खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

20वीं राज्य प्रतियोगिता के लिए रायपुर जिला टेबल टेनिस टीम घोषित

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा 18 से 21 अक्टूबर तक 20वीं स्टेग छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2022 का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में किया जा रहा है। जिसमें 18 अक्टूबर को  टीम वर्ग (सीनियर/जुनियर-19/जुनियर-17/ सब जुनियर-15/ कैडेट-13/होप्स-11 बालक एवं बालिका),  जुनियर (UNDER-19) एकल वर्ग (बालक/बालिका), 19 अक्टूबर को सीनियर (पुरुष/महिला) एवं होप्स (UNDER-11) एकल वर्ग (बालक/बालिका) , 20 अक्टूबर  को जुनियर (UNDER-19) एवं सब जुनियर (UNDER-15) एकल वर्ग (बालक/बालिका) तथा 21 अक्टूबर को जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट (UNDER-13) एकल वर्ग (बालक/बालिका) की प्रतियोगिता होगी।

इस सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के चेयरमेन कुलदीप जुनेजा द्वारा रायपुर जिला टेबल टेनिस टीम (बालक एवं बालिका) की घोषणा की गयी एवं खिलाड़ियों को टीशर्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़  टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष शरद शुक्ला ने किया तथा तथा विशेष अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट सौरभ शुक्ला एवं हीरा ग्रुप के जनसंपर्क अधिकारी पंकज शुक्ला थे। मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ एवं राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े, रितेश मल्होत्रा, नवीन राठौड़ उपस्थित थे।

रायपुर जिला टेबल टेनिस टीम निम्नानुसार है :
 
सीनियर पुरुष वर्ग:- सागर घाटगे, राजीव साहू, अरिंदम देबनाथ, प्रणय चौहान, लोकेश जांगड़े

सीनियर महिला वर्ग:- सुरभि हर्ष साहू, अंचल बरेठ, रेणुका सुब्बा, आरना खोटेले, वेन्या सेंगोडे

जुनियर(U-19) बालक वर्ग:- विशाल डेकाटे, रामजी कुमार, करण मल्होत्रा, एंड्रयू टी विलियम्स

जुनियर(U-19) बालिका वर्ग:- अंचल बरेठ, वेन्या सेंगोडे, आहना सिंह, आरना खोटेले

जुनियर(U-17) बालक वर्ग:-  रामजी कुमार, विशाल डेकाटे, करण मल्होत्रा, हर्षित केडिया

जुनियर(U-17) बालिका वर्ग:- वेन्या सेंगोडे, आरना खोटेले, आहना सिंह, आन्या काला   

सब जुनियर(U-15) बालक वर्ग:- करण मल्होत्रा, अर्जुन मल्होत्रा, यशवंत डेकाटे, सिद्धा धुपड़

सब जुनियर(U-15) बालिका वर्ग:- आहना सिंह, आरना खोटेले, आन्या काला, युक्ता वैसवाड़े

कैडेट (U-13) बालक वर्ग:- नैतिक अग्रवाल, श्रेष्ठ मिश्रा, राघव तिवारी, कवीश काला

कैडेट (U-13) बालिका वर्ग:- आहना सिंह, लावण्या पांडे, युक्ता वैसवाड़े, समाया पांडे

होप्स (U-11) बालक वर्ग:- कवीश काला, राघव तिवारी, समर्थ सादीजा, आरुष नथानी

होप्स (U-11) बालिका वर्ग:- लावण्या पांडे, वेदी कच्छवाहा, समाया  पांडे, जीवा तिवारी

टीम के कोच  मिराज (एन. आई. एस. कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी)  एवं मेनेजर श्रीमती  रेणुका सुब्बा है। इस अवसर पर  प्रवीण निरापुरे, अभिनव शर्मा, अविनाश तिवारी, परिवेश मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियो ने टीम को शुभकामनाए दी ।

और भी

श्रीनगर में छठी सीनियर एशियाई पैनकेक सिलेट चैम्पियनशिप का उपराज्यपाल ने किया उद्घाटन

 श्रीनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में छठी सीनियर एशियाई पैनकेक सिलेट चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के एक सौ 50 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं।  उपराज्यपाल ने खेल जगत से जुड़ी हस्तियों, खिलाड़ियों और ज्यूरी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। श्री सिन्हा ने कहा कि इस आयोजन से समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्ष में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने खेलों के विकास से जुड़ी कई योजनाएं लागू की हैं।

खेलों के बेहतर बुनियादी ढांचे, विशेषज्ञ और उत्कृष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रमों से एक बड़ा बदलाव आया है। साथ ही, नई खेल नीति लागू किये जाने से खिलाड़ियों को करियर के आकर्षक विकल्प मिल रहे हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के एथलीटों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है और राष्ट्रीय स्तर पर पांच सौ चालीस पदक जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 17 पदक जीते हैं। 

 
 
 

उपराज्यपाल ने पैनकेक सिलेट टूर्नामेंट में भाग ले रहे सिंगापुर, फिलिपींस, वियतनाम, कज़ाख्तान, मलेशिया, इंडोनेशिया, भारत और नेपाल की टीमों से मुलाकात की।

और भी

भारत ने मिस्र के काहिरा में विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मिस्र के काहिरा में विश्व निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भारत ने महिलाओं की 25 मीटर जूनियर पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। कल चैम्पियनशिप के पहले दिन कांस्‍य पदक मैच में ईशा सिंह, नाम्या कपूर और विभूति भाटिया की भारतीय टीम ने जर्मनी को 17-1 से हराया।

