धर्म समाज - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

धर्म समाज

राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और सोमवार का दिन है। आज रात 9 बजे तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात रवि योग रहने वाला है।  इसके अलावा आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। कल यानि 30 मई की शाम 7 बजकर 40 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।


मेष राशि- आज आपका दिन आनन्द से भरा रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी। आपके बिजनेस का विस्तार होगा। अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी, आपका मनपसंद विषयों को पढ़ने में मन लगेगा।  आप फास्ट फूड खाने से बचें। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज साथ में कोई पार्टी अटैन्ड करेंगे।

वृष राशि- आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आपके घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप मेहनत से अपनी पहचान बनाएंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। कहीं से अचानक धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।  आपको व्यापार में अनुभवी लोंगो का पूरा सहयोग मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। बड़े स्तर पर आपको धन लाभ की संभावना है। नौकरी में आपको पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान मिलने के योग हैं। इस दौरान आप किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि- आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी मेहनत से सभी समस्याओं का समाधान निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके अनुकुल होगी। बिजनेस में लिए गए फैसले अपने तक ही रखें, अन्यथा विरोधी रुकावट डाल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।  आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है।  जिससे आपको अपनी योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ेगी।

सिंह राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है।  आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद जीवन का अनुभव करेंगे।  घर-परिवार में प्रेम, सौहार्द बना रहेगा। व्यापारियों के लिए बेहतरीन समय है। बड़े आर्डर मिलने से आपके व्यापार में तरक्की होगी। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। किसी सामाजिक कार्य में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।  कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपके नये लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। नई-नई जानकारियां पाएंगे। कुछ नया करने के लिए उत्साहित रहेंगे। एक्टिंग म्यूजिक जैसे क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।  आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने बच्चों और जीवनसाथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने जाएंगे।

तुला राशि- आज आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों के साथ होगी।  आप नई नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता कार्यस्थल पर लोगों को प्रभावित करेगी। आपको सबका सपोर्ट मिलेगा। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घरेलू सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।  आप अपने दोस्त के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। व्यापारी वर्ग को किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से फायदा होगा।  

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आप आनंदित महसूस करेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप कहीं घूमने या तीर्थ यात्रा पर भी जाने का प्लान बना सकते हैं। आप कोई नवीन योजना बनाने में सफल रहेंगे। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके किसी निर्णय से लोग असहमत हो सकते हैं, उलझनें बढ़ेंगी। आप अपने मनोबल से सब ठीक कर लेंगे। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा।  हर कार्य में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।  आपकी आर्थिक दशा अनुकूल रहेगी। आकस्मिक यात्रा के योग हैं। भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। सरकारी सेवा से जुड़े लोग कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। बातों को नजरअंदाज ना करें। अपने व्यवहार को मधुर बनाएं।

मकर राशि- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। अचानक कहीं से धन लाभ होगा।  कोई बड़ी चीज खरीदने का मन बना सकते हैं। आपका मन अध्यात्म में लगेगा। जिससे आपको शांति मिलेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए बेहतर समय है। करियर में अनुकूल अवसर मिलने की संभावना है। आपसी सहयोग से व्यापार में लाभ मिलेगा आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप किसी अच्छे कार्य के लिए डोनेशन देंगे।

कुंभ राशि- 
आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इसका प्रभाव आपके जीवन पर सकारात्मक रहेगा। आप पहले से ज्यादा स्वस्थ्य महसूस करेंगे। आप अपने मनचाहे क्षेत्र में बढियां प्रदर्शन भी करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लेखन तथा कला से जुडे लोगों को नए अवसर मिलने के योग हैं। जिससे आपको लाभ मिलेगा। अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। दोस्तों के साथ समय बिताने से रिश्ते सुधरेंगे।

मीन राशि- आज आपका दिन सुखद रहेगा। आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में सुधार आएगा। नौकरी में मनचाही जगह पर ट्रांसपर होने के योग हैं। आपको ऑफिस में अपने काम के प्रति सम्मान मिलेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। संतान के लिए कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान की तरक्की से समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सेहत सम्बन्धी समस्या का डॉक्टर से सलाह लेंगे। मेडिटेशन और योग करने से फिट एंड फाइन रहेंगे।

 

 

और भी

जानिए शनिवार को किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव Posted On:- 2023-05-27

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज शनिवार है और आज का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है।

 

 मेष राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा।

 वृषभ राशि – मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। ज़िद्दी बर्ताव न करें, इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है।

 मिथुन राशि – बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पार्टनर से आपको सहयोग मिल सकता है। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।

 कर्क राशि – अगर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आपकी व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी व निवेश से लाभ होगा। कार्य का निष्पादन योजना अनुसार नहीं कर पाएंगे।

सिंह राशि – आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले थोड़ा सोच समझकर लें। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है।

कन्या राशि – काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है।

तुला राशि – आपको मेहनत से सफलता मिलेगी। आपकी इच्छाएं पूरी भी हो जाएंगी। प्रमोशन मिलने के पूरे चांस भी बन रहे हैं। किसी भी तरह का मौका न जाने दें। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जरूरी मदद मिलती जाएगी।

वृश्चिक राशि – लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में अपनों के लिए कुछ अच्छा सोचेंगे तो कुछ बेहतर करने की प्रेरणा जगेगी। पढाई लिखाई में भी मन लगेगा। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है।

धनु राशि – आज आप व्यावहारिक रहेंगे। इस राशि के जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा.।संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मिलने उसके घर जायेंगे।

 मकर राशि – जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो ख़ुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा।

कुंभ राशि – करियर संबंधी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे। पुराने विवाद भी सुलझाने की कोशिश करेंगे और स्थिति अपने फेवर में कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।

मीन राशि – आज नए कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने से पहले संबंधित अनुभवी व्यक्ति से सलाह कर लें। आपकी लव लाइफ के लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण दिन हो सकता है।

और भी

इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ दिन, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी खुशखबरी

 आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज शाम 7 बजकर 3 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा।  साथ ही आज रात 8 बजकर 50 मिनट तक समस्त कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला रवि योग।  इसके अलावा आज रात 8 बजकर 50 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आपको कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। किसी पुराने मित्र की मुलाकात से आपको ख़ुशी होगी। आप शाम को किसी बर्थ-डे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।

वृष राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जाएगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। आपकी रुचि अध्यात्मिक ज्ञान में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।  आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवार वालों के साथ करेंगे।  

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।  आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनाएं रखेंगे। आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नजर आएंगी। दूसरों के बारे में दखलंदाजी से आपकी मानहानि जैसी स्थिति बन सकती है। आपका अच्छा व्यव्हार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं आप उनकी बातों को इग्नोर करें। अगर आप किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट से पहले राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा , आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। आवेश में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किये जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग से सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें।  किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।  बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी भावनाओं के साथ दूसरों की भावनाओं का भी ख्याल रखेंगे। परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।  मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं, अपनी रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करने से आपको आराम मिलेगा।

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है।  कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपकी परेशानी की वजह बन सकता है।  कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। संतान के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। बच्चे आज किसी बात को लेकर जिद्द करेंगे, आप उन्हें समझनें की कोशिश करे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और व्यर्थ की गतिविधियों में रुचि ना लें।  किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपको बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आस-पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा।

धनु राशि- 
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।  कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना रिश्ते में मधुरता लाएगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं, इससे बच कर रहें।

मकर राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियो का हल मिलेगा| मिलजुल कर किए गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।  

कुंभ राशि- 
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। कुछ समय से चल रहे पारिवारिक समस्याएं निपटने से घर में सुकून और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें।  अपने जज़्बात काबू में रखें फायदा होगा। आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं।  निश्चित रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा। कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। 

और भी

बुधवार को इन राशियों पर रहेगी गणेश जी की कृपा...

