छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल कांग्रेस से निष्कासित

रायपुर: कांग्रेस ने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दोनों पूर्व विधायकों को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दोनों पूर्व विधायकों ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह निर्णय लिया है।

निष्कासन आदेश में लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के परिणाम उपरांत प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं के उपर सार्वजनिक रूप से लगाये गये तथ्यहीन आरोप को निराधार व प्रस्तुत जबाव / स्पष्टीकरण से असंतुष्ट होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के आदेशानुसार 14 दिसम्बर को पूर्व विधायक वृहस्पत सिंह को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडियन नेशनल कांग्रेस) की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

 


 
और भी

विनय जायसवाल के निवास में चल रही नाराज नेताओं की बैठक

खरगे से मुलाकात के लिए करेंगे समय की मांग

रायपुर: विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट से वंचित किए गए कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने गुरुवार को विनय जायसवाल के निवास पर एक बैठक आयोजित की। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के 15 पूर्व विधायकों की बैठक जारी है। कहा जा रहा है कि बैठक के बाद एआईसीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के लिए ये विधायक समय की मांग करेंगे।

इस बैठक में डॉ. विनय जायसवाल के अलावा पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह, शिशुपाल सोरी, चंद्रदेव राय, लक्ष्मी ध्रुव, भुनेश्वर बघेल, मोतीलाल देवांगन, गुरुदयाल बंजारे, प्रमोद शर्मा के साथ अन्य पूर्व विधायक मौजूद हैं। ये सभी वे विधायक हैं जिनका इस चुनाव में कांग्रेस ने टिकट काट दिया था।

बता दें कि इन विधायकों की संगठन से नाराजगी पहले भी सामने आ चुकी है। इस बैठक के बाद ये विधायक एक राय होकर कांग्रेस नेतृत्व के सामने अपनी बातें रखने की बात कह रहें हैं। उनका कहना है कि राज्य में जिस प्रकार से कांग्रेस की हार हुई है वे अप्रत्याशित है ऐसे में जो इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

 

 

और भी

पहली कैबिनेट की बैठक में सीएम साय ने की बड़ी घोषणा...

रायपुर: विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बने गए हैं। साय ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है।


इस बैठक में सीएम साय ने बड़ी घोषणाएं की है। बता दें कि यह साय कैबिनेट की यह बैठक मंत्रालय में हुई। वहीं इस बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा मौजूद रहें। इनके साथ ही कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 



विष्णुदेव साय की पहली कैबिनेट में मोदी की गारंटी पर लिए गए ये अहम फैसले

इन योजनाओं पर किया जाएगा कार्य
    कृषक उन्नित योजना
    महतारी वंदना योजना
    18 लाख प्रधानमंत्री योजना एवं निर्मल जल अभियान
    बोनस की गांरटी
    पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता

 

 

 
और भी

पीएम मोदी की उपस्थिति में विष्णु देव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

अरुण साव व विजय शर्मा ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

 

रायपुर: राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विष्णुदेव साय के बाद अरुण साव तथा विजय शर्मा ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

 

इस दौरान मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य महत्वपूर्ण अतिथि मौजूद रहे।

 

 

 
और भी

सीएम विष्णु देव साय ने धर्मपत्नी के साथ की पूजा, मां का लिया आशीर्वाद

रायपुर: शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व मुख्यमंत्री अपनी माता जी का आशीर्वाद लेने अपने पुरेना स्थित निवास स्थान पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी माता  जसमनी देवी का आशीर्वाद लिया। अपने बेटे की सफलता से भावुक हुई माँ ने उन्हें अपने गले लगा लिया और आशीर्वाद दिया। फिर वे परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुरेना स्थित अपने निवास स्थान में कर रहे नवग्रह पूजा। धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ कर रहे पूजा। साथ में परिवारजन भी शामिल।

 

 

और भी

शपथ की भव्य तैयारी, पीएम मोदी की पहुंचेगे

 रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की शपथ की रायपुर के साइंस कालेज मैदान में है पूरी तैयारी

