खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

स्टोक्स के तूफान के सामने न्यूजीलैंड ढेर, 181 रन से हराया

दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीमने बुधवार रात केनिंग्टन ओवल में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 181 रन से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 4 वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। कीवियों के खिलाफ वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से यह इंग्लैंड की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 48.1 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 368 रन बनाए। टीम की ओर से बेन स्टोक्स (Ben Stokes) (182) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी न्यूजीलैंड टीम 39 ओवर में सभी विकेट खोकर केवल 187 रन ही बना सकी और मैच हार गई। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती हुई नजर आई। 18 के स्कोर पर विल यंग (12) के रूप में टीम को पहला झटका लगा। 37 के स्कोर तक आते-आते डेवोन कॉनवे (9), हेनरी निकोल्स (4) और टॉम लैथम (3) भी चलते बने। सबसे बड़ी साझेदारी (57) 7वें विकेट के लिए काइल जैमीसन (14) और ग्लेन फिलिप्स के बीच हुई। फिलिप्स ने 76 गेंदों में 72 रन बनाते हुए संघर्ष किया लेकिन वह नाकाफी साबित हुआ।

स्टोक्स ने इस मैच के दौरान ही वनडे क्रिकेट में अपने 3,000 रन भी पूरे कर लिए। वह इंग्लैंड की ओर से इस प्रारूप में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले 19वें बल्लेबाज बने। 93वीं पारी में इस मुकाम को हासिल किया।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज डेविड मलान ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। मलान दुर्भाग्यशाली रहे और केवल 4 रन से अपने वनडे करियर का 5वां शतक जमाने से चूके गए। उन्होंने 101.05 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 95 गेंदों में 96 रन बनाए। उन्होंने पारी में 12 चौके और एक छक्का भी लगाया।

स्टोक्स ने इस मुकाबले में वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में जेसन रॉय (180) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 146.77 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 124 गेंदों में 182 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 9 छक्के जमाए। यह उनके वनडे करियर का चौथा शतक रहा। वह इस फॉर्मेट में अब तक 22 अर्धशतक भी जमा चुके हैं।

तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इस मुकाबले में यादगार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इस गेंदबाज ने 5.60 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 9.1 ओवर के स्पैल में 51 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को चलता किया।

 

 

और भी

भारतीय पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

बर्मिंघम: भारतीय पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने यहां चल रहे इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईबीएसए) वर्ल्ड गेम्स 2023 में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के बाद, मेन इन ब्लू ने मंगलवार को शोपीस इवेंट में हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ, भारत ने तीन मैचों में दो जीत दर्ज की हैं और बुधवार को बांग्लादेश से भिड़ने पर पूरी ताकत झोंकने की कोशिश करेगा।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही और टीम ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। हालाँकि, वेंकटेश्वर राव दुन्ना और सुनील रमेश ने रन आउट किया जिससे इंग्लैंड की पारी का अंततः पतन हो गया। अच्छी स्थिति में दिख रही इंग्लैंड ने विकेट खोना शुरू कर दिया और निर्धारित 20 ओवरों में 147/5 ही बना पाई।

इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज 40 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने लाइन और लेंथ कड़ी रखी। 148 रनों का पीछा करते हुए, भारतीय बल्लेबाजों ने मैच के पांचवें ओवर में एक विकेट खोने के बावजूद इंग्लैंड के गेंदबाजों को आराम से खेला। उप-कप्तान वेंकटेश्वर राव डुन्ना ने 27 गेंदों में 54 रन बनाकर सुनिश्चित किया कि भारत कभी भी लक्ष्य से बाहर न हो।

अंत में भारत ने मेजबान टीम पर दबदबा बनाते हुए 30 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस बीच, भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है क्योंकि टीम ने क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अपने दोनों मैच जीते हैं।

भारतीय पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट टीम अब बर्मिंघम में आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स 2023 में बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी जबकि महिला टीम उसी दिन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

और भी

झारखंड को मिली सातवीं एशियन विमेंस हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी

रांची: झारखंड को 7वीं एशियन विमेंस हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। यह प्रतिष्ठित इंटरनेशनल टूर्नामेंट पहली बार भारत में हो रहा है। यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में आयोजित होगा और झारखंड सरकार इसकी प्रायोजक होगी। इसे लेकर हॉकी इंडिया और झारखंड सरकार के बीच मंगलवार को एमओयू हुआ।

झारखंड सरकार ने आयोजन के लिए हॉकी इंडिया को 10 करोड़ का चेक भी सौंपा। इस मौके पर राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की एवं महासचिव भोलानाथ सिंह मौजूद रहे। एमओयू के बाद टूर्नामेंट के लोगो का विमोचन किया गया। टूर्नामेंट का नाम झारखंड विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 होगा।