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज बुधवार है और आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से गणेश जी की पूजा- अर्चना की जाती है।

 

मेष- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी।  परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा। माता से धन प्राप्त हो सकता है। आत्मसंयत रहें। पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। 

वृष-धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, माता-पिता का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 

मिथुन-आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा।  अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत करते हैं। शैक्षिक कार्यों में आशातीत सफलता मिलने के योग हैं। किसी विशेष प्रयोजन से विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी। 

कर्क-मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी, परन्तु कारोबार में सुधार होगा।  शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। 

सिंह-नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।  सम्पत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। 

कन्या-आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में सुधार होगा।  भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मन अशान्त हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला-मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें।  कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि भी हो सकती है। वाणी के प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। विस्तार के भी योग बन रहे हैं। 

वृश्चिक-पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।  आय में वृद्धि होगी, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। 

धनु-आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।  वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कारोबार के लिए पिता से धन मिल सकता है। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। 

मकर-वाणी में सौम्यता भी रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से किसी नये कारोबार की शुरुआत हो सकती है।  वाणी में सौम्यता रहेगी। मन अशान्त हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख का लाभ मिलेगा। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित हो सकता है। कारोबार का विस्तार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कुंभ-मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।  नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। बौद्धिक कार्यों से आय होगी। संयत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है।  शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। 

मीन-आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।  आय में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मन परेशान रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें।

और भी

ये राशि वाले धन लक्ष्मी योग से हो जाएंगे मालामाल...

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। आज रम्भा तृतीया का व्रत करने का विधान है। आज शाम 4 बजकर 33 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा। इसके साथ ही आज महाराणा प्रताप जयंती भी मनायी जाएगी।

मेष राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। एग्रोकेमिकल बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। आप जीवन को नई दिशा देने के बारे सोच सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखायेंगी। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा। अपने व्यवहार को अच्छा बनाएं जिससे समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी।  आप अपने बिजनेस के फायदे के लिए मीटिंग अटेंड करेंगे। अपने माता-पिता की देखभाल करें और उनके साथ भी समय बिताएं।

वृष राशि- आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। समाज मे आपके काम को लेकर सम्मानित किया जाएगा। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को उनका मनपसंद कॉलेज मिलने के योग बन रहे हैं।  वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। सिंचाई अधिकारी लोग पिछले दिनों के छूटे कार्यों को आज पूरा कर लेंगे।  वाहन लेने का विचार परिवार के साथ करेंगे। आप प्रसन्नचित रहेंगे। किसी अनजान की हेल्प करके आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।

मिथुन राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में आज आप लोगों की मदद करेंगे, समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नई जॉब ज्वाइन किए लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। महिलाएं घरेलू काम में व्यस्त रहेंगी। परिवारवालों से हर संभव मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए उत्सुक रहेंगे। डायबिटीज की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा, इसके लिए आपको डॉक्टर से सलाह भी लेनी चाहिए।

कर्क राशि- आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी निर्णय में परिवारवालों का सहयोग मिलेगा।  स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपने कोच से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का अवसर मिलेगा। आप घर मे मंगल कार्यक्रम करने का विचार करेंगे जिससे घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा। नए कार्य को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। आपके घर के बड़े बुजुर्गों का दिन अच्छा रहेगा। आपके परिवार वाले उन्हें किसी धार्मिक यात्रा पर ले जाएंगे।

सिंह राशि- आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्राइवेट कर्मचारियों के वेतन में इन्क्रीमेंट होगा। व्यापार के क्षेत्र में आपको अधिक लाभ होगा। होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट आज किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उत्सुक होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्त्व देंगे। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी। रिश्ते को और बेहतर बनाने के लिए एक दूसरे को उपहार देंगे।

कन्या राशि- आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। कार्यक्षेत्र में आपका कॉन्फिडेंस आपको सफल बनायेगा। माडलिंग क्षेत्र के लोग शो करने के लिए जा सकते हैं। आपका विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिलेंगे जिसका बेनीफिट जरूर मिलेगा। कठिन परिस्थितियों में आज कोई न कोई मदद करने के लिए जरूर तैयार रहेगा। किसी मंदिर में आज आप दान करेंगे जिससे समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी।

तुला राशि- आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी।  आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। इंजीनियर्स आज किसी टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे।  आप अपने परिवार के साथ नए कपड़े लेने जा सकते हैं। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आप अपने काम और जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। नए कार्यों की शुरुआत करेंगे और आगे बढ़ते जाएंगे। किसी उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको अच्छा पद मिलेगा। समाज सेवा करने का अवसर आपको मिलेगा।  

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। ऑफिस में आपकी मेहनत को देखकर बॉस आपकी तारीफ़ करेंगे। आपके घर पर अचानक आपके किसी प्रिय रिश्तेदार का आगमन होगा। बाहर का ऑयली खाना खाने से परहेज करने की जरूरत है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  आपकी कोई पैतृक संपत्ति आपको हासिल होगी।  आप अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे।  महिलाएं आज किसी धार्मिक सत्संग में जाएंगी। आपकी सारी टेंशन दूर होगी और सारे काम पूरे होंगे।  

धनु राशि- आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। फिजूल खर्चों पर आपको रोक लगाने की जरूरत है आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, पुरानी यादें आज ताज़ा हो जाएंगी। प्राइवेट टीचर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, उनकी सैलरी में आज इन्क्रीमेंट होगा। नया घर खरीदने का विचार बड़ों के साथ बैठकर बनाएंगे। आपके वाणी मे मधुरता रहेगी।  किसी जरूरतमंद की हेल्प करेंगे जिससे आज पूरे दिन आपका मन खुश रहेगा।

मकर राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है।  सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। आप अपने बच्चों के साथ उनके स्कूल जायेंगे। ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। बाहर घूमने जा सकते हैं जिससे आपका मन तरोताजा होगा। आंखों की समस्या के लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे, जिससे आपको कुछ राहत रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आप ज्यादा सफल होंगे।

कुंभ राशि- आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। किसी करीबी मित्र की मदद करेंगे।  आपका विदेश मे रहने वाला मित्र आपसे मिलने आ सकता है। ऑफिस के काम में आपका मन लगेगा, आज रुके हुये कामों को भी पूरा करेंगे। घर में बड़े बुजुर्गों का प्यार आपको मिलेगा। अपने काम के प्रति वफादार रहेंगे।  आपके परिवारवाले आपको सरप्राइज पार्टी देंगे, आपकी खुशिया बढ़ेगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

मीन राशि- आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। लवमेट्स आज डेट पर जाएंगे जिससे उनके रिश्ते और मजबूत होंगे। कंस्ट्रक्शन फ़ील्ड से जुड़े लोगों को किसी बड़ी योजना में सफलता मिलेगी। आपको बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों की इनकम में इजाफा होगा।  आपका जीवनसाथी आपको कोई अच्छा उपहार देंगे जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। 

और भी

राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा।  साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 29 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का दूसरा दिन है।