स्पर्धा का स्वर्ण चीन ने जीता, जबकि दक्षिण कोरिया को रजत पदक मिला। 

 

 

और भी

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक अब 15 से 20 अक्टूबर तक जोन स्तर में होगा प्रतियोगिता

 युवाओं ने कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद जैसी प्रतियोगिता में दिखाया अपना दम-खम

नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य शासन की ओर से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र व नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन पारंपरिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर है। जिले भर में उल्लास व उत्साह के माहौल में 6 से 11 अक्टूबर 2022 तक खेलों का आयोजन किया गया। इस आयोजन से खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही खेल भावना का विकास हुआ है। इस दौरान गिल्ली- डंडा, भंवरा, पिट्टूल जैसे खेलों में बच्चों की धमाचौकड़ी रही, तो वही युवाओं ने भी कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद जैसी प्रतियोगिता में अपना दम-खम दिखाया। महिलाएं भी खेलों में भाग लेने में पीछे नहीं रहीं। रस्साकस्सी, बिल्लस, व लंगड़ी दौड़ जैसे खेलों में अपनी ताकत दिखाई। बुजुर्गों ने भी कहा हम किसी से कम नहीं। उन्होंने फुगड़ी, बांटी जैसे खेलों में अपना हौसला दिखाया और रिकार्ड बनाया। गौरतलब है कि अब 15 से 20 अक्टूबर 2022 तक जोन स्तर में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर 1 जोन बनाया गया है। 

जोन स्तर पर छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के लिए सम्पूर्ण जिले के लिए जितेंद्र कुर्रे एसडीएम को नोडल अधिकारी तो वहीं नगर पालिका नारायणपुर क्षेत्र के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली को नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत ओरछा क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामांचल यादव को वही जनपद पंचायत नारायणपुर क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी घनश्याम जांगड़े को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक, जिला स्तर पर 17 से 26 नवम्बर तक, संभाग स्तर पर 5 से 14 दिसम्बर तक तथा राज्य स्तर पर 28 दिसम्बर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक अंतर्गत दलीय खेल गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा) तथा एकल खेल बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

 
और भी

विशेष प्रतिभाओं को पहचान कर आगे बढऩे का देना होगा अवसर : मंत्री सिंहदेव

 राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में दुर्ग जोन बना ओवरऑल चैंपियन

अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव की मुख्य आतिथ्य में 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दुर्ग जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनरल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया वहीं रायपुर जोन द्वितीय व सरगुजा जोन तृतीय स्थान पर रहा। समापन समारोह में जोन के खिलाडिय़ों की ओर से मार्च पास्ट किया गया तथा स्थानीय स्कूली छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अतिथियों की ओर से खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किया गया तथा मुख्य अतिथि की ओर से प्रतियोगिता समापन की विधिवत घोषणा की गई।


मंत्री सिंहदेव ने सफल व असफल दोनों खिलाडिय़ों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारी सरकार खेलों को महत्व देते हुए बेहतर संसाधन देने का काम कर रही है, जिससे खेल के क्षेत्र में परिवर्तन दिखाई दे रहा है और प्रतिभागियों को खेल का अवसर मिलते जा रहा है। विशेष प्रतिभाओं को पहचान कर आगे अवसर देना होगा तभी भविष्य में वे खिलाड़ी अपने समाज, जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी समय दें। वर्तमान में छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक भी चल रहा है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहरी क्षेत्र के लोग पारंपरिक खेलों में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।

कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि सरगुजा की उपलब्धि है कि यहां 4 दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता आयोजन का अवसर मिला। करीब 800 स्कूली बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों के साथ कोच और मैनेजर भी 4 दिन तक हमारे अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है जो व्यक्तिओं को आपस में जोड़ता है। व्यक्ति में खेल भावना आ जाए तो वह किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है।

प्रतियोगिता का परिणाम : 

बास्केटबॉल 14 वर्ष बालक प्रथम दुर्ग, द्वितीय रायपुर, तृतीय सरगुजा जोन, बास्केटबॉल 14 वर्ष बालिका प्रथम दुर्ग, द्वितीय रायपुर, तृतीय सरगुजा जोन, वुडबाल 19 वर्ष बालक प्रथम रायपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय सरगुजा जोन, वुडबाल 19 वर्ष बालिका प्रथम दुर्ग, द्वितीय रायपुर, तृतीय सरगुजा जोन, मिनी गोल्फ 19 वर्ष बालक प्रथम दुर्ग, द्वितीय सरगुजा, तृतीय रायपुर जोन, मिनी गोल्फ 19 वर्ष बालिका प्रथम रायपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय सरगुजा जोन, क्रिकेट सुपर सेवन 19 वर्ष बालक प्रथम दुर्ग, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय रायपुर जोन, क्रिकेट सुपर सेवन 19 वर्ष बालिका प्रथम दुर्ग, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय रायपुर जोन, तैराकी 14, 17 व 19 वर्ष बालक प्रथम बिलासपुर, द्वितीय रायपुर, तृतीय दुर्ग जोन, तैराकी 14, 17 व 19 वर्ष बालिका प्रथम बिलासपुर, द्वितीय रायपुर, तृतीय दुर्ग जोन तथा वाटरपोलो 19 वर्ष बालक प्रथम बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग तथा तृतीय बस्तर जोन रहा। सहभागिता पुरस्कार बस्तर जोन, बिलासपुर जोन, दुर्ग जोन, रायपुर जोन, सरगुजा जोन को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा व वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष  मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण हेमंत उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिसोदिया, जिला शिक्षाधिकारी संजय गुहे तथा सभी जोन के अधिकारी व प्रतिभागी खिलाड़ी छात्र उपस्थित थे।  

