खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

“63 वें राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष) चैंपियनशिप 2024 में भारतीय रेलवे की महिला टीम प्रथम स्थान एवं भारतीय रेलवे की पुरुष टीम – द्वितीय स्थान”

63 वें राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष) चैंपियनशिप 2024 का आयोजन कर्नाटक के बैंगलोर शहर में दिनांक 30 अगस्त से 02 सितम्बर, 2024 तक किया गया है ।  इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को ओर से 12 सदस्यो ने भाग लिया था । इन सभी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया । भारतीय रेलवे की विजेता टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 03 महिला एवं 03 पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया एवम जीतने में अहम भूमिका निभाई । 

 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इन पुरुष खिलाडियों में फ्लोरेंस बरला ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक, रितेश ओहरे किरन ने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक, रवि ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया । इसी प्रकार महिला खिलाडियों में दीक्षा ने 1500 मीटर में रजत पदक, योगिता ने गोला फेंक  में कांस्य पदक, अभिलाष सक्सेना ने गोला फेंक  में रजत पदक प्राप्त किया गया । 
     
भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है । इसी का परिणाम है कि महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने देश के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रौशन किया है । इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व रेलवे की अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी है । 

भारतीय रेलवे की टीम एवं उसमें शामिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई है तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
और भी

महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान

 आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। मंगलवार को बीसीसीआई ने टीम की घोषणा की। हरमनप्रीत कौर टीम की अगुआई करेंगी। वहीं, स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। महिला चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। महिला टी20 विश्व कप इस साल संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट का यह नौवां संस्करण तीन से 20 अक्तूबर तक दुबई और शारजाह में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला छह अक्तूबर को खेला जाएगा। यह दोनों मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।

इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। चयनकर्ताओं ने एक बार फिर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा जताया है। वहीं, मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान हरमनप्रीत, जेमिमा, दीप्ति और ऋचा पर होगी। पूजा और श्रेयंका पर मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी होगी। श्रेयंका को टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन टूर्नामेंट से पहले उनकी फिटनेस की जांच होगी। अभी टूर्नामेंट में काफी वक्त है, ऐसे में श्रेयंका के फिट होने की उम्मीद है। यह धाकड़ स्पिन ऑलराउंडर अपना दिन होने पर किसी भी मैच को पलटने की क्षमता रखती है। हरमनप्रीत कौर चौथी बार इस टूर्नामेंट में कप्तानी करती दिखेंगी। वह 2018, 2020 और 2023 महिला टी20 विश्व कप में भी भारतीय टीम की कमान संभाल चुकी हैं।



स्पिन की जिम्मेदारी अनुभवी दीप्ति, राधा और आशा के कंधों पर होगी। यूएई में स्पिनर्स का बोलबाला रह सकता है। भारतीय महिला टीम ने पिछली टी20 सीरीज मई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। उस टीम से तीन खिलाड़ी इस टीम में नहीं हैं। इनमें उमा छेत्री, शबनम शकील और अमनजोत कौर शामिल हैं। उमा ट्रैवलिंग रिजर्व में हैं, जबकि शबनम और अमनजोत को शामिल नहीं किया गया है। वहीं, भारत की ए टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ टूर्नामेंट खेला था। इसमें कप्तानी करने वाली मिन्नू मणि, साइका इशाक और मेघना सिंह जैसी खिलाड़ियों को भी मौका नहीं दिया गया है।

पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप
महिला टी20 विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों को रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट से पहले 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक 10 अभ्यास मैच खेले जाएंगे।  टूर्नामेंट में हर एक टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी, जिसमें हर ग्रुप से शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें 17 और 18 अक्तूबर को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद 20 अक्तूबर को दुबई में फाइनल होगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो वह सेमीफाइनल-1 में खेलेगा। दुबई और शारजाह में कुल 23 मैच खेले जाएंगे।

महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन। (*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)


ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर।
नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा।

और भी

कौन बनेगा पंजाब किंग्स का कप्तान?

