छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

रायपुर में विधानसभा चौक का सौंदर्यीकरण, बस्तर आर्ट की झलक

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में विधानसभा के समीप स्थित जीरो पॉइंट चौक के सौंदर्यीकरण कार्याें का लोकार्पण किया। सौंदर्यीकरण के तहत मुख्य चौक तथा सड़क के दोनों तरफ के उद्यानों में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं लोक कला को प्रदर्शित किया गया है। चौक के मध्य में और दोनों तरफ के उद्यान का सौंदर्यीकरण 37.95 लाख रुपए की लागत से किया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक सर्वश्री अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम, गोमती साय, दयालदास बघेल, मोती लाल साहू, प्रबोध मिंज, पुरन्दर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, भावना बोहरा सहित अनेक विधायकगण, विधानसभा सचिव शर्मा भी उपस्थित थे।

विधानसभा चौक का सौंदर्यीकरण –

मोवा-विधानसभा फोरलेन मार्ग (लोक निर्माण विभाग का मुख्य जिला मार्ग) में स्थित चौक लगभग 20 वर्ष पूर्व निर्मित किया गया था। मोवा-विधानसभा फोरलेन मार्ग में स्थित चौक की गोलाई अत्यधिक होने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। चौक की गोलाई को कम कर विधानसभा की गरिमा अनुरुप चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया। विधानसभा पहुँच मार्ग में मार्ग के दोनों ओर स्थित उद्यान लगभग 16 वर्ष पूर्व निर्मित किये गये थे। चूंकि उक्त दोनों उद्यान छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के प्रवेश मार्ग में स्थित हैं। अतः उक्त दोनों उद्यान में छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक हो एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन की गरिमा के अनुरुप उद्यान का स्वरुप हो, इस उद्देश्य से उद्यान के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया।

चौक – चौक में बस्तर आर्ट बेल मेटल पेटर्न की मूर्ति लगाई गई है, मूर्ति को इस तरह से स्थापित किया गया है जिससे की उसे तीन तरफ से देखा जा सकता है। इस चौक को 6 मीटर गोलाई में बनाया गया है।

उद्यान – विधानसभा मार्ग के दोनों ओर स्थित उद्यान में मुरिया नृत्य करते हुए महिलाएँ एवं पुरुषों की मूर्तियाँ लगायी गई हैं। उद्यान में स्थित दीवाल पर बस्तर आर्ट बेल मेटल पेटर्न से कलाकृति बनाई गई है। उद्यान में बस्तर आर्ट बेल मेटल से विभिन्न मूर्तियाँ तैयार कर लगाई गई हैं।

और भी

सीएम को मिला 'रामराज्य युवा यात्रा' का आमंत्रण

 रायपुर: 15 दिसंबर से श्रीलंका से निकली 'रामराज्य युवा यात्रा' 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। इससे पहले ये ऐतिहासिक यात्रा आगामी 4 जनवरी को छत्तीसगढ़ आयेगी। जहां विभिन्न शहरों में इसका विभिन्न संगठनों और सनातनियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इस यात्रा में सम्मिलित होने हेतु सुदर्शन न्यूज़ के छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख योगेश मिश्रा ने स्टेट गेस्ट हाउस और अस्थायी मुख्यमंत्री निवास पहुना में भेंट करके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस यात्रा में समिलित होने हेतु आमंत्रित किया। जानकारी के अनुसार अयोध्या पहुंचकर 24 जनवरी तक यात्रा से जुड़े अनुभूतियों और चित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। 44 दिन में 10 हज़ार किलोमीटर के मार्ग में 8 राज्य, कई नगरों व गाँवों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिसमें उस स्थान के वीडियो बना कर दिखाना, पूजा पाठ, भजन, प्रवचन, सत्संग से संदेश दिया जाएगा। आयोजन समिति से मिली जानकारी के मुताबिक राम राज्य युवा यात्रा छत्तीसगढ़ के राजिम, गरियाबंद, तुरतुरिया, अंबिकापुर, जांजगीर चांपा जगदलपुर और राजनांदगांव पहुंचेगी। यहां अपने सिर पर चरण पादुका लेकर प्रदोष चव्हाणके प्रभु श्री राम के आदर्शों को संजोए हुए विभिन्न जगहों पर सनातनियों के साथ भ्रमण करते नजर आएंगे। इसके साथ ही जशपुर में भी इस यात्रा के पहुंचने की जानकारी मिली है। छत्तीसगढ़ के बाद ये यात्रा मध्यप्रदेश प्रवेश करेगी। इस यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रामेश्वरम से ये यात्रा उसी मार्ग पर चल रही है..जिस पर चलकर श्रीराम वनवास का निर्वासन झेलते हुए श्रीलंका तक गए थे...इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व श्री प्रदोष सुरेश चह्वाणके कर रहे हैं। यात्रा का मार्गदर्शन रामायण सर्किट के अध्यक्ष डॉक्टर रामअवतार शर्मा जी कर रहे हैं...जो इस मार्ग पर पूर्व में ही 18 बार यात्रा कर चुके हैं और अपना पूरा जीवन श्रीराम वनगमन पथ की खोज और शोध पर समर्पित कर दिया है।

यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल होने वाली विभूतियां

आचार्य महामंडलेश्वर, जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि जी महराज आचार्य सभा के महासचिव,महामंडलेश्वर परमात्मानंद सरस्वती जी महाराज, बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री जी, विख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी के अलावा कई और साधु,संत,कथावाचक और मीडिया के मित्रों के साथ कई धार्मिक विभूतियाँ भी शामिल हो रही हैं,साथ ही जनप्रतिनिधियों और सामाजिक-धार्मिक संगठन के लोग भी बढ़ चढ़ कर इस दिव्य यात्रा में अपना योगदान कर रहे हैं ।रामराज्य युवा यात्रा श्री राम से संबंधित सभी पौराणिक महत्व वाले स्थानों पर जा रही है, यही नहीं श्रीराम के वनवास काल के लोकप्रिय प्रसिद्ध स्थलों पर धर्म संसद, कविता पाठ और पूज्य संतों के समागम कराये जा रहे हैं। साथ ही यात्रा उन महत्वपूर्ण पड़ावों पर भी पंहुच रही है जो अब भी आम जनमानस से अनछुई रह गई है। यात्रा के दौरान हम श्रीराम के जीवन से जुड़े तमाम अनछुए पहलुओं को भी प्रकाश में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

यात्रा के मुख्य उद्देश क्या हैं?

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में श्रीराम के चरित्र निर्माण व संस्कारों को बढ़ावा देना, समाज के अंदर के रावणों का अंत करना, परिवारों में प्रबोधन से एकता व आत्मीयता का निर्माण करना, राष्ट्र-धर्म भक्ति को बढ़ावा देना, वनवास के समय श्री राम जी को सहयोग करने वाले वनवासियों का धन्यवाद करना है, क्योंकि प्रभु श्रीराम जी रावण से युद्ध जीतने के बाद अयोध्या पुष्पक विमान से गए थे इसलिए लौटते समय वनवासियों को मिल नहीं पाए थे। इस यात्रा का प्रसारण सुदर्शन न्यूज़ चैनल सहित कई, प्रादेशिक व धार्मिक न्यूज़ चैनलों के साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी किया जा रहा है। जाने माने यूट्यूबर भी यात्रा में सहभागी हो कर इसे करोड़ों लोगों तक पहुंचाने में अपना योगदान दे रहे हैं। यह यात्रा कई मायनों में इतिहास बनाऐगी। अब तक इस प्रकार की यात्रा का आयोजन कभी नहीं हुआ है। यह “राम राज्य युवा यात्रा” ऐतिहासिक होगी।

और भी

महासमुंद के 14 ग्रामों में 21 को पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 केन्द्र सरकार की योजनाओं से कराएंगे अवगत, योजनाओं के स्टॉल लगाए जायेंगे

 

महासमुंद: विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर प्रभात मलिक ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए जनपद वार रूट प्लान, सेक्टर अधिकारी, क्लस्टर मुख्यालय सहित ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ गांव-गांव में पहुंचकर केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से अवगत करायेंगे। उल्लेखनीय है कि संकल्प यात्रा 16 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 26 जनवरी 2024 तक चलेगी। यात्रा के तहत महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 105 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत 116, पिथौरा में 126, बसना में 102 एवं विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत 107 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचेगी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 21 दिसम्बर को जनपद महासमुंद के ग्राम पंचायत बरबसपुर और बिरकोनी में सुबह 10 बजे से एवं बड़गांव और अछरीडीह में दोपहर 2 बजे से शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह जनपद बागबाहरा के ग्राम पंचायत खोपली में प्रातः 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत कसहीबाहरा में 2 बजे से, जनपद पिथौरा के ग्राम पंचायत चारभाठा और अनसुला में प्रातः 10 बजे से, ग्राम पंचायत पाटनदादर और सपोस में दोपहर 2 बजे से, जनपद बसना के ग्राम पंचायत परसकोल में 10 बजे से एवं केवटापाली में 2 बजे से तथा जनपद सरायपाली के ग्राम पंचायत रिसेकेला में 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत केंदुआ में दोपहर 2 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे और संबंधित योजना का लाभ दिलाने आमजन से आवेदन लिए जाएंगे तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथों में लगी एलईडी के माध्यम से योजनाओं के बारे में जानकारी देकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

