छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

कांकेर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। बता दें की प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। 

सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए पार्टियां जोरो-शोरों से तैयारियां कर रही है। वहीं, 18 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसी बीच चुनाव से पहले एक बार फिर नक्सली सक्रिय हो गए हैं।

सूचना मिली है कि पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। चिलपरस गांव के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच दोनों ओर से फायरिंग की जा रही है। इस मुठबेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर सामने आई है। दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक रायफल और भरमार बंदूक भी बरामद किया गया है।  बता दें कि कोयलीबेड़ा इलाके में अभी भी मुठभेड़ हुई है। SP दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

और भी

पहले चरण के निर्वाचन के लिए 294 अभ्यर्थियों ने भरे 455 नामांकन पत्र

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन जमा करने के अंतिम दिन 254 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।


इस प्रकार पहले चरण में निर्वाचन के लिए कुल 294 अभ्यर्थियों ने 455 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और अभ्यर्थी 23 अक्टूबर को अपना नाम वापस ले सकेंगे।  
    
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 33, कवर्धा में 29, पंडरिया में 20, भानुप्रतापपुर में 15, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में 14-14, डोंगरगढ़, डोंगरगांव और अंतागढ़ में 12-12, खैरागढ़ और कोण्डागांव में 11-11, बीजापुर और कोण्टा में 10-10, चित्रकोट में 9, नारायणपुर और खुज्जी में 8-8, कांकेर और केशकाल में 7-7, बस्तर और मोहला-मानपुर में 6-6 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।

प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, मोहला-मानपुर -अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा।

प्रथम चरण के 20 विधानसभाओं में कुल मतदाताओं की संख्या 40 लाख 78 हजार 681 है, जिसमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष, 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं तथा 69 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 5 हजार 304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
    
प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में हमें तीन दिवाली मनानी है: अमित शाह

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए जगदलपुर की लालबाग मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा और घोटालों का आरोप लगाया।


शाह ने चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा, हमें छत्तीसगढ़ में तीन दिवाली मनानी है, पहली त्यौहार वाली, दूसरी दिवाली 3 दिसंबर को जब सरकार कमल की बनेगी तब और तीसरी दिवाली जब अयोध्या में जनवरी में प्रभु श्रीराम का मंदिर होगा तब प्रभु के ननिहाल में दिवाली मनेगी।

उन्‍होंने कहा, मोदी जी ने पूरे देश भर के ट्राईबलों के सम्मान के लिये, आदिवासियों के सम्मान के लिये ढेर सारे काम किए। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ आदिवासी भाईयों - बहनों को सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास देने का काम मोदी सरकार ने किया है।

बतादें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुी पहुंचे हैं। वे जगदलपुर और कोंडागांव में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

अमित शाह के प्रवास को लेकर जगदलपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया। लालबाग मैदान में चुनावी जनसभा में मध्य बस्तर में आने वाली तीनों सीटों बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट से चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी उपस्थित हैं।

कोंडागांव में अमित शाह की सभा
लालबाग मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। वहां दोपहर ढाई बजे से पुलिस परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

दोनों जगहों पर वे पार्टी प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भी शामिल होंगे। कोंडागांव से लौटकर शाम 4.10 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

 

और भी

ढेबर को टिकट नहीं मिली तो नाराज समर्थक के खुद पर छिड़का पेट्रोल...

रायपुर: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आने के बाद पार्टी में कभी ख़ुशी-कभी गम का माहौल है। टिकट मिलने से कई नेताओं के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं, तो कहीं टिकट काट जाने से उनकी नाराजगी साफ़ नजर आ रही है। कई नेताओं ने तो बागी तेवर अख्तियार कर लिया है, लेकिन कुछ नेताओं ने अपने वरिष्ठ व शीर्ष नेतृत्व के आदेश का सम्मान भी किया है।

रायपुर दक्षिण से टिकट देने महापौर ढेबर ने भी आवेदन किया था। किंतु उन्हें टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों की नाराजगी सुभाष स्टेडियम में दिख रही है जहां पहुंच कर वे महापौर के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। मामला गंभीर तब हुआ जब नाराज एक समर्थक ने नारेबाजी कर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने उस पर नियंत्रण किया और पुलिस वाहन में ले गई।

बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं महापौर एजाज ढेबर और पूर्व प्रत्याशी रहे कन्हैया अग्रवाल को टिकट नहीं मिलने पर उनके समर्थकों में आक्रोश है। एजाज ढेबर के हजारों समर्थक सुभाष स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कन्हैया अग्रवाल के समर्थक और कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहुंचकर जमकर नारेबाजी कर रहे है।

और भी

अमित शाह 19 को जगदलपुर और कोंडागांव में करेंगे चुनावी सभा

जगदलपुर:  छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए बस्तर में भाजपा स्टार प्रचारकों को चुनावी रणक्षेत्र में उतरने जा रही है। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम दिन 20 अक्टूबर है। इसके एक दिन पहले आज भाजपा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगे।

अमित शाह जगदलपुर और कोंडागांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगे जगदलपुर अमित शाह के प्रवास को लेकर यहां जगदलपुर में भाजपाइयों में काफी उत्साह है। शाह का कार्यक्रम बुधवार सुबह ही पार्टी द्वारा जारी कर दिया गया था। शाह दोपहर 12.05 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे।  सवा बारह बजे से लालबाग मैदान में चुनावी जनसभा होगी। जनसभा में मध्य बस्तर में आने वाली तीनों सीटों बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट से चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे।

कोंडागांव में 2.50 बजे अमित शाह की सभा

लालबाग मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। वहां दोपहर ढाई बजे से पुलिस परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों जगहों पर वे पार्टी प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भी शामिल होंगे। कोंडागांव से लौटकर शाम 4.10 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

 

और भी

प्रदेश में बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान, रात में हल्की ठंड में होगी बढ़ोतरी

रायपुर:  छत्‍तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह और रात में हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू होगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान में गिरावट से रात में हल्की ठंड में और बढ़ोतरी होगी। हालांकि गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड अच्छी पड़ने की उम्मीद है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले सप्ताह से ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। इन दिनों दोपहर की तेज धूप बनी हुई है। साथ ही आउटर क्षेत्रों में रात व सुबह के वक्त हल्की ठंड भी लगने लगी है। अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

संस्थानों में भी शादी सीजन के साथ आने लगे गर्म कपड़े

अभी त्योहारी सीजन के चलते कपड़े संस्थानों में त्योहारी व शादी सीजन के हिसाब से कपड़ों की विस्तृत रेंज आ गई है। इसके साथ ही कारोबारियों ने विंटर सीजन का ध्यान रखते हुए गर्म कपड़े भी मंगाने शुरू कर दिए है। बताया जा रहा है कि अगले महीने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगने भी शुरू होंगे।

 

 

और भी

नवरात्री के दौरान डोंगरगढ़ में रुकेंगीं ये गाड़ियां...

रायपुर: डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 23 अक्टूबर तक कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है। मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने 6 और एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थायी तौर पर घोषित कर दिया है। इसलिए रायपुर स्टेशन से होकर चलने वाली ये सभी ट्रेनें डोंगरगढ़ स्टेशन में आते-जाते दो मिनट रुककर चलेंगी।


यात्रियों के दिक्कतों को देखते हुए रेल प्रशासन अब डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में तीन जोड़ी यानी कि 6 एक्सप्रेस गाडिय़ों का ठहराव दिया है। 18 से 23 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12851/12852 बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12849/12850 बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस अब आते-जाते डोंगरगढ़ स्टेशन में रुककर रवाना होंगी, जिसका देवी दर्शन करने वाले लोगों को इंतजार था।

 

 

और भी

अमित शाह जब भी आते है, ईडी को साथ लेकर आते हैं : भूपेश बघेल

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने बुधवार को राजनांदगांव-कांकेर दौरे पर रवाना होने के पूर्व पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज राजनांदगांव-कांकेर का प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। वहां जनसभा का भी आयोजन होगा। गृहमंत्री शाह के दौरा पर उन्होंने कहा कि अमित शाह जब भी आते हैं, ईडी को साथ लेकर आते हैं। 20 अक्टूबर को फिर आने वाले हैं, उसके साथ ईडी भी आएगी।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की छठ पूजा को लेकर चुनाव तारीख में फेरबदल की मांग को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि दिन तारीख का ऐलान हुआ उसी दिन कह दिया था निर्वाचन आयोग संज्ञान में ले।

