धर्म समाज - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

धर्म समाज

बागेश्वर धाम में 5 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम

 बागेश्वर धाम में 5 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव चल रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को लाखों लोगों ने सुबह से बालाजी के दर्शन किए और इसके बाद अपने गुरु के दर्शन किए। बागेश्वर धाम में सुबह करीब 4 बजे से बालाजी के दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था। मंदिर के आसपास का समूचा क्षेत्र लोगों से भर गया। बालाजी की कृपा पाने के लिए लोग आतुर रहे। सुबह की महाआरती के बाद बालाजी के दर्शनों का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।


दोपहर करीब 12 बजे से मुख्य पंडाल पर पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन के लिए लोग इकट्ठा हो गए थे। पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पादुकाओं का पूजन हुआ, इसके पश्चात गुरू दर्शन प्रारंभ हुआ। महोत्सव को 5 दिवसीय रखा गया है। शनिवार और रविवार को पादुका पूजन व गुरु दर्शन का कार्यक्रम है।

महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, भोजन, आवागमन की विधिवत व्यवस्था की गई हैं।

एएसपी के नेतृत्व में 4 जिलों का पुलिस बल तैनात
बागेश्वर धाम में लाखों लोग आ रहे हैं इसलिए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। खजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा ने बताया कि छतरपुर के अलावा पन्ना, टीकमगढ़ और सागर से करीब तीन सैकड़ा पुलिस बल बुलाया गया है। दो शिफ्ट में ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं। एएसपी विक्रम सिंह के नेतृत्व में दोनों शिफ्टों के लिए एक-एक एसडीओपी नियुक्त किए गए हैं।

10 थाना प्रभारी एवं 15 एएसआई के साथ-साथ 300 पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में लगा है। आवागमन सुचारू रूप से चले इसके भी इंतजाम किए गए हैं। जानकारी में यह भी आया है कि करीब 5 सैकड़ा सेवादार पुलिस और प्रशासन के मार्गदर्शन में काम कर रहा है।

सिद्ध आश्रम में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं इसलिए उनके स्वास्थ्य की भी चिंता करना स्वाभाविक है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हो रहा है। राजनगर से आए डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि अस्थाई अस्पतालों के माध्यम से लोगों को इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है।

रात भर हास्य-व्यंग्य की गूंजती रहीं कविताएं
बागेश्वर धाम में अखिल भारतीय स्तर का कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। देश के विभिन्न स्थानों से आए कवियों ने अपनी कविताओं से लोगों को खूब गुदगुदाया। लखनऊ के वेदव्रत बाजपेई की ओज काव्यों से लोगों में राष्ट्रीय भावना को जगाया। देर रात शुरू हुए कवि सम्मेलन को सुनने के लिए बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा रहे।
 
और भी

काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के महीने में वीआईपी-स्पर्श दर्शन पर रोक

 सावन के महीने में भगवान विश्वनाथ के दर्शन में अव्यवस्था रोकने के लिए मंदिर और वाराणसी प्रशासन ने कमर कस ली है। मंदिर प्रशासन ने सावन के दौरान भगवान विश्वनाथ के वीआईपी और स्पर्श दर्शन पर पूणत: रोक लगा दी है। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में आकलन के हिसाब से एक से डेढ़ करोड़ श्रद्धालु आते हैं। इसके लिए सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। लाइन्स की संख्या को बढ़ा दिया गया है। साथ ही पानी, कूलर, ओआरएस घोल देने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


लोगों की सुविधा के लिए सभी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। सभी आगंतुक श्रद्धालुओं को सुगम और सुचारू दर्शन हो सके, इसके लिए न्यास पूरा प्रयास करेगा।” वह कहते हैं, “श्रावण महीने में भीड़ बहुत ज्यादा होने की वजह से स्पर्श दर्शन और वीआईपी दर्शन पर पूर्णत: रोक रहेगी।” उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा सावन की तैयारियों को लेकर हम शुक्रवार को पहला रिहर्सल करेंगे, जिसमें न्यास के अधिकारी आपस में बातचीत करेंगे। इसके पश्चात मंडलायुक्त के निर्देशानुसार 20 जुलाई को सभी अधिकारियों के सामने फाइनल रिहर्सल किया जायेगा। जो कमियां रह जाएंगी, उन्हें 21 जुलाई को फिर से रिहर्सल कर पूरा कर लिया जाएगा।



इसके बाद हम 22 जुलाई से सावन के लिये मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल देंगे।” 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। पिछले साल सावन के महीने में एक करोड़ से अधिक लोगों ने काशी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन किये थे। इस बार सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है और पूरे महीने के पांच सोमवारों में मंदिर न्यास को पिछली बार से ज्यादा भक्तों के दर्शन की उम्मीद है।

 

 

