छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

करोड़ों की ठगी करने वाला सिशोर ग्रुप ऑफ कंपनी का डायरेक्टर प्रशांत दास गिरफ्तार

 रायपुर पुलिस ने करोड़ों की ठगी कर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रशांत कुमार दास सिशोर ग्रुप ऑफ कंपनी का डायरेक्टर था जिसने लगभग 370 निवेशकों को अपने झांसे में लेकर 4 करोड़ रूपए निवेश कराए। इसके बाद वह कंपनी समेट कर भाग गया।


सिशोर ग्रुप ऑफ कंपनी के निवेशकर्ता एवं एजेंटगण ने वर्ष 2013 में थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सिशोर ग्रुप ऑफ सिक्यूरिटी लिमिटेड, जिसका मुख्यालय एच 6, 299-ए, शहीद नगर, भुनेश्वर और कटक में स्थित है, के सीएमडी प्रशांत कुमार दास, अध्यक्ष एल.एल.एन. सतपथी एवं ब्रांच मैनेजर दिलीप मोहंती निवासी ओडिशा द्वारा सेक्टर 01 शंकर नगर थाना सिविल लाइन, रायपुर में राजेश गुप्ता के मकान में किराये से लेकर वर्ष 2012 के पूर्व से कार्यालय खोला गया था।

 



मार्च 2007 में सिमरन होटल एवं अन्य स्थानों में सेमीनार आयोजित कर एजेंटों को जमा राशि में 01 वर्ष में 12 प्रतिशत एवं 06 वर्ष में 24 प्रतिशत का लाभांश, स्कीम आकर्षण कमीशन व विदेश घुमाने का प्रलोभन देकर लगभग 370 निवेशकों से 04 करोड़ रुपये निवेश कराए गए। अवधि पूर्ण होने पर आरोपी रकम वापस नहीं कर पाए और मई 2012 में कंपनी बंद कर कंपनी का सामान लेकर भाग गए। इस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 626/2013 धारा 420, 409, 120-बी ताहि. इनामी चिट और धन परि. स्कीम (पाबंदी) अधिनियम 1978 की धारा 3,4 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस कार्रवाई:
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रशांत कुमार दास की ओडिशा में उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम ओडिशा रवाना होकर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रशांत कुमार दास को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में खुलासे:
पूछताछ में आरोपी प्रशांत कुमार दास ने बताया कि वह पूर्व में अंगूल ओडिशा के एक कॉलेज में अर्थशास्त्र का प्रोफेसर था तथा उसने बाद में एस.बी.आई. लाइफ प्राइवेट एजेंसी में कार्य किया। इसके बाद आरोपी ओडिशा में सिशोर ग्रुप के नाम से अलग-अलग प्रकार की एजेंसियां जैसे - सिशोर फार्मेसी, सिशोर वाटर, सिशोर डेयरी, सिशोर राइस मील एवं अन्य एजेंसियां खोलकर उत्पादों का उत्पादन कर बिक्री करता था। इसके बाद आरोपी कंपनी को आगे बढ़ाने एवं अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से प्रिफेंशियल शेयर स्कीम लाया जिसमें ग्राहक को शेयर देकर मालिक बनाया जाता था। इसी तारतम्य में वह रायपुर सिविल लाइन में कार्यालय खोला, जिसमें वह कार्बो कुरियर का काम करता था तथा रायपुर के अलग-अलग स्थानों में सेमिनार आयोजित कर लोगों को अपने झांसे में लेकर शेयर देकर मोटी रकम वापस करने सहित अन्य प्रलोभन देकर ग्राहकों से नगदी रकम प्राप्त करता था।

 


अन्य जानकारी:
इसी दौरान वर्ष 2012 में क्राइम ब्रांच ओडिशा द्वारा आर.ओ.सी. में बैलेंस शीट सही तरीके से फाइल नहीं करने पर आरोपी की कंपनी में रेड कार्यवाही कर कंपनी को लॉक कर दिया गया तथा समस्त कंपनियों को सील कर दिया गया था।

