खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

टी 20 विश्वकप में हार के बाद सिलेक्शन कमेटी को किया बर्खास्त, कोच द्रविड़ पर भी गिर सकती है गाज

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टी 20 विश्वकप में हुए बड़े फेलियर के बाद बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए सेलेक्टर्स पैनल के सभी सदस्यों को हटा दिया। बोर्ड ने नए सदस्यों के लिए आमंत्रण भी जारी कर दिए हैं। हमने आपको पहले बताया था कि बोर्ड रोहित शर्मा को टी20 कप्तानी से हटाएगा और नए कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या को नियुक्त किया जाएगा। । अब बताया जा रहा है की बीसीसीआई कोच राहुल द्रविड़ को भी टी20 कोच के रोल से हटा सकता है।

बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को टी 20 विश्वकप में करारी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था जिसकी वजह से भारत का विश्वकप का 15 सालों का सूखा बरकरार रह गया।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : तीसरे दिन खोखो, बिल्लस और पिट्ठूल का आयोजन

 गौरेला पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फिजीकल कॉलेज मैदान पेंड्रा में आयोजित जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे दिन खोखो, बिल्लस एवं पिट्ठूल खेलों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में तीनों ब्लॉक और दोनो नगर पंचायत से चयनित 892 प्रतिभागी भाग ले रहे है। इनमें 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से उपर की आयुवर्ग के 411 महिला और 481 पुरूष प्रतिभागी शामिल है। प्रतियोगिता के तहत 21 एवं 22 नवंबर को कबड्डी एवम रस्साकसी और  23 नवंबर को फुगडी एवं रस्साकसी के फाइनल प्रतियोगिता के साथ जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का समापन होगा।

और भी

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स के बैनर तले दिसम्बर में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के युवा चेम्बर प्रभारी जय कुमार नानवानी, सहप्रभारी नीलेश मूंधड़ा, अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष शंकर बजाज, जैन जीतेन्द्र गोलछा, महामंत्री कांति पटेल, कोषाध्यक्ष रजत सिंह छाबड़ा ने बताया कि 19 नवम्बर को आयोजित बैठक हुई, जिसमें आगामी दिसम्बर माह में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नेताजी सुभाष स्टेडियम, रायपुर में किये जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

युवा चेम्बरके के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से कोरोना महामारी के कारण चेम्बर द्वारा किसी भी प्रकार की खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया था। इस वर्ष युवा चेम्बर द्वारा बड़े ही उत्साह से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस संबंध में जल्द से जल्द जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

बैठक में युवा चेम्बर प्रभारी जय कुमार नानवानी, सहप्रभारी नीलेश मूंधड़ा, अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष शंकर बजाज, जैन जीतेन्द्र गोलछा, महामंत्री कांति पटेल, कोषाध्यक्ष रजत सिंह छाबड़ा,उपाध्यक्ष-अविनाश माखीजा, प्रवीण मालू, योगेश भानुशाली, जयेश पटेल, हिमांशु वर्मा, विपुल पटेल, नितिन जसवानी, मंत्री-सत्यव्रत तिवारी, प्रकाश पटेल, जयराज गुरनानी, गोल्डी लुनिया, संगठन मंत्री राजु चंदनानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

 

और भी

भारतीय नौसेना की प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचे स्वामी आत्मानंद स्कूल के 2 छात्र

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी थिंक प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल के दो छात्रों कोे सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इन दोनों छात्रों की टीम को देश के शीर्ष 16 टीमों के रूप में चुना गया है। प्रतियोगिता में देशभर के 7500 स्कूलों ने भाग लिया था। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल पंप हाऊस कोरबा के दो छात्र खुशी चौहान और आदित्य साहू ने दो एलीमिनेशन राउंड और क्वार्टर फाइनल राउंड में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। खुशी चौहान कक्षा 12 वीं में जीव विज्ञान और आदित्य साहू कक्षा-11 वीं में गणित विषय के छात्र हैं। इनका चयन कारवार में 23 नवंबर को विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर निर्धारित सेमीफाइनल के लिए शीर्ष 16 टीमों में हुआ है।