 
और भी

शारदा विद्यालय, रिसाली में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह

 मंगलवार को शारदा विद्यालय, रिसाली में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि विपिन ओझा चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी के कर कमलों द्वारा ईश्वर की चरण वन्दना से किया गया। इसी कड़ी में संजय ओझा डायरेक्टर शकुन्तला ग्रूप ऑफ स्कूल्स ने निर्वाचित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शपथ एक भावना है, स्वयं के निर्धारित लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धिता है, जो संघर्ष से सफलता का रास्ता तय करती है। आज देश और समाज में सुदृढ़ नैतिक मूल्यों को स्थापित करना, स्व'छता तथा विकास के प्रतिकटिबद्ध रहना हर छात्र की नैतिक जिम्मेदारी है, जिसे हृदय से निभाना चाहिए। शपथ ग्रहण की श्रृंखला का आरंभ ग्रीन एम्बेस्डर की शपथ से हुआ। जिसकी कड़ी में क्लास वाइस कैप्टन, क्लास कैप्टन, हाऊस कैप्टन, स्पोर्टस कैप्टन, वाइस हेड बॉय तथा वाइस हेड गर्ल ने भी शपथ ली। अंतिम कड़ी में विद्यालय के हेड बॉय डेनिस कुमार साह तथा हेडगर्ल जैनब खान को चयनित किया गया। उन्होंने शपथ की गरिमा को समझते हुए अपना कत्तव्य ईमानदारी से निभाने की शपथ ली। प्रेरक गीत की भावभीनी प्रस्तुति के पश्चात् प्राचार्या सुतापा सरकार ने विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सभी 'यनित सदस्यों को बधाई दी एवं बड़ों का सम्मान करते हुए जीवन में अपने लक्ष्य को पूरा करने की सीख दी। संचालन शिक्षिका अनुपमा सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष शेशांक गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।समारोह के दौरान विद्यालय मैनेजर ममता ओझा, हेड मिस्ट्रेस पुष्पा सिहं, सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर, प्रतीक ओझा, वनिता ओझा एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

और भी

पंडित प्रदीप मिश्रा का सात दिवसीय शिव महापुराण कथा भिलाई में 25 से

 प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का भव्य कार्यक्रम भिलाई में जानकारी के मुताबिक भिलाई के सिविक सेंटर जयंती स्टेडियम के पास स्थित ग्राउंड में विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा । 25 जुलाई से 31 जुलाई   तक होगा भव्य कथा जिसकी तैयारियां बोल बम समिति ने शुरु कर दि है वही तैयारी को लेकर बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया आगामी 25 जुलाई से  31 जुलाई तक कथा का आयोजन भिलाई में होगा। समय शाम 1 बजे से 4 बजे तक तक कथा को लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई है परमिशन से लेकर तमाम चीजों की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। कार्यक्रम भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास स्थित ग्राउंड में होगा। वही होने वाले इस कथा को लेकर दया सिंह ने पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला से भी मुलाकात की व एडिशनल एसपी से भी मुलाकात कर कथा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 


और भी

दीर्घ तपस्वी श्री विरागमुनि जी के मंगल प्रवेश पर निकली भव्य शोभायात्रा

 सदर बाजार जैन मंदिर से एमजी रोड स्थित दादाबाड़ी तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते भर में जिन शासन के जयकारे गूंजते रहे और गुरुभक्ति का उल्लास छाया रहा। वरघोड़े के साथ हाथी, घोड़े और ऊंट की पालकी यात्रा के साथ चलती रही। गुरू के सम्मान में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर मंगल कलश यात्रा निकाली, जो शोभायात्रा के साथ चल रहीं थी। जैन संत श्री विरागमुनि जी के प्रवेश के दौरान दादाबाड़ी में सुमधुर संगीतमयी प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भजनों की प्रस्तुति को मुनिश्री ने आत्मजागृती का अलार्म बताया। मंगल प्रवेश के बाद मुनिश्री ने भगवान धर्मनाथ मंदिर के दर्शन किये और फिर प्रवचन स्थल पर अपना आसन ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने अपना 121 उपवास पूरा कर सोमवार को पारणा किया। आत्मस्पर्शी चातुर्मास 2024 के पदाधिकारियों ने रायपुर श्रीसंघ को चातुर्मास प्राप्त होेने आभार जताया। 

इस दौरान मुनिश्री ने कहा कि जैसे जन्म मृत्यु निश्चित है वैसे ही संतों का चातुर्मासिक प्रवेश और उनकी गोचरी भी निश्चित है। आज भगवान धर्म नाथ के मंदिर में मंगल प्रवेश के दौरान हुई वह संगीतमय प्रस्तुति खुद को आत्मजागृत करने का अलार्म है। यह प्रवेश शब्द हम रोज उपयोग करते हैं। हमने अपने जीवन काल में 84 लाख योनियों में प्रवेश किया। कभी स्कूल में प्रवेश किया, कभी कॉलेज में प्रवेश किया, कभी डॉक्टरी की पढ़ाई में प्रवेश किया तो कभी इंजीनियरिंग और सीए की पढ़ाई में प्रवेश किया। हम रोज घर में प्रवेश करते हैं, ऑफिस में प्रवेश करते हैं जबकि हमें ऐसे स्थान पर प्रवेश करना है, जहां केवल एक बार प्रवेश करना पड़े बार-बार नहीं। 

 
 
 

उन्होंने आगे कहा कि चातुर्मास की जिनवाणी सिर्फ श्रवण का कार्य नहीं है। जिनवाणी हमारे जीवन का एक आधार है। सुनना और सुनकर उसे अपने जीवन में उतारना। आप जिनवाणी को आचरण में नहीं ले पा रहे तो जीवन की गाड़ी सुचारू रूप से नहीं चल पाएगी। वैसे ही परमात्मा की वाणी को सिर्फ बाहर से सुनना नहीं है। उनकी वाणी को आप जितना अपने जीवन में उतारते गए, उतना आप जीते गए। चातुर्मास का मतलब यह है कि इस चार महीने में बाहर के सांसारिक जीवन की गतिविधियां लगभग बंद हो जाती है। जैसा कि बाहर आना-जाना, शादी समरोह, संबंध आदि कार्यक्रम चार महीने बंद हो जाते है और वहीं, धर्म की लाइन ऑन कर दी जाती है। अब इस चार महीने में क्या करेंगे। इन चार महीने अपने करीब रहना है। अपने जितने निकट रहोगे आप परमात्मा महावीर के उतने ही प्रिय बनोगे। 