 
और भी

महिला आईपीएल का पहला सीजन मार्च 2023 में होगा आयोजित, 5 टीमों के बीच खेले जाएंगे कुल 20 मुकाबले

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Women's IPL का लंबे समय से हो रहा इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। जी हां, महिला आईपीएल का पहला संस्करण मार्च 2023 में शुरू होगा। यह संस्करण मेन्स आईपीएल से ठीक पहले आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला आईपीएल के पहले संस्करण में पांच टीमें होंगी जो एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इस दौरान पूरी लीग में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। पॉइंट टेबल की टॉप टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी।

प्लेइंग इलेवन में नहीं होंगे 5 से अधिक खिलाड़ी

जानकारी के मुताबिक, सभी पांच टीमों की प्लेइंग इलेवन में पांच से अधिक विदेशी क्रिकेटरों को शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं टीम में 6 से अधिक विदेशी खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे। प्रत्येक टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ियों को रखा जाएगा। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाली महिला बिग बैश लीग और यूके की द हंड्रेड लीग में तीन से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में रखने की अनुमति नहीं है, जबकि पूरी टीम में 15 से अधिक खिलाड़ी रखने की अनुमति नहीं है।

टी20 विश्व कप के बाद हो सकता है टूर्नामेंट

जानकारी के मुताबिक, महिला आईपीएल के पहले संस्करण का आगाज 9-26 फरवरी के बीच होने वाले महिला टी20 विश्व कप के बाद हो सकता है। हालांकि अभी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड का यह भी मानना है कि कम टीमें होने की वजह से होम और अवे वाले फॉर्मेट को इसमें लागू नहीं किया जा सकता। बीसीसीआई के मुताबिक, पांच से छह टीमों के साथ हर दिन एक मैच होना संभव नहीं है। ऐसे में दस मैच किसी एक मैदान पर और दस मैच किसी दूसरे मैदान पर खेला जा सकता है।
और भी

PCA के अध्यक्ष गुलजार इंदर चहल ने समय से पहले छोड़ा अपना पद, भज्जी ने की थी गड़बड़ी की शिकायत

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की कार्य प्रणाली को लेकर उठे विवाद में आज एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलजार इंदर सिंह चहल ने अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि चहल पर आरोप था कि उन्होंने कथित तौर पर अपने करीबियों को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन का सदस्य बनाया और इस दौरान उन्होंने पीसीए के संविधान को अनदेखा किया। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कुछ दिन पहले चहल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

गुलजार के इस्तीफे पर भज्जी ने जताई खुशी

आपको बता दें कि गुलजार इंदर सिंह चहल को पीसीए का अध्यक्ष बने अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था। समय से पहले ही उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ गया है। गुलजार के इस्तीफे पर हरभजन सिंह ने खुशी भी जाहिर की है। भज्जी ने ट्वीट कर कहा है, "सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।" बता दें कि राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने बीते दिनों पंजाब के सीएम भगवंत मान से इस मामले की जांच कराने की अपील की थी।
और भी

T20 world Cup 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए मोहम्मद शमी, होंगे बुमराह का रिप्लेसमेंट?

 

बेंगलुरु (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अक्टूबर 12। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर ली है। शमी के ऑस्ट्रेलिया जाने को लेकर कई दिनों से अटकलों का बाजार गर्म था, क्योंकि शमी NCA में थे और फिट घोषित किए जाने की इंतजार कर रहे थे। साथ ही बुमराह की जगह विकल्प के तौर पर भी शमी का नाम सबसे आगे चल रहा था। हालांकि अभी बीसीसीआई की ओर से बुमराह के विकल्प की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि शमी ही बुमराह के विकल्प हो सकते हैं।

शमी ने शेयर की फोटो
बुधवार शाम को मोहम्मद शमी बेंगलुरु से ब्रिसबेन के लिए रवाना हो गए। खुद मोहम्मद शमी ने एयरपोर्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। शमी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, "अब समय है टी20 वर्ल्ड कप के लिए उड़ान भरने का...।" आपको बता दें कि मोहम्मद शमी को टी20 विश्व कप के लिए स्टैंड बाय खिलाड़ियों में चुना गया था। शमी के अलावा दीपक चाहर का नाम भी स्टैंड बाय खिलाड़ियों में था, लेकिन दीपक भी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।

कोरोना संक्रमित हुए थे मोहम्मद शमी
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए भी चुना गया था, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही शमी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन शमी ने कोरोना को मात दी और उसके बाद एनसीए में फिटनेस हासिल करने के बाद शमी टीम इंडिया में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए।
और भी

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ी उत्साहपूर्वक कर रहे प्रदर्शन

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022 में प्रदेश से आये प्रतिभागी उत्साहपूर्वक दिखा रहे अपने प्रदर्शन। शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुधवार को छ: विधाओं में खिलाड़ी जीत के लिए संघर्ष करते नजर आए।

इन खलों का में प्रतिभागियों ने लिए हिस्सा : 