हॉकी इंडिया की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया कि चैंपियनशिप में मौजूदा चैंपियन जापान, उपविजेता साउथ कोरिया, चीन, मलेशिया, थाईलैंड और मेजबान भारत की टीमें हिस्सा लेंगी। इनके बीच कुल 21 मैच खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि भारत में पहली बार आयोजित होने जा रहे महिला एशिया चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी टीमों का स्वागत करना, हमारे लिए सम्मान और गर्व की बात होगी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने हॉकी के विकास में झारखंड सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग के प्रति आभार जताया। एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष डातो फुमियो ओगुरा ने कहा कि हम रांची में विश्वस्तरीय हॉकी टूर्नामेंट के शानदार आयोजन की उम्मीद कर रहे हैं।

 

 

और भी

अर्शदीप सिंह ने तोड़ दिया बुमराह का बड़ा रिकॉर्ड

  आयरलैंड के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने कप्तान जसप्रीत बुमराह का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वह टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

इससे पहले ये रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम था, मगर अब अर्शदीप सिंह टी-20 के नए बादशाह बन गए हैं। भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में कहने को तो अर्शदीप सिंह के खाते में एक ही विकेट आया, लेकिन उन्होंने सबसे अहम विकेट लिया। दरअसल, आयरिस ओपनर एंड्रू बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी अर्शदीप सिंह ने एंड्रू को चलता किया और टीम ने राहत की सांस ली। इस विकेट के साथ ही अर्शदीप सिंह ने अपने 50 टी-20 विकेट पूरे कर लिए। 

अर्शदीप ने 50 टी-20 विकेट 33 पारियों में चटकाए हैं और वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय पेसर बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम था, जिन्होंने 41 पारियों में ये माइलस्टोन हासिल किया था। 

 

और भी

जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का देहांत

  जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रहे हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे कैंसर से पीड़ित थे और बीते सालों से उनका इलाज चल रहा था।

एक ऑलराउंडर के रूप में हीथ स्ट्रीक ने 65 टेस्ट मैच और 189 एकदिवसीय मैच खेले। स्ट्रीक का दक्षिण अफ्रीका के बड़े अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिवार के मुताबिक, पूर्व क्रिकेट में इस साल मई में कैंसर का पता चला था और अब वे जिंदगी की लड़ाई हार गए।

स्ट्रीक ने 22.35 की औसत से 1990 रन बनाने के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट में 28.14 की औसत से 216 विकेट लेने के बाद 2005 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

स्ट्रीक ने 1997 से 2002 तक जिम्बाब्वे के लिए क्रिकेट खेला। वे देश में क्रिकेटरों की स्वर्णिम पीढ़ी का हिस्सा थे। एक दशक से अधिक के करियर में उन्होंने वनडे और टेस्ट में कुल 4,933 रन बनाए और 455 विकेट लिए।

साल 2000 में हीथ स्ट्रीक टीम के कप्तान बने थे। बाद में उनका क्रिकेट बोर्ड से टकराव हो गया और 2004 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके एक साल बाद उन्होंने 31 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

2005 में सेवानिवृत्त होने के बाद हीथ स्ट्रीक को 2009 में जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया था। वे ग्रांट फ्लावर और पूर्व ब्रिटिश क्रिकेटर एलन बुचर के साथ कोचिंग दल का हिस्सा थे।

हेनरी ओलोंगा ने जताया दुख
जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज हेनरी ओलंगा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, आपके साथ खेलना आनंददायक था। जब जिंदगी में गेंदबाजी का मेरा स्पैल खत्म होगा तो आपसे मिलूंगा।

और भी

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, KL राहुल और बुमराह की टीम में वापसी

 एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की ऐलान कर दिया गया है। टीम में रोहित शर्मा कप्तान और हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बनाया गया है। एशिया कप 2023 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम पर बीसीसीआई के चीफ चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान करते हुए बताया टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (वीसी), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी , एमडी सिराज, पी कृष्णा और संजू सैमसन

शिखर धवन पर सवाल पूछने पर बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा इस समय रोहित शर्मा, शुभमन गिल और ईशान किशन हमारे पसंदीदा ओपनर हैं... शिखर धवन भारत के लिए एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं। 

और भी

भारत ने टी-20 शृंखला में बनायी अजेय बढ़त

 भारत ने रुतुराज गायकवाड़ (43 गेंद, 58 रन) के शानदार अर्द्धशतक के बाद जसप्रीत बुमराह (15/2) की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत रविवार को दूसरे टी20 में आयरलैंड को 33 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत ने आयरलैंड के सामने 20 ओवर में 186 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेज़बान टीम आठ विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी।

