छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

होनिशा ने कक्षा दसवीं की मेरिट सूची में हासिल किया दूसरा स्थान

कोपरा की होनिशा ने मेरिट सूची में जगह बनाकर जिले का नाम किया रौशन

गरियाबंद: दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास, मेहनत और लगन के साथ किए जाने वाले कार्यों में निश्चित ही सफलता मिलती है। इसका साक्षात उदाहरण आदिवासी और वनांचल बहुल गरियाबंद जिले की बेटी होनिशा साहू ने प्रस्तुत किया है। 

आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में कोपरा के सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा होनिशा ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। उन्होंने 98.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। डिप्टी कलेक्टर बनने के सपने संजोए होनिशा ने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए यह सफलता हासिल की है। साथ ही मेरिट में जगह बनाकर जिले का भी नाम रौशन किया है। जिला पंचायत सीईओ रीता यादव ने होनिशा और उनके माता पिता को पुष्प गुच्छ भेंटकर इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत के अच्छे परिणाम आते है। दृढ़ निश्चय से किया गया काम निश्चित ही सफलता दिलाते है। इन्ही का परिणाम हम सबके सामने है। उन्होंने होनिशा को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

किसान परिवार की बेटी होनिशा के दृढ़ निश्चय और सफलता की ललक ने उन्हें प्रतिदिन 6-7 घंटा पढ़ाई करने को प्रेरित किया। जिसके फलस्वरूप मेरिट सूची में जगह बनाने का सपना पूरा हुआ। सिविल सर्विस परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर बनकर देश सेवा की चाह रखने वाली होनिशा ने बताया कि माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने हमेशा उन्हें बेहतर पढ़ाई कर उच्च स्थान हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और गुरुजनों को  दिया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से बहुत प्रसन्न हु। मेहनत करते रहने से निश्चित तौर पर मन मुताबिक लक्ष्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से हर कोई सफल हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता हासिल करने के लिए सोशल मीडिया का अधिक उपयोग नही करने की भी सलाह दी।

 
और भी

जिले की महक अग्रवाल ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया

 कक्षा 10 वीं के चार विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई

 

महासमुंद: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम आज जारी हुआ। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में महासमुंद जिले की छात्रा कु. महक अग्रवाल (वाणिज्य संकाय), ईवास वुडलैंड इंग्लिश स्कूल सरायपाली ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 


वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा में जिले की चार विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई। जिसमें छात्रा प्रेरणा साहू सेजेस इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद ने सातवां स्थान, रिया साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोरेसिंहा एवं डेनिशा प्रधान एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुण्डा सरायापाली ने 9वां स्थान तथा तेजस नायक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिबर्रा ने 10वां स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों से आगे भी ऐसे ही परीक्षा परिणाम लाने की उम्मीद जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मालूम हो कि जिले में सत्र 2023-24 में कक्षा 10वीं के लिए 14127 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 13927 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिले में 5041 छात्र और 6672 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इस तरह बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.83 प्रतिशत व बालिकाओं का 86.88 प्रतिशत रहा। कुल परीक्षा परिणाम 84.17 प्रतिशत रहा। इनमें 04 विद्यार्थियों ने टॉप 10 में जगह बनायी। इसी प्रकार जिले में कक्षा 12वीं में 10428 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 10348 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 3907 छात्र और 5569 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। कक्षा 12वीं में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.89 प्रतिशत एवं बालिकाओं का 93.62 प्रतिशत इस तरह जिले का 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 91.61 प्रतिशत रहा। जो राज्य के परीक्षा परिणाम से काफी बेहतर है। जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।  

ज्ञातव्य है कि पिछले सत्र में जिले का 12वीं का परीक्षा परिणाम 80.38 प्रतिशत व कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 74.97 प्रतिशत रहा था। इस तरह इस वर्ष कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम में 11.23 प्रतिशत एवं कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 9.2 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 

 
और भी

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। CGBSC ने स्टूडेंट्स के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस बार दोनों कक्षाओं के बोर्ड परीक्षा में 6 लाख 6 हजार 578 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें 12वीं के 2.61 लाख और 10वीं के 3 लाख 45 हजार 543 स्टूडेंट्स परीक्षाओं में शामिल हुए थे। 