मेष राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।  किसी प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट आपके पक्ष में आएगा। आर्ट, मीडिया से जुड़े लोगों को नौकरी के नए अवसर मिलने के योग हैं। आपको ऑफिस में आपके कार्यों के लिए सम्मान मिलेगा। कोई नया प्रोजेक्ट आपको दिया जाएगा आप उसे बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचें।  आप सेहत का खास ख्याल रखें।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। आप अपने बिजनेस में कोई नई शुरुआत करेंगे। आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी।  लोगों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान आप नए लोगों से मिलेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा। कई माध्यमों से धन कमाने के मौके मिलेंगे। इस दौरान आप ओवर कॉन्फिडेंस से बचें। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्रांग बनी रहेगी। कुछ पारिवारिक खर्चें होंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को नजरअंदाज ना करें, अपने खानपान का ध्यान दें।  

मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके परिवार का माहौल सुखद रहेगा। आपसी तालमेल देखकर आपको खुशी होगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ शानदार रहेगी। किए गए प्रयासों में दोगुना लाभ होगा। आप आर्थिक तौर पर खुद को मजबूत पायेंगे। जो लोग चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़ें हैं, उनके लिए उत्तम समय है। कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। आप लवमेट्स के साथ किसी मनपसंद जगह जाने का प्लान बनाएंगे।  इस दौरान आपके कुछ खर्चे भी होंगे।  आपको क्रोध करने से बचना चाहिए किसी से भी बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। मन शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें।

कर्क राशि- आज दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नए फैसले लेंगे। आपकी आर्थिक दशा में अच्छा बदलाव आएगा। कोई बिजनेस ट्रिप भी कर सकते हैं। आपको सुखद अनुभव के साथ मानसिक सुकून मिलेगा। आप परिवार के खुशहाल माहौल में दिन बिताएंगे। कार्यस्थल पर आप सतर्क रहेंगे। विरोधी कोई समस्या खड़ी कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।  आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए।  आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। लिया गिया निर्णय आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा।


सिंह राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपको आपके करियर के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मिलेंगी आपका कोई सरकारी काम बनेगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपको नौकरी में लाभ होगा। आपको नई दिशा मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।  आपकी लाइफस्टाइल में बदलाव देखने को मिलेगा। आपके हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। संतान की ओर कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।  यह शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी की हो सकती है। कहीं बाहर उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे।

कन्या राशि- आज आपका दिन खास रहने वाला है।  व्यापार जगत से जुड़े हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन कर छात्र कामयाबी पा सकेंगे। जीवनसाथी से आपकी अच्छी अंडरस्टैंडिंग रहेगी। आप आनंदित महसूस करेंगे।  प्रापर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर कागजी कार्यवायी ध्यान से करें। व्यापारिक गतिविधियों में सक्सेस मिलने से आर्थिक क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं। फिटनेस के लिए व्यायाम करें।

तुला राशि- आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य होगा। घर का माहौल खुशहाल रहेगा।  आप कुछ समय संगीत सुनने में बिताएंगे। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नई नौकरी ज्वाइन करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। ऑफिस में आपको किसी बडे प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। आप अपने घर के लिए आज कुछ योजनाएं बनाएंगे। घर में किसी की सेहत को लेकर आप डॉक्टर से सुझाव लेंगे।  बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि- आपके लिए आज का दिन उम्दा रहेगा। आप किसी बिजनेस में धन निवेश करेंगे। आप व्यापार संबंधी कोई नई योजना शुरू करेंगे। अपने व्यापार को आगे ले जाएंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। आप कुछ दान पुण्य का काम भी करेंगे।  जरूरतमंद बच्चों को उनके जरूरत की चीजें बाटेंगे। किसी लम्बी यात्रा से बचें।  इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी संतान का भाग्योदय होगा। अच्छे स्वास्थय के लिए आप व्यायाम करें। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है, जीवनसाथी आपके भावनाओं की कद्र करेंगे।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। आप अपने बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। आपको आपके सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आपको कई जगह घूमने का मौका मिलेगा। आप बहुत कुछ नया सीखेंगे। आपकी जॉब में सैलरी बढ़ने के योग हैं। कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सतर्क रहें।  आप अपने बड़बोलेपन से बचें। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर राशि- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको परिवार का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां खत्म होंगी। कार्यस्थल पर आज आपकी भागदौड़ ज्यादा रहेगी। व्यापार में अच्छे लाभ के योग हैं।  इस दौरान किसी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। लेनदेन करते समय खास ध्यान रखें। आप अपना कुछ समय परिवार और दोस्तों के साथ गुजारें या मनोरंजन के लिए भी निकालें, अच्छा महसूस करेंगे। काफी समय से रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपको मेहनत का फल मिलेगा।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कार्यस्थल पर अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आप अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अपनी कड़ी मेहनत से विरोधियों को चुनौती दे पाएंगे। आपका नए कार्यों में मन लगेगा। आप अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। नौकरी में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। इस दौरान आप आलस्य को अपने ऊपर हावी ना होने दें, साथ ही वाणी में कड़वाहट से बचें। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्रेम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप डॉक्टर से सलाह लेंगे। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी।  

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपना कोई बिजनेस स्टार्ट करेंगे। आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके निजी रिश्तों में सुधार आएगा। पार्टनरशिप में किए गए व्यवसाय में आर्थिक फायदा मिलेगा। इस दौरान आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आपके घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। कोई मांगलिक कार्य सपन्न होगा। आप अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सजग रहें। बेवजह गुस्सा करने से बचें। मानसिक शान्ति के लिए योग करें।  आपके जीवन में नवीन विचारों का संचार होगा। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है।

 

 

और भी

इन राशियों को मिलेंगे नए मौके, होगा धन लाभ

17 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि 17 मई 2023 को रात 10 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। साथ ही बुधवार रात 9 बजकर 17 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। 17 मई को सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा।  इसके आलावा आज ही के दिन प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा।


मेष राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। माता- पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। शारीरिक रूप से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे । मेहनत से किये गए काम में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। जो लोग नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को अपने पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

वृष राशि- 
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। जिन छात्रों की आज परीक्षा है, उसमें उन्हें अच्छे अंक मिलने की पूरी संभावना है। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने कार्यो को आप समय से पूर्ण कर लेंगे। ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा होगी। आज इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अगर आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।

कर्क राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से पहले किसी जानकार व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का आज समाधान मिल जाएगा। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। परिजनों के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं।

सिंह राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन रेग्युलर एक्सरसाइज करते रहिए। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है । दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ाने के लिए आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

कन्या राशि- आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। आज के दिन आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और आप उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। कारोबार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। विदेश से आपको नौकरी के लिए ऑफर मिल सकते हैं। कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी नए मित्र से मिलने पर आपको एक नई दिशा मिलेगी।

तुला राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज काम की दृष्टि से व्यस्तता ज्यादा रहेगी। आज किसी भी प्रकार की फिजूल खर्चा करने से बचे। इस राशि के बच्चे जो शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छा परिणाम मिलेगा। आज अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें, किसी से बहस भी हो सकती है।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी होगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए है, उन्हें लाभ मिलने वाला है।

धनु राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी कंपनी का बुलावा भी आ सकता है। बिजनेस में बहुत बड़ा लाभ भी हासिल हो सकता है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए।

मकर राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ कहीं बाहर लंच करने जा सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलने के असार है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका वक्त सबके साथ अच्छा गुजरेगा।

कुंभ राशि- आज जो लोग कोर्ट कचहरी के क्षेत्र से जुड़े है उनका दिन अच्छा रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्तिथि बहुत अच्छी होगी। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन जातकों को आज बहुत बड़ा फायदा होगा।

मीन राशि- आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। आज व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी कपड़े की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। लवमेट्स से आज कोई सरप्राइस मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

 

 