गायकवाड़ ने 43 गेंद पर छह चौके और एक छक्का लगाकर 58 रन बनाये, जबकि संजू सैमसन (26 गेंद, 40 रन), रिंकू सिंह (21 गेंद, 38 रन) और शिवम दूबे (16 गेंद, 22 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिये। आयरलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज एंड्र्यू बालबर्नी ने 51 गेंद पर पांच चौकों और चार छक्कों के साथ 72 रन बनाये लेकिन उनका जुझारू प्रयास मेज़बान टीम को जीत दिलाने के लिये नाकाफ़ी साबित हुआ। कप्तान बुमराह ने अपनी फिटनेस और फॉर्म का प्रमाण देते हुए चार ओवर में मात्र 15 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई को भी दो-दो विकेट हासिल हुए। अर्शदीप सिंह ने एक विकेट चटकाया।

 

और भी

वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से रौंदा

  भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुक़ाबला रविवार को अमेरिका के फ्लॉरिडा में खेला गया। इस अहम मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। इसके साथ ही पांड्या ने प्‍लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं वेस्‍टइंडीज की टीम में मैकॉय की जगह अल्‍जारी जोसेफ के रूप में एक महत्‍वपूर्ण बदलाव किया गया। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए वेस्‍टइंडीज के सामने 166 रन का लक्ष्‍य रखा। इसके जवाब में विंडीज ने 18 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर खिताबी मुकाबला जीत लिया। क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है, जब भारतीय टीम कोई पांच मैचों की टी20 सीरीज हारी है।

 

 
भारत के 166 के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी वेस्‍टइंडीज की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। विंडीज का पहला विकेट 12 के स्‍कोर पर गिरा। काइल मेयर्स 5 गेंदों में 10 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। फिर ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन के शानदार खेल की बदौलत विंडीज ने पावर प्‍ले में 61 रन बनाए। इसके बाद ब्रैंडन किंग (54) और निकोलस पूरन (46) ने शानदार पारी खेलते हुए वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 12.3 ओवर में 117 रन पर पहुंचा दिया। लेकिन, इसी बीच फिर से बारिश के चलते काफी देर तक मैच रोकना पड़ा।

 

 

तिलक ने पूरन को बनाया अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर का पहला शिकार

बारिश के बाद तिलक वर्मा गेंदबाजी करने आए और 14वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर विंडीज को 119 के स्‍कोर पर पूरन के रूप में दूसरा झटका दिया। निकोलस पूरन ने 35 गेंदों पर 47 रन की शानदार पारी खेली। भारत को इसके बाद कोई सफलता नहीं मिल सकी और वेस्‍टइंडीज ने ये मुकाबला 18 ओवर में 171 रन बनाकर जीत लिया। शाई होप 13 गेंदों में 22 रन बनाकर रहे तो ब्रैंडन किंग ने 55 गेंदों पर 85 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर मैच जिता दिया।

 

भारत की बेहद खराब शुरुआत

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतक पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। भारत ने पहला विकेट महज 6 रन के स्‍कोर पर ही गंवा दिया। पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर अकील हुसैन ने यशस्‍वी जायसवाल (5) को कैच एंड बोल्‍ड किया। इसके बाद भारत को दूसरा झटका 17 रन के स्‍कोर पर लगा। शुभमन गिल भी 9 रन बनाकर तीसरे ओवर में अकील की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

 

तिलक वर्मा 18 गेंद पर 27 बनाकर लौटे पवेलियन

भारत के दोनों ओपनर के जल्‍द ही पवेलियन लौटने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए 6 ओवर में भारत का स्‍कोर 50 के पार पहुंचाया। इसके बाद भारत को तीसरा झटका तिलक वर्मा के रूप में 66 के स्‍कोर पर लगा। तिलक 18 गेंदों पर दो छक्‍के और 3 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर गेंदबाज चेज के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद महज 13 बनाकर संजू सैमसन पूरन गेंद पर विकेट के पीछे पकड़े गए।

 

सूर्यकुमार यादव का शानदार अर्धशतक

एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे तो दूसरा छोर सूर्यकुमार यादव ने संभाले रखा। सूर्य ने कप्‍तान पांड्या के साथ भारत को स्‍कोर 100 के पार पहुंचाया और फिर सूर्य ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। सूर्यकुमार यादव 53 तो हार्दिक पांड्या 7 रन बनाकर खेल रहे थे कि कुछ देर बारिश के चलते मैच बाधित हुआ। इसके बाद हार्दिक ने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया, लेकिन वह 14 रन बनाकर बाउंड्री पर कैच थमा बैठे। इस तरह 130 के स्‍कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई।

 

