छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की जानकारी लेने घर-घर पहुँच रहे कर्मचारी

 बलौदाबाजार: कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन के निर्देश पर जिले के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की जानकारी लेने घर-घर पहुुंच रहे हैं। इसी तारतम्य में सिमगा एसडीएम अमित गुप्ता ने ग्राम कुथरौद में पहुंचकर दिव्यांग मतदाता रामलाल एवं खूबचंद से मिलकर उन्हे डाक मतपत्र की सुविधा के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। 

रामलाल ने कहा कि मैं इस बार मतदान केन्द्र में ही जाकर वोट डालने की इच्छा व्यक्त की। गौरतलब है कि चुनाव आयोग की ओर से इस बार दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से वोट डालने की सुविधा प्रदान की जा रहीे है। ऐसे व्यक्तियों के चिन्हाकन के लिए कलेक्टर चंदन कुमार ने सभी मतदान से जुड़े हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्धारित संख्या अनुरूप डाक मतपत्र तैयार करने में असुविधा न हो।

और भी

झारखंड की मनरेगा टीम ने जिले के मनरेगा के कार्यों को प्रेजेंटेशन में देखा

 जशपुरनगर: जिले में मनरेगा अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की जानकारी लेने व अवलोकन करने झारखंड के चंद्रशेखर सेक्रेटरी रूरल डेवलपमेंट डिपार्मेंट, राजेश्वरी बी कमिश्नर मनरेगा, सिद्धार्थ त्रिपाठी पीसीएफ अनुसंधान फॉरेस्ट डिपार्मेंट, निहार रंजन महाराणा स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर, राजीव रंजन एसपीओ मनरेगा, प्रेम शंकर ए ई मनरेगा की टीम जशपुर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मनरेगा के तहत् पंचायत व वन विभाग की ओर से किए गए कार्यों का प्रेजेंटेशन देखा और जिले में किए गए कार्यों की प्रेजेंटेशन देखकर प्रशंसा व सराहना की।

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने झारखंड टीम का स्वागत कर मनरेगा के तहत् पंचायत विभाग व वन विभाग की ओर से किए गए विकास कार्य की जानकारी दी। उन्होंने नरवा विकास अंतर्गत वन विभाग द्वारा किए गए कार्य जैसे सिंचाई रकबे में वृद्धि, भूजल स्तर में वृद्धि, सतही जल में वृद्धि, मृदा अपरदन में कमी, मिट्टी के कार्बन कंटेंट में वृद्धि के लाभ के संबंध में जानकरी देते हुए बताया और नरवा कार्यक्रम की प्राथमिकता वाले क्षेत्र की भी जानकारी दी। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत वन विभाग द्वारा किए कार्यों नरवा उपचार, वृक्षारोपण, नर्सरी, एफआरए लाभार्थियों की भूमि पर कार्य, चारागाह विकास सहित अन्य कार्यों को बताया। उन्होंने नरवा उपचार के लिए मुख्य गतिविधियां वृक्षारोपण, कंटूर ट्रेन्चिंग 30-40 मॉडल, मेड बंदी, भूमि समतली करन, रिचार्ज पिट, जेल सोखता खंती, डबरी, फल उद्यानिकी आदि। जल निकास उपचार की गतिविधियों के तहत ब्रशवुड, बोल्डर चेक डैम, मिटटी के गली प्लग, गेबियन बांध, मिटटी के बांध भूमिगत गहरीकरण, चेक डैम, स्टॉप डैम डाईक की विस्तृत जानकारी दी।

झारखंड की मनरेगा टीम ने  किए जा रहे मनरेगा के कार्यों को बारीकी से समझा व झारखंड राज्य में भी छत्तीसगढ़ राज्य में किए जा रहे नरवा और अन्य विकास कार्यों की गतिविधियों को प्रारंभ करने की बात कही। उन्होंने राज्य शासन की ओर से किए जा रहे नरवा गरवा घुरूवा व बड़ी विकास की प्रशंसा की।प्रेजेंटेशन बैठक में जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

मुकुंदपुर पहुंचे सीएम बघेल, हेलीपैड पर हुआ स्वागत

 रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल सोमवार को धमतरी जिले में रामायण महोत्सव और राम वनगमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत निर्मित भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति का अनावरण और अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लोकार्पण हेतु नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर हैलीपेड पहुँचे।