ओडिशा में आरोपी की कंपनी के नाम पर अलग-अलग स्थानों में स्थित 400 एकड़ भूमि, फैक्ट्री, मकान, वाहनों तथा सोना-चांदी को क्राइम ब्रांच ओडिशा एवं ए.डी. द्वारा जब्त कर जांच कार्यवाही की जा रही है तथा सी.बी.आई. भी उक्त मामले की जांच कर रही है। आरोपी के विरुद्ध 05 अपराधिक प्रकरण दर्ज होने के साथ ही आर.ओ.सी. के 400 प्रकरण विभिन्न न्यायालय में दर्ज हैं, जिसकी विवेचना/जांच की जा रही है। आरोपी की संपत्ति लगभग 1200 करोड़ रुपये की है। आरोपी ओडिशा के मामले में 05 वर्ष जेल निरुद्ध भी रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी:

नाम: प्रशांत कुमार दास
पिता का नाम: उमेश चन्द्र दास
उम्र: 58 वर्ष
निवासी: फ्लैट नम्बर 205, एन ए मैजेस्टिक अपार्टमेंट, शांति नगर, थाना लक्ष्मी सागर, भुवनेश्वर जिला खुर्दा (ओडिशा)।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी सिविल लाइन, सउनि. नागेन्द्र सिंह, प्र.आर. टीकेमणी कुमार, आर. रोशन वर्मा एवं मोह0 रियाज थाना सिविल लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और भी

एक पेड़ मॉ के नाम अर्न्तगत जिला कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

 कलेक्टर अनुराग पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला कार्यालय परिसर में "एक पेड़ मॉ के नाम" योजनार्न्तगत फलदार पौधो का रोपण किया। पौधरोपण के साथ ही उनके देखभाल का भी संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में "एक पेड़ मॉ के नाम" योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसके परिपालन में जिला स्तर पर वृहद रूप से वृक्षारोपण की कार्ययोजना बनाई गई है। शासकीय संस्थानों सहित स्वयं के निजी स्थानों में  "एक पेड़ मॉ के नाम"  के तहत वृक्षारोपण की जा रही है। कलेक्टर परिसर में आम, चीकू, एवं काजू के पौधे उद्यानिकी विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया था। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यानिकी रामचन्द्र राव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

और भी

कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय कार्यालयों में प्रतिदिन हो रहा राष्ट्रगान

 कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे राष्ट्रगान का आयोजन किया जा रहा है। इससे सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर शासकीय कार्यो का संपादन कर रहे हैं। जिससे आमजनों के शासकीय कार्य भी समय पर संपादित हो रहे है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अग्रवाल ने तय समय पर शासकीय कार्यालयों के संचालित होने एवं लोगों को बेहतर शासकीय सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय खुलने के समय राष्ट्रगान से कार्य की शुरूआत करने के निर्देश दिये है। इसी तारतम्य में कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालय निर्धारित समय पर संचालित हो रहे है। इसकी शुरूआत राष्ट्रगान से होती है। राष्ट्रगान से कार्य शुरू करने से अधिकारी-कर्मचारियों में देशभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा की शक्ति का संचार हो रहा है। जिससे सभी कर्मी अधिक ऊर्जा एवं तत्परता से शासकीय कार्यो के संपादन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।  

 

 

और भी

नवीन कानूनों के संबंध में जन जागरूकता लाने जिले के मीडियाकर्मियों को दी गई जानकारी

 देश में विगत 1 जुलाई से लागू हुए 3 नए कानूनों-भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के संबंध में जन जागरूकता लाने के लिए जिले के मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई।

राज्य शासन के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर ने नए कानूनों में किए गए मुख्य परिवर्तन एवं विशेषताओं के बारे में मीडियाकर्मियों को प्रारंभिक जानकारी देते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से इन तीन नये कानूनों के बारे में आम लोगों को जानकारी उपलब्ध हो। मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आम जनता को इन कानूनों के बारे में सही जानकारी और समझ प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कानूनों की जानकारी के अभाव में नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों का पूरा ज्ञान नहीं हो पाता, जिससे कई बार समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मीडिया जन जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से सही और सटीक जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा सकती है, जिससे कानून व्यवस्था में सुधार होगा और समाज में शांति और सुरक्षा बढ़ेगी। इस अवसर पर सहायक संचालक जनसंपर्क  हेमनाथ सिदार, सहायक सूचना अधिकारी बी.के. रात्रे मौजूद रहे।

इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय के सहायक लोक अभियोजन अधिकारी रामगोपाल दुबे एवं प्रदीप बेलोधिया ने विभिन्न धाराओं के तहत नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध से निपटने के लिए शामिल किए गए धाराओं, न्याय प्रणाली में प्रौद्योगिकी का समावेश, अपराधों एवं दंडों का पुनरपरिभाषित, समय और शीघ्र न्याय के लिए जोड़े गए धाराओं, आपराधिक न्याय प्रणाली में परिवर्तन, पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता, आईपीसी और बीएनएस की सामान्यतः प्रयुक्त धाराओं तथा मोबाइल ऐप एनसीआरबी आपराधिक कानूनों का संकलन के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि इन कानूनों का उद्देश्य समाज में सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उन्होंने आपराधिक न्याय प्रणाली में किए गए नवाचारों और सुधारों की जानकारी दी, जिससे न्याय की प्रक्रिया और भी प्रभावी और समयबद्ध हो सके। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। उन्होंने विभिन्न धाराओं के तहत नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध से निपटने के लिए शामिल किए गए धाराओं, न्याय प्रणाली में प्रौद्योगिकी के समावेश, अपराधों एवं दंडों के पुनरपरिभाषित और समय पर शीघ्र न्याय के लिए जोड़े गए धाराओं के बारे में विस्तार से बताया। डीएसपी सुश्री निशा सिन्हा ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मीडियाकर्मी इस पहल में सहयोग करेगी और नवीन कानूनों की जानकारी और जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इस अवसर पर कई मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया।

 

 

और भी

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की शत् प्रतिशत उपस्थिति करें सुनिश्चित : कलेक्टर

 कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल में जिले के सभी संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने एवं उच्च शिक्षा गुणवत्ता के लिए संचालित गौरव गरियाबंद अभियान के स्वरूप एवं उद्देश्यों की चर्चा की। उन्होंने सभी स्कूलों के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए संकुल समन्वयकों को सक्रियता के साथ अपने संकुल के स्कूलों का निरीक्षण करने एवं अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिये। जिससे स्कूलों में पढ़ाई का बेहतर माहौल बना रहेगा। परिणाम स्वरूप शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किये जा सकेंगे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्कूलों में बेहतर परिणाम के लिए विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों की भी शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके अलावा स्कूलों में शाला भवनों का रख-रखाव, सफाई व्यवस्था, निर्धारित समय पर स्कूलों का संचालन, बच्चों को पाठ्यपुस्तक वितरण का कार्य समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही जर्जर भवनों में कक्षा संचालित नहीं करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संकुल समन्वयकों की ग्रेडिंग भी की जायेगी। बेहतर परीक्षा परिणाम वाले संकुल समन्वयकों को प्रोत्साहित किया जायेगा तथा चयनित समन्वयकों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। साथ ही खराब परीक्षा परिणाम वाले संकुल समन्वयकों की जावबदेही तय की जायेगी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, डीएमसी के.एस.नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने संकुल समन्वयकों को गौरव गरियाबंद अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के शत प्रतिशत सफलता हासिल करने के लिए विशेष कार्य योजना है। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक मेहनत करते हुए सभी स्कूलों में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने के लिए गंभीरतापूर्वक अधिक प्रयास की जाए। बोर्ड परीक्षा में अच्छे रिजल्ट के लिए बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही पाठ्यक्रम के हिसाब से शिक्षकों द्वारा बच्चों को निरंतर मार्गदर्शन एवं लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरणा दी जाए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस अभियान के तहत बनाये गये कार्य योजना को एकरूपता के साथ जिले के सभी स्कूलों में क्रियान्वित करने के लिए सभी संकुल समन्वयकों को निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने संकुल समन्वयकों को उनके संकुल के स्कूलों में मौजूद स्मार्ट कक्षाओं को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। जिससे विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से भी बेहतर शिक्षा प्रदान किया जा सकेगा। उन्होंने स्कूलों के खाली जगहों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करने तथा बच्चों को भी पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिये। स्कूली बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाईयों के वितरण के बारे में भी समन्वय करने के निर्देश दिये।

 

 

और भी

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की गाड़ी को ट्रेलर ने मारी टक्कर...

 बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की गाड़ी को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जूदेव घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर से रायपुर लाया जा रहा है। अभी उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक़, बुधवार को जशपुर राज परिवार के सदस्य और भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जुदेव बेलगहना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर से निकले थे। उनकी कार सरगांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर के चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद प्रबल प्रताप सिंह जुदेव व उनके साथी ने सड़क किनारे कार रोक दी। फिर ट्रेलर को रुकवाकर ड्राइवर को नीचे उतरवाया। इस बीच पूरी घटना की जानकारी सरगांव थाने में दी गई है। सरगांव पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

बड़े षणयंत्र की आशंका: जुदेव
घटना की जानकारी देते हुए भाजपा नेता प्रबल प्रताप जुदेव ने बताया कि वे ईसाई मिशनरीज की ओर चलाए जा रहे मतांतरण का लगातार विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही अपने पिता स्व दिलीप सिंह जुदेव की राह पर चलते हुए आपरेशन घर वापसी में लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरी घटना के पीछे मतांतरण और इससे जुड़े लोग हो सकते हैं। ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया गया है। उससे पूछताछ में पूरे मामले की जानकारी सामने आएगी।

 

 

और भी

1000 दीदियों की बाड़ी में मचान विधि से लगाई जा रही सब्जी

 मचान विधि से किसानो को सब्जी की फसल लेने के लिए प्रेरित करने मिशन बिहान अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा मे 1000 दीदियों की बाड़ी में मचान बनाई जा रही है।


मचान अधिकतर बाड़ियों में बनाई जाती है। लता या बेल वाली सब्जी को सहारा देने के लिए मचान विधि का उपयोग किया जाता है। गांव के अधिकतर घरों में जहां सब्जी उगाई जाती है वहां आपको मचान देखने को आसानी मिल जाएगा। गांव के किसान परिवार अपने सुविधा और मौसम के अनुसार अपनी बाड़ियों और खेतों में भिंडी, कुम्हड़ा, भटा, करेला, लौकी, विभिन्न प्रकार की सब्जी आदि लगाते हैं। इस कड़ी में दंतेवाड़ा जिला के ग्राम पंचायत कुपेर के स्व सहायता समूह की दीदी श्रीमती झुनकी यादव के मकान की 3.8 डिसमिल भूमि में ’’मचान विधि’’ से करेला लगाने के लिए नर्सरी बेड तैयार किया गया है। दंतेवाड़ा जिले के किसानों का रुझान सदैव जैविक कृषि की ओर रहा है अतः मिशन बिहान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक सब्जी एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले के अंतर्गत 1000 दीदियों की बाड़ियों में ’’मचान’’ विधि से सब्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। जहां वे मचान विधि से सब्जियों का उत्पादन करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे। कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा अन्य दीदियों के घर के बाड़ियों में इसी विधि से सब्जी लगाने को प्रेरित किया जा रहा है।



महिला किसानों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत उन्हें जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। बाड़ियों में उगने वाले करेला, तोरई, बरबट्टी, सेम की लताओं के लिए मचान विधि फायदेमंद रहती है। इसमें लताओं के फलने फूलने के लिए रस्सी और तार के माध्यम से मचान निर्मित किया जाता है। इसका सबसे बड़ा लाभ तो यह है कि पौधे में आने वाली सब्जी खराब नहीं होती है और उनकी गुणवत्ता भी अच्छी रहती है साथ ही इनकी फलने की अवधि में भी बढ़ जाती है।

 

 

 
और भी

वृक्षारोपण और पर्यावरण की रक्षा हमारा मौलिक कर्तव्य : कलेक्टर व्यास

 जिला मुख्यालय में स्थित शिव पार्क में एक गुरुवार को ‘पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास एवं पुलिस अधीक्षक एम आर अहिरे द्वारा पौधा रोपण किया गया।