और भी

शिवजी की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा लाभ

 आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। आज सुबह 9 बजकर 8 मिनट से देर रात 1 बजकर 4 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज अचला एकादशी व्रत है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 45 मिनट पर सूर्य देव वृष राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा। साझेदारी के व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने वाला है। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, आपको लोग अच्छे उदहारण के तौर पर देखेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाने में आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे, आपको लाभ मिलेगा।

वृष राशि- आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आप किसी प्रोजेक्ट का नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, अपनी बात कहने का मौका मिलेगा, आपके विचारों को महत्व मिलेगा।  कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर भविष्य में काम आएगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते है, आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, आपके सभी काम पूरे हो जायेंगे।  

मिथुन राशि- आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है।  संतान की सफलता आपको खुश करेगी, आपके घर लोग बधाई देने आएंगे। घर पर छोटी पार्टी का आयोजन करने से आपका पैसा खर्च होगा, खर्च का ब्यौरा तैयार करना अच्छा रहेगा। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे, आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस भी बना रहेगा।

कर्क राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, आपको मनमुताबिक परिणाम मिलेगा।  खुद पर ध्यान देंगे। विरोधियों से आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी।  शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, भविष्य की प्लानिंग पर विचार विमर्श भी करेंगे। आप मैडिटेशन सेंटर ओपन करेंगे, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे।

सिंह राशि- आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है।  आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा।  आपको कई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा, आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। रियल स्टेट बिजनेस के लोग, नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।  घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

कन्या राशि- आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा। समय का पूरा सदुपयोग करें। दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा, इसलिए जो भी करें पहले सोच समझ लें। आप कोई रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी , फालतू की बातों पर ध्यान न दें।  

तुला राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ गरीबों की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो कार्य शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। अगर आप कोई बिजनेस स्टार्ट कर रहे हैं, तो आप कोई पार्टी रख सकते हैं। आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा।

धनु राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा।  किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी।  यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान और उलझन महसूस हो सकता है, अच्छी डाईट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। प्राइवेट शिक्षक आज बच्चों को पढ़ाई के नए तरीके सिखायेंगे, छात्रों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं।

मकर राशि- आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से आपकी टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है, इससे निजात पाने के लिए जीवनसाथी का सहयोग लें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अपने खास रिश्तेदार के घर जायेंगे जहां ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना है।  किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है।  फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आप कोई अच्छी बुक पढ़ेंगे।

कुंभ राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होने वाली है। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।  आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं।  आप कोई पसंदीदा काम करेंगे। पिछले दिनों ऑफिस के रुके हुये कार्य आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।

मीन राशि- आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।  इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे। बेहतर हैं, अपने गुरु से परामर्श लें। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

और भी

इन राशियों पर जमकर बरसेगी शनिदेव की कृपा

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शनिवार का दिन है। आज सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इन्द्र योग लग जाएगा।  साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 35 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा। अभी पंचक भी चल रहे हैं।

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। किसी काम में परिवार के लोगों का साथ मिलेगा जिससे आपकी टेंशन कम होंगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर है तो आपको आज अधिक फायदा होगा। काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, टेंशन बढ़ सकती है, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से करेंगे तो काम में आसानी होगी। आप फिजूल की बातों पर बहस मत करें, बेहतर होगा की आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें। मन शांत रहेगा। महिलायें आज अपने घरेलू कामों में बिजी रहेगी।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चे करें। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा, पूरा दिन मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। फैशन डिजाइनर को किसी कस्टमरसे अच्छा लाभ होगा। किसी पुराने दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बातचीत चलेगी,अपना व्यवहार लचीला रखें। धैर्य के साथ की गई मेहनत का नतीजा आज आपके फेवर में ही आने वाला है।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में नयापन आएगा कोई नयी योजना की शुरुआत करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा अपने बच्चो को उपहार देंगे। बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा।  बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा साथ ही भविष्य की योजनायें भी शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी। स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ शाम को कॉफ़ी पीने का प्लान बनायेंगे। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ट्रिप का प्लान करें, तो जरूरी सामान रख लें। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। घर में सुख-सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान ख़रीदने का भी योग बन रहा है। आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपकी नयी जॉब के योग बन रहे हैं। किसी बात को लेकर परेशान लोगों की टेंशन ख़त्म होंगी। कोई दोस्त आपसे आर्थिक रूप से मदद मांग सकता है। ऑफिस के काम से बाहर जा सकते हैं। बड़ों का आशीर्वाद लेकर ही अपने काम को स्टार्ट करें। राजनीतिक कार्यक्रमों में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ़ होगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। बिसनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपके मन में कोई बात लेकर उलझने होंगी, दोस्तों से उसे शेयर कर सकते हैं। स्टूडेंट कॉलेज प्रोजेक्ट बनाने में बिजी रहेंगे। आपको कोई नई जानकारी भी मिल सकती है, आपको कुछ सीखने को मिलेगा। रिश्तों में संतुलन बनाने के लिए आपको आपना व्यवहार दूसरों से अच्छा रखना चाहिए। किसी कठिन या रहस्यपूर्ण मामले की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है। दांपत्य रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझें। सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। छात्र अपने डाउट टीचर से क्लियर करेंगे। ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में दोस्तों के साथ हिल स्टेशन जा सकते हैं। काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हार्डवेयर कारोबारियों का कारोबार अच्छा चलेगा, आज इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। बच्चों के लिए मनपसंद सामान लेंगे। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी जमकर करें, अच्छे अंकों से एग्जाम क्लियर होगा। आपकी व्यावसायिक सफलता से आपके माता-पिता को खूब खुशी मिलेगी।

धनु राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा। अपने आसपास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको आज अपना काम पूरा करने में थोड़ा वक्त लगेगा, इसके लिए आज आप अपनी क्षमता पर भरोसा करके काम पूरा करने में सफल होंगे। आपको किसी काम में कम मेहनत करने पर भी सफलता हासिल हो जाएगी जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। हॉकी खेल रहे खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे वह खेल मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग  की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। गलत सलाह देने वाले लोगों की संगति से दूर रहें और अच्छाईयों को अपनाएं जिससे आपका जीवन और अधिक सुंदर बनेगा। आपको किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना चाहिए जिससे आप बहुत ही जल्द सफल होंगे। साइंस के अध्यापको का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। ऑफिस में मन लगाकर काम करें ताकि आपकी कोई बैक बाइटिंग न करने पाएं।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी को डिनर के लिए किसी रेस्टोरेंट ले जायेंगे, जिससे आपसी ताल-मेल बढ़ेगा। रुके हुए कार्य सम्पन्न होंगे और नए कामों की शुरुआत अच्छे से करेंगे। बिजनेस में परिवर्तन उचित नहीं होगा इसीलिए आप कुछ अच्छा करें। पारिवारिक रिश्तों में मेल-जोल बढ़ेगा और आपसी सौहार्द अधिक होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। परिवार से माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत से लगने की जरूरत है, जिससे उनको सफलता जल्द ही मिलेगी। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स ज्यादा आएंगे जिससे उनके फोल्लोवेर्स बढ़ेंगे। बिजनेस को सुचारू रूप से चलाने के लिए आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी पड़ेगी। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर दर्शन करने जायेंगे।

 

 

और भी

इन राशियों के कष्टों का देवी मां करेंगी सवर्नाश

 आज दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा।  साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 3 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। साथ ही आज कालाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा।


मेष राशि- आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा।  जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है।  लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

वृष राशि- आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है।  प्रॉपर्टी डीलर के लिअ आज का दिन अच्छा रहेगा अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।  कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

