खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

भारतीय टीम का कारनामा- जिम्बाब्वे के खिलाफ 234 बनते ही टूटा ऑस्ट्रेलिया का महारिकॉर्ड

 भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं और सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान युवा शुभमन गिल के हाथों में है। दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हरा दिया है। मैच में टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक लगाया और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भी टीम का ये सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले T20I में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। अब युवा भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2018 में T20I में जिम्बाब्वे के खिलाफ 229 रन बनाए थे। 

 
और भी

शतक जड़कर अभिषेक ने रिकॉर्ड्स बुक को हिलाया...

  भारतीय टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जमाकर रिकॉर्ड्स बुक को हिला दिया। शर्मा ने रविवार को जिंबाब्‍वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में केवल 46 गेंदों में सात चौके और आठ छक्‍के की मदद से सैकड़ा जमाया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज 47 गेंदों में 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अभिषेक की पारी के दम पर भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 234 रन बनाए।


पंजाब के अभिषेक शर्मा ने हरारे में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 33 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्‍के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया था। पचासा पूरा करते ही अभिषेक ने आक्रामक रुख अख्तियार किया और अगली 13 गेंदों में दो चौके और पांच छक्‍के की मदद से शतक पूरा किया। भारतीय बल्‍लेबाज की पारी का अंत वेलिंगटन मसाकाद्जा ने किया। चलिए बताते हैं कि अपनी इस विस्‍फोटक पारी में अभिषेक शर्मा ने क्‍या-क्‍या रिकॉर्ड्स बनाएं।

ऐसे पहले बल्‍लेबाज
अभिषेक शर्मा सबसे कम पारियों में टी20 इंटरनेशनल शतक जमाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। शर्मा ने अपने करियर की दूसरी पारी में सेंचुरी जड़ी। उन्‍होंने दीपक हूडा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की तीसरी पारी में शतक जमाया था।

सबसे कम पारियों में T20I शतक जड़ने वाले भारतीय
    2* - अभिषेक शर्मा (आज)
    3 - दीपक हूडा
    4 - केएल राहुल
    6 - शुभमन गिल
    6 - यशस्‍वी जायसवाल
    12 - सुरेश रैना
    15 - रुतुराज गायकवाड़

अभिषेक ऐसे पहले भारतीय बैटर
अभिषेक शर्मा जिंबाब्‍वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बने। इसी के साथ भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को छोड़कर टी20 इंटरनेशनल प्रारूप की सभी पूर्ण कालिक सदस्‍यों के खिलाफ शतक जड़ने का अनोखा कारनामा किया।

चौथे सबसे युवा बल्‍लेबाज
अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में शतक जमाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बैटर बने। शर्मा ने 23 साल और 307 दिन की उम्र में जिंबाब्‍वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल शतक जमाया। वैसे, टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में शतक जमाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्‍लेबाज का रिकॉर्ड यशस्‍वी जायसवाल के नाम दर्ज है। यशस्‍वी ने 2023 में नेपाल के खिलाफ 21 साल और 279 दिन की उम्र में सैकड़ा जड़ा था।

टी20 इंटरनेशनल में शतक जमाने वाले सबसे युवा भारतीय
    21 साल और 279 दिन - यशस्‍वी जायसवाल बनाम नेपाल, 2023
    23 साल और 146 दिन - शुभमन गिल बनाम न्‍यूजीलैंड, 2023
    23 साल और 156 दिन - सुरेश रैना बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2010
    23 साल और 307 दिन - अभिषेक शर्मा बनाम जिंबाब्‍वे, आज

अभिषेक स्‍पेशल क्‍लब में शामिल
अभिषेक शर्मा रविवार को जिंबाब्‍वे के खिलाफ शतक जमाकर एक स्‍पेशल क्‍लब में शामिल हो गए हैं। शर्मा जिंबाब्‍वे में टी20 इंटरनेशनल शतक जमाने वाले दुनिया के तीसरे जबकि भारत के पहले खिलाड़ी बने। इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया के आरोन फिंच और स्‍टीवन टेलर यह कमाल कर चुके हैं।