सुपर सेवन क्रिकेट 19 वर्ष बालक में सरगुजा का मुकाबला बिलासपुर टीम के साथ तथा रायपुर का मुकाबला दुर्ग के साथ हुआ जिसमें सरगुजा व दुर्ग की टीम विजेता रही। इसी क्रम में सरगुजा का मुकाबला दुर्ग की टीम से व बस्तर का मुकाबला रायपुर की टीम से तथा सरगुजा अम्बिकापुर का मुकाबला बिलासपुर की टीम से हुई जिसमें दुर्ग 5 विकेट से रायपुर 4 विकेट से व बिलासपुर 106 रन से विजेता रही। बॉस्केटबॉल 14 वर्ष बालक में दुर्ग का मुकाबला सरगुजा से सरगुजा का मुकाबला रायुपर से और दुर्ग का मुकाबला रायपुर से हुई जिसमें क्रमश: दुर्ग, रायपुर व दुर्ग की टीम विजयी रही। बॉस्केटबॉल 14 वर्ष बालिक में सरगुजा का मुकाबला दुर्ग से, बस्तर का मुकाबला रायपुर से और सरगुजा का मुकाबला बिलासपुर से जिसमें क्रमश: दुर्ग, रायपुर व सरगुजा की टीम विजेता रही। तैराकी प्रतियोगिता में 15 मीटर फ्री स्टाइल 19 वर्ष बालक में प्रथम ओम चंद्राकर (दुर्ग) द्वितीय अभिमन्यु शर्मा (रायपुर) तृतीय आर्यन केशरी (सरगुजा), 800 मीटर फ्री स्टाइल 17 वर्ष (बालक) में प्रथम पार्थ वास्तव (बिलासपुर) द्वितीय शाहिल साहू (दुर्ग) तृतीय आर्वी केशरवानी (रायपुर), 800 मीटर की स्टाइल 17 वर्ष (बालिका) में प्रथम मौसमी बजारे (दुर्ग), 800 मीटर फ्री स्टाइल 19 वर्ष बालिका में प्रथम भूमिका ओझा (दुर्ग) द्वितीय विधि आहूजा (रायपुर) तृतीय रितु सोन (बिलासपुर), 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले 17 वर्ष बालक प्रथम अमर प्रकाश साहू (बिलासपुर) 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले 19 वर्ष बालक प्रथम दिग्विजय यादव (दुर्ग) 400 मीटर फी स्टाइल 14 वर्ष बालक में प्रथम आरव शर्मा (बिलासपुर) द्वितीय हेमनारायण राम (सरगुजा ) तृतीय अक्ष चंद्राकर (दुर्ग) 400 मीटर की स्टाइल 14 वर्ष बालिका में प्रथम संयोगिता सिंह (बिलासपुर) द्वितीय दिशा प्रजापति (दुर्ग) 400 नीटर फ्री स्टाइल 17 वर्ष बालक में प्रथम पार्थ वास्तव (बिलासपुर) द्वितीय साहिल साहू (दुर्ग) तृतीय मोहम्मद अर्श कुरैशी (सरगुजा ), 400 मीटर फ्री स्टाइल 17 वर्ष बालिका में प्रथम अलियोशा शाह कुजाम (रायपुर) प्राची डोगरे (बिलासपुर) तृतीय वैशाली बंजारे (दुर्ग), 400 मीटर फी स्टाइल 19 वर्ष बालक में प्रथम लक्की ओझा (दुर्ग) द्वितीय अभिमन्यु शर्मा (रायपुर) तृतीय नितिन भानू (बिलासपुर) 400 मीटर फ्री स्टाइल 19 वर्ष बालिका में प्रथम भूमिका ओझा (दुर्ग) द्वित्तीय विधि आहूजा (रायपुर) तृतीय पलक भवाल (सरगुजा), 50 मीटर बटर फ्लाई 14 वर्ष बालक में प्रथम आदित्य भामिक (रायपुर), द्वितीय अर्पित धारा (बिलासपुर) तृतीय यथार्थ राणा (रायपुर) 50 मीटर चटर फ्लाई 14 वर्ष बालिका में प्रथम दिशा प्रजापति (दुर्ग) द्वितीय शिवांगनी पाण्डेय (बिलासपुर) 50 मीटर बटर फ्लाई 17 वर्ष बालक में प्रथम अनय प्रकाश साहू (बिलासपुर) द्वितीय सिद्धांत सिंह (दुर्ग) 50 मीटर बटरफ्लाई 17 वर्ष बालिका में प्रथम वैशाली बजारे (दुर्ग) द्वितीय तनिषा अगनपाली (बस्तर) 50 मीटर बटर फ्लाई 19 वर्ष चालक में प्रथम सिद्धार्थ मिश्रा (बिलासपुर) द्वितीय आदित्य सिरकर (रायपुर) तृतीय विकाश भवानी (बिलासपुर) 50 मीटर बटर पलाई 19 वर्ष बालिका में प्रथम ईशा देश लहरे (दुर्ग) द्वितीय अनुभूति लोनावत (रायपुर) 50 मीटर बैक स्ट्रोक 14 वर्ष बालक में प्रथम आदित्य भौगिक (रायपुर) द्वितीय रवि ओझा (दुर्ग) तृतीय सहदेव नेताम (बस्तर) 50 मीटर बैंक स्ट्रोक 14 वर्ष बालिका में प्रथम मनीषा डहरिया (दुर्ग) द्वितीय प्रिया सोनी (रायपुर) तृतीय प्रियंका पूलसे (बस्तर) 50 मीटर बैक स्ट्रोक 17 वर्ष बालक में प्रथम यश तिवारी (बिलासपुर) द्वितीय सिद्धात सिंह (दुर्ग) 50 मीटर बैंक स्ट्रोक 17 वर्ष बालिका में प्रथम अजिक्या सिंह (बिलासपुर) द्वितीय: कनिका नायर (रायपुर) तृतीय हेमलता ओझा (दुर्ग) 50 मीटर बैक स्ट्रोक 19 वर्ष बालक में प्रथम अभय बजारा (बिलासपुर) द्वितीय डोमन लाल, दुर्ग तृतीय पवलदीप सिंह, रायपुर 50 मीटर बैंक स्ट्रोक 19 वर्ष बालिका में प्रथम खुशी मेव रायपुर द्वितीय दामिनी दुर्ग तृतीय तुलसी बिलासपुर। 200 मीटर बेस्ट स्ट्रोक 14 वर्ष बालक में प्रथम अविरल सिंह (रायपुर) द्वितीय रवि ओझा दुर्ग 200 मीटर बेस्ट स्ट्रोक 14 वर्ष बालिका में प्रथम मानसी डहरिया, दुर्ग द्वितीय प्रिया सोनी रायपुर 200 मोटर बेस्ट स्ट्रोक 17 वर्ष बालक में प्रथम यश तिवारी बिलासपुर द्वित्तीय सम्राट ओझा दुर्ग, 200. मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक 17 वर्ष बालिका में प्रथम अजिक्या सिंह बिलासपुर द्वितीय हेमलता दुर्ग 200 मीटर बेस्ट स्ट्रोक 19 वर्ष बालक में प्रथम अभय बिलासपुर द्वितीय डोमनलाल दुर्ग तृतीय पवलदीप रायपुर 200 मीटर बेस्ट स्ट्रोक 19 वर्ष बालिका में प्रथम खुशी मेद रायपुर द्वितीय दामिनी दुर्ग तृतीय तुलसी वास बिलासपुर 100 मीटर फ्री स्टाइल 14 वर्ष बालक में प्रथम आरव बिलासपुर द्वितीय सिद्धार्थ दुर्ग तृतीय नैतिक सरगुजा 100 मीटर की स्टाइल 14 वर्ष बालिका में गीतिका बिलासपुर द्वितीय संयोगिता बिलासपुर तृतीय गुजा दुर्ग 100 मीटर की स्टाइल 17 वर्ष बालक में प्रथम अभय प्रकाश बिलासपुर द्वित्तीय रितेश रायपुर तृतीय कमलेश रायपुर 100 मीटर की स्टाइल 17 वर्ष बालिका में प्रथम अनिमेषा रायपुर द्वितीय समृद्धि बिलासपुर तृतीय वैशाली दुर्ग 100 मीटर फ्री स्टाइल 19 वर्ष बालक में प्रथम सिद्धार्थ बिलासपुर द्वितीय लक्की दुर्ग तृतीय नितीन बिलासपुर 100 मीटर फ्री स्टाइल 14 वर्ष बालिका में प्रथम वैशाली दुर्ग द्वितीय वेदांशी बिलासपुर 400 मीटर की स्टाइल 19 वर्ष बालिका में प्रथम भूमिका ओझा रायपुर द्वितीय विधि दुर्ग तृतीय पलक सरगुजा 1500 मीटर फ्री स्टाइल 19 वर्ष बालक में प्रथम ओझ दुर्ग द्वितीय अभिमन्यु रायपुर तृतीय आर्यन गुजा 400 मीटर की स्टाइल 17 वर्ष बालक में प्रथम पार्थ बिलासपुर द्वितीय साहिल दुर्ग तृतीय अर्ज कुरैशी सरगुजा 100 मीटर फ्री स्टाइल 14 वर्ष बालक में प्रथम आरव शर्मा बिलासपुर द्वितीय सिद्धार्थ ओझा दुर्ग तृतीय नैतिक राम सरगुजा 400 मीटर की स्टाइल 14 वर्ष बालक में प्रथम आरव बिलासपुर द्वितीय हेमनारायण सरगुजा तृतीय अक्ष दुर्ग 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक 14 वर्ष बालक में प्रथम सरथी बिलासपुर द्वितीय आयुष दुर्ग तृतीय अनिभव सरगुजा इस प्रतियोगिता में  राजेश प्रताप सिंह, सज्जन सिंह, जिवेन्द्र तिग्गा, राजेश सिंह राणा, एस.डी. दीवान, विकास सिंह व्यायाम शिक्षक की सक्रिय रहे।