कर्क राशि- आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, फायदा होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।  इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम सरलता से पूरा हो जाएगा । घर में कई दिन से रखा हुआ कबाड़ आज बाहर कर दें, इससे पारिवारिक समस्याएx खत्म होंगी।

सिंह राशि- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।  इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे।  फालतू की शॉपिंग से बचें और अपनी आर्थिक स्थिति कों मज़बूत करें।  शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा।  दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।


कन्या राशि- आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नए काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नए आसार बनेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है।

तुला राशि- आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा।  कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। नवविवाहित किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं,  इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे।

वृश्चिक राशि- आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नए विचार आयेंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आएगी। किसी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। आज का दिन समझ-बूझ के साथ क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है।  यात्रा पर जाने से पहले सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा।  दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

मकर राशि- 
आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है।  आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति को आज किसी सामाजिक समारोह जाना पड़ सकता है।  जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। किसी नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। लवमेट्स आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

मीन राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी करेंगे।  खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जाएगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आप अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे। इससे आपको प्रसन्नता

और भी

इन राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला

 आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और गुरुवार का दिन है। आज दोपहर बाद 3 बजकर 16 मिनट तक शुभ योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक समस्त कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला रवि योग रहेगा। इसके साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रोजेक्ट में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे।  पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है।

वृष राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नव विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।  कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें।

मिथुन राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा।  इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी अपनों की मदद भी कर सकते हैं।  सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे।  कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज रोजगार मिलेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन उत्तम नज़र आ रहा है।

कर्क राशि- आज के दिन आपको धन लाभ होगा। किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें।  जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।  

सिंह राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी ख़रीदारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कही घूमने का प्लान बना सकते हैं। सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें।  आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।

कन्या राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे।  खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें।  व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं।  आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी।  आपका दाम्पत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं।

तुला राशि- आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत खुशहाल रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा।  साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज पैरेन्ट्स के साथ बीतेगा धन लाभ के अवसर बनेंगे। लवमेट्स से आज उपहार मिलाने से पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी ।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा।  परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।  किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे।  ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को धन लाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाह रहें है तो आज शुरू कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने का मन बना सकते हैं। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है।  भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, साथ ही किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें। विद्युत उपकरण खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है।  अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है।  साथ ही किसी विदेशी कम्पनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।  वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। वरना फाइन भरना पड़ सकता है। विरोधी आपको नुकसान पहुचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।  अपना काम ध्यानपूर्वक करें।

मीन राशि- आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियां लेकर आएगा। आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेंगे। पैसों की जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन का लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

और भी

इन राशियों में धन लाभ के योग

 आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और बुधवार का दिन है। आज शाम 6 बजकर 16 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 12 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। आपके जीवन में ख़ुशी बनी रहेगी। फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा में शामिल हो सकते हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का मन बनायेंगे।  लव मेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।  

वृष राशि- आज आपके दिन की शुरुआत नई उमंगों के साथ होगा। घर के लोगों में आपसी तालमेल बना रहेगा।  कार्यक्षेत्र में आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। छात्र आज अपने सीनियर्स से प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद लेंगे। आप अपनी शादी की बात को घर पर करेंगे, घरवाले आपकी बात को समझेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको काफी आराम मिलेगा।

मिथुन राशि- आज आपका दिन आपके जीवन में नई ख़ुशी लेकर आएगा।  व्यापार में निवेश के लिए आज पूरा दिन आपके पक्ष में रहेगा।  घर में किसी बड़ी खुशखबरी से परिवार के माहौल में उत्साह रहेगा।  छात्रों को पढ़ाई के मामले में लापरवाही से बचना चाहिए, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुये है।  सजावट का कारोबार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। वाहन खरीदने का विचार अपने परिवारवालों के साथ करेंगे।

कर्क राशि- आज का दिन आपके परिवार के लिए खुशियां लाएगा। ऑफिस में आपका प्रोमोशन होगा। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को आज किसी कस्टमर से अच्छा मुनाफा होगा। रिश्तेदारों से आपकी आज फ़ोन पर लम्बी बात होगी।  मां अपने बच्चों की मनपसन्द डिश बनायेंगी।  काफी समय से चली आ रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने पूराने चैप्टर का अध्ययन करते रहने की जरूरत है।

सिंह राशि- आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा।  आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। हार्ट की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का विचार बनायेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षक विद्यार्थियों से किसी टॉपिक को समझाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि- आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूढेंगे। लकड़ी का कारोबार कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। घर के बेटे को सफलता की वजह से परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। नकारात्मक सोंच वाले व्यक्तियों से आप दूरी बना कर रखें, इससे आपके काम में कठिनाइयां नहीं होंगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स कही घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।  

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लाने वाला है। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आप नए काम करने का मन बनायेंगे।  ऑफिस में आपके काम से खुश हो कर बॉस आपका प्रमोशन का विचार करेंगे।  आप नया घर खरीदने का प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोकझोंक होगी इससे रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बिसनेस में आज अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको कार्य करने का तरीका सिखाएगी।  दूसरों को समझाने से पहले खुद की कमियों को देखें। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा, पूजा पाठ का कार्यक्रम करवा सकते हैं। अपने बच्चों की सफलता से ख़ुशी मिलेगी।

धनु राशि- आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। आप को अपने बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर रहने वाला है।  आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका पाएंगे। सोशल मडिया पर आपकी पोस्ट ज्यादा लोगों को पसंद आयेगी।  अपने स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है। फिजूल खर्चो को कम करने की आवश्यकता है

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में कार्यों पर ध्यान दें, बेवजह किसी चीज़ में उलझने से बचें। घर में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में आज बढ़ोत्तरी होगी।  महिलाओं को मार्किट में आज पर्स और ज्वेलरी का ख़ास ख्याल रखने की आवश्यकता है।  आपको आज आपकी मनचाही चीज गिफ्ट में मिलेगी।

कुंभ राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बड़ों की सलाह से बिसनेस को नए रास्ते पर लाने का प्रयास सफल होगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा।  आप गाड़ी चलाना सिखने का मन बनायेंगे। ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा न करें, कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। राजनीति में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।  सिंगर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, बड़े प्लेटफार्म पर गाने का मौका मिलेगा।

मीन राशि- आज आपका दिन नई उमंगों वाला होगा। कुछ दिन पहले जॉब के लिए किए आवेदन का आज अच्छा रिस्पांस आएगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा जिससे अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थी  नया एक्सपेरिमेंट करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बढ़ेगा, कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।

और भी

इन राशियों के लिए बेहद शुभ है सोमवार का दिन, शिवजी पूरी करेंगे इनकी हर मुराद

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 9 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 10 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।


मेष राशि- आज माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे।  किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष राशि- आज परिवारवालों की सलाह आपके लिये फायदेमंद होगी। आपका कोई खास दोस्त आपसे मदद मांग सकता है, जिसकी आप हर संभव मदद करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।  आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।  किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं।  रोजगार के लिए आपको उचित अवसर मिलेंगे। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।  

मिथुन राशि- आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जाएगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा।  आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

कर्क राशि- आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आ सकता है।  आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। यात्रा की योजना बनायेंगे।  आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि- आज रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे।  व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा।  सामाजिक कार्यों में आप आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। सभी काम बनते नजर आएंगे।

कन्या राशि- आज संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। लेकिन आज पैसों की थोड़ी समस्या हो सकती है।