अमित शाह के खिलाफ शिकायत को लेकर उन्होंने कहा कि बिल्कुल शिकायत करेंगे, यह भड़काने वाला काम कर रहे हैं। गृह मंत्री होकर के इस प्रकार से लोगों की भावनाओं को भड़काने वाला बयान देंगे तो शिकायत तो होगी।

सीएम बघेल ने कहा राहुल गांधी ने परिवारवाद पर सवाल उठाया है। और वे बिल्कुल सही कह रहे हैं। यहां तो बगल में मामा भांजा लड़ रहे हैं। पहले रमन सिंह उसके बाद विक्रांत सिंह अब भांजी का भी नंबर है। मामा भांजा और भांजी। मैं तो पहले ही कह रहा हूं भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है। यहां तो रमन सिंह है और रमन सिंह, यही चला है। रमन सिंह चलना मतलब पीछे अमन सिंह है। अमन सिंह मोदी के साथ मोदी अडानी के साथ है। अडानी ने गिनकर छत्तीसगढ़ के खदानों को निकाला है।

उन्होंने कहा कि राज्य में हमने तो पहले ही घोषणा कर दी है कि 20 क्विंटल धान खरीदेंगे,17 लाख परिवार को आवास देंगे। भारत सरकार चाहे दे या ना दे साढ़े 7 लोगों के खाते में पैसा चला गया है। एक किस्त और 10 लाख लोगों को और देंगे प्रियंका गांधी ने घोषणा कर दी है। जातिगत जनगणना कराएंगे, यह भी घोषणा कर दी गई है।

अमित शाह के उलटा लटकने वाले बयां पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल उल्टा लटकना में लगी हुई। अमित शाह आए थे, उन्होंने किसानों-महिलाओं के लिए कुछ नहीं कहा, केवल उल्टा लटकने की बात कही। क्योंकि उनके और अडानी के बीच में कांग्रेस की सरकार खड़ी है।असम के मुख्यमंत्री  हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मुंडन करवा लें, फिर हिंदू होने की बात करें। आ रहे है तो हिसाब-किताब ले आए असम का। सरकारी फंड से क्या किया है?

और भी

सीएम बघेल 18 को कांकेर दौरे पर

रायपुर: कांग्रेस 18 को अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। दूसरी सूची में भी कई सिटिंग एमएलए की टिकट कटने की संभावना है. इससे पहले 15 अक्टूबर को कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 30 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। टिकटों को लेकर कल दिल्ली में बैठक हुई थी। जिसमें नाम तय कर लिए गए हैं।

कांकेर में आज कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे. जिले की तीनों विधानसभा शक्ति प्रदर्शन के साथ नामंकन दाखिल करेंगे. नामांकन रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज शामिल होंगे. कांकर के बाद सीएम  बघेल राजनांदगांव जाएंगे।  दोपहर 1:55 पर राजनांदगांव में आम सभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार प्रसार कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

 

 

और भी

कैश ट्रांसफर ट्रांसपोर्टेशन में उपयोग में ले जाने वाले वाहन में क्यूआर कोड चस्पा करना अनिवार्य

बेमेतरा: अपर कलेक्टर द्वय डॉ. अनिल बाजपेयी, सी.एल. मार्कण्डेय व डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर की उपस्थिति में आज मंगलवार को विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में जिले के बैंकिंग संस्थाओं की बैठक ली। बैठक में चुनाव के समय बैंक खाताओं से होने वाले संदेहास्पद लेनदेन, किसी खाते से अधिक संख्या में पैसे की निकासी और एक ही दिन में अलग-अलग नाम से निकासी अवांछित लेनदेन होने की स्थिति में तुरंत ही सूचना देने के निर्देश दिए और साथ ही कहा कि निर्वाचन के दौरान चुनाव अभ्यर्थियों का जीरो बैलेंस खाता खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी खाते से एक लाख या उससे अधिक का लेन-देन किया जाता है और छोटी-छोटी राशियों के संदेहास्पद लेनदेन, एक ही जगह के एटीएम से बार-बार निकासी होने की स्थिति में संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जाएगी।

