छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग द्वारा लाँच किया गया “ई-संवीक्षा” पोर्टल

 छत्तीसगढ़ राज्य कर (जीएसटी) विभाग द्वारा सूचना एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर नई पहल करते हुए  “ई-संवीक्षा” पोर्टल लाँच किया गया है। यह पोर्टल श्री रजत बंसल, आयुक्त, राज्य कर, छत्तीसगढ़ की पहल पर राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर के डायरी कक्ष एवं कम्प्यूटर कक्ष द्वारा तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत मैदानी कार्यालयों के समुचित अधिकारियों द्वारा जीएसटी अधिनियम की धारा 61 एवं धारा 73 और/ अथवा धारा 74 के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाहियों की रिपोर्टिंग आनलाईन की जानी है।

 
 प्रारंभिक चरण में “ई-संवीक्षा” के अंतर्गत “स्क्रूटनी माड्यूल” बनकर तैयार है एवं लाईव किया जा चुका है तथा “एड्जुडिकेशन माड्यूल” तैयार किया जा रहा है। इससे न केवल विभागीय अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की मानिटरिंग की जा सकेगी बल्कि ऐसे अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली मासिक डायरी भी आनलाईन होगी और एनालीटिक्स में इससे प्राप्त होने वाले आँकड़ों का राजस्व हित में उपयोग किया जाएगा। 
 
इसके अलावा राज्य के व्यापारियों को होने वाली व्यवहारिक परेशानियों का निराकरण करने मे भी “ई-संवीक्षा” माड्यूल कारगर साबित होगा। 
 
गौरतलब है कि, राज्य कर आयुक्त के ध्यान में कुछ ऐसे प्रकरण आये थे जिनमें एक ही व्यवसायी की एक ही अवधि के प्रकरण में एक से अधिक अधिकारियों द्वारा अलग-अलग समय पर नोटिस जारी किए गये थे, जिसके बाद आयुक्त द्वारा “ई-संवीक्षा” माड्यूल की आवश्यकता को ध्यान मे रखते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू करवाया गया है।
और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुंचे भुवनेश्वर, ओडिशा के नए मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज ओडिशा के नए मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे। इस दौरान भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से आत्मीय मुलाकात हुई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला के नव निर्वाचित सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहे।

और भी

डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता और स्वास्थ्य मंत्री तथा उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राजनांदगांव व कवर्धा मेडिकल कालेज की भी हुई समीक्षा

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था तथा मेडिकल कालेजों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश के मेडिकल कालेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को लेकर चिंता जाहिर की और उनके मानदेय को बढ़ाने तथा उन्हें नियमित करने को लेकर जरूरी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष  डॉ. रमन सिंह के सुझाव पर स्वास्थ्य विभाग को एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। 

 
इस कमेटी में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव नोडल अधिकारी होंगे। कमेटी में वित्त तथा स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी के साथ ही किसी मेडिकल कालेज के डीन तथा सीनियर प्रोफेसर भी शामिल होंगे। ये कमेटी एक महीने में विशेषज्ञ चिकित्सकों के मानदेय और उनके नियमितिकरण करने के प्रावधान के बारे में पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के प्रावधानों और नियमों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। 
 
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बैठक में राजनांदगांव व कवर्धा समेत प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों की सुविधाओं व स्थापना को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग को लधु एवं दीर्घ लक्ष्य बनाकर काम करना चाहिए, ताकि समयबद्ध तरीके से काम हो सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को असिस्टेंट प्रोफेसर्स के रिक्त पदों को जल्द पीएससी के माध्यम से शीघ्र भर्ती करने की बात स्वास्थ्य मंत्री से कही।
 
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक में प्रदेश के निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी शीघ्र स्थापना के लिए आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री जायसवाल ने राज्य के मेडिकल कालेजों और जिला अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार तथा खाली पदों को भरने को लेकर भी विभाग के उच्च अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि राज्य की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
 
