छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

गुरुनानक देव जी की जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजी गुरूवाणी

दुर्ग:  सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी की 554वीं जयंती सोमवार को शहर में सिक्ख समाज ने पूरे उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां सुबह से ही गुरुग्रंथ साहेब के दर्शन के लिए सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों की कतारें लगी रही। अखंड पाठ की समाप्ति उपरांत हुजूरी रागी जत्था द्वारा भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरुनानक देव जी के मानवता के संदेशों को दोहराया गया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, युवा कांग्रेस नेता संदीप वोरा, सुमीत वोरा के अलावा कांग्रेस,भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि दर्शन के लिए गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने मत्था टेककर गुरूनानक देव जी से प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की और सिक्ख समाज के लोगों को गुरूनानक देव जी की जयंती की बधाई दी। दोपहर में गुरुद्वारा में गुरू के अटुट लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने लंगर ग्रहण कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। जयंती समारोह में गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा के प्रधान अरविंदर सिंह खुराना, महासचिव दलप्रीत सिंह भाटिया, जितेंदर सिंह,सुखदेव सिंह (राजू),प्रिंस कब्बरवाल, गुरविंदर सिंह, जितेन्द्र सिंह,अवतार सिंह रंधावा,हरविंदर सिंह, सुरेन्दर सिंह कब्बरवाल,गुरदीप सिंह (राजा),संदीप सिंह कोंडल, सतनाम कौर विरदी, मनिंदर सिंह, राजेन्दर पाल अरोरा,खालसा एजुकेशन सोसायटी के सचिव गुलबीर सिंह भाटिया,खालसा स्कूल मैनेजमेंट अध्यक्ष राजेन्द्र पाल सिंह भाटिया,सचिव हरमीत सिंह भाटिया,तरसेम सिंह ढिल्लन,कुलवंत सिंह भाटिया, भाजपा नेता सतविंदर सिंह,एमआईसी सदस्य मनदीप सिंह भाटिया,पूर्व पार्षद फत्तेसिंह भाटिया,गुरुदीप सिंह भाटिया, महेन्द्र सिंह खालसा,राजू भाटिया, वृंदावन रेस्टारेंट पुलगांव के संचालक बिट््टू अरोरा, इंदरजीत सिंह भाटिया, देवेन्दर सिंह भाटिया, भूपेन्दर सिंह, राजेन्दर सिंह, रिमपाल सिंह,जसपाल सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

 


और भी

मतगणना में गड़बड़ी के लिए कर्मचारियों पर दवाब बना रही सरकार : बृजमोहन

रायपुर: भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है। सोमवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार मतगणना में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों पर मतगणना में कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए दवाब बना रही है।


उन्होंने संदेह जताया कि, मतगणना के दौरान धांधली कर निर्दलीय और अन्य प्रताशियों के मतों को कांग्रेस के प्रत्याशियों के खाते में जोड़ा जा सकता है।

 

हालांकि इस प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भाजपा अपने पोलिंग एजेंट्स को तैयार कर रही। उन्हे सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं साथ ही उनको विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

बृजमोहन ने यह भी कहा कि, छत्तीसगढ़ में चारो तरफ भाजपा के पक्ष में माहौल दिखाई दे रहा है यहां के युवाओं, महिलाओं और किसानों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। जिसके लिए बृजमोहन अग्रवाल ने जनता का आभार जताया है।

 

 

 
और भी

चीन में अज्ञात बीमारी से बच्चों में श्वसन रोग फैलने को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने अभी कुछ दिनों से चीन में अज्ञात बीमारी से बच्चों में श्वसन संबंधी रोग फैलने की रिपोर्टों के मद्देनजर राज्य के शासकीय स्वास्थ्य केंन्द्रों, जिला चिकित्सालयों, मेडिकल कालेजों एवं निजी चिकित्सालयों में उपचार की पुख्ता व्यवस्था रखने के निर्देश दिए है।


मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा इस संबंध में जारी की गई एडवायजरी के अनुरूप जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा है। भारत सरकार की एडवायजरी के अनुसार उक्त श्वसन संबंधी रोग के भारत में फैलने के संभावना नहीं है, किंतु आपात स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत मानव संसाधन, बेड, जाँच सुविधा एवं इन्फेक्शन कन्ट्रोल प्रेक्टिस इन हेल्थ फैसिलिटी का सुदृढीकरण किया जाना आवश्यक है।