इस अवसर पर कलेेक्टर व्यास ने बताया कि वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक पर्यावरण  (वन, वन्यजीव, झील, नदी इत्यादि) की रक्षा को संविधान में देश की जनता के मौलिक कर्तव्य के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पौधारोपण एवं पर्यावरण की रक्षा करने के हरसंभव उपाय करने चाहिए। पृथ्वी के पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना आवश्यक है। इसके लिए सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान का शुभारंभ पर्यावरण एवं जलवायु को बेहतर करने के उद्देश्य से किया गया है। अतः सभी जिलेवासी इस अभियान  में   शामिल होकर इसे सफल बनाएं।



उन्होंने कहा कि सभी अपनी माता के साथ या माता के नाम पर या माता को श्रद्धांजलि देते हुए कम से कम एक पेड़ तो अवश्य लगाएं। साथ ही इस पेड़ को अपने मातृतुल्य सम्मान देते हुए उसकी देखभाल करें। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि पेड़ों को लगाने में ऐसी जगह का चयन करें जहां आप उसकी देखभाल बेहतर तरीके से कर सकें। कलेक्टर ने कहा कि बीते ग्रीष्म ऋतु में तापमान बहुत ज्यादा रहा यह भी हमारे पर्यावरण में हो रहे असंतुलन की ओर इशारा करता है। कभी ज्यादा बारिश होना तो कभी बिलकुल बारिश न होना, इसी प्रकार शीत ऋतु में काफी बदलाव दिखाई देना यह सभी पर्यावरण असंतुलिन की ओर इंगित करता है। उन्होंने वृक्षारोपण करने वाले सभी शासकीय विभागों को कहा कि वृक्षारोपण अभियान की सफलता के लिए वृक्षारोपण पश्चात उसकी नियमित रूप से ऑडिटिंग आवश्यक है। वृक्षारोपण के पश्चात सही तरीके से देखभाल एवं आडिटिंग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।



इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक अहीरे ने कहा कि वृक्षारोपण करना स्वस्थ पर्यावरण के लिए बेहद आवश्यक है। इससे न केवल पर्यावरण की वायु शुद्ध होती है बल्कि वन्य जीव जंतुओं को आवास भी मिलता है। उन्होंने कहा कि जिस गति से जंगल का विनाश हो रहा है उस गति से वृक्षारोपण नहीं किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने जनता से अपील किया है कि वृक्षारोपण में जनता पूर्ण रूप से सहभागी होकर अभियान को सफल बनाए।



इस अवसर पर सूरजपुर नगरपालिका के अध्यक्ष के.के. अग्रवाल सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि तथा वनविभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और भी

कार की टक्कर से, बाइक सावर महिला और 4 माह के बच्चे की मौत

 रायपुर के धरसींवा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सावर परिवार को रौंद दिया है. हादसे में बाइक सवार महिला और 4 माह के बच्चे की मौत हो गई. वहीं बाइक चालक घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है. यह घटना रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर घटी है. गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर निवासी परिवार बुधवार को बाइक से बेमेतरा की ओर जा रहा था. तभी बाइक जैसे ही तरपोंगी के पास पहुंची एक तेज रफ्तार हौंडा क्रेटा कार ने वाइक को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार महिला और उसके 4 महीने के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई ।

 

साथ ही बाइक चालक घायल हो गया. हादसे के बाद कार चालक आरोपी कुछ दूर तक कार लेकर भाग गया. इसके बाद वह पुलिस के पकड़े जाने के डर से कार को एक जगह छोड़कर भाग गया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपी की पतासाजी कर रही है.

 

 

और भी

रायपुर में वृहद रोजगार मेला का होगा आयोजन

 रायपुर जिले में वृहद रोजगार मेले का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। इसमें विभिन्न सेक्टरों में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आवेदकों को गूगल फाॅर्म में पंजीयन कराए जाएंगे।

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने कलेक्ट्रेट परिसर के रेडक्राॅस सभाकक्ष में विभिन्न एजेंसियों की बैठक ली। सभी एजेंसियों से प्लेसमेंट की जानकारी मांगी गई। सीईओ श्री विश्वदीप ने कहा कि जिले में वृहद रोजगार मेले के जरिए युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही वोरिएंटेशन भी काॅलेजों व विश्वविद्यालयों में भी दिए जाएंगे। सीईओ ने कहा कि इस बार आयोजन में विभिन्न सेक्टरों में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए जाएं। विभिन्न पदों पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही आईटीआई, विश्वविद्यालयों के पुराने छात्रों को भी लाभन्वित किया जाए। मेले के आयोजन के पूर्व प्रचार-प्रसार भी अधिक से अधिक किया जाए और विश्वविद्यालय व काॅलेज पुराने छात्रों को भी सूचना दें।