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू साथ आए। हेलीपैड पर  सिहावा विधायक और मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी ध्रुव,महापौर नगर पालिक निगम, धमतरी विजय देवांगन, अध्यक्ष दिव्यांग जन सलाहकार बोर्ड मोहन लालवानी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत निशु चंद्राकर, शरद लोहना, आईजी आरिफ शेख, कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री बघेल आज रामायण महोत्सव और राम वनगमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत निर्मित भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति का अनावरण और अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगें।

और भी

मटकी फोड़ आयोजन में कई राज्यों से पहुंची गोविंदा की टोलियां

रायपुर: हर साल की तरह इस साल भी राजधानी में गुढ़ियारी के हनुमान मंदिर स्थित दही-हांडी मैदान में सबसे बड़ा मटकी फोड़ का आयोजन हुआ। पिछले 13 सालों से लगातार हो रहा है। इस बार झारखंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के लगभग 26 टोलियाें ने हिस्सा लिया। विजेता टोली को प्रथम इनामी राशि 5 लाख 71 हजार रुपए दिया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. आज के कार्यक्रम में लगभग 10 हजार से ज्यादा की भीड़ रही। मीडिया को जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया, कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड एवं उड़ीसा समेत कई राज्यों से भी गोविंदा टोलिया प्रतिभागी के रूप में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची। इस वर्ष भी विजेता टोली को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख 51 हजार रुपए दिए गए।

और भी

कोरबा में बस हादसा, कई यात्री घायल, दो को गंभीर चोट

कोरबा: कोरबा से राजधानी रायपुर आ रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है। कनकी-पंतोरा मार्ग पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित मुख्य सड़क को छोड़कर डिवाइडर को तोड़ते हुए उसके उपर जा चढ़ी। हादसे में लगभग 6 यात्री घायल हुए हैं. जिनमें से दो को गंभीर चोट आई है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे का शिकार हुई बस राधे-कृष्ण कंपनी की है. यह मामला पंतोरा थाना क्षेत्र का है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना तड़के लगभग 4 बजे की है, यात्री बस पर लगभग 20 लोग सवार थे, जिसमें से सभी यात्री कोरबा बस स्टैंड से सवारी करने बैठे हुए थे। बस की रफ्तार काफी तेज थी. जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई और चालक सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।

और भी

बीते पांच साल में छत्तीसगढ़ में हुआ अभूतपूर्व विकास : मल्लिकार्जुन खरगे

 सात लाख लोगों को देंगे पक्की छत : भूपेश बघेल

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीते पांच सालों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नीति आयोग की रिपोर्ट देखें तो बीते पांच सालों में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये हैं। हमारी सरकार ने जनता से जो भी वायदे किये, उन्हें सरकार ने पूरा किया। यह बात राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में कही।


सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। इस दौरान 355 करोड़ 23 लाख रुपए के 1867 विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन की सौगात राजनांदगांव के निवासियों को दी। साथ ही 3 करोड़ 25 लाख की सामग्री भी वितरित की गई।



इस मौके पर खरगे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार दलितों की, गरीबों की, पिछड़ों की और किसानों की सरकार है। गांधी जी यह कहते थे कि मैं ऐसे भारत का निर्माण करना चाहता हूँ जहाँ गरीब से गरीब आदमी भी महसूस करे कि यह देश उसका है। इसी भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कार्य किया गया। एक जमाना था जब बहुत कम धान किसानों से खरीदा जाता था। इस साल एक लाख सात हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। 19 लाख किसानों का ऋण माफ कर दिया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को फसल का उचित मूल्य मिला। इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गये। लघु वनोपज हम लोग खरीद रहे हैं। आदिवासी भाईबहनों को वनाधिकार दिया गया। हमने बेरोजगारी भत्ता बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया। केंद्र सरकार ने भी छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की बहुत तारीफ की।