और भी

विधानसभा अध्यक्ष की अगुवाई में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

 रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे

 

 

और भी

सुकमा में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़

सुकमा: छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा (Sukma) जिले में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। खबरों के अनुसार मुठभेड़ में पांच से छह नक्सलियों को गोली लगी है। मौके पर एक बड़ा नक्सल डेरा, विस्फोटक पदार्थ एवं भारी मात्रा में नक्सल सामग्री मिला है। बताया जा रहा है कि पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह घटना थाना चिंतलनार की है। मिली जानकारी के अनुसार जवानों को ग्राम नागाराम एवं कोत्तापल्ली के जंगलों में नागाराम एलओएस के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली। इसके बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं कोबरा 201 बटालियन के जवानों की संयुक्‍त टीम ने ग्राम नागाराम एवं कोत्ता पल्ली के जंगलों में मौजूद नक्‍स‍ली कैंपों पर हमला बोला दिया।

और भी

लोकसभा चुनाव के लिए भूपेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी...

 रायपुर: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच कांग्रेस ने नेशनल एलायंस कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में कांग्रेस ने पांच दिग्गज नेताओं को शामिल किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी कमेटी में शामिल किया गया है। इसके अलावा कमेटी में अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश का नाम शामिल है।


 

और भी

रमन सिंह चुने गए विधानसभा अध्यक्ष, पदभार संभाला

 रायपुर: छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है।

 इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय, चरणदास महंत, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप और अजय चंद्राकर ने प्रस्ताव रखा।

जिसका अरुण साव, भूपेश बघेल, विजय शर्मा, भावना बोहरा और पुन्नुलाल मोहले ने समर्थन किया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष चुना है।

 

 

और भी

मंत्रिमंडल में नए-पुराने चेहरों को मिलेगी जगह : विष्णु देव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ दिल्ली से लौट आए हैं। बता दें कि रविवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने गए थे। सीएम विष्णु देव साय नए मंत्रिमंडल के सदस्यों की लिस्ट लेकर दिल्ली में आलाकमान से बातचीत की। दिल्ली से हरी झंडी लेकर लौटे मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय आलाकमान से मुलाकात के बाद पार्टी जल्द पत्ते खोलेगी। इसमें नए और पुराने चेहरे भी शामिल होंगे।


सीएम साय ने मंत्रिमंडल के गठन की जानकारी के साथ धान खरीद को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया है, उसे पूरा किया जायेगा। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। विष्णुदेव साय मंत्री मंडल में नए पुराने चेहरे शामिल होंगे। बता दें कि दिल्ली से हाई कमान के ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ​सीएम विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल की जल्द घोषणा करेंगे।

 

 

और भी

सीएम साय की पहली सार्वजनिक सभा में नजर आई भावी छत्तीसगढ़ की तस्वीर

 रायपुर: मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 16 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ के दौरान अपनी पहली सार्वजनिक सभा को संबंधित किया। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद यह पहला अवसर था जब राजधानी से एक आदिवासी मुख्यमंत्री की आवाज न केवल कार्यक्रम स्थल पर, बल्कि छत्तीसगढ़ के गांव-गांव और शहर-शहर में गूंज रही थी। कार्यक्रम का वीडियो प्रसारण सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में भी देखा-सुना गया। 32 प्रतिशत की आदिवासी जनसंख्या वाले छत्तीसगढ़ राज्य में नये मुख्यमंत्री, भारत सरकार से प्रदेश को मिली गारंटियों को लागू करने का अपना संकल्प पूरे आत्मविश्वास के साथ दोहरा रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते मैं आश्वस्त करना चाहता हूं मोदी की गारंटी पूरी होगी। वे यह कहना भी नहीं भूले कि इस गारंटी में समाज के सभी वर्ग के लोगों की चिंता की गई है।


विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के प्रचार-प्रचार के साथ-साथ आम लोगों को उनसे लाभान्वित करने के उद्देश्य से भी आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया, उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री के संबोधन से ठीक पहले मुख्यमंत्री का संबोधन था, उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानंत्री ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो न केवल योजनाएं बनाते हैं, बल्कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाना भी सुनिश्चित करते हैं। मुख्यमंत्री साय ने अपने उन अनुभवों को भी साझा किया जब वे 2014 में राज्यमंत्री थे और तब प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में अपने पहले संबोधन में कहा था कि उनकी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार होगी।