यह आयोजन छात्रों के जीवन सबसे यादगार और अनूठी घटनाओं में से एक होगा। इन विद्यार्थियों को नौसेना के जीवन के तरीकों का अनुभव करने और नौसेना नेतृत्व के साथ बातचीत करने का अनूठा अवसर भी मिलेगा। भारतीय नौसेना एक गाइड शिक्षक के साथ-साथ दोनों छात्रों के लिए यात्रा, आवास और बोर्डिंग का खर्च उठाएगी। यह दोनों विद्यार्थी 20 नवंबर को रायपुर से फ्लाईट से गोवा जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल राउंड के लिए गोवा से आईएनएस विक्रमादित्य एयरक्राफ्ट के कैरियर पर यात्रा आयोजित की जाएगी। दोनों विद्यार्थी कन्नूर एयरपोर्ट से 27 नवंबर को रायपुर के लिए रवाना होंगे। इनकी सफलता के पीछे शिक्षिका श्रीमती जूही कुरैशी और दीप्ति पाण्डेय का महत्वपूर्ण योगदान है।

कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने दोनों छात्रों की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि शासन की प्राथमिकता अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों का चयन होना गौरव की बात है। चयनित दोनों विद्यार्थियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उन्होंने पहले से ही तैयारी की थी। प्रतियोगिता के पहले तीन चरण में आनलॉइन परीक्षा ली गई, जिसमें 10 मिनट में 30 सवालों के जवाब दिए।

और भी

Ind vs NZ T20: रवि शास्त्री को हार्दिक पांड्या में दिखती है कपिल देव की छवि, कहा- 'उनके जैसा कप्तान...'


स्काई स्टेडियम (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  Ravi Shastri praised Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या): भारत और न्यूजीलैंड सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला आज बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच अब रविवार 20 नवंबर को खेला जाना है। आपको बता दें कि टी 20 विश्वकप मुकाबले में भारत की हुई दुर्दशा की वजह से टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी खास करके कप्तान रोहित शर्मा लोगों के निशाने पर हैं। फिलहाल न्यूजीलैंड सीरीज पर क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट की कप्तानी हार्दिक पांड्या को दी गई है और लोगों को उनमें भारत के सफलतम कप्तानों में से एक कपिल देव की छवि नजर दिखाई पड़ने लगी है।

'कपिल देव की तरह हार्दिक पांड्या जैसा कप्तान हो'
वैसे भी हार्दिक का प्रदर्शन टी20 विश्वकप में काफी कमाल का रहा है। स्काई स्टेडियम में श्रृंखला के उद्घाटन के मौके पर भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने जमकर हार्दिक की तारीफ की और कहा कि जब आपकी टीम में कपिल देव की तरह हार्दिक पांड्या जैसा कप्तान हो तो आपके टीम की मनोबल अपने आप ऊपर उठ जाता है, वो टीम के लोगों के लिए प्रेरणा बनते हैं, जिसे देखकर अन्य लोगों को भी अच्छा करने की इच्छा जागृत होती है।

'मुझे याद है जब कपिल देव कैप्टन थे..'
शास्त्री ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि 'मुझे याद है जब कपिल देव कैप्टन थे, उन्हें देखकर अपने आप में जोश बढ़ जाता था। मैं तो बेसब्री से हार्दिक की कप्तानी देखने के लिए मैच का इंतजार कर रहा हूं।'

'खिलाड़ियों का कप्तान'
तो वहीं टीम इंडिया के वेरी वेरी स्पेशल कोच यानी कि वीवीएस लक्ष्मण ने भी हार्दिक पांड्या 'खिलाड़ियों का कप्तान' कहा था। वह एक शानदार नेता है, हमने देखा है कि उन्होंने आईपीएल में क्या किया है। मैंने आयरलैंड से उनके साथ समय बिताया है।'

टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर
गौरतलब है कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां वो टी20 मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 मैच सीरीज का कैप्टन हार्दिक पांड्या को बनाया गया है तो वहीं वनडे की कप्तानी शिखर धवन को दी गई है।

वनडे सीरीज का पहला मैच 25 नवंबर को होगा
वहीं वनडे सीरीज का पहला मैच 25 नवंबर को होगा, दूसरा वनडे 27 और तीसरा और आखिरी वनडे 30 नवंबर को खेला जाएगा। आज पहला टी 20 रद्द हो चुका है, अब दूसरा मैच T 20 मैच 20 नवंबर को होने वाला है, जिसका इंतजार क्रिकेट फैंस को बेसब्री से है।
और भी

एशियाई टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची मनिका बत्रा, क्वार्टर में चीनी ताइपे की खिलाड़ी को हराया


एशियाई टेबल टेनिस (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  tournament semifinal कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 बार की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने एशियाई टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को उन्होंने उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चेन सु-यू को 4-3 से हरा दिया। आपको बता दें कि मनिका बत्रा एशियाई टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

एशियाई टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मनिका का मुकाबला किससे होगा यह अभी तय नहीं हुआ है, क्योंकि क्वार्टरफाइनल में अभी कोरिया की जियोन जिही और जापान की मीमा इतो को आपस में भिड़ना है और जो इस मैच का विजेता होगा मनिका का मुकाबला उसी खिलाड़ी से होगा।

बता दें कि विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर की मनिका ने अपने क्वार्टरफाइनल में महिला एकल के कड़े मुकाबले में विश्व की 23वें नंबर की चेन को 6-11, 11-6, 11-5, 11-7, 8-11, 9-11, 11-9 से पराजित किया। इस भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले चीन की दुनिया में सातवें नंबर की चेन जिंगटोंग को उलटफेर का शिकार बनाया था।
और भी

दक्षिण कोरिया में एशियन एयरगन प्रतियोगिता में भारत ने चार स्वर्ण पदक जीते

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरिया के दायगू में एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में कल दूसरे दिन भारतीय पिस्टल निशानेबाज़ों ने चार स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही चैंपियनशिप में भारत के कुल 22 स्‍वर्ण पदक हो गए हैं। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्‍टल स्पर्धा में रिदम सांगवान ने भारत की ही पलक को 16-8 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग में मनु भाकर ने भारत की ही ईशा सिंह को 17-15 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। 

पुरुषों की दस मीटर एयर पिस्टल टीम स्‍पर्धा में सीनियर और जूनियर दोनों टीमों ने स्‍वर्ण पदक जीते। शिव नरवाल, नवीन और विजयवीर सिंधु की सीनियर पुरुष टीम ने दक्षिण कोरिया को 16-14 से हराया। सागर डांगी, सम्राट राणा और वरुण तोमर की भारतीय पुरुष जूनियर टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-2 से मात दी। चैम्पियनशिप में भारत के 22 स्वर्ण, 8 रजत और चार कांस्य सहित कुल 34 पदक हो गये हैं। प्रतियोगिता कल समाप्त होगी।


 

और भी

शरत कमल अंतर्राष्‍ट्रीय टेबल टेनिस परिसंघ में निर्वाचित पहले भारतीय खिलाडी बने

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ के एथलीट आयोग में चुने जाने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आठ एथलीट और दो पैरा-एथलीट, एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया से चुने गए। इनका कार्यकाल चार वर्ष का होगा।

 


और भी

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक : जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 से