 
और भी

T20 World Cup में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर चहल का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा


नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Yuzvendra Chahal on IND-PAK clash: टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। 23 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में भारतीय खिलाड़ी जमकर नेट्स प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं छोटी टीमों के साथ भारत का वॉर्म-अप मैच भी खेला जा रहा है।

पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मैच
भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीम एक-दूसरे के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न के ग्राउंड पर वर्ल्ड कप 2022 का अपना पहला मुकाबला खेलेगी। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम को सुपर फोर राउंड के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ करने की होगी।

युजवेंद्र चहल को नहीं है टेंशन
इस बड़े मुकाबले से पहले युजवेंद्र चहल ने अपनी बात रखी है। दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर वह दबाव में नहीं है। चहल ने बताया कि एक बार अगर आप किसी टीम के खिलाफ खेल लेते हैं तो उनके खिलाफ खेलने का दबाव हट जाता है। उन्होंने कहा कि इस मैच की अहमियत फैंस के लिए काफी होती है, लेकिन हम इसे एक नॉर्मल मैच की तरह ही लेते हैं।

चहल पर है भारतीय टीम को भरोसा
चहल ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव जरूर रहते हैं, लेकिन लोग क्या बात करते हैं इनसे उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। चहल ने कहा कि अगर आप इन बातों को सीरियसली लेते हैं तो इससे दबाव आप पर ही आएगा। ऐसे में खिलाड़ियों को हर मैच को एक नॉर्मल मैच की तरह ही लेना चाहिए। बता दें कि साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में युजवेंद्र चहल टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस बार उन्हें खेलने का मौका मिला है। लिहाजा टीम को अपने इस गेंदबाज से खासी उम्मीदें होगी।
और भी