तुला राशि- आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपका कार्य समय से पूरा हो जाएंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी सम्भावना है। घर पर अचानक कोई दोस्त आ सकता है। उनके साथ किसी खास विषय पर बातचीत भी हो सकती है।  इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।  संतान को सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक राशि- आज आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है।  ये मुलाकात आपके लिये लाभदायक रहेगी।  आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे।  जिससे आपका मन खुश रहेगा।  किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे।  इस राशि के बच्चे पढ़ाई में मन लगायेंगे।  आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने का प्लान बनायेंगे। जरूरतमंद की सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे।  

धनु राशि- आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के किसी फैसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं।  इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। जिससे आपका भविष्य उज्जवल बनेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता हैं, जिससे घर में खुशहाली का महौल बनेगा। कोई काम शुरू करने के लिए कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है लेकिन बड़े भाई की मदद से सब ठिक हो जायेगा।  धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि- आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।  कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बनने की संभावना है। आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवारवालों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। उनके साथ मंदिर जाने की योजना बनायेंगे। कोई नया काम सीखने को मिल सकता है। भविष्य में आपको इससे फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा। कार्यक्षेत्र में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ राशि- आज आप किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे। आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी।  परिवारवालों के साथ आप खुशनुमा पल बितायेंगे।  इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित होंगे। किसी खास मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी स्वस्थ सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे।  

मीन राशि- आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। उनका काम जल्दी पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है।  आपको रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

 

 

और भी

इन राशियों पर हनुमान जी और शनिदेव की एक साथ बरसेगी कृपा

 आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 9 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 20 मिनट तक वरियान योग रहेगा। आज रात 9 बजकर 13 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।


मेष राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। काफी दिनों से मैथ टॉपिक में उलझे स्टूडेंट्स आज अच्छे से क्लियर कर पाएंगे। डायबिटीज की समस्या से आपको आराम मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी उच्च अधिकारी से मिल सकते हैं। कपड़े का जल्द नया व्यापार शुरू किए लोगों का काम अच्छा चलने लगेगा। अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने के लिए सही समय है। आप कोई नया हुनर सीख सकते हैं।

वृष राशि- आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। कास्मेटिक का कारोबार कर रहे लोग अपने प्रोडक्ट का प्रचार ऑनलाइन तरीको से भी करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी होगी, अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव आएगा। कान से सम्बंधित समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का विचार करेंगे। नए कामों में आपका मन लगेगा। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मीठास बढ़ेगी।

मिथुन राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपने ईगो को छोड़कर दूसरों की बात सुनने से आपको फायदा हो सकता है। बिसनेसमैन के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, आज किसी डील को फाइनल करेंगे। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द अच्छे रंग लाएगी।  ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे।  धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि रहेगी।  समाज में आपके अच्छे कार्यों की प्रशंसा होगी।

कर्क राशि- आज आपका दिन जीवन में नई उन्नति लेकर आएगा। काफी समय से एक ही जगह पर कार्य कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। किसी ख़ास रिश्तेदार के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर को आज किसी कस्टमर से अच्छा मुनाफा होगा। आप नई डिश बनाने कामन बना सकते हैं। आप कहीं घूमने जा सकते हैं।  आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।

सिंह राशि- आज आपका दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। समाज मे आप को आज मान सम्मान मिलेगा।  आप घर में नया सामान लाने का विचार करेंगे। बिसनेसमैन आज आप किसी बड़े प्रोडक्ट की फ्रेचाइजी लेने का मन बनायेंगे। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। जॉब के लिए प्रयासरत लोगों को आज जॉब का ऑफर आ सकता है।  दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते हैं।

कन्या राशि- आज आपका दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। छात्रों को अपने करियर चुनाव करने का सही समय है। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। ऑफिस में आपके बॉस काम से खुश होकर आपको कोई जरूरतमंद सामान गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत करेंगे। पेट की समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। फिजूल खर्चों को बंद करें, इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी।  रुके कार्यों को पूरा करने का सही समय है।

तुला राशि- आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। किसी करीबी दोस्त की सहायता से आपको अच्छी जॉब मिलेगी।  घर में बेटी की तरक्की से परिवार का माहौल ख़ुशी से भरा रहेगा। फार्मिंग का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आप कहीं बाहर घूमने जा सकते है जहाँ आप अच्छा समय बिताएंगे।  आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आप बच्चों के साथ डिनर पर जायेंगे।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको अपने बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेसमैन आज किसी प्रोडक्ट को मार्केट में लांच कर सकते हैं।  फिजूल की शॉपिंग करने से बचें। जॉइंट पेन से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। छात्रों को मेहनत से जल्द सफलता हासिल होगी। आपको पैतृक संपत्ति हासिल हो सकती है।  आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। मानसिक उलझन कम करने के लिए किसी शांत जगह पर जा सकते हैं।

धनु राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे विचारों के साथ होगी। अस्थमा की समस्या से आपको आज काफी हद तक आराम मिलेगा। प्रॉपर्टी लेने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से मुलाकात करेंगे। आपके बड़े भाई आज आपके साथ बातें शेयर करेंगे और कुछ समय आपके साथ बिताएंगे। छात्रों को अपनी पढाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।  व्यापार में अपनी सूझबूझ से कार्य को अच्छे से आगे बढ़ाएंगे। भाई बहन का रिश्ता मधुर बनेगा।

मकर राशि- आज आपका दिन आपके परिवार के अच्छा रहने वाला है। दोस्त की वजह से आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को सफलता जल्द हासिल होगी। नए बिसनेस की शुरुआत करने का विचार कर रहे लोग आज अपना सपना साकार कर सकते हैं। जीवन में चल रही परेशानियां आज ख़त्म होंगी। लवमेट्स के रिश्ते में नयापन आएगा। घर में नन्हे मेहमान आने के योग बने हुये है।

कुंभ राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। नयी कार्य योजनाओं को पूरा करने में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अपने परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाएंगे।  आपका मन शांत रहेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की बॉस तारीफ़ करेंगे। हैंडी क्राफ्ट का बिज़नस कर रहे लोगो को आज फायदा हो सकता है। ऑफिस में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।  

मीन राशि- आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आपके जीवनसाथी आपसे कोई जरुरी बात को शेयर करेंगे। ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छे व्यवहार बना कर रखें, जिससे कार्य में आपको मदद मिलेगी। परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा।  विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिल सकता है। आपके घर पर रिश्ते वाले आ सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको रहत मिलेगा। 

 

 

और भी

आज इन पर मेहरबान रहेंगी लक्ष्मी माता

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज शुक्रवार है और आज का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। 

मेष राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृष राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से भी बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

सिंह राशि- आशा-निराशा के भाव मन में आ सकते हैं। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य भी होंगे। 

कन्या राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

तुला राशि- कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आय बढ़ेगी। 

धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश जा सकते हैं। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि- मन परेशान रहेगा। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में सुधार आयेगा। परन्तु भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 
और भी

राशिफल: इन राशियों का होगा भाग्योदय

 आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है।  वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को श्री नृसिंह जयंती मनाने का विधान है। इसके अलावा आज दस महाविद्याओं में से एक देवी छिन्नमस्ता की जयंती भी मनायी जायेगी। आज सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक वज्र योग रहेगा। उसके बाद सिद्धि योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 35 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा।