खरगे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में आजाद भारत को गढ़ने का कार्य शुरू हुआ। बड़े बड़े उद्योग आये, छत्तीसगढ़ में भी उद्योग खुले। लाखों लोगों को रोजगार मिला। यहां पावर प्लांट खुले, स्टील प्लांट खुले। देश के औद्योगिक विकास की नींव रखी गई। छत्तीसगढ़ की भूमि सांप्रदायिक सद्भाव की भूमि है। लोग बहुत सरल सहज हैं। उन्होंने राजनांदगांव की विभूतियों का भी इस अवसर पर स्मरण किया। उन्होंने महंत घासीदास, ठाकुर प्यारेलाल और किशोरीलाल शुक्ल का स्मरण किया। उन्होंने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी कन्हैयालाल का भी नमन किया। साथ ही गुरु घासीदास और शहीद वीरनारायण सिंह का भी नमन किया। उन्होंने कहा कि अभी मैं जांजगीर जिले में भरोसे का सम्मेलन में गया था। वहां मिनी माता के नाम से मेडिकल कालेज का नामकरण किया गया है। यहां शीघ्र ही मेडिकल कालेज आरंभ होगा।



किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने वाले हैं : भूपेश बघेल
इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह मुक्तिबोध की धरती है। हमारे लोक-कलाकारों की धरती है। संस्कारधानी से निकले कलाकारों को नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सबको खाद्य सुरक्षा देने का कार्य किया। सबका राशन कार्ड बन रहा है। हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान भी खरीदने वाले हैं। कोरोना महामारी के बावजूद हमने किसानों से धान की खरीदी जारी रखी। हम हमेशा किसान, मजदूर के हित में काम करते हैं। हम दो रुपए में गोबर खरीदते हैं। आज गौपालक हो, किसान हो, बेरोजगार साथी हो, हम विभिन्न योजनाओं से सबके खाते में पैसे डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आम जनता को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। हमने फैसला किया है कि सात लाख लोगों को पक्की छत देना है। हमने अभी जो सामाजिक आर्थिक सर्वे कराया है उसमें 47 हजार लोग ऐसे मिले हैं जिन्हें मकान चाहिए, उन्हें हम मकान दिलाएंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों के संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए काम किया है। 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। पुरानी पेंशन स्कीम पुनः आरंभ की है। कोटवारों, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम, बस्तर सांसद दीपक बैज ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत भी मौजूद रहे। साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव डहरिया, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

 

 

और भी

जेसीआई ने किया जेसीस सप्ताह 'जुनून 2023' के पोस्टर का विमोचन

 रायपुर: जेसीआई रायपुर कैपिटल हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेसी सप्ताह 9 से 15 सितंबर को मनाने जा रहा है। इस सप्ताह को पूरे विश्व के 125 देशों के दस हजार से अधिक चैप्टर के सदस्यों द्वारा मनाया जायेगा।

इसी कड़ी में जेसी सप्ताह 'जुनून 2023' के पोस्टर का विमोचन जेसीआई रायपुर कैपिटल के फाउंडर पी पी पी जेएफआर जेसीआई सीनेटर राजेश अग्रवाल ने किया। उनके साथ जोन 9 के प्रेसिडेंट जेसी सीए आकाश सुंदरानी, अध्याय अध्यक्ष जेसी सीए विक्रम गिरडकर, अध्याय इंचार्ज जेसी चित्रांक चोपड़ा, पास्ट जोन प्रेसिडेंट जेसी अमिताब दुबे जेकॉम चेयरमैन जेसी एडवोकेट अमितेश पाठक, जेसी वीक नेशनल कॉर्डिनेटर जेसी नेहा सलूमन एवं अध्याय के अनेक सदस्य मौजूद थे।

जेसी सप्ताह 'जुनून 2023' का शुभआरंभ 9 सितंबर को डांस कंपटीशन से किया जा रहा है। उसके बाद विभिन्न दिनांकों में क्रम अनुसार हेल्थ कैंप, फैमिली प्रोग्राम, गौ माता रेडियम बेल्ट वितरण, पौधरोपण, विभिन्न स्कूल में ट्रेनिंग प्रोग्राम, दान (डोनेशन ड्राइव) और जेसी वीक समापन 17 सितंबर को सभी प्रतिभागियों एवम संस्था के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान दे कर किया जाएगा।

इस पूरे जेसी वीक जुनून 2023 के जेसी वीक कॉर्डिनेटर जेसीआई सेन. राजेश त्रिपाठी और जेसीवीक प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी नरेंद्र सिन्हा, जेसी अविनाश गुप्ता, को-प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी तुलसी पटेल, जेसी मीत खोडियार है। कार्यक्रम की जानकारी जेसी वीक पीआरओ जेसी कौशिक परमार ने दी।