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की छुट्टी तय! IPL चेयरमैन पद की पेशकश भी ठुकराई


नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। BCCI President News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं का माहौल गर्म है। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की जगह टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी (Roger Binny) को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंगलवार 11 अक्टूबर को मुंबई में बीसीसीआई के अधिकारियों के बीच बैठक हुई जहां से कुछ बातें निकलकर सामने आई है।

रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना लगभग तय
18 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली बीसीसीआई की एजीएम में रोजर बिन्नी आधिकारिक रूप से बीसीसीआई का अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं। पिछले 3 साल से बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभालने वाले सौरव गांगुली की इस बार छुट्टी तय मानी जा रही है। बीसीसीआई के अध्यक्ष पद समेत पांच अलग-अलग पदों के लिए होने वाले इस चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बीसीसीआई अध्यक्ष के पद पर रहना चाहते थे गांगुली
बीसीसीआई सूत्रों की मानें तो सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष के पद पर आगे भी बने रहना चाहते थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई में छपी खबर के मुताबिक गांगुली ने दोबारा बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर बने रहने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि बोर्ड में दो बार अध्यक्ष बनने का कोई प्रावधान नहीं है।इतना ही नहीं गांगुली को आईपीएल चेयरमैन पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया।

रोजर बिन्नी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा
एएनआई से बातचीत में राजीव शुक्ला ने कहा कि रोजर बिन्नी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। जबकि उन्होंने खुद उपाध्यक्ष पद के लिए नोमिनेशन फॉर्म भरा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए भारत के प्रतिनिधि का फैसला 18 अक्टूबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में लिया जाएगा। इस बात की उम्मीद सबसे अधिक है कि इस बार बीसीसीआई के नए अध्यक्ष रोजन बिन्नी ही होंगे।


साल 2019 में गांगुली ने संभाला था पद
23 अक्टूबर 2019 को सौरव गांगुली ने पहली बार बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला था। लेकिन अब गांगुली की बोर्ड में किसी तरह की कोई दखलअंदाजी नहीं होगी। गांगुली का कार्यकाल अक्टूबर 2022 में खत्म होने के कारण उन्हें यह पद छोड़ना पड़ रहा है। बीसीसीआई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों पर फैसला 18 अक्टूबर को मुंबई में लिया जाएगा।
 
और भी

कौशल नंदनी ठाकुर ने छत्तीसगढ़ की झोली में एक और पदक की बढ़ोतरी की

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स में प्रदेश की बेटी कौशल नंदनी ठाकुर ने कयाकिंग के, के-वन 500 मीटर इवेंट में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ की झोली में एक और पदक की बढ़ोतरी की।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने उन्हें इस शानदार जीत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 


और भी

सौरव गांगुली के बाद बीसीसीआइ के अगले अध्यक्ष बन सकते हैं जय शाह...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जय शाह बीसीसीआइ के अगले अध्यक्ष बन बन सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के दिग्गजों की गुरुवार को दो अहम बैठकें दिल्ली में हुईं थी। इसके बाद रविवार को भी एक बैठक हुई, जिसमें लगभग ये तय हो गया है कि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह गृहमंत्री अमित शाह के बेटे और वर्तमान सचिव, बीसीसीआइ अध्यक्ष बन सकते हैं। वर्तमान बीसीसीआइ उपाध्यक्ष और कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला सचिव बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

गुरुवार को बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन, आइपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, पूर्व सचिव निरंजन शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बैठक में भाग लिया। रविवार को हुई बैठक में भी इनमें से अधिकतर दिग्गज शामिल रहे। पिछली बैठक में एक बड़े मंत्री ने सबके विचार जाने थे। रविवार को सबको बता दिया गया कि कौन किस पद पर नामांकन करेगा। हालांकि बीसीसीआइ के चुनाव में जब तक कोई पद हासिल न कर ले तब तक कोई भी बदलाव संभव है। पिछले कई चुनाव में ऐसा देखा गया है।

कर्नाटक से आने वाले 1983 विश्व कप चैंपियन टीम के सदस्य रोजर बिन्नी के अलावा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली, ओडिशा क्रिकेट संघ से आने वाले संजय बेहरा, हरियाणा क्रिकेट संघ से आने वाले अनिरुद्ध चौधरी और असम क्रिकेट संघ के किसी व्यक्ति को भी पद दिया जा सकता है।

 

 

वर्तमान संयुक्त सचिव जयेश जार्ज और आइपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल भी अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। खबर यह भी है कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के भाई और वर्तमान कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल भी चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय कर सकते हैं। बीसीसीआइ का चुनाव 18 अक्टूबर को मुंबई में होगा। 11 और 12 अक्टूबर को नामांकन होगा। 13 अक्टूबर को आवेदन की जांच की जाएगी। 14 तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकता है। इसके बाद सही नामांकन करने वालों की लिस्ट 15 अक्टूबर को जारी की जाएगी। 18 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित होगा। सब कुछ सर्वसम्मति से होगा। इसका मतलब यह है जो नामांकन करेगा उसका जीतना सुनिश्चित होगा।