और भी

मौसम का यू टर्न, भोपाल-इंदौर सहित कई शहरों में पड़ीं बौछारें

भोपाल: अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से हवाओं के साथ कुछ नमी आने लगी है। इसके चलते बुधवार को दोपहर के बाद मौसम ने यू टर्न ले लिया। आसमान में बादल छा गए और प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक होने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई। दिन का तापमान लुढ़कने से तपिश से कुछ राहत भी मिली।  मौसम का यू टर्न, भोपाल-इंदौर सहित कई शहरों में पड़ीं बौछारें, मप्र के 35 से जिलों में बारिश का अलर्टWeather of MP: मौसम का यू टर्न, भोपाल-इंदौर सहित कई शहरों में पड़ीं बौछारें, मप्र के 35 से जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उधर गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान गुना में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इस चक्रवात से लेकर एक द्रोणिका गुजरात होते हुए कर्नाटक तक बनी हुई है, जबकि इसी चक्रवात से लेकर दूसरी द्रोणिका उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड होते हुए असम तक बनी हुई है। उत्तर-पूर्वी अरब सागर पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने लगी है। इस वजह से पूरे प्रदेश में आंशिक बादल बने हुए हैं। इसके चलते पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में कुछ कमी आने लगी है। साथ ही प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा की स्थिति बन रही है। गुरुवार को भी प्रदेश के लगभग सभी संभागों के जिलों में रुक-रुककर वर्षा हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। उधर गुरुवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने की संभावना है। पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के बाद बुधवार की दोपहर से अचानक से मौसम बदल गया। बादलों ने डेरा डाल लिया और हवाएं चलने लगीं। शाम तक आंधी ने शहर को घेर लिया और उसमें कई स्थानों पर जहां पेड़ों की डाल टूटकर नीचे गिर गईं तो वहीं होर्डिंग्स, बैनर फट गए और टीन नीचे आ गए। आंधी से उठे धूल के गुबार के कारण लोगों को अपने वाहन रोकने पड़े और तूफान के शांत होने के बाद लोग वाहन आगे बढ़ा सके। तूफान के चलते शहर में कई क्षेत्रों में फाल्ट आने से बिजली की सप्लाई भी प्रभावित हुई। सुबह से ही तेज गर्मी रही और दोपहर तक घरों से निकलना कठिन हो गया था। दिन का पारा 41 डिग्री के आसपास पहुंच गया और दोपहर बाद से बदले मौसम के कारण तापमान में कमी आना शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के अलावा रीठी तहसील क्षेत्र में भी आधे घंटे तक हवाओं के साथ बारिश हुई। पीरबाबा के पास सड़क पर गिरा पेड़ आंधी व बारिश के बीच कई स्थानों पर पेड़ गिरने से परेशानी हुई।

और भी

स्ट्रांग रूम को किया गया सील

दुर्ग:  लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र दुर्ग 07 में 7 मई 2024 को तीसरे चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मतदान सफलता के पश्चात् ई.व्ही.एम. मशीन एवं व्ही.व्ही.-पैट को श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई में बने स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। साथ ही सीसी टीवी कैमरों के माध्यम से ईवीएम मशीनों पर निगरानी रखी जा रही है। केन्द्रीय सशस्त्र बल चौबीसो घंटे स्ट्रांग रूम की निगरानी करेंगे। मतगणना दिवस तक स्ट्रॉग रूम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्पेशल फोर्स की निगरानी में ही रखा जाएगा। सामान्य ऑब्जर्वर श्रीकेश लथकर (आईएएस) व एस.बी. शेट्टेनवर (आईएएस) व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी व प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील किया गया है। इस दौरान एडीएम अरविंद एक्का, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर बजरंग दुबे, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर  हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर दीपक निकुंज, उत्तम ध्रुव, पंचभाई गुरूदत्त एवं अन्य अधिकारी अधिकारीगण मौजूद थे।

 

 