जिंबाब्‍वे में टी20 इंटरनेशनल शतक जमाने वाले खिलाड़ी
    आरोन फिंच (ऑस्‍ट्रेलिया) बनाम जिंबाब्‍वे, 2018
    स्‍टीवन टेलर (अमेरिका) बनाम जर्सी, 2022
    अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम जिंबाब्‍वे, आज

अभिषेक शर्मा दिग्‍गजों के क्‍लब में शामिल
अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिंबाब्‍वे के खिलाफ शतक जमाने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बने। जिंबाब्‍वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में पहला शतक श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान महेला जयवर्धने ने जमाया था।

जिंबाब्‍वे के खिलाफ T20I शतक जमाने वाले खिलाड़ी
    महेला जयवर्धने (श्रीलंका), 2010
    मोहम्‍मद शहजाद (पाकिस्‍तान), 2016
    आरोन फिंच (ऑस्‍ट्रेलिया), 2018
    पॉल स्‍टर्लिंग (आयरलैंड), 2021
    अभिषेक शर्मा (भारत), 2024*

केएल राहुल की बराबरी
अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने के मामले में केएल राहुल की बराबरी पर पहुंच गए हैं। अभिषेक और केएल राहुल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने के मामले में संयुक्‍त रूप से तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने वाले भारतीय
    35 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2017
    45 - सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका, 2023
    46 - केएल राहुल बनाम वेस्‍टइंडीज, 2016
    46 - अभिषेक शर्मा बनाम जिंबाब्‍वे, 2024*

 

 

और भी

पीहू ने वॉलीबॉल नेशनल टीम में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया

 "जहाँ चाह वहाँ राह" कहावत को चरितार्थ करते हुए पीहू यादव ने अपनी मेहनत और समर्पण से वॉलीबॉल नेशनल टीम में जगह बना ली है। बचपन से ही वॉलीबॉल में कॅरियर बनाने की इच्छा रखने वाली पीहू ने इस दिशा में अपना ध्यान केंद्रित किया और परिवार के सहयोग से इसे संभव बनाया।


पीहू यादव का परिवार राजधानी के कालीबाड़ी चौक विशेष थाने के पीछे रहता है। उनके पिता अनिल यादव तहसील ऑफिस में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं और माँ एक कुशल घरेलू महिला हैं। पीहू की रुचि और प्रतिभा को देखकर उनके माता-पिता ने उन्हें हरिनाथ एकेडमी में दाखिला दिलाया। वर्तमान में पीहू 11वीं कक्षा की छात्रा हैं और उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें महज दो साल में ही अंडर-18 वॉलीबॉल टीम में स्थान दिलाया।

23 जून तक थाईलैंड में आयोजित एशियन महिला टीम चैंपियनशिप में पीहू ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। पाँच फीट तीन इंच की पीहू ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया, विशेष रूप से जब उन्होंने लिबरो के रूप में खेलते हुए टीम के तगड़े स्मैश को रोका और अपने सहयोगी खिलाड़ियों तक बॉल पहुँचाई।

हालांकि भारतीय टीम इस चैंपियनशिप में खास कुछ नहीं कर पाई, लेकिन छत्तीसगढ़ की पीहू के खेल की जमकर तारीफ हुई। सप्रे शाला मैदान से भारतीय टीम तक की उनकी यात्रा में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलो इंडिया गेम्स तक पहुंचना एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। अंडर-18 खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनकर पीहू ने न केवल अपने राज्य का नाम रोशन किया है बल्कि यह भी साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

और भी

पीएम मोदी ने ऋषभ पंत को लगाया गले

 प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को गले भी लगाया। ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में पीएम मोदी पंत को गले लगाते और उन्हें शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं।