जिला सूचना अधिकारी ने बैंकिंग संस्था को बताया कि चुनाव के दौरान बैंकों के माध्यम से कैश लाने ले जाने की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम एप में सुविधा है। सभी शासकीय/अर्धशासकीय बैंक शाखाओं का संपूर्ण विवरण ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री किया जाना अनिवार्य है। बैंकों द्वारा कैश वाहन के परिवहन किए जाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल में डीएलबीसी लॉगिन के माध्यम से समस्त बैंक ब्रांच जिनके द्वारा कैश वहां का परिवहन किया जाना है, इत्यादि प्रोफाइल बनाकर लॉगिन करना पड़ेगा होगा। इसके पश्चात कैश वाहन जाने पर उसकी पूर्ण जानकारी एंट्री करें। क्यूआर कोड जनरेट कर वाहन में लगाना होगा। कैश ट्रांसफर ट्रांसपोर्टेशन में उपयोग में ले जाने वाले वाहन में क्यूआर कोड चस्पा करना अनिवार्य होगा, जिसमें वाहन संबंधी जानकारी जैसे वहां की जानकारी दी एक बार जनरेट कर कोड एक बार में कैश ट्रांजैक्शन के लिए ही उपयोग किया जाएगा। क्यूआर कोड जनरेट करने पर चुनाव के दौरान चेक-पोस्ट/नाके में जांच किए जाने पर बार कोड स्कैनिंग के माध्यम से ऑथेंटिकेशन किया जाएगा जिससे असुविधा नहीं होगी।  इसके अलावा उन्होंने सी विजल के माध्यम से वीडियो अपलोड करने की सुविधा भी बताई|

अपर कलेक्टर ने कहा कि लेनदेन की समस्त रिकॉर्डिंग सीसीटीवी के माध्यम से अनिवार्य रूप से रखा जाए। ऑनलाइन बैंकिंग यूपीआई के माध्यम से होने वाले लेनदेन की भी निगरानी की जाए। यदि किसी बैंक खाता यूपीआई के माध्यम से लगातार कैश ट्रांजेक्शन किया जाता है या किसी बैंक खाता जिस पर काफी समय से लेन देन न हुआ हो और उस खाते से ही लेनदेन किया जाता है, तो इसकी सूचना भी दी जाए। उन्होंने बैंकर्स को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।

और भी

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए जरूरी है मजबूत सूचना तंत्र, ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों को अलर्ट करें : कलेक्टर

अम्बिकापुर: जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार की ओर से लगातार बैठक एवं दौरा कर अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन निर्वाचन कार्यों की तैयारियों की समीक्षा करने जिला लुण्ड्रा और लखनपुर जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पहुंचे।

समीक्षा बैठक में शामिल होकर कुन्दन ने अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मतदान अवश्य करने की शपथ भी ली गई। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना, हम सभी की जिम्मेदारी है। आगामी त्योहारों में धार्मिक आयोजनों में किसी भी तरह की राजनैतिक गतिविधियां ना हो, पूजा पंडालों में राजनीतिक व्यक्तियों के बैनर, पोस्टर ना हो, इसका ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का ज्यादातर उल्लंघन ग्रामीण क्षेत्रों में देखने मिलता है, इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका कोटवारों की है, किसी भी प्रकार की गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत और विकसित करने के निर्देश दिए और कहा कि पुलिस विभाग के साथ वन विभाग सतर्कता के साथ कार्य करें। सघन निगरानी के लिए वीवीटी, वीएसटी और एफएसटी टीम भी गठित की गई है। सभी अपने कर्तव्य का पालन करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने सभी सेक्टर ऑफिसर्स को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशन में जाकर तैयारियों का सघन निरीक्षण करें। मतदान केंद्र में पानी, विद्युत, शौचालय और रैम्प की अच्छी व्यवस्था हो, पोलिंग स्टेशन के नाम की जांच करें, मतदाता सूची के प्रकाशन के अनुसार भवन में नाम लिखा हो, यह सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र भवन की स्थिति अच्छी हो, सभी कमरों की जांच करें। चेकलिस्ट अनुसार जांच कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करें, प्रगतिशील कार्य जल्द पूर्ण करें। पानी, बिजली की शत प्रतिशत व्यवस्था हो।