और भी

जिला प्रशासन ने प्रेक्षक श्रीकेश लथकर व प्रसन्ना वी पत्तनसेट्टी का जताया आभार

दुर्ग: लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र दुर्ग 07 में 7 मई 2024 को तीसरे चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न सफलता में प्रेक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। जिसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने एडीएम अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी कुमार देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर बजरंग दुबे की उपस्थिति में जिला प्रशासन की ओर से सामान्य प्रेक्षक श्रीकेश लथकर एवं व्यय प्रेक्षक प्रसन्ना वी. पत्तनसेट्टी को नंदी की मूर्ति भेंट की। साथ ही कलेक्टर सुश्री चौधरी ने प्रेक्षकों को मतदान प्रकिया में उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

और भी

तीसरे चरण के चुनाव में सरगुजा लोकसभा में हुआ सर्वाधिक 79.89 प्रतिशत मतदान

अम्बिकापुर:  छत्तीसगढ़ में मतदान का तीसरा चरण शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। इसके साथ ही राज्य में लोकसभा चुनाव पूर्ण हो चुके हैं। लोकसभा निर्वाचन 2024 में पूर्व लोकसभा निर्वाचनों की तुलना में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र और सरगुजा जिले दोनों में ही रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है।

शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराकर लौटे मतदान दल का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर ने गुलाब का फूल देकर स्वागत किया और निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन पर सराहना की और बधाई दी। लुण्ड्रा से प्राथमिक शाला रामनगर 31 मतदान दल ने सबसे पहले पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर परिसर में सकुशल वापसी की। संगवारी मतदान दलों में अम्बिकापुर विधानसभा के लखनपुर विकासखण्ड के भरतपुर मतदान केंद्र क्रमांक 192 के संगवारी मतदान दल ने पहले वापसी की। प्रशासनिक टीम की ओर से सभी का स्वागत किया गया।

लोकसभा निर्वाचन 2019 और 2014 के मतदान प्रतिशत के मुकाबले इस निर्वाचन में लगभग 2.5ः प्रतिशत मतदान में बढ़ोतरी हुई है। इस निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ने में विशेष स्वीप गतिविधियों की प्रमुख भूमिका रही। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर स्वयं पहाड़ी कोरवा में बसाहटों में पहुंचे और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। विशेष पहल करते हुए नमक के पैकेट पर स्टीकर के जरिए मतदाताओं से वोट अपील घर घर पहुंची। कलेक्टर की चिट्ठी मतदाताओं के नाम, मतदान न्यौता, नुक्कड़ नाटक, बाइक और मशाल रैली जैसे मतदाता जागरूकता अभियानों ने लोगों में नया जोश जगाया। मतदान केंद्रों में छाया, पेयजल, मेडिकल टीम की उपलब्धता, मदद के लिए मतदाता मित्र, अनोखे तरीकों से मतदाताओं का स्वागत, दिव्यांग रथ, मतदाता रथ जैसी बेहतरीन सुविधाओं को देख लोग मतदान के प्रति आकर्षित हुए जिसका परिणाम मतदान प्रतिशत की वृद्धि के रूप में देखने को मिला।


पिछले चुनाव की तुलना में सरगुजा जिले के मतदान के आंकड़े :

लोकसभा निर्वाचन 2019 में जहां जिले में मतदान प्रतिशत 77.45 रहा, वहीं इस निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़कर 79.23 दर्ज किया गया है।

पिछले लोकसभा निर्वाचन में सरगुजा जिले में 6 लाख 5 हजार 477 मतदाताओं में से 4 लाख 68 हजार 923 मतदाताओं से मतदान किया जिसमें 2 लाख 34 हजार 888 पुरुष मतदाता, 2 लाख 34 हजार 29 महिला मतदाता और 06 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल रहे। वहीं लोकसभा 2024 में जिले में 6 लाख 56 हजार 404 मतदाताओं में से 5 लाख 20 हजार 84 मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें 2 लाख 59 हजार 527 पुरुष मतदाता, 2 लाख 60 हजार 548 महिला मतदाता और 09 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल रहे।

लोकसभा निर्वाचन 2024 विधानसभा वार मतदान :

लुण्ड्रा विधानसभा में सर्वाधिक 84.04 मतदान दर्ज किया गया, अंबिकापुर विधानसभा में 75.20 और सीतापुर विधानसभा में 79.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