 आईपीएल का अगला सीजन अभी दूर है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर रोज ही कोई ना कोई खबर सामने आ जाती है। इस बीच टीमों की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी साल के आखिर में ऑक्शन भी होना है। माना जा रहा है कि जल्द ही बीसीसीआई की ओर से इसके नियम बता दिए जाएंगे, ताकि टीमें अपनी उसी हिसाब से तैयारी करें। इस बीच पंजाब किंग्स को लेकर टेंशन थोड़ी सी बढ़ी हुई है। दरअसल टीम के कप्तान रहे शिखर धवन ने अब रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है, यानी टीम को अब नए कप्तान की तलाश करनी होगी। 

 

 

और भी

शिखर धवन ने किया संन्यास का ऐलान

  टीम इंडिया के ओपनर रहे शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। वीडियो पोस्ट करते हुए धवन ने लिखा, मैं अपने 14 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर को बहुत सारी यादों के साथ समाप्त करता हूं। आप सभी को प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। जय हिंद।

वीडियो में उन्होंने कहा, जिंदगी में आगे बढ़ने का समय आ गया है, इसलिए मैं अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। मैं भारत के लिए अब नहीं खेल पाऊंगा, यह सोचकर दुखी होने की बजाय मैं यह सोचकर खुश हूं कि मैं भारत के लिए इतने लंबे समय तक खेला। मैं अपनी इस यात्रा के लिए अपने परिवार, बचपन के कोचों, साथ खेले खिलाड़ियों और सभी फैंस का शुक्रगुजार हूं।

धवन ने भारत के लिए 269 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उनके नाम 24 शतक हैं। वह इस साल आईपीएल 2024 के दौरान पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखे थे। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार दिसंबर 2022 में खेला था। साल 2010 में टीम इंडिया के साथ जुड़े शिखर ने अब तक खेले 34 टेस्ट में 40.61 की औसत से 2,315 रन बनाए। जबकि 167 वनडे मैचों में उन्होंने 44.11 की औसत से 7,436 रन बनाए। वहीं, 68 टी-20 मैचों में उन्होंने 27.92 की औसत से 1,759 रन बनाए हैं।

 
और भी

24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 24 से 27 अगस्त तक आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत नेहरू हॉकी बालक 15 व 17 वर्ष एवं बालिका 17 वर्ष की स्पर्धा का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटफ्र हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के 5 संभाग बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर एवं मेजबान दुर्ग अंतर्गत नेहरू हॉकी के बालक वर्ग 15, 17 वर्ष एवं बालिका वर्ग 17 वर्ष में प्रतिभागी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भरत वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी राजेन्द्र गोलछा व डॉ. श्रीमती रेखा मेश्राम उपस्थित थे।

बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पेरिस में आयोजित ओलंपिक में देश को उम्मीद थी कि भारतीय हॉकी टीम गोल्ड मेडल लेकर भारत आएगी लेकिन संयोग ऐसा रहा कि हमें कांस्य पदक प्राप्त हुआ। मगर हमारे खिलाडिय़ों ने अच्छे खेल से खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को हमेशा बेहतर से बेहतर खेल प्रदर्शन की कोशिश करनी चाहिए। खेल में अनुशासन के साथ खेल भावना की उदारता होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेलो इंडिया के माध्यम से सभी तरह के खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं और भविष्य में भारत में ओलंपिक खेल का आयोजन हो इसके लिए प्रयासरत है।



पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि देश में राजनांदगांव की हॉकी की नर्सरी के रूप में पहचान है। इस तरह के आयोजनों से हमें बहुत कुछ सीखने मिलता है। खेल अनुशासन के साथ ही चरित्र निर्माण का माध्यम भी है। जिला शिक्षा अधिकारी व आयोजन सचिव अभय जायसवाल ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बख्शी स्कूल की बालिकाओं ने स्वागत गीत एवं महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने वाइडनर स्कूल के छात्रों के बैण्ड के धुन पर आकर्षक मार्चपास्ट कर आतिथियों को सलामी दी। कार्यक्रम का संचालन रणविजय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के सहसचिव एवं छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सहायक संचालक शिक्षा आदित्य खरे, प्रभारी जिला खेल अधिकारी देवेन्द्र ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। 24वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए 17वर्ष बालक के पहले मैच में रायपुर को 2 अंक प्राप्त हुआ। वहीं दुसरे मैच में सरगुजा व बिलासपुर का मैच बराबरी पर रहा। तीसरे मैच में दुर्ग ने रायपुर को 2-0 गोल से बालिका 17 वर्ष वर्ग में बस्तर ने रायपुर को 14-0 गोल से सरगुजा ने बिलासपुर को 5-0 गोल से दुर्ग ने रायपुर को 8-0 गोल से 15 वर्ष बालक वर्ग में बस्तर ने रायपुर को 8-0 गोल से सरगुजा ने बिलासपुर को 3-0 गोल से दुर्ग ने रायपुर को 15-0 गोल से पराजित किया।

और भी

अब क्रिकेटर युवराज सिंह पर बनेगी बायोपिक

 बॉलीवुड में क्रिकेटर के जीवन पर कई फिल्में बन चुकी हैं। महेंद्र सिंह धोनी, अजहरुद्दीन, कपिल देव और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की जिंदगी फिल्मी पर्दे पर दिखाई गई। कई फिल्में सफल रहीं तो कई फिल्में खासा कमाल नहीं कर सकीं। अब एक और क्रिकेटर पर फिल्म बनने जा रही है। इस क्रिकेटर की जिंदगी की स्ट्रगल, करियर और लव लाइफ इस फिल्म में पिरोई जाएगी। ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले चर्चित खिलाड़ी युवराज सिंह हैं। क्रिकेटर युवराज सिंह के जीवन पर आधारित बायोपिक की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण भारतीय मनोरंजन उद्योग के दो प्रमुख व्यक्ति भूषण कुमार और रवि भागचंदका करेंगे। अभी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। बायोपिक युवराज सिंह के मैदान पर और मैदान के बाहर के उल्लेखनीय सफर का शानदार चित्रण करने का वादा करती है।

और भी

बांग्लादेश नहीं अब यूएई में होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप

 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल अक्टूबर के महीने में किया जाना है। यह टूर्नामेंट पहले बांग्लादेश में खेली जानी थी, लेकिन आईसीसी ने अब एक बड़ा ऐलान करते हुए टूर्नामेंट के वेन्यू में बड़ा बदलाव किया है। आईसीसी ने हाल ही में घोषणा की है कि आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब बांग्लादेश की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया जाएगा। यह फैसला उन परिस्थितियों के कारण लिया गया है, जिनमें बांग्लादेश में टूर्नामेंट की मेजबानी संभव नहीं हो सकी। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस आयोजन की मेजबानी के अधिकार को बरकरार रखेगा, और टूर्नामेंट का संचालन यूएई में होगा।

और भी

रिकी पोंटिंग ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ

 जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था। तब उन्होंने 15 विकेट हासिल किए थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला था। भारत को टी20 वर्ल्ड कप दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। पिछले कुछ सालों में भारत के लिए सभी फॉर्मेट में बुमराह ने दमदार गेंदबाजी की है और टीम इंडिया को मैच जिताए हैं। अब उनकी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने तारीफ की है। 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ‘आईसीसी रिव्यु’ पर कहा कि मैं यह लंबे समय से कहता रहा हूं कि जसप्रीत बुमराह पिछले पांच या छह साल से विश्व क्रिकेट में शायद कई फॉर्मेट में खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। कुछ साल पहले जब चोटें लगी तो कुछ डर था कि ‘क्या वह पहले जैसा प्रदर्शन कर पाएंगे? लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने वापसी करके वास्तव में बेहतर प्रदर्शन किया है।