 


मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला चिकित्सालय, चिकित्सा महाविद्यालय से संबंद्ध चिकित्सालय एवं निजी चिकित्सालयों से इन्फ्लूएन्जा [ILI-SARI] के प्रकरणों को रिपोर्टिग IHIP-IDSP पोर्टल में कराते हुए स्थिति की नियमित समीक्षा करने को कहा है।

 


 
गौरतलब है कि मौजूदा इन्फ्लूएंजा और सर्दी के मौसम चलते श्वसन संबंधी बीमारी में वृद्धि हुई है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव द्वारा राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में, जन स्वास्थ्य और अस्पताल की तैयारियों की तुरंत समीक्षा करने की सलाह दी गई है। मानव संसाधन, अस्पताल में फ्लू के लिए दवाएं और टीके, मेडिकल ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक औषधियों, व्यक्तिगत सुरक्षा के उपकरणों, टेस्टिंग किट एवं रिएजेंट, ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर की पर्याप्त उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं में संक्रमण की रोकथाम के पर्याप्त उपाय इनमें शामिल हैं।

 

 

 
और भी

धान उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी व्यवस्था हो : भूपेश बघेल

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य में बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टरों को खरीदी केंदों में धान का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में इस समय समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, धान को बारिश से बचने के लिए उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए। धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर बारिश से धान को सुरक्षित रखने की सभी  व्यवस्था  सुनिश्चित कर लें।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा है कि मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में प्रदेश में बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। प्रदेश के उपार्जन केन्द्रों में 9 लाख टन से अधिक धान वर्तमान में है। सभी जिले यह सुनिश्चित करें कि धान के सुरक्षित रख रखाव की व्यवस्था समितियों, उपार्जन केन्द्रो में की जाए।

 


धान उपार्जन केंद्र में धान केप कवर, तिरपाल से कवर करें, ड्रेनेज सही लगा हो, फड में पानी का जमाव न हो यह सुनिश्चित करें। धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर बारिश से धान को सुरक्षित रखने की व्यवस्था कर लें।

और भी

बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने किया मतदान

रायपुर/जयपुर: छग बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने लोगों से अपील कर कहा, मतदान विकास के लिये समरसता के लिये सुरक्षा के लिये कीजिए।


सुबह 11 बजे तक राजस्थान में 24.74% वोटिंग
बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।
इस बीच सुबह 11 बजे तक राजस्थान में 24.74% वोटिंग हुई है। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण इस क्षेत्र में चुनाव स्थगित कर दिया गया है।
राजस्थान में कुल 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है. इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 मतदाता शामिल हैं, उनमें से 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता हैं।
और भी

राजधानी में कुत्तो का जारी : डाक्टर के कार से उतरते ही कुत्तों ने नोचा

रायपुर: राजधानी के मेडिकल कालेज में पदस्थ एक डाक्टर को कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया। मेडिकल कालेज के पैथोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा अरविंद नेरल किसी काम को लेकर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कटोरा तालाब गए थे। स्वप्निल नर्सिंग होम्स के सामने चारपहिया वाहन से उतरकर आगे बढ़ते ही चार-पांच कुत्तों ने उन्हें घेर लिया।

वे कुछ समझते, संभलते, इसके पहले कुत्तों ने पैरों में काटना शुरू कर दिया। डा अरविंद नेरल को आसपास खड़े लोगों ने बचाया। डा नेरल के पैरों पर कुत्तों ने चार जगह नोचा है। डा अरविंद नेरल ने बताया कि वे कार से जैसे ही उतरे, कुत्तों ने घेर लिया। वे चुपचाप धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान कुत्तों ने काटना शुरू कर दिया। आंबेडकर अस्पताल में उन्होंने इलाज कराया है।

रायपुर मेंं बढ़ते जा रहा कुत्तों का आतंक

गौरतलब है कि शहर की सड़कों से लेकर कालोनी, मोहल्लों और सोसायटियों ने खूंखारों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हैरानी कि बात है कि लोगों द्वारा सूचना देने के बावजूद निगम का अमला चुप्पी साधे हुए है। विगत चार दिनों पहले गुढ़ियारी क्षेत्र के गुलमोहर सोसायटी में ढाई साल की बच्ची को कुत्तों ने नोचकर जख्मी कर दिया था।