समीक्षा बैठक में विधानसभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, वित्त विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल,  स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव श्री चंदन कुमार, सीजीएमएससी की एमडी श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, चिकित्सा शिक्षा के संचालक डॉ यू.एस. पैंकरा समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
और भी

सतनामी समाज के प्रमुख आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहिब ने समाज से अपील की

कल की बलोदा बाजार में हुई हिंसक घटना पर सतनामी समाज के प्रमुख आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहिब ने कहा की समाज की जो मांगे थी उसको लेकर माननीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया था जांच के आदेश भी दिया गया था,,  उसके बाद से समाज में शांतिपूर्वक आंदोलन चल रहा था लेकिन कल जब रैली के माध्यम से ऐसा हुआ तो ये साजिस कर के ऐसा किया है लग रहा है ,, कुछ आसामाजिक लोगो के द्वारा ऐसा किया गया है भीड़ को भड़काया गया , फिर उस भीड़ के सहारे ऐसा किया , पहले भी सतनामी समाज के आस्था के साथ छेड़छाड़ हुई है लेकिन एक्शन नही लिया गया , लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, धर्म के साथ छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं किया जा रहा है एक्शन लिया जा रहा है , हमारे समाज को बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है। मैं समाज से अपील करना चाहता हूं ऐसे आसामाजिक लोगो की बातो में ना आए ,शांति बना कर रखे सविधान पर भरोसा रखे । विष्णुदेव सरकार पर भरोसा रखे ।

 
और भी

जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में की गई तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना का जायजा लेने पहुँचे उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

 प्रदर्शनकारियों के द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित संयुक्त जिला कार्यालय में की गई तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना का जायजा लेने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा रात्रि करीब 1:30 बजे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल एव राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी थे। उन्होंने कलेक्टर एव एसपी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ उन्होंने पूरे परिसर में हुई आगजनी, जिला पंचायत,कुटुंब न्यायालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय सहित शहर का भी मुआयना कर नुकसानों का जायजा लिया।

 
श्री शर्मा ने घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है। उन्होने आगे कहा भारी संख्या में वाहनों को क्षति पहुंचा गया है। जिनमे से कुछ अपने कार्य के लिए पहुँचे गरीब लोगों एवं अधिकारी कर्मचारी के होंगे साथ ही शासकीय सम्पति को नुक़सान पहुँचाया गया है,रिकॉर्ड रूम में न जाने कितनी दस्तावेज जल चुकी है, बिल्डिंग को जला दिया गया है जो की बड़ी मुश्किल से तैयार होती है। उन्होंने कहा कि सरकारी सम्पति को तबाह करने वाले समाज के नहीं होते। पूरे प्रदेश में परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास को माना जाता है वे श्वेत ध्वजवाहक हैं तथा शांति के प्रतीक हैं। विगत माह अमर गुफा में जैतखांभ को क्षति पहुँचायी गई थी इस पर पुलिस की जाँच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जाँच की माँग की थी।सभी प्रकार की चर्चा के पश्चात न्यायिक जाँच की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गई थी।इस पर समाज के लोगो ने संतुष्टि ज़ाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। जिसकी जाँच की जा रही है ,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आई जी अमरेश मिश्रा,संजीव शुक्ला, कलेक्टर के एल चौहान,एसपी सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
और भी

गिरौदपुरी धाम के जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की होगी न्यायिक जांच- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों की मांग पर गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पूरे मामले के लिए न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। उन्होंने दो टूक कहा की प्रदेश में कही भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नही की जाएगी ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक साैहार्द्र बनाए रखने की अपील भी  की है। गौरतलब है की विगत दिनों 15-16 मई रात को पूज्य जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी।

और भी

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल का निर्देश, लापरवाही करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, मानवीय पहलुओं का रखा जाए ध्यान

सरगुजा जिले के विकासखण्ड अंबिकापुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर में प्रसूता द्वारा जमीन पर प्रसव किए जाने की घटना संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घटना की जांच के निर्देश दिए थे। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच करवाई गई।