मेष राशि- आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा।  आपके सभी काम अच्छी तरह पूरे होंगे। आप किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा। आप कहीं यात्रा पर जाएंगे। जो आपके व्यापार के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। साथ ही आपके लिए धन लाभ होने की संभावना बढ़ेगी।  आप शाम के समय अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और उनकी बातें सुनेंगे। उनकी जरूरतों को भी पूरा करने की अच्छी कोशिश करेंगे।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको एक से ज्यादा माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आपका व्यवसाय बढ़ेगा। वैवाहिक रिश्ते में सुधार की संभावना बढ़ेगी। संतान के करियर में अच्छे परिणाम सुनने को मिलेंगे। इस दौरान आपके कुछ खर्चे भी होंगे । ये खर्चे धार्मिक या किसी शुभ कार्य पर भी हो सकते हैं। कुछ खर्चे आपको न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। परिवार में किसी को प्रशासनिक नौकरी मिलाने की सम्भावना बन रही है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।  आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे। आपका मन आज धार्मिक क्रिया कलापों में रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका अपने काम पर विश्वास बढ़ेगा और आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके काम की वजह से बॉस का भरोसा आप पर बढ़ेगा। आपको आर्थिक लाभ के साथ कुछ अन्य लाभ भी होने के योग हैं।  

कर्क राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा। आप उन योजनाओं पर काम करेंगे जो आपकी व्यापार को बढ़ाने में कारगर सिद्ध होंगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। इस दौरान किसी तरह का बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन की स्थिति आज सामान्य होगी। आप अपने माता-पिता के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि के लोगों को सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बने हुये है।  आपके अपने निजी प्रयासों से धन लाभ होगा।

सिंह राशि- आज आप अच्छा समय बिताएंगे। आप अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर कार्यक्षेत्र में बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। अपना शत-प्रतिशत योगदान देने की कोशिश करें। जिससे आपका करियर मजबूत हो। आपकी शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग है । इस दौरान कार्यक्षेत्र में धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। एक दूसरे के प्रति मधुर भावना का विकास होगा।  साथ में कहीं घूमने जाएंगे। ट्रांसपोर्ट का व्यापार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापारमें नई प्रगति करेंगे। कोई नई डील करने के पहले अच्छी तरह देख समझ लें। यदि आप सरकारी जॉब में हैं, तो आपको सरकारी मकान मिल सकता है। जिससे आपकी रहने की समस्या दूर होगी। अचानक धन प्राप्ति की संभावना बनेगी। आमदनी बढ़ाने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। आप अपने स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधानी बरतें। आपका दांपत्य जीवन खूबसूरती से बीतेगा। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए दूसरे देश जाना चाहते हैं उन्हें अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।

तुला राशि- आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। जिससे आप बहुत खुश होंगे। अपनी तैयारी पर फोकस करेंगें। आपकी आमदनी इस दौरान बढ़िया रहेगी।  साथ ही आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा।  व्यापारियों को अपने व्यापार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। लेकिन आज आप पर काम का प्रेशर बना रहेगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। बिजनेस में आज आपको उत्तम सफलता मिलेगी।  संतान की ओर से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस पर आपको गर्व महसूस होगा। छात्रों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी बदलना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। कोई बात आपके माइन्ड में चलती रहेगी। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन-पसंद ड्रेस की डिमांड कर सकते हैं।

धनु राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा।  कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है।  यह आपके व्यापार से रिलेटेड भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी । नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके कलीग्स भी आपकी सहायता करेंगे। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। आप अपने बेवजह के खर्चों पर काबू रखें। आपका बजट बिगड़ सकता है। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप इस दौरान आप संतान के करियर को लेकर सतर्क रहेंगे। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा,किसी धार्मिक समारोह में जाएंगे।

मकर राशि- आपके लिए आज का दिन रोज से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। ऑफिस में आपका दिन शानदार रहने वाला है।  अपने घर में रेनोवेशन का कार्य कराएंगे, जिसका असर आप की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। अचानक कहीं से धन लाभ के योग बने हुये है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना सकते हैं। आपको कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।  डॉक्टर की परामर्श से जल्द ही सब ठीक भी हो जाएगा।

कुंभ राशि- आपके लिए नई उन्नति के रास्ते खुलेंगे। कुछ नए व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। नए लोगों से आपकी मुलाकात आपके व्यापार को बढ़ाने में सहायक होगी।  परंतु कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ से समस्याओं का समाधान निकालने में सफल हो जाएंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे सबका अच्छा सहयोग मिलेगा, आप सुकून महसूस कर सकते हैं। आपको नौकरी में उत्तम परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत संबंधी समस्याओं से आज आपको राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगे।

मीन राशि- आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आप अपने कार्यों को आज समय से पूरा करके ख़ुशी महसूस करेंगे। नौकरी में अनुकूल परिणाम मिलने के आसार हैं। आप अपनी मेहनत के लिए जाने जाएंगे। पदोन्नति के योग भी बने हुये हैं। व्यापार के सिलसिले में आज कोई यात्रा होगी। इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समझदारी से आप पारिवारिक दायित्वों को निभाएंगे।  किसी विवाह समारोह में जाएंगे। वहां समय बिताकर आपको आनंद की प्राप्ति होगी।

 

 

और भी

राशिफल: इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

 आज वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है।  आज दोपहर पहले 11 बजकर 27 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वाहर योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 56 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज बुध प्रदोष व्रत किया जाएगा।

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके अंदर अध्यात्म के प्रति लगाव उत्पन होगा। आप अपने ज्ञान और कार्य कौशल पर अधिक काम कर पायेंगे। आपके व्यापार में ग्रोथ होने की संभावना बढ़ेगी। आप किसी भी नई जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। किन्हीं कारणों से खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मिस अंडरस्टैंडिंग हो सकती है।  एक दूसरे की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। परिवार में खुशी का माहौल बनाएं रखें । व्यर्थ के विवाद से बचें, क्रोध पर काबू रखें।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। अपने आपको साबित करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातक अच्छी सफलता पायेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। पैसे संबंधी मामलों में किसी अन्य पर विश्वास करने से बचें। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। एक दूसरे से बातचीत करके समस्या का हल निकल सकता है। व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल है। किसी तरह के आकस्मिक लाभ के योग हैं। छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि- आज अपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपकी रचनात्मक समझ बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में आप सक्रिय नजर आएंगे। मांगलिक कार्यों में खर्च होने के योग हैं। आपको आपके व्यवसाय में बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जिससे आपको अच्छे धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। इस दौरान कोई भी डील करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। दोस्तों या परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आप अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। अपने गुस्से पर काबू रखें, सभी से खुलकर बात करें। पहले किया गए निवेश आपको अच्छा लाभ देगा।

कर्क राशि- ‌आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप फाइनेंस से जुड़े कोई बड़े निर्णय ले सकते हैं। सौन्दर्य प्रसाधन का कारोबार करने वाले लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र और घर के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। आप समझदारी से बातों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। निजी व्यवसाय करने वाले लोंगो को अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह राशि- आप फिट और उत्साहित महसूस करेंगे। कुछ बड़े आर्डर मिलने से आपका व्यापार बढ़ेगा। आपके इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। सरकारी जॉब मिलने की संभावना है। आपको आपके सीनियर्स का साथ मिलेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। आपके कलीग्स कुछ समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। यदि आप कहीं इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो ठीक से जांच परख लें। आप अपने व्यवहार से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। घर के बड़ों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। लवमेट्स के रिश्ते अच्छे बनेंगे।

कन्या राशि- आज आपको बेहतर अवसर मिलेंगे। आपको नौकरी में अच्छे अवसर के साथ बदलाव के योग हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब के लिए ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। एक दूसरे से तालमेल बनाकर रखें, दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपने लिए समय निकालेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। पहले किए गए किसी निवेश पर आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।