और भी

नेशनल लोक अदालत 9 को

बेमेतरा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के अनुसार 09 सितम्बर, 2023 को संपूर्ण भारत देश में नेशनल लोक अदालत आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला न्यायालय बेमेतरा में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत चेक बाउंस का प्रकरण धारा 125 दं.प्र.सं. तथा मेट्रोमोनियल डिस्पुट के अलावा जल कर संपत्ति कर राजस्व संबंधी प्रकरण ट्रैफिक चालान, भाड़ा नियंत्रण आबकारी से संबंधित प्रकरण एवं बैंक विद्युत संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरण, राजस्व न्यायालय खंडपीठ में खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे, वारिसों के मध्य बटवारे, याददाश्त के आधार पर बंटवारा, कब्जे के आधार पर बंटवारा, दंड प्रक्रिया संहिता 145 के कार्यवाही के मामले, रेंट कंट्रोल एक्ट, सूखाधिकार से संबंधित मामलों के साथ-साथ विकय पत्र, दानपत्र और वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले तथा अन्य प्रकृति के सभी मामले सम्मिलित और चिन्हाकित कर आपसी राजीनामा के आधार पर इस नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किया जाना है। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला न्यायालय के लिये 07 एवं तालुका विधिक सेवा समिति हेतु 01 खंडपीठ तथा राजस्व मामलों के निराकरण हेतु राजस्व न्यायालय हेतु 22 खंडपीठ का गठन किया गया है। इस लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों को आपसी राजीनामा के आधार पर निराकृत कराये जाने  09 सितम्बर, को न्यायालय परिसर बेमेतरा में उपस्थित होकर इस नेशनल लोक अदालत का लाभ लेने हेतु पैरालीगल वालिंटियर्स द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

 

 

और भी

कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम : तिलहन सहित लघुधान्य फसले लगाने किया प्रेरित

कोरिया: राज्य सरकार की ओर से किसानों को दलहन-तिलहन व लघुधान्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। आज जिले में तिलहन फसलो के विस्तार सहित उनकी उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा मिशन तिलहन योजना के तहत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय, बैकुण्ठपुर में पदस्थ डॉ. राहुल आर्य द्वारा जिले में तिलहनी फसलों के रकबे में वृद्धि, उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी, वहीं सहायक प्राध्यापक, डॉ. सुनील कुमार सिंह  ने खरीफ एवं रबी सीजन की प्रमुख तिलहनी फसलें मूंगफली, तिल, रामतिल, सरसों, अलसी आदि फसलों की उन्नत व आधुनिक तकनीक के संबंध में फसलवार उन्नत बीज बोने की विधि से लेकर फसल कटाई, छटाई एवं संग्रहण की जानकारी दी गई। 

सहायक प्राध्यापक, पुनेश्वर सिंह पैकरा द्वारा तिलहनी फसलों में लगने वाली कीट व उनसे होने वाले प्रकोप के बारे में जानकारी दी।

कृषकों को तिलहनी फसलों की उपयोगिता को बताते हुए अधिक से अधिक रकबे में फसल लेने हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही कृषकों को लघु धान्य रागी, कोदो-कुटकी आदि फसलों के पौष्टिक महत्व के संबंध में कृषकों को अवगत कराया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र सलका के कृषि वैज्ञानिक पी. आर. बोबड़े द्वारा तिलहनी फसलों में खाद-उर्वरक मात्रा सिंचाई आदि के संबंध में किसानों को जानकारी दी साथ ही विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा कृषि विभाग में संलग्न विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण में शामिल कृषकों को लघु धान्य फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। पी.एल. तिवारी की ओर से कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजना जैसे किसान समृद्धि योजना, सौर सुजला योजना, कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना आदि योजनाओं के संबंध में किसानों को विस्तार से जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में कृषि वैज्ञानिक, विभागीय कृषि अधिकारी और विकासखण्ड सोनहत एवं बैकुण्ठपुर के किसान उपस्थित रहे।