 
जांच के दौरान बीएमओ, संस्था प्रभारी, बीपीएम, स्टॉफ नर्स, एएनएम एवं स्थानीय मितानिन उपस्थित रहे। जांच के तहत सभी के समक्ष उक्त प्रकरण के बारे में बयान लिया गया, तथा जच्चा-बच्चा प्रसूता महिला एवं नवजात बच्चों को देखा गया। प्रसव को लेकर प्रोटोकॉल का पालन नही करने वाले खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ पी.एन. राजवाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।रात्रिकालिन स्टॉफ द्वितीय एएनएम श्रीमती मीना चौहान को तत्काल प्रभाव से हटाकर आयुष्मान मंदिर रेवापुर में कार्यादेशित किया गया। डयूटी में पदस्थ स्टॉफ नर्स बिना पूर्व सूचना के स्टॉफ नर्स कन्या पैंकरा कार्य में अनुपस्थित थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा किया गया। निलबंन अवधि में संबंधित को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
 
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं की भविष्य में भी ऐसी गंभीर लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मरीजों के मानवीय पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
और भी

नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ जूनियर पावर लिफ्टर्स से मुख्यमंत्री की मुलाकात

नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेशनल जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए छत्तीसगढ़ के 32 पावर लिफ्टर खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

 
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और राज्य सरकार से मिल रहे समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
और भी

श्री तोखन साहू ने भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री नितिन नबीन जी से मुलाकात की

 मंत्री पद की शपथ लेने के बाद श्री तोखन साहू ने भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री नितिन नबीन जी से मुलाकात की इस अवसर पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सांसद गण व विधायक गण माजूद रहे।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ निवास का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में बने छत्तीसगढ़ के नए अतिथि गृह छत्तीसगढ़ निवास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज भी साथ रहे।
 
देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में छत्तीसगढ़ के अतिथियों के ठहरने के लिए 60 करोड़ 42 लाख की लागत से छत्तीसगढ़ निवास का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री आज अतिथि गृह पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छत्तीसगढ़ निवास में ठहरने वाले अतिथियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जाए।
 
बता दें द्वारका के सेक्टर 13 में छत्तीसगढ़ के अतिथियों के लिए नए अतिथि गृह छत्तीसगढ़ निवास का निर्माण किया गया है। छत्तीसगढ़ निवास में 10 स्यूट रूम, 67 कमरे, डाइनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए टावर का निर्माण किया गया है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
और भी

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट तथा ग्राम बाहपानी सड़क दुर्घटना में 28 मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए मंजूर की गई राशि

राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया के ग्राम बाहपानी में 20 मई को हुई दुःखद सड़क दुर्घटना एवं बेमेतरा जिले की भिंभौरी तहसील के ग्राम पिरदा में 25 मई को स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में मृतकों के परिजनों तथा घायलों सहित 51 अनुदानग्रहिताओं को अपने स्वेच्छानुदान मद से कुल 01 करोड़ 51 लाख 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए तथा घायलों को 50-50 हजार रूपए के मान से सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपानी की सड़क दुर्घटना में 19 मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपए के मान से 95 लाख रूपए तथा इस घटना में 16 घायलों को 50-50 हजार रूपए के मान से कुल 8 लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा स्वेच्छानुदान मद से मंजूर की गई है। 
 
इसी प्रकार बेमेतरा जिले के ग्राम पिरदा की स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में 25 मई को हुए ब्लास्ट में एक मृतक एवं 8 लापता व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख रूपए के मान से कुल 45 लाख रूपए की आर्थिक सहायता तथा इसी घटना में 7 घायलों को 50 हजार रूपए के मान से कुल 3 लाख 50 हजार रूपए की सहायता राशि की मंजूरी मुख्यमंत्री ने दी है। 
 
मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपानी की सड़क दुर्घटना में मृतक श्रीमती प्यारी बाई, कुमारी सोनम बाई धुर्वे, श्रीमती धनैया बाई धुर्वे, श्री सिरदारी राम धुर्वे, कुमारी किरण, श्रीमती शांति बाई, श्रीमती तिको बाई, श्रीमती मीला बाई, श्रीमती जनिया बाई, श्रीमती मुंगिया बाई, श्रीमती झंगलो बाई धुर्वे, श्रीमती सियाबाई, श्रीमती पैंटोरिन बाई मेरावी, श्रीमती बिस्मत बाई मेरवी, श्रीमती लीला बाई, श्रीमती परसदिया देवी, श्रीमती भारती बाई, श्रीमती कुनती बाई, श्रीमती धानबाई धुर्वे के परिजन को 5-5 लाख रूपए की राशि तथा 16 घायलों श्रीमती ममता, श्रीमती मुन्नी बाई, श्री गुलाब सिंह, श्री दयाराम, श्री शिवनाथ, श्री महावीर, श्री कार्तिक, श्रीमती धन्नू, श्रीमती इन्द्राणी, श्री जोधीराम, श्री अनिल, श्री फूलचंद, श्री मानसिंह, श्रीराम, श्री रम्हउ, श्री बजरू को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर की है।
 
इसी तरह ग्राम पिरदा की स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट में मृतक श्री सेवक राम और 8 लापता व्यक्तियों श्री पुष्पराज देवदास, श्री विजय देवदास, श्री राजू धु्रव, श्री नीरज धु्रव, श्री लोकनाथ यादव, श्री शंकर यादव, श्री नरहर यादव, श्री भीष्म साहू के परिजन को 5-5 लाख रूपए की राशि तथा 7 घायलों श्री इन्द्रकुमार रघुवंशी, श्री दिलीप ध्रुव, श्री नीरज यादव, श्री चंदन कुमार, श्री मनोहर यादव, श्री रवि कुर्रे, श्री शेषनाथ निषाद को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा मंजूर की गई है।
और भी

माब लीचिंग से दो लोगों की मौत राज्य के माथे पर कलंक का टीका

राजधानी से लगे आरंग में माब लीचिंग की घटना में दो लोगों की मौत पर कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त करते हुये दुर्भाग्यजनक बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह राज्य की लचर कानून व्यवस्था का परिणाम है। सत्तारूढ़ दल के लोगों के संरक्षण में अराजक तत्व बेलगाम हो गये है। अपराधियों के हौसले बढ़ गये है। माब लीचिंग से दो लोगों की मौत राज्य के माथे पर कलंक का टीका है। इस प्रकार का गिरोह बनाकर कानून को हाथ में लेने का दुस्साहस ऐसे लोगों के पास कहां से आया? सरकार को इसका जवाब देना चाहिये। इस घटना से जुड़े लोग किस संगठन से जुड़े है? सरकार इसका खुलासा करे तथा इस प्रकार का गिरोह बाजी पर अंकुश लगाये।

 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत काम कर रहा है तो उसके लिए बाबा साहब का बनाया गया संविधान है। उसके खिलाफ कानूनी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये, लेकिन गिरोह बाजी करके आतातायी संगठन बनाकर लोगों को रोकना, भयादोहन करना तथा भीड़ बुलाकर हिंसा फैलाना, किसी की हत्या करना सभ्य समाज में अस्वीकार्य है।
 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि माब लीचिंग की इस घटना ने छत्तीसगढ़ के सर को शर्म से झुका दिया है। भाजपा सरकार से प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। सत्ता रूढ़ दल के लोग सत्ता के दंभ में अपराधियों को संरक्षण दे रहे है। जिसका दुष्परिणाम है कि राज्य में 5 महीने में ही अपराध का गढ़ बन गया है। चोरी, डकैती, हत्या, लूट, बलात्कार, माफियाराज, तस्करी, जुआ-सट्टा, नशाखोरी के अवैध कारोबार के बाद अब माब लीचिंग भी शुरू हो गयी है।
 