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 नवम्बर के बीच किया जाएगा, जिसमें ब्लॉक स्तर पर विजयी टीमें अपनी खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगीं। 21 दिसम्बर से जिला स्तर पर शुरू होने वाले खेल आयोजनों की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका महोबिया ने गुरुवार को खेल परिसर का मुआयना किया। उन्होंने छ.ग. ओलम्पिक के लिए निर्धारित स्थल स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में स्थित एकलव्य खेल परिसर का अवलोकन एवं निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, साथ ही इसके सफल आयोजन के लिए टिप्स भी दिए। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग खेलों के लिए निर्धारित खेल मैदान, उनके ठहरने व भोजन और पेयजल की व्यवस्था, मेडिकल टीम, परिवहन व्यवस्था आदि की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त विनय पोयाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बताया गया कि तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न आयुवर्ग में प्रदेश के पारम्परिक खेल कबड्डी, रस्साकसी, बिल्लस, संखली, गिल्ली-डण्डा, फुगड़ी, बांटी, भंवरा और पिटठुल खेलों पर प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी। इसी तरह अगले दिन 22 नवंबर को खो-खो, 100 मीटर दौड़, गेड़ी दौड़, लंगड़ी दौड़ और लम्बी कूद का आयोजन किया जाएगा।

और भी

हॉकी इंडिया ने ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए 23 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हॉकी इंडिया ने ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए 23 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी ड्रैग फिलिकर हरमनप्रीत सिंह को कप्‍तान बनाया गया है। अमित रोहिदास उपकप्‍तान होंगे। पी आर श्रीजेश के अलावा कृष्‍ण बहादुर पाठक गोलकीपर होंगे। भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया के साथ पांच मैच खेलेगी। पहला मैच 26 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। अगले वर्ष होने वाले हॉकी विश्‍व कप की तैयारियों के लिए भारतीय टीम का यह दौरा महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। विश्‍व कप 13 जनवरी से ओडिसा में खेला जाएगा।

 

और भी

भारतीय निशानेबाजों ने दक्षिण कोरिया में एशियाई एयर गन चैंपियनशिप में चार और स्‍वर्ण पदक जीते

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण कोरिया में एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप में भारत ने चार स्‍वर्ण, एक रजत और एक कांस्‍य पदक जीते। पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा में भारत के शिवा नरवाल ने स्‍वर्ण पदक जीता। फाइनल में शिवा ने दक्षिण कोरिया के पार्क दायहुन को 17-13 से हराया। भारत के विजयवीर सिद्धू ने कांस्‍य पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग में भारत के सागर डांगी ने अपने ही देश के सम्राट राणा को 17-13 से हराकर स्‍वर्ण पदक जीता। उज्‍बेकिस्‍तान के मुखामद कमलोफ तीसरे स्‍थान पर रहे। पुरूषों तथा महिलाओं की यूथ टीम ने भी 10 मीटर एयर पिस्‍टल टीम स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीते।

और भी

जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ां ओलम्पिक का आयोजन लालबाग में 17 व 18 नवम्बर को

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर चंदन ने लालबाग मैदान में जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रतियोगिता में 1459 ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विकासखंड स्तरीय विजेता प्रतिभागी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। कलेक्टर ने सभी विकासखंड से आने वाले प्रतिभागियों के परिवहन, पेयजल, भोजन तथा खेलकूद में उपयोग की जाने वाली सामग्री की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को आपातकालीन सेवा के लिए एंबुलेंस और आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम दिनेश नाग, एसडीएम जगदलपुर नन्दकुमार चौबे, सहायक संचालन खेल व युवा कल्याण राजेन्द्र डेकाटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से पहली बार पारंपरिक खेलों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें सभी आयु वर्ग के महिला और पुरूष बड़ी संख्या में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर और नगरीय क्षत्रों में वार्ड स्तर पर खेलों की शुरुआत हुई प्रतियोगिता में सभी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में 14 खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़, पि_ूल, संखली, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), गेड़ी दौड़, फुगड़ी, भौंरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और बिल्लस शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 3 वर्गों में आयोजित की जा रही है। पहला वर्ग 18 साल तक की आयु, दूसरा 18 से 40 साल तक की आयु और तीसरा वर्ग 40 साल से अधिक उम्र के खिलाडिय़ों के लिए है।