मोहम्मद सिराज भी प्रधानमंत्री मोदी से मिले और उनके साथ तस्वीर खिंचवाई। सिराज ने न्यूयॉर्क में तीनों मैच खेला था। हालांकि, सुपर-8 से लेकर फाइनल तक उनकी जगह एक अतिरिक्त स्पिनर को मौका दिया गया।

सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। सूर्या ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की। इसमें सूर्या के साथ पीएम मोदी और देविशा नजर आ रहे हैं।

और भी

T-20 वर्ल्ड कप चैंपियंस ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

 हाल ही में T-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में टीम ने अपने अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री ने उन्हें उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। भारतीय खिलाड़ियों और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत के दौरान खूब हंसी मजाक हुआ और ठहाके भी लगे।

टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 में काफी शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी और 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद बारबाडोस में आए चक्रवात की वजह से टीम वहीं फंस गई और फिर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पेशल चार्टर फ्लाइट के जरिए टीम इंडिया को दिल्ली के लिए रवाना किया। चैंपियन बनने के बाद दिल्ली पहुंची भारतीय टीम का आज सुबह एयरपोर्ट पर ही जोरों-शोरों के साथ स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, "यह जीत न केवल खेल के क्षेत्र में बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। हमारी टीम ने जो धैर्य और समर्पण दिखाया है, वह प्रेरणादायक है।"

इस मुलाकात के दौरान कप्तान, कोच और अन्य खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए। कप्तान ने बताया कि कैसे टीम ने चुनौतियों का सामना किया और सामूहिक प्रयास से इस जीत को हासिल किया।

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, "आप सभी ने हमें गर्वित किया है। आपकी मेहनत और लगन से देश के युवा प्रेरित होंगे और खेलों में और अधिक दिलचस्पी लेंगे।" उन्होंने खेल के क्षेत्र में और अधिक सुधार लाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी जताई।

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था प्रधानमंत्री ने चैंपियन खिलाड़ियों और ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी एक बस में बैठकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। यहां से भारतीय खिलाड़ी मुंबई जाएंगे। मुंबई में आज मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम के बीच भारतीय खिलाड़ी विजय परेड में भी हिस्सा लेंगे। 

और भी

आईसीसी टी20 रैंकिंग : बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम के विजेता बनने के बाद आईसीसी की तरफ से लेटेस्ट रैंकिंग को जारी कर दिया गया है, जिसमें गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से अक्षर पटेल, कुलदीप यादव के अलावा अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सभी की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार देखा गया है। इस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले बुमराह जो टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप 100 में भी शामिल नहीं थे उन्होंने काफी लंबी छलांग लगाने के साथ टॉप-20 के अंदर खत्म किया है। वहीं अक्षर पटेल और कुलदीप यादव टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल हैं।

वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह का इस टी20 वर्ल्ड कप में गेंद से मैच विनिंग प्रदर्शन देखने को मिला। पूरे टूर्नामेंट के दौरान बुमराह ने 8 मैचों में 8.27 के औसत से 15 विकेट हासिल किए। वहीं उनका इकॉनमी रेट भी सिर्फ 4.18 का रहा। बुमराह ने फाइनल मैच में 2 विकेट हासिल करने के साथ टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में 12 स्थानों की छलांग लगाने के साथ अब सीधे 640 रेटिंग के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 गेंदबाजों की लेटेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में अभी 2 भारतीय शामिल हैं, जिसमें अक्षर पटेल ने एक स्थान की छलांग लगाई है और वह 657 रेटिंग के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं कुलदीप यादव ने भी तीन स्थानों की छलांग लगाने के साथ 654 रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर हैं।

और भी

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के लाइव मुकाबले

 टीम इंडिया इस वक्त पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर है। सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई को भारतीय समय अनुसार शाम को साढ़े चार बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी करीब 4 बजे टॉस होगा। इस सीरीज के लिए युवा टीम इंडिया चुनी गई है, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, वहीं जिम्बाब्वे की कप्तानी सिकंदर रजा कर रहे हैं। बीसीसीआई से सीरीज के लिए कुछ बदलाव भी स्क्वाड में किए हैं। जल्द ही वे तीन खिलाड़ी भी हरारे पहुंच जाएंगे, जो बाद में टीम में शामिल किए गए हैं।