और भी

भारत पहुंचीं विनेश फोगाट, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

 भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट पेरिस से भारत लौट आई हैं। उनका नई दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। विनेश के स्वागत के लिए फैंस ढोल नगाड़ों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहीं, पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी एयरपोर्ट पर नजर आए। उनसे मिलते ही विनेश भावुक हो गईं और फूट फूट कर रोने लगीं। विनेश का गांव पहुंचने तक 20 जगहों पर स्वागत किया जाएगा। विनेश पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने से चूक गई थीं। महिलाओं की 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचने के बाद उन्हें बढ़े हुए वजन की वजह से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था।  

लोगों ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही विनेश को कंधे पर उठा लिया और कंधे पर उठाकर ही गाड़ी तक ले गए। इस दौरान भी विनेश का आंसू नहीं रुके। वह गाड़ी पर बजरंग और साक्षी के साथ खड़ी हुईं और रोती रहीं। विनेश ने कहा कि मैं पूरे देशवासियों को धन्यवाद कहती हूं। मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं।  



पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, 'विनेश ने देश के लिए जो किया है, वह बहुत कम लोग कर सकते हैं। उन्हें और अधिक सम्मान और सराहना मिलनी चाहिए। उन्होंने पदक के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।' वहीं, बजरंग पूनिया ने कहा- देशवासी उन्हें जबरदस्त प्यार दे रहे हैं। आप देख सकते हैं देश ने उनका किस तरह स्वागत किया गया है। दरअसल. विनेश पेरिस में पदक से चूक गई थीं। उनका वजन फाइनल से पहले 100 ग्राम ज्यादा रहा था, जिसके बाद उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। फिर विनेश ने खेल पंचाट में भी संयुक्त रजत पदक देने की अपील की थी, लेकिन खेल पंचाट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया था। पदक न जीत पाने से दुखी विनेश ने कुश्ती से संन्यास का एलान कर दिया था। यह उनका तीसरा ओलंपिक था।

और भी

विनेश फोगाट की अपील पर 13 अगस्त को आएगा फैसला

 भारतीय महिला रेसलर एथलीट विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले तय वजन सीमा से 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया था। इस फैसले के बाद जहां भारतीय ओलंपिक संघ ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी तो वहीं विनेश भी काफी निराश हुईं। विनेश फोगाट ने इस फैसले को लेकर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CSA) अपील की थी कि उन्हें कम से कम सिल्वर मेडल दिया जाए जिस पर अब बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, विनेश फोगाट के मामले पर फैसले की तारीख बढ़ गई है। अब इस मामलें में 13 अगस्त को भारतीय समयानुसार 9:30 PM पर फैसला आएगा। 

 
और भी

ओलंपिक : कुश्ती के सेमीफाइनल में हारे अमन सहरावत

 भारत के स्टार रेसलर अमन सहरावत को 57 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल में हार मिली है। इसी के साथ कुश्ती में भारत के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। हालांकि ओलंपिक 2024 में उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। वह अभी भी भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत सकते हैं। हालांकि वह फाइनल में एंट्री करते हैं तो उनका गोल्ड या फिर सिल्वर पक्का हो जाता, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। उन्हें सेमीफाइनल मैच में जापान के री हिगुची से हार का सामना करना पड़ा।