 
और भी

IPL 2023: रिटेन और रिलीज प्रक्रिया पूरी होने के बाद किस टीम के पास है सबसे अधिक पैसा? जानिए सभी के पर्स का हाल


 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए अब सभी 10 टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। मंगलवार को लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी, जिसके बाद नीलामी के लिए किस टीम के पर्स में कितनी रकम बची है वो भी पता चल गया। आपको बता दें कि सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर शाम 4 बजे तक बीसीसीआई को अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची सौंपनी थी। रिटेन और रिलीज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभी सभी 10 टीमों में खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं, जो नीलामी में भरे जाएंगे। उसके लिए सभी टीमों ने अपने पर्स में अच्छी खासी रकम को बचाकर रखा है।

हैदराबाद के पास बचे हैं सबसे अधिक पैसे

जानकारी के मुताबिक, रिटेन और रिलीज प्लेयरों की अंतिम सूची आने के बाद सबसे ज्यादा पैसा सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में बचा है, क्योंकि उसने अपने 2 महंगे खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिसमें कप्तान केन विलियमसन का भी नाम शामिल है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में सबसे कम पैसे बचे हैं। वहीं आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के पर्स में 20 करोड़ रुपए बचे हैं। चेन्नई के पर्स में भी इतनी ही राशि बची है।

किस टीम के पर्स में कितनी रकम?

मुंबई इंडियंस - 20.55 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स - 20.45 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़

राजस्थान रॉयल्स - 13.2 करोड़

लखनऊ सुपर जाइंट - 23.35 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 8.75 करोड़

गुजरात टाइटन्स - 19.25 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स - 7.05 करोड़

पंजाब किंग्स - 32.2 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद - 42.25 करोड़

और भी

मैरीकॉम, सिंधु, मीराबाई और गगन भारतीय ओलिम्पिक संघ एथलीट आयोग के सदस्य चुने गए

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ओलिम्पिक पदक विजेता एम.सी मैरीकॉम, पी.वी. सिंधु, मीराबाई चानु और गगन नारंग उन दस प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारतीय ओलिम्पिक संघ के एथलीट आयोग का सदस्य चुना गया है। इस सर्वोच्च संस्था के सदस्य के रूप में पांच पुरुष और पांच महिला खिलाड़ियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
 

शीत ओलिम्पिक के खिलाड़ी शिवा केशवन, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, तलवारबाज भवानी देवी, नौकायन खिलाड़ी बजरंग लाल और पूर्व शॉटपुट खिलाड़ी ओमप्रकाश सिंह करहाना इस संस्था के अन्य छह सदस्य निर्वाचित हुए हैं। ये सभी ओलिम्पिक खिलाड़ी हैं। 

 

और भी

टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरथ कमल को मिलेगा सर्वोच्च मेजर ध्यान चंद खेल पुरस्कार

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरथ कमल को देश के सर्वोच्च खेल अवार्ड मेजर ध्यान चंद खेल पुरस्कार के लिए चुना गया है. हालिया सालों तक यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम के नाम पर था, जिसे सरकार ने महान दिग्गज खिलाड़ी ध्यान चंद का नाम दे दिया था. शरथ कमल देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार को नवंबर 30 को राष्ट्रपति भवन में ग्रहण करेंगे. जहां शरथ कमल को खेलरत्न अवार्ड मिलेगा, तो समारोह में अर्जुन अवार्ड विजेता खिलाड़ियों को भी मेडल से नवाजा जाएगा। 

चालीस साल के शरथ कमल भारतीय टेबल टेनिस में एक बड़ा नाम हैं और पिछले कई सालों में उन्होंने इस खेल में भारत का नाम रोशन दिया है. इसी साल राष्ट्रकुल खेलों में उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था. वहीं, इस साल अर्जुन अवार्ड के लिए चुने गए ज्यादातर खिलाड़ियों ने देश के लिए  कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन किया था. चलिए आप जान लीजिए कि अवार्ड पाने वाले खिलाड़ी कौन-कौन हैं. 