और भी

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 441 सीटों में लड़े और 240 सीटों में जीत हासिल किया -शिवरतन शर्मा

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, सह संयोजक एवं जिला अध्यक्षों की आवश्यक बैठक आहूत की गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता के लिए बधाई दी। भाजपा ने संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 441 सीटों में चुनाव लड़े और 240 सीटों में जीत हासिल किया अर्थात भाजपा का जीत का प्रतिशत 50% रहा। श्री शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिया गया लक्ष्य लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्राप्त किया है। हमें 51 प्रतिशत वोट पाने का लक्ष्य दिया गया था और आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमने छत्तीसगढ़ में 52.5 प्रतिशत वोट प्राप्त किया यानी कि विधानसभा चुनाव से 6 प्रतिशत ज्यादा वोट भाजपा को प्राप्त हुआ।  श्री शर्मा ने  कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 293 सीटें प्राप्त हुई हैं और अब 10 निर्दलीय सांसदों ने भी अपना समर्थन देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को मजबूत करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी आज 99 सीटों में ही सिमटकर रह गई है। भाजपा का जीत का प्रतिशत कांग्रेस पार्टी से 11% से ज्यादा रहा।

 
चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में जातिवाद कहीं भी नहीं दिखा। यह चुनाव जातिवाद के बजाय राष्ट्रवाद प्रमुख विषय रहा। भाजपा से कोई समाज दूर नहीं रहा। सभी समाज के लोगों ने हमें भरपूर समर्थन दिया है। हमने 2023 के विधानसभा चुनाव में 54 सीटों पर जीत हासिल की और संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में हमें 68 विधानसभा क्षेत्र में बढ़त मिली है। कांग्रेस केवल 22 विधानसभा सीटों में बढ़त बना पाई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा चौथी बार 11 सीटों में हुए चुनाव में 10 सीटों में जीत हासिल की है। ठीक इसी तरह हमें निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में भी जीत हासिल करना है और सफलता को फिर से दोहराना है।
 
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को अर्जित सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा है कि आप सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने चुनाव में जो अनथक परिश्रम किया है, यह सब उसी का प्रतिफल है। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम सब एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनाने में सफल हुए हैं। श्री जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए देश विरोधी ताकतों ने तो जी-तोड़ कोशिशें खूब की लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम के आगे वे ताकतें सफल नहीं हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर देश तेजी से विकास करेगा और एनडीए की मजबूत सरकार देश को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और हम अगले चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे। श्री जम्वाल शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्षों, लोकसभा प्रभारियों, विधानसभा प्रभारियों और विस्तारकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
 
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के लिए सबको बधाई दी और चुनाव के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी ली। साथ ही आगामी कार्य योजना के बारे में भी चर्चा की।
 
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश भाजपा महामंत्री भरत वर्मा एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया ने किया। इस दौरान बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक भूपेंद्र सव्वनी, बस्तर क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर रायपुर क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत, बिलासपुर क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, सभी लोकसभा के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक एवं सभी जिलों की जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।
और भी

विद्युत कर्मियों को ‘सिक्स डायमेंशन टू सक्सेस एंड 8 एटीट्यूड ऑफ इलेक्टिव लिविंग’ के सिखाए गए गुर

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के सेवाभवन में विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्तियों के संतुलन से संपूर्ण स्वास्थ्य के विकास हेतु ‘सिक्स डायमेंशन टू सक्सेस एंड 8 एटीट्यूड ऑफ इलेक्टिव लिविंग’ पर प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय, हैदराबाद से आई मोटिवेशनल स्पीकर ब्रम्हाकुमारी राधिका दीदी द्वारा व्याख्यान दिया गया।