 
 
 

श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया और कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार भंसाली ने बताया कि दादाबाड़ी में सुबह 8.45 से 9.45 बजे मुनिश्री का प्रवचन होगा। आप सभी से निवेदन है जिनवाणी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 
और भी

जैनसंत श्री विरागमुनि जी का मंगल प्रवेश आज, सदर बाजार से दादाबाड़ी तक निकलेगा भव्य वरघोड़ा

 आज का युवा केवल तारीफ का भूखा है, उसे सिर्फ अपनी तारीफ सुनना पसंद है। चार लोगों के सामने कोई तारीफ कर दे तो क्या ही कहना, इज्जत के महल में चार चांद लग गए हो मानो। यह सत्य है। किसी को अपनी तारीफ और सम्मान में कमी नहीं चाहिए। किसी ने जरा सा भी उपर नीचे कुछ कह दिया तो देखिए फिर। आज कल बड़े-बड़े रिश्ते भी झूठे तारीफों के पूल पर ही टिके हुए हैं। झूठी तारीफ पाने के लिए सब आतुर है, जबकि आपको पता है कि सामने वाला व्यक्ति झूठी तारीफ कर रहा है फिर भी आप फुले नहीं समाते हो। अगर आपको पता है कि कोई आपकी झूठी तारीफ कर रहा है तो आप उससे किनारा कर सकते है लेकिन आप ऐसा नहीं करते है। ऐसा व्यक्ति आपसी संबंधों को बांधे रखने या फिर अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए करता है। अब यह निर्भर करता है कि आपको ऐसे व्यक्ति से संबंध रखना है या नहीं। यह बातें राजधानी के सदर बाजार स्थित जैन मंदिर में चल रहे प्रवचन श्रृंखला "जिनवाणी की वर्षा" के दौरान रविवार को दिर्घ तपस्वी प.पू. श्री विरागमुनि जी म.सा. ने कही। 

मुनिश्री कहते है कि आज झूठ बोलने की नौबत क्यों आ रही है, यह समझने वाली बात है। आज आपको अगर एक दिन में चार शादियां अटेंड करनी है तो आप छोटे भाई, संतान और बुजुर्गाें को केटेगरी देख कर अलग-अलग पार्टियों में शामिल होने भेज देते हो। वहीं, जब धर्म की बात आती है तो आप व्यापार को पुत्र के हवाले कर खुद धार्मिक आयोजनों में शामिल हो जाते हो। ऐसा इसलिए क्योंकि आप डरते हो कि कहीं आपका पुत्र जो आपका उत्तराधिकारी है, वह गुरूवाणी से प्रभावित न हो जाए। जबकि आप खुद व्यापार संभालते और बच्चों को धर्म सभाओं में भेजते तो आज यह नौबत आती ही नहीं कि आपको अपने बच्चों को समझाना या डांटना पड़े। हमें इस भव में आत्मा के गुणों में सुधार करना है। वैसे इसमें बच्चों की कोई गलती नहीं बल्कि माता-पिता और दादा-दादी की है। उन्होंने बचपन से बच्चों को यह संस्कार दिये होते तो आज यह नौबत आती ही नहीं। जबकि आज तो लोग धन-संपत्ति कमाने के लिए पाप की गिनती नहीं गिनते, उलटा पाप के रास्ते पर चलने लग जाते है। आपको पुण्य चुनना है क्योंकि पाप के रास्ते आसान तो होते है लेकिन जब पाप से आपका मन भर जाता है तो पुण्य के ट्रैक पर आपका वापस आना मुश्किल हो जाता है फिर आपको बहुत पुरूषार्थ करना पड़ता है। 

मुनिश्री का आज होगा 121वां उपवास

रायपुर की पावन धरा में 20 जुलाई से जैन संत दीर्घ तपस्वी श्री विरागमुनि जी का चातुर्मास प्रारंभ होने जा रहा है। उन्होंने रविवार को अपना 120वां उपवास पूरा कर लिया है और सोमवार को मंगल प्रवेश के दिन उनका 121वां उपवास होगा। इन उपवास के बाद पारणा वे उनके द्वारा लिए गए संकल्प पूर्ण होने के बाद करेंगे। उपवास के दौरान वे केवल दिन में गर्म पानी का सेवन करते हैं। 

आत्मस्पर्शी चातुर्मास समिति 2024 के अध्यक्ष पारस पारख, महासचिव नरेश बुरड़ और कोषाध्यक्ष अनिल दुग्गड़ ने बताया कि रायपुर को इस वर्ष श्री विरागमुनि जी के वर्षावास का सौभाग्य मिला है और इसी कड़ी में सोमवार को मुनिश्री का दादाबाड़ी में मंगल प्रवेश होगा और सुबह 7.30 बजे सदर बाजार जैन मंदिर से दादाबाड़ी तक भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। मुनिश्री के मंगल प्रवेश के लिए देशभर से श्रावक-श्राविकाएं रायपुर की पावन धरा पर पधार चुके हैं।