और भी

तो भर गए शाम तक पूरे गड्डे और हो गया सडक का डामरीरकरण

भिलाई: वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का एक्शन मोड अब रंग ला रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला। मंगलवार सुबह अपने मॉर्निंग वाक में नेहरू नगर गुरूद्वारा के पास पहुंचे और देखा कि यहां बडे बडे गडढे है और दुर्घटनाएं होती है तो तुरंत निगम के जोन 1 के अफसरों को बुलाकर स्पष्ट चेतावनी दी कि आज शाम तक ये पूरे गडढे भर जाने चाहिए। बकायदा विधायक रिकेश सेन देर शाम नेहरू नगर गुरूद्वारा के पास जांच करने पहुंच गये कि काम हुआ है कि नही तो देखे कि उनका ये एक्षन मोड रंग लाया और सालों से यहां हुए बडे बडे गडढे दिन भर में ही आज पूरे भर गये और यहां डामरीकरण भी हो गया। बाकी शेष बचा कार्य बुधवार को भी होगा। वैसे तो नवनियुक्त विधायक रिकेश सेन के द्वारा लगातार शहर में व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मीटिंग लेकर लगातार कर्मियों को उजागर किया जा रहा है

एवं जनहित में सभी अव्यवस्थित परिस्थितियों को ठीक करने की हिदायत उनके द्वारा दी जा रही है परंतु आज का माजरा ही अलग था। उन्होंने बताया कि वो मॉर्निंग वॉक पर सुबह निकले थे और शहर के हृदय स्थल स्थित धार्मिक आस्था के केंद्र नेहरू नगर गुरुद्वारा पर जब पहुंचे तो नेहरू नगर गुरुद्वारा चौक स्थित सड़क की बदहाल स्थिति को देखने के पश्चात वो बर्दाश्त नहीं कर सके। उनके द्वारा तत्काल नगर पालिका निगम नेहरू नगर जोन क्रमांक-1 के अधिकारियों को तत्काल तलब किया और सड़क एवं चौक की खस्ताहाल स्थिति के लिए उन्हें फटकार लगाई। शाम 5 बजे तक समय सीमा निर्धारित करते हुए परिस्थितियों को ठीक करने एवं सड़क का डामरीकरण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि शाम  तक स्थितियां ठीक नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारी शाम शहर से बाहर जाने के लिए तैयार रहें। अब अधिकारियों को समझना होगा कि सत्ता परिवर्तन हो चुका है और जनहित के कार्यों में हो रहा है विलंब को उनके द्वारा कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शाम तक इस मार्ग का डामरीकरण एवं नेहरू नगर गुरुद्वारा चौक का सौंदरीकरण कार्य नहीं की जाने की स्थिति पर इसका खामियाजा आज जिम्मेदार अधिकारियों को भुगतना पड़ेगा। आपको बता दें कि विधायक रिकेश सेन शाम साढे 7 बजे पुन: गुरूद्वारा चौक नेहरू नगर स्थल निरीक्षण पर पहुंचे। यहां दिन भर काम चला और खस्ताहाल गड्ढे भर कर पुन: डामरीकरण किया  गया। जोन अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आज चौक की सड़क को दुरूस्त किया गया साथ ही कल भी यहां दिन भर काम चलेगा। यह मार्ग बेहतर करने रात में भी काम किया जाएगा।

 

 

और भी

राज्यपाल से मिले सीएम साय

रायपुर: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मंगलवार को राजभवन में नामित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भेंट की। भेंट के दौरान शपथ ग्रहण की तैयारियों एवं प्रदेश हित से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

विष्णु देव  साय ने राज्यपाल हरिचंदन को शाल भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल हरिचंदन ने भी श्री साय को शॉल भेंट कर उनका अभिवादन किया।

और भी

भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने सुपेला चौक में मनाया जश्न