और भी

शराब के अवैध परिवहन व विक्रय पर प्रभावी कार्रवाई करें : कलेक्टर

 बॉर्डर चेक पोस्टों, रेल्वे स्टेशनों, बस स्टैंडों व स्टापजों, सहित गैरकानूनी गतिविधियों पर रखें खास नजर

अम्बिकापुर: आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन कराने की तैयारी जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व, पुलिस सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा भी मौजूद रहे। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण, और निष्पक्ष निर्वाचन कराने के लिए इस दौरान किसी भी प्रकार की प्रलोभन या अनुचित प्रभाव डालने वाले तत्वों को रोकने के लिए सभी बॉर्डर चेक पोस्टों, रेल्वे स्टेशनों, बस स्टैंडों एवं स्टापजों, बैंकों में अनियमित लेनदेनों और गैर कानूनी गतिविधियों पर खास नजर रखें। शराब की अवैध बिक्री एवं वितरण को रोकने हेतु जिले के सभी उत्पादन की इकाइयों एवं गोदामों पर निगरानी रखी जाए। अवैध शराब जप्त करने के लिए जिले में छापेमार कार्यवाही जारी है। कलेक्टर ने इसी तरह प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चेक पोस्टों और बॉर्डर चेकपोस्टों पर शिफ्टवाइज ड्यूटी लगाकर वाहनों पर सतत रूप से गहन निगरानी करने, शराब दुकान खुलने व बंद होने के समय की निगरानी रखने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पुलिस विभाग तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जिले के बॉर्डर क्षेत्रों की लगातार जांच करें। जिले के दूरस्थ तथा संदिग्ध क्षेत्रों में सम्भावना अधिक होती है, ऐसे क्षेत्रों में विशेष ध्यान दें। मदिरा तथा ऐसे पदार्थों के अवैध परिवहन की सतत व सघन जांच करते रहे। शहर के आस-पास की मदिरा दुकानों के समक्ष बने चखना दुकानों पर सतत निगरानी रखें और आवश्यकता अनुरूप कार्यवाही भी की जा सकती है। एसडीएम, तहसीलदार, आबकारी तथा नगर निगम की टीम मिलकर ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने जीएसटी विभाग, खनिज विभाग तथा अन्य विभागों की ओर से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की और से नशीले पदार्थों तथा दवाईयों के कारोबार पर जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने वन विभाग की ओर से राजस्व विभाग से सम्पर्क कर ऐसे क्षेत्रों का चयन किए जाने के निर्देश दिए जहां से अवैध परिवहन की संभावना हो, उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम का निर्माण कर संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को दी जाए। जांच नाकों पर वाहनों की जांच के लिए नियुक्त किए गए अधिकारियों के कार्यों की सतत मानिटरिंग राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा भी समय-समय पर की जाए, इसके साथ ही अन्य विभागों की टीम भी जांच नाकों पर सतर्क रहें, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन से तत्काल संपर्क कर सूचना दी जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, अपर कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

दीपदान कर मतदान जगरूकता का दिये संदेश

 बलौदाबाजार: जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर चंदन के निर्देश में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत आज नगर पंचायत पलारी सहित अन्य स्थलों में दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके तहत बालसमुंद सरोवर में दीपोत्सव के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें महिला समूह की दीदियां सहित मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालु गण ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, साथ ही साथ 100 प्रतिशत मतदान करने का संकल्प भी लिया। 

इसी तरह पलारी महाविद्यालय व भाटापारा नगर के कन्या शाला हथनी पारा में छात्र- छात्राओं द्वारा दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतीकात्मक रूप से दीप जलाकर लोगो को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। गौरतलब है कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य 70 प्रतिशत से कम होने वालों मतदान केंद्रों में लक्षित स्वीप कार्यक्रम के तहत जगरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ रोहित नायक, एपीओ मनरेगा, डीसी आवास,अन्य कर्मचारी सहित बड़ी संख्या मे स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

 
और भी

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय

 छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। प्रदेश में बारिश नहीं होने से लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। लेकिन मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने पर लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अगले तीन से चार दिन तक बारिश के आसार हैं। शनिवार और रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के इलाकों में हुई वर्षा ने जहां आम लोगों को तेज उमस व गर्मी से राहत दी है। वहीं फसलों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।