और भी

ओलंपिक : नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल

 जैवलिन थ्रो के फाइनल में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार दूसरा ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल मिला। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 का अपना बेस्ट थ्रो फेंका और इस तरह वह दूसरे स्थान पर रहे। इस सिल्वर मेडल के साथ नीरज चोपड़ा भारत के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं जिन्होंने ट्रैक-एंड-फील्ड में 2 ओलंपिक मेडल अपने नाम किए हैं। वहीं, पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो फेंक पाकिस्तान को गोल्ड मेडल दिलाया। नदीम ने 2 बार 90 मीटर की दूरी को पार किया। अरशद नदीम पाकिस्तान के पहले ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट बन गए है जिसने ओलंपिक में मेडल जीतने का बड़ा कारनामा किया है। इससे पहले पाकिस्तान को सिर्फ बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज के रुप में एकमात्र व्यक्तिगत मेडल मिला था। 

पेरिस ओलंपिक में 140 करोड़ भारतीयों को नीरज से लगातार दूसरे गोल्ड की उम्मीदें थी लेकिन इस बार सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। नीरज का 90 मीटर दूरी पार न कर पाने का सिलसिला लगातार दूसरे ओलंपिक में भी जारी रहा। तीसरे पायदान पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे जिन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। पीटर्स ने अपने चौथे प्रयास में 88.54 मीटर का थ्रो फेंका।

नीरज का 89.45 मीटर का थ्रो सीजन का बेस्ट थ्रो रहा। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज का दूसरा थ्रो ही उनका एकमात्र वैलिड थ्रो रहा जिसमें उन्होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका। उनके बाकी के पांचों प्रयास फाउल साबित हुए। वहीं, नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए अपना दूसरा थ्रो ही 92.97 मीटर दूर फेंका। उन्होंने छठा और अपना आखिरी थ्रो 91.79 मीटर फेंका।

 

 

और भी

रणवीर ने हार के बावजूद लक्ष्य के प्रयासों की सराहना की, कहा- ‘फिर मौका आएगा...’

 पेरिस ओलंपिक में पुरुष एकल बैडमिंटन में भारत का नेतृत्व कर रहे लक्ष्य सेन को पेरिस करारी हार का सामना करना पड़ा। वे कांस्य पदक के लिए मैदान में उतरे थे, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। ऐसे में युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन का मनोबल बढ़ाने के लिए एक्टर रणवीर सिंह आगे आए हैं। 22 वर्षीय खिलाड़ी के समर्थन में रणवीर सिंह ने एक स्पेशल इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लक्ष्य की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि उनके लिए आने वाले वक्त में कई मौके आएंगे जब वो अपना दमदार प्रदर्शन दे पाएंगे। याद दिला दें कि लक्ष्य सेन ओलंपिक में पुरुष बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बन गए हैं। रणवीर ने हार के बावजूद लक्ष्य के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ‘फिर मौका आएगा।’

रणवीर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लक्ष्य की एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, 'क्या खिलाड़ी है! क्या धीरज, क्या चपलता, क्या शॉट्स की रेंज, क्या फोकस, क्या धैर्य, क्या होशियारी। शानदार बैडमिंटन स्किल्स का प्रदर्शन! यह बताना मुश्किल है कि वह ओलंपिक में कितना शानदार रहे हैं। बेहद कम अंतर से एक गेम में हार गए, लेकिन वह केवल 22 साल के हैं और वह अभी शुरुआत कर रहे हैं।' इसके आगे उन्होंने बोल्ड में लिखा, 'फिर किसी दिन लड़ना, तुम पर गर्व है स्टार बॉय।'

और भी

अविनाश साबले ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास

 भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने पेरिस ओलंपिक में सोमवार को पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अपनी हीट में पांचवें स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वह इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले एथलीट बन गये हैं। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी साबले ने दूसरी हीट में 8 मिनट 15.43 सेकंड का समय निकाला। तीन हीट के शीर्ष पांच-पांच धावकों ने फाइनल का टिकट कटाया।


साबले की हीट में मोरोक्को के मोहम्मद तिंडौफत ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 मिनट 10.62 सेकंड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। सेना में नायक सूबेदार पद पर कार्यरत साबले ने कई बार अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 मिनट 09.94 सेकंड है जो उन्होंने पिछले महीने की शुरुआत में पेरिस डायमंड लीग में हासिल किया था।

