खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

कोहली-रोहित के बाद जडेजा ने भी लिया टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास

 विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। हालांकि, वह भारत के लिए अन्य प्रारूपों में खेलते रहेंगे। भारत ने शनिवार को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2024 के खिताब पर कब्जा जमाया।


जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कहता हूं। गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का एक शिखर। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद।"

टी20 विश्व कप 2024 में जडेजा का प्रदर्शन
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 में रवींद्र जडेजा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वह गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने कुल आठ मैच खेले और सिर्फ 35 रन बनाए। वहीं, उन्हें मात्र एक विकेट मिला।

जडेजा का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर
भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 2009 में डेब्यू किया था। इस प्रारूप में उन्होंने कुल 74 मैच खेले। इनमें स्टार ऑलराउंडर ने 127.16 के स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए और 54 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा बाएं हाथ के गेंदबाज ने भारतीय टीम का टी20 विश्व कप में 2009 से 2024 तक प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने कुल 30 मैच खेले। इनमें जडेजा ने कुल 130 रन बनाए और 22 विकेट अपने नाम किए। वहीं, एशिया कप में उन्होंने छह मैच खेले। इनमें उन्होंने दो पारियों में 35 रन बनाए और चार विकेट चटकाए।

भारत ने जीता टी20 विश्व कप 2024 का खिताब
बारबाडोस के मैदान में शनिवार को खेले गए टी20 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया। आखिरी बार भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। हालांकि, इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत के इस जीत के साथ सभी खिलाड़ियों के आंखों में खुशी के आंसू थे।

 

 

और भी

T20 वर्ल्ड कप में सेमीफ़ाइनल में पहुँचा भारत

वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार जीत हासिल कर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराया जीत के हीरो रहे कप्तान रोहित शर्मा और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया , इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पास 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टिम 24 रन पीछे ही रही और इसी जीत से भारत सेमीफ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है !

और भी

रायपुर रायनोस ने जीता सीसीपीएल का खिताब

 छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमीयर लीग का फाइनल महामुकाबला रविवार  रायपुर रायनोस और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में टीम  रायपुर रायनोस ने 8 विक्रेट से सीसीपीएल का खिताब अपने नाम किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिलासपुर ने 20 ओवर में 156 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम रायपुर ने 16 ओवर में ही मैच जीत लिया। रायपुर से अनुज तिवारी की शानदार बल्लेबाजी की 42 बॉल में 65 रन तो वही हर्ष शर्मा ने 36 गेंदों में 57 रनों की नॉटआउट पारी खेली टीम को जीत दिलाई।

और भी

T20 वर्ल्ड कप बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया

बांग्लादेश की टीम ने T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार श्रीलंका की टीम को हराया है। T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया है। नजमुल हसन शान्तो के कप्तानी में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। मैच में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 124 रन बनाए। इसके बाद बांग्लादेश की टीम ने एक ओवर शेष रहते टारगेट चेज कर लिया। शुरुआत से ही बांग्लादेश की फील्डिंग अच्छी नहीं रही थी। लेकिन बाद में बांग्लादेश के लिए लिटन ने 36 रन और तौहीद ने 40 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए लिटन दास और तौहीद हिरदॉय ने शानदार पारियां खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही बांग्लादेश की टीम मैच जीतने में सफल रही है। जब तंजीद हसन 3 रन और सौम्य सरकार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 

और भी

राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम

राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस चैम्पियनशिम में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने आज राजधानी रायपुर पहुंचकर खेल मंत्री श्री वर्मा से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। खेल मंत्री श्री वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर उनका हौसला बढ़ाया।

गौरतलब है कि असम के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन के स्टेडियम तेपेसिया, गुवाहाटी में 25 से 30 मई 2024 तक म्यू थाई चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 04 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक एवं 03 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता है। म्यूथाई खेल को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक से मान्यता प्राप्त है तथा  पेरिस ओलंपिक-2024 में डेमोंसट्रेशन के रुप में शामिल किया गया है। इस राष्ट्रीय चैपियनशिप में 29 राज्यों के लगभग 850 खिलाड़ी और अधिकारियो ने भाग लिया। 
 
राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में श्री राजकुमार, दिव्या अग्रवाल, तोषी पांडे और समिधा अग्रवाल का नाम शामिल है। इसी तरह कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में श्री शुभांश मानिकपुरी, श्री प्रवीण जायसवाल और अर्चित केशवानी शामिल है। इसके अलावा जय कुमार, आर्यन पटेल, भावजोत सिंग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस क्लब,देवेंद्र नगर के 10 खिलाड़ियों ने कोच श्री अमन यादव जी के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 4 स्वर्ण पदक और 3 कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया।
और भी

पीवी सिंधु ने क्वार्टरफाइनल में चीनी खिलाड़ी को हराया

नई दिल्ली: मलेशिया मास्टर्स 2024 का आयोजन किया जा रहा है। जहां भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने टूर्नानेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अपने दमदार फॉर्म को जारी रखा और चीन की स्टार हान यू के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। इस जीत के साथ ही उन्होंने मलेशिया मास्टर्स 2024 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। शुक्रवार, 24 मई को सिंधु ने क्वार्टर फाइनल 21-13, 14-21, 21-12 से जीतकर इस साल बीडब्ल्यूएफ टूर पर अपने पहले सेमीफाइनल में जगह बनाई। ओलंपिक 2024 से पहले उनका ये फॉर्म अच्छे संकेत दे रहा है।

और भी

आईपीएल : संजू सैमसन ने की शेन वॉर्न की बराबरी

अहमदाबाद: आईपीएल 2024 में संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर क्वालीफायर-2 में अपनी जगह बना ली है। इस नॉकआउट मैच से पहले टीम अपनी लय खो बैठी थी, लेकिन वह एक बार फिर पटरी पर आ गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली जीत संजू सैमसन के लिए काफी खास रहे। इस मैच में जीत दर्ज करते ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड में दिग्गज शेन वॉर्न की बराबरी कर ली है।

संजू सैमसन आईपीएल 2021 से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को अभी तक 1 बार फाइनल में पहुंचाया है। वहीं, इस बार उनकी जगह ट्रॉफी पर है। बता दें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली जीत संजू सैमसन की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स की  31वीं जीत है। इसी के साथ वह राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में शेन वॉर्न के बराबर पहुंच गए हैं। शेन वॉर्न ने भी बतौर कप्तान राजस्थान रॉयल्स के लिए 31 मैच जीते थे।

और भी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 17वें साल भी टूटा आईपीएल खिताब जीतने का सपना

एलिमिनेटर मैच में मिली 4 विकेट से मात

अहमदाबाद: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 4 विकेट से मात देने के साथ उनका कप जीतने का सपना तोड़ दिया। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस टारगेट का पीछा 19 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर कर लिया। राजस्थान की टीम के लिए इस मुकाबले में बल्ले से यशस्वी जायसवाल ने 45 और रियान पराग ने 36 रनों की अहम पारियां खेली। अब राजस्थान रॉयल्स टीम का आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर मैच में सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा जिसमें ये मुकाबला 24 मई को चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

 

और भी

भारतीय मिश्रित रिले चौकड़ी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

बैंकॉक:  एशियाई रिले चैम्पियनशिप में भारतीय मिश्रित रिले टीम ने राष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया। बावजूद इसके मोहम्मद अजमल, ज्योतिका श्री दांडी, अमोज जैकब और शुभा वेंकटेशन की चौकड़ी पेरिस ओलंपिक का टिकट पाने से रह गई। भारतीय टीम ने तीन मिनट 14.12 सेकेंड का समय निकाला और हांगझोऊ एशियाई खेलों में बनाए गए 3.14.34 मिनट के अपने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। यहां भारतीय टीम ने रजत जीता था।

श्रीलंका ने तीन मिनट 17 सेकेंड के साथ रजत और वियतनाम ने तीन मिनट 18.45 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम रैकिंग में 23वें से 21वें स्थान पर आ गई है। हालांकि, पेरिस के टिकट के लिए भारत को शीर्ष 16 में आना जरूरी है। नासाउ (बहामास) में हुई विश्व रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 14 टीमें पेरिस का टिकट हासिल कर चुकी हैं। 15वां और 16वां स्थान रैंकिंग के आधार पर दिया जाएगा। इस वक्त चेक रिपब्लिक (3.11.98) और इटली (3.13.56) 15वें और 16वें स्थान पर हैं। भारत को यहां इटली के समय के पीछे छोड़ना था।