इस बीच अगर मैच को लाइव देखने की बात है तो इस सीरीज के मैच आप सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर देख पाएंगे, वहीं इसके एप यानी सोनी लिव पर आप लाइव मुकाबले अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। यानी आपको नया एप अपने मोबाइल में डालना होगा। अगर ये एप पहले से ही है तो कोई बात नहीं है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले 2 टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साईं सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा।

और भी

"यह अभी भी सपने जैसा लग रहा है..."

 भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत लिया है, जिसका जश्न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस शानदार जीत पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन सामने आया है।  

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की रोमांचक जीत के बाद अपने इमोशन को शेयर किया है। उन्होंने कहा कि जीत का जश्न अभी बाकी है और वह इस पल को जीना चाहते हैं। रोहित ने कहा कि जीत का अहसास अभी पूरी तरह से उनके मन में नहीं बैठा है और यह अभी भी सपने जैसा लग रहा है।

बीसीसीआई की वीडियो में रोहित ने कहा, "जीत का एहसास वाकई अविश्वसनीय है। मैं अभी भी कहूंगा कि यह पूरी तरह से दिमाग में नहीं बैठा है। यह एक शानदार लम्हा रहा है. जब से खेल खत्म हुआ है, अभी तक यह सपने जैसा लग रहा है। हमें अभी भी लगता है कि यह हुआ नहीं है। हालांकि यह हो चुका है, लेकिन ऐसा लगता है कि नहीं हुआ है। यही वह जज्बा है, यही वह एहसास है जो आपके पास होता है। हमने इतने लंबे समय से इस बारे में सपना देखा था। हमने एक टीम के रूप में इतने लंबे समय तक कड़ी मेहनत की और अब इसे अपने साथ देखना काफी राहत जैसा लगता है। क्योंकि जब आप किसी चीज के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और अंत में आपको मिल ही जाती है, तो अच्छा लगता है।"

रोहित ने आगे कहा, "हमने टीम के साथियों के साथ सुबह तक जश्न मनाया। इसलिए, मैं फिर कहूंगा कि मैं ठीक से सो नहीं पाया। लेकिन मेरे लिए यह बिल्कुल ठीक है। आप जानते हैं, ऐसे दिन के बाद नींद न आना मेरे लिए बिल्कुल ठीक है। मेरे पास घर वापस जाने और सोने का काफी समय है। तो मैं इसकी भरपाई करूंगा। लेकिन फिर, जैसा मैंने कहा, यह पल हम सभी के लिए बहुत ही खास था। और मैं इसे जीना चाहता हूं। मैं हर पल, हर सेकंड, हर मिनट को जीना चाहता हूं जो बीत रहा है। मैं इसका पूरा फायदा उठाना चाहता हूं। आप देखिए, वे चीजें वास्तव में... मुझे नहीं लगता कि मैं उनका वर्णन कर सकता हूं क्योंकि कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं था. यह... यह सब... आप जानते हैं, जो कुछ भी सहज रूप से आ रहा था।"

और भी

बारबाडोस से भारत के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, 4 जुलाई को पीएम मोदी से मिलेंगे चैंपियंस

 भारतीय टीम की वतन वापसी का सफर शुरू हो चुका है। बारबाडोस में तूफान बेरिल की वजह से भारतीय टीम के साथ-साथ स्टाफ और कई मीडियाकर्मी पिछले तीन दिन से फंसे हुए थे। अब उन्हें लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट AIC24WC (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) कल सुबह तक भारत पहुंच जाएगी। रोहित शर्मा की टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब हासिल किया।