आइएमडी का अलर्ट, चार दिन तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बिलासपुर व दुर्ग संभाग सहित अन्य जिलों में अगले तीन से चार दिन तक बारिश के आसार बने रह सकते हैं। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर लगातार हिमालय की तराई में बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर प्रदेश बिहार होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना बन रही है।

किसानों का कहना है कि फसलों के लिए यह वर्षा अमृत के समान है। बीते करीब दो सप्ताह से पानी न गिरने से स्थिति खराब होती जा रही थी। उल्लेखनीय है कि बीता अगस्त माह एक तरह से सूखा ही गुजर गया। किसानों की बीते माह अवर्षा जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

और भी

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का समापन 4 सितंबर को

 छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल और संस्कृति को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने हरेली तिहार के दिन छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की। जिसमें जिले के प्रतिभागी उत्साह से भाग ले रहे है और ग्राम पंचायत, जोन, विकासखंड एवं नगरीय स्तर पर विजय होकर को आगे बढ़ रहे है। हरेली तिहार 17 जुलाई से ग्राम स्तर से शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 4 सितंबर 2023 को डॉ शोभाराम देवांगन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में किया जाएगा।


कलेक्टर ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का जिला स्तर पर शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार आयोजन की तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण तैयारी की जा रही है।

जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का प्रथम चरण 17 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित किया गया। दूसरे चरण जोन स्तर की शुरूआत जिले में शुरू होकर 31 जुलाई को समाप्त हुई। इसके बाद विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर आयोजन किया। जिसमे विजेता प्रतिभागी अब जिला स्तर पर भाग लेंगे। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी संभाग स्तर पर और फिर राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 16 खेलों में हुनर दिखा रहे खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय व एकल दो श्रेणी में आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।

हर आयु वर्ग के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18-40 वर्ष आयु सीमा तक और तीसरा वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल हो रहे है । इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

विजेता प्रतिभागियों को किया जा रहा सम्मानित
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर विजेता प्रतिभागियों से लेकर राज्य स्तर के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही। विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर प्रथम आने वाले विजेता खिलाड़ियों को 1000 रूपए, द्वितीय स्थान आने पर 750 रूपए एवं तीसरा स्थान आने पर 500 रूपए की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह जिला स्तर पर प्रथम आने वाल विजेता प्रतिभागियों को 2000 रूपए की राशि, द्वितीय आने पर 1500 रूपए और तीसरे स्थान आने पर 1000 रूपए की राशि सहित प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। संभाग स्तर पर विजेता प्रतियोगियों को प्रथम आने पर 3000 रूपए, द्वितीय आने पर 2500 रूपए एवं तीसरे स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को 2000 रूपए एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तर पर ओलंपिक के अंतिम आयोजन में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को 5000 रूपए, द्वितीय आने पर 4500 रूपए एवं तीसरे स्थान आने वाले खिलाड़ियों को 4000 रूपए की राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

 

 

और भी

सीएम 5 को करेंगे कृषि महाविद्यालय मर्रा के नए भवन का लोकार्पण

 मुख्यमंत्री बघेल 5 सितम्बर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, मर्रा, पाटन के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन, हाईटेक नर्सरी, टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला, इम्प्लीमेंट शेड, बीज भण्डार गृह एवं कृषक विश्राम गृह का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता ताम्रध्वज साहू, मंत्री कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभग छत्तीसगढ़ शासन करेंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहम्म्द अकबर, मंत्री परिवहन, वन, मौसम, आवास एवं पर्यावरण, कानून विभाग छत्तीसगढ़ शासन, रविन्द्र चौबे, मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य, पशुधन विभाग, मछली पालन, जल संसाधन, आयाकट, स्कूल शिक्षा, सहकारिता विभाग छत्तीसगढ़ शासन, डॉ. कमलप्रीत सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर श्रीमती रामबाई सिन्हा, अध्यक्ष, जनपद पंचायत, पाटन, अशोक साहू, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, दुर्ग, श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम, सभापति, जिला पंचायत, दुर्ग, देवेन्द्र चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत, पाटन, दुर्ग, शंकर बघेल, सदस्य बीज निगम, कौशल चन्द्राकर, सदस्य, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, अश्वनी साहू, अध्यक्ष, कृषि उपज मण्डी, दुर्ग, श्रीमती कविता साहू, जनपद सदस्य, पाटन विजय जैन, सरपंच, ग्राम पंचायत, मर्रा भी उपस्थित रहेंगे।