गौरतलब है कि कुन्दन की ओर से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य की समीक्षा के लिए सेक्टर अधिकारियों, सहित तहसीलदार, सीईओ जनपद एवं थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित किए जाने निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा के रिटर्निंग ऑफिसर अपर कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर के रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम अम्बिकापुर पूजा बंसल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम सीतापुर रवि राही ने बैठक आयोजित कर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सम्पूर्ण राजस्व अमला, पुलिस प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी, सेक्टर ऑफिसर्स तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 
और भी

जिन केन्द्रो में 70 प्रतिशत से कम मतदान हुआ इसके संबंध में की गई समीक्षा

जशपुरनगर:  जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जश-प्रण के तहत 2023 के विधान सभा निर्वाचन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित करने के संबध में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व स्वीप नोडल अधिकारी संबित मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिले के स्वीप  कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता और सभी महाविद्यालयों में नियुक्त कैंपस एंबेसडर तथा कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में विगत विधान सभा निर्वाचन 2023 में जिन मतदान केंद्रों में 70 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था उसके क्या कारण थे के संबंध में समीक्षा की गई। विभिन्न मतदान केंद्रों के नोडल अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रतिशत कम होने के कारणों में मतदाताओं का विभिन्न कारणों से मतदान दिवस के दिन अपने निवास स्थान से बाहर रहने, शहरी मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह में कमी होने तथा मतदान दिवस के दिन अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहने के कारण मतदान नहीं के कारणों में प्रमुख कारण हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा ने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया को समझाने के लिए अपने स्तर पर विभिन्न गतिविधियां का आयोजन अनिवार्य रूप से करें, जिससे लोगों की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित हो सके। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई गतिविधियों का सुझाव भी दिया । जिसमें मतदान प्रक्रिया पर पंचायत का आयोजन, छात्र-छात्राओं  को चुनाव प्रचार कार्यक्रमों के माध्यम से उनके हक और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना, महाविद्यालय स्तर पर छात्रों के बीच चुनाव संवाद आयोजित  करके राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करना,  छात्रों को चुनाव प्रक्रिया और राजनीतिक मुद्दों के बारे में वाद विवाद कराने, छात्रों को चुनाव पर पोस्टर और पैम्फलेट डिजाइन करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित करने, इसके साथ ही स्कूल और कॉलेज कैम्पस मैं मतदान के महत्व को बताने वाले पोस्टर बनवाकर प्रसारित कर जागरूकता बढ़ाने जैसी गतिविधियां शामिल है।

उन्होने बताया कि छात्रों को मतदान के महत्व को समझाने के लिए नाटक आयोजित कर पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए जागरूक किया जा सकता है। कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के समक्ष मतदान के नियमों की व्याख्या करें व मतदान करने की प्रक्रिया बताएं। समाज के वरिष्ठजनों से व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करने के लिए आमंत्रित करे और छात्रों को आम लोगों की मतदान से संबंधित कहानियाँ सुनवाये। महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों को मतदान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर दें।

मिश्रा ने कहा कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर छात्रों की मतदान जागरूकता रैली आयोजित करें। प्रभात फेरी भी निकालें, जिसमें विद्यार्थियों की ओर से मतदान जागरूकता से संबंधित नारे लिए तख्तियां भी साथ में रहे। छात्रों को मतदान से संबंधित लक्ष्य को पूरा करने के लिए और भी अन्य गतिविधियां आयोजित करें जैसे रंगोली बनाना, मेहंदी प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर अपने स्तर से पुरस्कृत भी करे।

बैठक में लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम जुड़वाने की जानकारी देने को कहा गया व नोटा की जानकारी भी मतदाताओं को देने की बात कही गई। जिले के मतदाता जो किसी कारण वर्तमान में बाहर है, उन्हें मतदान दिवस को मतदान अवश्य करने के लिए बुलाने के लिए फोन से अथवा पत्र के माध्यम से आंमत्रित करने को कहा गया। बैठक में कहा गया कि कम मतदान होने का विश्लेषण करें एवं घर-घर जाकर लोगो से संवाद करे और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करें। युवा कैंपस एंबेसडर्स को प्रेरित करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।

