूम बेटी दिव्यानी ने अपने पापा को छोड़ देने की अपील नक्सलियों से की है।

महाराष्ट्र और अबूझमाड़ की सीमा से लगे बीजापुर जिले का फरसेगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों ने बड़ी घटनाओं को अंजाम नहीं दिया है, पर बड़ी वारदात के बाद एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचने के लिए इस रास्ते का प्रयोग करते रहे हैं। यहां नेशनल पार्क एरिया कमेटी काम करती है और यहां राज कुख्यात नक्सली दिलीप का चलता है। संगठन में डीवीसी रैंक रखने वाला दिलीप इस क्षेत्र के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है,बड़ी वारदातों के बाद नक्सलियों को छत्तीसगढ़ की सीमा पार करवाने की जिम्मेदारी उसकी ही रहती है।

सलवा जुडूम की सजा, पिता को दी थी मौत
बस्तर में सलवा जुडूम आंदोलन की नींव रखने का काम महेश के पिता चिन्नाराम गोटा ने किया था। फरसेगढ़ से इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जिसने बाद में बड़ा स्वरूप ले लिया था। इसका बदला नक्सलियों ने चिन्नाराम गोटा की हत्या कर ले लिया था। इस घटना के बाद पैतृक गांव सागमेटा को छोड़कर गोटा परिवार फरसेगढ़ में आकर रहने लगा था। महेश उस वक्त बहुत छोटे थे और इस आंदोलन से उनका कभी कोई रिश्ता नहीं रहा। इसके बाद भी नक्सलियों ने फिर एक बार गोटा परिवार को निशाने पर ले लिया है।

चिन्नागेलुर में ग्रामीण को मार डाला

पुलिस के अनुसार तर्रेम थाना क्षेत्र के चिन्नागेलुर में नक्सलियों ने 18 अगस्त को ग्रामीण रामा पूनेम को गांव से अगवा कर लिया था। चिन्नागुलेर स्थित सुरक्षा बल के कैंप से करीब चार किमी दूर जंगल में रविवार की रात उनकी हत्या कर दी गई। नक्सलियों के डर से स्वजन या किसी भी ग्रामीण ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। बता दें कि चिन्नागुलेर में कुछ दिन पहले ही सुरक्षा बल का कैंप स्थापित किया गया है। यह घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है।

 

 

और भी

सम्मान और अधिकार के लिए लड़ें : राज्यपाल हरिचंदन

 राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को जयदेव भवन, भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय ओडिशा स्वाभिमान सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरिचंदन ने इस मौके पर ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति, साहित्य, इतिहास, परंपरा का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जिस जाति के पूर्वजों ने गंगा से गोदावरी तक साम्राज्य फैलाया, ओडिशा का झंडा फहराया और ओडिशा का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया, उस जाति के लोगों को कायर नहीं होना चाहिए और अपने हक और अधिकार के लिए लड़ना चाहिए।

राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि उड़ीसा का साहित्य जितना समृद्ध है उतना ही सुंदर भी है। ओडिशा के साहित्य में दर्शन, जीने की कला और पूरे विश्व को अपना परिवार कहने का साहस है। हमे ऐसे महान राष्ट्र की संतान होने पर गर्व होना चाहिए। हमारी संस्कृति और परंपराएं रिश्तों को बढ़ावा देती हैं और सद्भाव पैदा करती हैं और साथ मिलकर रहने का दृष्टिकोण प्रदान करती हैं। हमारी सैन्य शक्ति शांति का संदेश देते हुए अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देती है। राज्यपाल ने कहा कि हमारा इतिहास हमें मतभेदकर त्याग कर लोगों को साथ रहने के लिए प्रेरित करता है।



इस मौके पर राज्यपाल ने पीड़ित लोगों के लिए खड़े होने और उन्हें उनका अधिकार दिलाने का आह्वान किया। वर्तमान समय तलवार या तोप का नहीं बल्कि शांति और कानून का है। हर आदमी अपने अधिकारों से मुक्त होकर माँ, माटी और देश की सेवा करने में गौरव महसूस करे। विश्व को एक परिवार मानें और एक-दूसरे की ओर हाथ बढ़ाएं। अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़े और युवाओं का हक दिलाकर उनके चेहरे पर खुशियां भरें।



उक्त कार्यक्रम में पद्मश्री रवि बस्तिया, पत्रकार प्रमोद महापात्र, शिक्षाविद् बद्रीनाथ पटनायक, सामाजिक कार्यकर्ता फिलिप श्रीचंदन, शिक्षाविद् प्रो. प्रफुल्ल कुमार मोहंती, संस्थान के अध्यक्ष मेजर सुशांत कुमार सावत आदि शामिल हुए।

और भी