 
और भी

46 साल बाद खुलेगा पुरी जगन्नाथ मंदिर का प्राचीन खजाना, विषैले सांप करते हैं रखवाली

  46 साल बाद आज पुरी जगन्नाथ मंदिर का खजाना खोलने का मुहूर्त तय किया गया है। खजाना खोलने से पहले यहां पर सांपों की मौजूदगी की आशंका के चलते स्नेक हेल्पलाइन के साथ ही मेडिकल टीम भी मौके पर तैनात की गई है। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन के अनुसार मंदिर का रत्न भंडार खोलने के बाद जेवरातों व कीमती चीजों की एक लिस्ट बनाई जाएगी।


गौरतबल है कि ओडिशा सरकार जगन्नाथ मंदिर के खजाने यानी रत्न भंडार को आज 46 साल बाद एक बार फिर खोलने जा रही है। इस खजाने में मौजूद जेवरात और अन्य कीमती सामानों की सूची तैयार होगी। कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि दुनियाभर में रह रहे भगवान जगन्नाथ के भक्तों को काफी समय से इस पल का इंतजार था। आभूषणों की क्वालिटी की जांच होगी और कीमती सामानों का वजन किया जाएगा। इस खजाने को लेकर मेडिकल टीम अलर्ट है, क्योंकि यहां सांपों की मौजूदगी बताई जा रही है।



बता दें कि खजाने के कीमती सामानों की सूची की निगरानी के लिए राज्य सरकार ने समिति बनाई है। इस समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बिश्वनाथ रथ ने कहा कि जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार आज दोपहर 1.28 बजे फिर से खोला जाएगा। ओडिशा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ने कहा कि जिस स्थान पर कीमती सामान अस्थायी रूप से रखा जाएगा, वह भी तय कर लिया गया है।



मिली जानकारी के अनुसार पुरी जगन्नाथ मंदिर में स्नेक एक्सपर्ट तैयार हैं। मंदिर के रत्न भंडार का अंदरूनी हिस्से का ताला खोलने की तैयारियां चल रही हैं। खजाने रखने के लिए बड़े ट्रंक बॉक्स लाए गए हैं। मंदिर में मौके पर एसपी पिनाक मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। पुजारी माधव पूजा पंडा सामंत भी मौजूद हैं।



खजाने के आभूषणों की डिजिटल फोटोग्राफी कराई जाएगी। मंत्री ने कहा कि जेवरात की सूची को लेकर पारदर्शिता रखने के लिए हम आरबीआई की मदद ले रहे हैं। आरबीआई के प्रतिनिधि सूची बनाए जाने के दौरान मौजूद रहेंगे। इसके लिए प्रबंध समिति द्वारा गठित टीम के साथ काम करेंगे। हर कार्य के लिए अलग टीमें हैं।



रत्न भंडार के लिए एसजेटीए मुख्य प्रशासक के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ टीम बनाई गई है। इनमें एएसआई, सेवकों, प्रबंध समिति और हाई पावर कमेटी के प्रतिनिधियों को विशेषज्ञ पैनल के सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। मंदिर का खजाना आज शुभ मुहूर्त में खोला जाएगा।

सबसे पहले पुरी जिला प्रशासन के पास मौजूद डुप्लिकेट चाबी के साथ खजाना खोलने की कोशिश की जाएगी। कानून मंत्री ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताला तोड़ा जाएगा। पिछली बार इन्वेंट्री प्रक्रिया को पूरा करने में 70 दिन से अधिक का समय लगा था। उन्होंने कहा कि इस बार तकनीक की मदद से कम समय में यह काम पूरा करने की कोशिश की जाएगी। पुरी में जस्टिस रथ ने कहा कि एक मेडिकल टीम, हेल्पलाइन के सदस्य और ताला तोड़ने वाला ग्रुप स्टैंडबाय पर है।

 

 

 
और भी

पहला सावन सोमवार को लेकर तैयारी में जुटे भगवान शिव के भक्त

 सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए समर्पित होता है। सावन का महीना भोलेनाथ को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए उत्तम माना गया है।

बिलासपुरवासी प्रतिवर्ष भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर इस महाउत्सव में शामिल होते हैं। इस साल 22 जुलाई को पहला सावन सोमवार मनाया जाएगा।

 

शिव मंदिर शंकर नगर के पुजारी पंडित रमेश तिवारी का कहना है कि 22 जुलाई से सावन का पहला सोमवार मनाया जाएगा। सावन का समापन 19 अगस्त को होगा।

इस साल चार के बजाए पांच सावन सोमवार होंगे। बिलासपुर के प्रसिद्ध शिवालयों में सावन के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। शिव भक्त विशेष रूप से बिलासपुर के शिवालयों में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। यहां भक्तों के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे, जिसमें भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक शामिल हैं।

प्रमुख शिव मंदिर, जहां पहुंचेंगे भक्त

देवरानी-जेठानी (रुद्र-शिव) मंदिर, तालागांव,बूढ़ा महादेव, रतनपुर. पातालेश्वर महादेव, मल्हार,चांटीडीह शिव मंदिर, अष्टमुखी शिव मंदिर, मध्यनगरी

और भी

अपने काम के लिए धूप में घंटों खड़े रह सकते हो, दूसरों के लिए पांच मिनट भी ज्वालामुखी जैसी तपिश देता है: श्री विरागमुनि जी