भिलाई: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत एवं विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री का दायित्व मिलने पर भाजपा भिलाई के जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, महामंत्री योगेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सुपेला चौक पर फटाके फोड़कर, मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर हर्ष का महौल हैं। सरकार अपनी प्राथमिकताओं में किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देगी, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला को 1000 रूपए प्रति माह, 3100 रूपए प्रति क्विटल में धान खरीदी, गरीबों को 18 लाख प्रधानमंत्री आवास प्रदान करेंगे। आगे लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटे जीतकर केन्द्र में प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार बनायेंगे। इस अवसर पर ब्रजेश बिचपुरिया, योगेन्द्र सिंह, शिवसागर मिश्रा, अमर सोनकर, मिथिला खिचरिया, शकंरलाल देवांगन, प्रवीण पाण्डेय, प्रमोद सिंह, विजय जायसवाल, स्वीटी कौशिक, अमित मिश्रा, विजय शुक्ला, रूपराम साहू, कार्यालय मंत्री विजय शुक्ला, अशोक गुप्ता, शैलेन्द्र शेण्डे, मनोज तिवारी, सुन्दर लाल साहू, गोर्वधन साहू, रंजीत सिंह, दीपक रावना, प्रमिला दुबे, सरोज सिंह, बंसता खरे, सरला आचार्य आदि उपस्थित थे।

 

 

और भी

पीएम मोदी की उपस्थिति में विष्णुदेव लेंगे सीएम पद की शपथ...

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी.  नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

और भी

पीएम मोदी ने किया विकसित भारत @ 2047 आइडियास का शुभारंभ

 रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में विकसित भारत @ 2047 आइडियास (Ideas) पहल का शुभारंभ किया और वर्चुअल संबोधन दिया। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण राजभवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल, राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, डीन, फैकल्टी मेम्बर्स, प्राध्यापक उपस्थित थे।

और भी

पीएम मोदी को न्योता देने दिल्ली जा सकते हैं सीएम साय...

रायपुर: नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सोमवार शाम दिल्ली जाने की खबर है। वे शाम साढ़े पांच बजे की फ्लाइट से यहां से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद विष्णु देव साय का यह पहला दिल्ली दौरा होगा। पता चला है, कल सुबह उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। वे उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्यौता देंगे।

13 दिसंबर को नई सरकार का शपथ कार्यक्रम है। हालांकि, पीएम मोदी का रायपुर आना इस दिन निश्चित है। फिर भी नए सीएम को उन्हें औपचारिक आमंत्रण देना होगा। दिल्ली में ही विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल पर मुहर लगेगी।



फिलहाल, डिप्टी सीएम को लेकर मामला थोड़ा गर्म है। बीजेपी के एक नेता ने कल अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने ट्वीट किया। मगर बाद में हटा लिया। अब दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग कर मंत्रिमंडल को फाइनल किया जाएगा।

और भी

कांग्रेस नेता दिलीप षड़ंगी ने छोड़ी पार्टी, लगाया यह आरोप...

 रायपुर: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। अब नेताओं का पार्टी छोड़ने का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता दिलीप षड़ंगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।


आपको बता दें कि दिलीप षड़ंगी कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। पार्टी छोड़ने के दौरान दिलीप षड़ंगी ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि मैं साढ़े पांच वर्ष पहले नौकरी छोड़कर कांग्रेस में कलाकारों की सेवा, एवं कलाकारों के माध्यम से कांग्रेस की सेवा करने पार्टी में प्रवेश किया था।

 


किन्तु लगातार पांच वर्षो तक मैं कांग्रेस के समर्थन में गाना बनाता रहा, गाता रहा, एवं कलाकारों के सम्मेलन हेतु लगातार प्रयास करता रहा । तद्सम्बन्ध में मुख्यमंत्री, संस्कृति मंत्री, एवं कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से निवेदन करता रहा किन्तु केवल आश्वासन मिला। किसी प्रकार का सहयोग नही मिला जिस वजह से छत्तीसगढ़ के बहुत सारे कलाकार हमारी पार्टी से एवं हमारे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से दूर होते गए। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। अतः इस तारतम्य में मैं अपने आपको समस्त दायित्वों सहित कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र दे रहा हूँ।

 

और भी

भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिवस की बधाई

रायपुर: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी को जन्मदिवस की बधाई दी। पूर्व सीएम बघेल ने अपने एक्स अकाउंट में लिखा, त्याग, समर्पण और कुशल नेतृत्व की पर्याय, हम सबकी नेता, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आपका जीवन हम सबके लिए जनकल्याण का एक अध्याय है। आपके अच्छे स्वास्थ्य की हम सब कामना करते हैं।

 

 