इस अवसर पर रोजगार अधिकारी केदार पटेल, उपसंचालक रोजगार ए.ओ. लाॅरी, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा के.एस. पटले समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

और भी

सीएम साय ने वित्त आयोग के चेयरमैन और दल से की मुलाक़ात

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां महानदी भवन मंत्रालय में 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में वित्त आयोग  के दल ने की मुलाकात। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर चेयरमैन और सदस्यों का किया स्वागत। दल के छत्तीसगढ़ आने पर जताई खुशी। श्री साय से सदस्यों का हुआ परिचय, छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा। वित्त आयोग का दल नवा रायपुर और जगदलपुर का करेगा भ्रमण। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी रहे मौजूद।

 

 

और भी

राज्य शहरी विकास अभिकरण के संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा एवं सीईओ शशांक पांडे ने किया बीरगांव के एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण

 स्वच्छता सर्वेक्षण में सफलता के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश

 

भारत सरकार  एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगरीय निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण में सफलता के लिए विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं। जिसके परिपेक्ष्य में भारत सरकार के संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी विकास अभिकरण शशांक पांडे द्वारा नगर पालिक निगम बीरगांव क्षेत्र का दौरा किया गया एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में सफलता के लिए कार्य योजना तैयार किए जाने निर्देशित किया गया।

साथ ही संयुक्त सचिव द्वारा मणि कंचन केंद्र डेरापारा के महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य को सराहा गया एवं उनके परेशानियां के संबंध में चर्चा की गई। मणि कंचन केंद्रों में स्वच्छता समूह के महिलाओं को सूखा कचरा के पृथकीकरण में सहूलियत के लिए टेबल एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने निर्देशित किया गया। इस अवसर पर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प : युवाओं को घर पर ही मिल रही है पंजीयन की सुविधा

 महज तीन माह में 10 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ‘रोजगार एप्प’

 

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर प्रदेश के युवाओं को घर बैठे रोजगार पंजीयन की सुविधा मिल रही है। साथ ही रोजगारपरक सुविधाओं का लाभ भी मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार हेतु सहायता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प का शुभारंभ किया है। एप्प शुभारंभ के महज तीन माह के भीतर ही इस रोजगार एप्प को 10 हजार लोगों ने डाउनलोड किया है। वहीं 1611 लोगों ने घर बैठे पंजीयन भी कराया है। इससे युवाओं को रोजगार कार्यालयों में जाकर लंबी-लंबी लाईन नहीं लगानी पड़ रही है। वहीं समय और पैसे का बचत भी हो रही है। इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर और विभागीय वेबसाइट 

https://erojgar.cg.gov.in

पर उपलब्ध कराया गया है। कोई भी व्यक्ति रोजगारपरक जानकारी के लिए एप्प डाउनलोड कर अवलोकन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि बेरोजगार युवाओं को मोबाइल एप्प के माध्यम से रोजगार हेतु पंजीयन की व्यवस्था, पहले से हो चुके पंजीयन का नवीनीकरण और नवीन सुविधाएं प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ रोजगार एप्प विकसित किया गया है। इससे छत्त्ीसगढ़ लाखों युवाओं को जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जाने की आवश्यकता नहीं है। बार-बार ऑफिस जाकर लाईन लगने के झंझट से भी छुटकारा मिला है और घर बैठे इस एप्प के माध्यम से आवेदन किए गए युवाओं को पंजीयन के भौतिक सत्यापन हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में जाने की आवश्यकता नहीं है। सत्यापन आधार आधारित OTP के माध्यम से किया जाता है। रोजगार पंजीयन पत्रक कभी भी इस एप्प के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

 
 
 