टीम इंडिया को रविवार को भारत के लिए रवाना होना था, लेकिन तूफान बेरिल की वजह से उन्हें वहीं रुकना पड़ा। बारबाडोस में तूफान के खतरे ने सरकार को हवाई अड्डे को बंद करने के लिए मजबूर किया और सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। पहले यह बात सामने आई थी कि बुधवार को टीम इंडिया घर लौट आएगी। हालांकि, अब अंतत: भारतीय खिलाड़ी फ्लाइट में चढ़ चुके हैं और उनकी वतन वापसी का सफर शुरू हो चुका है। खिलाड़ियों के गुरुवार सुबह छह बजे दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद गुरुवार सुबह 11 बजे भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उन्हें सम्मानित करेंगे। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी दिल्ली में रोड शो कर सकते हैं।

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी फ्लाइट के अंदर की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह ट्रॉफी के साथ दिखाई पड़ रहे हैं। इसके कैप्शन में दुबे ने लिखा- कुछ खास चीज के साथ देश लौट रहा हूं। भारतीय टीम ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त किया। साथ ही 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है।

कब भारत पहुंचेगी फ्लाइट?
रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर सात रन से रोमांचक जीत हासिल कर खिताब जीता। चार्टर फ्लाइट दो जुलाई को अमेरिका के न्यू जर्सी से चली और स्थानीय समयानुसार (बारबाडोस) देर रात बारबाडोस पहुंची। शेड्यूल के मुताबिक, फ्लाइट बारबाडोस से तीन जुलाई को स्थानीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे यानी भारतीय समयानुसार आज दोपहर दो बजे उड़ान भरी। दिल्ली पहुंचने में 16 घंटे का समय लगेगा। यानी विश्व चैंपियन टीम इंडिया गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे दिल्ली उतरेगी। यह तभी होगा अगर उड़ान में किसी प्रकार की देरी नहीं होती है तो।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सम्मानित
बारबाडोस के ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने मंगलवार को अपना परिचालन फिर से शुरू कर दिया था। इससे पहले भारतीय टीम को दो जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे के आसपास रवाना होना था और बुधवार को शाम 7.45 बजे (भारतीय समयानुसार) पहुंचना था। हालांकि, इसमें संशोधन हुआ और अब भारतीय खिलाड़ी गुरुवार को भारत पहुंचेंगे। वे कल सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री ने सुबह 11 बजे अपने आवास पर टीम के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया है। इसके बाद वे विशेष विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां उनके सम्मान में नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक रोड शो का आयोजन किया गया है। वानखेड़े स्टेडियम में उनके लिए एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा और बीसीसीआई द्वारा घोषित 125 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 

 

और भी

जय शाह ने सूर्या को दिया खास मेडल

 भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम को 7 रनों से हरा दिया है। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 176 रन बनाए। इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 169 रनों पर ऑलआउट हो गई। आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने एक शानदार कैच पकड़ा। जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है। अब सूर्यकुमार यादव के कोच ने इस पर बड़ी बात कही है। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 16 रनों की जरूरत थी। तब भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या ने संभाली। पहली ही गेंद पर अफ्रीकी बैट्समैन डेविड मिलर ने हवाई स्ट्रोक खेला। ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री लाइन पार कर जाएगी। लेकिन सूर्यकुमार यादव ने हवा में छलांग लगाते हुए हैरतअंगेज कैच पकड़ा। उन्होंने पहले गेंद को बाउंड्री पर पकड़ा और उसे तुरंत ऊपर उछाल दिया। इसके बाद वह बाउंड्री लाइन के अंदर चले गए। फिर जल्दी से बाहर आकर गेंद को लपक लिया और मिलर की पारी का अंत किया। भारत के लिए ये विकेट बहुत ही अहम था। क्योंकि गेंद अगर छक्के के लिए चली जाती, तो टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो सकती थी। सूर्या को इस कैच के लिए बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बेस्ट फील्डर का मेडल ड्रेसिंग रूम में आकर दिया है। 

 

 