शानदार प्रदर्शन से फाइनल में पहुंचे साबले
क्वालीफिकेशन में साबले ने अपना पूरा जोर नहीं लगाया और सिर्फ फाइनल में जगह पक्की करने पर ध्यान दिया। 29 साल के इस खिलाड़ी ने रेस की अच्छी शुरुआत की और पहले 1000 मीटर के बाद शीर्ष पर रहे। लेकिन इसके बाद कीनिया के अब्राहम किबिवोट ने बढ़त बना ली और साबले खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गए। 2000 मीटर की दूरी को उन्होंने 5 मिनट 28.7 सेकेंड में पूरी करने के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

इसके बाद साबले पांचवें स्थान पर खिसक गए लेकिन उन्होंने छठे स्थान पर काबिज अमेरिका के मैथ्यू विलकिनसन पर बड़ी बढ़त बनाने के कारण आखिरी पलों में ज्यादा जोर नहीं लगाया। इस स्पर्धा का फाइनल भारतीय समयानुसार 7 और 8 अगस्त की दरमियानी रात को होगा।

महिला धावक किरण पहल की चुनौती
इससे पहले किरण पहल अपनी हीट रेस में सातवें स्थान पर रहने के बाद महिलाओं की 400 मीटर में सेमीफाइनल में स्वत: जगह बनाने में असफल रहीं। अब वह रेपेचेज दौर में दौड़ेंगी।

अविनाश साबले का सफर
भारत के स्टार स्टीपलचेज़र अविनाश साबले ने इस पीढ़ी के भारत के प्रमुख लंबी दूरी के धावक के रूप में खुद को स्थापित किया है। अविनाश साबले का जन्म 13 सितंबर 1994 को महाराष्ट्र के बीड जिले के मांडवा गांव में हुआ था। अविनाश मुकुंद साबले एक साधारण परिवार में पले-बढ़े।

बता दें कि सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें अपने स्कूल जाने के लिए हर दिन 6 किलोमीटर दौड़ना पड़ता था। साबले ने कभी भी बड़े होकर किसी भी खेल को अपना करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था। 12वीं कक्षा पास करने के बाद भारतीय सेना में भर्ती हुए और 5 महार रेजिमेंट का हिस्सा बने। वह सियाचिन, राजस्थान और सिक्किम में तैनात रहे। सेना के एथलेटिक्स कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 2015 में ही साबले ने स्पोर्ट्स रनिंग के बारे में कुछ सीखा और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।



वह 2017 फ़ेडरेशन कप में पांचवें स्थान पर रहे और फिर चेन्नई में ओपन नेशनल में स्टीपलचेज़ राष्ट्रीय रिकॉर्ड से सिर्फ 9 सेकेंड दूर रहे थे।

नज़र फाइनल पर
अब सबकी नजरें पेरिस ओलंपिक के फाइनल पर हैं, जहां अविनाश साबले भारतीय खेल इतिहास में एक और नया अध्याय जोड़ने की तैयारी में हैं। साबले का आत्मविश्वास और मेहनत उन्हें इस मुकाम तक लाया है और अब उम्मीद है कि वह फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

 

 

और भी

भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में जर्मनी से मिली दिल तोड़ने वाली हार

 भारतीय हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ 3-2 से हार झेलनी पड़ी है। जर्मनी के मार्को मिल्तको ने आखिरी मिनट में गोल करके टीम इंडिया से जीत छीन ली। एक समय स्कोर 2-2 से बराबरी पर चल रहा था। लेकिन उनके गोल की वजह से भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। अब ब्रॉन्ज मेडल के मैच में हॉकी टीम का सामना स्पेन की टीम से होगा। मैच की शुरुआत में ही भारत को कई पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय टीम को सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद सातवें मिनट में भारत के कप्तान हरमप्रीत सिंह ने कोई गलती नहीं की और दमदार अंदाज में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर दिया। फिर भारतीय हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त कायम रखी। 