विश्व रिले एथलेटिक्स में भारत की पुरुष और महिला 400 मीटर रिले टीम ने ओलंपिक का टिकट हासिल किया, लेकिन मिश्रित रिले टीम ने हीट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। दूसरे दौर में राजेश रमेश के चोटिल होने के कारण मिश्रित रिले टीम ने हिस्सा नहीं लिया था। ओलंपिक क्वालिफाइंग की अंतिम तिथि 30 जून है। एथलेटिक महासंघ अब मिश्रित रिले टीम को अन्य अंतरराष्ट्रीय कंपटीशनों में उतारकर पेरिस का टिकट दिलाने की कोशिश करेगा।

और भी

आईपीएल : प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई इंडियंस

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 10 विकेट से हरा दिया है। हैदराबाद के जीत दर्ज करते ही आईपीएल 2024 में एक टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को भी प्वाइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। टीम ने अभी तक मौजूदा सीजन में 12 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने सिर्फ चार मैचों में जीत हासिल की है। वहीं 8 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के 8 अंक हैं और वह 9वें नंबर पर है। टीम का नेट रन रेट माइनस 0.212 है। मुंबई इंडियंस के दो मैच बचे हुए हैं, जो उसे कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने हैं। अगर मुंबई की टीम इन मैचों को जीत भी लेती है, तो भी उसके  12 अंक ही होंगे।

और भी

टी20 वर्ल्ड कप के 9 एडिशन खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे रोहित शर्मा

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम करेंगे। वह इस टूर्नामेंट में साल 2007 से खेल रहे हैं।  टीम इंडिया के मौजूदा स्क्वॉड में रोहित शर्मा इकलौते खिलाड़ी हैं जो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप ने इकलौता टी20 वर्ल्ड कप एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था। रोहित शर्मा भी उस टीम का हिस्सा थे। ये वर्ल्ड कप का पहला एडिशन भी था। रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के हर एडिशन में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। वह अब 9वीं बार इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार हैं। बता दें वह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के 9 एडिशन खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे। वहीं, दुनिया के वह दूसरे खिलाड़ी होंगे जो 9वीं बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे। रोहित के अलावा शाकिब अल हसन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप के सभी एडिशन में खेले हैं।

और भी

मैच देखने पहुंचे जूनियर बुमराह, तस्वीरें हो रहीं वायरल

मुंबई: सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच खेला गया। कैमरा पर अक्सर मैदान में अलग-अलग तरह की घटनाएं कैद होती रहती हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद मैच में जसप्रीत बुमराह का परिवार स्टैंड्स में बैठा हुआ दिखाई दिया। जैसे ही कैमरा की नजर संजना गणेशन पर पड़ी तो तुरंत सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो चली हैं। मुंबई इंडियंस का मैच देखने केवल संजना ही नहीं बल्कि उनका बेटा अंगद बुमराह भी मैदान में पहुंचा।  संजना की गोद में अंगद की तस्वीरों को लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं । संजना पहले भी मैदान में बुमराह को सपोर्ट करने जाती रही हैं, लेकिन इस बार उनकी अंगद के साथ क्यूट तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

 

 

और भी

आईपीएल : ऑरेंज कैप की रेस में भारतीय खिलाड़ियों का टॉप 5 पर कब्जा

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है। हालांकि अच्छी बात ये है कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो इसमें भारतीय खिलाड़ियों का जलवा है। विराट कोहली अभी भी नंबर वन की कुर्सी पर जमे हुए हैं। आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज आरसीबी के विराट कोहली हैं। वे अब तक 10 मैच खेलकर 500 रन बना चुके हैं। वे अकेले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस साल 500 का आंकड़ा छुआ है। उनके नाम एक शतक और चार अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं दूसरे नंबर पर अब रुतुराज गायकवाड़ आ चुके हैं। उन्होंने 9 मैचों में 447 रन बनाने का काम किया है।

टॉप 2 बल्लेबाजों के बाद अगर आगे की लिस्ट की बात की जाए तो गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 10 मैच खेलकर 418 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन 9 मैचों में 385 रन बनाकर चौथे और एलएसजी के कप्तान केएल राहुल 9 ही मैचों में 378 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं। यानी टॉप 5 पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने के लिए मिल रहा है।