  जैन संत श्री विरागमुनि जी का रायपुर प्रवेश हो चुका है और वे जिनवाणी की वर्षा करते हुए शहर के श्रावक-श्राविकाओं को लाभान्वित कर रहे हैं। जिनवाणी की वर्षा के क्रम में रविवार को दीर्घ तपस्वी श्री विरागमुनिजी के श्रीमुख से विवेकानंद नगर में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने प्रवचन का लाभ लिया। रायपुर शहर में चल रहे प्रवचन श्रृंखला के दौरान उन्होंने मन के रोग के संदर्भ में कहा कि अगर आपको 50 लाख रूपए का पेमेंट लेना हो तो आप धूप में घंटों तक खड़े रह सकते है। वहीं, आपके अगर दुकान में ग्राहक नहीं आ रहे तो आपको एसी में बैठकर भी गर्मी लगने लग जाएगी। जब तक हम अंदर से संतुष्ट नहीं होंगे तब तक हमें बाहर की विकृतियां दिखती रहेगी। हम अपने लिए तो कई घंटे धूप झेल सकते है लेकिन दूसरों के लिए पांच मिनट खड़ा होना भी ज्वालामुखी पर खड़े होना जैसा लगता है। 

मुनिश्री कहते है कि आज व्यक्ति मैं-मैं, मेरा-मेरा करते रहता है। मैंने बच्चों को पढ़ाया-लिखाया, पत्नी के लिए ऐसा किया, माता-पिता की सेवा की, दोस्तों-रिश्तेदारों का भरपूर सहयोग किया लेकिन किसी ने मेरे लिए कुछ नहीं किया, किसी ने मेरे बुरे समय में मेरा साथ नहीं दिया। जबकि यही सत्य है, इस दुनिया में किसी का कोई नहीं है। इसीलिए आपको अपनी आत्मा को पहचानना होगा क्योंकि जब आप अपनी आत्मा को पहचान लेंगे तो आपको किसी के सहयोग का इंतजार नहीं रहेगा। वैसे तो इस दुनिया में लगभग हर आदमी दुखी है, आप जिसे देखो चेहरा मुरझाया हुआ दिखता है, किसे से पूछेंगे तो वह अपनी दुख भरी कहानी सुनाएगा। अगर आपने इस दुख के पैटर्न को समझ लिया तो आप किसी ज्योतिष की तरह दूसरों का दुख उसके चहरे को देखकर ही बता सकते है। कारण यह है कि आज तक व्यक्ति ने आध्यात्म की स्पर्शना नहीं की। आज बाहर जितना भागमभाग मची हुई है, उससे कहीं ज्यादा भागदौड़ आपके अंदर मची हुई है। इसे सुलझाने के लिए आपको अपने गुरू को सारी बातें बता देनी चाहिए क्योंकि गुरू आपकी सारी समस्याओं को सुलझा सकता है बशर्तें उन्हें सभी बातें पता होनी चाहिए। 

एक बार की बात है एक व्यापारी लकड़ी का सामान बनाता था। लकड़ी पर नक्काशी कर वह उन्हें बेचकर खूब मुनाफा कमाता था। अपने गुरू को उन्होंने एक दिन यह बात बताई कि गुरूजी आपकी कृपा से मेरा व्यापार बढ़िया चल रहा है और अब जीवन अच्छा चल रहा है। गुरू ने तुरंत उसे यह काम बंद करने को कहा और बताया कि लकड़ी की नक्कासी करना न्यायोचित कार्य नहीं है, उससे पाप लगता है। उसने तुरंत अपना काम बंद कर दिया और पूरा कारोबार अपने पार्टनर को सौंपते हुए कहा कि अगर व्यापार से मुनाफा होने वाले पैसे भी तुम मुझे नहीं दोगे तो भी चलेगा। एक बार बड़ा मुनाफा हुआ और पार्टनर ने आकर उससे कहा कि मुनाफा बहुत बड़ा हुआ है, तुम गुडविल के 80 लाख रूपए ले लो तो उसने कहा कि यह पैसे भी तुम रख लो क्योंकि मैंने अगर यह पैसे तुमसे ले लिए तो जैसे-जैसे व्यापार बढ़ता रहेगा वैसे-वैसे मुझ पर पाप भी चढ़ता रहेगा। 

वॉलफोर्ट एनक्लेव-1 में होगा गुरू भगवंतों का पदार्पण

आत्मस्पर्शी चातुर्मास समिति 2024 के प्रचार प्रसार संयोजक नीलेश गोलछा और तरुण कोचर ने बताया कि जिनवाणी की वर्षा के क्रम में गुरू भगवंत 08 जुलाई की सुबह 5.30 बजे कटोरा तालाब जय कुमार बैद के निवास से विहार करते हुए वॉलफोर्ट एनक्लेव-1 पहुंचेंगे। यहां क्लब हाउस में सुबह 9 से 10 बजे मुनिश्री का प्रवचन होगा। आप सभी से निवेदन है जिनवाणी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 
और भी

हाथरस की घटना के बाद संत प्रेमानंद ने बंद की रात्रि की पदयात्रा

 हाथरस में सत्संग स्थल पर हुई भगदड़ की घटना के बाद वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अब रात्रि के समय सड़क पर अनिश्चित काल के लिए भक्तों से नहीं मिलेंगे। उन्होंने भक्तों से रात्रि के समय संत दर्शन के लिए रास्ते में खड़े न होने और भीड़ लगाने से मना किया है।