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही जर्मनी की तरफ से गोंजालो पैलेट ने गोल करके मैच में स्कोर 1-1 से गोल कर दिया। गोंजालो ने 18वें मिनट में गोलकर  टीम को बराबरी दिलाई। इसके थोड़ी देर बाद 27वें मिनट में जर्मनी की तरफ से क्रिस्टोफर रूड ने गोल कर दिया। इससे मैच में जर्मनी ने 2-1 से लीड हासिल कर ली। दूसरा क्वार्टर पूरी तरह से जर्मनी के नाम रहा। भारतीय प्लेयर्स ने गोल करने के कई मौके बनाए। पर गोल नहीं हो पाया।

 

 

और भी

ओलंपिक 2024 : विनेश फोगाट ने रचा इतिहास

 पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है। विनेश ने 50 किग्रो. फ्रीस्टाइल रेसलिंग के सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही विनेश का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है। इस तरह विनेश ओलंपिक में मेडल जीतने वाली दूसरी महिला रेसलर बन गई हैं। इससे पहले महिला रेसलिंग में भारत के लिए साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अगर फाइनल में विनेश जीत हासिल करने में कामयाब होती हैं तो वह ओलंपिक के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला रेसलर ही नहीं पहली भारतीय महिला एथलीट बन जाएंगी। अगर विनेश फाइनल हार भी जाती हैं तो उन्हें सिल्वर मेडल मिलना पक्का है।

और भी

भारतीय टीम तीसरा मुकाबला जीतकर किया क्लीन स्वीप

भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मैच 43 रनों से जीता था. इसके बाद दूसरा मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाया. अब तीसरा मुकाबला भी जीतकर क्लीन स्वीप कर दिया है. तीसरे मैच के सुपर ओवर में भारतीय टीम को 3 रनों का टारगेट मिला था. सूर्या ने महीश तीक्ष्णा की पहली बॉल पर चौका लगाकर मैच अपने नाम किया.

आखिरी 2 ओवर में रिंकू-सूर्या ने झटके 2-2 विकेट
सीरीज का आखिरी मुकाबला पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 137 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी 8 विकेट गंवाकर 137 रन बनाए और यह मैच टाई कर दिया. टीम के लिए कुसल परेरा ने 46 और कुसल मेंडिस ने 43 रनों की पारी खेली. जबकि पथुम निसंका ने 26 रन बनाए. इनके अलावा बाकी गेंदबाज सिर्फ आते-जाते रहे. जबकि भारतीय टीम के लिए 19वां ओवर रिंकू सिंह ने किया, जिसमें उन्होंने 2 विकेट झटके. फिर आखिरी ओवर में जब श्रीलंका को 6 रन चाहिए थे, तब सूर्या खुद गेंदबाजी पर आए. उन्होंने इस ओवर में 2 विकेट लेकर सिर्फ 5 रन दिए और हारे हुए मैच को टाई कराया.

और भी

मनु भाकर ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में ​​​​​​​सरबजोत के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता

 भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इस उपलब्धि से उन्होंने देश का नाम रोशन किया और निशानेबाजी के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया।

रविवार को, मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई। मनु भाकर ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गई है।

रविवार को भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने ओलंपिक शूटिंग में भारत का 12 साल का पदक का सूखा समाप्त करते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीत लिया है। यह पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक भी है।

मनु भाकर ने 27 जुलाई को इस इवेंट में फाइनल में क्वालीफाई किया था। रविवार को उन्होंने फाइनल मैच में 221.7 अंक जुटाए। इस इवेंट का स्वर्ण और रजत पदक कोरिया के नाम रहा। कोरियाई खिलाड़ी ओह ये जिन ने 243.2 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। कोरिया की दूसरी खिलाड़ी किम येजी 241.3 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम करने में कामयाब रहीं।

 

 

और भी