सूर्या ने खेली 61 रन की पारी

भारत के पांच विकेट गिरने के बाद सूर्या का साथ देने अक्षर पटेल मैदान पर आए। वहीं, दूसरे छोर से सूर्या ने विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी जारी रखी। लेकिन, 61 के स्‍कोर पर वह जेसन होल्‍डर की गेंद पर विकेटों के सामने पाए गए और 140 के स्‍कोर पर भारत का छठवां विकेट भी गिर गया। इसके बाद 149 के स्‍कोर पर शेपर्ड ने 19वें ओवर में भारत को दो झटके दिए। उन्‍होंने पहले अर्शदीप को तो फिर कुलदीप को अपना शिकार बनाया। फिर 20वें ओवर की सेकंड लास्‍ट गेंद पर अक्षर पटेल 13 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर कुल 165 रन बनाए।

 

पहली बार पांच मैचों की टी20 सीरीज हारा भारत

भारत बनाम न्यूजीलैंड (2019-20) - टीम इंडिया ने 5-0 से जीती सीरीज

भारत बनाम इंग्लैंड (2020-21) - टीम इंडिया ने 3-2 से जीती सीरीज

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (2022) - सीरीज 2-2 से ड्रॉ

भारत बनाम वेस्टइंडीज (2022) - टीम इंडिया ने 4-1 से जीती सीरीज

भारत बनाम वेस्टइंडीज (2023) - वेस्‍टइंडीज ने 3-2 से जीती सीरीज

 

 

और भी

मेरी सोशल मीडिया कमाई के बारे में खबरें सच नहीं : विराट कोहली

 पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया है कि वह फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर अपने हर पोस्ट से 11.45 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।

कोहली ने ट्विटर पर लिखा, मुझे जीवन में जो कुछ भी मिला है, उसके प्रति आभारी और ऋणी हूं, लेकिन सोशल मीडिया पर मेरी कमाई के बारे में जो खबरें चल रही हैं, वह सच नहीं हैं। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय हैं।

उसी रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो प्रत्येक पोस्ट के लिए 3.23 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारी फीस लेते हैं, जो लगभग 26.75 करोड़ रुपये है। उनके प्रतिद्वंद्वी मेस्सी, जो दूसरे स्थान पर हैं, प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट पर 2.56 मिलियन अमरीकी डालर कमाते हैं जो कि 21.49 करोड़ है। 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2023 से पहले बीसीसीआई द्वारा आराम दिए जाने के कारण कोहली फिलहाल ब्रेक पर हैं।

और भी

भारत ने फिर जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 भारत में खेला गया। इस टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने मलेशिया को 4-3 से हार दिया। इस रोमांचक मुकाबले में एक पल ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम ये खिताब नहीं जीत पाएगी, लेकिन अंतिम के दो क्वार्टर में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को ये खिताब जीतने में मदद की। आपको बता दें कि भारत ने अब कुल मिलाकर चार बार इस खिताब को जीत लिया है। टीम इंडिया इस खिताब को सबसे ज्यादा बार हासिल करने वाली टीम बन गई है।

 

और भी

वर्ल्‍ड कप का शेड्यूल जारी, छत्तीसगढ़ क्रिकेट फैंस को लगा ये झटका...

 आईसीसी वनडे विश्‍व कप 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, बीसीसीआई ने एकदिवसीय विश्‍व कप का शेड्यूल जारी कर दिया है।


वहीं वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी होने के बीच रायपुर में मैच के मेजबानी को लेकर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है।

बीसीसीआई की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक वर्ल्‍ड कप का एक भी मैच रायपुर में नहीं खेला जाएगा।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट फैंस को झटका
छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमी कयास लगा रहे थे कि रायपुर को वर्ल्ड कप 2023 के एक मैच की मेजबानी मिल सकती है। बतादें कि अक्‍टूबर-नवंबर महीने में वर्ल्ड कप 2023 के मैच खेले जाएंगे। विश्‍व कप के यह मुकाबले भारत के 12 मैदानों पर खेले जाएंगे।

हालांकि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्‍यूजीलैंड के अलावा कई इंटरनेशनल स्‍तर के कई मैच खेले जा चुके हैं।

यहां इसी साल 2023 में 21 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच खेला गया था। इसी वजह से क्रिकेट प्रेमी कयास लगा रहे हैं, रायपुर स्‍टेडियम को भी भारतीय टीम के एक मैच की मेजबानी मिल सकती है।

रायपुर स्‍टेडियम में विश्‍व कप के मैच के खेले जाने की संभावना कम
हालांकि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में विश्‍व कप 2023 के मैच के खेले जाने की संभावना कम जताई जा रही है।

रायपुर स्‍टेडियम को अभी तक बीसीबीआई को नहीं सौंपने को इसके पीछे की मुख्‍य वजह मान रहे हैं।