इस शिविर में मानव जीवन को सरल व चिंतामुक्त बनाने के 36 मानव मूल्यों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को विशेष परिस्थिति में इन 36 मूल्यों को अपनाने की सलाह दी गई, जिससे मनुष्य को बिना किसी तनाव के जीवनयापन करने में सहायता मिलेगी। उनके द्वारा उनके विभिन्न व्यक्तियों के जीवन संघर्ष की कहानियों का उदाहरण देते हुए बताया कि मानव जीवन जटिल है। जीवन को सरल बनाने, मन की सुख-शांति के लिए सत्संग, भजन व साधना अनिवार्य है। ध्यान योग से बढ़कर कोई योग नहीं है। साधना से ईश्वरीय प्रकाश को अपने मन के भीतर अपनाने से विभिन्न नकारात्मक भावनाओं को धीरे-धीरे दूर किया जा सकता है, जिससे कुछ समय बाद हम जीवन जीने की कला सीख जाते हैं।
 
इस कार्यक्रम को अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया।
और भी

महिलाओं के खाते में आ रही खुशियां, महतारी वंदन से महिला सशक्तिकरण की राह मजबूत

 प्रदेश में विष्णु देव साय सरकार 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपए अंतरित कर रही है। इस योजना से न केवल महिलाओं को खर्च करने के लिए अपनी स्वयं की राशि मिली है अपितु परिवार भी आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत हुए हैं। पूरे प्रदेश में महतारी वंदन योजना आने के बाद महिलाओं द्वारा इस राशि के उपयोग पर नजर डालें तो पाएंगे कि महिलाएं हमेशा की तरह इसमें से कुछ हिस्सा भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित रख रही हैं।

    डाकघरों में महिलाओं ने बड़े पैमाने पर आरडी शुरू किये हैं और प्रदेश के हर डाकघर में महिलाओं की लंबी लाइनें नजर आती हैं। महिलाएं न केवल भविष्य की जरूरतों के अनुरूप इसे बचा रही हैं अपितु परोक्ष रूप से राष्ट्र के सकल घरेलू बचत में भी अपना योगदान दे रही हैं। सकल घरेलू बचत का प्रतिशत जितना मजबूत होगा, अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रवाह के दृष्टिकोण से भी यह अच्छा होगा। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में म्यूच्युअल फंड के माध्यम से एसआईपी का ट्रेंड भी है। महिलाएं शेयर बाजार का लाभ उठाना चाहती हैं और इसके लिए म्यूच्युअल फंड के माध्यम से इसमें प्रवेश कर रही हैं। अभी तक का ट्रेंड रहा है कि दीर्घावधि के लिए एसआईपी रिटर्न के मामले में काफी उपयोगी रहा है।

    दूसरा ट्रेंड शिक्षा में निवेश को लेकर है, जिन महिलाओं के बच्चे प्री ग्रेज्युएट एवं ग्रेज्युएट स्तर पर दी जाने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए वे महतारी वंदन योजना के माध्यम से अर्जित की गई राशि का निवेश कर रही हैं। इसके माध्यम से वे कोचिंग आदि का मासिक खर्च उठा रही हैं और किताबों आदि की व्यवस्था अपने बच्चों के लिए कर रही हैं।

    महतारी वंदन योजना की राशि को खर्च करने का एक तीसरा तरीका भी महिलाओं ने निकाला है। वे उद्यमशीलता के रास्ते पर बढ़ी हैं। उद्यमशीलता के लिए जरूरी सिलाई मशीन जैसे उपकरण ईएमआई में खरीद रही हैं और हर महीने राशि का भुगतान महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से कर रही हैं। महिलाएं बताती हैं कि बीते एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी जी की कार्यशैली को देखा है। वे जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं से वायदा किया था कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए की राशि हर महीने महिलाओं के खाते में अंतरित कराएंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ की कमान सम्हालते ही बहुत जल्दी यह योजना लागू कर दी और महिलाओं ने कहा कि हमारे खाते में हर महीने यह राशि आ रही है।

    साय सरकार हर महीने प्रदेश की माताओं-बहनों के खाते में एक हजार रुपए के रूप में खुशियां भेज रही हैं और महिलाएं इनसे खुशियां खरीद रही हैं। छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को मजबूत करने, उनके जीवन में उत्साह भरने में यह योजना बहुत अहम साबित हो रही है।