संत प्रेमानंद के रमणेरती क्षेत्र स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में संत के आश्रम से हाथरस घटना के बाद जारी पत्र में कहा गया है कि हाथरस में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और ह्रदय विदारक है, जिसमें हम सब की संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ठाकुरजी से प्रार्थना की है कि भविष्य में ऐसी कोई भी घटना न घटे।

उन्होंने अपने अनुयायियों को संदेश दिया कि हाथरस की घटना को देखते हुए सावधानी के तौर पर संत प्रेमानंद महाराज अपने छटीकरा मार्ग स्थित निवास स्थान से रात्रि 2.15 बजे से पद यात्रा करते हुए अपने आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज जाते थे। इस दौरान श्रद्धालु उनके दर्शन करते थे। वह अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि वह रात में रास्ते में दर्शन के लिए खड़े न हो ना ही रास्ते में किसी प्रकार की भीड़ लगाएं।

 

और भी

बागेश्वर धाम की श्रद्धालुओं से अपील : मेरा जन्मदिन घर पर ही मनाएं

 हाथरस में श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ के चलते हुए बड़े हादसे को देखते हुए बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 4 जुलाई को होने वाले अपने जन्मदिन के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। इस कार्यक्रम में भी लाखों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद थी। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उनके जन्मदिन को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही थीं। लेकिन बागेश्वर धाम में एक तारीख से ही भारी भीड़ इकट्ठी हो गई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया है।

धीरेंद्र शास्त्री ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने घर पर ही हनुमान चालीसा का पाठ करें और वृक्षारोपण कर उत्सव मनाएं। उन्होंने आगे कहा कि आगामी गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाई जाएगी और इसके लिए 30-40 एकड़ का बड़ा मैदान तैयार किया जाएगा, जहां सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान पादुका पूजन और बागेश्वर बालाजी के दर्शन भी होंगे।

शास्त्री ने कहा, "हमारा उद्देश्य है कि बुजुर्गों को कष्ट न हो, कोई बीमार न पड़े, धक्का-मुक्की से बचा जा सके और आप सभी सुरक्षित रहें।" उन्होंने सभी से आग्रह किया कि 4 जुलाई को अपने घर से ही उत्सव मनाएं और अगले कार्यक्रम के लिए तैयार रहें।

बागेश्वर धाम ने श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की तैयारी करने के लिए कहा है और योजनाबद्ध तरीके से तैयारी पर जोर दिया है। बता दें, उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में 2 जुलाई को भोले बाबा के सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मचने से अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है।

और भी

चार दिन में 74 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

 कश्मीर में अमरनाथ मंदिर में पिछले चार दिनों में 74 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं 5 हजार 725 यात्रियों का एक और जत्था बुधवार को कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया,  सुबह भगवती नगर यात्री निवास से 5,725 यात्रियों का एक और जत्था घाटी के लिए दो सुरक्षा काफिलों में रवाना हुआ। इनमें से 2,514 यात्री 118 वाहनों के सुरक्षा काफिले में उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जबकि 3,211 यात्री 120 वाहनों में सुरक्षा बलों की सुरक्षा में दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुए।

मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आमतौर पर बादल छाए रहने और सुबह के समय गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। श्रद्धालु या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर मार्ग से यात्रा करते हैं या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा करते हैं। पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग गुफा मंदिर के अंदर 'दर्शन' करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौट आते हैं।

इस साल की यात्रा के दौरान सात हजार से ज्यादा 'सेवादार' (स्वयंसेवक) यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने तीन जुलाई से अतिरिक्त ट्रेनें जोड़ने का फैसला किया है। दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

और भी

आज का राशिफल : तुला, कुंभ और मीन राशि वालों को मिल सकता है आर्थिक लाभ

 मेष- आज आप  लेनदेन के मामले में सावधान रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी नौकरी को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। नौकरी में चल रही समस्याओं से भी आप आसानी से निजात  पा सकेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक रहेगी। 

वृष- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने भाई व बहनों से सलाह लेने की आवश्यकता होगी। आपने यदि कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो उससे आपको पछतावा हो सकता है। आप कुछ नए लोगों से मिलजुल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता से चल रहा वाद विवाद बढ़ सकता है, हो सके तो शांति बनाए रखने का प्रयास रखें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आपकी निर्णय क्षमता को सराहा जाएगा। गलती से भी किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा न करें। आप अपने सहयोगियो से  अपने मन की बात को कह सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आएगी, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ सकती है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फायदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कामों के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आपके काम पूरे होंगे। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आप अपनी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। अपने किसी काम संबंधित मामले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। 

सिंह- आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में संशय बना हुआ है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग कुछ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या- आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी धन संपत्ति बढ़ेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह  दूर होगा। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत अवश्य मिलेगी। आपके पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे।

तुला- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देंगे, जिसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके कुछ  साथी उनके कामों में रोड़ा अटकाएंगे। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत होगी, जिससे आपका बिजनेस और तरक्की करेगा।

वृश्चिक- आज आप किसी भी कार्य की जिम्मेदारी लेने से बचने का प्रयास करेंगे। आपके सोचे समझे काम पूरे होंगे। आपका किसी नए घर, मकान दिखाने का सपना पूरा होगा। आप अपनी परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

धनु- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला वाला रहने वाला है। आपको पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी। आप किसी काम को लेकर यदि योजना बनाएंगे, तो आपकी वो योजना पूरी होने की संभावना है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।