 
 
 

1. अचंत शरत कमल 2. सीमा पुनिया 3. एल्धोस पॉल 4. अविनाश मुकुंद 5.  लक्ष्य सेन 6. प्रनॉय एस 7. अमित 8. निकहत जरीन 9. भक्ति प्रदीप कुलकर्णी 10. आर. प्रग्गननंधा 11. सुशीला देवी 12. साक्षी कुमारी 13. नयन मोनी सैकिया 14. सागर कालिदास ओवहल्कर 15. एलावेनिवैलारिवन 1. अचंत शरत कमल 2. सीमा पुनिया 3. एल्धोस पॉल 4. अविनाश मुकुंद 5.  लक्ष्य सेन 6. प्रनॉय एस 7. अमित 8. निकहत जरीन 9. भक्ति प्रदीप कुलकर्णी 10. आर. प्रग्गननंधा 11. सुशीला देवी 12. साक्षी कुमारी 13. नयन मोनी सैकिया 14. सागर कालिदास ओवहल्कर 15. एलावेनिवैलारिवन 16. दीप ग्रेस इक्का 17. ओमप्रकास मिथरवाल 18. श्रीजा अकुला 19. विकास ठाकुर 20. अंशु 21. सरिता 22. प्रवीन 23. मानसी गिरिशचंद्रा जोशी 24. तरुण ढिल्लन 25. स्वप्निल संजय पाटिल 26. जर्निल अनिका

 

 

और भी

दक्षिण कोरिया के दागू में भारतीय निशानेबाज की टीम ने स्वर्ण पदक जीता

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण कोरिया के दागू में भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता, किरण अंकुश जाधव और रूद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल की टीम ने एशियन एयरगन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। वहीं महिलाओं में मेहुली घोष, इलावेनिल वलारिवान और मेघना सज्जनहार की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

 


और भी

दूसरी बार इंग्लैंड ने किया टी-20 विश्वकप पर कब्ज़ा...

पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

 मेलबर्न/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मेलबर्न में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया है। इंग्लैंड का यह दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप है। बेन स्टोक्स और मोइन अली की कमाल की पारी के दमपर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पटकनी दी।


इंग्लैंड की टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया जबकि पाकिस्तान की टीम का एक बार फिर से चैंपियन बनने का ख्वाब अधूरा रह गया। विश्व क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई टीम वनडे चैंपियन टीम टी20 चैंपियन बनी। इस मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए सैम कुर्रन को प्लेयर आफ द मैच का खिताब दिया गया।

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में इंग्लैंड की सधी गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखरी हुई नजर आई। इस टीम की तरफ से कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई और इसका नतीजा रहा कि बाबर आजम की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बनाए और इंग्लिश टीम को जीत के लिए 138 रन का लक्ष्य मिला था।

इस मुकाबले में इंग्लैंड को लक्ष्य बेशक कम स्कोर का मिला था, लेकिन पाकिस्तान ने दूसरी पारी में अपनी  बल्लेबाजी से इस टीम के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी थी। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दमदार गेंदबाजी के जरिए इंग्लैंड को मुश्किल में जरूर डाल दिया, लेकिन बेन की पारी ने सबकुछ बदल दिया और उनकी टीम चैंपियन बनी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 19 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन बनाते हुए अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।

इंग्लैंड की पारी, बेन स्टोक्स का अर्धशतक
इंग्लैंड के खतरनाक ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को शाहीन अफरीदी ने एक रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। फिलिप साल्ट ने 10 रन की पारी खेली और हैरिस राउफ ने उन्हें कैच आउट करवा दिया। तीसरे विकेट के रूप में इंग्लैंड को बड़ा झटका जोस बटलर के तौर पर लगा। उन्हें हारिस रउफ ने रिजवान के हाथों कैच करवाया। बटलर ने 26 रन बनाए।