2014 से अब तक संसदीय क्षेत्र सरगुजा के आंकड़ों पर एक नजर :

लोकसभा निर्वाचन 2014 में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में 15 लाख 23 हजार 22 मतदाता दर्ज थे जिनमें से 11 लाख 87 हजार 305 मतदाताओं ने चुनाव के दौरान मतदान किया। इसमें 610812 पुरुष एवं 576493 महिला मतदाता शामिल रहे। मतदान का प्रतिशत 77.96 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इसी तरह लोकसभा निर्वाचन 2019 में संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 16 लाख 53 हजार 822 रही, जिसमें से 12 लाख 78 हजार 321 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 6 लाख 48 हजार 556 पुरुष मतदाता, 6 लाख 29 हजार 758 महिला मतदाता और 07 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल रहे। इस निर्वाचन में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 77.29 प्रतिशत दर्ज किया गया।

अब, लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के प्रतिशत में पिछले निर्वाचनों से सकारात्मक वृद्धि हुई है। इस लोकसभा निर्वाचन में 18 लाख 19 हजार 347 मतदाता में से 14 लाख 53 हजार 444 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान करने वालों में 7 लाख 29 हजार 853 पुरुष मतदाता, 7 लाख 23 हजार 574 महिला और 17 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल रहे। इस निर्वाचन में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत रिकॉर्ड 79.89 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

 
और भी

कलेक्टर, एसपी ने जिले के मतदान केंद्रों की व्यवस्था का लिया जायजा

सारंगढ़-बिलाईगढ़: मतदान दिवस पर  कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, एसपी पुष्कर शर्मा, स्वीप नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान, एआरओ सह एसडीएम वासु जैन ने सारंगढ़ शहरी के स्वामी आत्मानंद विद्यालय मतदान केंद्र, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगरपालिका मतदान केंद्र का अवलोकन किया। इसी प्रकार बरमकेला शहर के मतदान केन्द्र, ग्राम पंचायत डभरा, लोधिया और चांटीपाली के मतदान केंद्रों का अवलोकन किया। इसके साथ ही कलेक्टर ने दानसरा और कोसीर उप तहसील के मतदान केंद्र का अवलोकन किया।


बिलाईगढ़ क्षेत्र में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, एसपी पुष्कर शर्मा, स्वीप नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान ने सरसीवा, भटगांव, सलिहाघाट और कोदवा के मतदान केन्द्र का अवलोकन किया। कलेक्टर ने इस दौरान सभी मतदान दल के कार्यों का अवलोकन किया। सभी  दल कर्मी को उनके द्वारा मतदान किया गया कि नहीं पूछे। इसके साथ ही कलेक्टर ने सलिहा घाट के मितानिन को दवा को छांव में रखने की सलाह दी। इस प्रकार सुबह 7.30 से लेकर शाम 4.30 बजे तक पूरे जिले में मतदान व्यवस्था का जायजा  कलेक्टर और एसपी की टीम ने किया।

और भी

बारिश से जगदलपुर का पारा 12 डिग्री गिरा

रायपुर: बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मंगलवार को प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल गया है। विशेषकर जगदलपुर में हुई झमाझम बारिश के चलते वहां का अधिकतम तापमान 12 डिग्री गिर गया। मंगलवार सुबह से ही बादल छाने के साथ ही प्रदेश भर में ठंडी हवाएं भी चली। हालांकि दोपहर के वक्त तेज धूप भी निकल गई और इसके चलते उमस व गर्मी बढ़ी, लेकिन देर शाम फिर से मौसम का मिजाज बदल गया और रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चली। बारिश व ठंडी हवाओं ने अधिकतम तापमान में गिरावट ला दी है। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। साथ ही पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा,जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। दुर्ग का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा, उसके बाद ही मौसम का रुख बदलेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंडकता भी बढ़ेगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

तीन दिनों में तीन डिग्री गिरेगा पारा, रायपुर का पारा 2 डिग्री गिरा

अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। उसके बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

मंगलवार को लोहांडीगुड़ा- मानपुर में 3 सेमी, जगदलपुर - गीदम - दरभा- माकड़ी - अंतागड़ में 2 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तरी अंदरूनी ओडिशा से राजस्थान तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बुधवार आठ मई को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों मे हल्की वर्षा व गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। एक दो स्थानों पर वज्रपात के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट भी आएगी।