प्रतिदिन 20 से अधिक आ रहे नए मामले

आंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों के आंकड़ों के अनुसार रोजाना 20 से 25 नए मामले डाग बाइट के सामने आ रहे हैं, जबकि निगम द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन 16 कुत्तों का बधियाकरण किया जाता है, लेकिन इस हिसाब से रोजाना आठ से दस लोग अतिरिक्त इसका शिकार हो रहे हैं।

निगम गंभीर नहीं

वहीं निगम का अमला जब कोई घटना होती है, तब सक्रिय हो जाता है, लेकिन इसके बाद वापस से सुस्त गति में चला जाता है। इसकी वजह से लोग आए दिन परेशान होते जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद निगम का अमला इसे लेकर गंभीरता नहीं बरत रहा है।

और भी

सुरक्षाबलों ने बरामद किया 50 किलो का आईईडी

बीजापुर: बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता मिली है। गश्त पर निकले जवानों ने 25-25 किलो के दो आईईडी बरामद किये हैं। सुरक्षाबलों ने सतर्कता के साथ बम को डिफ्यूज कर दिया है। सुरक्षा बलो की सतर्कता और सूझबूझ से नक्सलियों के नापाक मंसूबो पर जवानों ने पानी फेर दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए अक्सर आईईडी लगाते रहते हैं। शुक्रवार को मुरदण्डा से बासागुड़ा सड़क पर गड्ढा खोदकर नक्सलियों ने 25-25 किलो के 2 आईईडी लगाए थे। सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने सड़क मे 5×5 फिट लम्बा-चौड़ा व 4 फिट गहरा खोद कर आईईडी प्लांट किया गया था। जिसे केरिपु 168 वाहिनी और थाना आवापल्ली की बीडीएस टीम ने डिफ्यूज कर दिया।

 

 

और भी

निर्माणाधीन पुल को उड़ाने की नक्सलियों की साजिश नाकाम...

कांकेर: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों ने रेलवे पुल को उड़ाने के लिए आईईडी लगाए थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने समय रहते इन्हे बरामद कर नष्ट कर दिया। दरअसल कांकेर जिले में रावघाट प्रोयोजना का कार्य जारी है। परियोजना के लिये रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। नक्सली इस परियोजना का लंबे समय से विरोध करते आ रहे हैं।


बुधवार को भी अंतागढ़ क्षेत्र के ग्राम कोसरोडा के पास रावघाट रेलवे परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन रेलवे पुल में नक्सलियों ने तीन किलो प्रेशर कुकर बम लगाया था। कार्य की सुरक्षा में एसएसबी और डीआरजी के जवान तैनात थे। एरिया डोमिनेशन के दौरान उनकी नजर आईईडी बम से जुड़े वायर पर पड़ी। इलाके की सर्चिंग करने पर तीन किलो का आईईडी जमीन में गढ़ा मिला। नक्सलियों ने रेल लाईन को नुकसान पहुंचाने बम लगा रखा था। जिसे जवानों ने अपने सूझबूझ से निष्क्रिय कर उनके इरादों को ध्वस्त कर दिया।

 

 

और भी

देवउठनी आज रायपुर में सुबह से खूब बिक रहे गन्ने

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी मतलब आज देवउठनी का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन तुलसी माता का विवाह किया जाता है।

इसके लिए गन्ने से घरों में मंडप बनाया जाता है। राजधानी में इस बार गन्ना 60 रुपए से लेकर 120 रुपए जोड़ी तक मिल रहा है।

यह एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित रहता है. पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. बताया जाता है कि एकादशी व्रत से विष्णु की विशेष कृपा और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. आज के दिन भगवान विष्णु चार महीने का शयन काल पूरा करने के बाद जागते हैं। 

 

और भी

महासमुंद के 26 हजार किसानों ने बेचा 11 लाख क्विंटल धान

महासमुंद: खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले के धान खरीदी केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रगति पर है। जिले के 182 उपार्जन केंद्रों में धान उपार्जन हेतु जिले के एक लाख 58 हजार 739 किसान पंजीकृत है, जिनका पंजीकृत रकबा 02 लाख 28 हजार 614.5506 हेक्टेयर है।