और भी

5 मैचों की T20I सीरीज में हिस्सा लेने जिम्बाब्वे पहुंची भारतीय टीम

 टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद जहां अब तक रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम बारबाडोस से वापस स्वदेश नहीं लौट पाई है। वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 जुलाई से होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेने के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के खिलाड़ी हरारे पहुंच गए हैं। इस सीरीज के लिए कई सीनियर खिलाड़ियों को जहां आराम दिया गया है तो वहीं संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल के समय पर वापस नहीं आने की वजह से पहले 2 मुकाबलों के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव भी किया गया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले 2 टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साईं सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा।

इस सीरीज के लिए आखिरी 3 मैचों में भारतीय टीम:

भारत - शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

 

 

और भी

विराट की पारी देख गदगद हुए सिद्धू, दिल छूने वाली बात कह डाले

 पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का सराहना की है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दमदार पारी खेली थी। कोहली ने 59 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाए जिससे भारत 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाने में सफल रहा था। भारत ने इसके बाद लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया था और दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।

'जब जरूरत थी तब कोहली चट्टान की तरह खड़े रहे'
सिद्धू ने कहा, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, जब करोड़ों भारतीय जीत की प्रार्थना कर रहे थे और उम्मीद कर रहे थे कि हम फाइनल में चोक नहीं करेंगे, उस वक्त कोहली चट्टान की तरह खड़े रहे। वह दूसरे छोर पर टिके रहे और जब भारत की स्थिति अच्छी नहीं थी, उस वक्त उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर टीम को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। इस टूर्नामेंट में जब उन्होंने 38 और 24 रन के स्कोर बनाए तब भी उन्होंने रन रेट गिरने नहीं दिया। मेरे लिए कोहली हमेशा दिग्गज के रूप में याद किए जाएंगे। एक ऐसा खिलाड़ी जो लोगों के लिए प्रेरणास्रोत्र है।

 

 

और भी

चैंपियन बनने के बाद अनुष्का शर्मा पर विराट कोहली ने लुटाया बेशुमार प्यार

 विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को ऐसे ही पावर कपल नहीं कहा जाता। दोनों हर पल एक-दूसरे का साथ देते भी नजर आते हैं। दोनों के मुश्किल दौर से लेकर अच्छे वक्त में ये एक-दसरे के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की इस जोड़ी की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर इनकी चर्चाएं भी होती हैं। एक बार फिर दोनों सुर्खियों में हैं। विराट कोहली ने भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद टी-20 से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। इसी के साथ ही उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस तस्वीर में वो अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथ में जाम है और दोनों खुशी को सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का के लिए विराट ने एक स्पेशल पोस्ट भी लिखा है।

विराट ने अनुष्का के लिए क्या कुछ लिखा

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए खास पोस्ट साझा किया। उन्होंने प्यारी सी तस्वीर के साथ ही एक स्पेशल कैप्शन भी लिखा। अनुष्का की तारीफ में विराट कोहली कहते हैं, 'मेरे प्यार, तुम्हारे बिना यह सब कुछ संभव नहीं होता। तुम मुझे विनम्र, जमीन से जुड़ा रखती हो और हमेशा पूरी ईमानदारी के साथ बताती हो कि यह कैसा है। मैं तुम्हारा जितना आभारी हूं, उतना ही कम है। ये जीत उतनी ही तुम्हारी है जितनी मेरी है। तुम्हारा शुक्रिया और मैं तुम्हें तुम जैसी हो उसके लिए ही प्यार करता हूं।'

और भी

रोहित शर्मा ने T-20 क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- कभी सोचा नहीं था कि विदा लूंगा...