और भी

चाकू-तलवार के साथ 2 गिरफ्तार

  रायपुर की उरला थाना पुलिस ने 3 सितंबर को ग्राम अछोली हीरा गार्डन बजरंग मंदिर के पास से लोहे का चापड़नुमा धारदार हथियार लेकर लोगों को आतंकित करते आरोपी पुष्पहास उर्फ रिंकू वर्मा पिता स्व0 तुकाराम वर्मा उम्र 27 साल साकिन नागेश्वर नगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर छ.ग. को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 नग लोहे का चापड़नुमा धारदार हथियार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 346/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार थाना उरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम उरला, सुभाष चौक उरला में नारियल काटने का एक लोहे का धारदार बड़ा चाकू जैसा हथियार लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ छोटे कर्मकार पिता स्व0 ईतवारी राम कर्मकार उम्र 24 साल साकिन त्रिमूर्ति नगर उरला थाना उरला रायपुर   को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग नारियल काटने का एक लोहे का धारदार बड़ा चाकू जैसा हथियार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक  347 /23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

और भी

72 पौवा देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नाबालिग भी था साथ में...

  राजधानी पुलिस ने शराब तस्करी करते 1 आरोपी और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोपी के कब्जे से 72 पौवा देशी शराब बरामद की गई है। मामला खरोरा थाना का है।
 
दरअसल 3 सितंबर को थाना खरोरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दोपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अपने पास शराब रखें है, जो ग्राम घिवरा से कहीं जा रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा वाहन एवं व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए वाहन एवं व्यक्तियों को थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम घिवरा स्थित खेत पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम नरेन्द्र फेकर निवासी ग्राम घिवरा थाना खरोरा रायपुर का होना बताया तथा दूसरा विधि के साथ संघर्षरत बालक है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 72 पौवा देशी शराब तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एल वाय/2931 जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर दोनों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 614/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
नरेन्द्र फेकर पिता गन्नू फेकर उम्र 22 साल निवासी वार्ड 14 सडक पारा घिवरा थाना खरोरा रायपुर।  
विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

और भी

राहुल गांधी का रायपुर दौरा

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज एकदिवसीय रायपुर दौरे पर आ रहे है वे नवा रायपुर में होने जा रहे युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवाओ से संवाद करेंगे ।

बताया जा रहा है कि उसके पश्चात वही पे बन्द कमरे में छत्तीसगढ़ में चल रहे चुनावी तैयारी का जायजा लेंगे इस दौरान वे चुनाव प्रचार प्रसार के तरीकों  से लेकर  घोषणा पत्र तक की जानकारी लेंगे इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा CM भूपेश बघेल प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव  दीपक बैज ताम्रध्वज साहू रविन्द्र चौबे मोहम्मदअकबर समेत सभी मंत्री मौजूद रहेंगे,
 युवाओ को देश का भविष्य कहा जाता है अगर युवा चाहे तो किसी भी पार्टी का सत्ता गिरा सकते है प्रदेश में लगभग 48 लाख युवाए है वही 4 लाख 43 हजार पहली बार वोट डालने जा रहे है तो भजपा और कांग्रेस पार्टी लगातार युवाओ को टारगेट कर रही है रायपुर में होने जा रही राहुल गांधी की सभा भी इसी रणनीति का हिस्सा है इससे पहले भी राहुल गांधी ने लेह में युवाओ से बात की अब छत्तीसगढ़ में भी डायरेक्ट युवाओ से बात करेंगे।
और भी

सीएम बघेल 2 को ‘राजीव युवा मितान सम्मेलन’ व कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को को नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड में दोपहर 2.00 बजे ‘‘राजीव युवा मितान सम्मेलन’’ में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री इसके पहले दोपहर 1.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर लोकसभा सांसद राहुल गांधी की अगवानी करेंगे और उनके साथ नवा रायपुर के मेला ग्राउंड आएंगे। यहां राजीव युवा मितान सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5.10 बजे लोकसभा सांसद राहुल गांधी को बिदाई देंगे।

मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.00 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।

और भी