और भी

स्कूली छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

बिलासपुर: बिलासपुर में रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले ADRM के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब स्कूल जाने के लिए मां उठाने के लिए पहुंची तो कमरे में बेटे की लाश फंदे से लटकती मिली। मां के मुताबिक रात में खाने के बाद वो सोने चला गया था। युवल कुमार (16) जैन इंटरनेशनल स्कूल में ग्यारहवीं में पढ़ता था। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेलवे में पदस्थ ADRM श्यामसुंदर वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर हैं। गुरुवार की रात घर पर पत्नी और दो बेटे थे। पति श्यामसुंदर घर पर नहीं थे, ऑफिस के काम से शहर से बाहर थे। दोनों बेटों में युवल सबसे बड़ा बेटा था।

 

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद माता-पिता सदमे में है। इसलिए उनसे ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई। मां बिलख-बिलखकर रो रही है। वहीं, पिता ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया। बाद में उनका बयान दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

 

 

और भी

चक्रवात के बाद प्रदेश में मौसम साफ, आज से और बढ़ेगी ठंड

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ में शनिवार से मौसम पूरी तरह खुल जाएगा और ठंडी व शुष्क हवाओं का आना बढ़ने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके चलते अधिकतम तापमान बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शनिवार से प्रदेश में बादल पूरी तरह से छट जाएंगे। न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

प्रदेश भर में पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

प्रदेश भर में शुक्रवार को पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

बढ़ने लगी गर्म कपड़ों की बिक्री

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड के चलते अब गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगी है। गर्म कपड़ों के स्टालों के साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों में स्वेटर, जैकेट, शाल की खरीदारी करते ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष ज्यादा कारोबार की उम्मीद है।

 

 

और भी

निगम ने चौराहों और सड़कों के किनारे से अवैध ठेले हटाए

अम्बिकापुर: कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम, राजस्व एवं पुलिस अमला द्वारा शहर के सड़कों पर अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में शहरी व्यवस्था को सुधारने प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को भी नगर निगम की उड़न दस्ता टीम ने अतिक्रमण को लेकर सख्त कार्रवाई की। अम्बिकापुर जिला चिकित्सालय के सामने अतिक्रमण कर अवैध संचालित ठेले को हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में आकाशवाणी चौक, रिंग रोड आदि में भी जरूरी कार्रवाई की गई।

नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारों को बार बार समझाइश दी जा रही है कि सड़कों पर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण करने पर कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि बीते दिनों कलेक्टर कुंदन कुमार ने सुबह शहरी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पैदल दौरा कर शहरी व्यवस्था का जायज़ा लिया। वहीं कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम अमला एक्शन मोड़ में आ गया। बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनती है, जिसकी वजह से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस तरह की समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। शहर के अम्बिकावाणी चौक और मेडिकल कॉलेज अस्पताल और दुकानों के आगे अतिक्रमण किया गया था। जिस पर नगर निगम की उड़न दस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए कई अवैध ठेले और गुमटियां को हटाया। वहीं नगर निगम की उड़न दस्ता टीम लगातार शहर का भ्रमण कर अवैध ठेले गुमटियों का संचालन कर रहे लोगों को समझाइश भी दे रही है।

और भी

राज्य सरकार पर चढ़ा एक और कर्ज का बोझ...

 2 हजार करोड़ के कर्ज के लिए बांड बिक्री का नोटिफिकेशन जारी

रायपुर: राज्य सरकार को 2 हजार करोड़ का कर्ज चाहिए। सरकार इसके लिए अपना बांड (प्रतिभूति) बेच रही है। इसके लिए वित्‍त विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 4 दिसंबर को जारी इस नोटिफिकेशन में सरकार ने बताया है कि बांड की बिक्री रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया (आईबीआई) के माध्‍यम से होगी।

बता दें कि राज्‍य में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद यह दूसरी बार है जब राज्‍य सरकार कर्ज लेने जा रही है। इससे पहले राज्‍य सरकार ने नवंबर में एक हजार करोड़ कर्ज लिया है। 28 नवंबर को लिया गया यह कर्ज राज्‍य सरकार 7.75 प्रतिशत ब्‍याज दर से लौटाएगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार पर कर्ज का बोझ बढ़कर 86 हजार करोड़ के पार चला गया है।

और भी