और भी

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने किया मतदान

लोकसभा निर्वाचन 2024 

 

रायपुर, 07 मई 2024/राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन एवं प्रथम  महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन ने आज सिहावा भवन सिविल लाईन्स स्थित आदर्श मतदान केंद्र 170 पहुंच कर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए। मतदान  के  बाद  राज्यपाल ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचाई।
और भी

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने नागरिक निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर करें मतदान- मुख्य सचिव श्री जै


रायपुर, 7 मई, 2024- लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज सुबह अपनी पत्नी श्रीमती रितु जैन के साथ देवेन्द्र नगर आफिसर्स काॅलोनी स्थित आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 52 में मतदान किया। मुख्य सचिव श्री जैन ने मतदान करने के उपरांत अपनी उंगली में लगे अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए।
और भी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान

मतदान प्रारंभ होने के 15 मिनट पहले ही पहुंच गई थीं मतदान केंद्र, सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की

रायपुर. 7 मई 2024. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज सवेरे रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने और उनकी मां श्रीमती अनिता बाबासाहेब कंगाले ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। वे मतदान शुरू होने के 15 मिनट पूर्व ही अपने मतदान केंद्र पहुंच गई थीं।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। श्रीमती कंगाले ने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। 
 
और भी

तीसरे चरण में छत्‍तीसगढ़ की सात सीटों पर हो रही वोटिंग

रायपुर: दक्षिण क्षेत्र में पहले व दूसरे चरण के मतदान में रिकार्ड बनने के बाद अब मध्य व उत्तर क्षेत्र की बारी है। चार लोकसभा सीटों में 2019 के लोकसभा चुनाव की अपेक्षा मौजूदा वर्ष में रिकार्ड कायम हुआ है। अब बाकी सात सीटों पर भी मतदान का नया कीर्तिमान स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है। पहले व दूसरे चरण के मतदान में 2.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। तीसरे चरण के सात सीटों पर 2019 के चुनाव में 71.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर लागू आचार संहिता के दौरान अब तक लगभग 121 करोड़ रुपये के सामानों की जब्ती हुई है। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक लोकसभा चुनाव-2019 में 11 सीटों पर लगभग 10.50 करोड़ के कीमत के सामानों की जब्ती की गई थी। एक जनवरी से 16 मार्च 2024 तक 66 करोड़ रुपये व 16 से मार्च से अब तक 55.18 करोड़ रुपये की जब्ती की गई है। अब तक कुल 121 करोड़ रुपये के कीमत के सामानों को निर्वाचन कार्यालय ने जब्त किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई में अलग-अलग वस्तुओं में साड़ी, पायल, बिछिया, घड़ियां आदि सामान की जब्ती हुई है।

और भी

स्वामी आत्मानंद छत्तीसगढ़ का गौरव, उनका नाम हटाकर पछताएगी भाजपा : भूपेश बघेल

रायपुर: स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना का नाम बदलने की भाजपा सरकार की योजना पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर ऐसा होता है तो यह दुर्भाग्यजनक होगा और ऐसा करके भाजपा समाज में ग़लत संदेश देगी और बाद में पछताएगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यक्तियों के नाम से चल रही योजनाओं का नाम बदलना भाजपा की फितरत रही है पर छत्तीसगढ़ के एक विश्वविख्यात संत और आध्यात्मिक व्यक्ति के नाम पर चल रही योजना का नाम बदलने से पता चलता है कि अब भाजपा को संतों और धार्मिक व्यक्तियों से भी दिक्कत होने लगी है।

उन्होंने कहा है कि स्वामी विवेकानंद का रायपुर से नाता रहा है और इसीलिए स्वामी आत्मानंद ने छत्तीसगढ़ में रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद भावधारा का प्रचार प्रसार करने का फ़ैसला किया था. समाजसेवा को उन्होंने सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी. श्री बघेल ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में भीषण सूखा पड़ा था तब उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित दान राशि को सूखा राहत कार्यों में लगाने का फ़ैसला किया था. वे जीवनपर्यंत स्वामी विवेकानंद के ‘दरिद्र नारायण’ की अवधारणा का पालन करते रहे और रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम के माध्यम से ग़रीबों और ज़रूरतमंदों की सहायता करते रहे।