तुला राशि- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों में कमी आएगी पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।  आपको आपकी काबिलियत से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं । आपका आत्मविश्वाश बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी, आपसी तालमेल बना रहेगा। अच्छे खान-पान पर ध्यान दें। डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं। कार्यस्थल पर सबके साथ अच्छा व्यवहार करें। विद्यार्थियों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन खास रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। इस दौरान आमदनी के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। यह संतान के विवाह संबंधी भी हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।  आप ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहे। धन से जुड़े मामलों में आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आप कोई अचल संपत्ति खरीदने का सोच सकते हैं।  रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए सही समय है। आप कोई नया हुनर सीख सकते हैं।

धनु राशि- आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको खास उपलब्धि मिलेगी। आपके सोचने समझने की क्षमता बढ़ेगी। इस दौरान आपको आलस से बचना होगा। साझेदारी में काम कर रहे व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपका उत्साह बढ़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों की सलाह लेंगे। इससे आपको फायदा होगा। सेहत से संबंधित परेशानियों को नजर अंदाज ना करें डॉक्टर को दिखाएं। प्लाटिंग बिजनेसमैन को आज किसी कस्टमर से अच्छा मुनाफा होगा।  आप नई डिश बनाने में रूचि लेंगे।

मकर राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। घर में बेटी की तरक्की से परिवार का माहौल ख़ुशी से भरा रहेगा।  फार्मिंग का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। सामाजिक व राजनीतिक कामों में आपका मन लगेगा। इस राशि के लोगों को आज किसी प्रकार के कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। अध्यापन के क्षेत्र जुड़े लोंगो को अच्छे अवसर मिलेंगे।  

कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके दाम्पत्य रिश्ते में सुधार आएगा। जीवनसाथी के लिए कोई पसंदीदा उपहार खरीदेंगे।  आप कहीं बाहर घूमने जा सकते है जहां आप अच्छा समय बिताएंगे। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आपके व्यवहार से पारिवारिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अनुभवी लोंगो की सलाह से आप अपने व्यापार को आगे ले जाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने निजी प्रयासों से आमदनी बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। विद्यार्थियों की कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही नए अवसर भी मिलेंगे।

मीन राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ खर्चें भी बढ़ेंगे।  ऑफिस में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आप संयम के साथ परेशानी से बाहर निकल पाएंगे।  आपको अचानक धन लाभ होने के योग हैं। आप अपने पारिवारिक जीवन में आनंद महसूस करेंगे। इस दौरान आप अपने को शांत रखने की कोशिश करेंगे।  स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है।  नई तरक्की मिलने के चांसेस हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है।

और भी

हनुमान जी की कृपा से इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

 आज वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगवार का दिन है।  आज त्रिपुष्कर योग रहेगा। आज शाम 7 बजकर 41 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 1 बजकर 49 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि- आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे भली-भांति तय वक्त पर पूरा करके दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद भरी नजरों से देखा जाएगा। आपकी काबिलियत का जूनियर भी अनुसरण करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने के योग बनें है।  आपके दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याओं में कमी आएगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाएंगे।

वृष राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। जिनसे आपको काफी धन लाभ होगा। आपके व्यापार में अच्छी प्रगति के योग हैं। काम की वजह से आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी। परिवार के लिए समय निकाल पाने में मुश्किलें आएंगी। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। लेकिन परिस्थितियां आपके अपने पक्ष में दिखाई देंगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शुभ समय है। आपको उचित परिणाम मिलेंगे।

 मिथुन राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार आएगा। आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे होने लगेंगे।  सही और ग़लत का भेद करके ही कोई निर्णय लें। इसका आपको कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा।  कहीं दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आपका मन आज धार्मिक कार्यों में भी लगेगा।  आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपको बहुत खुशी होगी। यह आपकी मनचाही जगह ट्रांसफर का भी हो सकता है। जहां आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार होगा।

कर्क राशि- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपको रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। करियर और व्यापार के लिहाज से आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप कार्यस्थल पर अपने किसी सीनियर्स के साथ आज वाद-विवाद से बचें। काम में थोड़ी बाधाएं आएंगी लेकिन आप अपनी समझदारी ठीक कर लेंगे। अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आपकी पहचान बनेगी। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण कुछ मुश्किलें खड़ी हो सकती है। परिवार का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। आज आप अपने दोस्तों तथा परिवार पर पैसे खर्च कर सकते हैं।

सिंह राशि- आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। आप किसी के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपको महत्वपूर्ण लाभ होगा। आप अपने जीवन साथी के साथ किसी वैवाहिक उत्सव में शामिल होंगे। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में आप बहुत एक्टिव रहेंगे।  आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे। जो लोग गवर्नमेंट सेक्टर में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफल होने के योग हैं। लेकिन आज आप किसी विवाद से बचने की कोशिश करें।  

कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपनी योग्यता से अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।  शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। आप धैर्य के साथ पढ़ाई करेंगें, जिससे आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जो लोग किसी बड़े सरकारी पद की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, अपनी मेहनत के दम चयनित हो सकते हैं। आपको किए गए किसी निवेश से अच्छा धन लाभ होगा।  आप किसी तरह की लापरवाही ना बरतें और ना किसी से बहस करें संयम रखें। आपको कामयाबी मिलेगी। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा।  आपके विचारों में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। आप सभी चुनौतियों को दर किनार कर तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।  व्यापार में उत्तम लाभ के योग बनेंगे।  आपके खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। साथ ही अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे।  आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपकी लवलाइफ में अच्छी बॉन्डिंग रहेगी।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है।  आप खुद के विश्वास के दम पर बहुत कुछ कर पाएंगे घर में कोई बड़ा उत्सव होगा इसे पारिवारिक माहौल धार्मिक और शांतिपूर्ण रहेगा, मन में आज कुछ नया सीखने की इच्छा जगेगी, जिससे आप कुछ नया पढ़ने का विचार बना सकते हैं इससे ना केवल आपको खुशी मिलेगी बल्कि आपका ज्ञान भी बढ़ेगा कुछ नए महत्वपूर्ण लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी। जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा और आगे तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे।

धनु राशि- आपके लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी।  दोस्तों के साथ इंज्वॉय करेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो थोड़े उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। लवमेट्स के बीच कुछ अनबन होगी लेकिन आपसी बातचीत से सब ठीक हो जाएगा। आप कहीं की यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अन्य स्रोतों से आमदनी बढ़ने की संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार वालों की राय लेना कारगर साबित होगी।

मकर राशि- आपके लिए आज का दिन रोज से अच्छा रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं उन्हें प्रमोशन के चांस मिलेंगे। आप कोई व्यापारिक निर्णय लेंगे। जिससे आपको आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। सोच समझकर कोई भी निवेश करें वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। नियमित प्राणायाम का अभ्यास करें।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। जिसमें आप अपने सभी सगे संबंधियों से मिलेंगे। आपको खुशी मिलेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। लेकिन आप काम को लेकर दबाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं अच्छे परिणाम लेकर आएंगी।  बिजनेस में अच्छी उन्नति के योग हैं। धन लाभ की संभावनाएं बनेंगी। किन्हीं कारणों से आज आप आलस्य महसूस करेंगे। आप अपने मन को शांत रखें और क्रोध करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

मीन राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने मनपसंद कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत से बेहतर परफॉर्म करेंगे। आपको बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी और आपके बैंक बैलेंस में भी ग्रोथ होगी। आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान करेंगे। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। अध्यात्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर पार्टिसिपेट करेंगे। धार्मिक यात्रा की होगी जिससे आपको शांति मिलेगी।

और भी