इस एप्प पर शासकीय-अर्धशासकीय विभागों की रिक्तियां, विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेला-प्लेसमेंट कैंप की अद्यतन जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है। इस प्रकार, रोजगार सहायता की प्रक्रिया अब और अधिक सरल एवं सुलभ हो गई है, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में अत्यधिक सहायता मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि “छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प” प्रदेश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस एप्प के माध्यम से युवा न केवल रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि उन्हें रोजगार के लिए आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रियाओं को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। यह एप्प प्रदेश के युवाओं की बेहतरी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और यह उनके रोजगार संभावनाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश के रोजगार सहायता इच्छुक युवाओं के लिए यह एप्प एक नई आशा की किरण साबित होगा, जिससे वे अपनी रोजगार की समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। इस ऐप के माध्यम से युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में जागरूक किया जाएगा और उन्हें उनकी योग्यताओं के अनुसार रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

और भी

शादी का झांसा देकर शारीरीक संबंध वाला गिरफ्तार

 बिलासपुर। प्रार्थियाने लिखित शिकायत पत्र पेश किया गया कि आरोपी सतीश मसीह पिता जशवंत मसीह पता डिसाईपल चर्च बर्जेश ग्राउण्ड के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.  के द्वारा शादी का झांसा देकर 09-07-2018 से 15-05-2024 तक शारीरीक शोषण किया है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया गया, जिस पर महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्या के नेतृत्व में आरोपी सतीश मसीह की पतासाजी कर चंद घंटे के अंदर पकड़कर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


आरोपी का नाम- सतीश मसीह पिता जशवंत मसीह पता डिसाईपल चर्च बर्जेश ग्राउण्ड के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.  

और भी

छत्तीसगढ़ में अब तक 210.8 मि.मी. औसत वर्षा

 राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 210.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 10 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 347.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 95.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।


राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 150.1 मिमी, बलरामपुर में 242.6 मिमी, जशपुर में 190.7 मिमी, कोरिया में 177 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 140.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



इसी प्रकार, रायपुर जिले में 178.2 मिमी, बलौदाबाजार में 247.1 मिमी, गरियाबंद में 178.9 मिमी, महासमुंद में 181.8 मिमी, धमतरी में 184.7 मिमी, बिलासपुर में 284.3 मिमी, मुंगेली में 240.6 मिमी, रायगढ़ में 268.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 158.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 221.5 मिमी, सक्ती में 213.1 मिमी, कोरबा में 329.7 मिमी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 279.4 मिमी, दुर्ग में 130.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 198.6 मिमी, राजनांदगांव में 173.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 178.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 161.3 मिमी, बालोद में 202 मिमी, बेमेतरा में 115.9 मिमी, बस्तर में 263 मिमी, कोण्डागांव में 174.3 मिमी, कांकेर में 209.4 मिमी, नारायणपुर में 259.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 236.4 मिमी और बीजापुर में 344.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

 

 

 
और भी

भिलाई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

 दुर्ग जिला पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ करते हुए तीन महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 9 जुलाई को प्रभात लॉज, पावर हाउस, भिलाई में की गई। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में इस रेड का संचालन हुआ।


पूछताछ के दौरान, यह पता चला कि निलेश वर्मा प्रभात लॉज के कमरों में लड़कियों और महिलाओं को ग्राहकों से रकम लेकर देह व्यापार में संलग्न कराता था। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 



इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक हरिश पाटिल, उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर, उनि वरूण देवता, प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह, आरक्षक जीत नारायण, और महिला आरक्षक पदमिनी कौशिक की सराहनीय भूमिका रही है।



भिलाई में इस प्रकार की कार्रवाई से पुलिस ने देह व्यापार पर बड़ी चोट की है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास को मजबूत किया है।



रेड के दौरान निम्नलिखित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया:
    निलेश वर्मा (उम्र 19 वर्ष), ग्राम पेण्डरी, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर।
    सुप्रभात शील (उम्र 44 वर्ष), शॉप नंबर 86, रवि शुक्ला मार्केट, भिलाई, दुर्ग।
    राजेन्द्र यादव (उम्र 37 वर्ष), गिरधारी नगर, चण्डी मंदिर के आगे, थाना दुर्ग।
    मंजु लहरे उर्फ मंजू डहरिया (उम्र 20 वर्ष), दुर्गा मंदिर के पास, सतनामी मोहल्ला, जामुल, दुर्ग।
    श्रीमती लक्ष्मी हलधर उर्फ मेघा (उम्र 38 वर्ष), रानाघाट, वार्ड क्रमांक 12, वर्तमान पता स्पर्श अस्पताल के पीछे, रामनगर, सुपेला, दुर्ग।
    श्रीमती संगीता बंजारे (उम्र 26 वर्ष), ग्राम परसदा, थाना रनचिरई, जिला बालोद, हाल सेक्टर-4, रोड नंबर-4, भिलाई, छ.ग।

 

 

 
और भी

11 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 11 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से स्थगित  रहेगा.