 
और भी

अमित शाह पहुंचे राजनांदगांव

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा का पहला शंखनाद सोमवार को राजनांदगांव में नामांकन सभा व रैली के साथ होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा के चारों प्रत्याशी आज नामांकन भरेंगे। दोपहर में स्टेट स्कूल मैदान में सभा होगी। वहां से रोड शो करता हुआ शाह का काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचेगा।


संयुक्त नामांकन रैली
आचार संहिता लगने के बाद भाजपा की यह पहली चुनावी सभा-रैली है। इस कारण सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को जुटाकर पार्टी प्रभावी प्रदर्शन करने की तैयारी में है। गृह मंत्री की सभा को लेकर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आज भाजपा की संयुक्त नामांकन रैली होने जा रही है। इसके पहले स्टेट स्कूल मैदान में गृह मंत्री शाह की जनसभा होगी।

क्षेत्रवार कक्षों में प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन
दोपहर एक बजे रैली निकाली जाएगी। रोड शो की तर्ज पर यह शहर भ्रमण करेगी। शाह के साथ राजनांदगांव प्रत्याशी डा. रमन सिंह, डोंगरगढ़ से विनोद खांडेकर डोंगरगांव से भरत वर्मा व खुज्जी की प्रत्याशी गीता साहू भी होंगी। दोपहर तीन बजे के पहले रैली कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। वहां क्षेत्रवार बनाए गए कक्षों में जाकर प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे। डा. रमन के साथ केंद्रीय मंत्री शाह कक्ष तक जाएंगे।

प्रदेशभर के दिग्गज नेता जुटे
पहली चुनावी सभा और रैली को भाजपा प्रभावी बनाने की तैयारी में है। चारों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। सभा-रैली में प्रदेश के दिग्गज नेता भी शामिल हो रहे हैं। इनमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डे, सांसद संतोष पांडेय, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव आदि प्रमुख हैं। रोड शो के लिए प्रमुख मार्गों को झंडों और बनार-पोस्टरों से सजाया गया है।

और भी

महादेव बैटिंग एप के मुख्य आरोपी के बिजनेस पार्टनर के घर ईडी की दबिश...

भिलाई: महादेव बैटिंग एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के बिजनेस पार्टनर दीपक सावलानी के नेहरू नगर स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा है। दीपक सावलानी जूस फैक्ट्री में सौरभ चंद्राकर का पार्टनर था। दीपक सावलानी ने अपना नाम बदलकर दुबई में डेरा डाला था।

 

बाताया जा रहा है कि दीपक महादेव एप के पैसों का लेनदेन करने में सौरभ चन्द्राकर और रवि उप्पल का सहयोग करता है। ईडी की टीम सुबह से दीपक के घर में छानबीन कर रही है।

 

वहीं ईडी की टीम ने सतनाम सिंह के शांति नगर निवास पर भी रेड डाली है। इससे पहले भी ईडी यहां दबिश दे चुकी है। सभी स्थानों पर महादेव बैटिंग एप से जुड़े लोगों के यहां छानबीन जारी है।

 

 

और भी

डॉ. रमन ने मूक-बधिर बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

 राजनांदगांव: पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को अपने जन्मदिन पर राजनांदगांव में शीतला माता मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही आस्था मूक बाधिर शाला में बच्चों के बीच भी पहुंचे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मूक-बधिर बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और उनके साथ समय व्यतीत किया।


इसके साथ ही राजनांदगाँव विधायक प्रत्याशी डॉ रमन सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए, जहां क्षेत्रवसियों ने उत्साह और उमंग के साथ उनका स्वागत किया और केक काटने के साथ ही मिठाई वितरण करके पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय जॉइंट जनरल सेक्रेटरी शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ व्यक्त की।

जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. रमन के लिए आतिशबाजी की...
राजनीति में कब क्या हो जाए कोई समझ या बुझ नहीं पता आज ही विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी हुई। इसमें राजनांदगांव से कांग्रेस ने डॉ. रमन सिंह के सामने गिरीश देवांगन को मैदान में उतारा है और गिरीश देवांगन की जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डॉ. रमन सिंह के सामने फटाके फोड़ दिए।