और भी

अंडर 19 का ट्रायल संपन्न, 30 से अधिक खिलाड़ी की टीम घोषित

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आदेशित अंडर 19 बालक क्रिकेट का ट्रायल संस्कार स्कूल कैम्पस में विगत दिवस संपन्न हुआ। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि चयनकर्ता पंकज बोहिदार  एवं जफर उल्लाह सिद्धिकी के द्वारा अंडर 19 के युवा खिलाडिय़ों का बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी में प्रदर्शन को बारिकी से परखा गया। जिसके आधार पर 30 से अधिक खिलाडिय़ों की अंतरिम टीम घोषित की गई। जो इस प्रकार है। अंतरिम टीम के नाम  - अजीत सिंह, सागर यादव, हर्ष यादव, शिव नारायण, क्रिशांग नायडू, तुषार शर्मा, आकाश लहरे, सक्षम चौबे, प्रत्युष पाण्डेय, आशीष कोरी, अंकित यादव, नितीश साहू, सय्यद अफ्फानÓ उत्कर्ष, आशिफ खान, अनुग्रह नारायण सिंह, सुभम सिंह, किशन सोनी, दिकेश साव, प्रसिद्ध पांडे, विकाश यादव, प्रिंस कनोजिया,   प्रणव तोंडर, विधान यादव, अयान हसन, फैजान हुसैन, विनय पैकरा, प्रथम अग्रवाल, वाशिम, पियूष मिश्रा, शेख जावेद, देवेन्द्र भोजवानी, चयनित खिलाडिय़ों को जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। ट्रायल के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय एवं सचिव रामचन्द्र शर्मा तथा वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार, जफर उल्लाह सिद्धीकी आदि बड़ी संख्या में पालकगण एवं खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी शामिल रहे। 

▪️लगेगा फिटनेस कैंप एवं होंगे अभ्यास मैच

सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 19 के युवा खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन देने, स्किल डेवलपमेंट करने, फिटनेस सुधारने आदि के लिए फिटनेस कैंप लगाया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बताया कि अंडर 19 के खिलाडिय़ों हेतु 17 अक्टूबर से दोपहर 2:30 बजे से फिटनेस कैंप संस्कार पब्लिक स्कूल स्थित क्रिकेट एकेडमी में चलाया जाएगा। अंडर 19 के खिलाडिय़ों के कैम्प के दौरान अभ्यास मैच भी करवाएं जाएंगे। इसके लिए सी.के. नायडू ट्रॉफी में मध्यप्रदेश टीम के कप्तान रहे वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार को कोच के रूप में चुना गया है। जो लगातार बच्चों में फिटनेस, स्किल, फिल्डिंग आदि पर कार्य कर रहे हैं।

 
और भी

पारंपरिक खेलों के आयोजन से भावी पीढ़ी को पारंपरिक खेलों को मिल रही जानकारी : बेनहूर रावतिया

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नगरपालिका बीजापुर क्षेत्र में छत्तीसगढिया ओलंपिक में खिलाडिय़ों को उत्साहवर्धन करते हुए नगरपालिका के अध्यक्ष बेनहूर रावतिया ने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के आयोजन पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अपनी परंपरा व संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से अभिनव पहल की जा रही है। जिसमें लोगों में उत्साह का माहौल है। वहीं भावी पीढ़ी को हम अपने परंपरागत खेलो से अवगत करा सकेंगे। छत्तीसगढ़ की विभिन्न परंपरागत खेलो के आयोजन से लोगों में उत्साह का संचार हो रहा है। महिलाएं भी सभी खेलों में अपना दम-खम दिखा रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आयोजित छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में देखा जा रहा है। जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आज कोकड़ापारा स्टैडियम में अध्यक्ष बेनहूर रावतिया ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। 11 अक्टूबर तक राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर आयोजित होगी। उसके बाद जोन स्तरीय आयोजन जिसमें 8 क्लब मिलाकर एक जोन होगा। जोन स्तरीय आयोजन के पश्चात विकासखंड, विकासखंड के बाद जिला स्तर, जिला स्तर के बाद संभाग व राज्य स्तरीय खेल का आयोजन होगा। जिसमें कुल 14 पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें एकल व दलीय खेल शामिल है। जिसमें गिल्ली डण्डा ,पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, जाटी (कंचा ), बिल्लस फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड, लम्बी कूद, इस प्रतियोगिता में महिला व पुरूष दोनों वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे जिसके लिए तीन आयु समूह निर्धारित की गई है, जिसमें सभी वर्ग के लोग अपनी सहभागिता दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्लब स्तर पर खेल का आयोजन हो रहा है। जिसमें चेरपाल, पदेड़ा, दुगोली में महिलाओं द्वारा उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन की जा रही है।

और भी

36वें नेशनल गेम : फाइनल में पहुंची छत्तीसगढ़ सॉफ्टबाल पुरूष टीम

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 36वें नेशनल गेम में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन जारी है। छत्तीसगढ़ की टीम अब तक हुए मुकाबले में 2 गोल्ड सहित 11 पदक जीत चुकी है। अपने उम्दा प्रदर्शन को जारी रखते हुए सोमवार को राज्य की सॉफ्टबॉल पुरुष टीम ने पिछले बार के विजेता महाराष्ट्र की टीम को 9-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। छत्तीसगढ़ की सॉफ्टबॉल पुरुष टीम अपने पूल के सभी टीमों को हराकर टॉप पर है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।

आज सॉफ्टबॉल पुरुष टीम का पहला मैच चंडीगढ़ के साथ हुआ। प्रारंभ  में चंडीगढ़  ने मुकाबला करने की कोशिश की, लेकिन मानस केसरवानी एवं दीपक कंवर की जोरदार पिचिंग के आगे चंडीगढ़ के बैटर ने घुटने टेक दिए। छत्तीसगढ़ टीम की बैटिंग में सौरव यादव और वी मोहन राव ने बाउंड्री के बाहर तक हिट मारकर 2 होम रन बना लिए। आर्यन ताम्रकार और सोनू गुप्ता ने जोरदार बैटिंग की तथा छत्तीसगढ़ ने चंडीगढ़ को एक तरफा 8-0 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।