और भी

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को चूरमा बना दिया - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को हमारे प्रत्याशियों ने चूरमा बना दिया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को पटखनी देकर और चार-चार पूर्व मंत्रियों को हराकर हमारे प्रत्याशी आए हैं। मैं सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। चुनाव में जनता के आशीर्वाद से मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जिस पर हम सबको खरा उतरना है।

 
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उक्त बातें कही और छत्तीसगढ़ के सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली और केंद्र में भी एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता की मुहर है। इस ऐतिहासिक परिणाम के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद, बधाई एवं शुभकामनाएं।
 
श्री साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि तपती गर्मी में पार्टी के कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं सदस्यों के कठिन परिश्रम की बदौलत हमें ऐतिहासिक परिणाम प्राप्त हुए हैं। इसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ। पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिशा की जीत का श्रेय राज्य के मंत्रियों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को देते हुए उन्होंने कहा कि सबके अथक मेहनत से हमनें दोनों राज्यों में भाजपा का परचम लहराया है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 54 सीटों के साथ 46 प्रतिशत वोट प्राप्त किये थे और अब लोकसभा चुनाव में 6 प्रतिशत वोटों की वृद्धि हुई है, जिससे कि 68 विधानसभा सीटों में हमें जीत प्राप्त हुई है। इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार है और अब लोकसभा में जनता ने प्रचंड जीत दिलाकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में आयोजित जनसभा के दौरान मुझे मंच में आधे से ज्यादा हमारे छत्तीसगढ़ के नेताओं की मौजूदगी नजर आती थी। सबके प्रयासों से दोनों राज्यों में भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है।
 
विष्णु देव साय ने कहा कि ओडिशा के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ हमारी सरकार बन रही है। राज्य में लोकसभा और विधानसभा के ऐतिहासिक जनादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर मुहर लगायी है। वहां 25 साल सत्ता में रहे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दोनों सीट में हराने में भारतीय जनता पार्टी कामयाब हुई है। जहाँ-जहाँ हमारे छत्तीसगढ़ के नेता, मंत्री, कार्यकर्ता प्रचार के लिए गए थे वहां-वहां भारतीय जनता पार्टी को अच्छी सफलता मिली है।
और भी

मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी राधिका दीदी का व्याख्यान आज पॉवर कंपनी में

 मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी राधिका दीदी का व्याख्यान छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के मुख्यालय डंगनिया में कल 7 जून को शाम 4 से 5.30 बजे तक होगा। 

 
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, विश्व शान्ति भवन चौबे कॉलोनी के तत्वावधान में इसका आयोजन पॉवर कंपनी के सेवा भवन स्थित सभा कक्ष में किया गया है। इसमें शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्तियों के संतुलन से संपूर्ण स्वास्थ्य का विकास के संबंध में " सिक्स डायमेंशन टू सक्सेस एंड 8 एटीट्यूट आफ इलेक्टिव लिविंग पर व्याख्यान होगा। 
 
 हैदराबाद की मोटिवेशन स्पीकर ब्रह्माकुमारी राधिका दीदी एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजयोग शिक्षिका हैं। इन्होने मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की हैं एवं पिछले 26 वर्षों से हैदराबाद बंजारा हिल्स सेवाकेन्द्र में अपनी सेवाये दे रही हैं। इन्होने कई प्रशिक्षण मॉड्यूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं, जिसमें संघर्ष समाधान, आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता, जीवन शैली प्रबंधन आदि आदि शामिल हैं। इन्होने अब तक जी.न्यूज, अपोलो हॉस्पिटल, भारत पेट्रोलियम, एल. एण्ड टी, पारले प्रोडक्ट, रिलायंस इण्डस्ट्रीज, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, मिलिट्री हेडक्वॉर्टर ऑफ वॉर भारतीय नौसेना, हीरो मोटो कॉर्प, मारुति सुजुकी आदि-आदि अनेक प्रतिष्ठानों में व्याख्यान दिये हैं।
और भी