 

अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बार-बार भारत सरकार को उद्धृत करते हुए अपने नेतृत्व वाली राज्य सरकार की भावी रीति-नीति और लक्ष्यों को भी लोगों के सामने स्पष्ट कर दिया। इस संबोधन के दौरान साय की आत्मविश्वास से लबरेज भाव-भंगिमा, शब्द, आवाज और विचारों ने राज्य के नागरिकों के सामने सदृढ़ सुशासन की भी गारंटी रख दी है। साय ने अपना पहला संबोधन छत्तीसगढ़ी में दिया, उनका यह निर्णय इंगित करता है कि आने वाले दिनों में सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की जड़ें गहरी होंगी, तना होगा और शाखाएं फलों से लदी होंगी।

 

 

 
और भी

प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे शुभारंभ

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का प्रदेश में 16 दिसंबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से इस प्रदेशव्यापी आयोजन में उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा उक्त कार्यक्रम के लिए सभी जिलों में मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर जिले में, उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर जिले में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा जिले में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

और भी

पूर्व सीएम रमन सिंह से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास में सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा उपस्थित रहे।

 

 

और भी

सीएम साय आज राजस्थान सरकार के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली जाने से पहले सीएम साय राजस्थान जाएंगे। जहां वे नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाक़ात कर मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा कर सकते हैं। जहां छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल का नाम तय होगा। मंत्रिमंडल में अधिकतर नए नाम सामने आने की संभावना है।

वहीं बताया जा रहा है कि खर मास लगने के दिन यानी शनिवार को छत्तीसगढ़ के 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं। राज्यपाल के दिल्ली से लौटते ही कार्यक्रम हो सकता है. इनमें बृजमोहन अग्रवाल, रेणुका सिंह, राजेश मूणत, विक्रम उसेंडी, केदार कश्यप, धरमलाल कौशिक, ओपी चौधरी, अजय चंद्राकर, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, पुन्नुलाल मोहले के नाम मंत्री पद के लिए आगे चल रहे हैं।

बता दें कि 13 दिसंबर को प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ ली थी। उनके साथ प्रदेश के दो नए उप-मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, अन्य केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद थे।

 

 

और भी

हमारी सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं बल्कि टीम भावना से कार्य करेगी: सीएम साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में गुरुवार को महानदी भवन नवा रायपुर में विभिन्न विभागों के सचिव स्तर के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री को राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शासन और प्रशासन विकास की गाड़ी के दो पहिए हैं, हम सब मिलकर राज्य को आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं बल्कि टीम भावना से कार्य करेगी। प्रशासनिक अधिकारी हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बहुत ही सहज और सरल हैं, हमें मिलकर राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा में नागरिक, प्रशासन और शासन एक दूसरे के पूरक हैं, हम सब मिलकर ही राज्य को विकास की ओर अग्रसर करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं सभी विभागों के सचिव उपस्थित रहे।

और भी

किसानों को 25 दिसंबर को मिलेगा 2 साल का बोनस : विष्णु देव साय

कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख पीएम आवास को मंज़ूरी

 

रायपुर: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में आयोजित कैबिनेट की पहली बैठक संपन्न हो गई है। गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में दोनों डिप्‍टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद थे।

बैठक के प्रारंभ में मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन ने विभागीय सचिवों का परिचय कराया। इसके बाद बैठक के एजेंडें पर चर्चा शुरू हुई। कैबिनेट की बैठक के बाद नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय ऑडिटोरियम में सीएम ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान दोनों डिप्‍टी सीएम भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने यह आश्‍वासन दिया है कि दो वर्ष का बोनस 25 दिसंबर को देंगे। दो साल का बोनस निश्चित रुप से देंगे। साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में जो भी वादा किया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। आदिवासी समाज का मान और सम्‍मान भाजपा ने जितना बढ़ाया है उतना किसी भी पार्टी ने नहीं बढ़ाया है। पहले आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में भूखमरी होती थी, लेकिन छत्‍तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनी तब सस्‍ता अनाज देना शुरू किए। आज कहीं कोई भूखमरी नहीं है। यह हमारे आदिवासी समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। 15 साल में शिक्षा, चिकित्‍सा सहित अन्‍य क्षेत्रों में पर्याप्‍त विकास हुआ।

कैबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास को मंज़ूरी दे दी गई है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा, यह हमारा चुनावी वादा था। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव के दौरान कहा था कि, बीजेपी सरकार बनने पर मुख्यमंत्री पहला फ़ैसला आवास योजना का लेंगे। अब जल्द ही राज्य के ग़रीब वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। कांग्रेस सरकार ने राज्य को आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है।

सीएम साय ने कहा कि सबसे पहले आप लोगों के माध्‍यम से हम पूरे प्रदेश के मतदाताओं को धन्‍यवाद देते हैं, जिन्‍होने भाजपा पर बहुत बड़ा विश्‍वास किया। और जितनी हम लोगों ने कल्‍पना नहीं किए थे उससे बड़ी सफलता दिलाने का काम किया। कांग्रेस राज्‍य में जो 18 लाख गरीब आवास से वंचित हो गए हैं उन्‍हें हम आवास देंगे। हमारे प्रधानमंत्री ने प्रदेश की जनता से वादा किया था। इसलिए कैबिनेट की पहली बैठक में हमने यही फैसला किया। सीएम साय ने बताया कि आज की कैबिनेट की बैठक में यही एक एजेंडा था।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर पूछे गए प्रश्‍न पर सीएम ने कहा कि हमारी पार्टी में भी योग्‍य लोग हैं और अब डबल इंजन की सरकार हो गई है। मिलकर काम करेंगे बजट की कोई कमी नहीं होगी।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 15 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने सरदार पटेल का पुण्य स्मरण करते हुए कहा है कि सरदार पटेल अपने फ़ौलादी संकल्पों के कारण लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के लिए किये संघर्ष के दौरान उन्होंने कई आंदोलनों का कुशल नेतृत्व किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी सरदार पटेल भारत को एक सूत्र में पिरोने की दिशा में काम करते रहे। भारत देश के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका हमेशा अविस्मरणीय रहेगी।

और भी

बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल कांग्रेस से निष्कासित

रायपुर: कांग्रेस ने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दोनों पूर्व विधायकों को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दोनों पूर्व विधायकों ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह निर्णय लिया है।

निष्कासन आदेश में लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के परिणाम उपरांत प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं के उपर सार्वजनिक रूप से लगाये गये तथ्यहीन आरोप को निराधार व प्रस्तुत जबाव / स्पष्टीकरण से असंतुष्ट होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के आदेशानुसार 14 दिसम्बर को पूर्व विधायक वृहस्पत सिंह को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडियन नेशनल कांग्रेस) की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

 


 
और भी

विनय जायसवाल के निवास में चल रही नाराज नेताओं की बैठक

खरगे से मुलाकात के लिए करेंगे समय की मांग

रायपुर: विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट से वंचित किए गए कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने गुरुवार को विनय जायसवाल के निवास पर एक बैठक आयोजित की। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के 15 पूर्व विधायकों की बैठक जारी है। कहा जा रहा है कि बैठक के बाद एआईसीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के लिए ये विधायक समय की मांग करेंगे।

इस बैठक में डॉ. विनय जायसवाल के अलावा पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह, शिशुपाल सोरी, चंद्रदेव राय, लक्ष्मी ध्रुव, भुनेश्वर बघेल, मोतीलाल देवांगन, गुरुदयाल बंजारे, प्रमोद शर्मा के साथ अन्य पूर्व विधायक मौजूद हैं। ये सभी वे विधायक हैं जिनका इस चुनाव में कांग्रेस ने टिकट काट दिया था।

बता दें कि इन विधायकों की संगठन से नाराजगी पहले भी सामने आ चुकी है। इस बैठक के बाद ये विधायक एक राय होकर कांग्रेस नेतृत्व के सामने अपनी बातें रखने की बात कह रहें हैं। उनका कहना है कि राज्य में जिस प्रकार से कांग्रेस की हार हुई है वे अप्रत्याशित है ऐसे में जो इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

 

 

और भी

पहली कैबिनेट की बैठक में सीएम साय ने की बड़ी घोषणा...

रायपुर: विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बने गए हैं। साय ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है।


इस बैठक में सीएम साय ने बड़ी घोषणाएं की है। बता दें कि यह साय कैबिनेट की यह बैठक मंत्रालय में हुई। वहीं इस बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा मौजूद रहें। इनके साथ ही कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 



विष्णुदेव साय की पहली कैबिनेट में मोदी की गारंटी पर लिए गए ये अहम फैसले

इन योजनाओं पर किया जाएगा कार्य
    कृषक उन्नित योजना
    महतारी वंदना योजना
    18 लाख प्रधानमंत्री योजना एवं निर्मल जल अभियान
    बोनस की गांरटी
    पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता

 

 

 
और भी