इसके बाद छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल पुरुष टीम का मुकाबला पिछले बार के विजेता टीम महाराष्ट्र के साथ हुआ। छत्तीसगढ़ की टीम ने पहले इनिंग से जोरदार शुरुआत करते हुए महाराष्ट्र को 7-0 से पीछे कर दिया। छत्तीसगढ़ के आर्यन ताम्रकार ने होम रन बनाया जिसके कारण निखिल नायक, सोनू गुप्ता और आर्यन ताम्रकार ने मिलकर एक साथ 3 रन बना लिए। इसके बाद वी मोहनराव, मानस केसरवानी, किशन महानद, और सुनील राज ने एक-एक रन बनाया और पहली इनिंग में छत्तीसगढ़ 7-0 से आगे हो गई। दूसरी इनिंग में महाराष्ट्र ने जोरदार मुकाबला किया और छत्तीसगढ़ को रन बनाने का मौका नहीं दिया। दूसरी इनिंग में भी छत्तीसगढ़ 7-0 से आगे थी।  तीसरी इनिंग में फिर से आर्यन ताम्रकार ने होम रन मारा और वी मोहन राव ने दौड़कर एक रन बनाया। इस प्रकार तीसरी इनिंग में छत्तीसगढ़ 9-0 से आगे हो गई। चौथी इनिंग में फिर दोनों ही टीमें कोई रन नहीं बना सकी और मैच 9-0 पर खत्म हो गया। इस प्रकार छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल पुरुष  टीम फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के मैच में जो टीम जीतेगी उसके साथ कल खेला जाएगा।

 वहीं छत्तीसगढ़ की सॉफ्टबॉल महिला टीम का मुकाबला आज दिल्ली और पंजाब से हुआ। पहले मुकाबले में दिल्ली ने 5 इनिंग तक छत्तीसगढ़ को एक भी रन बनाने का मौका नहीं दिया, लेकिन छत्तीसगढ़ के टीम ने भी बेहतरीन फील्डिंग और पीचिंग का प्रदर्शन किया। बरखा यादव, अंजू तांडी, कविता सिन्हा, गंगा सोना और जानकी साहू ने असंभव से लगने वाले कैच पकड़े, जिसके कारण दिल्ली की टीम 5 इनिंग तक कोई भी रन नहीं बना सकी। इसके बाद ट्राई ब्रेकर राउंड खेल गया। छठे इनिंग में दिल्ली ने अपने तीन बेस लोड कर लिए, और मैच को रोमांचक स्थिति पर पहुंच गया। मैच में अंजू तांडी की जोरदार पिचिंग की वजह से दिल्ली की टीम एक बार फिर शून्य रन पर आउट हो गई। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा था और रोमांचक होता जा रहा था। इसके बाद दिल्ली ने भी छत्तीसगढ़ को शून्य पर आउट कर दिया। सातवीं  इनिंग में दिल्ली ने छत्तीसगढ़ के विरुद्ध 2 रन बना लिए। लेकिन छत्तीसगढ़ के बैटर सोनाली साव, बरखा यादव, कविता सिन्हा एवं जानकी साहू की जोरदार बैटिंग तथा अरुणा पुनेम, कविता सिन्हा और जानकी साहू के बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ के खाते में 3 रन जोड़ दिए। इस प्रकार 3-2 रन से छत्तीसगढ़ की टीम दिल्ली को हराकर पूल टॉपर बन गई।

इसके बाद छत्तीसगढ़ महिला सॉफ्टबॉल टीम का मैच पंजाब के साथ हुआ, लेकिन पंजाब से छत्तीसगढ़ की महिला सॉफ्टबॉल टीम 7-0 से पीछे रह गई। छत्तीसगढ़ की सॉफ्टबॉल महिला टीम पूल की टॉपर होने के कारण प्रतियोगिता में बनी हुई है। कल छत्तीसगढ़ महिला टीम का मैच एक बार फिर से केरल के साथ होगा। छत्तीसगढ़ और केरल के मैच में जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल खेलेगी तथा हारने वाली टीम को कांस्य पदक मिलेगा।

और भी

हर्षदा गरुड ने एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारोत्तोलन में जूनियर विश्व चैंपियन हर्षदा गरुड ने बहरीन में मनामा में चल रही एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। कल 18 वर्षीया हर्षदा ने स्नैच में 68 किलोग्राम और क्लीन एण्ड जर्क में 84 किलोग्राम सहित कुल 152 किलोग्राम वजन उठाया।

प्रतियोगिता में वियतनाम की खोंग मी फुंग ने स्वर्ण और इंडोनेशिया की एस.नफीसातुल हरिरो ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता 16 अक्तूबर तक चलेगी। 

और भी

पंकज आडवाणी ने विश्व स्तर पर पच्चीसवां स्वर्ण पदक हासिल किया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पंकज आडवाणी ने क्वालालम्पुर में आई.बी.एस.एफ. विश्व बिलियर्ड्स प्रतियोगिता का खिताब जीतकर विश्व स्तर पर पच्चीसवां स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने फाइनल में सौरभ कोठारी को चार-शून्य से मात देकर लगातार पांचवीं बार खिताब पर कब्ज़ा किया।

पिछले वर्ष पंकज आडवाणी ने क़तर में आई.बी.एस.एफ. 6 - रेड स्नूकर विश्वकप जीता था। पच्चीसवां खिताब हासिल करने के साथ ही आडवाणी सभी खेलों की विश्व चैम्पियनशिप में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय हो गए हैं।

 

 

और भी