तहसीलवार पंजीकृत कृषकों की संख्या कोमाखान में 18 हजार 255, पिथौरा में 32 हजार 863, बसना में 27 हजार 961, बागबाहरा में 15 हजार 666, महासमुंद में 36 हजार 901 एवं सरायपाली तहसील में 27 हजार 93 है। नोडल अधिकारी जी.एन. साहू ने बताया कि बुधवार तक जिले में 26 हजार 594 किसानों से 11 लाख 75 हजार 521 कि्ंवटल धान राशि 256 करोड़ 82 लाख का उपार्जन किया जा चुका है। किसानों द्वारा विक्रय की गई राशि उनके बचत खाते में 3 दिवस में भुगतान किया जा रहा है।

 

 

और भी

कोरिया में लगता है घुमक्कड़ों का जमावड़ा

कोरिया: कोरिया अपनी प्राकृतिक संसाधनों और सौंदर्य के लिए जाने जाते हैं। प्रकृति की गोद मे बसे और हरियाली की चादर से ढंके जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के बेहद नजदीक में एक ऐसा डैम है, जो प्रकृति प्रेमियों और घुमक्कड़ों की पहली पसंद है। खास तौर पर इस डैम पर सुबह सूरज उगते और शाम होते ही सूरज और सुंदर व आकर्षक नजर आता है। शाम होते ही घुमक्कड़ शांत और एकांत जगह की तलाश में निकल जाते है।

 प्रकृति प्रेमी जंगल और पहाड़ के नजारे देखकर बेहद रोमांचित होते हैं। अगर हम आपको कहें कि ऐसा नजारा आपके शहर और प्रदेश में है, तो आपको बेहद आश्चर्य होगा। लेकिन हां कोरिया जिले के बैकुंठपुर के बेहद नजदीक में एक ऐसा डैम है जो प्रकृति प्रेमियों और घुमक्कड़ों की पहली पसंद है।

 



इस खबर के बाद आपको शहर के नजदीक जंगल, पहाड़, नदी और तालाब तलाश की तलाश दूर हो जायेगी। यह स्थल आपको अलग तरह की अनुभूति प्रदान करेगा। यहां हर सुबह-शाम शहरवासी घूमने आते हैं, वहीं सुबह से शाम तक यह स्थल मन को सुकून देने का भी महत्वपूर्ण स्थान भी है!

 



बैकुंठपुर नगर पालिका व कोरिया पैलेस से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर झुमका डैम मशहूर है, जो दूर से पहाड़ देखते ही मन कह उठता है, थैक्स गॉड.! इसकी खूबसूरती इतनी है कि हर शाम सनसेट देखने शहरवासी यहां घूमने आते हैं।

 



अगर आप भी अपने परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो  झुमका डैम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। वहीं कोरिया घूमने आए प्रकृति प्रेमियों के पास कम समय है तो वो लोग इस डैम को घूमकर प्रकृति के अनुपम धरोहर के साथ रोमांचित हो सकते है। हालांकि बरसात के मौसम में इसका नजारा और भी मनोरम हो जाता है। वैसे डैम के पानी का  सिंचाई कार्य के लिए भी उपयोग किया जाता है।

बोट की भी सुविधा है, जो बेहद रोमांचक होते हैं, बाहर से आने वाले पर्यटक इसका लुत्फ उठाए नहीं रहते। वैसे तो कोरिया हो या सरगुजा संभाग अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाने जाते हैं। यहाँ ऐसे अनेक पर्यटन स्थल है, जो मन को बरबस अपनी ओर खींच लेती है।

और भी

झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू स्पेशल की समय-सारणी में परिवर्तन...

 रायपुर: रेलवे प्रशासन ने 1 दिसंबर से 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल की समय सारणी में अंशिक परिवर्तन किया है। जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है...

और भी

इज़राइल युद्धविराम पर सहमत, हमास 50 बंधकों को करेगा रिहा

तेल अवीव: इजराइली कैबिनेट ने 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में बंधक बनाए गए महिलाओं और बच्चों सहित 50 बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए चार दिवसीय युद्धविराम और हमास के साथ एक समझौते पर सहमति व्यक्त की है। हालांकि, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार देर रात कैबिनेट बैठक में कहा कि देश युद्ध नहीं रोकेगा।