मकर- आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आप अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है, जिसे दूर करने के लिए आपको उनसे माफी मांगने होगी। यदि आपने कुछ कर्ज  दिया था, तो उसे उतारने मेइन आप सफल रहेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझता  दिख रहा है। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे रहना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी कामों में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो उनके बढ़ाने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई के प्रति सावधान रहना होगा।

मीन- आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को भी प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरा स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको बड़े सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं। आपको माता-पिता से माफी मांगनी होगी। परिवार के सदस्य आपसे धन संबंधित मदद मांग सकते हैं तो आप वह अवश्य करेंगे।

 

 

और भी

आज का पंचांग : शनिवार, 29 जून 2024

 शनिवार, 29 जून 2024 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और शोभन योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 12:00-12:48 मिनट तक है। राहुकाल सुबह 08:56-10:40 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। 

तिथि : अष्टमी  

नक्षत्र : उत्तराभाद्रपद

प्रथम : करण 

द्वितीय : करण

पक्ष : कृष्ण   

वार : शनिवार   

योग : शोभन  

सूर्योदय : 05:28  

सूर्यास्त : 19:21  

चंद्रमा : मीन  

राहुकाल : 08:56-10:40  

विक्रमी संवत् : 2081   

शक संवत : 1944   

मास : आषाढ़  

शुभ मुहूर्त अभिजीत : 12:00-12:48

(हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं)

और भी

अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश संत सम्मेलन एवं "कोर कमेटी" की बैठक संपन्न

आज अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ की संत सम्मेलन व प्रदेश "कोर कमेटी" की बैठक संपन्न हुआ. इस सम्मलेन में छग के सभी अन्य -अन्य क्षेत्रों से संत महात्मा बैठक में सम्मिलित होने के लिए महामण्डलेश्वर, श्री महंत व  पदाधिकारीगणो का विशेष आगमन हुआ. जिसमे प्रमुख रुप से अखिल भारतीय संत समिति के "अध्यक्ष " परम श्रद्धेय "महामण्डेलेश्वर"  स्वामी सरेश्वर दास जी व "उपाध्यक्ष" रायगढ़ से  "श्रीमहंत" राकेश महाराज जी  व  "सचिव" श्रीमहंत स्वामी राधेश्याम महाराज जी (श्री राम-जानकी मंदिर प्रांगण सेतगंगा मुंगेली) व सहसचिव डां.स्वामी राजेश्वरानंद महाराज जी (श्री सुरेश्वर महादेव मंदिर पीठाधीश्वर व संस्थापक व "अध्यक्ष" संत महासभा छत्तीसगढ़ रायपुर) व स्वामी गौतमानंद  जी उपाध्यक्ष (आजीवन निराहार बाबा व संत महासभा छग) व साध्वी सौम्या जी (संत महासभा छत्तीसगढ़) व रुपेश महाराज "प्रदेश प्रवक्ता" (संत महासभा छत्तीसगढ़) उपस्थित हुये।

और भी

पं. रूपेश महाराज को बनाया गया विश्व हिन्दू महासंघ के "प्रदेश प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी"

माननीय श्री मुकेश नाथ जी "राष्ट्रीय संयोजक" (विश्व हिन्दू  महासंघ) के व्दारा एवं छत्तीसगढ़ के "संयोजक" श्री भरत नाथ योगी जी के अनुशंसा पर श्री सुरेश्वर महादेव पीठ रायपुर छ.ग. के  पीठाधीश्वर एवं "संस्थापक" स्वामी डॉक्टर राजेश्वरानंद जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश विश्व हिंदू महासंघ का कार्यकारिणी "अध्यक्ष" नियुक्त किया गया है। 

स्वामी राजेश्वरानंद महाराज जी ने अपने आदेशानुसार कायम सिंह भगत को "सचिव" और आजीवन निराहार बाबा गौतमानंद जी को "प्रदेश उपाध्यक्ष" एवं माना बस्ती रायपुर के सनातन धर्म संस्कृति के लिये हमेशा अग्रसर रहने वाले पं. रूपेश महाराज जी को प्रदेश प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी  (विश्व हिन्दू महासंघ) के पद पर मनोनीत किया गया है। 
 

 

और भी

इन राशिवालों के लिए परेशानी भरा रह सकता है आज का दिन...

मेष- आज आप अपनी शारीरिक समस्याओं पर ध्यान दें।  खान-पान की आदतों पर ध्यान दें। आप साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसाय में आप किसी और प्रोडक्ट को भी शामिल कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। पारिवारिक समस्याएं मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।


 वृष- आज किसी वाद विवाद से दूर रहें। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत करेंगे। संतान को आपकी  कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी वह आपसे कुछ नहीं कहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को  किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग  किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं।  जीवनसाथी की ओर से आपको  कोई उपहार मिलता दिख रहा है।


मिथुन- आज आप किसी बड़े निवेश के बारे में विचार करेंगे। इस निवेश को अनुभवी व्यक्तियों से पूछ कर करना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहें। संतान के करियर को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जो जिससे आप खुला खर्च करेंगे। आपको दूसरों से ज्यादा अपने काम को प्राथमिकता देनी होगी।


कर्क - आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है।  बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव रहने के कारण आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा। आपको किसी कानूनी मामले में धक्के खाने पड़ेंगे। उसके बाद आपको कोई राहत मिलती दिख रही है। आप किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। आपको अपने पिताजी से अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर कुछ बातचीत करनी होगी। आप अपनी संतान से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।


सिंह- आज आप अपने बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव करेंगे जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या महसूस हो, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने आ सकती है। अधिकारियों से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।