चौथे विकेट के लिए स्टोक्स और ब्रूक ने 39 रन जोड़े लेकिन 20 के निजी स्कोर पर ब्रूक शादाब खाना का शिकार बने। उनका कैच शाहीन अफरीदी ने पकड़ा। मोइन अली ने 19 रन की पारी खेली और मो. वसीम जूनियर की गेंद पर बोल्ड हो गए। बेन स्टोक्स ने 49 गेंदों पर एक छक्का और 5 चौकों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए।

बाबर ने खेली 32 रन की पारी
मो. रिजवान ने 15 रन बनाए, लेकिन सैम कुर्रन की एक गेंद उनके बल्ले का निचला किनारा लेती हुई विकेट से टकरा गई और वो बोल्ड हो गए। मो. हारिस को आदिल राशिद ने 8 रन पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट करवा दिया। कप्तान बाबर आजम ने 28 गेंदों पर 32 रन बनाए और आदिल राशिद ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच लेकर आउट कर दिया। इफ्तिखार अहमद खाता भी नहीं खोल पाए और बेन स्टोक्स की गेंद पर कैच आउट हो गए।

अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शान मसूद को सैम कुर्रन ने अपनी गेंद पर आउट किया। उन्होंने 28 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। शादाब खान ने 20 रन की पारी खेली और वो क्रिस जार्डन की गेंद पर आउट हुए। मो. नवाज 5 रन जबकि मो. वसीम 4 रन बनाकर आउट हुए जबकि शाहीन अफरीदी 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से सैम कुर्रन ने तीन, आदिल राशिद व जार्डन ने दो-दो जबकि बेन स्टोक्स ने एक विकेट लिया।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जार्डन, आदिल राशिद।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 70 साल की बुजुर्ग महिलाएं भी बरसों बाद खेलीं और जीतीं भी : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री बाल दिवस पर आयोजित भिलाई ओलंपिक के समापन समारोह में हुए शामिल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बाल दिवस के अवसर पर भिलाई ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने समापन समारोह में मुक्केबाजी और जूडो का प्रदर्शन देखा और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह हम सबके लिए महत्वपूर्ण दिन है। हमने प्रदेश में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आयोजन किया। 70 साल की बुजुर्ग महिलाओं ने भी न केवल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, अपितु विजय भी हासिल की। मोबाइल के दौर में लोग हमारे परंपरागत खेलों को भूलते जा रहे थे। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन से लोगों में नई स्फूर्ति का संचार हुआ। हमने तो केवल 14 खेलों का आयोजन किया। आपने तो 38 खेलों का आयोजन किया। मैं जिला प्रशासन की इसके लिए प्रशंसा करता हूँ। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि यहां भव्य आयोजन हुआ। ऐसे आयोजन से पूरा शहर स्फूर्ति से भर जाता है।



विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई शिक्षा और खेल के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आरंभ किया तो हमें भी प्रेरणा मिली और इसका आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भिलाई का समाज इतना विविध है कि हमेशा देश में होने वाली गतिविधि यहां होती है। हम लोग अनेकता में एकता को जीते हैं। महापौर नीरज पाल ने कहा कि भिलाई ओलंपिक में लगभग साढ़े पांच हजार खिलाड़ियों ने काफी उत्साह से भाग लिया। भिलाई शहर मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तेजी से तरक्की कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पंडित नेहरू की स्मृतियों वाला एल्बम लोकार्पित किया और डॉक्यूमेंट्री भी जारी की। मुख्यमंत्री ने रिमोट से बटन दबाकर पंडित नेहरू की तस्वीर में पुष्प वर्षा की और उन्हें सादर नमन किया। आभार प्रदर्शन भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने किया। इस अवसर पर संभागायुक्त महादेव कांवरे कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर भिलाई चरौदा महापौर निर्मल कोसरे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू एवं अन्य अतिथि मौजूद थे।

और भी