एक बयान में, इजराइली प्रधान मंत्री कार्यालय ने कहा कि समझौते के तहत, प्रत्येक अतिरिक्त 10 बंधकों की रिहाई से लड़ाई में रुकावट एक दिन बढ़ जाएगी।बुधवार सुबह हमास ने कहा कि समझौते के तहत इजराइली जेलों में बंद 150 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि कैदियों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हमास के बयान में कहा गया है कि इस सौदे में गाजा के सभी हिस्सों में सहायता राहत, चिकित्सा आपूर्ति और ईंधन ले जाने वाले सैकड़ों ट्रकों का प्रवेश भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, बंधकों के पहले समूह की रिहाई जल्द ही होगी। कतर और अमेरिका युद्धविराम के लिए इजराइल और हमास दोनों के साथ सक्रिय मध्यस्थता वार्ता में शामिल रहे हैं।

संघर्ष विराम का विरोध करने वालों ने इज़राइली कैबिनेट को चेतावनी दी कि यह आंशिक बंधक समझौता कैद में रखे गए सभी लोगों को सुरक्षित करने की प्रक्रिया को पटरी से उतार देगा और यह गाजा में आतंकवादी समूह के खिलाफ सैन्य हमले को जटिल बना देगा।

हालांकि नेतन्याहू ने कहा, हम युद्ध में हैं और तब तक युद्ध में बने रहेंगे जब तक हमास को नष्ट करने और हमारे सभी बंदियों को रिहा करने सहित हमारे उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते। इज़रायली अधिकारियों ने कहा है कि गाजा में कम से कम 236 बंधक हैं।

और भी

ओखा-शालीमार एक्सप्रेस में छापा, पेंट्रीकार में मिले चार गैस सिलेंडर जब्त, मैनेजर पर मामला दर्ज

रायपुर:  अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत ट्रेनों के पेंट्रीकार में जांच जारी है। मंगलवार को रेलवे वाणिज्य विभाग की टीम ने ओखा-शालीमार एक्सप्रेस में दबिश देकर पेंट्रीकार का जायजा लिया। इस दौरान चार गैस सिलिंडर व चार चूल्हा जब्त किए गए। इस मामले में पेंट्रीकार मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।

ट्रेनों की पेंट्रीकार में खाना पकाना प्रतिबंधित है। इसलिए संचालक इसमें गैस सिलिंडर, चूल्हा य अन्य कोई ज्वलनशील वस्तु नहीं रख सकता। यह नियमों का उल्लंघन है। हालांकि प्रतिबंध के बाद भी आदेश का पालन नहीं हो रहा है और पेंट्रीकार में चोरी-छिपे गैस सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह ट्रेनों में आग लगने की सबसे बड़ी वजह है। आग लगने की यह घटना मानव जीवन एवं रेल संपदा के लिए सबसे गंभीर क्षति में एक है।

बता दें कि यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा के दौरान अग्नि सुरक्षा के महत्व से अवगत कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से ज्वलनशील वस्तुएं लेकर सफर नहीं करने की अपील की जा रही है। इस अभियान के तहत वाणिज्य विभाग पेंट्रीकार की जांच कर रहा है। इसी के तहत वाणिज्य विभाग की टीम ने 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस में जांच की। पेंट्रीकार के पैनल के अंदर में चार सिलिंडर के अलावा चार गैस चूल्हे जब्त किए।

 

 

और भी

मतगणना के लिए मास्टर ट्रेनर्स ने दिया प्रशिक्षण

जगदलपुर: विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत 3 दिसंबर होने वाले मतगणना के लिए चार जिलों बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर का प्रशिक्षण जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में दिया गया। राज्य निर्वाचन कार्यालय से पहुंचे मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना के पूर्व तैयारी, मानव संसाधन व आवश्यक संसाधन की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, ईव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, मतगणना साफ्टवेयर, इंडेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के लिए स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में की जाने वाली नियमों का पालन की विस्तृत जानकारी दी गई। डाक मतपत्र की गणना, कंट्रोल यूनिट का गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को समझाया गया।

इस प्रशिक्षण पर सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हितेश बघेल प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर रूपेश वर्मा, रश्मि वर्मा, सुनील शर्मा सहित चारों जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी,सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी, एनआईसी के सूचना अधिकारी और जिलों के प्रशिक्षक भी उपस्थित थे।