 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में जीत के बाद यह बड़ा फैसला लिया। भारत ने इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर विश्व कप ट्रॉफी जीती। रोहित ने कहा कि विश्व कप ट्रॉफी के साथ विदा लेने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।


विदाई का सही समय
रोहित शर्मा ने कहा, "मैं अपने भविष्य के बारे में इस तरह से फैसले नहीं लेता। मुझे जो भीतर से अच्छा लगता है, वही करता हूं। मैंने कभी सोचा नहीं था कि टी-20 से संन्यास लूंगा, लेकिन हालात परफेक्ट हैं। विश्व कप जीतकर विदा लेना बेहतर है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह आईपीएल खेलते रहेंगे।

करियर का सफर
रोहित ने अपने सफर के बारे में कहा, "मुझे बताया गया कि मैंने 2007 में शुरूआत की, तब भी हमने विश्व कप जीता था और अब विश्व कप के साथ विदा ले रहा हूं। जिंदगी का चक्र पूरा हो गया। मैं बहुत खुश हूं। मैं उस समय 20 साल का था। मैं खिलाड़ियों से कहता हूं कि अपनी भूमिका निभाएं। अब मैं खेल को बेहतर समझता हूं। इतने साल खेल चुका हूं। यह सफर शानदार रहा।"

जीत का महत्व

रोहित ने कहा कि यह जीत सितारों में लिखी हुई थी। उन्होंने कहा, "जो लिखा है, वो होने वाला है। एक समय हम मैच में पीछे थे और लगा था कि वे आसानी से जीत जाएंगे।" उन्होंने टीम की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा, "पिछली रात मैं सो नहीं सका। मैं हर हालत में जीतना चाहता था। पिछले तीन-चार साल में हमने कितनी मेहनत की है, यह बताना मुश्किल है।"

कोहली और द्रविड़ का योगदान
रोहित ने विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ को भी इस खिताब का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, "राहुल भाई इस ट्रॉफी के हकदार थे। उन्होंने पिछले 20-25 साल में भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है, सिर्फ विश्व कप जीतना ही बाकी था। विराट चैंपियन क्रिकेटर रहा है। हम सभी को पता है कि उसने हमारे लिए क्या किया है। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं कि उसने फाइनल में इस तरह की बल्लेबाजी की।"

आगे की योजनाएं
रोहित ने कहा कि वह आईपीएल खेलते रहेंगे और भारतीय क्रिकेट के साथ जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा भारत के लिए मैच, खिताब जीतने की कोशिश करता हूं। मुझे नहीं पता कि यह महानतम जीत है या नहीं, लेकिन महानतम में से एक है।"

रोहित शर्मा के इस फैसले से भारतीय क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया है। लेकिन उनकी उपलब्धियों और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। टीम इंडिया के प्रशंसक और क्रिकेट प्रेमी उन्हें इस नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

 

और भी

जो लोग मुझे एक प्रतिशत भी नहीं जानते, उन्होंने बहुत कुछ कहा : हार्दिक पंड्या

 भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने हाल ही में टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत के बाद अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वह गरिमा से जीने में विश्वास करते हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर नाकाम रहने के बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन विश्व कप में उनके हरफनमौला प्रदर्शन ने सभी को चुप करा दिया।


गरिमा में विश्वास
हार्दिक पंड्या ने कहा, "मैं गरिमा में विश्वास करता हूं। जो लोग मुझे एक प्रतिशत भी नहीं जानते, उन्होंने बहुत कुछ कहा। लोगों ने बोला लेकिन कोई बात नहीं। मेरा हमेशा मानना है कि शब्दों से जवाब नहीं देना चाहिए, हालात जवाब दे देते हैं। खराब समय हमेशा नहीं रहता। गरिमा बनाए रखना जरूरी है, चाहे आप जीतें या हारें।"

प्रशंसकों के व्यवहार पर टिप्पणी
हार्दिक ने प्रशंसकों और सभी को शालीनता से रहने की सीख दी। उन्होंने कहा, "हमें बेहतर आचरण रखना चाहिए। मुझे यकीन है कि अब वे ही लोग खुश होंगे।" उन्होंने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर में 16 रन नहीं बनने दिए। हार्दिक ने कहा, "बहुत कम लोगों को ऐसे जिंदगी बदलने वाले मौके मिलते हैं। यह पल हमारी किस्मत में लिखा था।"