भाजपा के नेताओं को भूपेश बघेल ने सलाह दी है कि वे चाहें को नाम बदलने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भी चर्चा कर लेनी चाहिए क्योंकि डा सिंह विवेकानंद आश्रम के हॉस्टल में रह चुके हैं और स्वामी आत्मानंद के सानिध्य में रहे हैं।

भूपेश बघेल ने कहा है कि भले ही नाम बदलने की राजनीति भाजपा की विरासत में है पर स्वामी आत्मानंद के नाम पर बनी योजना का नाम बदलने से पहले उन्हें विचार कर लेना चाहिए कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ की जनता की भावना किस तरह आहत होगी और भाजपा को बाद में पछताना होगा।

और भी

चेहरे पर लेकर मुस्कान, महिलाएं चली कराने मतदान...

कोरबा:  कोरबा जिले में लोकतंत्र का महापर्व 7 मई को मतदान प्रारंभ होने के साथ शुरू हो जाएगा। इस पर्व की तैयारी को लेकर सोमवार सुबह से ही मतदान दल अपने-अपने मतदान केद्रों की ओर बसों से रवाना हुई। कोरबा जिले के चार विधानसभा में से दो विधानसभा कोरबा और रामपुर के लिए मतदान दल आईटी कॉलेज झगरहा तथा पाली-तानाखार एवं कटघोरा विधानसभा के लिए शासकीय मुकुटधर कॉलेज कटघोरा से मतदान दल बसों से रवाना हुई।

कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रही महिला मतदान दल के बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बस पर चढ़कर महिला मतदान दलों को ऑल द बेस्ट कहकर लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया। आईटी कॉलेज से अपने दल में ईवीएम के साथ बसों में रवाना होती महिलाओं में मतदान कराने का न सिर्फ उत्साह था अपितु चेहरे पर मुस्कान के साथ लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने और भागीदार बनने की खुशी भी थी।
कोरबा लोकसभा अंतर्गत कोरबा विधानसभा के 249 मतदान केंद्रों सहित जिले के अन्य 30 संगवारी केद्रों में महिला मतदान दलों द्वारा मतदान कराया जाएगा। कोरबा जिले में कलेक्टर अजीत वसंत के नेतृत्व में पहली बार महिलाओं को कोरबा विधानसभा में सम्पूर्ण मतदान केंद्र के लिए जिम्मेदारी दी गई है। निर्वाचन कार्य में जिम्मेदारी मिलने पर खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस करते हुए महिला मतदान दल के कर्मचारियों ने खुशी जताई है। ईवीएम के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना होती मतदान अधिकारी श्रीमती नेहा सिंह ने बताया कि हम महिलाएं सभी प्रकार के कार्य कर सकती हैं। निर्वाचन आयोग ने जो जिम्मेदारी दी है उसे भी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत पहले कई देशों में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार नहीं था, आज हम जैसी महिलाओं को मतदान कराने की जिम्मेदारी भी मिलने लगी है। इससे हम सभी को खुशी के साथ गर्व भी महसूस होता है।

पीठासीन अधिकारी के रूप में मतदान केंद्र के रवाना होती खुशबू खान ने बताया कि मेरी पहली बार ड्यूटी लगी है, इस कार्य को करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं है। बहुत खुशी की बात है कि हमें यह जिम्मेदारी मिली है और इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। पीठासीन अधिकारी के रूप में श्रीमती एम. धनलक्ष्मी ने बताया कि वह तीसरी बार निर्वाचन कार्य करने जा रहीं हैं। इस कार्य से उन्हें गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में काम कर सकती हैं। निर्वाचन का दायित्व जिम्मेदारी और गंभीरता से जुड़ा हुआ है। हम सभी इसे गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार संपादित करेंगे। मतदान अधिकारी के रूप में श्रीमती हेमलता राठौर, ममता यादव, अलखनंदा दत्ता, अभिलाषा विश्वकर्मा, श्रीमती कल्पना लहरे तथा सुरक्षा डयूटी में आई प्रतिभा राय सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि हम सभी महिलाएं बहुत ही उत्साहित हैं कि महिला टीम इतनी बड़ी जिम्मेदारी का काम करने जा रहीं हैं, यह सब कोरबा जिले के गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरा करके बताएंगे। सभी महिलाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में खुद की भागीदारी पर खुशी जताई है।