कन्या- आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता का लाभ लेकर आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को  किसी षड्यंत्र का हिस्सा बनने से बचना होगा। परिवार में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसमें आप जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। छोटे बच्चों के साथ  आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका तनाव भी दूर होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा।


तुला- आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। बड़ा लेनदेन करने से बचें। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़े निवेश को करने की योजना बना सकते हैं, जिसे आप सोच विचार कर बनाएं। कुछ घरेलू समस्याएं आपको परेशान करेंगी जिनको दूर करने के लिए आपको समय निकालना होगा। आप अपनी संतान की संगति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप उनके कुछ मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर  किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। गलत खान-पान के कारण आपको कोई पेट दर्द, गैस, अपच आदि की समस्या हो सकती है।


वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में यदि आपका कुछ धन लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह  आपको प्राप्त हो सकता है। अपने मित्रों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको  ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाए, जिनका भविष्य में आप पूरा लाभ उठाएंगे। ऑनलाइन यदि आप कोई आर्डर करेंगे, तो उसमें आपके साथ कोई गड़बड़ी हो सकती है।


धनु - आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। परिवार में  किसी बड़े काम के होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। यदि  कुछ सदस्यों में लंबे समय से  मतभेद चल रहे हैं, तो आप उन्हे दूर करने की कोशिश करेंगे। पिताजी को आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए खोरी खोटी सुनने को मिल सकती है। यदि आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले, तो उसमें उनके मन की राय अवश्य लें। आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला  गति पकड़ेगा, जिससे आपको समस्या होगी।


मकर - आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपको जीत अवश्य हासिल होगी। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। मित्रों व परिजनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें।


कुंभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका मान सम्मान बढऩे से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाएंगे, उनके जन समर्थन  में भी इजाफा होगा। आप कुछ जन सभाएं भी करेंगे, जिससे उन्हें नए लोगों से जुडऩे का मौका मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़े परिवर्तन को कर सकते हैं, जिससे उनको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। संतान किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकती है।


मीन- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग  कुछ नए उपकरणों को शामिल करके अच्छा धन कमाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ तो अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी वह उससे पीछे नहीं हटेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी  दूर होता दिख रहा है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें।


 

और भी

मेष, वृषभ और मीन राशि वालों को मिल सकते हैं कुछ अच्छे अवसर

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन वह अपने बिजनेस में मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। लंबे समय से यदि जीवनसाथी से नाराज चल रही थी, तो अपने मनाने की कोशिश करेंगे और उन्हें कहीं घूमने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा और जो दूरियां चल रही थी वह समाप्त होगी।

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप लोगों की वाहवाही लूटेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कामों को समय से पहले पूरा करके देंगे, जिससे आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे बाद में आपको समस्या हो।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों पर तेजी लेकर आएगा। आप अपनी आय को बढ़ने पर पूरा ध्यान लगाएं और इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना दें। आपको आज कोई साथी बहलाने फुसलानाने की कोशिश करेगा, लेकिन आपको उससे बचना होगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचने के लिए रहेगा, क्योंकि आपको किसी लड़ाई झगड़े में पड़ने से नुकसान होगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ रहे थे, तो उसमें आपकी समस्याएं और बढ़ सकती हैं। आपको किसी शारीरिक कष्ट पर भी पूरा ध्यान देना होगा। यदि कोई शारिरीक कष्ट हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें और आपके मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको अपने कामों के गुप्त जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करनी है और आप अपने पारिवारिक समस्याओं को वरिष्ठ सदस्यों के सामने रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अपने आवश्यक कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपके भाई व बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे, लेकिन आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि परिवार में सदस्यों का मन दुखी हो। जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका खर्च बढ़ेगा, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी कामों को सही दिशा में लेकर जाए, तो अच्छा लगेगा और अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको अपने परिवार में किसी दूर रह रहे सदस्य की याद सता सकती है, जिस कारण आप उनसे मिलने जा सकते हैं। आपको तरक्की की राह पर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक - वृश्चिक राशि के जातक को आज बिजनेस के किसी काम को लेकर अपने पिताजी से मदद लेनी पड़ सकती है और जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य  आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम में सावधान रहना होगा और सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग कोई बड़ी गलती कर बैठेंगे, जिस कारण उनकी छवि खराब होने की कोशिश होगी। आप महिला मित्र से दूरी बनाकर रखे, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार करें,  नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या आएगी। किसी कानूनी मामले को लेकर आपको अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करनी होगी, नहीं तो उसमें आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव करने की योजना बना सकते हैं और पार्टनरशिप में कोई काम करना आज आपके लिए नुकसानदायक रहेगा, इसलिए आप किसी डील को फाइनल बहुत सोच विचार कर करें।

मकर - मकर राशि के जातकों को आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने के कारण समस्या आ सकती हैं। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें और परिवार में आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

कुंभ - कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से किसी काम को सलाह न लेकर मुसीबत में आ सकते हैं और आपने यदि किसी से पहले कुछ कामों को करना पूरा करने के लिए धन उधार लिया था, तो वह आपसे मांग सकता है, जिससे आपके उसे व्यक्ति से संबंधों में दरार पैदा हो सकती है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। 

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस में आज कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, लेकिन आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला यदि कानून में लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपके कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधान रहकर करें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है।

 

 

और भी