दरअसल राजनांदगांव के भदोरिया चौक पर कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरीश देवांगन जो की राजनांदगांव से प्रत्याशी है उनके स्वागत के लिए आतिशबाजी करने वाले थे। गाड़ियों का हुजूम जैसे ही आया कार्यकर्ताओं को लगा गिरीश देवांगन आ गए लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का काफिला था और स्वागत और आतिशबाजी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के लिए हो गई। गलती से ही सही लेकिन डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर राजनांदगांव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फटाके जरूर फोड़े।

 

 

और भी

मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

कवर्धा: जिले के थाना पाण्डातराई क्षेत्रांतर्गत शनि मंदिर व शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर शिवलिंग को नदी में फेंकने वाले आरोपी को चंद घण्टे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर शिवलिंग को फोंक नदी, डौकी घाट के पानी से गोताखोरों ने ढूंढकर निकल लिया है।

जानकारी के अनुसार अविनाश चंद्रवंशी ने शनि मंदिर के पुजारी चंद्रभुषण पाठक के साथ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनि मंदिर के जलहरी में रखे शिवलिंग के चोरों ने उखाड़ दिया है और मंदिर के बगल में नदी किनारे फेंक दिये है। इसी प्रकार बस्ती के बरमबावा के पुराने शिव लिंग को उठाकर ले गये है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण लोगों की आस्था से जुड़ा होने के कारण एसपी अभिषेक पल्लव ने आरोपी का जल्द से जल्द ढूंढने के निर्देश दिए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल पण्डरिया के मार्गदर्शन में थाना-प्रभारी पाण्डातराई प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अमृता पैंकरा के नेतृत्व जाँच शुरू हुये। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि शिवचरण यादव पिता चंदू यादव उम्र 35 साल निवासी मोहगांव को रात में घटनास्थल की तरफ घुमते देखा गया था। जिसे तलब कर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर फोक नदी डौकी घाट से बरमबावा पुराने शिव लिंग को बरामद किया गया। आरोपी के पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त किया गया। आरोपी को 14 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।

और भी

सीएम योगी का छत्तीसगढ़ दौरा 16 को

लखनऊ/रायपुर: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर शुरू हो गया है। पहले चरण के लिए 20 सीटों के प्रचार की शुरूआत भाजपा 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से करेगी। इस अभियान में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

 

 

और भी

कलेक्टर ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

सारंगढ़-बिलाईगढ़: कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा चुनाव की सभी तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के कंप्यूटर व्यवस्था सहित लिपिक वर्गीय, कार्यालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि कर्मचारियों की ड्यूटी के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि नामांकन फार्म सहित सभी प्रकार के प्रपत्र की उपलब्धता हो, निर्वाचन नियमावली का सभी अधिकारी कर्मचारी को जानकारी होनी चाहिए। सभी नोडल अधिकारी और प्रभारी अधिकारी अपने मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें कि वहां मूलभूत सुविधाएं बिजली, पेयजल, शौचालय आदि सुचारू उपलब्ध हो।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा के हिसाब से आवश्यक मतदान और मतगणना कर्मचारियों का आंकड़ा तैयार करें। सभी सीएमओ नगरीय निकायों में और सभी सीईओ अपने विकासखंडों में संपत्ति विरूपण के तहत राजनैतिक व्यक्ति, दलों का विज्ञापन पोस्टर आदि को निकाले और दीवाल पेंटिंग को मिटाएं। कार्य में लापरवाही करने वाले पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि वेब कास्टिंग हेतु चयनित मतदान केंद्रों में जाकर आवश्यक इंटरनेट का परीक्षण तकनीकी सहायकों से करवाएं। उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी), वाहन व्यवस्था, फ्लाइंग स्क्वायड, स्थाई निगरानी समिति, वीएसटी, वीडियो निगरानी समिति, प्रशिक्षण स्थल की व्यवस्था, कंट्रोल रूम की संपूर्ण व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मोनिका वर्मा, डॉ स्निग्धा तिवारी, डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी, बी एक्का, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान सहित जिले के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

और भी