भविष्य की योजनाएं
अगला टी-20 विश्व कप भारत में है और हार्दिक कप्तान हो सकते हैं, लेकिन वह इतने आगे की नहीं सोच रहे। उन्होंने कहा, "2026 में काफी समय है। मैं रोहित और विराट के लिए बहुत खुश हूं। भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज जो इस जीत के हकदार थे। उनकी कमी खलेगी लेकिन इससे बेहतर विदाई नहीं हो सकती थी।"

संजय मांजरेकर का समर्थन
भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान उन्होंने दर्शकों को हार्दिक पंड्या के खिलाफ हूटिंग नहीं करने को कहा था क्योंकि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। मांजरेकर ने 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' से कहा, "हार्दिक पंड्या के जीवन में शानदार बदलाव आया है। आईपीएल में लोग उनका मजाक उड़ा रहे थे और उनकी आलोचना कर रहे थे, लेकिन मैंने उनसे कहा कि वे अच्छा व्यवहार करें क्योंकि यह एक बड़े स्तर का खिलाड़ी है।"

विश्व कप में पंड्या का प्रदर्शन
पंड्या ने 144 रन बनाने के साथ 11 विकेट लेकर भारत को दूसरी टी-20 विश्व कप ट्रॉफी दिलाने में अहम योगदान दिया। मांजरेकर ने कहा, "उसने हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर और अंत में रबाडा का विकेट चटकाया। वह एक चैंपियन खिलाड़ी है और बड़े मैचों में उनका यह प्रदर्शन आश्चर्यजनक नहीं है।"

हार्दिक पंड्या की इस उपलब्धि ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है और यह साबित कर दिया है कि वह वास्तव में बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। उनकी इस सफलता के बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

 

 

और भी

टीम इंडिया ने जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 7 रनों से अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करन का फैसला लिया है। जहां टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। 177 रनों के टारगेट का पीछा कर रही साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

 
और भी

कोहली-रोहित के बाद जडेजा ने भी लिया टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास

 विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। हालांकि, वह भारत के लिए अन्य प्रारूपों में खेलते रहेंगे। भारत ने शनिवार को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2024 के खिताब पर कब्जा जमाया।


जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कहता हूं। गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का एक शिखर। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद।"

टी20 विश्व कप 2024 में जडेजा का प्रदर्शन
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 में रवींद्र जडेजा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वह गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने कुल आठ मैच खेले और सिर्फ 35 रन बनाए। वहीं, उन्हें मात्र एक विकेट मिला।

जडेजा का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर
भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 2009 में डेब्यू किया था। इस प्रारूप में उन्होंने कुल 74 मैच खेले। इनमें स्टार ऑलराउंडर ने 127.16 के स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए और 54 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा बाएं हाथ के गेंदबाज ने भारतीय टीम का टी20 विश्व कप में 2009 से 2024 तक प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने कुल 30 मैच खेले। इनमें जडेजा ने कुल 130 रन बनाए और 22 विकेट अपने नाम किए। वहीं, एशिया कप में उन्होंने छह मैच खेले। इनमें उन्होंने दो पारियों में 35 रन बनाए और चार विकेट चटकाए।

भारत ने जीता टी20 विश्व कप 2024 का खिताब
बारबाडोस के मैदान में शनिवार को खेले गए टी20 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया। आखिरी बार भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। हालांकि, इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत के इस जीत के साथ सभी खिलाड़ियों के आंखों में खुशी के आंसू थे।

 

 

और भी

T20 वर्ल्ड कप में सेमीफ़ाइनल में पहुँचा भारत

वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार जीत हासिल कर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराया जीत के हीरो रहे कप्तान रोहित शर्मा और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया , इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पास 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टिम 24 रन पीछे ही रही और इसी जीत से भारत सेमीफ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है !

और भी