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा में मतदान 7 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होना है। कोरबा लोकसभा के अंतर्गत कोरबा विधानसभा सीट में इस बार मतदान कराने के लिए जिन अधिकारी-कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है, उनमें सभी महिलाएं शामिल है। कोरबा विधानसभा के 249 बूथों पर लगभग 1150 महिला कर्मचारी होंगी। इसके साथ ही 69 माइक्रों आब्जर्वर, अनेक सेक्टर अधिकारी, सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिलाओं के हाथों सौंपी गई है। जिले के अन्य तीन विधानसभा में 10-10 संगवारी मतदान केंद्र भी बनाएं गए हैं। इन संगवारी मतदान केंद्रों में भी कुल 180 महिलाओं की ड्यूटी लगी है।

और भी

असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़, हिन्दू संगठनों ने किया चक्का जाम...

राजिम: राजिम थाना क्षेत्र के दुतकैया ग्राम में स्थित शिवालय को 30 अप्रैल की रात कुछ असमाजिक तत्वों ने न केवल खंडित किया था, बल्कि उस पर शराब भी उड़ेल दी थी। शिवालय तोड़ने वाले असली गुनहगारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हिंदू संगठन ने शनिवार को राजिम में नेशनल हाईवे जाम किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल में एकत्रित होकर नेशनल हाइवे 130 सी को जाम कर दिया। जाम के चलते दोनो छोर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम अर्पिता पाठक और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचकर अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम को बहाल किया गया।



मिली जानकारी के अनुसार, 1 मई की सुबह लगते ही ग्रामीण बोधन साहू ने मामले की शिकायत राजिम थाने में की थी। राजिम पुलिस ने 295 भादवी के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दिया। पुलिस ने अगले दिन अहमद खान नाम के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। जिसमें आरोपी ने एक नाबालिग और अन्य समेत 3 लोग मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को 3 मई को जेल दाखिल करा दिया। एक नाबालिग समेत सफी खान नाम का आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। लेकिन कहा जा रहा है कि, इसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने लगाया खानापूर्ति का आरोप
इधर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शिशुपाल सिंह राजपूत और गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि, घटना के असली गुनहगारों को नही पकड़ा गया है। बल्की जो आदतन आरोपी है, जिसे दूसरे वारदात में गिरफ्तारी किया जाना था। उसकी गिरफ्तारी कर खाना पूर्ति का आरोप लगाया गया है। इस मामले में फिलहाल अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

 

 

और भी

तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई महिला को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

धमतरी: जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र के जंगल में 25-28 सदस्यीय सिकासेर दल के हाथी विचरण कर रहे हैं। तेंदूपत्ता तोड़ने केरेगांव वन परिक्षेत्र के जंगल में गई ग्राम ग्राम डोकाल निवासी सुरेखा बाई 42 वर्ष को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। इन दिनों जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य चल रहा है, इसलिए वनांचल के ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल जा रहे हैं। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह हाथी शाम के बाद केरेगांव के जंगल से नरहरा होकर सिंगपुर के जंगल पहुंच गया है।

केरेगांव के जंगल में दो मई की सुबह दल से बिछड़ा एक हाथी ग्राम पंडरीपानी से पालावाड़ी की ओर आगे बढ़ रहा था। दो मई की सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई ग्राम डोकाल निवासी सुरेखा बाई का सामना इस हाथी से हो गया। महिला को देखते हमला कर हाथी ने उसे पटक- पटक कर मार डाला। महिला अपने पति और गांव वालों के साथ सुबह पांच बजे जंगल गई थी। 7.30 बजे हाथी ने उस पर पर हमला कर दिया। सुरेखा की मौके मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद केरेगांव पुलिस और वन विभाग टीम ने वहां पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। उल्लेखनीय है कि धमतरी वनमंडल के नगरी परिक्षेत्र के ग्राम तुमबाहरा, चारगांव, मटियाबाहरा, भैंसामुड़ा, गजकन्हार, बिलभदर, डोंगरडुला, कल्लेमेटा के जंगल में भ्रमण करते हुए 12 से 15 सदस्यीय हाथियों का दल केरेगांव वन परिक्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहा था।