दरअसल, जानकारों का कहना है, छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को अभी तक लीज पर नहीं सौंपा है। लिहाजा कहा जा रहा है कि जब तक रायपुर स्‍टेडियम स्‍टेट क्रिकेट संघ को लीज पर नहीं सौंपा जाता है, तब तक मैच को लेकर बीसीसीआई रुचि कम दिखाता है।

अब तक रायपुर स्‍टेडियम में हुए ये मैच
वर्ष-2013 में आइपीएल के दो मैच, 2014 में टी-20 चैलेंजर ट्राफी के मैच, 2015 में दूसरी बार आइपीएल, वर्ष 2016 से लगातार रणजी ट्राफी के मैच, सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी के मैच व बीसीसीआइ के घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों के मैचों का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम नवा रायपुर में किया जा चुका है। इसके अलावा रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के कई मुकाबले खेले गए हैं।

और भी

भारत व वेस्ट इंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच 8 को

दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस 7:30 बजे होगा और मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा।

विंडीज की टीम 5 टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त पर है। भारत को यह सीरीज बचाने के लिए यह मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। अगर भारत हारता है, तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 या उससे ज्यादा मैच की सीरीज पहली बार हारेगा।

भारत के ओपनर फेल
वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय ओपनर्स टी-20 सीरीज में फीके रहे। गिल और ईशान दोनों टी-20 में शरुआती ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन 2 मैच में 33 और शुभमन गिल 2 मैच में 10 रन ही बना सके हैं। ऐसे में अब करो या मारो मुकाबले में उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव भी अपना जादू नहीं दिखा सके हैं। मिडिल आर्डर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए भी यह मैच प्रेशर से भरा होगा। सैमसन अब तक 2 मैच में 19 रन ही बना सके हैं।

गेंदबाजी में कुलदीप यादव चोटिल हैं। दूसरे टी-20 में उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका मिला था। युजवेंद्र चहल ने 2 मैच में 4 विकेट ले कर शानदार प्रदर्शन किया है।

वेस्टइंडीज का मिडिल ऑर्डर मजबूत
वेस्टइंडीज की टीम कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) से पहले ही टी-20 के रंग में नजर आ रही है। टीम ने पहले टी-20 आसानी से जीते।

वेस्टइंडीज के मिडिल ऑर्डर ने पहली 2 जीत में बड़ी भूमिका निभाई है। पूर्व कप्तान निकोलस पूरन ने दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। उनके साथ कप्तान रोवमन पॉवेल ने भी टीम को जीत दिलाई। फास्ट बॉलर रोमारियो शेफर्ड ने भी शानदार गेंदबाजी की है।

IPL में कमाल करने वाले काइल मेयर्स अपनी नेशनल टीम के लिए अपना प्रदर्शन दोहरा नहीं पाए। वनडे सीरीज के बाद उन्होंने पहले दो टी20 में भी 1 और 15 रन बनाए। उन्हें अपना गेम मजबूत करना होगा।

बादल छाए रहेंगे
मौसम सुबह साफ रहेगा। हालांकि, दोपहर में बादल छाए रहेंगे। बारिश की थोड़ी आशंका है।

पिच रिपोर्ट
प्रोविडेंस स्टेडियम में दूसरे टी-20 के दौरान सतह धीमी थी और इसके ऐसे ही बने रहने की आशंका है। पिच स्पिनर्स को टर्न देगी। टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद करेगी।

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसेन, अल्जारी जोसेफ और ओबेद मैकॉय।

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन/यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार।

और भी

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान स्पेन को 3-0 से हराकर खिताब जीता

बार्सिलोना: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां मेजबान स्पेन को 3-0 से हराकर स्पेनिश हॉकी फेडरेशन की 100वीं वर्षगांठ पर आयोजित तीन देशों का इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीत लिया। वंदना कटारिया (22'), मोनिका (48') और उदिता (58') ने गोल किये जिससे टीम टूर्नामेंट में अपराजित रही। भारत ने अपने पिछले मैचों में इंग्लैंड के साथ 1-1 और स्पेन के साथ 2-2 से ड्रा खेला था। टेबल टॉपर्स भारत ने मजबूत शुरुआत की क्योंकि उन्होंने छोटे, सटीक पास के साथ एक अनुशासित संरचना पर काम किया जिससे उन्हें सर्कल में जगह बनाने में मदद मिली।

लेकिन पहले क्वार्टर में एक भारतीय गोल नहीं हो सका। इस बीच, मेजबान टीम ने पहले क्वार्टर के अंतिम पांच मिनटों में कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन भारत की कप्तान और गोलकीपर सविता ने पोस्ट की रक्षा करते हुए शानदार बचाव किया, जब 11वें मिनट में स्पेन को पीसी मिला और उन्होंने एक संभावित खतरे को भी टाल दिया। भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत दमदार अंदाज में की। उन्होंने एक मजबूत हमला किया, जिसमें सुशीला को 22वें मिनट में एक बेहतरीन फील्ड गोल का मौका मिला।