 

और भी

केन्द्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ में हो रहे कार्यों की समीक्षा की

 राज्य और केन्द्र सरकार के बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ का होगा तेजी से विकास :मनोहर लाल 

 
 
केन्द्रीय विद्युत तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री  मनोहर लाल ने आज अपने रायपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में ऊर्जा तथा शहरों में आवास व जनसुविधाएं विकसित करने किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार के बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा। छत्तीसगढ़ में बिजली और आवास से संबंधित सभी आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए भारत सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक सुधारवादी कदम उठाएं जा रहे हैं। जनआकांक्षाओं के अनुरूप काम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री  अरूण साव, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और मुख्य सचिव  अमिताभ जैन भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए। 

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बैठक में कहा कि लोगों को सस्ती और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने केन्द्र सरकार द्वारा अनेक अनुदान योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाएं हैं। उन्होंने राज्य सरकार को भारत सरकार द्वारा दी जा रही सभी निधियों और अनुदानों का पूर्ण उपयोग करने को कहा। राज्य में जिस तेजी से काम होंगे, उसी तेजी से भारत सरकार द्वारा राशि जारी की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य में विकास योजनाओं को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से कोई कठिनाई नही आएगी। दोनों बेहतर समन्वय से काम करेंगे। 

केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने बैठक में सुझाव दिया कि क्लिीन सिटी के तहत रायपुर को मिली 100 बसों का उपयोग नया रायपुर और रायपुर के बीच चलाने के लिए भी कर सकते हैं। उन्होंने विद्युत विभाग के अंतर्गत लाइन-लॉस को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों, स्मार्ट मीटर की स्थापना, विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में विद्युतीकरण और बिजली उत्पादन के लिए कोयला की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने आवासन एवं शहरी कार्यों के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम ई-बस सेवा, स्मार्ट सिटी मिशन और राष्ट्रीय शहरी विकास मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन योजनाओं के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बैठक में केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यभार सम्भालने के एक माह के भीतर ही वे यहां विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उनके सहयोग से राज्य में विकास की गति को तेज करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य में तेजी से काम हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ जल्दी ही ’पॉवर सरप्लस स्टेट’ का दर्जा वापस पा लेगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि प्रदेश में पिछले छह महीनों में किसानों और छोटे कामगारों के लिए बिजली की उपलब्धता में सुधार आया है। किसानों को तीन एचपी तक कि सिंचाई पंपों में सालाना छह हजार यूनिट तक और तीन से पांच एचपी के पंपों में साढ़े सात हजार यूनिट तक के बिजली बिल में छूट दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत स्वीकृति के लिए लंबित 19 हजार 906 आवास एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा में एकत्रित आवेदनों के अनुरूप राज्य को पुनरीक्षित केन्द्रांश के साथ करीब 50 हजार आवासों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने का अनुरोध किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज की यह बैठक राज्य में ऊर्जा और शहरी विकास को नई गति प्रदान करेगी।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरूण साव ने बैठक में कहा कि शहरों के विकास के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हम लगातार काम कर रहे हैं। राज्य में स्वच्छता, आवास, आजीविका, पेयजल इत्यादि के लिए तेजी से काम हो रहे हैं। इन कार्यों में प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार के सहयोग से इन कार्यों में आगे और भी तेजी आएगी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुश्री रूपा मिश्रा, विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री शशांक मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की निदेशक सुश्री अनिता मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री कुंदन कुमार, क्रेडा के सीईओ श्री राजेश सिंह राणा और एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक श्री प्रदीप्ता कुमार मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
और भी