छत्तीसगढ़ सस्टनेबिलिटी एंड रिजनरेटिव डेव्हलपमेंट के मामले में बनेगा अग्रणी राज्य

सस्टनेबिलिटी एंड रिजनरेटिव डेव्हलपमेंट के मामले में छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने आज राज्य नीति आयोग में गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार करने के लिए वर्किंग ग्रुप के सदस्यों ने अपने विचार रखे। नया रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग में हुई इस बैठक में सदस्यों ने इस विषय पर के लघु, मध्यम एवं दीर्घकालिक लक्ष्यों पर सुझाव दिए। 

 
गौरतलब है कि विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का उत्तरदायित्व राज्य नीति आयोग को सौंपा गया है।  सितंबर 2024 तक विजन डॉक्यूमेंट का अंतिम रिपोर्ट तैयार करने की अपेक्षा की गई है इसके लिए अलग-अलग विषयों पर आठ वर्किंग ग्रुप बनाए गए हैं। बैठक में राज्य नीति आयोग के सदस्य सचिव श्री अनूप श्रीवास्तव एवं सदस्य श्री के. सुब्रमण्यम, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत और मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ धीरेंद्र तिवारी ने विभागों द्वारा बनाए गए लघु ,मध्यम एवं दीर्घकालिक विजन एवं रणनीतियों पर सुझाव दिए।
 
वर्किंग गु्रप के सदस्यों ने जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीले टिकाऊ सोसाइटी, विभिन्न सूचकांकों, एसडीजी सूचकांक, ऊर्जा और जलवायु सूचकांक, कार्बन फुटप्रिंट, कृषि, वानिकी, राज्य में स्थापित उद्योगों, भूमि, वायु, जल, अपशिष्ट और ऊर्जा पर प्रभाव का आंकलन, प्रौद्योगिकी संचालित अनुसंधान एवं विकास, सरकारी वित्त पोषण और निजी पूंजी निवेश, जागरूकता और संवेदनशीलता, पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करना, सामाजिक समानता को बढ़ावा देना, लोक कल्याण में वृद्धि सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
 
  सदस्य सचिव श्री अनूप श्रीवास्तव और सदस्य श्री के. सुब्रमण्यम ने कहा कि हमेंअब सतत विकास के साथ साथ पुर्नयोजित विकास पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि दिनों दिन वन कम होते जा रहे हैैं, जिसके कारण वनोपज का उत्पादन कम होते जा रहा है, जो चिंता का विषय है, वन महत्वपूर्ण क्षेत्र है जो विशेष ध्यान देने का विषय है। वनों के संरक्षण के लिए हमें स्पष्ट रोड मैप बनाने की जरूरत है। नदियों के आसपास लगातार माइनिंग हो रहा है जो चिंता का विषय है। हमें ग्रास लैंड को बचाना होगा इससे इकोसिस्टम बेहतर होगा और जैव विविधता संरक्षित होगी। हमें नवीकरण ऊर्जा पर ध्यान देना होगा। बैठक में वेस्ट मैनेजमेंट, लैंड फील साइट, रीसाइक्लिंग, सामाजिक भागीदारी, सिवरेज डिस्पोजमेंट विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
 
बैठक में सुशासन अभिसरण विभाग योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, खनिज संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग वन संरक्षक भू प्रबंधन, छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ नवीकरण ऊर्जा विकास एजेंसी, आयुक्त मनरेगा, संचालक पंचायत,  छत्तीसगढ़ लघु वनोपज सहकारी संघ, कृषि किसान कल्याण एवं जैविक प्रौद्योगिकी विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी इनक्यूबेशन सेंटर इंदिरा गांधी  कृषि विश्वविद्यालय, सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, संचालक नगर एवं ग्राम निवेश के अधिकारियों ने अपने विभाग के लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य का प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में कलेक्टर जिला कबीरधाम, कलेक्टर जिला सूरजपुर वर्चुअली शामिल हुए।
और भी