उन्होंने सर्कल में तेजी से पास देकर नेहा गोयल की मदद की, लेकिन गोल पर नेहा का शॉट स्पेनिश गोलकीपर क्लारा पेरेज़ के पैड से टकराकर उछल गया।इसके बाद लालरेम्सियामी ने रिबाउंड उठाया और उसे गोलकीपर के पास पहुंचा दिया। यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह नेट में पहुंचे, वंदना ने इसे गोल रेखा से आगे बढ़ाने के लिए हल्का सा स्पर्श किया।भारत ने 48वें मिनट में बढ़त 2-0 कर दी जब उन्होंने पीसी हासिल करने के लिए मिलकर काम किया। शॉट लेते हुए, मोनिका गेंद को मारिया रुइज़ के पास भेजने के लिए निशाने पर थी, जिन्होंने स्पेनिश गोल पोस्ट में पेरेज़ की जगह ली थी।

2-0 की आरामदायक बढ़त के साथ भारत अच्छा प्रदर्शन करना चाह रहा था। टीम ने बचाव किया, अनुभवी दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान और सुशीला चानू ने स्पेनिश हमले को रोके रखा, जबकि फॉरवर्ड ने तीसरे गोल के लिए जोर लगाया।मौका 58वें मिनट में आया जब आत्मविश्वास से भरी उदिता ने स्कोर करने के लिए अच्छे ड्रिब्लिंग कौशल के साथ धैर्य दिखाया और इस तरह भारत का अभियान 3-0 की शानदार जीत के साथ समाप्त हुआ।

और भी

ऑलराउंडर मोईन अली की फिटनेस पर इंग्लैंड चिंतित

लंदन: एशेज 2023 सीरीज में 1-2 से पिछड़ने और पांचवें और अंतिम टेस्ट में अपनी पहली पारी में 283 रन पर आउट होने के बाद, इंग्लैंड शेष भाग के लिए ऑलराउंडर मोईन अली की उपलब्धता पर चिंता में है। मैच में इंग्लैंड के मुख्य स्पिनर मोइन गुरुवार शाम को द ओवल में इंग्लैंड की पहली पारी में विकेटों के बीच दौड़ते समय चोटिल हो गए और पहले दिन अंतिम सत्र में मैदान पर नहीं उतरे।

ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 61/1 से आगे खेलना शुरू करेगा और बड़ी बढ़त लेने की उम्मीद करेगा जबकि इंग्लैंड मोईन अली से अपनी स्पिन गेंदबाजी से उन्हें परेशान करने की उम्मीद कर रहा होगा। ओवल का विकेट टर्निंग के लिए प्रसिद्ध है और ऑस्ट्रेलिया मैच में आखिरी में बल्लेबाजी करेगा, मोईन की स्पिन गेंदबाजी एक बड़ा कारक हो सकती है।

इस प्रकार, इंग्लैंड का मेडिकल स्टाफ चोट की निगरानी करना जारी रखेगा, क्योंकि मोईन को समस्या के बाद किसी भी ताकत के साथ दौड़ने में स्पष्ट रूप से संघर्ष करना पड़ रहा था। एक रन के दौरान लंगड़ाने के बाद मैदान पर उपचार लेने के बाद, मोईन, जो विशेष रूप से इस एशेज श्रृंखला के लिए रिटायरमेंट से लौटने के बाद अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे हैं, ने रिटायर हर्ट होने के बजाय ऑस्ट्रेलिया के लिए लॉन्ग हैंडल लेने का विकल्प चुना और अगली नौ गेंदों में 23 रन बनाए।

 

 

और भी

फीफा रैंकिंग में टीम इंडिया ने लगाई छलांग, फिर भी एशियन गेम्स के लिए लगी रोक

 दिल्ली: भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने पिछले कुछ समय में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। यहीं कारण है कि गुरुवार को जारी हुई नई फीफा रैंकिंग में टीम इंडिया ने टॉप 100 में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

भारतीय टीम ने इस वक्त 99वें रैंक पर है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2018 में टॉप 100 के अंदर स्थान पाया था। यानी कुल मिलाकर कहा जाए तो पिछले पांच सालों में टीम इंडिया की ये सबसे बेस्ट रैंकिंग है।

हाल ही खेले गए कई बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें यह मुकाम मिल सका है। लेकिन भारत द्वारा इतना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें एशियन गेम्स के लिए नहीं भेजा जा रहा है।