और भी

नक्सलियों ने दी युवक को मौत की सजा

कांकेर: नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम गोमे में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर ग्रामीण युवक को मौत की सजा देने की सूचना दी है। नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर भी फेंका है।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने ग्राम गोमे में जनअदालत लगाकर हत्या करने की बात कही है. मृतक युवक का नाम अमर सिंह उइका बताया जा रहा है। नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर भी फेंका है। युवक अमर सिंह पर डीआरजी के लिए मुखबिरी कर दो ग्रामीणों की हत्या करने का नक्सलियों ने आरोप लगाया है. इस घटना की जिम्मेदारी रावघाट एरिया कमेटी ने ली है। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कहा है कि घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

और भी

एक्जिट पोल पर 30 नवम्बर तक प्रतिबंध

अम्बिकापुर: निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव अंतर्गत 7 से 30 नवम्बर तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन, प्रचार व किसी भी अन्य तरीके से उसके प्रचार-प्रसार पर प्रतिबंध लगाया है।


निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना प्रकाशित की है, जिसमें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 क में निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति कोई निर्गम मत (एग्जिट पोल) सर्वेक्षण नहीं करेगा और राज्य के किसी मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घण्टों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल व किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

 

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के पत्र क्रमांक 491, 25 अक्टूबर 2013 में उल्लेख किया गया है कि निर्वाचन प्रचार से संबंधित विधिक उपबंध सोशल मीडिया पर उसी तरह लागू होते हैं जैसे वे किसी अन्य मीडिया का इस्तेमाल करके किए जाने वाले निर्वाचन प्रचार के किसी अन्य रूप पर लागू होते हैं। इसलिए सोशल मीडिया में भी एग्जिट पोल का आयोजन और परिणाम का प्रकाशन, प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित है। अधिसूचना अनुसार इस धारा के उपबन्धों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर दण्ड के रूप में दो वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों का प्रावधान है।

 

 

 
और भी

छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार महिलाओं ने संभाली मतदान की जिम्मेदारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी के रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी 201 मतदान केंद्रों में इस बार सिर्फ महिलाओं ने मतदान कराने की जिम्मेदारी संभाली। प्रदेश में पहली बार किसी विधानसभा क्षेत्र का जिम्मा पूरी तरह महिलाओं को मिला।

यहां पीठासीन से लेकर मतदान अधिकारी तक सभी महिलाएं ही थीं। 804 महिलाएं प्रत्यक्ष जबकि 200 महिलाएं विशेष परिस्थितियों के लिए तैनात थीं। पर्यवेक्षक भी महिला आइएएस विमला आर थीं। प्रदेश की मुख्य चुनाव अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले भी महिला हैं।



कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा, निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होते ही हमें यह विचार आया कि क्यों न जिले की एक विधानसभा में निर्वाचन का पूरा दायित्व महिलाओं को सौंपा जाए। सभी ने इसे सराहा। महिलाएं भी हमारे भरोसे पर खरी उतरीं।

रायपुर उत्‍तर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
रायपुर की उत्‍तर विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। दरअसल, कांग्रेस ने संसदीय सचिव कुलदीप जुनेजा को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहींं कांग्रेस के ही बागी अजीत कुकरेजा निर्दलीय चुनाव लड़ने से इस सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। वहीं भाजपा प्रत्‍याशी पुरंदर मिश्रा भी मजबूत चुनौती दे रहे हैं।

बतादें कि वर्ष 2008 के परिसीमन में बनी रायपुर उत्तर सीट के मतदाता हर चुनाव में अलग-अलग पार्टी के विधायक चुनते आ रहे हैं। इस सीट पर सिंधी समाज, उत्कल समाज, गुजराती समाज, सिख समाज, मुस्लिम और ब्राम्हण मतदाताओं की संख्या लगभग-लगभग बराबर है। यही कारण है कि यहां कांग्रेस और भाजपा की तरफ से समाज विशेष का उम्मीदवार मैदान में उतारा जाता है।



विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन के बाद हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के सिख समाज के नेता कुलदीप जुनेजा ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने पिछले तीनों चुनाव में जुनेजा को उम्मीदवार बनाया, जिसमें से वह दो बार जीते। जबकि भाजपा ने सिंधी समाज के नेता श्रीचंद सुंदरानी को मैदान में उतारा तो उन्होंने 2013 में जीत दर्ज की थी। वर्तमान विधायक कुलदीप जुनेजा की पार्टी सरकार में है, इसलिए जनता को उनसे ज्यादा उम्मीद भी है।

और भी