और भी

गुजरात टाइटंस ने दर्ज की सीजन की चौथी जीत, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के 37वें मैच में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों के बीच ये मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला गया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में ऑल आउट होकर 142 रन बनाए।गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया। टीम ने आखिरी ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर इस मैच में जीत हासिल की। 

और भी

मैदान में धोनी के आते ही बदल गया माहौल, दर्शकों ने किया स्वागत

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो लेकिन उनके प्रति दर्शकों की दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है। उनके मैदान में आते ही दर्शक खुशी से शोर मचाने लगते हैं।

शुक्रवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में भी धोनी की दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोली। धोनी जैसे ही मैदान पर आए दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। धोनी ने भी दर्शकों को निराश नहीं किया और चौके-छक्के लगाकर उनका मनोरंजन किया।

धोनी ने अपनी 28 रनों की संक्षिप्त पारी में तीन चौके और दो धक्के लगाए। हालांकि, चेन्नई की टीम ये मुकाबला आठ विकेट से हार गई। 

लखनऊ का इकाना स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआ था। धोनी जैसे ही बल्लेबाजी के लिए आए यहां का नजारा ही बदल गया।

और भी

श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने दिया बड़ा झटका

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 31वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइजर्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में उनकी टीम 223 रन बनाकर भी हार गई। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए अभी ये हार पचा पाना काफी मुश्किल था, इसी बीच बीसीसीआई ने उन्हें एक और बड़ा झटका दे दिया है। जिसके कारण उन्हें डबल नुकसान का सामना करना पड़ा है। कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले गए इस मुकाबले के बाद बीसीसीआई ने उनके ऊपर 12 लाख रुपए का फाइन लगाया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर मंगलवार को ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए उनकी टीम पर भारी जुर्माना लगाया गया है। न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए अय्यर पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही बीसीसीआई ने हाल ही में उन्हें अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया है। ऐसे में उन्हें फिर से वापसी करनी है तो उन्हें आईपीएल के दौरान अच्छी पारियां खेलनी होगी। इस सीजन उन्होंने 6 मैचों में 35 की औसत और 122.81 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 140 रन बनाए हैं।

 

 

और भी

आईपीएल : चेन्नई की लगातार दूसरी जीत

रोहित के शतक के बाद भी हार गई मुंबई इंडियंस

मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को बुरी तरह से हरा दिया। चेन्नई ने यह मुकाबला  रनों से अपने नाम किया। इस मैच में मिली हार के कारण मुंबई इंडियंस की टीम को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को अंक तालिका में फायदा हुआ है। दोनों आर्च राइवल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने। इस दौरान एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतक भी जड़ा, लेकिन शतक के बाद भी उनकी टीम यह मैच हार गई।

और भी

आईपीएल : 3 बॉल खेलकर भी धोनी ने रचा इतिहास

चेन्नई: एमएस धोनी केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में उस वक्त बल्लेबाजी के लिए आए जब टीम को केवल तीन ही रन की जरूरत थी। क्रीज पर धोनी आते हैं और तीन बॉल ही खेलकर एक रन बनाते हैं। इसके बाद आखिरी में कप्तान रुतुराज गायकवाड चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाते हैं। इस बीच धोनी ने एक और नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। उन्होंने अपने ही साथ रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया है।

हम बात कर रहे हैं आईपीएल में सफल रन चेज के बाद सबसे ज्यादा नाबाद यानी नॉट आउट रहने वाले खिलाड़ी की। अब तक ये रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम था, जो अब धोनी के नाम हो गया है। रवींद्र जडेजा अब तक आईपीएल सफल रन चेज में 27 बार नाबाद रहे हैं, लेकिन अब धोनी ने 28 बार ऐसा कर दिया है। यहां हम केवल चेन्नई के लिए खेलते हुए की बात नहीं कर रहे हैं। पूरे आईपीएल करियर की बात कर रहे हैं। वैसे मैच में नंबर तो रवींद्र जडेजा का ही आने का था, लेकिन धोनी ने फैंस को खुश करने के लिए ये फैसला किया और नया कीर्तिमान भी बना गए।

 

 

और भी