टीम इंडिया को नहीं मिला Asian Games का टिकट
एशियन गेम्स इस साल चीन में खेला जाना है। भारत इस मेगा इवेंट का हिस्सा है। भारत के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। एशियन गेम्स में एथलेटिक, क्रिकेट, फुटबॉल समेत कई बड़े खेलों का आयोजन किया जाएगा, लेकिन अपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि भारत की तरफ से फुटबॉल टीम इस साल एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लेगी। दरअसल सरकार की नीतियों के कारण भारतीय फुटबॉल टीम के लिए एशियन गेम्स के दरवाजे बंद हैं। सरकार ने इन खेलों के लिए अपनी नीति बनाई थी जिसके अनुसार टीम स्पोर्ट्स में कोई टीम तब ही हिस्सा ले सकती है जब एशिया में उस टीम का रैंक टॉप 8 में हो। लेकिन भारत की फुटबॉल टीम एशिया रैंकिंग में 18वें स्थान पर मौजूद है। जिसके कारण उनकी टीम अब एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएगी।

टीम इंडिया ने हाल ही में खेले गए सैफ चैंपियनशिप खिताब की बदौलत एक पायदान के फायदे से 99वें स्थान पर पहुंच गई है। भारत ने इस महीने के शुरुआत में बेंगलुरु में हुई सैफ चैंपियनशिप में लेबनान और कुवैत पर क्रमश: सेमीफाइनल और फाइनल में पेनल्टी शूटआउट से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा लेबनान को भी दो पायदान का फायदा हुआ जिससे वह भारत से बिलकुल नीचे 100वें स्थान पर मौजूद है जबकि कुवैत चार पायदान की छलांग से गुरुवार को जारी ताजा फीफा रैंकिंग में 137वें स्थान पर पहुंच गई है।

जानें अन्य देशों की रैंकिंग
पश्चिम एशियाई देश लेबनान और कुवैत को सैफ चैम्पियनशिप के लिए आमंत्रित किया गया था ताकि टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा का स्तर मजबूत रहे। फीफा रैंकिंग में भारत के अब 1208.69 अंक हो गए हैं। भारत की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग 94 रही है जो टीम ने 1996 में हासिल की थी। टीम 1993 में भी 99वें स्थान पर पहुंची थी जबकि 2017 और 2018 में 96वां स्थान हासिल करने में सफल रही थी। पिछले महीने टीम 100वें स्थान पर थी। वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना की शीर्ष पर बादशाहत कायम है जिसके बाद फ्रांस, ब्राजील, इंग्लैंड और बेल्जियम की टीम मौजूद हैं। एशिया में जापान 20वें स्थान से शीर्ष पर है जबकि ईरान (22वीं रैंकिंग), आस्ट्रेलिया (27), कोरिया (28) और सऊदी अरब (54) शीर्ष पांच में शामिल अन्य टीम हैं।

 

 

और भी

पीवी सिंधु की खराब फॉर्म जारी, एक और टूर्नामेंट से बाहर

दिल्ली: भारत की दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु मौजूदा समय में अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म से गुजर रही हैं।

सिंधु एक के बाद एक टूर्नामेंट में हार का सामना कर रही हैं। इसका सीधा सा असर उनकी रैंकिंग पर भी दिख रहा है। इसी बीच सिंधु को एक और टूर्नामेंट में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

सिंधु को झेलनी पड़ी हार
पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत बुधवार को यहां अपने-अपने शुरुआती दौर के मैचों में हार के बाद सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट कोरिया ओपन से जल्दी बाहर हो गए। सिंधु महिला एकल में चीनी खिलाड़ी पाई यू पो से 18-21, 21-10, 13-21 से हार गईं। इस सीजन में 12 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट में सिंधु का यह छठा शुरुआती दौर में बाहर होना था।

मालविका बंसोड़ को भी झेलनी पड़ी हार
अन्य महिला एकल मुकाबलों में मालविका बंसोड़ दुनिया की चौथे नंबर की चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से 17-21, 7-21 से हार गईं। इस बीच, अश्मिता चालिहा मौजूदा ओलंपिक चैंपियन चीन की चेन यू फी से 13-21, 12-21 से हार गईं। आकर्षी कश्यप को चीनी शटलर झांग यी मान के हाथों 12-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि तस्नीम मीर को स्थानीय खिलाड़ी किम गा युन से 11-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। तान्या हेमनाथ जापान की साएना कावाकामी से 11-21, 17-21 से हार गईं।

श्रीकांत भी हुए बाहर
पुरुष एकल में, पूर्व विश्व नंबर 1 श्रीकांत जापान के केंटो मोमोता से तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 21-12, 22-24, 17-21 से हार गए। वहीं एचएस प्रणय ने बेल्जियम के जूलियन कैराग्गी को 21-13, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला हांगकांग के ली चेउक यियू से होगा। दूसरी ओर, किरण जॉर्ज चीनी ताइपे के शटलर वांग जू वेई से 17-21, 9-21 से हार गईं। मिथुन मंजूनाथ को भी मलेशिया के एनजी जू योंग से 11-21, 4-21 से हार का सामना करना पड़ा।

रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी जीते
मिश्रित युगल में रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी ने फिलीपींस के एल्विन मोराडा और एलिसा यसबेल लियोनार्डो को 21-17, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। रोहन और सिक्की का अगला मुकाबला फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग की चौथी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी से होगा। एक अन्य मिश्रित जोड़ी, बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा, सोंग ह्यून चो और ली जंग ह्यून की कोरियाई जोड़ी से 21-23, 21-13, 12-21 से हारकर बाहर हो गई।

कई खिलाड़ियों से अभी भी उम्मीद
प्रणय और प्रियांशु राजावत (पुरुष एकल), सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (पुरुष युगल), ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद (महिला युगल) और रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी (मिश्रित युगल) इस सुपर 500 इवेंट में भारतीय चुनौती को जीवित रखे हुए हैं। सात्विक और चिराग ने मंगलवार को अपने पुरुष युगल के पहले दौर के मैच में जीत हासिल की, जबकि ट्रीसा और गायत्री को शुरुआती मैच में वॉकओवर मिला।

और भी

कोरिया ओपन के दूसरे चरण में सात्विक-चिराग

दिल्ली: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने मंगलवार को यहां कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में थाईलैंड के सुपाक जोमकोह और किटिनुपोंग केड्रेन को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी ने पहले चरण में जोमकोह और केड्रेन को 21-16, 21-14 से हराया। अगले दौर में उनका मुकाबला चीन की हे जी टिंग और झोउ हाओ डोंग से होगा।

इस बीच, एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी पहले चरण में रिटायर होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। भारतीय जोड़ी शुरुआती गेम में चीन के लियू यू चेन और ओउ जुआन यी के खिलाफ 5-6 से पिछड़ी हुई थी जब अर्जुन की पीठ की समस्या के कारण उन्हें मुकाबले से बाहर होना पड़ा।

भारत के हर्षित अग्रवाल भी अपने दूसरे क्वालीफिकेशन मैच में कोरिया के चोई प्योंग गैंग से 15-21, 21-10, 10-21 से हारकर मुख्य ड्रॉ में नहीं पहुंच सके। उन्होंने अपने शुरुआती मैच में मलेशिया के तान जिया जी को हराया था। शाश्वत दलाल अपने पहले दौर के मैच में कोरिया के जियोंग मिन सियोन से 14-21, 17-21 से हार गये, जबकि मीराबा मैसनाम ने क्वालीफायर से हटने का फैसला किया।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

और भी

संगीता फोगाट ने हंगरी रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक जीता

बुडापेस्ट: भारत की संगीता फोगाट ने हंगरी के बुडापेस्ट में पॉलीक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल रैंकिंग सीरीज कुश्ती चैंपियनशिप में शनिवार को तीसरे-चौथे स्थान के मैच में हंगरी की विक्टोरिया बोरसोस को हराकर 59 किग्रा में कांस्य पदक जीता।

संगीता ने तीसरे-चौथे स्थान के मैच में अपने हंगेरियन प्रतिद्वंद्वी को निर्णय द्वारा जीत (वीपीओ1) में 6-2 से हराया। संगीता ने टेकडाउन मूव के साथ बढ़त बना ली और हालांकि हंगरी की पहलवान ने स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया, लेकिन भारतीय पहलवान ने उग्र हमला किया।

संगीता, जो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया की पत्‍नी और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगट की बहन हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका की जेनिफर पेज रोजर्स से करारी हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के बाद रेपेचेज राउंड के माध्यम से सेमीफाइनल में पहुंची थीं।उन्होंने तीसरे दौर में एक अन्य अमेरिकी पहलवान ब्रेंडा ओलिविया रेयना को तकनीकी श्रेष्ठता (वीएसयू1) से जीत के लिए 12-2 से हराकर वापसी की।

संगीता ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और तेज चाल से 4-2 की बढ़त बना ली और तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मुकाबला जीत लिया।तीसरे राउंड में जीत से संगीता को सेमीफाइनल में जगह तो मिल गई लेकिन वह फाइनल में आगे नहीं बढ़ सकीं।संगीता अपना सेमीफाइनल मुकाबला पोलैंड की मैग्डेलेना उर्सज़ुला ग्लोडर के खिलाफ 4-6 अंकों से हार गईं, लेकिन तीसरे-चौथे स्थान के मैच में फिर से वापसी करते हुए कांस्य पदक जीता।

 

 

और भी