निगरानी दल ने गांवों में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को सचेत रहने समझाईश दी थी। सिकासेर दल के 25 से 28 हाथियों का दल संबलपुर, आमाली, गोरेगांव, फरसियां के जंगल में भ्रमण करते हुए देखे गए थे। अब ये हाथी फरसियां से आगे बढ़कर छिपली, खुदुरपानी, निर्राबेड़ा के जंगल में पहुंच गए हैं।

10 से अधिक लोगों को कुचलकर मार चुके हाथी

धमतरी जिले में अब तक हाथियों ने 10 से अधिक लोगाें को कुचल कर मार चुके हैं। गंगरेल बांध के डूबान क्षेत्र में हाथियों के हमले से पहली मौत विश्रामपुर निवासी संजू मंडावी की हुई। इसके बाद 29 सितंबर 2022 को सिलतरा के पास चनागांव निवासी प्रियेश नेताम की माैत हुई। उसका दोस्त संदीप कुंजाम गंभीर रूप से घायल हो गया। बिरनासिल्ली निवासी कमार युवती सुक बाई, पाइकभाठा निवासी भूमिका मरकाम,पांवद्वार निवासी बुधलाल, पारधी में सुखमा बाई कमार की मौत हो चुकी है। अप्रैल 2020 में नगरी निवासी सिमरन साहू 11 वर्ष अपने पिता शेखर साहू के साथ महुआ बीनने नगरी रेंज के तुमबाहरा के जंगल गई थी। महुआ बिन रही थी, तभी हाथी आ गया। हाथी को देखकर लड़की व पिता भागने लगे, लेकिन लड़की हाथी की चपेट में आ गई। हाथी ने छात्रा को कुचल कर मार डाला। भालुचुआ गांव के कमारपारा निवासी कमला बाई को हाथियों ने पटक-पटक कर मारा डाला था।

28 हजार मजदूर तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे

जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 26 हजार 800 मानक बोरा का लक्ष्य रखा गया है। 27 समितियों के अंतर्गत 238 फड़ हैं। जहां 238 गांवों के लोग तेंदूपत्ता संग्रहण करेंगे। अधिकांश जगहों में दो मई गुरूवार से तोड़ाई और संग्रहण कार्य शुरू हुआ। मजदूरों को प्रति मानक बोरा 5500 रुपये के हिसाब से मजदूरी दी जायेगी।

 

 

और भी

CM साय की दो टूक, भ्रष्टाचारी पूर्व मुख्यमंत्री हो या आम आदमी, गलत किया तो जेल जाना ही पड़ेगा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  ने दो टूक कह दिया है कि नक्सलियों और भ्रष्टाचारियों की उनकी सरकार में खैर नहीं है। भ्रष्टाचारी पूर्व मुख्यमंत्री हो या आम आदमी, गलत किया है तो जेल जाना ही पड़ेगा। मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से बातचीत में उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने लोकलुभावन जन घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें 36 वादे थे, उनको पूरा समय मिला सरकार चलाने का लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। साथ ही पांच वर्षों में कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। कोयला, बालू, शराब, डीएमएफ राशि में घोटाला जैसे बहुत से घोटाले कर जनता के विश्वास से उतर चुकी थी। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एकजुट होकर काम किया जिसके कारण हमें अच्छी सफलता मिली।

नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान पर सीएम साय ने कहा कि इसका श्रेय तो डबल इंजन सरकार को जाता है। जिसके तहत हम मजबूती से लड़ पाए हैं और केंद्र से बहुत सहयोग भी मिला है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प लिया है। प्रदेशवासियों ने देखा है कि पिछले चार महीने में लगातार नक्सली मारे जा रहे हैं, आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं और ये बड़ी सफलता हमारे सैनिकों को मिल रही हैं।

और भी